Editor: Vinod Arya | 94244 37885

उच्च शिक्षा को लेकर विधायक शैलेंद्र जैन की मंत्री इंदर सिंह परमार से हुई चर्चा

उच्च शिक्षा को लेकर विधायक शैलेंद्र जैन की मंत्री इंदर सिंह परमार से हुई चर्चा


तीनबत्ती न्यूज: 08 अप्रैल, 2026

सागर: सागर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने भोपाल प्रवास के दौरान मध्य प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार से सौजन्य भेंट की। इस दौरान उच्च शिक्षा विभाग से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

ई-लाइब्रेरी स्थापना का उठाया मुद्दा

विधायक जैन ने शासकीय कन्या उत्कृष्ट महाविद्यालय में ई-लाइब्रेरी स्थापित करने का विषय प्रमुखता से रखा। उन्होंने कहा कि इससे छात्राओं को आधुनिक डिजिटल संसाधनों की सुविधा मिलेगी और उनकी पढ़ाई अधिक प्रभावी बन सकेगी।

विधायक जैन ने उच्च शिक्षा में संसाधनों के विस्तार और तकनीकी सुविधाओं के समावेश को आवश्यक बताते हुए कहा कि इससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जा सकती है।

मंत्री ने दिया सकारात्मक आश्वासन

मंत्री इंदर सिंह परमार ने विधायक द्वारा उठाए गए सभी विषयों पर सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया और कहा कि सरकार शिक्षा क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

www.Teenbattinews.com

Archive