पूर्व गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह से प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट रिशांक तिवारी ने भेंटकर लिया मार्गदर्शन
तीनबत्ती न्यूज: 08 अप्रैल, 2026
सागर: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट नियुक्त होने के बाद रिशांक तिवारी ने पूर्व गृहमंत्री मंत्री एवं खुरई से वरिष्ठ विधायक भूपेंद्र सिंह से सौजन्य भेंट की। इस दौरान तिवारी ने उनसे आशीर्वाद लिया तथा संगठन मे अपनी नई जिम्मेदारी पर मार्गदर्शन प्राप्त किया। पूर्व गृहमंत्री सिंह ने तिवारी को शुभकामनाएं देते हुए कहा, आज के दौर में मीडिया संगठन की विचारधारा को जनता तक पहुंचाने का सबसे प्रभावी माध्यम है। इस भूमिका में धैर्य, अनुशासन और तथ्यों की स्पष्टता आवश्यक है। उन्होंने विश्वास जताया कि तिवारी निष्ठापूर्वक कार्य कर संगठन को मजबूत बनाएंगे।वहीं रिशांक तिवारी ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन्हें जो दायित्व सौंपा है, वह उनके लिए एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि वे वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में संगठन की नीतियों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए लगातार सक्रिय रहेंगे और पूरी ईमानदारी के साथ अपनी भूमिका निभाएंगे।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील तिवारी , एमआईसी सदस्य शैलेन्द्र ठाकुर , सोमेश जड़िया, शैलेश जैन , राजकुमार पटेल ,नवीन भट्ट , शैलेन्द्र तिवारी ,बाटू दुबे ,लालू तिवारी ,शुभम नामदेव ,टिंकू साहू ,संचित शुक्ला , नमन चौबे , निष्कर्ष दुबे , सोनिल पाठक ,देवआशीष दुबे ,शुभम सागर , सागर जाटव , राजा जाटव ,रामकुमार पटैल ,उपस्थित रहे।
बिटिया गौरा ने पहनाई माला: भेंट की यादगार तस्वीर
प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट बनने के उपरांत रिशांक तिवारी के सागर आगमन के दौरान जहां एक ओर शहरभर में भव्य स्वागत और जनसैलाब देखने को मिला । वहीं एक ऐसा भावुक पल भी सामने आया जिसने पूरे माहौल को आत्मीयता और संवेदनाओं से भर दिया। जब रिशांक तिवारी अपने परिवार से मिले तो वे भाव-विभोर हो उठे। सार्वजनिक जीवन की व्यस्तताओं और जिम्मेदारियों के बीच यह क्षण उनके लिए बेहद खास और सुकून भरा रहा। इस विशेष पल को और भी यादगार बना दिया उनकी नन्ही बिटिया गौरा ने। मासूम मुस्कान और गर्व से भरे भावों के साथ गौरा ने अपने पिता का स्वागत किया। उसने अपने छोटे-छोटे हाथों से रिशांक तिवारी को माला पहनाई और भोपाल स्थित भाजपा कार्यालय में खींची गई उनकी एक विशेष तस्वीर उन्हें भेंट की। यह तस्वीर केवल एक फ्रेम नहीं थी बल्कि उनके संघर्ष, समर्पण और उपलब्धियों की एक जीवंत झलक थी।रिशांक तिवारी ने अपनी बेटी को स्नेह से गले लगाया और इस पल को अपने जीवन के सबसे अनमोल क्षणों में से एक बताया।








0 comments:
एक टिप्पणी भेजें