Editor: Vinod Arya | 94244 37885

कांग्रेस : वन एवं पर्यावरण प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बने रवि सोनी : भैयन पटेल नगरीय निकाय प्रकोष्ठ के अध्यक्ष नियुक्त

कांग्रेस : वन एवं पर्यावरण प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बने रवि सोनी : भैयन पटेल नगरीय निकाय प्रकोष्ठ के अध्यक्ष नियुक्त


तीनबत्ती न्यूज: 13 मई, 2026

सागर: जिला शहर कांग्रेस कार्यालय में आज कांग्रेस प्रकोष्ठों में नगरीय निकाय प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पद पर पूर्व पार्षद श्री भैयन पटेल तथा वन एवं पर्यावरण प्रकोष्ठ का शहर अध्यक्ष रवि सोनी को नियुक्त होने पर जिला शहर कांग्रेस कार्यालय में आज उनकी नई नियुक्ति पर जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश जाटव के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने उनका स्वागत किया ।

इस अवसर पर जिला शहर कांग्रेस के अध्यक्ष महेश जाटव ने कहा कि आपकी नियुक्ति पर आशा है कि आप शहर में कांग्रेस को मजबूत करेंगे एवं कांग्रेस की रीति नीति को जन-जन तक पहुंचाएंगे इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस जनों ने पुष्प मालाओं से कांग्रेस प्रकोष्ठ के नवनियुक्त अध्यक्ष द्वय भैयन पटेल एवं रवि सोनी का कांग्रेस जनों ने पुष्पमालाओं से स्वागत किया।

ये रहे शामिल

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमाकांत यादव ,दीनदयाल तिवारी, लीलाधर सूर्यवंशी, कमलेश तिवारी, पार्षद रिचा सिंह, चमन अंसारी, श्रीदास रैकवार, सुल्तान कुरैशी,गोपाल प्रजापति, बाबू मछंदर, ज्योति मलैया, संजय रैकवार, दुलीचंद सकवार, प्रशांत सोनी, राहुल चंदेरिया मनोज चुटेले,रवि बोहत उमेश सैन, शिवापद,बल्लू करोसिया M.S.W., ऋषभ करोसिया ,अभिषेक करोसिया आदि विशेष रूप से उपस्थित थे ।


----------------



---------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

---------------



---------------

  





Share:

उपार्जन प्रक्रिया में लापरवाही पर कलेक्टर सख्त : भुगतान में देरी और परिवहन प्रबंधन पर जताई नाराजगी

उपार्जन प्रक्रिया में लापरवाही पर कलेक्टर सख्त : भुगतान में देरी और परिवहन प्रबंधन पर जताई नाराजगी

तीनबत्ती न्यूज: 13 मई 2026

सागर: कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने जिले में जारी उपार्जन प्रक्रिया की विस्तृत समीक्षा की। बैठक के दौरान उन्होंने परिवहन, भुगतान और भंडारण प्रबंधन में आ रही समस्याओं को लेकर संबंधित अधिकारियों और एजेंसियों के प्रति कड़ा रुख अपनाया।समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने एसी नोट कम जारी होने और किसानों के भुगतान में हो रही देरी पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि अनाज गोदाम में पहुंचने के बाद 24 घंटे के भीतर डब्लू एच आर (Warehouse Receipt) और एक्सेप्टेंस नोट बन जाना चाहिए जिससे किसानों को समय पर भुगतान हो सके।

कलेक्टर प्रतिभा पाल ने शाहगढ़ में सुनीं जन-समस्याएं : मौके पर समाधान : गैरहाजिर अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि यदि निर्धारित समय सीमा के बाद भी प्रक्रिया पूरी नहीं होती है, तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित अधिकारी की तय की जाएगी।  कलेक्टर ने निर्देश दिये कि खरीद और भुगतान के बीच के अंतर को तत्काल कम किया जाए। उपार्जन केंद्रों से अनाज के उठाव में तेजी लाने के लिए वाहनों की संख्या बढ़ाने और पर जोर दिया गया। समितियों के पास लंबित स्टॉक की समीक्षा करते हुए उन्होंने बॉटम 5 गोदाम प्रबंधकों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए, जहाँ कार्य संतोषजनक नहीं है।


कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने अधिकारियों को हिदायत दी कि उपार्जन कार्य शासन की प्राथमिकता में है, इसलिए इसमें किसी भी स्तर पर विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी लंबित प्रकरणों को समय सीमा के भीतर निराकृत करने के आदेश दिए ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। बैठक में उपार्जन संबंधित सभी अधिकारी मौजूद रहे।

-----------------



---------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

---------------



---------------

  




Share:

50 हजार की रिश्वत मांगने वाला रोजगार सहायक दोषी: कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा

50 हजार की रिश्वत मांगने वाला रोजगार सहायक दोषी: कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा


तीनबत्ती न्यूज: 13 मई 2026 टीकमगढ़ : लोकायुक्त पुलिस सागर की ट्रैप कार्रवाई से जुड़े एक मामले में विशेष न्यायालय टीकमगढ़ ने तत्कालीन रोजगार सहायक को भ्रष्टाचार के मामले में दोषी करार देते हुए कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई है।

जानकारी के अनुसार, आवेदक करन सिंह यादव ने लोकायुक्त कार्यालय सागर में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी मां ग्राम पंचायत की सरपंच हैं और पंचायत के कार्यों के संचालन के दौरान नए मस्टर रोल जारी करने तथा अन्य कार्यों के एवज में रोजगार सहायक सरजू विश्वकर्मा द्वारा 50 हजार रुपए रिश्वत की मांग की जा रही है।

यह भी पढ़ेंबीना मंडी रिश्वत कांड में दो अधिकारियों को 4-4 साल की सजा,: लोकायुक्त पुलिस सागर ने किया था ट्रैप

शिकायत के सत्यापन के बाद लोकायुक्त टीम ने 11 नवंबर 2017 को कार्रवाई करते हुए आरोपी को 25 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। विवेचना पूरी होने के बाद मामला विशेष न्यायालय भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम टीकमगढ़ में प्रस्तुत किया गया।

यह भी पढ़ें: लोकायुक्त सागर की कार्रवाई: कॉलेज के लैब टेक्नीशियन को 1 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

विशेष न्यायाधीश ने 11 मई 2026 को सुनाए फैसले में आरोपी सरजू विश्वकर्मा, तत्कालीन रोजगार सहायक ग्राम पंचायत बड़माडई खास, को दोषी पाते हुए भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 में 3 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 2 हजार रुपए अर्थदंड तथा धारा 13(1)(डी) में 4 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 3 हजार रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई।


-----------------



---------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

---------------



---------------

  


Share:

बीना मंडी रिश्वत कांड में दो अधिकारियों को 4-4 साल की सजा,: लोकायुक्त पुलिस सागर ने किया था ट्रैप

बीना मंडी रिश्वत कांड में दो अधिकारियों को 4-4 साल की सजा,:  लोकायुक्त पुलिस सागर ने किया था ट्रैप 


तीनबत्ती न्यूज : 13 मई 2026

सागर:  भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत लंबित एक महत्वपूर्ण मामले में विशेष न्यायालय सागर ने कृषि उपज मंडी बीना के तत्कालीन सहायक ग्रेड-3 और सचिव को दोषी करार देते हुए 4-4 वर्ष के सश्रम कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई है।

------------------

पढ़ें पूरा रिश्वत का मामला

           ट्रैप कार्यवाई का फोटो

SAGAR: बीना मंडी सचिव व क्लर्क ₹8430 की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा लोकायुक्त पुलिस ने

--------------------------------------

मामला वर्ष 2023 का है, जब आवेदक गोविन्द वल्लभ ने लोकायुक्त कार्यालय सागर में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि उनके द्वारा खरीदे गए 1686 क्विंटल गेहूं और मसूर को मंडी रिकॉर्ड में दर्ज करने तथा अनुज्ञा जारी करने के एवज में आरोपी प्रति क्विंटल 5 रुपए रिश्वत की मांग कर रहे थे।

यह भी पढ़ें: लोकायुक्त सागर की कार्रवाई: कॉलेज के लैब टेक्नीशियन को 1 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

शिकायत का सत्यापन कराने के बाद लोकायुक्त पुलिस ने 12 जून 2023 को कार्रवाई करते हुए आरोपी नितिन रैकवार, तत्कालीन सहायक ग्रेड-3 कृषि उपज मंडी बीना और नवल सिंह रघुवंशी, तत्कालीन सचिव कृषि उपज मंडी बीना को 8430 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा था।उक्त कार्रवाई में डीएसपी राजेश खेड़े, निरीक्षक बीएम द्विवेदी, निरीक्षक रंजीत सिंह, प्रधान आरक्षक शफीक खान, प्रधान आरक्षक अजय आदि शामिल रहे थे।

यह भी पढ़ें: दमोह में लोकायुक्त पुलिस सागर ने 6 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव को रंगे हाथ पकड़ा: चौकीदार भी सह-आरोपी

मामले की विवेचना पूरी होने के बाद अभियोग पत्र विशेष न्यायालय भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम सागर में प्रस्तुत किया गया। विशेष न्यायाधीश ने 13 मई 2026 को सुनाए गए फैसले में आरोपी नितिन रैकवार एवं नवल सिंह रघुवंशी, तत्कालीन सचिव कृषि उपज मंडी बीना, को दोषसिद्ध पाते हुए भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत 4-4 वर्ष के सश्रम कारावास और 10-10 हजार रुपए अर्थदंड से दंडित किया।


-----------------



---------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

---------------



---------------

  


Share:

माध्यमिक शिक्षा मंडल की हायर सेकेंडरी द्वितीय परीक्षा समय-सारणी में संशोधन ▪️14 मई की परीक्षा अब 19 मई को, 21 मई की परीक्षा 26 मई को होगी आयोजित


माध्यमिक शिक्षा मंडल की हायर सेकेंडरी द्वितीय परीक्षा समय-सारणी में संशोधन

▪️14 मई की परीक्षा अब 19 मई को, 21 मई की परीक्षा 26 मई को होगी आयोजित


तीनबत्ती न्यूज:  13 मई 2026

भोपाल: मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल, भोपाल द्वारा हायर सेकेंडरी प्रमाण-पत्र परीक्षा 2026 की द्वितीय परीक्षा के लिए पूर्व में जारी परीक्षा कार्यक्रम में आंशिक संशोधन किया गया है। दिनांक 14.05.2026 एवं 21.05.2026 को (CUET) UG-2026 की परीक्षा होने के कारण मण्डल द्वारा जारी हायर सेकेण्डरी परीक्षां कार्यक्रम में आंशिक संशोधन किया गया हैं।


दिनांक 14.05.2026 हो होने वाली कृषि, होम साइंस (कला समुह) एवं एकाउंटेन्सी विषय की परीक्षा अब 19.05.2026 दिन मंगलवार को। इसी प्रकार दिनांक 21.05.2026 हो होने वाली गणित एवं मनोविज्ञान विषय की परीक्षा अब 26.05.2026 दिन मंगलवार को आयोजित की जाएगी। संशोधित टाइम-टेबल मंडल की आधिकारिक वेबसाइट www.mpbse.nic.in पर भी देखें जा सकते हैं।

Share:

जनगणना कार्य में लापरवाही पर कलेक्टर सख्त: तीन शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस

जनगणना कार्य में लापरवाही पर कलेक्टर सख्त:  तीन शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस 


तीनबत्ती न्यूज:  13 मई 2026

सागर: जिले में जनगणना महाअभियान 2027 के अंतर्गत चल रहे मकान गणना कार्य में लापरवाही बरतने पर कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी श्रीमती प्रतिभा पाल ने सख्त रुख अपनाया है। मकानगणना कार्य में अनुपस्थित रहने, निर्देर्शों का अनुपालन करने, कार्य में शिथिलता एवं निर्धारित समय-सीमा में प्रगति न देने पर तीन शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। संबंधित शिक्षकों से एक दिवस के भीतर संतोषजनक जवाब प्रस्तुत करने हेतु आदेशित किया गया है। जवाब असंतोषजनक पाए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी।

इनको दिए गए नोटिस

रघुराज गौड शिक्षक प्राथमिक शाला जुझारपुरा तहसील बांदरी  ,नीलेश कुमार जैन माध्यमिक शिक्षक मॉडल उ.मा.वि.बन्डा ,बलराम शाक्य शिक्षक प्राथमिक शाला बेलाखेडा तहसील बांदरी है। 


कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी श्रीमती पाल ने स्पष्ट किया है कि जनगणना राष्ट्रीय महत्व का कार्य प्राथमिकता पर है और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने समस्त प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को निर्देश दिए हैं कि आवंटित एचएलबी का कार्य निर्धारित समय में पूर्ण गुणवत्ता के साथ संपन्न करें।

Share:

बारिश पूर्व तैयारियों पर विधायक शैलेन्द्र जैन सख्त: सड़क मरम्मत, नाला सफाई एवं सीवर कार्य समय पर पूर्ण करने के दिए निर्देश

बारिश पूर्व तैयारियों पर विधायक शैलेन्द्र जैन सख्त: सड़क मरम्मत, नाला सफाई एवं सीवर कार्य समय पर पूर्ण करने के दिए निर्देश


तीनबत्ती न्यूज: 12 मई, 2026

सागर। विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन ने नगर निगम अध्यक्ष  वृंदावन अहिरवार एवं नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री की उपस्थिति में नगर निगम द्वारा संचालित विकास कार्यों की समीक्षा बैठक लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।बैठक में विधायक श्री जैन ने निर्देश दिए कि बारिश प्रारंभ होने से पूर्व शहर की सभी प्रमुख एवं आंतरिक सड़कों की मरम्मत कर गड्ढों को भरने का कार्य प्राथमिकता से पूर्ण किया जाए, जिससे वर्षाकाल में नागरिकों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। साथ ही शहर के बड़े नालों एवं वार्डों की नाला-नालियों की सफाई अभियान चलाकर तेजी से कराने के निर्देश दिए, ताकि जलभराव की स्थिति निर्मित न हो।

यह भी पढ़ें: सिंघई परिवार ने पेश की नेत्रदान- देहदान की मिसाल: श्रीमती किरण सिंघई का नेत्रदान और देहदान : तीन साल पहले पति प्रकाश चंद सिंघई का भी हुआ था देहदान

नगर निगम आयुक्त  राजकुमार खत्री ने बैठक में नगर विकास, सौंदर्यीकरण, टाटा प्रोजेक्ट, सीवर परियोजना, स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 एवं सफाई कार्यों की प्रगति की जानकारी प्रस्तुत की। विधायक श्री जैन ने सीवर परियोजना की समीक्षा करते हुए सीवर सफाई के लिए विशेष टीम गठित कर नियमित कार्य कराने तथा सोमनाथ पुरम कॉलोनी में लंबित कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।


टाटा प्रोजेक्ट के अंतर्गत पाइपलाइन बिछाने में हो रही देरी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए विधायक श्री जैन ने संबंधित ठेकेदार के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। वहीं नाला निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सभी नालों का कार्य एक साथ प्रारंभ करने के बजाय एक कार्य पूर्ण होने के बाद दूसरा कार्य शुरू किया जाए, ताकि निर्माण कार्यों में अनावश्यक विलंब न हो।

यह भी पढ़ें: लोकायुक्त सागर की कार्रवाई: कॉलेज के लैब टेक्नीशियन को 1 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

डेयरी विस्थापन परियोजना की समीक्षा के दौरान विधायक श्री जैन ने स्पष्ट कहा कि गलत तरीके से प्लॉट प्राप्त करने वाले व्यक्तियों के आवंटन निरस्त कर वास्तविक डेयरी संचालकों को ही प्लॉट आवंटित किए जाएं। यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित करने के लिए कटरा बाजार क्षेत्र में सड़क पर दुकान लगाने वालों को व्यवस्थित करने एवं हाथठेला व्यवसायियों का पंजीयन कर नियमित निगरानी रखने के निर्देश भी दिए गए।


सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की समीक्षा के दौरान योजना प्रभारी सुश्री जया श्रीवास्तव ने बताया कि हितग्राहियों की ई-केवाईसी के लिए वार्ड स्तर पर शिविर आयोजित किए जा रहे हैं तथा प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद शासन द्वारा पेंशन राशि हितग्राहियों के खातों में भेजी जाएगी।बैठक में नगर निगम के सभी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

-----------------



---------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

---------------



---------------

  



Share:

शाहपुर की घटना हृदय विदारक :शराब माफियाओं ने पुलिस से मिलकर सागर में दो युवाओं, निर्मम हत्या कर दी : पीड़ितों को न्याय मिले: जीतू पटवारी

शाहपुर की घटना हृदय विदारक :शराब माफियाओं ने पुलिस से मिलकर सागर में दो युवाओं,  निर्मम हत्या कर दी : पीड़ितों को न्याय मिले: जीतू पटवारी


तीनबत्ती न्यूज: 12 मई 2026

सागर: मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी सागर जिले के शाहपुर में हुई दुखद घटना के बाद शाहपुर पहुंचे । वे पीड़ित परिवारों से मिले । जीतू पटवारी ने कहा कि शाहपुर की घटना हृदय विदारक,पीड़ितों को न्याय मिले,शाहपुर की घटना प्रशासन की विफलता,पीड़ितों को सरकारी नौकरी एवं आर्थिक सहायता मिले।

उन्होंने कहा कि  मध्य प्रदेश में शराब माफियाओं ने पुलिस से मिलकर सागर में दो युवाओं, सूरज अहिरवार जी एवं नीरज प्रजापति जी की निर्मम हत्या कर दी।आज सागर पहुंचकर उनके निवास पर परिजनों से मुलाकात की, दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की एवं दुख की इस घड़ी में परिवार को संबल दिया। प्रदेश में अब भाजपा राज नहीं, जंगलराज चल रहा है। अपराधियों और माफियाओं के हौसले बुलंद हैं और सरकार की नाकामी निर्दोष लोगों की जान ले रही है।


प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी मृतक नीरज प्रजापति एवं सूरज अहिरवार की निवास पर गए जहां परिवार जनों ने आप बीती सुनाई । पीड़ित परिवारों ने जीतू पटवारी की उपस्थिति मे प्रशासन से मांग रखी कीदोषियों को अतिशीघ्र गिरफ्तार किया जाये और अन्य सात नाम भी जोड़े जाये साथ ही शराब दुकान की अमानत राशि जप्त कर लाईसेंस रद्द किया जाये।

---------------

वीडियो देखने क्लिक करे

सागर: शराब माफिया के हमले में दूसरे युवक की भी मौत: शव रखकर प्रदर्शन : दो दिन में दो हत्याएं|

---------------

संभागीय प्रवक्ता अभिषेक गौर ने बतया कि चौकी प्रभारी अशोक उपाध्याय की अपराध के समय की कॉल डिटेल्स निकलवा कर यह जाँच की जाये कि अपराधियों से कितनी बार सम्पर्क हुआ है। इसकी सी.डी.आर. निकाल कर चौकी प्रभारी पर अपराध पंजीबद्ध किया जावे साथ ही तत्काल नौकरी से बर्खास्त किया जावे और यह जाँच न्यायिक होना चाहिए।

यह भी पढ़ें : Sagar Crime : शव रखकर प्रदर्शन, बाजार बंद: शराब माफिया हमले में दूसरी मौत से शाहपुर में आक्रोश ▪️पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव बोले: अवैध शराब कारोबार पर लगे लगाम, पुलिस करे सख्त कार्रवाई

पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा राशि 50 लाख-50 लाख रुपये प्रदान किये जाये साथ ही परिवार के एक सदस्य को आउटसोर्स पर नौकरी दी जावे।न्याय की लड़ाई लड़ने वाले किसी भी व्यक्ति पर बगैर साक्ष्य के कोई अपराध पंजीबद्ध न किया जाये अन्यथा इसके विरोध में नगर में आन्दोलन किया जायेगा और झूठा अपराध पंजीबद्ध करने पर दोषी अधिकारियों की जाँच कराई जायेगी।

यह भी पढ़ें: शाहपुर दोहरे हत्याकांड का खुलासा: 2 आरोपी गिरफ्तार, हादसे का रूप देने की साजिश नाकाम : शराब माफिया के हमले में हुई दो युवकों की हत्या

उन्होंने कहा कि एस.डी.ओ.पी. प्रकाश मिश्रा को यहाँ से हटाया जाये क्योंकि यह जाँच प्रभावित कर सकते हैं। शराब दुकान का लाईसेंस रद्द होना इसलिए बेहद जरूरी है। क्योंकि अगर यह दुकान इन्हीं शराब माफियाओं के पास रहती है तो उसका संचालन शराब माफियाओं के गुंडों द्वारा होगा जिससे पुनः कोई बड़ी घटना घट सकती है।

ये रहे शामिल

शाहपुर में प्रमुख रूप से जीतू पटवारी के साथ जिला कांग्रेस कमेटी सागर ग्रामीण के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मोहसा, पूर्व मंत्री प्रभु सिंह, सुरेंद्र चौधरी,जिला संगठन महासचिव आशीष ज्योतिषी, संभागीय प्रवक्ता अभिषेक गौर, पूर्व विधायक नारायण प्रजापति पूर्व विधायक तरवर सिंह लोधी,नीरज शर्मा, हेमंत लारिया देवेंद्र गौर,अनिरुद्ध गौर, यासीन खान, अमित राम जी दुबे रामकुमार पचौरी मुकुल पुरोहित कमलेश साहू रिचा सिंह  रेखा चौधरी  डॉ संदीप सबलोक चमन अंसारी आदिल राइन सीमा चौधरी कमल चौधरी बी पटेल संजय पटेरिया दीपक जैन श्री राम यादव राहुल चौबे जितेंद्र चौधरी सागर साहू सहित सैकड़ो की संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का नरयावली विस.में हुआ आत्मीय स्वागत


मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के शाहपुर से भोपाल जाते समय नरयावली विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मकरोनिया एवं सागर ग्रामीण के तत्वाधान में मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी की अगुवाई में मकरोनिया चौराहा,परसोरिया,पड़रिया एवं सानोधा चौराहे पर कांग्रेसजनों के हुजूम ने आत्मीय एवं भव्य स्वागत किया गया।इस दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को क्षेत्र युवा,किसान व आमजनों विभिन्न बुनियादी समस्याओं से अवगत कराते हुये बिगड़ती कानून व्यवस्था,बढ़ते अपराधों में वृद्धि एवं आमजन में बढ़ते असुरक्षा के माहौल को लेकर भी चर्चा की,जिस पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने उपस्थित कांग्रेसजनों को आश्वस्त किया कि कांग्रेस पार्टी आपके साथ हैं और युवा,किसान एवं आमजन की लड़ाई पूरी ताकत के साथ लड़ती रहेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में बिगड़ती कानून व्यवस्था एवं लगातार बढ़ते अपराधों के खिलाफ कांग्रेस पार्टी निरंतर आवाज बुलंद करती रहेगी तथा जनता के हितों की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रहेगा।



पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता के मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष कर रही है तथा प्रदेश की जनता भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से पूरी तरह त्रस्त हो चुकी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर आमजन की आवाज बुलंद करेंगे।इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मकरोनिया के अध्यक्ष देवेंद्र कुर्मी,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सागर ग्रामीण के अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह सदर ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष रवि उमाहिया, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष संदीप चौधरी,शेख समद,आर आर पाराशर, अशोक परिहार, अरविंद पंथी,मनोज राय, हर गोविंद कुर्मी, रोहित वर्मा,महेंद्र यादव, सीमा कमल चौधरी,राजा बुंदेला,हेमंत लारिया, रोहित तिवारी, रविकेश तिवारी, मोती लाल पटेल साहित्य पांडे हर प्रसाद पटेल, फरीद चाचा,राकेश रजक, नाजिर खान, राजेंद्र सिंह,अफजल खान,राम सेवक अहिरवार,शेख जावेद कलु,शंकर लाल अहिरवार,कपूर अहिरवार,जय विजय पाराशर, अजय बमदेले, पप्पू सेन,महेंद्र यादव, सुनील चौधरी,नन्नू बंसल, आई.एम खान, धर्मेन्द्र रजक, रेवाराम रजक, सुनील लारिया, कल्याण सिंह अहिरवार, समीर काजी,धर्मेंद्र साहू, खिलान सिंह,गुलाब अहिरवार आदि कांग्रेसजन मौजूद थे।

-----------------



---------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

---------------



---------------

  



Share:

www.Teenbattinews.com

Archive