लक्ष्मीपुरा महिला विद्यालय में 10 लाख के अतिरिक्त कक्ष का भूमिपूजन : विधायक शैलेंद्र जैन बोल : शिक्षा के लिए संसाधनों की नहीं होगी कमी
तीनबत्ती न्यूज: 01 जून,2026
सागर। शहर के लक्ष्मीपुरा वार्ड स्थित महिला विद्यालय में छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने विधायक निधि से स्वीकृत 10 लाख रुपये की लागत से बनने वाले अतिरिक्त कक्ष का भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया। कार्यक्रम में नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार, विद्यालय परिवार, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। इस दौरान सभी अतिथियों ने विद्यालय की संस्थापक स्वर्गीय यमुना ताई ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक शैलेंद्र जैन ने विद्यालय से अपने भावनात्मक जुड़ाव का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा इसी विद्यालय में प्राप्त की थी। उन्होंने कहा कि विद्यालय के विकास में योगदान देना उनके लिए सौभाग्य की बात है।
विधायक ने बताया कि विद्यालय भवन का एक हिस्सा काफी पुराना और जर्जर हो चुका था। इससे पहले भी लगभग दो वर्ष पूर्व उनकी पहल पर विधायक निधि से 18 लाख रुपये की लागत से नए कक्षों का निर्माण कराया गया था। अब विद्यालय के दूसरे हिस्से के विकास के लिए 10 लाख रुपये की राशि से अतिरिक्त कक्ष निर्माण का कार्य शुरू किया गया है।
उन्होंने कहा कि शिक्षा प्रत्येक व्यक्ति का अधिकार और समाज के विकास का आधार है। सरकारी विद्यालयों में अध्ययन करने वाले अनेक विद्यार्थी अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर आईएएस, आईपीएस सहित उच्च पदों तक पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि लक्ष्मीपुरा महिला विद्यालय आसपास के कई वार्डों की बालिकाओं के लिए शिक्षा का प्रमुख केंद्र है, इसलिए यहां पर्याप्त और सुरक्षित शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराना आवश्यक है।
विधायक जैन ने प्रदेश सरकार की शिक्षा संबंधी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में शासकीय विद्यालयों को संदीपनी विद्यालयों के रूप में विकसित किया जा रहा है, जहां आधुनिक सुविधाओं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि नए कक्ष के निर्माण से छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा और उनके सर्वांगीण विकास को नई दिशा प्राप्त होगी।
इस अवसर पर पूर्व पार्षद गोलू जैन, पराग जैन, प्राचार्य श्रीमती राजश्री, ओमप्रकाश पाठक, श्री राकेश जैन, श्री एस.एल. प्रजापति, भरत यादव, श्रीमती सीमा यादव, श्रीमती गायत्री साहू अध्यक्ष प्रदीप बाखले सचिव विकास बेलापुरकर उपाध्यक्ष विकास सुभेदार प्राचार्य श्रीमती राजश्री माणके, पूर्व प्राचार्य ओमप्रकाश पाठक बसंत पराग जैन राकेश जैन अनुराग दुबे मनि .ठाकुर प्रशांत हलवे जयंत माणके राकेश जैन श्याम लाल प्रजापति भरत यादव राजेन्द्र ठाकुर मनीष जैन अखिलेश जैन. पूर्व प्राचार्य अरुणा वाखले सीमा प्रजापति गायत्री साहू नीता यादव ज्योति शाक्य सुनंदा सोनी उमा भारती चौरसिया राधा कोरी रमा सोनी रामकली प्रजापति बबीता कोष्टी सहित विद्यालय परिवार के सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
-------------
---------
एडिटर : विनोद आर्य
________
---------------









0 comments:
एक टिप्पणी भेजें