Editor: Vinod Arya | 94244 37885

मंत्री को बैठक में भ्रामक जानकारी देने पर सागर कमिश्नर ने प्रभारी कार्यपालन यंत्री को किया निलंबित

मंत्री को बैठक में भ्रामक जानकारी देने पर सागर कमिश्नर ने प्रभारी कार्यपालन यंत्री को किया निलंबित




तीनबत्ती न्यूज:  08 अप्रैल 2026
सागर
: सागर संभाग कमिश्नर श्री अनिल सुचारी ने निवाड़ी जिले के ग्राम पंचायत लहरगुंवा जनपद पंचायत पृथ्वीपुर के जल संसाधन विभाग के प्रभारी कार्यपालन यंत्री श्री हेमन्त गुप्ता द्वारा विभागों की समीक्षा बैठक में भ्रामक जानकारी देने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है।

कलेक्टर जिला निवाड़ी द्वारा के माध्यम से यह लेख किया गया है कि मंत्री सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण, उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण विभाग मध्यप्रदेश शासन एवं प्रभारी मंत्री जिला निवाड़ी  नारायण सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में दिनांक 06- अप्रैल 2026 को आयोजित समस्त विभागों की समीक्षा बैठक के दौरान श्री हेमन्त गुप्ता प्रभारी कार्यपालन यंत्री, जल संसाधन विभाग द्वारा ग्राम पंचायत लहरगुंवा जनपद पंचायत पृथ्वीपुर में नहर की लगभग 01 कि.मी. सफाई की जानकारी प्रस्तुत की गई। उक्त कार्य का स्थल निरीक्षण किये जाने पर स्थल पर कोई कार्य होना नहीं पाया गया एवं उपस्थित स्थानीय जनप्रतिनिधियों व ग्राम वासियों द्वारा भी नहर सफाई का कार्य न होना एवं नहर में पानी नही छोड़ना बताया गया। श्री गुप्ता से कार्य के संबंध में पूछे जाने पर उनके द्वारा निरंतर भ्रामक जानकारी प्रस्तुत की गई।

कलेक्टर जिला निवाडी से प्राप्त प्रस्ताव दिनांक 06-04-2026 के अवलोकन एवं परिशीलन उपरांत श्री हेमन्त गुप्ता प्रथम दृष्ट्या दोषी प्रतीत हो रहे है। अतएव श्री गुप्ता द्वारा किया गया उक्त कृत्य अपने पदीय दायित्वों के निर्वहन में स्वेच्छाचारिता, लापरवाही व अनुशासनहीनता का द्योतक होकर म०प्र० सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम  उल्लंघन है। अतएव म०प्र० सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 09 अन्तर्गत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए कमिश्नर सागर संभाग श्री अनिल सुचारी ने श्री गुप्ता को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।
Share:

सागर जिले में तहसीलदार, प्रभारी तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों के कार्यभार में फेरबदल

सागर जिले में तहसीलदार, प्रभारी तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों के कार्यभार में फेरबदल


तीनबत्ती न्यूज: 08 अप्रैल 2026
सागर
: प्रशासकीय कार्य की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री संदीप जी आर द्वारा जिले में पदस्थ तहसीलदार, प्रभारी तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों के स्थानांतरण आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार सुश्री ऋतु राय, प्रभारी तहसीलदार को तहसीलदार खुरई, डॉ राकेश अहिरवार, तहसीलदार को अधीक्षक भू-अभिलेख, श्री देवी प्रसाद चकवती, तहसीलदार को तहसीलदार केसली, श्री विजयकांत त्रिपाठी, प्रभारी तहसीलदार को तहसीलदार शाहगढ़, श्री कैलाश कुर्मी, प्रभारी तहसीलदार को अपर तहसीलदार (कार्यपालिक मजिस्ट्रेट) तहसील कार्यालय सागर नगर, श्री हरीश लालवानी, नायब तहसीलदार को नायब तहसीलदार केसली किया गया स्थानांतरण निरस्त कर सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख, श्री ज्ञानचंद्र राय, प्रभारी नायब तहसीलदार को नायब तहसीलदार बण्डा, श्री हरिओम नायक प्रभारी नायब तहसीलदार को नायब तहसीलदार खुरई, श्री रतन सिंह गौड़, प्रभारी नायब तहसीलदार को नायब तहसीलदार केसली, श्री सुशील खरे प्रभारी नायब तहसीलदार को नायब तहसीलदार गढ़ाकोटा का कार्यभार सौंपा गया। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू है।
Share:

MP: नगरपालिका के बाबू को 25 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा लोकायुक्त पुलिस ने

MP: नगरपालिका के बाबू को 25 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा लोकायुक्त पुलिस ने


तीनबत्ती न्यूज: 08 अप्रैल,2026

नरसिंहपुर। बुधवार को नरसिंहपुर नगर पालिका कार्यालय में उस समय हड़कंप मच गया, जब जबलपुर लोकायुक्त पुलिस की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर पालिका के बाबू संजय तिवारी को 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया।

____________

खबर का वीडियो देखने क्लिक करे

नरसिंहपुर : नगरपालिका के बाबू को 25 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा लोकायुक्त पुलिस ने

_____________

52 हजार रुपए मांगते थे क्लर्क ने

मिली जानकारी के अनुसार, भीष्म नारायण नामक व्यक्ति ने 1 अप्रैल को लोकायुक्त कार्यालय जबलपुर में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि निर्माण कार्य की अमानत राशि वापस करने के एवज में बाबू संजय तिवारी द्वारा 52 हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई थी, जो बाद में 38 हजार रुपये में तय हुई।

यह भी पढ़ेंSagar Crime: छेड़छाड़ से परेशान कक्षा 09 वीं की दलित छात्रा ने लगाई आग : अस्पताल में भर्ती ▪️छेड़छाड़ की शिकायत पुलिस में करने के बाद पिता के साथ मारपीट की थी आरोपियों ने : मारपीट की घटना से सहमी बेटी ने लगाई की आग

लोकायुक्त टीम ने शिकायत की जांच की और आरोप सही पाए जाने पर बुधवार को ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई। इसके तहत शिकायतकर्ता को 25 हजार रुपये लेकर आरोपी के पास भेजा गया। जैसे ही संजय तिवारी ने रिश्वत की राशि ली, पहले से सादे कपड़ों में मौजूद लोकायुक्त टीम ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। लोकायुक्त इंस्पेक्टर बृजमोहन नरवरिया के अनुसार आरोपी पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। 

कार्रवाई के बाद नगर पालिका कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही 




Share:

सागर में सिविल-मिलिट्री समन्वय सम्मेलन आयोजित

सागर में सिविल-मिलिट्री समन्वय सम्मेलन आयोजित


तीनबत्ती न्यूज: 07 अप्रैल, 2026

सागर: सिविल एवं सैन्य समन्वय को सुदृढ़ करने तथा समन्वित प्रतिक्रिया तंत्र को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से शाहबाज़ डिवीजन द्वारा सोमवार को सागर में सिविल-मिलिट्री समन्वय सम्मेलन (CMLC) आयोजित किया गया।

सम्मेलन की सह-अध्यक्षता मेजर जनरल अनिंद्य चौधरी, जनरल ऑफिसर कमांडिंग, शाहबाज़ डिवीजन तथा श्रीमती लता वानखेड़े, सागर संसदीय क्षेत्र की सांसद द्वारा की गई। इस मंच पर वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों, सिविल प्रशासन एवं कानून प्रवर्तन एजेंसियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सम्मेलन का उद्देश्य संस्थागत समन्वय एवं पारस्परिक सहयोग को और सुदृढ़ करना था।

अपने मुख्य संबोधन में मेजर जनरल अनिंद्य चौधरी ने उभरती सुरक्षा चुनौतियों एवं विकास संबंधी आवश्यकताओं से निपटने हेतु सतत सिविल-मिलिट्री सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने सुरक्षित एवं स्थिर वातावरण सुनिश्चित करने के लिए भारतीय सेना की सिविल हितधारकों के साथ सक्रिय सहभागिता की अटूट प्रतिबद्धता को दोहराया।

सम्मेलन के दौरान छावनी क्षेत्र की परिधि सुरक्षा, आसपास के क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों की रोकथाम, भूमि प्रबंधन से संबंधित मुद्दे तथा सैनिकों एवं स्थानीय नागरिकों के लिए नागरिक सुविधाओं के उन्नयन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। इसके अतिरिक्त, बेहतर सूचना साझाकरण, समन्वित योजना निर्माण तथा आपसी मुद्दों के त्वरित समाधान हेतु प्रभावी तंत्र विकसित करने पर भी चर्चा की गई। सागर में सशस्त्र बलों के सम्मान में तथा नागरिकों में देशभक्ति की भावना जागृत करने हेतु “शौर्य स्थल” के निर्माण के प्रस्ताव को व्यापक समर्थन प्राप्त हुआ।

सम्मेलन का समापन इस साझा संकल्प के साथ हुआ कि इस प्रकार की बैठकों को नियमित रूप से आयोजित किया जाएगा, जिससे सिविल-मिलिट्री सहयोग की संरचना और अधिक सुदृढ़ हो सके। यह पहल राष्ट्रीय सुरक्षा, जनकल्याण एवं समावेशी विकास सुनिश्चित करने हेतु ‘समग्र राष्ट्र दृष्टिकोण’ के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता को पुनः पुष्ट करती है।

Share:

सिंगर नीरज श्रीधर के हिट गीतों और रंगारंग आतिशबाजी के साथ हुआ डोहेला महोत्सव का समापन

सिंगर नीरज श्रीधर के हिट गीतों और रंगारंग आतिशबाजी के साथ हुआ डोहेला महोत्सव का समापन


तीनबत्ती न्यूज: 07 अप्रैल, 2026

खुरई। बांबे वाइकिंग बेंड के राक एंड पाप फ्यूजन के लिए मशहूर गायक,प्लेबैक सिंगर नीरज श्रीधर के गीतों से सजी शाम और भव्य आतिशबाजी के साथ खुरई डोहेला महोत्सव -2026 का समापन हो गया। युवा भाजपा नेता अविराज सिंह ने डोहेला महोत्सव के मंच से अपने संबोधन में कहा कि पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह जी ने हमें डोहेला मंच की ऐसी समृद्ध परंपरा दी है कि अब सागर जिले के लोगों को कुमार शानू, सोनू निगम, अलका याग्निक, उदित नारायण,कैलाश खेर और नीरज श्रीधर जैसे आर्टिस्टों के लाइव कांसर्ट देखने मुंबई जाकर टिकट खरीदने की जरूरत नहीं पड़ती, मुंबई फिल्म इंडस्ट्री स्वयं खुरई के डोहेला महोत्सव में आ जाती है। 


श्री अविराज सिंह ने कहा कि हमारी खुरई की शान डोहेला महोत्सव-2026 का आज तीसरा और समापन दिवस है। हम सभी ने पहले दिन कैलाश खेर जी को सुना, कल अकासा जी को सुना, दोनों दिन लोग उत्सव, उमंग और खुशी से भरे हुये थे। आज हम सभी श्री नीरज श्रीधर को सुनेंगे जो देश के जाने माने गायक हैं। उनके सुप्रसिद्ध गाने प्रेम की नैय्या (अजब प्रेम की गजब कहानी),लव मेरा हिट हिट (बिल्लू), ट्विस्ट (लव आज कल), तुम मिले (रोमांटिक क्लासिक),भूल भुलैया (टाइटल ट्रैक),वे हिट गाने हैं जो हमें लाइव सुनने को मिलेंगे। 


उन्होंने कहा कि समापन के अवसर पर मैं आप सभी का हृदय से धन्यवाद करता हॅू। 11 वर्षों में यहां आए सभी प्रसिद्ध कलाकारों ने खुरई की व्यवस्थाओं की, डोहेला किला की, खुरई की जनता के अनुशासन की तारीफ की है, ये हम सभी के लिए गौरव की बात है। आज पूरे फिल्म इंडस्ट्री में लोग खुरई को जानते है, कई कलाकार जो खुरई महोत्सव में आए और फिर उनके कैरियर ने और ज्यादा ऊॅचाइयां छूई  हैं। अविराज सिंह ने खुरई डोहेला महोत्सव की व्यवस्थाओं में लगे हुये सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और सभी पत्रकारों, मीडिया कर्मियों के साथ सोशल मीडिया के लाखों साथियों का भी हृदय से धन्यवाद ज्ञापित जिन्होंने खुरई डोहेला महोत्सव को पूरे देश में पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष 2027 में इसी भव्यता के साथ डोहेला महोत्सव में हम सभी शामिल होंगे। 



स्वीडिश भारतीय मूल के सिंगर नीरज श्रीधर ने अपने हिट्स नाचेंगे सारी रात, मैंने तुझको देखा,झक मार के, लव मेरा हिट हिट, आहू आहू, चोर बाजारी दो नैनों की, ख्वाब देखे, हम करें तो साला कैरेक्टर ढीला है, भूल भुलैंया, तुम्हीं हो बंधु सखा तुम्हीं हो जैसे हिट गाने सुना कर नीरज श्रीधर ने पाप म्यूजिक के प्रेमियों की बल्ले बल्ले कर दी। नीरज के गानों और संगीत पर किला मैदान में आज यूथ आडिएंस बाइब्रेंट हो उठी। दर्शकों से नीरज ने सीधा कनेक्ट किया,वे खुद नाचे और सभी को खूब नचाया भी। आडिएंस से मोबाइल टार्च जलवा कर  उन्होंने किला मैदान को सितारों का लहराता सागर बना दिया। भूल भुलैया, कैरेक्टर ढीला जैसे गानों पर दर्शकों ने विशेष रूप से रिस्पांस दिया।

तीनों दिन किला मैदान हाऊस फुल रहा, सोशल मीडिया पर भी टाप ट्रेंडिंग में


समापन दिवस पर भी डोहेला महोत्सव देखने सुनने आए दर्शकों से किला मैदान खचाखच भरा रहा। डोहेला मेला देखने आसपास के जिलों और देहातों से भारी संख्या में लोग परिवारों के साथ पधारे। किला मैदान के पास बनाए गए व्यावसायिक परिसर भी खरीददारों की भीड़ से तीनों दिन भरा रहा। महिला स्व-सहायता समूहों की बहिनों के स्टालों पर उनके उत्पाद खरीदने भारी भीड़ उमड़ी। पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह के निर्देश पर नपा द्वारा इन बहिनों के लिए महाकाली शेड में निशुल्क स्टाल बना कर दिए गये थे। खुरई नगर में लगाए गए बड़ी एलईडी स्क्रीनों पर भी हजारों लोगों ने डोहेला महोत्सव को देखा। सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्मों पर तीनों दिन डोहेला महोत्सव खुरई टाप ट्रैडिंग पर रहा जिन्हें मिलियंस में व्यूज मिले हैं।


कार्यक्रम का शुभारंभ खुरई के वरिष्ठ भाजपा नेता हेमचंद्र बजाज और युवा भाजपा नेता अविराज सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम का संचालन एंकर प्रिया वर्डे और वरिष्ठ पार्षद अजीत सिंह अजमानी ने किया। शुभारंभ के दौरान कार्यक्रम में मंच पर  श्रीमती नन्हींबाई अहिरवार, राहुल चौधरी मंडल अध्यक्ष खुरई, रविन्द्र राजपूत, चन्द्रप्रकाश सिंह, पुष्पेन्द्र परिहार जिला उपाध्यक्ष, हरिशंकर कुशवाहा, देशराज यादव पार्षद अजीत सिंह अजवानी, बलराम यादव, नीतिराज पटेल, इन्द्रराज ठाकुर, विनोद राजहंस, गणेश पटेल, मेहरबान पार्षद, श्रीमती सपना विश्वकर्मा, रामशास्त्री, आकाश परिहार उपस्थित रहे।



Share:

किसानों के साथ 'क्रूर विश्वासघात' के खिलाफ 9 अप्रैल को कांग्रेस का प्रदेशव्यापी आंदोलन : जिला मुख्यालयों पर कलेक्टर कार्यालयों का घेराव

किसानों के साथ 'क्रूर विश्वासघात' के खिलाफ 9 अप्रैल को  कांग्रेस का प्रदेशव्यापी आंदोलन :  जिला मुख्यालयों पर कलेक्टर कार्यालयों का घेराव

तीनबत्ती न्यूज: 07अप्रैल, 2026

सागर: मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के आह्वान पर आगामी 9 अप्रैल को प्रदेश के सभी जिलों में कांग्रेस कार्यकर्ता किसानों की बदहाली और सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में कलेक्टर कार्यालयों का घेराव करेंगे। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर जिला कांग्रेस कमेटी शहर और ग्रामीण के संयुक्त प्रावधान में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। प्रदेश कांग्रेस द्वारा अधिकृत पूर्व विधायक सुनील जैन, जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मुहासा,जिला शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेश जाटव,पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी, जिला संगठन मंत्री ग्रामीण आशीष ज्योतिषी जिला संगठन मंत्री शहर रामकुमार पचौरी कांग्रेस नेता अमित रामजी दुबे, प्रवक्ता कमलेश तिवारी ने पत्रकार वार्ता को संबोधित किया।


पूर्व विधायक सुनील जैन ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश कांग्रेस ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पर किसानों को बिचौलियों के हवाले करने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि ₹2700 का वादा और ₹40 का मज़ाक:* किया जा रहा। विधानसभा चुनाव के समय भाजपा ने ₹2700 प्रति क्विंटल गेहूं खरीदने का लोकलुभावन वादा किया था, लेकिन सत्ता में आते ही सरकार ने मात्र ₹40 का बोनस देकर किसानों के साथ 'ऊंट के मुंह में जीरा' वाला व्यवहार किया है। पड़ोसी राज्य राजस्थान में ₹150 बोनस दिया जा रहा है, जबकि मध्यप्रदेश का किसान अपने हक के लिए भटक रहा है।

जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मुहासा ने कहा खरीदी में जानबूझकर देरी की जा रहीं है, यह बिचौलियों को लाभ पहुँचाने की साजिश:है * सरकार ने खरीदी की तारीखों को तीन बार आगे बढ़ाया है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम में 10 अप्रैल और अन्य संभागों में 15 अप्रैल से खरीदी का निर्णय केवल इसलिए लिया गया है ताकि किसान घबराकर अपनी फसल कम दामों में व्यापारियों को बेच दे। केंद्र ने 160 लाख टन पंजीकरण के मुकाबले केवल 78 लाख टन खरीदी की सीमा तय कर किसानों की कमर तोड़ दी है।

वारदाने की कमी

पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि बारदाने' की कमी का हास्यास्पद बहाना बना रहीं है सरकार :* सरकार जूट बैग (बारदाने) की कमी के लिए ईरान-इजरायल युद्ध का बहाना बना रही है। सुनील जैन ने कहा कि भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा जूट उत्पादक है। संकट युद्ध से नहीं, बल्कि सरकार की अकर्मण्यता से है; 10 करोड़ बारदानों की जरूरत थी, लेकिन सरकार ने समय पर केवल 2.60 करोड़ के लिए आवेदन किया ।

ओलावृष्टि से तबाही और मुआवजे का अभाव

1 अप्रैल को हुई भीषण ओलावृष्टि से सीहोर, विदिशा सहित 17 जिलों में फसलें बर्बाद हो गईं। मंडियों में हजारों क्विंटल गेहूं खुले में भीग गया। CAG की रिपोर्ट बताती है कि किसानों के लिए निर्धारित 50% राशि सरकार ने खर्च ही नहीं की, जबकि प्रदेश में कर्ज के बोझ तले दबे किसानों की आत्महत्या के आंकड़े (दो साल में 1,229 किसान) डरावने हैं।

पत्रकार वार्ता में निम्न बिंदुओं पर भी चर्चाएं की गई जिसमें 

कांग्रेस की प्रमुख मांगें: तत्काल सर्वे एवं मुआवजा, ओलावृष्टि से हुए नुकसान के लिए ₹50,000 प्रति हेक्टेयर की दर से तत्काल राहत राशि दी जाए।

वादा निभाओ: गेहूं की खरीदी तुरंत शुरू कर ₹2700 प्रति क्विंटल का चुनावी वादा पूरा किया जाए।

ब्याज माफी : खरीदी में देरी के कारण जो किसान 31 मार्च तक कर्ज नहीं चुका पाए और डिफॉल्टर हो गए, उनका दंडात्मक ब्याज माफ किया जाए।

चेतावनी और अल्टीमेटम:

प्रदेश कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि मंडियों में बारदाने के पुख्ता इंतजाम और तुरंत खरीदी शुरू नहीं की गई, तो कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेशभर में उग्र प्रदर्शन करेंगे और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के भोपाल निवास के समक्ष उपवास पर बैठेंगे।

इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष हेमराज रजक, आनंद हेला, महेश अहिरवार आदि उपस्थित थे।


Share:

भाजपा के प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट बनने के बाद सागर आगमन पर रिशांक तिवारी का जोरदार स्वागत

भाजपा के प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट बनने के बाद सागर आगमन पर रिशांक तिवारी का जोरदार स्वागत


तीनबत्ती न्यूज: 07 अप्रैल, 2026

सागर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट बनने के पश्चात सागर आगमन पर रिशांक तिवारी का शहरभर में अभूतपूर्व, भव्य और ऐतिहासिक स्वागत किया गया। यह स्वागत संगठन के प्रति जनविश्वास, कार्यकर्ताओं की ऊर्जा और युवाओं के उत्साह का जीवंत उदाहरण बनकर सामने आया। शहर के सभी प्रमुख चौराहों, मार्गों और सार्वजनिक स्थलों पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारीगण, एमआईसी सदस्य, पार्षद, कार्यकर्ता, समर्थक और आम नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। जगह-जगह पुष्पवर्षा, माल्यार्पण और हार्दिक स्वागत किया गया। विशेष रूप से युवाओं के जनसैलाब की भागीदारी ने यह स्पष्ट संकेत दिया कि संगठन के इस निर्णय से कार्यकर्ताओं और समाज में नई ऊर्जा और आगे बढ़ने का भाव जागा है।

लहदरा नाका से कार्यक्रम की भव्य शुरुआत

कार्यक्रम की शुरुआत लहदरा नाका से हुई जहाँ से सैकड़ों वाहनों का काफिला पूरे शहर के आकर्षण का केन्द्र बना । यहाँ सैकड़ों वाहनों का काफिला, जो धीरे-धीरे सैकड़ों से बढ़कर सौ से अधिक गाड़ियों की लंबी कतार में परिवर्तित हो गया, पूरे शहर में आकर्षण का केंद्र बना रहा।आतिशबाजी, नारों और जयघोष के बीच हजारों लोगों का स्नेह और समर्थन साफ दिखाई दे रहा था। यह केवल एक स्वागत नहीं बल्कि एक जनआंदोलन जैसा दृश्य प्रस्तुत कर रहा था, जिसमें हर वर्ग के लोग स्वेच्छा से शामिल हुए। इस अवसर पर मनु मिश्रा , सिद्धार्थ डेंगरे, सिद्धार्थ गुप्ता, शुभम नामदेव , छोटू राघव, नवीन, निष्कर्ष दुबे, नमन चौबे, संचित शुक्ल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


मोतीनगर में आत्मीय और उत्साहपूर्ण स्वागत

मोतीनगर क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए। यहाँ स्थानीय कार्यकर्ताओं ने सुबह से ही तैयारियाँ प्रारंभ कर दी थीं। छोटे-छोटे झंडों, बैनरों और पुष्पों से मार्ग को सजाया गया था, जिससे पूरा क्षेत्र उत्सवमय हो गया। जैसे ही रिशांक तिवारी का काफिला मोतीनगर पहुँचा वहाँ उपस्थित पदाधिकारियों एवं एमआईसी सदस्यों ने उनका जोरदार स्वागत किया। पुष्पवर्षा, माल्यार्पण और जयघोष के बीच कार्यक्रम अत्यंत भावनात्मक और उत्साहपूर्ण बन गया।

इस अवसर पर युवाओं ने न केवल संगठन के प्रति अपने उत्साह का प्रदर्शन किया बल्कि व्यक्तिगत रूप से अपनी सक्रियता और समर्पण भी दिखाया। एमआईसी सदस्यों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि संगठन की गतिविधियों में भाग लेकर उन्होंने स्वयं को समाज और जन-जन के प्रति अधिक जिम्मेदार महसूस किया।

इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील तिवारी, एमआईसी सदस्य : विनोद तिवारी, नरेश यादव, सोमेश जड़िया, राजकुमार पटेल, रूपेश यादव, शैलेंद्र ठाकुर तथा पार्षद सूरज घोसी, पूर्व मंडल अध्यक्ष रीतेश मिश्रा , पूर्व पार्षद यशवंत करोसिया , टिंकू साहू एवं अन्य वरिष्ठ जन तथा पदाधिकारी उपस्थित रहे।

शीतला माता मंदिर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

सूबेदार वार्ड स्थित शीतला माता मंदिर परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर रिशांक तिवारी ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।

इस अवसर पर श्रीमती रूबी कृष्ण कुमार पटेल (पार्षद, सूबेदार वार्ड), शैलेश जैन शेरा, बबलू कुशवाहा, देवेंद्र पटेल, आकाश पटेल, नीलेश पटेल, रजनी कोरी, गीता वाल्मीकि, लखन वाल्मीकि, नितेश वाल्मीकि, नीरज पटेल, दीपक रजक, अभिषेक कुशवाहा, विजय कोरी, दीपक पटेल, श्यामलाल कुर्मी, अभय सोनी, रोहित आठिया, अनिकेत कुर्मी, निखिल रजक सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

संविधान चौक पर बाबा साहब को नमन

इसके बाद संविधान चौक पहुँचकर रिशांक तिवारी ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि संविधान केवल एक दस्तावेज नहीं है, बल्कि यह समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय, समानता और अधिकारों को पहुँचाने का माध्यम है। इस दौरान कार्तिक जाटव, नीलेश पटेल, अनिल सेन, लखन रैकवार, अरविंद अहिरवार, सोनू ठेकेदार, मोनू लारिया, नीतीश राज, मालती रजक सहित अन्य उपस्थित रहे।

साईं राम पेट्रोल पंप पर भव्य स्वागत और जनसंवाद

बाघराज वार्ड स्थित साईं राम पेट्रोल पंप पर पार्षद राजकुमार पटेल द्वारा भव्य स्वागत किया गया। यहाँ कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने पुष्पवर्षा और माल्यार्पण कर आत्मीय अभिनंदन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनसमूह उपस्थित रहा। रिशांक तिवारी ने यहाँ खुला जनसंवाद किया जिसमें उन्होंने स्थानीय समस्याओं को सुना और संगठन की योजनाओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि मीडिया पैनलिस्ट के रूप में उनकी प्राथमिकता जनता की आवाज को प्रभावी रूप से सामने लाना और संगठन तथा जनता के बीच संवाद को मजबूत करना है। इस अवसर पर कमलेंद्र जाटव, रत्नेश जाटव, सागर जाटव, विवेक, कृष्णा, राजा जाटव, अनिकेत, रोहित, टिल्लू चौरसिया, पूर्व सरपंच राजकुमार जाटव, अभय बंसल, नीरज रजक आदि उपस्थित रहे।

झंडा चौक, लाल स्कूल और विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा स्वागत

झंडा चौक पर आम जनों और कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। बुंदेलखंड मंच द्वारा विशेष रूप से स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें रमाकांत शास्त्री जी , एम आई सी सदस्य रूपेश यादव ,  गणेश सेन सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसके बाद लाल स्कूल में राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंस्था के प्रदेश अध्यक्ष दिनकर तिवारी द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर नीलेश देवड़िया, विद्याभूषण तिवारी, प्रियंक दुबे, प्रदीप तिवारी, अमित मिश्रा, मयंक चतुर्वेदी, आनंद तिवारी, चंद्रशेखर मिश्रा, अमन गौतम आदि उपस्थित रहे।

अग्रवाल समाज द्वारा सम्मान एवं डॉ. हरिसिंह गौर को नमन

जिला पंचायत चौराहे पर अग्रवाल समाज द्वारा सम्मान किया गया। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ जनों, पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में उपस्थित नागरिकों ने पुष्पमालाओं एवं पुष्पवर्षा के साथ उनका आत्मीय अभिनंदन किया। इसके पश्चात रिशांक तिवारी ने जिले के गौरव, महान शिक्षाविद् एवं दूरदर्शी व्यक्तित्व डॉ. हरिसिंह गौर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि डॉ. हरिसिंह गौर का जीवन समाज सेवा, शिक्षा के प्रसार और जनहित के प्रति समर्पण का अद्वितीय उदाहरण है। उनके द्वारा स्थापित मूल्यों और आदर्शों से प्रेरणा लेकर ही समाज को प्रगति और विकास के मार्ग पर आगे बढ़ाया जा सकता है। इस अवसर पर अग्रवाल समाज से मनीष अग्रवाल , आशीष अग्रवाल , मोहन अग्रवाल , गोलू अग्रवाल आदि उपस्थित रहे 

सिविल लाइन में प्रेस मीट के साथ कार्यक्रम का समापन

कार्यक्रम का समापन सिविल लाइन स्थित एफ-1 में आयोजित प्रेस मीट के साथ हुआ। इस दौरान मीडिया से संवाद करते हुए रिशांक तिवारी ने कहा कि मीडिया समाज और संगठन के बीच सेतु का कार्य करता है। उन्होंने मीडिया से अपेक्षा जताई कि संवाद सकारात्मक, तथ्यपूर्ण और समाजहित में होना चाहिए। पत्रकारों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का उन्होंने संतुलित और स्पष्ट उत्तर दिया।

आभार व्यक्त किया

इस अवसर पर रिशांक तिवारी ने कहा  “आज सागर आगमन पर किए गए भव्य, आत्मीय एवं उत्साहपूर्ण स्वागत से मैं अभिभूत हूँ। इस आत्मीय स्वागत के लिए आप सभी का हृदय से आभार एवं धन्यवाद।”

Share:

नरयावली विधायक प्रदीप लारिया ने CM डॉ यादव से की मुलाकात: विकास कार्यों और सिंचाई परियोजनाओं की शीघ्र स्वीकृति का किया अनुरोध

नरयावली विधायक प्रदीप लारिया ने CM डॉ यादव से की मुलाकात: विकास कार्यों और सिंचाई परियोजनाओं की शीघ्र स्वीकृति का किया अनुरोध


तीनबत्ती न्यूज:07 अप्रैल ,2026

भोपाल :  नरयावली विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और किसानों की सिंचाई समस्याओं के स्थायी निराकरण हेतु विधायक इंजीनियर प्रदीप लारिया ने आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने नरयावली को नगर पंचायत बनाने की घोषणा के क्रियान्वयन सहित सिंचाई और सड़क निर्माण से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा की, जिस पर मुख्यमंत्री ने सकारात्मक आश्वासन देते हुए आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।

नरयावली को नगर पंचायत का दर्जा के क्रियान्वयन का किया अनुरोध

विधायक श्री लारिया ने मुख्यमंत्री को उनकी घोषणा का  स्मरण कराते हुए आग्रह किया कि सागर में 'गौरव दिवस' (23 दिसंबर 2024) के अवसर पर ग्राम पंचायत नरयावली को नगर पंचायत बनाने की जो घोषणा की गई थी, उसे शीघ्र अमलीजामा पहनाया जाए। नगर पंचायत बनने से क्षेत्र में नागरिक सुविधाओं और शहरी बुनियादी ढांचे का विस्तार होगा।

कड़ान सिंचाई परियोजना: डूब प्रभावित किसानों की सुरक्षा और पुनरीक्षित बजट

विधायक लारिया ने कड़ान मध्यम सिंचाई परियोजना का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने बताया कि पथरिया हाट की सुरक्षा वर्तमान में गाइड बंड और पंपिंग प्रणाली से वर्षा जल निकासी संभव नहीं लग रही है, जिससे ग्राम पथरिया हाट के जलमग्न होने का खतरा है।

अधिग्रहण का प्रस्ताव

ग्रामीणों के विरोध और सुरक्षा को देखते हुए प्रभावित भूमि के अधिग्रहण और 254.36 करोड़ रुपये की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति की मांग की गई है।इससे न केवल 52 गांवों के किसानों को सिंचाई का लाभ मिलेगा, बल्कि पूर्व में खर्च किए गए 385.79 करोड़ रुपये का निवेश भी सार्थक होगा।

लघु सिंचाई योजनाओं का जाल बिछेगा

क्षेत्र में जल संवर्धन के लिए विधायक श्री लारिया ने नई योजनाओं की स्वीकृति और लंबित कार्यों के बजट का प्रस्ताव रखा। तोड़ा गौतमिया में तालाब निर्माण और गढ़ौली सेवारा टैंक निर्माण। करिया पाठा वियर (324.70 लाख) और पिपरिया जसराज जलाशय (1680.76 लाख)।

मजबूतीकरण

घुरेटा वियर योजना और रतौना जलाशय का जीर्णोद्धार।

यातायात सुगम बनाने के लिए 'फोरलेन' सड़क का प्रस्ताव

यातायात के बढ़ते दबाव को देखते हुए सीआरएफ (CRF) मद से दो प्रमुख मार्गों के निर्माण की मांग की गई। बम्होरी तिराहा से गढ़पहरा तक 24 किमी फोरलेन निर्माण एवं खुरई मार्ग एन.एच.-14 से नगना ढोंगा-बरोदिया सड़क मार्ग की स्वीकृति।

इस दौरान विधायक लारिया ने मुख्यमंत्री से प्रदेश के कार्यरत शिक्षकों पर शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) की अनिवार्यता के नियम पर पुनर्विचार का आग्रह किया। शिक्षक संघ के ज्ञापन का हवाला देते हुए विधायक लारिया ने हजारों अनुभवी शिक्षकों की भावनाओं और उनके हितों की रक्षा के लिए इस विषय पर संवेदनशीलता के साथ निर्णय लेने का निवेदन किया। मुख्यमंत्री ने सभी प्रस्तावों को गंभीरता से सुना है और कड़ान परियोजना सहित अन्य विकास कार्यों को शीघ्र गति देने का आश्वासन दिया है।"

Share:

www.Teenbattinews.com

Archive