Editor: Vinod Arya | 94244 37885

जिला अधिवक्ता संघ सागर चुनाव: अंकलेश्वर दुबे अध्यक्ष, जितेंद्र राठौर सचिव और आरती जैन कोषाध्यक्ष निर्वाचित

जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष बने अंकलेश्वर, सचिव जितेन्द्र राठौर निर्वाचित,  आरती जैन बनी कोषाध्यक्ष 


तीनबत्ती न्यूज: 22 अगस्त, 2026

सागर:  जिला अधिवक्ता संघ सागर के प्रतिष्ठापूर्ण  द्विवार्षिक चुनाव मे डॉक्टर अंकलेश्वर दुबे अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए गए। डॉक्टर दुबे ने आठ मतो के अंतर से निकटतम प्रत्याशी को हार का सामना करना पड़ा है। शुक्रवार को संघ की कार्यकारिणी के लिए मतदान संपन्न हुआ था और पहली बार 91 प्रतिशत मतदान हुआ। आज शनिवार की सुबह मतगणना शुरू हुई और दोपहर बाद कार्यकारिणी के निर्वाचित पदाधिकारियो की घोषणा कर दी गई।  जिला निर्वाचन अधिकारी केके दुबे और उप निर्वाचन अधिकारी अधिवक्ता महेश नेमा ने बताया कि अध्यक्ष पद के प्रत्याशी डॉक्टर अंकलेश्वर दुबे को 573 मत प्राप्त हुए और निर्वाचित घोषित किए गए। वही निकटतम प्रत्याशी संजय द्विवेदी को 565, रामदास राज को 203 और के के राय केवल 09 मत हासिल कर सके। उपाध्‍यक्ष पद पर रश्मि तनेजा को 800 और मेहजबीन अली को 540 मत प्राप्त हुए और तनेजा निर्वाचित घोषित की गई। सचिव पद पर जितेन्द्र राठौर को 478 मत प्राप्त हुए और निर्वाचित घोषित किए गए। निकटतम प्रत्याशी दुष्यंत मिश्रा 312 मत हासिल कर सके। 

यह भी पढ़ें: कलेक्टर ने रहली में अनाधिकृत कॉलोनी निर्माण हटाने एवं कॉलोनाइजरों के खिलाफ FIR दर्ज करने के दिए आदेश

सहसचिव पद पर पुरूष वर्ग से अरविंद नेमा 565 मत हासिल कर निर्वाचित घोषित किए गए और सहसचिव महिला वर्ग से ऐनी गोस्वामी  561 मत हासिल कर निर्वाचित घोषित हुई। कोषाध्यक्ष पद पर आरती जैन ने 732 मत प्राप्त कर जीत हासिल की और निकटतम प्रत्याशी रजनी ठाकुर को 613 मत प्राप्त हुए। सह कोषाध्यक्ष पद पर उमाशंकर विनोदे 458 मत हासिल निर्वाचित घोषित किए गए। पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर अमित मिश्रा 526 मत हासिल कर निर्वाचित हुए। 



कार्यकारिणी सदस्य महिला वर्ग से सुमिता विश्वे 678 और पुरूष वर्ग से आकाश उपाध्याय 523, करण जैन 635 ,रजत बोहरे 532 और सुदर्शन तिवारी 478 मत हासिल कर निर्वाचित घोषित किए गए। जीत के बाद विजय जुलूस निकाला गया। परिणाम आते ही अधिवक्ताओं ने विजयी प्रत्याशियों का ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ स्वागत किया।




देखे : किसको कितने वोट मिले

जिला अधिवक्ता संघ सागर: द्विवार्षिक चुनाव परिणाम (सत्र 2026-2028)

सागर जिला अधिवक्ता संघ के द्विवार्षिक चुनाव (वर्ष 2026–2028) के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। निर्वाचन अधिकारियों द्वारा जारी की गई आधिकारिक सूची के अनुसार, विभिन्न पदों पर विजयी प्रत्याशी और उम्मीदवारों को मिले मतों का पूरा विवरण नीचे दिया गया है:

चुनाव परिणाम एवं प्राप्त मतों का विवरण

 अध्यक्ष

    *एड. अंकलेश्वर दुबे (अन्नी):  573 वोट (निर्वाचित)

   * एड. संजय द्विवेदी: 565 वोट

   * एड. रामदास राज: 203 वोट

   * एड. कृष्णकान्त राय (के.के.): 09 वोट

यह भी पढ़ें: बुंदेलखंड मेडिकल कालेज के शासकीय कॉलेज ऑफ नर्सिंग को मिली 60 सीटों की मंजूरी, बुंदेलखंड के विद्यार्थियों को मिलेगा बड़ा लाभ

 * उपाध्यक्ष (महिला)

   * एड. रश्मि तनेजा: 800 वोट (निर्वाचित)

   * एड. मेहजबीन अली: 540 वोट

 * सचिव

   * एड. जितेन्द्र लखन राठौर (जित्तू): 476 वोट (निर्वाचित)

   * एड. दुष्यंत मिश्रा: 312 वोट

   * एड. नरेन्द्र पाण्डेय: 170 वोट

   * एड. पंकज (कुलभूषण) त्रिवेदी: 136 वोट

   * एड. शिरीष यादव: 120 वोट

   * एड. के.के.दुबे, कृष्ण: 80 वोट

   * एड. गोपाल तिवारी: 38 वोट

 * सह-सचिव (पुरुष)

   * एड. अरविंद नेमा: 565 वोट (निर्वाचित)

   * एड. बिजेन्द्र सिंह चौहान: 299 वोट

   * एड. पंकज श्रीवास्तव: 239 वोट

   * एड. राजेश दुबे: 235 वोट

 * सह-सचिव (महिला)

   * एड. एनी गोस्वामी: 561 वोट (निर्वाचित)

   * एड. नीलम पटेल: 454 वोट

   * एड. सोगलता अग्निहोत्री: 309 वोट

 * कोषाध्यक्ष

   * एड. आरती जैन: 732 वोट (निर्वाचित)

   * एड. रजनी ठाकुर: 613 वोट

 * सह-कोषाध्यक्ष

   * एड. उमाशंकर विनोदे (रज्जू): 458 वोट (निर्वाचित)

   * एड. संदीप चौबे: 388 वोट

   * एड. कल्याण सिंह दांगी: 292 वोट

   * एड. अरविन्द कुमार जैन: 193 वोट

 * पुस्तकालय अध्यक्ष

   * एड. अमित मिश्रा (मिंटू): 526 वोट (निर्वाचित)

   * एड. शिवराज लडिया: 448 वोट

   * एड. महेन्द्र कुमार सेन: 352 वोट

 * कार्यकारिणी (महिला)

   * एड. सुमिता विश्वे: 678 वोट (निर्वाचित)

   * एड. किरण कला सैनी: 662 वोट

   * एड. वंदना लोधी: 484 वोट




 * कार्यकारिणी (पुरुष)

   * एड. करन जैन: 635 वोट (निर्वाचित)

   * एड. रजत बोहरे: 532 वोट (निर्वाचित)

   * एड. नरेन्द्र सिंह लोधी: 526 वोट (निर्वाचित)

   * एड. आकाश उपाध्याय: 523 वोट (निर्वाचित)

   * एड. सुदर्शन तिवारी: 478 वोट (निर्वाचित)

   * एड. अखिल समैया: 521 वोट

   * एड. आनंद श्रीवास्तव: 470 वोट

   * एड. तुलसीराम चढ़ार: 358 वोट

   * एड. सुनील सिन्हा: 344 वोट

   * एड. गिरीश गौतम: 307 वोट

   * एड. अंकित जैन: 181 वोट

(मतों वार सूची उपलब्ध जानकारी के आधार पर है। अधिकृत जानकारी अधिवक्ता संघ के निर्वाचन कार्यालय में देख सकते है।)

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

www.Teenbattinews.com

Archive