सागर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 21 जुआरी गिरफ्तार : साढ़े छह लाख नगद, 22 बाइक,11 फोर व्हीलर, मोबाइल फोन और एक पिस्टल जब्त:
तीनबत्ती न्यूज: 06 अप्रैल ,2026
सागर: प्रशिक्षु आईपीएस दीपांशु के नेतृत्व में सागर पुलिस ने अवैध जुए के बड़े गिरोह पर ऐतिहासिक कार्रवाई करते हुए 21 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से लाखों रुपये नगद सहित भारी मात्रा में मशरूका जब्त किया है। इनसे 22 बाइक,11 कार,मोबाइल फोन पिस्टल आदि जब्त की है।
जंगल में खेलते मिले जुआरी
थाना सुरखी प्रभारी प्रशिक्षु आईपीएस श्री दीपांशु के कुशल नेतृत्व, त्वरित निर्णय क्षमता एवं प्रभावी रणनीति के परिणामस्वरूप एक बड़ी एवं ऐतिहासिक कार्यवाही को अंजाम दिया गया। मुखबिर सूचना के आधार पर थाना बहेरिया क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रुसल्ला के जंगल में बड़े स्तर पर अवैध जुआ संचालित होने की जानकारी प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से थाना एवं क्षेत्र की दोनों चौकियों से संयुक्त पुलिस टीम गठित की गई। टीम में उप निरीक्षक मनीषा तिवारी, उप निरीक्षक सत्यव्रत धाकड़, प्र.आर. महेन्द्र प्रभाकर सहित अन्य पुलिस बल को शामिल किया गया तथा थाना सिविल लाइन से उप निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह को भी सहयोग हेतु साथ लिया गया।सुनियोजित तरीके से दबिश देते हुए पुलिस टीम द्वारा जुए के अड्डे पर रेड कार्यवाही की गई, जहां से 21 आरोपियों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।
जुआरियों से यह हुआ जब्त
पुलिस ने जुआरियों से 06 लाख 45 हजार नगद राशि ,21 मोबाइल फोन, 22 मोटरसाइकिल , 11 चार पहिया वाहन , 01 पिस्टल (फायर आर्म) एवं 01 चाकू और ताश की गड्डियां जब्त की है। कुल मशरूका अनुमानित मूल्य: लगभग ₹45 लाख का है ।
कार्यवाही के दौरान थाना प्रभारी बहेरिया उप निरीक्षक विद्यानंद यादव एवं रात्रि सेक्टर-2 के गश्ती अधिकारी उप निरीक्षक राजेश शर्मा (थाना मकरोनिया) को भी मौके पर बुलाकर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित कराई गई तथा समस्त घटनाक्रम से वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल अवगत कराया गया।
इनका कार्य सराहनीय रहा
इस संपूर्ण कार्यवाही में प्रशिक्षु आईपीएस श्री दीपांशु के नेतृत्व में
उप निरीक्षक सत्यव्रत धाकड़,उप निरीक्षक मनीषा तिवारी, उप निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक महेन्द्र,प्रधान आरक्षक अमित,आरक्षक विकास,आरक्षक पवन,आरक्षक कमलेश,आरक्षक ब्रजेन्द्र,आरक्षक कर्मवीर,आरक्षक देवेश,आरक्षक रामप्रकाश कमेश, संजय, प्रेमसिंह अखिलेश, रवि मिश्रा ओमकार सहित अन्य पुलिस स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें