Editor: Vinod Arya | 94244 37885

Sagar News: कलेक्टर ने उपार्जन केन्द्र का किया औचक निरीक्षण: किसानों से संवाद कर ली जानकारी ▪️निर्धारित मात्रा से ज्यादा मिला अनाज बोरियो में: समिति प्रबंधक को नोटिस

Sagar News: कलेक्टर ने  उपार्जन केन्द्र का किया औचक निरीक्षण: किसानों से संवाद कर ली जानकारी

▪️निर्धारित मात्रा से ज्यादा मिला अनाज बोरियो में: समिति प्रबंधक को नोटिस




तीनबत्ती न्यूज:   05 मई 2026 

सागर: कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने जिले में चल रहे उपार्जन कार्यों की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं सुचारू संचालन हेतु एन.एच.-44 सागर-नरसिंहपुर रोड स्थित ग्राम बरकोटी कला अंतर्गत माँ हरसिद्धी वेयर हाउस तथा कृषि मंडी केसली स्थित चना-मसूर खरीदी केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने दोनों उपार्जन केन्द्रों पर चल रही खरीदी प्रक्रिया, उपलब्ध संसाधनों, बारदानों की पर्याप्तता, तौल व्यवस्था तथा अनाज के सुरक्षित भंडारण की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस अवसर पर एसडीएम श्रीमती राजनंदनी शर्मा सहित जिला उपार्जन समिति के सदस्य मौजूद थे। 

यह भी पढ़ें: लोकायुक्त पुलिस सागर की बड़ी कार्रवाई: DEO ऑफिस के तीन बाबू 80 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

कलेक्टर ने माँ हरसिद्धी वेयर हाउस उपार्जन केन्द्र पर निरीक्षण के दौरान किसानों से  संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने किसानों से पंजीयन प्रक्रिया, एसएमएस प्राप्ति, तुलाई में लगने वाले समय तथा भुगतान व्यवस्था के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने किसानों से यह भी पूछा कि उन्हें उपज विक्रय में किसी प्रकार की असुविधा तो नहीं हो रही है।


कलेक्टर ने उपार्जन केन्द्र पर किसानों की सुविधा हेतु पर्याप्त संख्या में तौल कांटे उपलब्ध कराने तथा सभी कांटों पर निरंतर तुलाई कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तुलाई प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनियमितता नहीं होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि तुलाई के उपरांत प्रत्येक बोरी पर लगने वाली पर्ची में किसान कोड अनिवार्य रूप से अंकित किया जाए, ताकि उपज की पहचान एवं ट्रैकिंग प्रणाली पूरी तरह पारदर्शी एवं व्यवस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने उपार्जन केन्द्र पर पेयजल, छाया, बैठने की व्यवस्था तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों की सुविधा के लिए पर्याप्त मात्रा में बारदाने, सिलाई मशीन, कंप्यूटर, इंटरनेट कनेक्टिविटी एवं प्रशिक्षित स्टाफ की उपलब्धता हमेशा सुनिश्चित रहे।

यह भी पढ़ेंमंगलम चाय की नकली पैकेजिंग का भंडाफोड़, सागर में बड़ी कार्रवाई: कोर्ट के आदेश पर पड़ी रेड, नकली प्रोडक्ट हुए जब्त

कलेक्टर ने आगामी मौसम में संभावित वर्षा को देखते हुए विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उपार्जन केन्द्र पर लाई गई उपज को तिरपाल से ढककर सुरक्षित भंडारण की व्यवस्था की जाए, ताकि अनाज को किसी प्रकार की क्षति न हो। 

-------------------

वीडियो देखने क्लिक करे

अधिवक्ताओं के हित में हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर राज्य अधिवक्ता परिषद के सदस्य पद के प्रत्याशी अधिवक्ता अंकलेश्वर दुबे ने

_____________

कृषि मंडी केसली चना-.मसूर खरीदी केन्द्र का किया निरीक्षण

कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने कृषि मंडी केसली स्थित चना-मसूर खरीदी केन्द्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने तौल व्यवस्था का बारीकी से परीक्षण किया और किसानों से उनकी उपज की गुणवत्ता, बाजार भाव तथा खरीदी प्रक्रिया के अनुभवों के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर ने केसली केन्द्र पर भी तौल कांटों की नियमित जांच सुनिश्चित करने तथा तौल प्रक्रिया को पूर्णतः पारदर्शी एवं त्रुटिरहित बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य समय पर मिले।

कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने कहा कि उपार्जन केन्द्रों पर किसानों की सुविधा सर्वाेच्च प्राथमिकता रहेगी तथा सभी व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित की जाएं।

उपार्जन में अनियमितता पर समिति प्रबंधक को दिया नोटिस

कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देशानुसार प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित बम्होरी (57410138), तहसील केसली के प्रबंधक श्री सचेंद्र कुमार जैन को उपार्जन कार्य में अनियमितता के संबंध में उपसंचालक, किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के केसली क्षेत्र भ्रमण के दौरान चना एवं मसूर उपार्जन केन्द्र के निरीक्षण के दौरान कृषकों की उपज की तुलाई निर्धारित मापदंड से अधिक की गई है। निरीक्षण के दौरान बोरियों की पुनः तुलाई कराए जाने पर चना/मसूर की मात्रा 50.720 किलोग्राम से 50.740 किलोग्राम पाई गई, जबकि जूट बारदाने के अनुसार अधिकतम 50.580 किलोग्राम तक ही तुलाई निर्धारित है। इस प्रकार प्रत्येक बोरी में लगभग 140 से 160 ग्राम अतिरिक्त मात्रा में तुलाई की गई है, जो निर्धारित नियमों का उल्लंघन है। इसे गंभीर अनियमितता मानते हुए संबंधित प्रबंधक को कारण बताओ नोटिस दिया गया तथा दो दिवस के भीतर स्पष्टिकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। स्पष्टिकरण संतोषजनक उत्तर प्राप्त नहीं होने परसंबंधित समिति को उपार्जन कार्य से पृथक करने तथा ब्लैकलिस्टेड श्रेणी में रखने की कार्रवाई की जाएगी।


----------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

---------------



---------------

  

Share:

लोकायुक्त पुलिस सागर की बड़ी कार्रवाई: DEO ऑफिस के तीन बाबू 80 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

लोकायुक्त पुलिस सागर की बड़ी कार्रवाई: DEO ऑफिस के तीन बाबू 80 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार


तीनबत्ती न्यूज: 05 मई,2026

दमोह। मध्यप्रदेश के दमोह जिले में लोकायुक्त पुलिस ने बड़ी ट्रैप कार्रवाई करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) कार्यालय के तीन बाबूओं को 80 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। यह कार्रवाई सोमवार रात लोकायुक्त सागर संभाग की टीम ने की।लोकायुक्त के अनुसार, यह कार्रवाई उप पुलिस महानिरीक्षक मनोज सिंह के मार्गदर्शन और पुलिस अधीक्षक योगेश्वर शर्मा के निर्देशन में की गई।

यह भी पढ़ेंभोपाल में बड़ी कार्रवाई: उदयपुरा नगर परिषद का उपयंत्री 2 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, 5 लाख की थी डिमांड

शिकायत के बाद रचा गया जाल

जानकारी के मुताबिक, आवेदक नवेन्द्र कुमार आठया, जो कि प्राथमिक शिक्षक (विज्ञान) हैं और वर्तमान में शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पटेरा, जिला दमोह में पदस्थ हैं, ने 13 अप्रैल को लोकायुक्त कार्यालय सागर में शिकायत दर्ज कराई थी।


यह भी पढ़ेंमंगलम चाय की नकली पैकेजिंग का भंडाफोड़, सागर में बड़ी कार्रवाई: कोर्ट के आदेश पर पड़ी रेड, नकली प्रोडक्ट हुए जब्त


उन्होंने आरोप लगाया था कि निलंबन से बहाली और विभागीय जांच समाप्त करने के एवज में DEO कार्यालय के बाबू 1 लाख रुपए की रिश्वत मांग रहे हैं। सत्यापन के बाद लोकायुक्त टीम ने योजना बनाकर 80 हजार रुपए में ट्रैप की कार्रवाई की।


ऐसे पकड़े गए आरोपी

सोमवार रात तय योजना के अनुसार आवेदक ने आरोपियों को पॉलिटेक्निक कॉलेज के सामने बुलाया। जैसे ही बाबू अनिल कुमार साहू, मनोज कुमार श्रीवास्तव और नीरज कुमार सोनी ने 80 हजार रुपए लेकर बाइक की डिक्की में रखे, लोकायुक्त टीम ने मौके पर ही उन्हें दबोच लिया।

--------------------

वीडियो देखने क्लिक करे

अधिवक्ताओं के हित में हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर राज्य अधिवक्ता परिषद के सदस्य पद के प्रत्याशी अधिवक्ता अंकलेश्वर दुबे ने

_____________

इन धाराओं में होगी कार्रवाई

लोकायुक्त टीआई मंजू किरण तिर्की बताया कि शिकायत का सत्यापन सही पाए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई। आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक मंजू किरण तिर्की, रंजीत सिंह प्रधान आरक्षक सफीक खान, संतोष गोस्वामी, अजय क्षेत्रीय, आरक्षक प्रदीप दुबे, आदेश तिवारी, गोल्डी पासी, राघवेंद्र, विक्रम सिंह और नीलेश चौबे समेत लोकायुक्त सागर स्टाफ शामिल रहा।

-----------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

---------------



---------------

  

Share:

समग्र आईडी की ई-केवाईसी अनिवार्य, नहीं कराने पर योजनाओं का लाभ हो सकता है बंद : निगम कमिश्नर

समग्र आईडी की ई-केवाईसी अनिवार्य, नहीं कराने पर योजनाओं का लाभ हो सकता है बंद : निगम कमिश्नर


तीनबत्ती न्यूज| 04 मई 2026

सागर:  नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री ने नगर निगम क्षेत्र के सभी हितग्राहियों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द अपनी समग्र आईडी की ई-केवाईसी प्रक्रिया पूर्ण कर लें। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य कर दी गई है।

-------------------

वीडियो देखने क्लिक करे

अधिवक्ताओं के हित में हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर राज्य अधिवक्ता परिषद के सदस्य पद के प्रत्याशी अधिवक्ता अंकलेश्वर दुबे ने

_____________

आयुक्त ने विशेष रूप से उन लाभार्थियों को चेताया है, जिन्होंने अभी तक अपनी समग्र आईडी का सत्यापन नहीं कराया है। ऐसे सभी पात्र हितग्राहियों से एक सप्ताह के भीतर ई-केवाईसी पूर्ण करने का आग्रह किया गया है। निर्धारित समय सीमा में प्रक्रिया पूरी नहीं करने पर शासकीय योजनाओं के लाभ से वंचित होना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ेंमंगलम चाय की नकली पैकेजिंग का भंडाफोड़, सागर में बड़ी कार्रवाई: कोर्ट के आदेश पर पड़ी रेड, नकली प्रोडक्ट हुए जब्त

उन्होंने बताया कि कई लाभार्थी वर्तमान में योजनाओं का लाभ ले रहे हैं, लेकिन उनकी समग्र आईडी का सत्यापन अभी लंबित है। शासन द्वारा पारदर्शिता बनाए रखने और योजनाओं का लाभ सही पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से ई-केवाईसी को अनिवार्य किया गया है।

यह भी पढ़ेंभोपाल जाने वाली बसें शुक्रवार 8 मई से मोतीनगर नए बस स्टैंड से भी शुरू होंगी : राहतगढ़ बस स्टैंड पूर्ण रूप से बंद होगा ▪️प्रशासन के निर्णय पर ऑपरेटरों को आपत्ति: विधायक शैलेन्द्र जैन को दिया ज्ञापन

ई-केवाईसी कराने के लिए नागरिक अपने नजदीकी एमपी ऑनलाइन केंद्र या कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इसके अलावा, समग्र पोर्टल के माध्यम से घर बैठे भी ऑनलाइन ई-केवाईसी की सुविधा उपलब्ध है।

नगर निगम आयुक्त ने नागरिकों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते अपनी ई-केवाईसी पूर्ण कर लें, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

-----------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

---------------



---------------

  





Share:

भोपाल जाने वाली बसें शुक्रवार 8 मई से मोतीनगर नए बस स्टैंड से भी शुरू होंगी : राहतगढ़ बस स्टैंड पूर्ण रूप से बंद होगा ▪️प्रशासन के निर्णय पर ऑपरेटरों को आपत्ति: विधायक शैलेन्द्र जैन को दिया ज्ञापन

भोपाल जाने वाली बसें शुक्रवार 8 मई से मोतीनगर नए बस स्टैंड से शुरू होंगी : राहतगढ़ बस स्टैंड पूर्ण रूप से बंद होगा

▪️प्रशासन के निर्णय पर ऑपरेटरों को आपत्ति: विधायक शैलेन्द्र जैन को दिया ज्ञापन


तीनबत्ती न्यूज:  04 मई 2026

सागर:  सागर ने नए बस स्टैंड से बसो के संचालन शुरू करने नवागत कलेक्टर प्रतिभा पाल ने प्रयास शुरू कर दिए है। एक बैठक भी इस संबंध में प्रशासन और बस ऑपरेटर संघ की हुईं और भोपाल जाने वाली बसों को मोतीनगर स्थित न्यू बस स्टैंड से शुरू करना तय हुआ। उधर इसका विरोध भी शुरू हो गया। इस व्यवस्था के विरोध में बस ऑपरेटर संघ ने विधायक शैलेन्द्र जैन की ज्ञापन दिया और पुरानी व्यवस्था ही रखने की मांग की। नए बस स्टैंडो से बसो के संचालन का मुद्दा पिछले साल भी उठा था। जिसका खूब विरोध हुआ और यथास्थिति बनी। सागर ने बढ़ते ट्रैफिक दवाब के कारण पुनः व्यवस्था शुरू करने की कोशिश शुरू हो रही है। 

--------------------

वीडियो देखने क्लिक करे

अधिवक्ताओं के हित में हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर राज्य अधिवक्ता परिषद के सदस्य पद के प्रत्याशी अधिवक्ता अंकलेश्वर दुबे ने

_____________

प्रशाशन और ऑपरेटर संघ की बैठक

कलेक्टर प्रतिभा पाल के निर्देशन में बस ऑपरेटर संघ की बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि भोपाल जाने वाली बसें शुक्रवार 8 मई से मोतीनगर नए बस स्टैंड से भी शुरू होंगी, राहतगढ़ बस स्टैंड पूर्ण रूप से बंद होगा। उक्त निर्णय जिला प्रशासन एवं बस ऑपरेटर संघ की बैठक के बाद लिया गया। बैठक में नगर निगम कमिश्नर राजकुमार खत्री, अपर कलेक्टर  अविनाश रावत, सिटी मजिस्ट्रेट  गगन बिसेन, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी  मनोज तिगुरिया, बस ऑपरेटर संघ के अध्यक्ष संतोष पांडे, अतुल दुबे सहित अन्य बस ऑपरेटर मौजूद थे।

मोतीनगर बस स्टैंड से चलेंगी बसे 08 मई से

जिला प्रशासन एवं बस ऑपरेटर संघ की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि भोपाल तरफ जाने वाली सभी बसें मोतीनगर नए बस स्टैंड से भी संचालित होंगी और अपने निर्धारित समय पर नए बस स्टैंड पर आकर सवारियों को लेकर आगे रवाना होंगी। बैठक में निर्णय लिया गया कि यातायात के दबाव को देखते हुए राहतगढ़ बस स्टैंड पूर्ण रूप से बंद होगा। राहतगढ़ बस स्टेशन से चलने वाली बसें मोतीनगर नए बस स्टैंड से संचालित होंगी।


सुविधाएं होंगी मुहैया

बस ऑपरेटर संघ की मांग पर मोतीनगर नए बस स्टैंड पर सभी मूलभूत सुविधाएं नगर निगम के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएंगी एवं अस्थायी पुलिस चौकी भी बनाई जाएगी। बैठक में निर्णय लिया गया कि संपूर्ण नए बस स्टैंड परिसर में सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी की जाएगी एवं यातायात पुलिस एवं जिला पुलिस के आरक्षक मौजूद रहेंगे।

यह भी पढ़ेंमंगलम चाय की नकली पैकेजिंग का भंडाफोड़, सागर में बड़ी कार्रवाई: कोर्ट के आदेश पर पड़ी रेड, नकली प्रोडक्ट हुए जब्त

पुराने बस स्टैंड से ही बस संचालन जारी रखने की मांग, बस ऑपरेटर्स ने विधायक शैलेंद्र जैन को सौंपा ज्ञापन



उधर जिला बस ऑपरेटर्स एसोसिएशन सागर के प्रतिनिधिमंडल ने विधायक शैलेंद्र कुमार जैन के निवास पहुंचकर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर चर्चा की और ज्ञापन सौंपा।प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा भोपाल, इंदौर एवं संबंधित रूटों पर संचालित बसों को भोपाल रोड स्थित नवीन बस स्टैंड से संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं। इस निर्णय पर आपत्ति जताते हुए बस ऑपरेटर्स ने विधायक जैन से मांग की कि बसों का संचालन पूर्व की तरह पुराने बस स्टैंड से ही जारी रखा जाए।

यह भी पढ़ेंअधिवक्ताओं के हित में हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की राज्य अधिवक्ता परिषद के सदस्य पद के प्रत्याशी अधिवक्ता अंकलेश्वर दुबे ने ▪️जूनियर वकीलों को स्टाइपेंड, वरिष्ठों को पेंशन और समूह बीमा योजना लागू करने की मांग

बस संचालकों का कहना है कि नए बस स्टैंड से संचालन शुरू होने पर यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ेगा, वहीं बस ऑपरेटर्स एवं स्टाफ को भी कई प्रकार की समस्याएं उत्पन्न होंगी। उन्होंने कहा कि पुराने बस स्टैंड से संचालन होने पर यात्रियों को सुगमता रहती है और व्यवस्थाएं भी अनुकूल हैं।

------------

वीडियो देखने क्लिक करे

देखे : जबलपुर के क्रूज हादसे के पहले का वीडियो : मौज मस्ती भरा माहौल ..बदला मौत में

___________

उचित हल निकालेंगे : विधायक

विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि वे इस विषय में जिला प्रशासन से चर्चा कर उचित समाधान निकालने का प्रयास करेंगे।

इस दौरान संतोष पांडे, अतुल दुबे, सुनील पांडे, जय कुमार जैन, तारिक कुरैशी, संतोष जैन एवं अरविंद तिवारी सहित अन्य बस ऑपरेटर्स उपस्थित रहे।


-----------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

---------------



---------------

  





Share:

मंगलम चाय की नकली पैकेजिंग का भंडाफोड़, सागर में बड़ी कार्रवाई: कोर्ट के आदेश पर पड़ी रेड, नकली प्रोडक्ट हुए जब्त

मंगलम चाय की नकली पैकेजिंग का भंडाफोड़, सागर में बड़ी कार्रवाई: कोर्ट के आदेश पर पड़ी रेड,नकली प्रोडक्ट हुए जब्त


तीनबत्ती न्यूज: 04 मई,2026

सागर: देश की प्रसिद्ध सागर टी कम्पनी के ब्रांड “मंगलम चाय” की नकल कर बाजार में नकली चाय पत्ती की पैकिजिंग बेचने का एक बड़ा मामला सामने आया है। इस मामले में “रॉयल मंगलम चाय एवं रॉयल प्रीमीयम मंगलम चाय” नाम से चाय पत्ती बनाकर बेचने वालों पर कानून का शिकंजा कस गया है। सागर के वर्णी कालोनी स्थित वैभव मोदी स्टोर्स विशाल ट्रेडिंग कंपनी पर कार्रवाई हुई।

--------------------

वीडियो देखने क्लिक करे

अधिवक्ताओं के हित में हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर राज्य अधिवक्ता परिषद के सदस्य पद के प्रत्याशी अधिवक्ता अंकलेश्वर दुबे ने

_____________


लगातार मिल रही थी शिकायतें

सागर टी कम्पनी को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि सागर में स्थित VISHAL & ANR. द्वारा मंगलम चाय से एक दम मिलता हुआ नक़ली नाम “रॉयल मंगलम चाय एवं रॉयल प्रीमीयम मंगलम चाय” के नाम से चाय पत्ती बेची जा रही है, जिसकी पैकेजिंग, नाम, डिजाइन , मंगलम चाय लिखने का तरीका और पूरी बनावट हूबहू सागर टी कम्पनी के पंजीकृत ब्रांड “मंगलम चाय” जैसी है। इससे आम ग्राहक आसानी से धोखे में आ सकता है।


------------

वीडियो देखने क्लिक करे

देखे : जबलपुर के क्रूज हादसे के पहले का वीडियो : मौज मस्ती भरा माहौल ..बदला मौत में

___________

जांच में बड़ा खुलासा 

प्रारंभिक जांच में साफ पाया गया कि यह पूरी गतिविधि ट्रेडमार्क एक्ट 1999 और कॉपीराइट एक्ट 1957 का खुला उल्लंघन है। यह मामला न सिर्फ ब्रांड की नकल का है, बल्कि उपभोक्ताओं को भ्रमित कर अवैध मुनाफा कमाने की कोशिश भी है।

दिल्ली डिस्ट्रीक्ट कोर्ट की सख्त कार्रवाई 

SAGAR TEA COMPANY की ओर से नवकार एसोसिएट्स के अधिवक्ता श्रीमती नम्रता जैन और  विजय सोनी ने दिल्ली के वाणिज्यिक न्यायालय में मामला दायर किया। कोर्ट ने प्रथम दृष्टया मामला मजबूत पाते हुए लोकल कमिश्नर नियुक्त किया और पुलिस की मदद से सर्च और सीज़र की अनुमति दी।


सागर में बड़ी रेड -

कोर्ट के आदेश पर 04 मई को सागर के वर्णी कालोनी स्थित परिसर पर लोकल कमिश्नर और स्थानीय पुलिस ने छापा मारा। छापे के दौरान बड़ी मात्रा में “रॉयल मंगलम चाय एवं रॉयल प्रीमीयम मंगलम चाय” नाम के नकली चाय पत्ती की पैकिजिंग बरामद किए गए, जो सागर टी कम्पनी के मंगलम चाय ब्रांड की सीधी नकल थी। सभी नकली माल को जब्त कर सील कर दिया गया है और अब यह कोर्ट की कस्टडी में है।


यह भी पढ़ेंअधिवक्ताओं के हित में हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की राज्य अधिवक्ता परिषद के सदस्य पद के प्रत्याशी अधिवक्ता अंकलेश्वर दुबे ने ▪️जूनियर वकीलों को स्टाइपेंड, वरिष्ठों को पेंशन और समूह बीमा योजना लागू करने की मांग

अब बिक्री पूरी तरह गैरकानूनी 

दिल्ली डिस्ट्रीक्ट कोर्ट के आदेश के बाद अब से - “रॉयल मंगलम चाय एवं रॉयल प्रीमीयम मंगलम चाय” नाम से चाय पत्ती का निर्माण, भंडारण, बिक्री, वितरण, प्रचार या विज्ञापन नहीं कर सकती। ऐसा करना कोर्ट की अवमानना माना जाएगा।


-----------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

---------------



---------------

  




Share:

गोपालगंज मुक्तिधाम में संकल्प फाउंडेशन का व्यापक स्वच्छता अभियान

गोपालगंज मुक्तिधाम में संकल्प फाउंडेशन का व्यापक स्वच्छता अभियान


तीनबत्ती न्यूज: 03 मई,2026

सागर । समाज में स्वच्छता और जागरूकता का संदेश देने के उद्देश्य से संकल्प फाउंडेशन द्वारा गोपालगंज स्थित मुक्तिधाम परिसर में एक व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। संस्था के अध्यक्ष रिशांक तिवारी की अगुवाई में आयोजित इस अभियान में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और श्रमदान करते हुए पूरे परिसर की साफ-सफाई की।

-------------------

वीडियो देखने क्लिक करे

अधिवक्ताओं के हित में हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर राज्य अधिवक्ता परिषद के सदस्य पद के प्रत्याशी अधिवक्ता अंकलेश्वर दुबे ने

_____________

बीते कुछ दिनों से मुक्तिधाम परिसर में फैली गंदगी को लेकर स्थानीय स्तर पर लगातार असंतोष की स्थिति बनी हुई थी। अंतिम संस्कार जैसे अत्यंत संवेदनशील कार्य के लिए आने वाले लोगों को गंदगी और अव्यवस्था के कारण भारी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा था। इसी संबंध में स्थानीय लोगों द्वारा संकल्प फाउंडेशन को इसकी सूचना दी गई तथा समस्या के समाधान हेतु सहयोग की बात रखी गई। इन्हीं परिस्थितियों को देखते हुए संकल्प फाउंडेशन ने इसे अपनी सामाजिक जिम्मेदारी के रूप में स्वीकार किया और त्वरित पहल करते हुए स्वच्छता अभियान का आयोजन किया। अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने मुक्तिधाम परिसर में फैले कचरे को हटाया, झाड़ू लगाकर व्यापक सफाई कर परिसर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित स्वरूप देने का प्रयास किया।

यह भी पढ़ेंअधिवक्ताओं के हित में हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की राज्य अधिवक्ता परिषद के सदस्य पद के प्रत्याशी अधिवक्ता अंकलेश्वर दुबे ने ▪️जूनियर वकीलों को स्टाइपेंड, वरिष्ठों को पेंशन और समूह बीमा योजना लागू करने की मांग

इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष रिशांक तिवारी ने कहा "मुक्तिधाम केवल एक स्थान नहीं बल्कि हमारे सामाजिक और सांस्कृतिक जीवन का अत्यंत संवेदनशील हिस्सा है। यहां की स्वच्छता और व्यवस्था बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। केवल प्रशासन के भरोसे रहना पर्याप्त नहीं है । जब तक समाज स्वयं जागरूक होकर आगे नहीं आएगा तब तक स्थायी समाधान संभव नहीं हो सकता।"


अभियान के दौरान उपस्थित युवाओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला। उन्होंने इसे एक सकारात्मक पहल बताते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम समाज को एक नई दिशा देने का कार्य करते हैं और युवाओं को सामाजिक कार्यों के प्रति प्रेरित करते हैं। 

ये रहे शामिल

इस अवसर पर शुभम नामदेव, गणेश सेन, नीरज करोसिया, विशाल तोमर, शुभम पहलवान, स्वराज उपाध्याय, मोनू लारिया, कार्तिक जाटव, कमलेन्द्र जाटव, हिमांशु साहू, लव कुमार, राजा जाटव एवं ध्रुव मिश्रा सहित अन्य कार्यकर्ता, सफाई मित्र एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।


-----------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

---------------



---------------

  


Share:

गहोई वैश्य समाज के सम्मेलन में 6 जोड़े दाम्पत्य जीवन में बंधे

गहोई वैश्य समाज के सम्मेलन में 6 जोड़े दाम्पत्य जीवन में बंधे 


तीनबत्ती न्यूज: 03 मई,2026

सागर:  श्री गहोई वैश्य समाज सागर द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में 6 जोड़ा विवाह बंधन में बंधे। अध्यक्ष सुरेंद्र सुहाने ने बताया कि 42 साल बाद समाज में समरसता बढ़ाने के लिए सामूहिक विवाह समारोह एतिहासिक रहा है। इसमें वर गहोई समाज के साथ वधू अन्य समाज से स्वीकार की गई। 

-------------------

वीडियो देखने क्लिक करे

अधिवक्ताओं के हित में हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर राज्य अधिवक्ता परिषद के सदस्य पद के प्रत्याशी अधिवक्ता अंकलेश्वर दुबे ने

_____________

विवाह समिति के संयोजक मनोज डेंगरे ने बताया कि सभी वर-वधू के लिए समाज के दानवीरों ने उपहार प्रदान किए। विवाह की रस्में सुबह से शुरू हुई, मंच पर जयमाला कार्यक्रम किया गया, बाद में मंडप में पंडितजी द्वारा वैदिक रीति से विवाह संपन्न कराएं गए। प्रचार-प्रसार समिति संयोजक शरद गुप्ता ने बताया कि सम्मेलन में राजीव गुप्ता आकाझिरी - रजनी गुप्ता भौंती शिवपुरी, विकास गुप्ता बदरखा (शिवपुरी) - शोभा कटहरी, विवेक सिपोलया रहली- स्वाती  रहली, अभिषेक कुचया कटनी - शालू , आकाश गुप्ता दतिया - सपना राहतगढ़, अनुराग रूसिया सागर - कंचन विवाह बंधन में बंधे। सभी वर-वधू के लिए समाज ने प्रमाण पत्र प्रदान किए। 



यह भी पढ़ेंअधिवक्ताओं के हित में हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की राज्य अधिवक्ता परिषद के सदस्य पद के प्रत्याशी अधिवक्ता अंकलेश्वर दुबे ने ▪️जूनियर वकीलों को स्टाइपेंड, वरिष्ठों को पेंशन और समूह बीमा योजना लागू करने की मांग

समारोह में समाज के बच्चों और महिलाओं  द्वारा मनोरंजक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।विवाह समारोह में गहोई वैश्य समाज के  संरक्षक नर्मदा प्रसाद ददरया, ओमप्रकाश रूसिया, संचालक मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र सुहाने , उपाध्यक्ष डॉ राजेन्द्र चउदा , सचिव डॉ संजीव कठल, कोषाध्यक्ष वीरेन्द्र सुहाने अगरबत्ती , सह सचिव सचिन सिपोलिया , निकेश गुप्ता , राजेन्द्र कुरेले, सुधीर झुड़ेले ,   रमेश इटोरिया , महेश इटोरिया ,प्रद्युम्न छिरोलिया, आशीष ददरया , अटल सरावगी , अनिल चौदहा, मुकेश डेंगरे, आनंद कठल, उपेन्द्र सेठ , विकास गुप्ता, सत्यनारायण डेंगरे, उमाशंकर खरया, वीरेंद्र सुहाने ठेकेदार, प्रदीप गुप्ता , ब्रिजेंद्र नगरिया, संतोष सुहाने , संजय कठल, गोपाल झुडेले, अवधेश बिलैया , उपेन्द्र सेठ,  महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती रश्मि खरया, नवयुवक मंडल अध्यक्ष सॄजन चंदन सुहाने आदि ने सक्रियता से भाग लिया।


मंच संचालन अनिल चौदा, आशीष नायक और श्रीमति पूजा रूसिया ने किया। अंत में सभी सहयोगियों का धन्यवाद अभिवादन करते हुए अध्यक्ष सुरेन्द्र सुहाने ने आभार व्यक्त किया।

-----------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

---------------



---------------

  



Share:

www.Teenbattinews.com

Archive