Editor: Vinod Arya | 94244 37885

Sagar News: पंचायत सचिव सस्पेंड : कलेक्टर के निरीक्षण में पंचायत में मिली थी गंदगी

Sagar News: पंचायत सचिव सस्पेंड : कलेक्टर के निरीक्षण में पंचायत में मिली थी गंदगी


तीनबत्ती न्यूज : 04 फरवरी ,2026

सागर: सागर जिले की शाहगढ़ जनपद पंचायत के ग्राम अमरमयू के पंचायत सचिव सोवत यादव को निलंबित किया गया है। उनके खिलाफ ग्राम पंचायत में गंदगी और साफ-सफाई की कमी के आरोप लगे हैं, जो पदीय दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही और वरिष्ठ कार्यालय के आदेशों की अवहेलना के समान है।

प्रशिक्षण में लापरवाही पर पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी एवं सहायक यंत्री को निलंबित किया सागर कमिश्नर ने

जिला पंचायत कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार कलेक्टर द्वारा ग्राम पंचायत अमरमऊ जनपद पंचायत शाहगढ़ अंतर्गत कार्य के निरीक्षण के दौरान  सोवत यादव सचिव ग्राम पंचायत अमरमऊ जनपद पंचायत शाहगढ़ को ग्राम पंचायत में जगह-जगह गंदगी पाये जाने, किसी भी प्रकार की न साफ-सफाई न होना का दोषी पाया गया। श्री सोवत यादव सचिव का उक्त कृत्य पदीय दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही बरतने के साथ-साथ, स्वेच्छाचारिता एवं वरिष्ठ कार्यालय के आदेशों/निर्देशों की अवहेलना किया जाना प्रदर्शित करता है, जो घोर कदाचार की श्रेणी में आने के कारण म०प्र० पंचायत सेवा (अनुशासन तथा अपील) नियम 1999 के तहत अनुशासनात्मक कार्यवाही योग्य है। 

यह भी पढ़ें:स्वेच्छाचारिता और अनुशासनहीनता पर सागर कमिश्नर ने प्रधानाध्यापक को किया निलंबित

सोवत यादव सचिव ग्राम पंचायत अमरमऊ जनपद पंचायत शाहगढ़ को म०प्र० राजपत्र क्रं. 22 दिनांक 23.01.2020 में निहित प्रावधान के अनुक्रम में म०प्र० पंचायत सेवा (अनुशासन तथा अपील) नियम 1999 के नियम 4 एवं म०प्र० पंचायत सेवा (ग्राम पंचायत सचिव भर्ती और सेवा शर्ते) नियम 2011 के नियम 7 अनुशासन तथा नियंत्रण में संशोधन दिनांक 09.08.2017 में दिये गये प्रावधानों अनुसार तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। श्री सोवत यादव सचिव का निलंबन अवधि में मुख्यालय जनपद पंचायत शाहगढ़ रहेगा तथा इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

Share:

किसी भी युग में ब्राह्मणों का अपमान विनाशकारी साबित हुआ है - प्रेमभूषण जी महाराज ▪️केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान 6 फरवरी को शामिल होंगे श्री रामकथा

किसी भी युग में ब्राह्मणों का अपमान विनाशकारी साबित हुआ है - प्रेमभूषण जी महाराज

▪️केन्द्रीय मंत्री  शिवराज सिंह चौहान 6 फरवरी को शामिल होंगे श्री रामकथा में


तीनबत्ती न्यूज: 04 फरवरी ,2026

सागर: ब्राह्मणों का आवेश करोड़ों कुलों का नाश कर देता है। इनका अपमान करने का परिणाम प्रतापी राजा प्रताप भानु ने देखा था। ब्राह्मणों का अपमान कभी भी नहीं होना चाहिए। रामजी भी वाल्मीकि मुनि से यही कहते हैं कि हमारे रहने से किसी साधु, संत, तपस्वी को क्लेश ना हो ऐसा स्थान बताइए जहां मैं जाकर रहूं। मनुष्य रूप में आए भगवान ने धरती पर ब्राह्मणों का इतना मान रखा तो आज भी इसका पालन अवश्य किया जाना चाहिए, इसी में हमारा और जगत का कल्याण है। उक्त बातें मध्य प्रदेश के सागर स्थित रुद्राक्ष धाम में निर्मित भव्य कथा मंडप में सप्त दिवसीय श्री राम कथा का गायन के पांचवें सत्र में पूज्य प्रेमभूषण जी महाराज ने व्यासपीठ से कथा वाचन करते हुए  कहीं।  कथा श्रवण हेतु आज म.प्र शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल, अनेक विधायक, पूर्व विधायक, सहित विभिन्न जन प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ नेताओं का आगमन हुआ। कथा आयोजन में केन्द्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 6 फरवरी को तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल 5 फरवरी को शामिल होंगे।


श्री राम जी की कथा त्याग की कथा

सरस् श्रीराम कथा गायन के लिए लोक ख्याति प्राप्त प्रेममूर्ति प्रेमभूषण जी महाराज ने मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री एवं वर्तमान विधायक भूपेन्द्र सिंह के पावन संकल्प से आयोजित रामकथा के क्रम में भगवान की मंगल वन यात्रा के प्रसंगों का गायन करते हुए कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने भगवान श्री राम को बताया है कि जिसके पांव अनायास ही तीर्थ यात्रा में पहुंच जाएं, आप उनके मन में निवास करते हैं। श्री राम जी की कथा त्याग की कथा है। अयोध्या जी में चक्रवर्ती जी के जाने के बाद केवल राज परिवार का ही नहीं बल्कि आम जनता में भी हम जो त्याग का भाव पाते हैं वह आज अनुकरण करने योग्य है। इस कथा में भरत चरित्र सुनने के बाद हमें भगवान का प्रेम प्राप्त करने का सूत्र मिलता है। और यह सूत्र है “रामहि केवल प्रेम पियारा।“

पूज्य पं प्रेमभूषण जी महाराज ने कहा कि भरत भैया इस प्रेम की साक्षात प्रतिमूर्ति हैं जो सदा प्रभु श्रीराम के कहने में रहते हैं। यही कारण है कि बार-बार प्रभु श्रीराम लोगों को यह कहते हुए देखे जाते हैं कि आप हमें हमारे भरत भैया से भी ज्यादा प्रिय हो।मनुष्य सबसे अधिक प्रेम उसी को करता है जो व्यक्ति उसके कहने में रहता है। श्री राम कथा का श्रवण करने के समय अगर हम भरत जी के चरित्र का दर्शन करते हैं तो  हमें पता चलता है कि सभी भाइयों में श्री राम जी भरत जी को सबसे ज्यादा प्यार करते हैं और उन पर ज्यादा भरोसा करते हैं।महाराज श्री ने कहा कि भगवान श्रीराम को जब भरत भैया के आगमन की सूचना मिलती है, तो वह इस बात को सोचकर निश्चिंत हो जाते हैं कि भरत भैया तो हमेशा ही मेरे कहने में ही रहते हैं इसलिए उन्हें दूसरे ही पल अपनी समस्या का समाधान भी मिल जाता है। महाराज श्री ने कहा कि सामान्य जीवन में भी वह व्यक्ति धन्य है जिसके पास कहने में रहने  वाला कोई व्यक्ति मौजूद है।


संसार की कोई वस्तु उसके साथ नहीं जाती

उन्होंने कहा कि मनुष्य अपने जीवन में छीन झपट करके चाहे जितना कुछ भी इकट्ठा कर ले, लेकिन संसार की कोई वस्तु उसके साथ नहीं जाती। केवल परमार्थ, सत्कर्म और पुण्य ही साथ जाता है। परमार्थ यात्रा के पथिक की ही कीर्ति का गायन होता है।  उन्होंने बताया कि प्रवचन करने से सिद्धि प्राप्त नहीं होती है। मन, कर्म और वचन से समर्पित भाव रखते हुए प्रयत्न करने से ही भगवान की कृपा प्राप्त होती है। स्नेह बांटने से प्राप्त होता है। भगवान की भगवत्ता एक है, रूप अनेक हैं। वही राम हैं, वही कृष्ण हैं, वही शिव हैं वही भगवती हैं। भगवान के विभिन्न स्वरूप उनके भक्तों के कारण हैं। जैसे एक ही व्यक्ति किसी का पिता होता है किसी का पुत्र होता है किसी का मामा होता है किसी का साला होता है, किसी का जीजा भी होता है और किसी का फूफा होता है।

पूज्य महाराज श्री ने बताया कि इस कलयुग में राम जी के पक्षकार भी हैं और राम जी के विरोधी भी हैं। आश्चर्य तो इस बात से होता है कि अब रावण के समर्थक भी पैदा हो गए हैं। ने जो स्वार्थ के कारण राम जी का विरोध हो तो समझ में आता है लेकिन रावण की पूजा करने वालों की बात समझ में नहीं आती है। महाराज जी ने श्रीराम के वन में निवास और भ्रमण की कथा गाते हुए अनेक मोहक भजनों से श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। हजारों की संख्या में उपस्थित रामकथा के प्रेमी भजनों का आनन्द लेते और झूमते दिखाई दिए।


साधु संत हुए शामिल कथा में

इस आयोजन के मुख्य यजमान भूपेंद्र सिंह जी ने सपरिवार व्यास पीठ का पूजन किया और भगवान की आरती उतारी। रामायण जी की आरती में पूरा कथा पंडाल शामिल रहा। सभी श्रोताओं ने श्री हनुमान चालीसा पाठ में भी अपना स्वर मिलाया। आज भी अनेक संत महात्मा श्रीराम कथा श्रवण हेतु पहुंचे जिनमें ऋषिकेश से आए त्रिदंडी स्वामी श्रीमद् शक्ति प्रसाद शामिल रहे। जैन समाज के प्रतिनिधि मंडल ने सुरेंद्र जैन मालथौन के नेतृत्व में व्यासपीठ पर पहुंच कर पं प्रेमभूषण जी महाराज को आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज का चित्र भेंट कर उनका अभिनंदन किया। रूद्राक्ष धाम मंदिर प्रांगण में नव प्राण प्रतिष्ठित दक्षिण मुखी हनुमान जी मंदिर में दर्शन हेतु आज भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु उमड़े। मंदिर में ध्वज चढ़ाने अनेक ग्रामों से ग्रामवासी सोबतो, भजन मंडलियों के साथ दक्षिण मुखी हनुमान जी मंदिर पधारें।  


श्रीराम कथा श्रवण हेतु पधारे अतिथिगण

श्रीराम कथा के मुख्य यजमान पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक  भूपेन्द्र सिंह और उनके परिजनों के साथ कथा श्रवण एवं आरती में प्रदेश के कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  दिलीप जायसवाल, विधायक शिवनारायण ज उमरिया, नरयावली विधायक प्रदीप लारिया, जिला पंचायत अध्यक्ष निवाड़ी श्रीमती सरोज राय, सागर जिला भाजपा प्रभारी श्यामसुंदर शर्मा विदिशा, पूर्व सांसद राजबहादुर सिंह, पूर्व विधायक रघुराज सिंह कंसाना, पूर्व विधायक घनश्याम पिरोनिया, पूर्व विधायक श्रीमती सुधा जैन, पूर्व विधायक हरबंस सिंह राठौर, हटा के पूर्व विधायक पीएन तंतवाय, खुरई नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष जिनेंद्र कुमार गुरहा, डॉ. सुशील तिवारी, त्रिदंडी स्वामी 108 श्रीमद् भक्तिप्रसाद ऋषिकेश, स्वामी राधारमण महाराज जी राजघाट धाम सागर, उनके उत्तराधिकारी श्री कृष्णामृत दास, सचिव श्री वसंत बाबा चौरसिया, शिवराज सिंह, हरीश अग्रवाल भोपाल, सुरेन्द्र सुहाने, श्रीमती ऋतु श्याम तिवारी, मकरोनिया नगर पालिका अध्यक्ष मिही लाल, वरिष्ठ भाजपा नेता राम अवतार पांडे, श्रीमती संध्या भार्गव, अनुराग प्यासी, योगेश पवार दैनिक भास्कर, श्रीमती प्रीति नायक बीना, दमोह पथरिया से मनीषा दुबे, संजू भाऊसाहब, रवि चौरसिया, पूर्व निगम अध्यक्ष पं. त्रिलोकी कटार,े पूर्व भूमि विकास बेंक अध्यक्ष राजेन्द्र जारोलिया, विवेक भट्ट, अमित राय तथा धर्मेन्द्र राय आरएसएस बांदरी, जनभागीदारी अध्यक्ष मनीषा मिश्रा, देशराज सिंह यादव, राजू चंदेल, राजेंद्र यादव कल्लू, अजीत सिंह आजमानी, इंद्रकुमार राय, सुनील जैन गढ़ोला, राजू समैया, भूपेंद्र सिंह सेंगर, फेरन सिंह बाहर पुर, दीपक बागले, रामजी ठाकुर, संतोष विनायठा, शैलेंद्र चौहान,सुरेंद्र जैन मालथौन, प्रमोद जैन वारदाना, राकेश बजाज, प्रदीप राय बीना, डॉ. पीएस ठाकुर, सौदान सिंह,फूल सिंह पंडा, चतुर्भुज सिंह राजपूत, रंजोर सिंह बुंदेला शाहगढ़, जगत सिंह उदयपुरा, शिवराज सिंह बड़े छापरी, बलवंत सिंह कर्रापुर, रणधीर सिंह पटना, मंगल सिंह बंडा, नत्थू सिंह सिमरिया, संजय बापट, आकाश सिंह गोदना बीना, राजेंद्र सिंह दरी, वीरेंद्र सिंह दरी, मुकेश कौशिक खुरई, पृथ्वी सिंह, परशुराम कल्याण बोर्ड के संयोजक मधुसूदन खेमरिया, प्रीति सिंह राजपूत, सतेंद्र सिंह, पूर्व महापौर मनोरमा गौर, बार एसोसिएशन अध्यक्ष जितेंद्र सिंह गंभीरिया, सचिव वीरेंद्र सिंह, प्रदीप तिवारी, उत्तम सिंह बामोरा, बलवंत सिंह पार्षद, सोमेश जड़िया, पार्षद रानी अहिरवार, पार्षद याकृति जड़िया, अर्पित पांडे, प्रतीक चौकसे, संतोष दुबे, नवीन भट्ट, अभिषेक सिंह गौर, डॉ. तुषार मिश्रा, लोकेश तिवारी गड़र, मकरोनिया पार्षद राजा रिछारिया, नरेन्द्र ठाकुर, विवेक सक्सेना, गब्बर सिंह खुरई शामिल रहे, निकेश गुप्ता, विजय नीखरा, आरके अजमानी, नितिन पालीवाल, केके गोरा शामिल रहे। पार्किंग व्यवस्था में एकांश राय, नितिन यादव, संजय ठाकुर, प्रशांत मकोरया, सत्यम घोषी, समीर रैंकवार, राहुल राजपूत, के.के सिंह गुर्जर का योगदान रहा।



केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और केबिनेट मंत्री  प्रह्लाद सिंह पटेल का सागर के रुद्राक्ष धाम मंदिर आगमन

केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह श्रीराम कथा के सातवे दिवस 6 फरवरी को रूद्राक्ष धाम मंदिर सागर में आयोजित श्रीराम कथा के समापन दिवस पर आयोजन में शामिल होंगे। उल्लेखनीय है कि समापन दिवस पर श्रीराम कथा के साथ भंडारा प्रसादी का भी आयोजन है जो 10 बजे से आरंभ हो जायेगा। छठे दिवस 5 फरवरी को  पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल जी कथा श्रवण एवं दक्षिण मुखी हनुमान जी मंदिर के दर्शन हतु रुद्राक्ष धाम मंदिर प्रांगण में पधारेंगे।

व्यवस्था में रहा इनका योगदान-

रविन्द्र सिंह राजपूत मंडल अध्यक्ष, अरविंद सिंह बिलैया, रतनसींग लोधी, विनोद  सेन वनहट,  देवेन्द्र सिंह ठाकुर सुमरेरी,  राजासिंह ठाकुर नरोदा, पप्पू कुशवाहा पडरई,  ब्रजेन्द्र कुशवाहा, कल्याण कुशवाहा कोकलवारा (नरोदा), विजयसिंह ठाकुर, बिजेंद्र सिंह भीलोन, देवेन्द्र यादव भूसा, महेन्द्र कुर्मी सतनाई, अंकित सिंह युवा मोर्चा अध्यक्ष, शोभाराम राठौर व धर्मेन्द्र कुशवाहा तोडाकाछी, करीम खां मझेरा, श्रीमती प्रवेशरानी पटैरिया, गोरेलाल कुशवाहा बम्होरीनबाव, बलराम यादव कचनोदा, सरदार सिंह बरौदियानौनागिर, नितिन रैकवार, मोतीलाल अहिरवार बरौदियानौनागिर, रामसेवक साहू कौरासा, हरनाम सींग, अशोक कुर्मी ग्वारी, रविन्द्र सिंह ठाकुर ऐचनवारा, भैरव सिंह सिलापरी, भुजबल सिंह सरपंच, नीलेश सिंह ठाकुर बिलैया, सुनील ठाकुर किशनगढ़, रिंकू राजपूत सिलौधा, वृजभूषण सिंह कुशवाहा, माधवसिंह,  अरविंद लोधी, जितेन्द्र राजपूत सिलौधा, धर्मेन्द्र कुर्मी चांदपुर, कीरत सींग गौड़ महूनाजाट, राजनारायण कुर्मी, यदुपाल यादव आसौलीघाट, रहीस यादव खजराहरचंद, जितेन्द्र सिंह कुर्मी प्यासी, हरनाम सींग ठाकुर रेंगुवा, शुभम श्रीवास्तव, विश्वनाथ अहिरवार जरवांस (खुरई), हरिशंकर कुशवाहा पूर्व मंडल अध्यक्ष, वनवारीसींग ठाकुर मुकारमपुर, भगवान दास, अनंदी कुशवाहा कुशवाहा हनौता, वनखिरिया, संजय अहिरवार घोरट, रनविजय ठाकुर बागथरी, खिलान सरपंच टीहर, खुशाल कुर्मी, सचिन कुर्मी रूसल्ला, माखन कुर्मी, सोनू कुर्मी निर्तला, नरेन्द्र कुर्मी लुहर्रा, देवराज सिंह, राजाभाईसिह गनपत, राकेश घोषी, आदित्य कुर्मी सरपंच सबदा, देवेन्द्र सिंह ठाकुर गूलर, राजपाल सिंह राजपूत खुरई, गिन्नीराजा तोमर अटाकर्नेलगढ़, सुरेन्द्र सिंह बघेल झौलसी, सुरेन्द्र सिंह बघेल झौलसी, हाकम सिंह राजपूत परसोन, नीरज राजपूत परसोन, रहीस लोधी वनहट, माधव सिंह राजपूत वनहट, सुल्तान सिंह राजपूत देवपुरा, लखन सिंह लोधी वनहट, देशराज यादव पार्षद खुरई, फूलसींग वासुदेव ढावरी, राजेन्द्र यादव खिरिया, राजकुमार सिंह बम्होरीहुड्डा का योगदान श्रीराम कथा आयोजन में उल्लेखनीय रहा।



Share:

प्रशिक्षण में लापरवाही पर पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी एवं सहायक यंत्री को निलंबित किया सागर कमिश्नर ने

प्रशिक्षण में लापरवाही पर पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी एवं सहायक यंत्री को निलंबित किया सागर कमिश्नर ने




तीनबत्ती न्यूज 04 फरवरी 2026 
सागर: संभाग कमिश्नर श्री अनिल सुचारी के आदेशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, जिला पन्ना द्वारा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग की अधिसूचना के अनुरूप आयोजित नो-मैपिंग एवं लॉजिकल डिस्क्रेपेंसी संबंधी प्रशिक्षण में अनुपस्थिति और निर्वाचन कार्यों में लापरवाही बरतने पर पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी एवं सहायक यंत्री को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जिला पन्ना द्वारा अवगत कराया गया कि तहसीलदार एवं सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अजयगढ़ के पत्र दिनांक 02 फरवरी 2026 के अनुसार भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के तारतम्य में नो-मैपिंग एवं लॉजिकल डिस्क्रेपेंसी संबंधी प्रशिक्षण आयोजित किया गया था। इसके बावजूद डॉ. अजय सचान, पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी, अजयगढ़, जिला पन्ना एवं श्री अभिषेक धर द्विवेदी, सहायक यंत्री, जल संसाधन विभाग, अजयगढ़, जिला पन्ना प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहे। साथ ही उनके द्वारा अतिरिक्त सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी की आईडी न तो बनवाई गई और न ही लॉगिन किया गया।

प्राप्त प्रस्ताव के अवलोकन एवं परीक्षण के उपरांत पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी डॉ. अजय सचान एवं सहायक यंत्री अभिषेक धर द्विवेदी एवं डॉ. अजय सचान, पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी, अजयगढ़, जिला पन्ना प्रथम दृष्टया दोषी पाया गये। उनका यह कृत्य अपने पदीय दायित्वों के निर्वहन में स्वेच्छाचारिता एवं अनुशासनहीनता का परिचायक है, जो मध्यप्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 के उपनियम का उल्लंघन है। मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम के अंतर्गत संभाग कमिश्नर श्री अनिल सुचारी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।
Share:

स्वेच्छाचारिता और अनुशासनहीनता पर सागर कमिश्नर ने प्रधानाध्यापक को किया निलंबित

स्वेच्छाचारिता और अनुशासनहीनता पर सागर कमिश्नर ने प्रधानाध्यापक को किया निलंबित



तीनबत्ती न्यूज 04 फरवरी 2026
सागर
: संभाग कमिश्नर  अनिल सुचारी ने शिक्षक द्वारा अपने पदीय दायित्वों में स्वेच्छाचारिता और अनुशासनहीनता पर बरतने पर शिक्षक श्री राम लखन पाराशर को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। संयुक्त संचालक लोक शिक्षण, सागर संभाग द्वारा अवगत कराया गया कि लोक शिक्षण संचालनालय के तहत उच्च पद का कार्य सौंपे जाने संबंधी निर्देश जारी किए गए थे। इन निर्देशों की कंडिका 2.3 के अंतर्गत उच्च पद प्रभार की काउंसलिंग में भाग लेने वाले अधिकारियों के लिए गोपनीय चरित्रावली की ग्रेडिंग तथा विभागीय जांच की स्थिति अद्यतन रखना अनिवार्य था।

जांच में पाया गया कि श्री रामलखन पाराशर, मूल पद प्रधानाध्यापक, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क. 2, टीकमगढ़ (उच्च पद प्रभार व्याख्याता) के विरुद्ध जिला शिक्षा अधिकारी टीकमगढ़ के आदेश दिनांक 13 मार्च 2021 द्वारा विभागीय जांच संस्थित की गई थी। जांच प्रतिवेदन दिनांक 10 जुलाई 2021 के अनुसार उनके विरुद्ध तीन आरोप आंशिक रूप से प्रमाणित पाए गए थे। इसके बावजूद श्री पाराशर द्वारा 24 सितंबर 2023 को उच्च श्रेणी शिक्षक/प्रधानाध्यापक माध्यमिक शाला से व्याख्याता के उच्च पद प्रभार की काउंसलिंग में भाग लिया गया एवं काउंसलिंग के दौरान प्रतिभागी लोक सेवक के रूप में विद्यालय चयन संबंधी सहमति पत्र पर स्वयं हस्ताक्षर करने के साथ-साथ जिला शिक्षा अधिकारी टीकमगढ़ द्वारा किए जाने वाले प्रतिहस्ताक्षर एवं पदमुद्रा के स्थान पर भी स्वयं के हस्ताक्षर किए गए। इसके फलस्वरूप संचालनालय के आदेश दिनांक 06 अगस्त 2024 द्वारा श्री पाराशर को व्याख्याता हिन्दी के पद पर उच्च पद प्रभार का पदांकन आदेश जारी किया गया।

संयुक्त संचालक लोक शिक्षण, सागर संभाग से प्राप्त प्रस्ताव के अवलोकन एवं परीक्षण के उपरांत श्री राम लखन पाराशर को प्रथम दृष्टया दोषी पाया गया। उनका यह कृत्य स्वेच्छाचारिता एवं अनुशासनहीनता का द्योतक मानते हुए मध्यप्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 का उल्लंघन माना गया। फलस्वरूप मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 09 के अंतर्गत संभाग कमिश्नर श्री अनिल सुचारी ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।


Share:

Sagar news : इंदौर की घटना की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए प्रशासन पेयजल स्त्रोतों आदि की लगातार देखरेख करे : अवधेश प्रताप सिंह, अध्यक्ष मानव अधिकार आयोग ▪️मानव अधिकारों से संबंधित प्रकरणों का तत्काल निपटाए

Sagar news : इंदौर की घटना की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए प्रशासन पेयजल स्त्रोतों आदि की लगातार देखरेख करे : अवधेश प्रताप सिंह, अध्यक्ष मानव अधिकार आयोग

▪️मानव अधिकारों से संबंधित प्रकरणों का तत्काल निपटाए



तीनबत्ती न्यूज : 04 फरवरी , 2026
सागर : मानव अधिकार आयोग अध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह ने सागर में अधिकारियों की एक बैठक में निर्देश दिए कि समाज में समरसता, सशक्तिकरण बनाए रखने के लिए मानव अधिकार आयोग का पहला कर्तव्य है और इसके लिए सभी जिलाधिकारी लगातार कार्य करें और मानव अधिकारों के संरक्षण के लिए जिला एवं पुलिस प्रशासन समन्वय से कार्य करें। बैठक में संभाग कमिश्नर अनिल सुचारी, कलेक्टर  संदीप जी आर, पुलिस अधीक्षक विकास शाहवाल, नगर निगम कमिश्नर  राजकुमार खत्री, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती राजनंदनी शर्मा, नगर निगम उपायुक्त एस एस बघेल एसडीएम अमन मिश्रा सहित अन्य अफसर मौजूद थे।
_____________

____________


मानव अधिकारों से संबंधित सभी प्रकरणों का तत्काल निराकरण 

मानवाधिकार आयोग अध्यक्ष  अवधेश प्रताप सिंह ने निर्देश दिए कि मानव अधिकारों से संबंधित सभी प्रकरणों का जल्दी निपटारा  किया जावे एवं किसी भी स्थिति में कानून व्यवस्था न बिगड़े इसके लिए भी लगातार मॉनिटरिंग रखें और संवेदनशील इलाकों में पेट्रोलिंग को बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि राजस्व रिकॉर्ड का डिजिटलाइजेशन करें एवं राजस्व रिकॉर्ड का डिजिटलीकरण भी किया जाए जिससे कि हितग्राहियों द्वारा मांगी गई राजस्व की नकल को समय सीमा में प्रदान किया जा सके।



इंदौर की घटना की पुनरावृत्ति नहीं हो

मानव अधिकार आयोग अध्यक्ष ने कहा कि इंदौर की घटना की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए नगर निगम, जिला प्रशासन लगातार कार्य करें एवं कुआं, हैंडपंप, पानी की टंकी सहित अन्य पेयजल के स्रोतों की साफ सफाई लगातार की जावे, कहीं भी लीकेज न हो इसके भी विशेष प्रयास किया जावे, लीकेज होने पर पानी दूषित होता है और इसी से बीमारियां बढ़ती हैं। उन्होंने समाज को सुदृढ़ बनाने के लिए लगातार कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मानव अधिकारों का संरक्षण करना मानवाधिकार आयोग का प्रमुख कर्तव्य है इसके लिए लगातार कार्य करें। उन्होंने कहा कि समाज में समस्त सशक्तिकरण के लिए मानव अधिकार आयोग के द्वारा लगातार सुनिश्चितता रखनी चाहिए एवं यह अधिकार हमारे संविधान में गारंटी रूप में प्रदान किया गया है। 
संभाग कमिश्नर अनिल सुचारी ने संभाग के की स्थिति के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की वही कलेक्टर  संदीप जी आर एवं पुलिस अधीक्षक  विकास शाहवाल ने भी जिले के संबंध में आवश्यक जानकारी दी।
Share:

विश्व कैंसर दिवस: BMC सागर में जागरूकता शिविर; बुंदेलखंड को जल्द मिलेगी 'अत्याधुनिक कैंसर यूनिट' ▪️BMC में पिछले साल 649 नए मरीज आए : कुल 3294 मरीजों का परामर्श व उपचार हुआ

विश्व कैंसर दिवस: BMC सागर में जागरूकता शिविर; बुंदेलखंड को जल्द मिलेगी 'अत्याधुनिक कैंसर यूनिट'

▪️BMC में पिछले साल 649 नए मरीज आए :  कुल 3294 मरीजों का परामर्श व उपचार हुआ


तीनबत्ती न्यूज: 03 फरवरी 2026

सागर : बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (BMC), सागर में आज विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर कैंसर विभाग द्वारा एक वृहद जागरूकता और स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया गया। इस वर्ष 2026 की थीम “अद्वितीयता से एकजुट” (United by Unique) के तहत व्यक्तिगत देखभाल और कैंसर के शीघ्र निदान पर विशेष जोर दिया गया।

चिंताजनक आंकड़े: 2026 तक 15 लाख नए मामले संभावित

देश में कैंसर की रफ़्तार डराने वाली है। विशेषज्ञों के अनुसार, वर्ष 2026 तक भारत में नए कैंसर मामलों की संख्या 15 लाख को पार कर सकती है।

बीएमसी सागर में भी मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि देखी जा रही है

वर्ष 2025 का लेखा-जोखा:

- पिछले साल विभाग में 649 नए मरीज आए, जबकि कुल 3294 मरीजों का परामर्श व उपचार हुआ।

- कीमोथेरेपी: रिकॉर्ड 1132 मरीजों को अस्पताल में भर्ती कर कीमोथेरेपी प्रदान की गई।

- पुरुषों में मुंह, गले और फेफड़ों का कैंसर, जबकि महिलाओं में स्तन व बच्चेदानी (सर्वाइकल) का कैंसर सबसे ज्यादा पाया जा रहा है।


कैंसर के कारण और बचाव

कैंसर विशेषज्ञ और विभागाध्यक्ष डॉ. सुशील गौर ने बताया कि भारत में लगभग 70% कैंसर को केवल सही जीवनशैली और समय पर जांच से रोका जा सकता है।

- जोखिम के मुख्य कारण:

    - तंबाकू: धूम्रपान और गुटखा फेफड़ों व मुंह के कैंसर की मुख्य वजह है।

    - जीवनशैली: मोटापा, शराब का सेवन और शारीरिक निष्क्रियता।

    - अन्य: आनुवंशिक कारण, वायु प्रदूषण और HPV जैसे खतरनाक संक्रमण।

- बचाव के 4 स्वर्णिम नियम:

    - परहेज: तंबाकू और शराब से पूरी तरह दूरी बनाएं।

    - आहार: फल और सब्जियों से भरपूर संतुलित भोजन लें और नियमित व्यायाम करें।

    - टीकाकरण: HPV और हेपेटाइटिस-बी के टीके लगवाएं।

    - स्क्रीनिंग: नियमित अंतराल पर मैमोग्राम, पेप्स स्मीयर और कोलोनोस्कोपी कराएं।

मुफ्त इलाज और 'आयुष्मान' का सहारा

मीडिया प्रभारी डॉ सौरभ जैन ने जानकारी दी कि बीएमसी में कैंसर की सभी जांचें और उपचार पूर्णतः निःशुल्क उपलब्ध हैं। यहाँ मरीजों को आयुष्मान भारत योजना के तहत अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं।

बुंदेलखंड के लिए बड़ी सौगात

बीएमसी डीन डॉ. पी.एस. ठाकुर ने एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि हमारे निरंतर प्रयासों का परिणाम है कि आगामी वर्ष में यहाँ पूर्णतः समर्पित कैंसर यूनिट शुरू हो जाएगी। इससे बुंदेलखंड के मरीजों को बड़े शहरों की ओर नहीं भटकना पड़ेगा और उन्हें अपने ही शहर में कैंसर का अत्याधुनिक इलाज मिल सकेगा।

Share:

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और किरण रिजिजू से मुलाकात की सांसद डॉ लता वानखेड़े ने

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और किरण रिजिजू से मुलाकात की सांसद डॉ लता वानखेड़े ने


तीनबत्ती न्यूज: 03 फरवरी ,2026

नई दिल्ली : सांसद डॉ. लता वानखेड़े ने नई दिल्ली में रेल मंत्री  अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरण रिजिजू से मुलाकात की और सागर लोकसभा क्षेत्र के विकास के लिए कई मांगें रखीं। 

सांसद ने रेल मंत्री ने 2026-27 के रेल बजट में मध्य प्रदेश को 15,188 करोड़ रुपये का आवंटन दिया है, जिसके लिए सांसद ने उनका धन्यवाद किया। सांसद डॉ. लता वानखेड़े ने रेल मंत्री से निम्नलिखित मांगें रखीं:

- 14813 भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस में कंजिया स्टेशन पर स्टॉपेज की मंजूरी

- भोपाल से धनबाद और चोपन के लिए साप्ताहिक नई ट्रेन स्वीकृत करना

- सागर स्टेशन पर प्लेटफॉर्म 3-4 के निर्माण के बाद नई ट्रेनों की संभावना

- सागर लोकसभा क्षेत्र में निर्माणाधीन रेलवे ओवर ब्रिज के कार्य को तेज गति से पूरा करना

- बीना, मंडी बमौरा, जरुआखेड़ा, खुरई आदि स्टेशनों पर ट्रेनों के स्टॉपेज की मांग

रेल मंत्री ने सभी बिंदुओं पर सकारात्मक रुख अपनाया और आवश्यक निर्देश जारी किए।

केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू से मुलाकात की


सागर सांसद डॉ. लता गुड्डू वानखेड़े ने संसद भवन में केंद्रीय संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री श्री किरण रिजिजू से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने सागर संसदीय क्षेत्र से जुड़े विकास कार्यों, जनहित की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। सांसद डॉ. वानखेड़े ने क्षेत्र में अधोसंरचना विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित विभिन्न विकास से संबंधित कार्यों के संबंध में उन्हें अवगत कराते हुए मार्गदर्शन प्राप्त किया। केंद्रीय मंत्री श्री रिजिजू ने सांसद को केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं, संसदीय कार्य प्रणाली एवं विभाग की योजनाओं की जानकारी दी।

इस मुलाकात के दौरान सांसद अनिता नागर सिंह चौहान और भारती पारधी भी उपस्थित रहीं।


Share:

सीएम डा मोहन यादव से मिले विधायक प्रदीप लारिया : नई विकास योजनाओं के दिए प्रस्ताव

सीएम डा मोहन यादव से मिले विधायक प्रदीप लारिया : नई विकास योजनाओं के दिए प्रस्ताव

तीनबत्ती न्यूज: 03 फरवरी, 2026

सागर: नरयावली विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भेंट कर नरयावली विधानसभा को 'सर्वश्रेष्ठ' बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव प्रस्तुत किए। इनमें सड़क कनेक्टिविटी, सिंचाई परियोजनाएं, पुल निर्माण और शैक्षणिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए करोड़ों रुपये के प्रस्ताव शामिल हैं।

सड़क कनेक्टिविटी:

- बम्होरी तिराहा से गढ़पहरा तक 24 किमी फोरलेन निर्माण- ताजखिरिया से मुहली तक फोरलेन विस्तार

- खुरई मार्ग NH-14 से नगना ढोंगा-बरोदिया मार्ग का मजबूतीकरण

- पुरानी सदर-सेमराबाग-बहेरिया से पटकुई तक महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग

- मुहली-बड़कुआ, मदनपुरा-खिरिया और सानौधा-सिमरिया जैसे ग्रामीण अंचलों के लिए नई सड़कें

पुल निर्माण:

- धसान नदी पर उच्च स्तरीय जलमग्नीय पुल:

- खाकरोन-ईशुरवारा मार्ग (16.70 करोड़)

- हीरापुर-रामछायरी मार्ग (7.38 करोड़)

- मोलाली नाला पर पुल:

- सागर बायपास-बिहारीपुरा (7.54 करोड़)

- पथरिया हाट-पृथ्वीपुरा (9.71 करोड़)

- बांकुरी व लुहारीघाट पर पुल निर्माण

सिंचाई परियोजनाएं:

- नवीन योजनाएं:

- तोड़ा गौतमिया, हनौता पारीक्षत और गढ़ौली सेवारा में नए तालाब एवं डैम निर्माण

- घुरेटा में वियर योजना का सुधार

- प्रशासकीय स्वीकृति:

- करिया पाठा वियर (3.24 करोड़)

- पिपरिया जसराज जलाशय (16.80 करोड़)

शैक्षणिक व्यवस्था:

- शासकीय हाई स्कूल भवनों के निर्माण की लंबित स्वीकृतियां

- वर्तमान शासकीय माध्यमिक शालाओं और हाई स्कूलों के उन्नयन (upgrade)

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इन प्रस्तावों पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।

Share:

www.Teenbattinews.com

Archive