Editor: Vinod Arya | 94244 37885

तीन दिवसीय निशुल्क योग एवं फिजियोथैरिपी शिविर का शुभारंभ

तीन दिवसीय  निशुल्क योग एवं फिजियोथैरिपी शिविर का शुभारंभ


तीनबत्ती न्यूज : 24 जनवरी, 2026

सागर ।योग निकेतन योग प्रशिक्षण संस्थान सागर और अनंता फिजियोथैरेपी द्वारा तीन दिवीसीय योग एवं फिजियोथैरिपी निशुल्क शिविर का शुभारंभ हुआ। इसका उदघाटन संस्था के अध्यक्ष रामनारायण यादव एवं डॉ गोस्वामी ने दीप प्रज्वलन किया । २६ जनवरी तक निशुल्क शिविर का आयोजन किया जाएगा।  जिसमें पहले दिन ३० मरीज को को फिजियोथैरेपिस्ट डा अनुजा श्रीवास्तव के द्वारा फिजोथेपी थेरपी से कमर दर्द सायटिका एवं घुटने का इलाज किया गया । शिविर में मोटापा, कमरदर्द, साईटिका, स्लिपडिस्क और दर्द संबंधी अन्य बीमारियों का इलाज किया जा रहा है। 



जिसमें संयोजक सुबोध आर्य, संस्था के सदस्य बी, डी,साहू ,सदस्य जिला योग समिति सागर, अध्यक्ष- राम नारायण यादव महेश नेमा, संजय पाठक ,महेश साहू, शैलेश सोनी,पी, एल सोनी,राजेश जंडिया, बाला नेमा,महेश साहू,पुरषोत्तम सोनी, डॉक्टर गोस्वामी जी, रामकिशन कोरी,संदीप सोनी सदस्य जिला योग आयोग, विनोद कुमार सोनी ,अमित गुप्ता द्वारा महामंत्री, अनुराग दुबे ,आरती ताम्रकार योग टीचर ,ज्योति भार्गव मनोहर लाल सोनी,, पुरुषोत्तम सोनी, आदि उपस्थित हुए।

Share:

शंकराचार्य जी व साधु संतों के साथ घटित घटना से युवा कांग्रेस आक्रोशित: जमकर प्रदर्शन कर पोस्टर जलाए

शंकराचार्य जी व साधु संतों के साथ घटित घटना से युवा कांग्रेस आक्रोशित: जमकर प्रदर्शन कर पोस्टर जलाए

तीनबत्ती न्यूज: 22 जनवरी ,2036

सागर :  गत दिनों माघ मेले के दौरान प्रयागराज में जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी एवं उनके साथ माघ स्नान करने गए साधु संतों के साथ उत्तर प्रदेश के शासन प्रशासन द्वारा किये गये दुव्यवहार व अप्रिय तथा अत्यंत निंदनीय, शर्मनाक और आस्था को ठेस पहुँचाने वाली घटना से गुस्साए युवा कांग्रेसियों ने युवा कांग्रेस नरयावली के तत्वाधान में युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष संदीप चौधरी व युवा कांग्रेस नरयावली विधानसभा अध्यक्ष रोहित वर्मा की अगवाई में स्थानीय कबूला पुल शनिदेव मंदिर के समीप भाजपा व योगी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करतें हुये नरेन्द्र मोदी व योगी आदित्यनाथ के पोस्टरों को आग के हवालें करतें हुये तीखा आक्रोश व्यक्त किया।


इस दौरान युवा कांग्रेसियों व पुलिस के बीच हल्की नोकझोंक भी हुई। इस दौरान युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष संदीप चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा लगातार हिन्दू धर्म के देवी देवताओं और संतों का लगातार अपमान किया जा रहा है जिसको युवा कांग्रेस किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी और हिंदू धर्म और साधु संतों के सम्मान में कांग्रेस पार्टी हमेशा ढाल बनकर लड़ती रहेगी।

युवा कांग्रेस नरयावली के अध्यक्ष रोहित वर्मा, सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे,युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष द्वय आदित्य चौधरी, चक्रेश रोहित,युवा कांग्रेस सागर विधानसभा अध्यक्ष सागर साहू,युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजा सिंह बुंदेला, ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष समीर मकरानी, साहित्य पाण्डेय, राहुल कुशवाहा आदि ने साधु संतों के साथ घटित घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर हमला बोला। इस दौरान दौरान राजेश श्रीवास, अरविंद बंटी कोरी,तरुण कन्नू कोरी,गंगाराम केमिया,पवन यादव,मजीद खान,देवी यादव आदि मौजूद थे।

Share:

Sagar : बसंत पंचमी पर इकलौते उत्तरमुखी एकल प्रतिमा वाले सरस्वती मंदिर में उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़ : तैयारियां हुई पूरी

Sagar : बसंत पंचमी पर इकलौते उत्तरमुखी एकल प्रतिमा वाले सरस्वती मंदिर में उमड़ेगी श्रद्धालुओं की भीड़ : तैयारियां हुई पूरी


तीनबत्ती न्यूज: 22 जनवरी ,2026

सागर: बसंत पंचमी पर मध्यप्रदेश के बुंदेलखंड अंचल में इकलौता उत्तरमुखी एकल प्रतिमा वाला सरस्वती मंदिर में 23 जनवरी को पूजा अर्चना और अपनी मन्नतों को पूरा करने लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी। वसंत पंचमी का पर्व 23 जनवरी 2026 को पूरे श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। खास बात यह है कि इस दिन चंद्रमा पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र और कुंभ राशि में रहेगा, जिसे ज्योतिष की दृष्टि से बेहद शुभ माना जा रहा है। वसंत पंचमी को मां सरस्वती का प्रकटोत्सव भी कहा जाता है। यही वजह है कि इस दिन विद्या, बुद्धि और वाणी की देवी की खास पूजा होती है।


मखाने बादाम की माला से मनोकामनाएं होंगी पूरी

सागर शहर के प्रमुख मंदिरों, पाठशालाओं और धार्मिक संस्थानों में इस मौके पर विशेष पूजा-पाठ, यज्ञ, संस्कार और आध्यात्मिक कार्यक्रमों की तैयारियां जोरों पर हैं। पंडित यशवर्धन चौबे बताते हैं कि बसंत पंचमी पर मखाने की माला और बादाम की माला चढ़ाने का भी बड़ा महत्व है। 108 के मनको वाली माला सरस्वती माता को सुबह से लेकर शाम तक चढ़ाई जाती है। जिसमें मखाने की माला विद्यार्थियों के लक्ष्य प्राप्ति के लिए होती है यह मार्ग चढ़ाने से मां सरस्वती की विशेष कृपा होती है।

संस्कार कराएं जाएंगे सम्पन्न

सागर का अनोखा सरस्वती मंदिर और 7 निशुल्क संस्कार सागर के इतवारा बाजार में बुंदेलखंड का इकलौता उत्तरमुखी एकल प्रतिमा वाला सरस्वती मंदिर स्थित है। यहां बसंत पंचमी के दिन सूर्य उदय से सूर्यास्त तक 16 संस्कारों में से 7 संस्कार बिल्कुल निशुल्क कराए जाएंगे। मंदिर के पंडित यशोवर्धन चौबे बताते हैं कि नामकरण, अन्नप्राशन, विद्यारंभ, कर्णवेध, यज्ञोपवीत, वेदारंभ और चूडाकर्म संस्कार पूरे वैदिक विधि-विधान से होंगे। बच्चों के लिए खास तौर पर मोली पूजन और स्लेट-पेंसिल व भोजपत्र से विद्यारंभ संस्कार कराया जाएगा।

बसंत पंचमी पर मखाने की 108 मनकों वाली माला चढ़ाने की परंपरा भी है। यह माला खास तौर पर विद्यार्थियों के लिए मानी जाती है। चाहे बोर्ड परीक्षा हो, प्रतियोगी परीक्षा या कोई बड़ा एग्जाम मखाने की माला चढ़ाने से मां सरस्वती की विशेष कृपा मानी जाती है और मेहनत सफल होती है। शास्त्रों में वसंत पंचमी को अबूझ मुहूर्त माना गया है, यानी बिना पंचांग देखे शुभ काम किए जाते हैं। लेकिन इस साल ज्योतिषाचार्यों के अनुसार शुक्र तारा अस्त रहेगा, इसलिए विवाह जैसे मांगलिक कार्य टालने की सलाह दी गई है। हालांकि विद्या आरंभ, सरस्वती पूजन और साधना के लिए यह दिन बेहद शुभ माना गया है।


इस अनोखे मंदिर में चढ़ावा भी अनोखा है, जहां लड्डू, पेड़ा या मिठाई नहीं, बल्कि पेन, कॉपी और अध्ययन सामग्री प्रसाद के रूप में मां सरस्वती को अर्पित किया जाता है। मान्यता है कि जो विद्यार्थी श्रद्धा के साथ यहां यह उपाय करता है, वह परीक्षा में कभी असफल नहीं होता। यह मंदिर विद्यार्थियों और श्रद्धालुओं के लिए प्रेरणा का केंद्र बना हुआ है। श्रद्धालुओं का विश्वास है कि मां सरस्वती की कृपा से उनकी मनोकामनाएं पूरी होती है।

Share:

सनातन धर्मालंबियों द्वारा ज्योतिषपीठाधीश्वर जगतगुरू शंकराचार्य स्वामी के साथ प्रयागराज में हुये दुर्व्यवहार के विरोध में राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

सनातन धर्मालंबियों द्वारा ज्योतिषपीठाधीश्वर जगतगुरू शंकराचार्य स्वामी के साथ प्रयागराज में हुये दुर्व्यवहार के विरोध में राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन


तीनबत्ती न्यूज: 22 जनवरी, 2026

सागर :  सागर के सनातन धर्मावलम्बी द्वारा  सिविल लाईन चौराहे से कलेक्टर कार्यालय तक पैदल मार्च  निकालकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधीश  को सौपा गया। ज्ञापन में बताया गया कि मोनी अमावस्या पर्व पर दिनांक 18-01-26 को माद्य मेला प्रयागराज मे संगम तट पर जाते हुए शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी की पालकी और उनके दण्डि स्वामी, ब्रह्मचारी और उनके शिष्यों के साथ मारपीट की गई थी । जिसमें संतो को लाठी, घूसों तथा पैरों से मारा गया वटुक ब्रह्मचारियों को शिखा पकड़कर खींचा गया।

इसका विरोध करते हुए बाबा जगदीशानंद जी ने कहां है कि हिन्दू विरोधी योगी सरकार द्वारा शंकराचार्य स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी के साथ किये गये दुर्व्यवहार की न्यायायिक जांचकर प्रयागराज मेलाधिकारी एवं उत्तरप्रदेश पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारियों पर सख्त से सख्त कार्यवाही किये जाने की मांग की। ज्ञापन में शामिल अरविंद मिश्रा ने कहां है कि उत्तरप्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को आविलंब शंकराचार्य जी से माफी मांगकर तत्काल ससम्मान उन्हें गंगा स्नान को ले जाये यदि समय रहते हुये सरकार द्वारा माफी नहीं मांगी गई तो हिन्दू विरोधी सरकार के प्रति चरणबद्ध तरीके से आंदोलन किया जायेगा।  पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष  राजकुमार पचौरी जी द्वारा बताया गया है कि यह सनातन धर्म का अपमान नहीं सहा जायेगा ।

इस अवसर पर बाबा जगदीशानंद जी, कृष्णा महाराज, अंकलेश्वर अन्नी दुबे , राजकुमार पचौरी, राममिलन तिवारी, अरविंद मिश्रा, बिट्टू चौहान, कृपाल सिंह ठाकुर, शेषपाल ठाकुर, मनोज सहा, वरूण सिंह आशुतोष वाजपेयी, अक्षत कोठारी, रामकुमार दुबे, अमित पाण्डे, सोनू ठाकुर शैलेन्द्र ठाकुर, राजा गुर्जर आदि बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।



Share:

आपकी महापौर आपके द्वार एवं जन चौपाल का 10 शिविर संपन्न

आपकी महापौर आपके द्वार एवं जन चौपाल का 10 शिविर संपन्न


तीनबत्ती न्यूज:  22 जनवरी 2026

सागर: : नगर निगम सागर द्वारा नागरिकों की मूलभूत समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु संचालित “आपकी महापौर आपके द्वार एवं जनचौपाल” के अंतर्गत 10वां शिविर अंबेडकर वार्ड में संविधान चौक पर आयोजित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में वार्डवासियों ने सहभागिता कर अपनी समस्याएं दर्ज कराईं, जिनके निराकरण की कार्रवाई मौके पर ही की गई।

महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य नागरिकों को छोटी-बड़ी समस्याओं के समाधान हेतु नगर निगम कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने नागरिकों से अपने वार्ड को स्वच्छ रखने और स्वच्छ सर्वेक्षण के अंतर्गत नगर निगम का सहयोग करने की अपील की।



शिविर में वृद्धावस्था पेंशन, कल्याणी पेंशन, संबल कार्ड, समग्र आईडी, राशन पर्ची, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रकाश, स्ट्रीट लाइट, अतिक्रमण, लोककर्म, स्वास्थ्य, योजना, राजस्व विभाग अंतर्गत संपत्तिकर, जलकर, कचरा प्रबंधन शुल्क की राशि जमा की गई तथा आवेदनों को संबंधित विभागों को सौंपकर समय-सीमा में निराकरण के निर्देश दिए गए।


नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए नगर निगम का आभार व्यक्त किया। शिविर में महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं महापौर प्रतिनिधि डॉ. सुशील तिवारी, एम.आई.सी. सदस्य श्रीमती संगीता शैलेष जैन, श्री राजकुमार पटेल, श्रीमती कंचन सोमेश जड़िया एवं वार्ड पार्षद सरिता विशाल खटीक, संकल्प फाउंडेशन के अध्यक्ष रिशांक तिवारी सहित बड़ी संख्या में वार्ड के नागरिक उपस्थित थे।


महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी ने संविधान चौक पर बाबा साहेब डॉ भीम राव अम्बेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं महापौर प्रतिनिधि डॉ. सुशील तिवारी ने कहा कि शिविरों के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं और नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान हो रहा है।


वरिष्ठ नेता अनिल सेन ने कहा कि पहली बार नगर निगम द्वारा महापौर जी द्वारा इस प्रकार जनता के द्वार पर पहुंचकर लोगों की समस्याओं का निराकरण कर सराहनीय कार्य किया जा रहा है। शहर में सौंदर्यीकरण के कार्यों ने शहर की तस्वीर बदल दी है। उन्होंने कहा कि पहले छोटी-छोटी समस्याओं के लिए नगर निगम के चक्कर लगाना पड़ते थे मगर महापौर जी द्वारा मौके पर ही समस्याओं को सुनकर उनका समाधान कराया जा रहा है। 

Share:

ड्राफ्ट मतदाता सूची में कलेक्टर/एस पी निवास में नाम जोड़ने का गंभीर मामले की पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने की निष्पक्ष जांच की मांग

ड्राफ्ट मतदाता सूची में  कलेक्टर/एस पी निवास में नाम जोड़ने का गंभीर मामले की पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने की निष्पक्ष जांच की मांग 

▪️पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी की मांग पर सागर जिला कलेक्टरसंदीप जी आर ने दिया उचित कार्यवाही का आश्वासन



तीनबत्ती न्यूज: 22 जनवरी, 2026

सागर एक:  नरयावली विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 40 अंतर्गत मतदान केंद्र क्रमांक 122 (सदर कैंट, सागर) की ड्राफ्ट मतदाता सूची 2026 में गंभीर अनियमितताओं का मामला सामने आया है। इस मतदान केंद्र के अंतर्गत कलेक्टर महोदय के बंगला क्रमांक 15 एवं पुलिस अधीक्षक सागर के बंगले के पते पर ऐसे व्यक्तियों के नाम दर्ज किए गए हैं, जो विगत एक वर्ष से अधिक समय से सागर जिले में निवास ही नहीं कर रहे हैं।

पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि कूट रचित दस्तावेज एवं कपटपूर्ण जानकारी एस.आई.आर. फार्म में भरकर साठगाँठ के माध्यम से मतदाता सूची में नाम जोड़े गए हैं। यह कृत्य लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 की धारा 31 के अंतर्गत गंभीर दंडनीय अपराध है।

उन्होंने कहा कि जब कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक महोदय के आवास से संबंधित मतदान केंद्रों पर इस प्रकार की अनियमितता हो सकती है, तो अन्य मतदान केंद्रों में बड़े पैमाने पर फर्जी नाम जोड़ने और वास्तविक मतदाताओं के नाम काटे जाने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता।

श्री चौधरी ने जिला निर्वाचन अधिकारी सागर से इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष एजेंसी से जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि लोकतंत्र की पवित्रता और मतदाता सूची की शुद्धता बनी रह सके।

नरयावली विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 40 के मतदान केंद्र क्रमांक 122 की ड्राफ्ट मतदाता सूची 2026 में सुनियोजित फर्जीवाड़े का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक सागर के सरकारी बंगलों के पते पर ऐसे लोगों के नाम जोड़ दिए गए हैं जो वर्षों से सागर जिले में रहते ही नहीं हैं।

पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी ने आरोप लगाया कि यह पूरा खेल निर्वाचन अमले की मिलीभगत से कूट रचित दस्तावेजों के आधार पर किया गया है, जो लोकतंत्र के साथ सीधा धोखा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस गंभीर अपराध की निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों को तुरंत दंडित नहीं किया गया तो कांग्रेस सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी।उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में इस प्रकार की हेराफेरी चुनाव प्रक्रिया को दूषित करने का प्रयास है और इसकी जिम्मेदारी तय होना चाहिए।

Share:

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में नगर निगम सागर ने प्रदेश में "ए" ग्रेड प्राप्त कर दूसरे स्थान पर

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में नगर निगम सागर ने प्रदेश में "ए" ग्रेड प्राप्त कर दूसरे स्थान पर


तीनबत्ती न्यूज : 20 जनवरी 2026

सागर: : नगर निगम आयुक्त  राजकुमार खत्री के मार्गदर्शन में सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में नगर निगम सागर ने 98.3 वेटेज स्कोर के साथ "ए" ग्रेड प्राप्त कर मध्यप्रदेश की 16 नगरीय निकायों में कीर्तिमान स्थापित कर दूसरा स्थान प्राप्त किया है।


निगमायुक्त  राजकुमार खत्री ने सभी अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों की लगातार मॉनिटरिंग के कारण यह उपलब्धि प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि नागरिकों की समस्याओं का स्थल पर पहुंचकर उनका संतुष्टिपूर्ण निराकरण करने के कारण प्रदेश की 16 नगरीय निकायों में "ए" ग्रेड प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया है। 

Share:

Sagar: नव निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के पदभार ग्रहण करने पर भाजपा ने मनाया उत्सव

Sagar: नव निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के पदभार ग्रहण करने पर भाजपा ने मनाया उत्सव 

तीनबत्ती न्यूज: 20 जनवरी, 2026

सागर। मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के निर्विरोध निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के पदभार ग्रहण करने पर सागर में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि कार्यकर्ताओं ने उत्सव मनाया। पं.दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा के समक्ष पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन,जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी नगर निगम अध्यक्ष वृन्दावन अहिरवार के साथ माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। नेतागणों ने उपस्तिथ कार्यकर्ताओं का मिष्ठान खिलाकर मुँह मीठा कराया व उन्हें बधाई दी।इस दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा जमकर आतिशबाजी के साथ ढ़ोल बाजो की धुन पर जमकर डांस करते हुए खुशियाँ मनाई । 

विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन ने  कहा कि भाजपा देश की एकमात्र ऐसी पार्टी है जहाँ बड़े पदों और बड़ी जिम्मेदारियों के लिए किसी विशेष परिवार से होना आवश्यक नहीं। यहाँ साधारण कार्यकर्ता होना ही सबसे बड़ी योग्यता है। इसी संगठन में एक सामान्य परिवार का व्यक्ति देश का प्रधानमंत्री बन सकता है और एक साधारण कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष जैसे दायित्व तक पहुँच सकता है

जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि पार्टी के लिए संगठन पर्व केवल एक प्रक्रिया नहीं, बल्कि लोकतंत्र का उत्सव है।जहाँ अन्य दल परिवार-केंद्रित राजनीति तक सीमित रहे हैं वहीं भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है जो बूथ स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक पारदर्शी, सहभागी और लोकतांत्रिक तरीके से अपने नेतृत्व का चयन करती है।


जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि उत्सव कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता राजेश केशरवानी,आनंद चौहान,विनय मिश्रा,प्रशांत जैन, छुट्टन तिवारी, जिला महामंत्री अमित कछवाहा जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया, लक्ष्मण सिंह, चैन सिंह ठाकुर, जिला कोषाध्यक्ष नीतिश गुप्ता जिला मंत्री सुषमा यादव जिला कार्यालय मंत्री देवेंद्र कटारे, जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन आलोक सह मीडिया प्रभारी अलोक केसरवानी,किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष धीरज सिंह युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष यश अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष नीरज यादव अमित बैसाखिया,पार्षद अनूप उर्मिल,धर्मेन्द्र खटीक डब्बू साहू,शैलेश जैन,बब्लू कमानी, प्रदेश सह संयोजक प्रासुक जैन, सितिन केशरवानी,राहुल नामदेव, दीपक जैन,सोनू चौहान,नितिन सोनी, राहुल वैध, विकाश केशरवानी,सुमित यादव,पंकज भट्ट,धर्मेन्द्र रजक, चंचल विश्वकर्मा गौरव नामदेव अंशुल हर्ष,चिराग सबलोक, विकास केशरवानी,सोनल सोनी, सावित्री सैनी,गीता दक्ष,पुष्पा कुशवाहा लोकानाथ पटेल, शैलेन्द्र नामदेव, नितिन साहू, हिमांशु जोशी, विक्रम ठाकुर, विवेक साहू, कुलदीप सैनी, नवीन रैकवार, अनिरुद्ध यादव,अमन गौतम एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्त्ता  उपस्तिथ रहें।

Share:

www.Teenbattinews.com

Archive