पं. हरिवल्लभ सिलाकारी के आदर्श राष्ट्र समाज के पथ प्रदर्शक हैं: विधायक शैलेंद्र जैन
▪️चिकित्सा, साहित्य, कला, समाजसेवी और पत्रकार हुए सम्मानित
तीनबत्ती न्यूज: 06 अप्रैल ,2026
सागर। महापुरूषों के जीवन से आने वाली पीढ़ी को प्रेरणा मिलनती है। पं. हरिवल्लभ सिलाकारी के आदर्श राष्ट्र व समाज के पथ प्रदर्शक हैं। सामाजिक सरोकार के क्षेत्र में कार्यरत विभूतियों से देश व समाज मजबूत होता है इन्हें सदैव सम्मानित किया जाना चाहिए। यह बात पं. हरिवल्लभ सिलाकारी स्वतंत्रता सैनानी एवं आयुर्वेदाचार्य की स्मृति में आयोजित सम्मान कार्यक्रम में सागर विधायक शैलेंद जैन ने मुख्य अतिथि के रूप में कही। आपने कहा कि अनेक वर्षों से नियमित होने वाला यह आयोजन प्रशासनीय, सराहनीय व वंदनीय है।
आयोजक डॉ. रवीद्र सिलाकारी द्वारा समाज में पारिवारिक सामाजिक संरचना के विखराव, असंतुलन पर ध्याानाकर्षण पर कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ. जी.एस. चौबे ने कहा इस दिशा में शासन और भ्भाजपा संगठन तेजी से कार्य कर रहा है। डॉ. चौबे ने विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रही विभूतियों को सम्मानित करते हुए हार्दिक शुभकामनाएं दीं। साथ ही आयोजक की हौंसला अफजाई करते हुए प्रतिवर्ष सम्मान की परंपरा को जारी रखने साधुवाद दिया। विशिष्ट अतिथि नगर के सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. राजेंद्र चाउदा ने नगर की तीस वर्ष पुरानी चिकित्सा व्यवस्थाओं को रेखांकित किया और वर्तमान स्थिति पर प्रकाश डाला। आपने कार्यक्रम में सम्मानित हुए नगर के वरिष्ठ सर्जन डॉ. अनिल खरे के उदार सहज सरल और कर्मठ व्यक्तित्व की सराहना की। आपने कहा कि आज आदर्श चिकित्सक के रूप में इस आयोज ने डॉ. खरे को सम्मानित कर सार्थकता सिद्ध की है। अस्सी व नब्बे के दशकों में आपने जो लोकप्रिय हास्पिटल की शुरूआत से एक कन्सेप्ट इस नगर को दिया वह वर्तमान स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की बुनियाद है। डॉ. खरे को इस अवसर पर नगर के वरिष्ठ चिकित्सकों ने भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया। विश्व हिंदु परिषद के अध्यक्ष अजय दुबे ने कार्यक्रम की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए आयोजन को सतत जारी रखने और हरिवल्लभ सिलाकारी के चिकित्सा तथा सामाजिक व राष्ट्रीय आजादी में योगदान पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम की शुरूआत मां सरस्वती की प्रतिमा एवं पं. हरिवल्लभ सिलाकारी के चित्र पर मार्ल्यापल एवं दीप प्रज्जविलत से हुई। कार्यक्रम का प्रारंभिक उदबोधन डा. रवींद्र सिलाकारी ने दिया। इस अवसर पर जय जनतंत्र विशेष स्मारिका का अतिथियों ने लोकार्पण किया।
इनका हुआ सम्मान
आयोजन में अतिथियों द्वारा चिकित्सा क्षेत्र में अवदान के लिए वरिष्ठ सर्जन डां. अनिल खरे को आदर्श चिकित्सक, पत्रकारिता क्षेत्र में पवन शर्मा एवं अभिषेक यादव, विशिष्ट समाज सेवा के लिए पारितोष सिंटु कटारे, खेल प्रतिभा के लिए अंरराष्ट्रीय महिला वेट लिप्टर सुश्री आयुषी अग्रवाल, कुशल प्रशासन के लिए राज्य प्रशासनिक सेवा के श्री अमन मिश्रा एवं कला के क्षेत्र में श्रीमती रचना अतुल तिवारी को शाल श्रीफल सम्मान पत्र, प्रतीक चिन्ह व माल्यार्पण से सम्मानित किया गया। वरिष्ठ समाजसेवी सुखदेव प्रसाद तिवारी को वरिष्ठ कवि लोकनाथ मिश्रा द्वारा लिखित सम्मान पत्र भेंट किया गया। सम्मान वाचन हरिसिंह ठाकुर ने किया। सरस्वती वंदना वरिष्ठ कवि पूरन सिंह राजपूत ने प्रस्तुत की। प्रसिद्ध शायर अशोक मिजाज ने कार्यक्रम व आयोजक पर अपनी रचना पढ़ी। कार्यक्रम का सफल संचालन रचना तिवारी ने किया।
ये रहे शामिल
कार्यक्रम में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. राजेश शुक्ला डॉ. चौबे, शिशु विशेषज्ञ डॉ. अरविंद गोस्वामी, सरस्वती वाचनालय संस्कृत महाविद्यालय के अध्यक्ष केके सिलाकारी, जीएस छत्रसाल यादव जी, वरिष्ठ कवि हरगोविंद विश्व, डॉ. गजाधर सागर, टीआर त्रिपाठी, रूद्र, पेट्रिस फुसकेले, केएल तिवारी, मुकेश तिवारी, राघवेंद्र नायक, इंजी. दीपक दुबे, इंजी. राजेंद्र सिलाकारी, इजी. आदित्य भार्गव, डॉ.महेश भार्गव, दिनेश भार्गव, अधि. कमलकिशेर दुबे, रमन हजारी, राजीव अग्निहोत्री, डॉ. विनोद तिवारी, इंक मीडिया डायरेक्टर आशीष द्विवेदी, एमएल तिवारी, डॉ. विनोद चौबे, राजेश शास्त्री, कवि नलिन निर्मल जैन, शशांक मौर्य, हरि चौबे, सौरभ शर्मा, कासीराम रैकवार, अतुल श्रीवास्तव, अमित चौबे, ममता भूरिया, केवी सिलाकारी, उमाशंकर रावत, श्रीमती एवं श्री पंकज सोनी पत्रकार, श्रीमती कटारे सहित बड़ी संख्या में समाजसेवी पत्रकार, साहित्यकार एवं प्रबुद्ध नागरिकगणों की उपस्थिति रही। आभार व्यक्त डॉ. रवींद्र सिलाकारी ने किया। कार्यक्रम के अंत में ईरान में मासूम छात्राओं की नृशंस हत्या, भाजपा नेता राजेंद्र सिंह, इंजी. शकील अहमद खान के निधन एवं देश सरहद पर शहीद सैनिकों दो मिनिट मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।








0 comments:
एक टिप्पणी भेजें