Editor: Vinod Arya | 94244 37885

सागर की बेटी आयुषी अग्रवाल का पीटीएस में सम्मान : अंतरराष्ट्रीय पॉवर लिफ्टिंग में कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया गौरव

सागर की बेटी आयुषी अग्रवाल का पीटीएस में सम्मान : अंतरराष्ट्रीय पॉवर लिफ्टिंग में कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया गौरव


तीनबत्ती न्यूज:  31 मार्च 2026

सागर: पुलिस प्रशिक्षण शाला सागर में आज सागर की बेटी सुश्री आयुषी अग्रवाल के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। आयुषी अग्रवाल द्वारा हिमेजी, जापान में आयोजित एशिया-अफ्रीका पैसिफिक अंतरराष्ट्रीय पॉवर लिफ्टिंग चौंपियनशिप में 425 किलोग्राम वजन उठाकर देश को कांस्य पदक दिलाया गया। उन्हें यह पदक बेंच प्रेस इवेंट में हासिल हुआ।आयुषी सागर के सराफा व्यापारी अशोक अग्रवाल की पुत्री हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा में पदक हासिल कर न केवल अपने परिवार, बल्कि शहर और देश का मान बढ़ाया है। बुंदेलखंड के इतिहास में यह पहली बार है जब किसी महिला खिलाड़ी ने पॉवर लिफ्टिंग इवेंट में अंतरराष्ट्रीय पदक जीता है।


____________

वीडियो देखने क्लिक करे

Sagar News: बिजली विभाग ने मांगा नौ लाख का बकाया बिल, बदले में नगर परिषद ने दफ्तर के गेट पर डलवा दिया कचरा

____________


आयुषी ने अपने अधिकतम 417 किलोग्राम वजन के रिकॉर्ड को भी तोड़ते हुए नया मुकाम हासिल किया। इस अवसर पर पुलिस प्रशिक्षण शाला सागर की पुलिस अधीक्षक श्रीमती लवली सोनी द्वारा पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया गया। सुश्री आयुषी अग्रवाल ने इकाई में प्रशिक्षणरत प्रशिक्षुओं को फिटनेस एवं डाइट प्लान के संबंध में जानकारी प्रदान की तथा देश के लिए कांस्य पदक जीतने हेतु किए गए परिश्रम एवं प्रयासों के अनुभव साझा किए।


इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्रीमती लवली सोनी द्वारा उन्हें पुष्पगुच्छ एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में पुलिस प्रशिक्षण शाला सागर के निरीक्षक अफरोज खान, रूपाली पाण्डेय, ज्ञानेन्द्र शुक्ला, मनीषा सिंह, के.एन. अरजरिया, उपनिरीक्षक रिंको राठौर, मिनी पाठक, सहायक उपनिरीक्षक उमाशंकर दुबे, जयराम यादव, आरक्षक पवन वर्मा, दीपिका सिंह, सोबरन अहिरवार सहित समस्त पीटीएस स्टाफ एवं इकाई में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे नव आरक्षक प्रशिक्षु तथा आरक्षक प्रधान आरक्षक प्रशिक्षु उपस्थित रहे।

Share:

SagarNews: कांग्रेस की प्रबंध समिति की बैठक : खेद जता चुके विजय साहू का निलंबन खत्म

SagarNews: कांग्रेस की प्रबंध समिति की बैठक : खेद जता चुके विजय साहू का निलंबन खत्म 


तीनबत्ती न्यूज : 30 मार्च ,2026

सागर: जिला शहर कांग्रेस कार्यालय में प्रबंध समिति की बैठक वरिष्ठ कांग्रेस जनों की उपस्थिति में आयोजित की गई ।जहां पर कांग्रेस के विभिन्न मामलों को लेकर चर्चा हुई व शहर की राजनीतिक गतिविधियों की रूपरेखा तय की गई । इस बीच बीते दिनों सोशल मीडिया पर कांग्रेस के फैसलो पर आपत्तिजनक बयान को लेकर कांग्रेस नेता विजय साहू का जो निलंबन किया गया था।  जिस पर विजय साहू द्वारा खेद व्यक्त किया गया था एवं ऐसी घटनाक्रम की पुनः पुनरावृत्ति नहीं होगी का आश्वासन विजय साहू द्वारा दिया गया है इसके उपरांत  सर्वसम्मति से उनके निलंबन को समाप्त करने का भी फैसला लिया गया।

इस अवसर पर जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश जाटव ,लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी रहे चंद्र भूषण  गुड्डू राजा बुंदेला, जगदीश यादव, सुरेंद्र सुहाने, सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे,रामकुमार पचौरी, मुकुल पुरोहित,प्रशांत समैया, नरेंद्र मिश्रा, हेमराज रजक,वीरेंद्र राजे आदि विशेष रूप से उपस्थित थे।

Share:

IG सागर जोन हिमानी खन्ना को भावभीनी विदाई: सेवाकाल की यादों से भावुक हुआ पुलिस परिवार

IG सागर जोन  हिमानी खन्ना को भावभीनी विदाई:  सेवाकाल की यादों से भावुक हुआ पुलिस परिवार


तीनबत्ती न्यूज: 30 मार्च, 2026

सागर। पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन श्रीमती हिमानी खन्ना के सेवानिवृत्ति (दिनांक 31 मार्च) के उपलक्ष्य में सागर में एक गरिमामय, भावनात्मक एवं यादगार विदाई समारोह का आयोजन किया गया।  कार्यक्रम में सागर जोन एवं जिले के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में सहभागिता कर श्रीमती हिमानी खन्ना के गौरवपूर्ण सेवाकाल को स्मरण किया। इस दौरान उनके सागर जोन में महानिरीक्षक/नेतृत्व कार्यकाल के दौरान किए गए उत्कृष्ट कार्यों, नवाचारों एवं उल्लेखनीय उपलब्धियों को दर्शाती फोटो एवं वीडियो के माध्यम से तैयार की गई एक विशेष लघु फिल्म भी प्रदर्शित की गई।

लघु फिल्म में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने, अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा, सामुदायिक पुलिसिंग तथा टीम नेतृत्व में उनके योगदान को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया। फिल्म के प्रदर्शन के दौरान उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारी भावुक हो उठे और पूरे सभागार में सम्मान एवं गर्व का वातावरण दिखाई दिया।

ये हुए शामिल 

इस अवसर पर सीसीएफ सागर एवं सेवानिवृत्त पुलिस महानिरीक्षक विनीत खन्ना, पुलिस अधीक्षक सागर  विकाश कुमार शाहवाल, पुलिस अधीक्षक विशेष शाखा सागर  दिनेश कुमार कौशल ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संजीव उइके एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री लोकेश कुमार सिन्हा , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दमोह श्री सुजीत भदोरिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री विक्रम सिंह कुशवाहा सहित सागर जिले एवं सागर जोन के विभिन्न जिलों से आए अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान अनेक अधिकारियों ने अपने उद्बोधन में श्रीमती हिमानी खन्ना के नेतृत्व, कार्यशैली, अनुशासन एवं मानवीय संवेदनाओं की सराहना की। कई अधिकारी अपने संबोधन के दौरान भावुक हो गए और उनके साथ बिताए अनुभवों को साझा करते हुए उनके मार्गदर्शन को अपने लिए प्रेरणास्रोत बताया।

श्रीमती खन्ना ने अपने उद्बोधन में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सागर जोन में कार्य करना उनके जीवन के सबसे यादगार और संतोषजनक अनुभवों में से एक रहा है। उन्होंने पुलिस बल को भविष्य में भी निष्ठा, ईमानदारी एवं टीम भावना के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया।

Share:

किसानों के लिए बनेगा आधुनिक सुविधाओं से युक्त केंद्र: गोविंद राजपूत ▪️किसान संगोष्ठी भवन का म किया भूमि पूजन : करीब 2 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा

किसानों के लिए बनेगा आधुनिक सुविधाओं से युक्त केंद्र: गोविंद  राजपूत

▪️किसान संगोष्ठी भवन का म किया भूमि पूजन : करीब 2 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा


तीनबत्ती न्यूज: 30 मार्च 2026:

सागर: खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सुरखी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जैसीनगर में किसानों के लिए बनाए जाने वाले किसान संगोष्ठी भवन का भूमि पूजन किया। लगभग 2 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह भवन अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा, जिससे क्षेत्र के किसानों को प्रशिक्षण, बैठक और नई कृषि तकनीकों की जानकारी प्राप्त करने के लिए एक बेहतर स्थान उपलब्ध हो सकेगा।

इस अवसर पर मंत्री श्री राजपूत ने कार्यक्रम की शुरुआत कन्या पूजन से करते हुए कहा कि किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और उनकी उन्नति के बिना प्रदेश और देश का विकास संभव नहीं है। उन्होंने बताया कि बनने वाला यह किसान संगोष्ठी भवन किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र साबित होगा, जहां किसान आधुनिक खेती की तकनीकों, नई योजनाओं और कृषि से जुड़ी जानकारियों को आसानी से प्राप्त कर सकेंगे।


मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि इस भवन में किसानों के बैठने के लिए सभागार, बैठक कक्ष तथा रहने की व्यवस्था भी रहेगी, जिससे दूर-दराज से आने वाले किसान यहां ठहर सकेंगे और कृषि विशेषज्ञों के साथ संवाद कर सकेंगे। यहां नियमित रूप से किसान संगोष्ठी, प्रशिक्षण कार्यक्रम, कृषि कार्यशालाएं और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इससे किसानों को नई तकनीकों को अपनाने, उत्पादन बढ़ाने और आय में वृद्धि करने में मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसानों के हित में निरंतर काम कर रही है। केंद्र और प्रदेश की सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं लागू की हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना, सिंचाई योजनाएं तथा आधुनिक कृषि उपकरणों पर अनुदान जैसी योजनाओं के माध्यम से किसानों को सीधा लाभ पहुंचाया जा रहा है।

मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार भी किसानों के कल्याण के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। किसानों को बेहतर मंडी व्यवस्था, समर्थन मूल्य पर फसल खरीदी, सिंचाई सुविधाओं का विस्तार और कृषि के आधुनिकीकरण के लिए कई योजनाएं लागू की गई हैं। इसी कड़ी में किसान संगोष्ठी भवन का निर्माण भी किसानों को एक बेहतर मंच उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने कहा कि इस भवन के निर्माण से किसानों को एक ऐसा स्थान मिलेगा जहां वे एक-दूसरे से अनुभव साझा कर सकेंगे, कृषि विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त कर सकेंगे और नई कृषि तकनीकों को सीखकर अपनी खेती को और अधिक लाभकारी बना सकेंगे।

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के किसान, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि यह भवन किसानों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा और इससे क्षेत्र में कृषि के विकास को नई दिशा मिलेगी। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र पटेल,पूर्व मंडल अध्यक्ष हरनाम सिंह,किसान मोर्चा अध्यक्ष धीरज सिंह, जैसीनगर जनपद अध्यक्ष रामबाबू सिंह,अंत्योदय समिति के अध्यक्ष साहब सिंह, क्षत्रिय समाज के जिला अध्यक्ष नीरज सिंह,वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल सिंह एडवोकेट, एडवोकेट राजू बड़ोनिया, पप्पू फुसकेले,डब्बू आठिया ,संदीप सिंह,  शानिल सिंह, पहलाद सिंह,माधव सिंह,गब्बर सिंह ,बाबू सिंह सहित कृषि विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share:

Sagar Crime : आपदा में अवसर: डीजल इकठ्ठा के बेचने वाला गिरफ्तार, 564 लीटर डीजल जब्त

Sagar Crime : आपदा में अवसर:  डीजल इकठ्ठा के बेचने वाला गिरफ्तार, 564 लीटर डीजल जब्त


तीनबत्ती न्यूज: 30 मार्च, 2026

सागर: डीजल पेट्रोल की कमी के चलते कालाबाजारी की भी घटनाएं सामने आ रही है। पुलिस ने आपदा में अवसर तलाशने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर 564 लीटर डीजल जब्त किया है। 

टंकियों में भरे था डीजल

थाना बांदरी पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम ग्रंट में एक व्यक्ति द्वारा अपनी चाय-गुटखा की दुकान पर अवैध रूप से ज्वलनशील पदार्थ (डीजल) का भारी मात्रा में संग्रह कर अवैध बिक्री की जा रही है। थाना प्रभारी बांदरी सुमेर सिंह जगेत के मार्गदर्शन में उप निरीक्षक विजय पटेल द्वारा पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर दबिश दी गई। मौके पर एक व्यक्ति की दुकान से 200-200 लीटर के दो नीले ड्रम एवं 50-50 लीटर की जरी केनों में डीजल भरा हुआ पाया गया, साथ ही माप-तौल हेतु उपकरण भी बरामद हुए।


पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम जोधन लोधी पिता लक्ष्मण लोधी, उम्र 42 वर्ष, निवासी ग्राम ग्रंट थाना बांदरी जिला सागर बताया तथा डीजल के संग्रह एवं विक्रय के लिए कोई वैध लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। जांच में कुल 564 लीटर ज्वलनशील पदार्थ (डीजल) अवैध रूप से संग्रहित पाया गया, जिसे विधिवत जप्त किया गया। आरोपी द्वारा डीजल की संभावित कमी की अफवाह का लाभ उठाकर कम दाम में खरीदकर अधिक मुनाफा कमाने के उद्देश्य से यह अवैध भंडारण किया जाना सामने आया।

उक्त कृत्य मानव जीवन के लिए अत्यंत खतरनाक पाए जाने पर आरोपी के विरुद्ध धारा 287 बीएनएस एवं धारा 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम के अंतर्गत थाना बांदरी में अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत कार्यवाही की गई है।।

सराहनीय भूमिका

इस कार्यवाही में उप निरीक्षक विजय पटेल, प्रधान आरक्षक देवेंद्र तिवारी, प्रधान आरक्षक महेश साहू एवं आरक्षक अरविंद कुमार की सराहनीय भूमिका रही।



Share:

डॉ गौर विश्वविद्यालय के योग विभाग के स्थानांतरण का आदेश स्थगित : छात्रों ने क्रमिक अनशन समाप्त किया

डॉ गौर विश्वविद्यालय के योग विभाग के स्थानांतरण का आदेश स्थगित : छात्रों ने क्रमिक अनशन समाप्त किया


तीनबत्ती न्यूज: 29 मार्च, 2026

सागर : डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय सागर के योग विभाग के कम्प्यूटर साइंस विभाग में किये गए स्थानांतरण आदेश को स्थगित कर दिया गया है. विश्वविद्यालय के कुलसचिव द्वारा इस सम्बन्ध में आदेश जारी किया है। योग विभाग के विद्यार्थी और अन्य संगठन स्थानांतरण का विरोध कर रहे थे। 


08 जनवरी को यह स्थानांतरण आदेश जारी किया गया था जिसको लेकर विभाग के छात्र यह मांग कर रहे थे कि योग विभाग को वर्तमान भवन पतंजलि भवन में ही संचालित रहने दिया जाए. विभाग द्वारा भी योग क्रियाओं इत्यादि को लेकर स्थान और सुविधाओं को दृष्टिगत रखते हुए वर्तमान भवन में ही संचालित किये जाने का आग्रह किया था. इसको दृष्टिगत रखते हुए यह स्थगन आदेश जारी किया गया है. 



विश्वविद्यालय के सुरक्षा अधिकारी प्रो. राजेंद्र यादव, विभागाध्यक्ष प्रो. अनिल जैन और प्रभारी मीडिया अधिकारी ने विवि प्रशासन के इस स्थगन आदेश से अनशनरत विद्यार्थियों को अवगत कराया. विद्यार्थियों ने इस आदेश का स्वागत करते हुए और विश्वविद्यालय का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए अनशन को समाप्त किया.

Share:

सेवादल का मासिक ध्वज वंदन संपन्न : सरकार की विफल नीतियों और गिरते चारित्रिक मूल्यों पर साधा निशाना

सेवादल का मासिक ध्वज वंदन संपन्न : सरकार की विफल नीतियों और गिरते चारित्रिक मूल्यों पर साधा निशाना

तीनबत्ती न्यूज: 29 मार्च ,2026

सागर: कांग्रेस सेवादल द्वारा आयोजित 81 वें मासिक 'ध्वज वंदन' कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ संदीप सबलोक ने सिविल लाइंस चौराहे के नजदीक ध्वजारोहण करते हुए केंद्र और राज्य सरकार की चौतरफा विफलताओं पर तीखा प्रहार किया। डॉ. सबलोक ने अपने संबोधन में कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 'विश्व गुरु' बनने का दंभ भरने वाली भाजपा सरकार की कूटनीतिक विफलता के कारण आज देश पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की भारी किल्लत व बेतहाशा महंगाई से जूझ रहा है। उन्होंने कहा कि कच्चा तेल और गैस के अंतरराष्ट्रीय प्रबंधन में सरकार पूरी तरह नाकाम रही है, जिसका सीधा आर्थिक बोझ आम जनता की कमर तोड़ रहा है।

____________

खबर का वीडियो देखने क्लिक करे

सेवादल का मासिक ध्वज वंदन संपन्न : सरकार की विफल नीतियों और गिरते चारित्रिक मूल्यों पर साधा निशाना

____________


​भाजपा नेताओं के 'चारित्रिक पतन' पर कटाक्ष करते हुए डॉ. सबलोक ने कहा कि सत्ता के अहंकार में डूबे नेता अब न महिलाओं का सम्मान कर रहे हैं, न आम पुरुषों का और न ही ट्रांसजेंडर समुदाय के अधिकारों की रक्षा कर पा रहे हैं। मणिपुर से लेकर महिला पहलवानों के शोषण तक, हर जगह "बेटी बचाओ" का नारा "आरोपी बचाओ" में तब्दील हो गया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे सेवा दल के 'आत्मबल' और 'नैतिकता' के मूल मंत्र को आत्मसात कर इस अनैतिक सत्ता के खिलाफ समाज को लामबंद करें।

​कार्यक्रम में डॉ. सबलोक ने सेवादल अध्यक्ष और कार्यक्रम के आयोजक सिंटू कटारे द्वारा पिछले 7 सालों से ध्वज वंदन और समाज सेवा के लक्ष्य को लगातार जारी रखने की सराहना करते हुए सेवादल के 'सेवा, त्याग और अनुशासन' के संकल्प के साथ राष्ट्र निर्माण में कार्यकर्ताओं की भूमिका को सर्वोपरि बताया। कार्यक्रम का संचालन द्वारका चौधरी द्वारा किया गया। 

श्रद्धांजलि दी गई

कार्यक्रम मे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व.स्वरूप चंद सिंघई के परिजन मुकेश सिंघई ओर स्व.खिदमत राय के परिजन नरेश खत्री का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पं.भोलेश्वर प्रसाद तिवारी की पुत्रवधु श्रीमति रजनी तिवारी और पूर्व मंत्री प्रकाश चंद जैन की माता जी शांति बाई जैन के स्वर्गवास पर उनकी आत्मा शांति हेतु मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

ये रहे शामिल

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश महासचिव विजय साहू, एड. अनिल कोठारी,राजाराम सरवैया, हेमराज रजक,अक्षत कोठारी, शिवशंकर यादव,तोता यादव, योगराज कोरी,नितिन पचौरी, प्रीतम यादव,आनन्द हेला,कल्लू पटेल,लल्ला यादव,अंकुर यादव, अमर श्रीवास्तव,परख शुक्ला, प्रवीण यादव,अन्नू घोषी,पंकज सोनी,दीपक कुर्मी,देव सबलोक, संजय चौरसिया,अंशुल शर्मा, प्रसून पटैल,महेश अहिरवार, जितेन्द्र यादव,लालू तिवारी, पवन,विनायक उपाध्याय,अमित पटेल आदि जन उपस्थित रहे।

Share:

सागर जिले के छह नगरीय निकायों में एल्डरमैन घोषित

सागर जिले के छह नगरीय निकायों में एल्डरमैन घोषित


तीनबत्ती न्यूज: 29 मार्च ,2026

सागर: प्रदेश में लंबे इंतजार के बाद रविवार को नगरीय निकायों में एल्डरमैन के नामों की घोषणा कर दी गई है। इसमें सागर जिले की 2 नगर पालिका और 4 नगर परिषदों में मनोनीत पार्षद नियुक्त किए गए हैं। जिसमें बीना और मकरोनिया नगर पालिका में 6-6 और नगर परिषद कर्रापुर, बिलहरा, सुरखी और राहतगढ़ में 4-4 मनोनीत पार्षद बनाए गए हैं। जिले में खुरई विधानसभा क्षेत्र के नगरीय निकायों में पहले ही एल्डरमैन घोषित हो चुके है।  नगरनिगम सागर और जिले के ज्यादातर नगरीय निकायों में एल्डरमैन की घोषणा होना अभी  बाकी है। नगरनिगम सागर के एल्डरमैन को लेकर घमासान छिड़ा है। 

नगरीय निकायों में एल्डरमैन की नियुक्ति का मुख्य आधार प्रशासनिक अनुभव और नगर पालिका अधिनियम की जानकारी होता है। संगठन की सिफारिश पर नियुक्त होने वाले एल्डरमैन परिषद की बैठकों और चर्चाओं में तो सक्रिय रूप से भाग ले सकते हैं। इनका कार्यकाल परिषद के कार्यकाल के साथ ही समाप्त होता है।


जिले के इन निकायों में मनोनीत पार्षद बनाए गए

बीना नगर पालिकाः राकेश बिलगैया, विमल अहिरवार, रमेश जड़िया, संतोष कुशवाह, पवन गुलाटी और सुनीता राय।

मकरोनिया नगर पालिकाः सुधा शर्मा, गोकुल ठाकुर, नरेंद्र रोहित, अमित सिंह, केदार शर्मा, मुकेश यादव।

नगर परिषद कर्रापुरः प्रभु सिंह, कमलेशरानी राय, श्रीपाल जैन, विक्रम सिंह।

नगर परिषद बिलहरा: मनीष गर्ग, राजू पटेल, पुष्पेंद्र ठाकुर, हीरालाल अहिरवार पेंटर।

नगर परिषद सुरखीः अरुण गौतम, गोपाल पटेल, अभय जैन, विजय सिंह लोधी।

नगर परषद राहतगढ़ः अर्पित जैन चौधरी, सोनू सोती, पूरनदास कबीरपंथी, अनुराग चौरसिया।



Share:

www.Teenbattinews.com

Archive