Editor: Vinod Arya | 94244 37885

छोटी झील : संजय ड्राईव बनेगा नया धार्मिक-पर्यटन केंद्र : भोलेनाथ, छत्रपति शिवाजी महाराज, राजमाता अहिल्याबाई होलकर व माता जीजाबाई की प्रतिमाएं हो रही हैं स्थापित

छोटी झील : संजय ड्राईव बनेगा नया धार्मिक-पर्यटन केंद्र : भोलेनाथ, छत्रपति शिवाजी महाराज, राजमाता अहिल्याबाई होलकर व माता जीजाबाई की प्रतिमाएं हो रही हैं स्थापित


तीनबत्ती न्यूज : 28 जनवरी , 2026

सागर। विधायक  शैलेंद्र कुमार जैन के विशेष प्रयासों से शहर की छोटी झील के किनारे एक नया घाट आकार ले रहा है, जो आने वाले समय में सागर नगर का एक प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थल बनेगा। 

विधायक जैन ने बताया कि संजय ड्राइव पर भगवान भोलेनाथ की भव्य प्रतिमा स्थापित की जा रही है। इसके साथ ही हिंदू हृदय सम्राट छत्रपति शिवाजी महाराज की आदमकद प्रतिमा स्थापित की जा रही है। शिवाजी महाराज की प्रतिमा के एक ओर सुशासन की प्रतीक राजमाता अहिल्याबाई होलकर एवं दूसरी ओर उनकी पूज्य माता माता जीजाबाई की प्रतिमा स्थापित की जाएगी।

विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने कहा कि घाट के पूर्ण होने के पश्चात यह स्थान अत्यंत दर्शनीय एवं आकर्षक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा। संजय ड्राइव पर आने वाले नागरिक एवं पर्यटक यहां भ्रमण कर सकेंगे, महापुरुषों के दर्शन कर प्रेरणा प्राप्त करेंगे तथा भगवान भोलेनाथ की भक्ति का लाभ भी मिलेगा।

निरीक्षण के दौरान विधायक जैन ने निर्माण कार्य में लगे ठेकेदार को निर्देश दिए कि कार्य को गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किया जाए, ताकि नागरिकों को शीघ्र इस सौगात का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि सागर नगर को धार्मिक, सांस्कृतिक एवं पर्यटन की दृष्टि से समृद्ध बनाना उनकी प्राथमिकता है और इस दिशा में आगे भी निरंतर विकास कार्य किए जाते रहेंगे।

Share:

राज्यस्तरीय लोकनृत्य प्रतियोगिता में बुंदेलखंड के बधाई लोक नृत्य को मिला प्रथम स्थान

राज्यस्तरीय लोकनृत्य प्रतियोगिता में बुंदेलखंड के बधाई लोक नृत्य को मिला प्रथम स्थान 



तीनबत्ती न्यूज:  28 जनवरी 2026

भोपाल: : राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह, भोपाल में सागर के नवोदित लोक कला संस्थान ने बुन्देलखण्ड के प्रसिद्ध श्रृंगारिक लोकनृत्य बधाई की प्रस्तुति करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर बुन्देलखण्ड को गौरान्वित किया। मध्य प्रदेश का राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह लाल परेड ग्राउण्ड, भोपाल में आयोजित था। जिसमें बुन्देलखण्ड के 50 सदस्यीय लोक कलाकारों ने डा जुगल किशोर नामदेव से 10 दिवसीय प्रशिक्षण व पूर्वाभ्यास कर राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस में भाग लिया।


बुन्देलखण्ड अचल के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत बधाई लोक नृत्य दर्शकों का मनमोह लिया। पारम्परिक वेशभूषा, लयबद्ध ताल तथा जीवन्त अभिव्यक्ति से सुसज्जित इस प्रस्तुति को अत्यन्त सराहना प्राप्त हुई। उत्कृष्ट कला कौशल और प्रभावशाली मंचन के आधार पर बुन्देलखण्ड अचल के बधाई लोकनृत्य को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। यह क्षेत्र की समृद्ध लोक संस्कृति कलाकारों की साधना का प्रमाण है।

इस दल का प्रतिनिधित्व एव सचालन डा. जुगल किशोर नामदेव द्वारा किया गया है। उनके मार्ग दर्शन एव नेतृत्व में कलाकारों ने यह उल्लेखनीय सफलता अर्जित की। विगत् 40 वर्षों से डा. नामदेव लोक कलाओं के संरक्षण, संवर्धन एवं प्रशिक्षण के माध्यम से बुन्देली लोक कलाओं को शिखर पर पहुंचाने और उन्हें विलुप्त होने से बचाने का सतत् प्रयास कर रहे हैं।

इस अवसर पर प्रदेश के महामहिम राज्यपाल गंगू, भाई पटेल व मध्य प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव द्वारा प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया। इस अवसर पर भोपाल नगर निगम की महापौर मालती राय, आर.सी.बी. की नरोन्हा, प्रकाशन अकादमी के महानिर्देशक सचिन सिन्हा तथा मध्य प्रदेश शासन, संस्कृति विभाग के अपर मुख्य सचिव शिवशेखर शुक्ला, संस्कृति विभाग के निर्देशक तथा मुख्यमंत्री के संस्कृति सलाहकार डा. श्रीराम तिवारी सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे।


मंच से कलाकारों को प्रथम स्थान प्राप्त करने पर विशाल ट्राफी व प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। इस प्रस्तुति में नवोदित लोक कला संस्थान की कु. शैफाली पवार व वीरेन्द्र अहिरवार, बबीता विश्वकर्मा, सम्यक जैन का विशेष योगदान रहा जिसमें उन्होंने पूर्वाभ्यास कराकर दल की प्रस्तुति को सशक्त बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह जानकारी महाविद्यालय के शिक्षक आकाश जैन ने दी

Share:

Sagar News: बालिका छात्रावास की सुरक्षा में मिली कमियां : कलेक्टर ने अधिकारियों को लगाई फटकार : निरीक्षण के 2 घंटे के भीतर शुरू हुआ बाउंड्रीवॉल का निर्माण

Sagar News: बालिका छात्रावास की सुरक्षा में मिली कमियां : कलेक्टर ने अधिकारियों को लगाई फटकार : निरीक्षण के 2 घंटे के भीतर शुरू हुआ बाउंड्रीवॉल का निर्माण


तीनबत्ती न्यूज:  28 जनवरी 2026
सागर: जिले में बालिकाओं की सुरक्षा और शिक्षा को लेकर प्रशासन सजगता से कार्य कर रहा है। इसी कड़ी में  कलेक्टर ने शाहगढ़ स्थित आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित बालिका छात्रावास का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में खामी पाते ही कलेक्टर ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई और तत्काल बाउंड्रीवॉल निर्माण के निर्देश दिए। प्रशासन की मुस्तैदी का असर यह रहा कि निर्देश के महज दो घंटे के भीतर निर्माण सामग्री और श्रमिकों के साथ दीवार का कार्य युद्धस्तर पर प्रारंभ हो गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक  विकास शाहवाल, जिला पंचायत सीईओ  विवेक केवी, एसडीएम  नवीन सिंह ठाकुर सहित अन्य अधिकारी एवं छात्राएं मौजूद थीं।



सुरक्षा व्यवस्था का सूक्ष्म निरीक्षण

कलेक्टर ने छात्रावास परिसर के कोने-कोने का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने पाया कि बाउंड्रीवॉल न होने के कारण छात्राओं की सुरक्षा में चूक की संभावना बनी रहती है। इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा, "बालिकाओं की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसमें किसी भी स्तर पर देरी या लापरवाही क्षम्य नहीं।"

यह भी पढ़ेंSagar News : कलेक्टर का 'ऑन द स्पॉट' एक्शन: पटवारी निलंबित, प्रभारी तहसीलदार को थमाया नोटिस

छात्राओं के साथ 'संवाद': सपनों को दी नई उड़ान

निरीक्षण के बाद कलेक्टर ने छात्रावास की बालिकाओं के साथ सीधा संवाद किया। एक अभिभावक की तरह छात्राओं को प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा कि वे लक्ष्य बड़ा रखें उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि वे डॉक्टर और इंजीनियर बनने के लिए जी-तोड़ मेहनत करें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि संसाधन और आर्थिक कमी को आड़े नहीं आने दिया जाएगा।




उड़ान योजना का लाभ

कलेक्टर ने विशेष रूप से 'उड़ान योजना' के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कैसे इस योजना के माध्यम से छात्राएं प्रतियोगी परीक्षाओं की उत्कृष्ट तैयारी कर सकती हैं और डॉक्टर इंजीनियर बन सकती है।
कलेक्टर ने वार्डन को कड़े निर्देश दिए गए कि बिजली, शुद्ध पेयजल और स्वच्छता की व्यवस्था में कोई कमी न रहे हमारा उद्देश्य है कि दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाली हमारी बेटियों को घर जैसा सुरक्षित और शैक्षणिक माहौल मिले। बाउंड्रीवॉल का कार्य त्वरित गति से पूरा होगा। बेटियां के वल पढ़ाई पर ध्यान दें, सुरक्षा की चिंता प्रशासन करेगा।

Share:

डॉ गौर विवि : व्यवसाय प्रबंध विभाग के पूर्व विद्यार्थियों का तीन दिवसीय मिलन समारोह सम्पन्न

डॉ गौर विवि : व्यवसाय प्रबंध विभाग के पूर्व विद्यार्थियों का तीन दिवसीय मिलन समारोह सम्पन्न


तीनबत्ती न्यूज: 28 जनवरी, 2026

सागर: डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय सागर में 24 से 26 जनवरी 2026 को 29 वर्ष पुराने एम.बी.ए विद्यार्थियों के तीन दिवसीय मिलन समारोह का सफल आयोजन संपन्न हुआ। व्यवसाय प्रबंध विभाग में आयोजित कार्यक्रम में भारत के शीर्ष संस्थानों में उच्च पदों पर कार्यरत् पूर्व छात्रों (एलुमनी) जिसमें प्रमुख रूप से विवेक शरण, रोहित खट्टर, अनिल अग्रवाल, सत्यकांत, विमल पाण्डे, पंकज मल्होत्रा, पवन मोदी, विक्रम शाह, अमित गौर, समीर पाठक, सत्यन सोनवानी, देवेन्द्र सोनी, प्रो. साधना राय, ब्रजेश दुबे एवं अन्य सभी ने वर्तमान एम.बी.ए विद्यार्थियों के साथ अपने औद्योगिक एवं व्यवसाय अनुभवों को साझा किया एवं उन्हें भविष्य में प्लेसमेंट का अवसर प्रदान करने का भी आश्वासन देते हुए भविष्य के लिए मार्गदर्शन दिया। 


इस कार्यक्रम में पूर्व छात्रों द्वारा विभागाध्यक्ष महोदय एवं समस्त कर्मचारियों को सॉल, श्रीफल एवं सप्रेम उपहार दे कर सम्मानित किया गया व उपस्थित वर्तमान विद्यार्थियों  को भी सप्रेम उपहार देकर प्रोत्साहित किया। विभाग में इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो.यशवंत सिंह ठाकुर एवं संचालन विभागीय शिक्षिका, डॉं. चंद्रलता सिंह द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम का सम्पूर्ण समन्वयन पंद्रवें बैच के ही पूर्व छात्रों डॉ. विकास सराफ, डॉ. चन्द्रलता सिंह, प्रज्ञा श्रीवास्तव, मुकुल तिवारी, दिलीप सिंघई, योगेश ठाकुर, प्रतीक दुबे, आशीष शर्मा एवं अनुराग चतुर्वेदी आदि के एक माह के अथक परिश्रम व योगदान द्वारा ही सफलता पूर्वक संपन्न किया गया। 

यह भी पढ़ेंSagar News : कलेक्टर का 'ऑन द स्पॉट' एक्शन: पटवारी निलंबित, प्रभारी तहसीलदार को थमाया नोटिस



इस दौरान सभी पूर्व छात्रों ने डॉ. सर हरीसिंह गौर को भारत रत्न दिलाने हेतु माननीय कुलपति जी को ज्ञापन भी सौंपा । इस मिलन समारोह में पूर्व छात्रों ने सपरिवार शामिल हो कर के विश्वविद्यालय परिसर का भ्रमण किया एवं गणतंत्र दिवस समारोह में भी अपनी सहभागिता दी।

Share:

बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में थैलेसीमिया एवं सिकल सेल एनीमिया की जाँच सुविधा शुरू

बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में थैलेसीमिया एवं सिकल सेल एनीमिया की जाँच सुविधा शुरू


तीनबत्ती न्यूज:  28 जनवरी 2026

सागर: : बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के अधिष्ठाता (Dean) डॉ. पी. एस. ठाकुर द्वारा पैथोलॉजी विभाग के अंतर्गत HPLC (हाई परफॉरमेंस लिक्विड क्रोमैटोग्राफी) मशीन का शुभारंभ किया गया। इस मशीन के माध्यम से अब जिले एवं संभाग के मरीजों को थैलेसीमिया, सिकल सेल एनीमिया एवं अन्य प्रकार के हीमोग्लोबिन विकारों की सटीक जाँच बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में ही नि:शुल्क उपलब्ध होगी।


यह भी पढ़ेंSagar News : कलेक्टर का 'ऑन द स्पॉट' एक्शन: पटवारी निलंबित, प्रभारी तहसीलदार को थमाया नोटिस

गौरतलब है कि बाजार में इस जाँच का मूल्य 1000 रुपये से 1500 रुपये के बीच है। इस अवसर पर अस्पताल अधीक्षक डॉ. राजेश जैन, पैथोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. अमर गंगवानी एवं मीडिया प्रभारी डॉ. सौरभ जैन सहित विभाग के समस्त चिकित्सक, तकनीशियन एवं एच.ए.सी.एल. (HACL) के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।


पैथोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. अमर गंगवानी ने बताया कि इस मशीन द्वारा हीमोग्लोबिन की कमी वाले बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं में विभिन्न रक्त विकारों की पहचान हो सकेगी, जिससे उनके उचित उपचार में बड़ी सहायता मिलेगी। साथ ही, अविवाहित युवक-युवतियों में थैलेसीमिया स्क्रीनिंग और उनकी काउंसलिंग के माध्यम से अगली पीढ़ी में होने वाले थैलेसीमिया रोग की प्रभावी रोकथाम संभव हो सकेगी।

Share:

आचार्य श्री विद्यासागर महाराज का समाधि दिवस मनाया गया

आचार्य श्री विद्यासागर महाराज का समाधि दिवस मनाया गया


तीनबत्ती न्यूज: 27 जनवरी, 2026

सागर: जैन आचार्य श्री विद्यासागर महाराज का दूसरा समाधि दिवस सागर में समारोह पूर्वक मनाया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जैन समाज के गौरव और राज्यसभा सदस्य नवीन जैन आगरा व कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक शैलेंद्र जैन ने की। कार्यक्रम में सागर नगर के हजारों लोगों ने भाग लिया 

मुकेश जैन ढाना ने बताया कार्यक्रम सुबह 8 बजे शुरू हुआ आचार्य श्री के चरण मुनि श्री निष्कम्प सागर महाराज और मुनि श्री निष्काम सागर महाराज के सानिध्य में शोभा यात्रा के रूप में नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए कार्यक्रम स्थल कीर्ति स्तंभ पर पहुंचे जहां पर चरणों का पाद प्रक्षालन हुआ उसके पश्चात ब्रह्मचारी संजीव भैया कटंगी, अंकित भैया धनेटा और अभिषेक भैया गढी ने आचार्य श्री की महापूजन संपन्न कराई नगर के लगभग दो दर्जन महिला मंडलों की सैकड़ो सदस्यों ने इस कार्यक्रम में अर्घ समर्पित कर अपने को धन्य किया इस अवसर पर मुनि श्री निष्काम सागर महाराज ने कहा कि आचार्य श्री विद्यासागर महाराज ने हमेशा जीव दया के लिए अपना आशीर्वाद सभी को दिया है उनके चलाएं प्रकल्प लड़कियों के प्रतिभाशाली स्कूल, हथकरघा केंद्र, भाग्योदय चिकित्सालय, पूर्णायू आयुर्वैदिक महाविद्यालय, दयोदय गौशालाएं इनमें सबसे जहां जीव हिंसा रोकी गई वहीं बच्चों को संस्कारित शिक्षा मिले इसलिए प्रतिभा स्थली स्कूल खोले गए। अब तक 20000 से अधिक बच्चियां इन स्कूलों से निकाल कर प्रशासनिक नौकरियां और अन्य जावों में कार्य कर रहे हैं। 


मुनिश्री निष्काम सागर महाराज ने कहा आचार्य श्री के कार्यकाल में जैन धर्म अपनी ऊंचाइयों पर बढ़ता गया है हजारों ब्रह्मचारी भैया बहने मोक्ष मार्ग पर चल रहे हैं और सैकड़ो मुनि और आर्यिकाएं भी अपना कल्याण कर रहे हैं बुंदेलखंड में आचार्य श्री का आशीर्वाद ऐसे फलीभूत हुआ है कि पहले यहां के लोग बेहद गरीब थे लेकिन गुरुदेव ने उन्हें दान देना सिखाया और जिन-जिन लोगों ने दान दिया है आज वे लाखों करोड़ों के आसामी हैकार्यक्रम में महेश बिलहरा, शैलेंद्र जैन शालू, देवेंद्र जैन स्टील, प्रदीप जैन पड़ा, राजेश जैन रोड लाइंस, दिनेश बिलहरा, सौरभ जैन घड़ी, सोनू जैन आईटीआई सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

पं विपिन बिहारी जी शास्त्री ने कहा कि आचार्य श्री दिव्य महापुरुष थे गुरुदेव सब प्रश्नों के उत्तर थे विद्यासागर जी एक समंदर थे। यदि संत ना होते तो संसार में आग लग जाती। जैन संतों के चेहरों पर सूर्य जैसा आभामंडल है और उनके पास सिर्फ पिच्छी और कमंडल है।

पूर्व गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा आचार्य श्री का चेहरे पर जो तेज था वह अद्भुत था वह सब को पढ़ लेते थे लेकिन बोल ते कुछ नहीं थे वह सबको सुनते थे। प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ने आचार्य श्री के बारे में लिखा है मैं भगवान को तो नहीं देखा लेकिन आचार्य श्री विद्यासागर महाराज को देखकर लगता है कि ईश्वर का रूप ऐसा ही होता होगा। आचार्य श्री की सादगी अद्भुत थी आचार्य श्री साहित्य जगत की धरोहर थी। आचार्य श्री तप और त्याग की प्रतिमूर्ति थे आचार्य श्री चलते-फिरते तीर्थ थे उनके दर्शन मात्र से व्यक्ति को पवित्रता का अनुभव होता था।अहिंसा की जीवित प्रयोगशाला थे

राजसभा सदस्य नवीन जैन ने कहा आचार्य श्री विद्यासागर महाराज ने जैन समाज को सब कुछ दिया है। आचार्य श्री का जीवन त्याग तपस्या और ज्ञान से भरा हुआ था देश में संतों की बात जब ध्यान में आती है तो दिगंबर संतो की त्याग की बात ध्यान में आती है घर परिवार को छोड़कर वह सदा विहार करते हैं। जेल में बंद कैदी रोजगार युक्त हो गए आचार्य श्री जी ने उनके परिजनों को लेकर के चिंता व्यक्त की थी और हाथ करघा की शुरुआत की थी।आचार्य श्री को हमने अपनी आंखों से देखा है अगली पीढ़ी को बताएंगे हमारे गुरुदेव ऐसे थे।

आचार्य श्री को मिले भारत रत्न

विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा आचार्य श्री नहीं है लेकिन दो वर्ष बाद भी हम स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं वह नहीं है आचार्य श्री का चित्र भी बोल उठता है कि आचार्य श्री जी अभी भी सब विराजमान है। आचार्य श्री को भारत रत्न मिले ऐसी भावना सभी की है।


भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा आचार्य श्री ने बुंदेलखंड में धर्म ध्वजा फहराई है। पूर्व सांसद राज बहादुर सिंह ने कहा कि हमने चलते फिरते भगवान को इस धरती पर देखा है उनके साक्षात दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ उन्होंने सागर और बुंदेलखंड को जो दिया है और जो मार्ग दिखाया है उस मार्ग पर चलने का प्रयास में करता हूं

इंक मीडिया के संचालक आशीष द्विवेदी ने कहा कि आचार्य श्री ने जो भाग्योदय दिया है सागर नगर जिले के लोग और संभाग के सर्व समाज के लोग भाग्योदय से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े हैं।  पूर्व विधायक सुधा जैन ने कहा कि आचार्य श्री के बुंदेलखंड में आने के बाद घर-घर में धर्म ध्वजा फैल गई।  कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष हीरासिंह राजपूत ,पूर्व विधायक सुनील जैन, कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश जाटव, गोविंद जड़िया, जैसी सरदार, बीएमसी के डीन डॉ पीएस ठाकुर, प्रोफेसर सरोज गुप्ता, पप्पू तिवारी, शहर बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे ।कार्यक्रम का संचालन मुकेश जैन ढाना और मुकेश जैन पारस ने किया।

Share:

वृक्षारोपण व शिक्षा से समाज निर्माण का संदेश: संकल्प फाउंडेशन की पहल की भूपेंद्र सिंह ने की सराहना

वृक्षारोपण व शिक्षा से समाज निर्माण का संदेश: संकल्प फाउंडेशन की पहल की भूपेंद्र सिंह ने की सराहना 


तीनबत्ती न्यूज: 27 जनवरी , 2026

सागर: संकल्प फाउंडेशन द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक दायित्व के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की पूर्व गृह मंत्री एवं खुरई विधायक भूपेंद्र सिंह ने सराहना की। संकल्प फाउंडेशन के अध्यक्ष रिशांक तिवारी द्वारा आयोजित वृक्षारोपण महोत्सव के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए मंत्री जी को पौधा भेंट किया गया।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि आज के समय में पर्यावरण संरक्षण केवल एक अभियान नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि संकल्प फाउंडेशन द्वारा निरंतर वृक्षारोपण, संरक्षण एवं जन-जागरूकता के लिए किए जा रहे प्रयास समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ व सुरक्षित पर्यावरण की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।


इस अवसर पर रिशांक तिवारी ने कहा कि संकल्प फाउंडेशन का उद्देश्य समाज में केवल सेवा कार्य करना नहीं बल्कि पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा और सामाजिक चेतना के माध्यम से दीर्घकालिक सकारात्मक परिवर्तन लाना है। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण जैसे विषयों पर जागरूकता ही भावी पीढ़ी के सुरक्षित, संस्कारवान और आत्मनिर्भर भविष्य का आधार है।

इसके साथ ही पूर्वमंत्री की संवेदनशील सोच के अनुरूप जरूरतमंदों की शिक्षा को ध्यान में रखकर वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. सुशील तिवारी एवं रिशांक तिवारी द्वारा समाज के जरूरतमंद बच्चों को पेंसिल बॉक्स, कॉपियां, कलम एवं अन्य शैक्षणिक सामग्री भेंट कर शिक्षा को बढ़ावा देने का संकल्प दोहराया गया। भूपेंद्र सिंह  ने इस पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि शिक्षा और पर्यावरण दोनों ही किसी भी राष्ट्र के मजबूत भविष्य की नींव हैं। इस अवसर पर निष्कर्ष दुबे , नवीन भट्ट , राजीव सोनी , अजय चौरसिया  आदि उपस्थित रहे ।

Share:

Sagar News : कलेक्टर का 'ऑन द स्पॉट' एक्शन: पटवारी निलंबित, प्रभारी तहसीलदार को थमाया नोटिस

Sagar News : कलेक्टर का 'ऑन द स्पॉट' एक्शन: पटवारी निलंबित, प्रभारी तहसीलदार को थमाया नोटिस


तीनबत्ती न्यूज:  27 जनवरी 2026 

सागर: कलेक्टर संदीप जी आर ने शाहगढ़ क्षेत्र के भ्रमण के दौरान शासकीय कार्यों में लापरवाही और वरिष्ठ कार्यालय के आदेशों की अवहेलना करने पर कड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर ने एक पटवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है, वहीं प्रभारी तहसीलदार को 'कारण बताओ नोटिस' जारी कर जवाब तलब किया है।

अवैध कब्जे के मामले में बरती लापरवाही


पूरा मामला शाहगढ़ निवासी आवेदक संदीप कुमार जैन की कृषि भूमि (खसरा नंबर 146/1/2) पर अवैध कब्जे से जुड़ा है। 12 जुलाई 2024 को आवेदक के पक्ष में सीमांकन और कब्जा दिलाने का आदेश पारित किया गया था, जिसकी पुष्टि 22 जुलाई 2025 को अपील के निर्णय में भी हुई थी। इसके बावजूद मैदानी अमले द्वारा आवेदक को भूमि पर कब्जा नहीं दिलाया गया।

पटवारी निलंबित, केसली मुख्यालय निर्धारित


कलेक्टर ने पटवारी श्री मौन सिंह गौड़ को म.प्र. सिविल सेवा नियमों के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय तहसील कार्यालय केसली निर्धारित किया गया है। पटवारी पर आरोप है कि उन्होंने आदेश के बावजूद आवेदक को भूमि का कब्जा दिलाने में रुचि नहीं ली।


प्रभारी तहसीलदार से मांगा स्पष्टीकरण


इसी मामले में लापरवाही बरतने पर प्रभारी तहसीलदार शाहगढ़,  ज्ञानचंद राय को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। कलेक्टर ने नोटिस में उल्लेख किया कि सिविल जेल की कार्रवाई प्रस्तावित करने के बजाय तहसीलदार द्वारा प्रकरण में कोई वैधानिक कदम नहीं उठाया गया, जो पदीय कर्तव्यों के प्रति घोर उदासीनता है। उन्हें 3 फरवरी 2026 तक व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर जवाब देने के निर्देश दिए गए हैं।

कलेक्टर की सख्त चेतावनी

कलेक्टर संदीप जी आर ने स्पष्ट किया कि आमजन की समस्याओं का निराकरण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। आदेशों के पालन में देरी या लापरवाही करने वाले किसी भी शासकीय सेवक को बख्शा नहीं जाएगा।

Share:

www.Teenbattinews.com

Archive