Editor: Vinod Arya | 94244 37885

पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव बाइक से निकले, 14 साल पहले लगाए गुलमोहर के पेड़ों को देखने

पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव बाइक से निकले, 14 साल पहले लगाए गुलमोहर के पेड़ों को देखने



तीनबत्ती न्यूज: 28 मई,2026

सागर। मध्यप्रदेश के कद्दावर भाजपा नेता , पूर्व मंत्री एवं रहली विधायक गोपाल भार्गव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस निराले अंदाज के वीडियो में वे बाइक से अपने विधानसभा क्षेत्र रहली के गढ़ाकोटा नगर में भ्रमण करते नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि वे उन स्थानों को देखने पहुंचे, जहां लगभग 14 वर्ष पहले उनके प्रयासों से गुलमोहर के पौधे लगाए गए थे। आज वे पौधे विशाल और हरे-भरे वृक्ष बन चुके हैं तथा अपनी लालिमामयी छटा से लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं।

_______________

वीडियो देखने क्लिक करे

सागर के गढाकोटा में पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव बाइक से निकले 14 साल पहले लगाए गुलमोहर के पेड़ों को देखने। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।

_____________

पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीडियो साझा करते हुए प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण को लेकर भावुक टिप्पणी भी की। उन्होंने लिखा कि जब प्रकृति अपनी खूबसूरती पर उतर आती है, तब शब्द भी उसके सामने फीके पड़ जाते हैं। गढ़ाकोटा नगर के पटेरिया, पितृ वाटिका एवं सुनार नदी पुल किनारे वर्षों पहले लगाए गए गुलमोहर के वृक्ष आज ऐसे दृश्य प्रस्तुत कर रहे हैं, मानो धरती ने लाल फूलों से श्रृंगार कर लिया हो।


देवता फिल्म के हिट गाने की आई याद, उसी गाने के साथ की ओस्ट शेयर

उन्होंने बताया कि बाइक से शहर की गलियों और सुनार नदी किनारे गुजरते समय पुल के आसपास खिले गुलमोहर के मनमोहक फूलों ने उनके कदम रोक लिए। डूबते सूरज की सुनहरी किरणें जब लाल फूलों पर पड़ीं तो पूरा दृश्य किसी फिल्मी दृश्य जैसा प्रतीत होने लगा। इस दौरान उन्हें वर्ष 1978 में प्रदर्शित फिल्म देवता का प्रसिद्ध गीत “गुलमोहर तुम्हारा नाम होता” भी याद आ गया।

देखने क्लिक करेकेंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने टीकमगढ़ में इलेक्ट्रिक ट्राय मोटर साइकिल को चलाया और इसका परीक्षण किया। यह विशेष ई-ट्राय साइकिल दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिकों को सुविधाजनक विकल्प प्रदान करेगी।

मन हुआ भावुक

गोपाल भार्गव ने लिखा कि कुछ पल के लिए ऐसा लगा जैसे समय ठहर गया हो। ठंडी हवाएं, गुलमोहर की खुशबू, सुनार नदी का शांत किनारा और पुरानी यादों की मिठास ने मन को भावुक कर दिया। उन्होंने कहा कि प्रकृति का सौंदर्य केवल देखा नहीं जाता, बल्कि उसे महसूस भी किया जाता है।

----------------------


_---------_--------------------------

पूर्व मंत्री ने यह भी कहा कि गढ़ाकोटा की यह हरित सुंदरता केवल नगर का श्रृंगार नहीं, बल्कि उन लोगों की दूरदृष्टि और प्रकृति प्रेम का जीवंत उदाहरण है, जिन्होंने वर्षों पहले इन पौधों को लगाने में सहयोग किया था। आज यही वृक्ष राहगीरों को छांव, सुकून और सुंदर वातावरण प्रदान कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। कई लोग इसे पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण की प्रेरणादायक पहल बता रहे हैं।

--------------



---------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

---------------

---------------

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

www.Teenbattinews.com

Archive