Editor: Vinod Arya | 94244 37885

आस्था, स्वास्थ्य और शिक्षा को मिली नई सौगात: विधायक प्रदीप लारिया ने 1.71 करोड़ के विकास कार्यों का किया शुभारंभ

आस्था, स्वास्थ्य और शिक्षा को मिली नई सौगात:  विधायक प्रदीप लारिया ने 1.71 करोड़ के विकास कार्यों का किया शुभारंभ


तीनबत्ती न्यूज: 01 जून,2026

सागर । नरयावली विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति देते हुए विधायक इंजी. प्रदीप लारिया ने सोमवार को जरुआखेड़ा में लगभग 1 करोड़ 71 लाख रुपये की लागत से स्वीकृत विभिन्न जनहितकारी परियोजनाओं का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। इस दौरान स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक अधोसंरचना से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों की शुरुआत की गई।

विधायक लारिया ने 93 लाख रुपये की लागत से बनने वाले नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन, 50 लाख रुपये की लागत से निर्मित मंगल भवन तथा 28 लाख रुपये की लागत से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की बाउंड्री वॉल निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं, सामाजिक गतिविधियों के लिए सुविधाजनक भवन तथा विद्यार्थियों को सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध होगा।


कार्यक्रम प्रदेश एवं बुंदेलखंड के प्रसिद्ध आस्था केंद्र ठाकुर बाबा सिद्ध स्थल पर आयोजित किया गया, जहां विकास और जनआस्था का अनूठा संगम देखने को मिला। बड़ी संख्या में उपस्थित क्षेत्रवासियों ने इन विकास कार्यों को नरयावली विधानसभा के निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर होने का प्रमाण बताया।

इस अवसर पर विधायक प्रदीप लारिया ने कहा कि विकास का उद्देश्य केवल निर्माण कार्य कराना नहीं, बल्कि आमजन के जीवन स्तर को बेहतर बनाना है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क और सामाजिक अधोसंरचना के क्षेत्र में उनकी प्रतिबद्धता लगातार जारी रहेगी और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।


उन्होंने कहा कि नरयावली विधानसभा में पिछले वर्षों में हुए विकास कार्यों ने नई संभावनाओं के द्वार खोले हैं और आने वाले समय में भी क्षेत्र को विकास के नए आयामों तक पहुंचाने का कार्य जारी रहेगा।

कार्यक्रम में गुलाब सिंह राजपूत सहित जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, मातृशक्ति एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने विकास कार्यों के शुभारंभ पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए क्षेत्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

-------------



---------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

---------------

---------------

  



Share:

लक्ष्मीपुरा महिला विद्यालय में 10 लाख के अतिरिक्त कक्ष का भूमिपूजन : विधायक शैलेंद्र जैन बोल : शिक्षा के लिए संसाधनों की नहीं होगी कमी

लक्ष्मीपुरा महिला विद्यालय में 10 लाख के अतिरिक्त कक्ष का भूमिपूजन : विधायक शैलेंद्र जैन बोल : शिक्षा के लिए संसाधनों की नहीं होगी कमी


तीनबत्ती न्यूज: 01 जून,2026

सागर। शहर के लक्ष्मीपुरा वार्ड स्थित महिला विद्यालय में छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने विधायक निधि से स्वीकृत 10 लाख रुपये की लागत से बनने वाले अतिरिक्त कक्ष का भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया। कार्यक्रम में नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार, विद्यालय परिवार, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। इस दौरान सभी अतिथियों ने विद्यालय की संस्थापक स्वर्गीय यमुना ताई ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक शैलेंद्र जैन ने विद्यालय से अपने भावनात्मक जुड़ाव का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा इसी विद्यालय में प्राप्त की थी। उन्होंने कहा कि विद्यालय के विकास में योगदान देना उनके लिए सौभाग्य की बात है।

विधायक ने बताया कि विद्यालय भवन का एक हिस्सा काफी पुराना और जर्जर हो चुका था। इससे पहले भी लगभग दो वर्ष पूर्व उनकी पहल पर विधायक निधि से 18 लाख रुपये की लागत से नए कक्षों का निर्माण कराया गया था। अब विद्यालय के दूसरे हिस्से के विकास के लिए 10 लाख रुपये की राशि से अतिरिक्त कक्ष निर्माण का कार्य शुरू किया गया है।

उन्होंने कहा कि शिक्षा प्रत्येक व्यक्ति का अधिकार और समाज के विकास का आधार है। सरकारी विद्यालयों में अध्ययन करने वाले अनेक विद्यार्थी अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर आईएएस, आईपीएस सहित उच्च पदों तक पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि लक्ष्मीपुरा महिला विद्यालय आसपास के कई वार्डों की बालिकाओं के लिए शिक्षा का प्रमुख केंद्र है, इसलिए यहां पर्याप्त और सुरक्षित शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराना आवश्यक है।

विधायक जैन ने प्रदेश सरकार की शिक्षा संबंधी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में शासकीय विद्यालयों को संदीपनी विद्यालयों के रूप में विकसित किया जा रहा है, जहां आधुनिक सुविधाओं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि नए कक्ष के निर्माण से छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा और उनके सर्वांगीण विकास को नई दिशा प्राप्त होगी।

इस अवसर पर पूर्व पार्षद गोलू जैन, पराग जैन, प्राचार्य श्रीमती राजश्री, ओमप्रकाश पाठक, श्री राकेश जैन, श्री एस.एल. प्रजापति, भरत यादव, श्रीमती सीमा यादव, श्रीमती गायत्री साहू अध्यक्ष प्रदीप बाखले सचिव विकास बेलापुरकर उपाध्यक्ष विकास सुभेदार प्राचार्य श्रीमती राजश्री माणके,  पूर्व प्राचार्य ओमप्रकाश पाठक बसंत पराग जैन राकेश जैन अनुराग दुबे मनि .ठाकुर प्रशांत हलवे जयंत माणके राकेश जैन श्याम लाल प्रजापति भरत यादव राजेन्द्र ठाकुर मनीष जैन अखिलेश जैन. पूर्व प्राचार्य अरुणा वाखले सीमा प्रजापति गायत्री साहू नीता यादव ज्योति शाक्य सुनंदा सोनी उमा भारती चौरसिया राधा कोरी  रमा सोनी रामकली प्रजापति बबीता कोष्टी सहित विद्यालय परिवार के सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।  

-------------



---------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

---------------

---------------

  



 

Share:

स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर सख्त हुए सागर कमिश्नर, दमोह-पन्ना के सीएमएचओ को नोटिस ▪️चाइल्ड डेथ रिव्यूह में उदासीनता बरतने पर संभाग के सभी BMO को नोटिस

स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर सख्त हुए सागर कमिश्नर, दमोह-पन्ना के सीएमएचओ को नोटिस

▪️चाइल्ड डेथ रिव्यूह में उदासीनता बरतने पर संभाग के सभी BMO को नोटिस



 तीनबत्ती न्यूज: 01 जून 2026

 सागर: सागर संभाग के कमिश्नर  अनिल सुचारी ने स्वास्थ्य सेवाओं के बेहतर क्रियान्वयन को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा आमजन के लिए संचालित स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए और इसके लिए सभी चिकित्सा अधिकारी, चिकित्सक एवं मैदानी कर्मचारी संवेदनशीलता और सेवा भाव के साथ कार्य करें।

यह भी पढ़ेंHoroscope Weekly : साप्ताहिक राशिफल : 01 जून से 07 जून 2026 तक कैसा रहेगा आपका सप्ताह ▪️ जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफल, करियर, व्यापार, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन पर क्या होगा असर ▪️ज्योतिष विश्लेषण : पंडित अनिल पाण्डेय


गर्भवती महिलाओं के पंजीयन पर जताई नाराजगी

स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा श्रम विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक में कमिश्नर ने संभाग के सभी जिलों में गर्भवती महिलाओं के पंजीयन की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने पाया कि अधिकांश जिलों में पंजीयन की स्थिति संतोषजनक नहीं है। इस पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को मैदानी अमले की सक्रियता बढ़ाने तथा नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए गए।

दमोह और पन्ना के सीएमएचओ को नोटिस जारी करने के निर्देश

बैठक में स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर कमिश्नर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी दमोह और पन्ना को नोटिस जारी कर कार्रवाई करने के निर्देश संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं को दिए। वहीं चाइल्ड डेथ रिव्यू और स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन में उदासीनता बरतने पर संभाग के सभी खंड चिकित्सा अधिकारियों के खिलाफ भी नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।

रोगी कल्याण समितियों की नियमित बैठकें कराने पर जोर

कमिश्नर ने कहा कि सभी अस्पतालों में रोगी कल्याण समितियों की बैठकें नियमित रूप से आयोजित की जाएं और उनमें लिए गए निर्णयों का प्रभावी क्रियान्वयन भी सुनिश्चित किया जाए।


एनीमिया पीड़ित महिलाओं की स्क्रीनिंग और उपचार के निर्देश

बैठक में गंभीर एनीमिया से पीड़ित महिलाओं की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कमिश्नर ने उनकी नियमित मॉनिटरिंग और समुचित उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पन्ना और निवाड़ी जिलों में एनीमिक महिलाओं की पर्याप्त स्क्रीनिंग नहीं होने पर संबंधित कलेक्टरों से चर्चा कर स्क्रीनिंग अभियान तेज करने को कहा गया।


सागर में बन रहे कैंसर अस्पताल की ली जानकारी

कमिश्नर ने बुंदेलखंड चिकित्सा महाविद्यालय में निर्माणाधीन कैंसर अस्पताल की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. पी.एस. ठाकुर ने बताया कि कैंसर अस्पताल के निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है। साथ ही मेनपानी में स्नातकोत्तर विद्यार्थियों के लिए छात्रावास निर्माण की जानकारी भी दी गई।


श्रम विभाग की समीक्षा के दौरान कमिश्नर ने श्रमिकों का अधिक से अधिक पंजीयन कराने और उन्हें विभागीय योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। उन्होंने संबल योजना, अत्युष्टि सहायता योजना, साइकिल अनुदान योजना और ई-स्कूटर योजना की प्रगति की भी समीक्षा की।


महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा करते हुए कमिश्नर ने सभी जिलों में जिला पोषण समिति की नियमित बैठकें आयोजित करने के निर्देश दिए। साथ ही मातृ वंदना योजना की जिलेवार प्रगति की भी समीक्षा की गई।

ये रहे मौजूद

बैठक में बुंदेलखंड चिकित्सा महाविद्यालय के डीन डॉ. पी.एस. ठाकुर, संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. नीना गिडियन, संयुक्त आयुक्त विकास श्री राकेश शुक्ला, संयुक्त संचालक महिला एवं बाल विकास श्री बी.एल. प्रजापति सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।


-------------



---------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

---------------

---------------

  


Share:

सीसीटीवी और पुलिस की सतर्कता से महिला का लाखों का गुम हुआ बैग मिला, 3 घंटे की मशक्कत के बाद लौटे जेवर और नकदी

सीसीटीवी और पुलिस की सतर्कता से महिला का लाखों का गुम हुआ बैग मिला, 3 घंटे की मशक्कत के बाद लौटे जेवर और नकदी



तीनबत्ती न्यूज: 01 जून, 2026

सागर। सागर पुलिस कंट्रोल रूम और सीसीटीवी टीम की तत्परता से एक महिला का लाखों रुपये मूल्य का गुम हुआ बैग महज कुछ घंटों में खोजकर वापस दिलाया गया। बैग में सोने के आभूषण और नगदी सहित करीब एक लाख रुपये का सामान रखा हुआ था।जानकारी के अनुसार रहली तहसील के ग्राम रजवास निवासी निधि कुर्मी अपने परिवार के साथ सागर बस स्टैंड जाने के लिए परकोटा स्थित एचडीएफसी बैंक के पास एक ऑटो में बैठी थीं। इस दौरान उन्होंने अपना पर्स ऑटो में रख दिया था। बाद में परिवार ने पैदल बस स्टैंड जाने का निर्णय लिया और जल्दबाजी में पर्स ऑटो में ही छूट गया।

-------------.

वीडियो देखने क्लिक करे

सागर में सीसीटीवी और पुलिस की सतर्कता से महिला का लाखों का गुम हुआ बैग मिला

-----------------

एक लाख से अधिक के जेवर व नगदी

पर्स में लगभग 54 हजार रुपये मूल्य की सोने की अंगूठी, 46 हजार रुपये के सोने के कान के आभूषण और 4 हजार रुपये नगद रखे हुए थे। पर्स गुम होने की जानकारी मिलने पर महिला ने पुलिस से सहायता मांगी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश कुमार सिन्हा के निर्देशन में पुलिस कंट्रोल रूम की सीसीटीवी टीम सक्रिय हुई। प्रभारी उप निरीक्षक आर.के.एस. चौहान के नेतृत्व में आरक्षक रूद्रेश और आरक्षक नितेश ने शहरभर के सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। करीब तीन घंटे की मेहनत के बाद संबंधित ऑटो की पहचान की गई, हालांकि वाहन का पूरा नंबर स्पष्ट नहीं हो सका।

इसके बाद पुलिस ने ऑटो की तस्वीर और उपलब्ध जानकारी विभिन्न पुलिस, मीडिया और सोशल मीडिया समूहों में साझा की। त्वरित समन्वय का असर यह हुआ कि सूचना संबंधित ऑटो चालक तक पहुंच गई।

ऑटो चालक खुद पहुंचा कट्रॉल रूम

रात्रि करीब 12 बजे ऑटो चालक स्वयं पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचा और ऑटो में मिला बैग पुलिस को सौंप दिया। जांच में बैग में रखी सोने की अंगूठी, कान के आभूषण और नकदी पूरी तरह सुरक्षित मिली। इसके बाद बैग विधिवत निधि कुर्मी को सौंप दिया गया।

अपना खोया हुआ सामान सुरक्षित वापस मिलने पर महिला और उनके परिजनों ने सागर पुलिस, कंट्रोल रूम और सीसीटीवी टीम का आभार व्यक्त किया। पुलिस अधिकारियों ने भी टीम के सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए उन्हें बधाई दी।

यह सफलता लोकेश कुमार सिन्हा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर के निर्देशन मे उप निरीक्षक आर.के.एस. चौहान, प्रभारी पुलिस कंट्रोल रूम आरक्षक रूद्रेश आरक्षक नितेश  की सक्रियता के बेहतर समन्वय का उदाहरण मानी जा रही ।

--------------



---------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

---------------

---------------

  


Share:

सागर में युवा कांग्रेस ने निकाला मशाल जुलूस :NEET घोटाले और मंहगाई पर सड़कों पर उतरा युवाओं का सैलाब ​▪️ "युवाओं के सपनों को बेचने वाले धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें, वरना देश भर में थमेगा पहिया": यश घनघोरिया, प्रदेशाध्यक्ष

सागर में युवा कांग्रेस ने निकाला  मशाल जुलूस :NEET घोटाले और मंहगाई पर सड़कों पर उतरा युवाओं का सैलाब

​▪️ "युवाओं के सपनों को बेचने वाले धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें, वरना देश भर में थमेगा पहिया": यश घनघोरिया, प्रदेशाध्यक्ष


तीनबत्ती न्यूज : 31 मई,2026

​सागर। देश के लाखों होनहार छात्रों के भविष्य को अंधकार में धकेलने वाले NEET पेपर लीक व सीबीएसई परीक्षा में घोटाले, भ्रष्ट शिक्षा व्यवस्था और आम जनता की कमर तोड़ने वाली बेलगाम मंहगाई के खिलाफ रविवार की शाम सागर की सड़कों पर युवा कांग्रेस का ऐतिहासिक और अभूतपूर्व 'महा-आक्रोश' देखने को मिला। मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष यश घनघोरिया के आव्हान पर जिला युवा कांग्रेस सागर के तत्वावधान में शहर में एक बेहद विशाल, आक्रामक और धमाकेदार मशाल जुलूस निकाला गया। सैकड़ों की तादाद में हाथों में जलती हुई मशालें और नीट व सीबीएस परीक्षा में घोटाले के खिलाफ तख्तियां हाथों में थामे युवाओं का सैलाब जब "जो सरकार निकम्मी है, वह सरकार बदलनी है, पेपर चोर गद्दी छोड़" के गगनभेदी नारों के साथ सड़कों पर उतरा, तो पूरा कटरा बाजार और तीन बत्ती गूंज उठा।


जुलूस स्थानीय मुख्य कांग्रेस8 कार्यालय तीन बत्ती से प्रारंभ हुआ। जुलूस में  प्रदेश कांग्रेस महासचिव रेखा चौधरी पूर्व जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार पचौरी पूर्व विधायक तरवर सिंह लोधी सागर विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष सागर साहू वरिष्ठ नेता अमित राम जी दुबे पुरुषोत्तम मुन्ना चौबे मुकुल पुरोहित चक्रेश सिंघई नेता प्रतिपक्ष बाबू से बब्बू यादव, पार्षद ताहिर खान रोशनी वसीम खान नीलोफर चमन अंसारी, सुलेखा राकेश राय, सीमा कमल चौधरी माधवी चौधरी, आशीष ज्योतिषी, लक्ष्मी नारायण सोनकिया अवधेश तोमर शैलेंद्र तोमर आनंद तोमर अक्षय दुबे राहुल चौबे प्रमुख रूप से शामिल रहे। मशाल जुलूस तथा सभा का संचालन प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ संदीप सबलोक ने किया। मशाल जुलूस का व्यवस्थापन सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे तथा आभार प्रदर्शन अक्षय दुबे ने किया।

भ्रष्टाचारियों की छाती पर मूंग दलेगा हिंदुस्तान का युवा : यश घनघोरिया

​ युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया ने सीधे तौर पर केंद्र सरकार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने इस देश की शिक्षा व्यवस्था को भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया है। NEET परीक्षा का पेपर लीक होना महज एक इत्तेफाक नहीं, बल्कि लाखों गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के होनहार बच्चों के सपनों और उनकी गाढ़ी कमाई की डकैती है। पैसे लेकर अयोग्य लोगों को डॉक्टर बनाने की इस साजिश ने देश के भविष्य को खतरे में डाल दिया है। इसके अलावा स्कूली छात्र-छात्राओं के भविष्य से खिलवाड़ करते हुए सीबीएसई की परीक्षा के मूल्यांकन में भी बड़े स्तर पर घोटाला और भ्रष्टाचार हुआ है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस महाघोटाले के मुख्य जिम्मेदार हैं, उन्हें एक मिनट भी अपने पद पर रहने का नैतिक अधिकार नहीं है। युवा कांग्रेस सीधे तौर पर उनके इस्तीफे की मांग करती है। अगर दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई और शिक्षा मंत्री ने इस्तीफा नहीं दिया, तो यह मशालों की आग सिर्फ सागर तक सीमित नहीं रहेगी, पूरे मध्य प्रदेश से लेकर दिल्ली तक युवाओं का ऐसा सैलाब उठेगा कि सरकार का पहिया थम जाएगा। हम भ्रष्टाचारियों की छाती पर मूंग दलकर युवाओं को उनका हक दिलाएंगे!"



मंहगाई और तानाशाही के खिलाफ आर-पार की जंग

​सभा में उपस्थित वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं प्रदेश कांग्रेस महासचिव रेखा चौधरी, पूर्व जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार पचौरी तथा पूर्व विधायक तरवर सिंह लोधी आदि ने भी सरकार की नीतियों को आड़े हाथों लिया। वक्ताओं ने कहा कि एक तरफ परीक्षाओं के नाम पर युवाओं को ठगा जा रहा है, तो दूसरी तरफ पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दाम बढ़ाकर आम जनता की जेब पर डाका डाला जा रहा है। सरकार पूरी तरह तानाशाही और अहंकार में डूबी हुई है, जिसे उखाड़ फेंकने के लिए युवा कांग्रेस ने अब आर-पार की जंग का शंखनाद कर दिया है। राधा तिराहे पर प्रदर्शन के समापन के दौरान युवा कांग्रेसियों ने लोकतांत्रिक तरीके से अपना उग्र विरोध दर्ज कराते हुए सरकार को चेतावनी दी कि यदि जनविरोधी फैसले वापस नहीं लिए गए, तो आगामी दिनों में इससे भी बड़ा उग्र आंदोलन किया जाएगा। अंत में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं और विशाल जनसमुदाय के बीच महामहिम राष्ट्रपति के नाम 6 सूत्री ज्ञापन देकर युवाओं के साथ हो रहे भविष्य के खिलवाड़ को रोकने तथा दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की गई।

ये रहे शामिल

 मशाल जुलूस में प्रमुख रूप से  जिला ग्रामीण कांग्रेस के संगठन महासचिव आशीष ज्योतिषी  दीपक दुबे आँचल अठ्या सहित युवक कांग्रेस के प्रदेश सचिव जितेंद्र चौधरी, डाँ वीरेंद्र लोधी,प्रदेश सचिव निखिल चौकसे, विजय साहू कार्तिक रोहण प्रदीप गुप्ता योगराज कोरी, समीर खान प्रेमनारायण विश्वकर्मा, दीनदयाल तिवारी, द्वारका चौधरी,रिंकू केशरवानी, सुरेश पंजवानी, पवन पटेल मीना पटेल रवि सोनी हरिश्चन्द्र सोनवार आदिल राइन रामगोपाल खटीक साजिद राइन इंद्रभूषण तिवारी संजय रोहिदास आदित्य चौधरी दुष्यंत  चक्रेश रोहित बंदेला रमाकांत यादव भैयन पटेल नरेंद्र सोनी कल्लू पटेल नरेंद्र मिश्रा विधानसभा कांग्रेस अध्यक्ष महेश व्यास शुभम शर्मा, रोहित कुर्मी, नितिन बाजपेई शाहरुख खान  कमलेश तिवारी प्रियंकर तिवारी, सुमित तिवारी सहित सैकड़ो की संख्या में युवाओं ने हाथों में मशाल लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की एवं देश के  शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा की मांग की ।

--------------



---------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

---------------

---------------

  


Share:

Sagar Crime : पुलिस ने किया लाखों की चोरी का खुलासा: बेटे ने ही घर से उड़ाए थे जेवर और नगदी

Sagar Crime : पुलिस ने किया लाखों की चोरी का खुलासा:  बेटे ने ही घर से उड़ाए थे जेवर और नगदी


तीनबत्ती न्यूज: 31 मई,2026

सागर। देवरी थाना पुलिस ने एक सनसनीखेज चोरी का खुलासा करते हुए लाखों रुपए के जेवर और नगदी बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हैरानी की बात यह रही कि चोरी किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि परिवार के ही सदस्य ने की थी। आरोपी ने लालच में आकर अपने ही घर को निशाना बनाया।

पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश कुमार सिन्हा एवं एसडीओपी रहली प्रकाश मिश्रा के मार्गदर्शन में देवरी पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

पुलिस के अनुसार बाजार वार्ड निवासी एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 18 मई 2026 को वह अपने पति परसोत्तम रैकवार को इलाज के लिए सागर लेकर गई थीं। घर में ताला लगाकर उसकी चाबी बाथरूम में रखे ब्रश के डिब्बे में रखी थी, जिसकी जानकारी परिवार के सदस्यों को थी। अगले दिन उनके भाई ने सूचना दी कि मकान के दरवाजे खुले हैं और घर का सामान बिखरा पड़ा है।

घर पहुंचकर महिला ने देखा कि ताले गायब हैं और घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण तथा एक लाख रुपए नगद चोरी हो चुके हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।

बेटा ही निकला चोर

तकनीकी साक्ष्यों और गहन पूछताछ के दौरान पुलिस का संदेह शुभम रैकवार पर गया। पूछताछ में वह बार-बार बयान बदलता रहा, लेकिन पुलिस की सघन विवेचना के सामने आखिरकार टूट गया और चोरी की वारदात स्वीकार कर ली।

आरोपी ने बताया कि उसे घर में रखे जेवर और नगदी की पूरी जानकारी थी। इसी लालच में उसने चोरी की योजना बनाकर घटना को अंजाम दिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी गया पूरा माल बरामद कर लिया।

बरामद मशरूका में सोने का हार, पांचाली, चार चूड़ियां, दो जोड़ी झुमकी, तीन अंगूठियां, चांदी की करधनी, बड़ी पायल, तीन जोड़ी पायल, तीन जोड़ी बिछिया तथा ₹1 लाख नगद शामिल हैं। बरामद संपत्ति की कुल कीमत लगभग ₹7 लाख 57 हजार 500 आंकी गई है।

पुलिस ने आरोपी शुभम रैकवार (27 वर्ष) निवासी बाजार वार्ड देवरी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

देवरी पुलिस की इस कार्रवाई से न केवल लाखों रुपए की चोरी गई संपत्ति बरामद हुई, बल्कि यह भी साबित हुआ कि अपराधी चाहे कितना भी करीबी क्यों न हो, कानून की पकड़ से बच नहीं सकता। थाना प्रभारी हरिराम मानकर एवं उनकी टीम की सतर्कता और सूक्ष्म विवेचना की क्षेत्र में सराहना हो रही है।


--------------



---------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

---------------

---------------

  

Share:

ट्रेनी जूनियर इंजीनियरों को सागर मे दी गई ईआरएस टावर उपयोग की फील्ड ट्रेनिंग

ट्रेनी जूनियर इंजीनियरों को सागर मे दी गई ईआरएस टावर उपयोग की फील्ड ट्रेनिंग



तीनबत्ती न्यूज:  31 मई 2026 
सागर: मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) द्वारा ट्रेनी जूनियर इंजीनियरों को सागर मे फील्ड कार्यों का व्यावहारिक अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से विशेष प्रशिक्षण दिया गया। सागर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे ट्रेनी जूनियर इंजीनियरों को गौरझामर–देवरी अति उच्च वोल्टेज ट्रांसमिशन लाइन शिफ्टिंग कार्य स्थल पर फील्ड ट्रेनिंग कराई गई।



लगभग 45 डिग्री तापमान में नेशनल हाईवे पर ओवरब्रिज निर्माण के कारण ट्रांसमिशन लाइनों की शिफ्टिंग का कार्य इमरजेंसी रेस्टोरेशन सिस्टम (ईआरएस) टावर के माध्यम से किया जा रहा है। इस दौरान प्रशिक्षु इंजीनियरों को ईआरएस टावर की कार्यप्रणाली, उपयोगिता तथा आपात परिस्थितियों में इसकी महत्ता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

एक्स्ट्रा हाई टेंशन मेंटेनेंस संभाग दमोह के सहायक अभियंता श्री एम. ए. बेग ने फील्ड पर ट्रेनी इंजीनियरों को एमपी ट्रांसको के “जीरो एक्सीडेंट” लक्ष्य के अनुरूप सुरक्षा मानकों एवं आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी। साथ ही ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस की विभिन्न कार्यप्रणालियों से अवगत कराते हुए प्रशिक्षुओं की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया।

--------------



---------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

---------------

---------------

  


Share:

www.Teenbattinews.com

Archive