ट्रेनी जूनियर इंजीनियरों को सागर मे दी गई ईआरएस टावर उपयोग की फील्ड ट्रेनिंग
--------------
---------
एडिटर : विनोद आर्य
________
---------------
ट्रेनी जूनियर इंजीनियरों को सागर मे दी गई ईआरएस टावर उपयोग की फील्ड ट्रेनिंग
--------------
---------
एडिटर : विनोद आर्य
________
---------------
--------------
---------
एडिटर : विनोद आर्य
________
---------------
Horoscope Weekly : साप्ताहिक राशिफल : 01 जून से 07 जून 2026 तक कैसा रहेगा आपका सप्ताह
▪️ जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफल, करियर, व्यापार, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन पर क्या होगा असर
▪️ज्योतिष विश्लेषण : पंडित अनिल पाण्डेय
तीनबत्ती न्यूज|31 मई,2026
जय श्री राम
कहते हैं "हरि अनंत हरि कथा अनंता । कहहिं सुनहिं बहुबिधि जसब संता॥
भगवान अनंत है और उनकी कृपा भी अनंत है । इसी प्रकार हमारे श्री हनुमान जी भी अनंत प्रकार से हमारी रक्षा करते हैं और उनको याद करने का सबसे अच्छा तरीका श्री हनुमान चालीसा का पठन-पाठन है । आज की श्री हनुमान चालीसा की चौपाई है :-
भूत पिसाच निकट नहिं आवै | महाबीर जब नाम सुनावै ||
लाभ:-
इस चौपाई के संपुट पाठ करने से बुरी आत्मा, भूतप्रेत आदि अगर आपके पास आ गए हैं तो दूर भाग जाएंगे अन्यथा आपके पास नहीं आएंगे ।
नाशे रोग हरे सब पीरा" नाम की पुस्तक में श्रीहनुमान चालीसा की चौपाइयों से संबंधित सभी उपायों का विस्तृत विवरण दिया हुआ है । इस पुस्तक को आप हमारे यहां से प्राप्त कर सकते हैं ।
आइये अब मैं पंडित अनिल पाण्डेय आपको इस सप्ताह अर्थात 1 जून से 7 जून 2026 तक के सप्ताह के ,ग्रहों के विचरण की जानकारी दे रहा हूं ।
इस सप्ताह सूर्य वृष राशि में , मंगल मेष राशि में , बुध और शुक्र मिथुन राशि में , शनि मीन राशि में और राहु कुंभ राशि में गोचर करेंगे । गुरु प्रारंभ में मिथुन राशि में रहेंगे तथा 2 तारीख के 1:57 दिन से कर्क राशि में प्रवेश करेंगे ।
आईये अब राशिवार राशिफल की चर्चा करते हैं।
मेष राशि:-
इस सप्ताह आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी । क्रोध की मात्रा थोड़ी बढ़ सकती है । अगर आपको श्वास संबंधी कोई रोग है तो उसमें आपको लाभ होगा । धन आने की मात्रा में थोड़ी कमी हो सकती है । आपको अपने संतान से सहायता मिल सकती है । आपकी प्रतिष्ठा में इस सप्ताह वृद्धि होगी । कर्मचारी एवं अधिकारियों को इस सप्ताह सावधान रहना चाहिए। इस सप्ताह आपके लिए चार-पांच और 6 तारीख विभिन्न प्रकार के कार्यों के लिए उपयुक्त है । 1 जून को आपको सावधान रहना चाहिए । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें । सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है ।
_______________
वीडियो देखने क्लिक करे
------------
वृषराशि:-
इस सप्ताह आप कचहरी के कार्यों में सफल हो सकते हैं । धन आने का उत्तम योग बनेगा । व्यापार में लाभ होगा । भाई बहनों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। आपको अपने कर्म पर भरोसा करना चाहिए, भाग्य पर नहीं । आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । अगर वह कहीं कार्यरत है तो उनको वहां सफलता मिलेगी। अगर आप अधिकारी या कर्मचारी हैं तो आपको अपने कार्य स्थल पर सावधानी पूर्वक बात करना चाहिए। क्रोध में नहीं आना चाहिए । इस सप्ताह आपके लिए 6 तारीख की दोपहर से लेकर 7 तारीख तक का समय विभिन्न प्रकार के कार्यों में सफलता दायक है । एक , 2 और 3 जून को आपको सावधान रहना चाहिए । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन स्नान करने के उपरांत तांबे के पात्र में जल भरकर उसमें अक्षत और लाल पुष्प डालकर भगवान सूर्य को जल अर्पण करें । सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है ।
मिथुन राशि-
अविवाहित जातकों के लिए यह सप्ताह अच्छा रह सकता है । विवाह के प्रस्ताव आएंगे । प्रेम संबंधों में भी वृद्धि संभव है । प्रेम संबंधों में स्थायित्व भी आएगा । नौकरी के मामले में सफलता का योग है। कचहरी के मामले में आपको सावधान रहना चाहिए । धन आने का उत्तम योग है । भाग्य के मामले में आप सावधान रहें । आप अपने कर्मों पर विश्वास करें । इस सप्ताह आपको अपने संतान से सहयोग नहीं मिल पाएगा । शत्रुओं को आप थोड़े से प्रयास से परास्त कर सकते हैं । इस सप्ताह आपके लिए दो और तीन जून कार्यों को करने हेतु सफलता दायक है । सप्ताह के बाकी दिनों में आपको सावधान रहकर कार्यों को करना चाहिए । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काले कुत्ते को तंदूर की रोटी खिलाएं । सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है ।
कर्क राशि:-
इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा । कार्यालय में आपको प्रतिष्ठा प्राप्त होगी । । कचहरी के कार्यों में सावधानी पूर्वक कार्य करने में सफलता मिल सकती है । । भाग्य से मामूली मदद प्राप्त हो सकती है । । कार्यालय में आपको अपने साथियों और अधिकारियों का अच्छा सहयोग प्राप्त होगा । आपको अपने प्रतिष्ठा के प्रति थोड़ा सतर्क रहना चाहिए । । इस सप्ताह आपको अपने संतान का अच्छा सहयोग प्राप्त होगा । ।आपके संतान की उन्नति भी हो सकती है । इस सप्ताह आपके लिए चार-पांच और 6 तारीख की दोपहर तक का समय कार्यों को करने में मददगार है । सप्ताह के बाकी दिनों में आपको सावधान रहना चाहिए । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काली उड़द की दाल का दान करें और शनिवार को शनि मंदिर में जाकर शनि देव का पूजन करें । सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है ।
सिंह राशि:-
इस सप्ताह आपके पास धन आने का अच्छा योग है । भाग्य से भी आपको मदद मिल सकती है । भाग्य के सहारे आपके कई कार्य संपन्न हो सकते हैं । कर्मचारी एवं अधिकारियों को इस सप्ताह सावधान रहना चाहिए । आपके प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी । माता जी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा । आप या आपके जीवन साथी में से किसी एक को शारीरिक कष्ट हो सकता है । आपको अपने संतान से कोई विशेष सहयोग नहीं मिलेगा । इस सप्ताह आपके लिए दो और तीन तारीख ठीक-ठाक है । 1 तारीख को आपको अपने प्रतिष्ठा और माता जी के प्रति थोड़ा सा तक रहना चाहिए । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें और शनिवार को दक्षिण मुखी हनुमान जी के मंदिर में जाकर कम से कम तीन बार हनुमान चालीसा का पाठ करें और हनुमान जी का ध्यान करें । सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है ।
कन्या राशि:-
इस सप्ताह आपके पास धन आने का अच्छा योग है । कर्मचारी एवं अधिकारियों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा उनको अपने कार्यालय में अधिकारियों एवं सहयोगियों से बहुत अच्छा सहयोग प्राप्त होगा व्यापार उत्तम चलेगा अगर आप नए व्यापार का प्रयास कर रहे हैं तो एक बड़े व्यापार की नींव डाल सकते हैं । भाग्य से आपको इस सप्ताह कोई विशेष मदद नहीं मिलेगी । इस सप्ताह आपके लिए दो और तीन तारीख लाभदायक है । इन दोनों तारीखों में आपके द्वारा किए जा रहे अधिकांश कार्य सफल होंगे । इस सप्ताह 1 तारीख को आपको अपने भाई बहनों का सहयोग प्राप्तहो सकता है । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें और मंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में जाकर हनुमान जी की पूजा करें । सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है ।
तुला राशि:-
इस सप्ताह आपको अपने भाग्य से अच्छी मदद मिलेगी । भाग्य के सहारे आपके कई कार्य संपन्न हो सकते हैं । व्यापारियों का व्यापार भी अच्छा चलेगा । कर्मचारी एवं अधिकारियों को उनके कार्यालय में अच्छा सहयोग प्राप्त होगा । परंतु उनको बहुत सावधान होकर कार्य करना चाहिए । आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । इस सप्ताह आपको अपने संतान से सहयोग नहीं मिल पाएगा । इस सप्ताह धन आने की उम्मीद की जा सकती है । इस सप्ताह आपके लिए चार-पांच और 6 तारीख विभिन्न प्रकार के कार्यों के लिए फलदायक हैं । 1 जून को आपको धन के मामले में सतर्क रहना चाहिए । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गायत्री मंत्र का जाप करें । सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवार है ।
वृश्चिक राशि:-
इस सप्ताह भाग्य आपका बहुत अच्छी तरह से साथ देगा । आपके जो भी कार्य भाग्य के कारण रुके हुए हैं उनको इस सप्ताह करने का प्रयास करें । इस सप्ताह आप अपने शत्रुओं का बड़ी आसानी के साथ थोड़े से प्रयास से ही सफाया कर सकते हैं । इस सप्ताह आपको अपने संतान से मामूली सहयोग प्राप्त होगा । आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा । आपको अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सतर्क रहना चाहिए । इस सप्ताह आपके लिए 6 और 7 तारीख विभिन्न प्रकार के कार्यों के लिए अनुकूल हैं । 1 तारीख को आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहना चाहिए । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें । सप्ताह का शुभ दिन रविवार है ।
धनुराशि:-
अगर आप अविवाहित हैं तो यह समय आपके लिए काफी अच्छा है । आपके विवाह के नए-नए प्रस्ताव आएंगे । पुराना अगर कोई प्रस्ताव चल रहा है तो विवाह तय भी हो सकता है । नए-नए संबंध बन सकते हैं । पुराने संबंधों में वृद्धि हो सकती है । आपका और आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा । व्यापार में प्रगति होगी । लंबी यात्रा का योग बन सकता है । इस सप्ताह छात्रों की पढ़ाई अच्छी चलेगी । आपको अपने संतान से सहयोग भी प्राप्त होगा । आपको अपने दुश्मनों से इस सप्ताह थोड़ा सचेत रहना चाहिए । इस सप्ताह आपके लिए दो और तीन जून परिणाम दायक हैं । 1 जून को आपको कचहरी के कार्यों में सफलता मिल सकती है । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गाय को हरा चारा खिलाएं । सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है ।
मकर राशि:-
यह सप्ताह आपके जीवनसाथी के लिए काफी अच्छा रहेगा । अगर आप अविवाहित हैं तो विवाह के नए-नए प्रस्ताव आएंगे । आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। शत्रु शांत रहेंगे परंतु समाप्त नहीं हो पाएंगे । आपको गलत रास्ते से धन की प्राप्ति हो सकती है । धन प्राप्ति का ठीक-ठाक योग है । इस सप्ताह आपके लिए चार पांच और छे तारीख उत्तम है । दो और तीन तारीख को आपको सावधान रहना चाहिए । 1 तारीख को आपको अपने धन के प्रति सावधान रहना चाहिए । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षर स्त्रोत का पाठ करें । सप्ताह का शुभ दिन शनिवार है ।
कुंभ राशि:-
इस सप्ताह आपके पराक्रम में वृद्धि होगी । आप अपने भाई बहनों के साथ संबंध अच्छा रहेगा । आपके संतान के लिए भी यह सप्ताह अच्छा है । संतान का आपको अच्छा समर्थन प्राप्त होगा । छात्रों की पढ़ाई ठीक रहेगी । परीक्षाओं में उनको सफलता प्राप्त हो सकती है । आपको अपनी प्रतिष्ठा के प्रति इस सप्ताह सतर्क रहना चाहिए । भाग्य से इस सप्ताह आपको कम मदद मिलेगी । आपको अपने परिश्रम से कार्यों को संपन्न करना होगा । इस सप्ताह आपके लिए 6 तारीख की दोपहर के बाद से लेकर 7 तारीख कार्यों को करने के लिए उत्साहवर्धक हैं । चार-पांच और 6 तारीख के दोपहर तक आपको सतर्क रहना चाहिए । 1 तारीख को आपको अपने कार्यालय में सतर्क रहना चाहिए । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन भगवान शिव का दूध और जल से अभिषेक करें । सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।
मीन राशि:-
इस सप्ताह आपके थोड़े से प्रयास से ही आपकी प्रतिष्ठा में काफी वृद्धि होगी । लोगों के बीच में आपकी स्वीकारता बढ़ेगी । आपको सम्मान प्राप्त होगा । कार्यालय में आपकी स्थिति ठीक रहेगी । अगर आप व्यापारी है तो आपका व्यापार अच्छा चलेगा । आपके संतान के लिए भी यह सप्ताह अच्छा है । आपके संतान को उनके कार्यों में सफलता मिल सकती है । आपको अपने संतान से अच्छा सहयोग भी प्राप्त होगा । परीक्षाओं में आपको सफलता प्राप्त होगी । इस सप्ताह आपके लिए दो और तीन जून कार्यों को करने हेतु मददगार है । 6 तारीख के दोपहर के बाद से लेकर और 7 तारीख को आपको होशियार रहकर कार्यों को करना चाहिए । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें और शनिवार को दक्षिण मुखी हनुमान जी के मंदिर में जाकर हनुमान चालीसा का तीन बार पाठ करें । सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है ।
ध्यान दें कि यह सामान्य भविष्यवाणी है । अगर आप व्यक्तिगत और सटीक भविष्वाणी जानना चाहते हैं तो आपको मुझसे दूरभाष पर या व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर अपनी कुंडली का विश्लेषण करवाना चाहिए । मां शारदा से प्रार्थना है या आप सदैव स्वस्थ सुखी और संपन्न रहें।
जय मां शारदा।
निवेदक:-
पण्डित अनिल कुमार पाण्डेय
सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता
प्रश्न कुंडली और वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ
साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया ,
सागर (मध्य प्रदेश) , पिन कोड:-470004
मोबाइल नंबर :-8959594400
--------------
---------
एडिटर : विनोद आर्य
________
---------------
जबलपुर में आशुतोष राणा के शो 'हमारे राम' के दौरान लगी आग, बड़ा हादसा टला
▪️तरंग ऑडिटोरियम के कंट्रोल पैनल में शॉर्ट सर्किट से भड़की आग, कार्यक्रम बीच में रोका गया
तीनबत्ती न्यूज: 31 मई 2026
जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित रामपुर के तरंग ऑडिटोरियम में शनिवार शाम अभिनेता आशुतोष राणा ( Ashutosh Rana) के चर्चित नाटक 'हमारे राम' के मंचन के दौरान अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग ग्रीन रूम के नीचे स्थित कंट्रोल पैनल में शॉर्ट सर्किट होने से लगी। घटना के बाद सुरक्षा के मद्देनजर पूरे ऑडिटोरियम की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई, जिससे परिसर में अंधेरा छा गया और कार्यक्रम तत्काल रोकना पड़ा।
------------------
वीडियो देखने क्लिक करे
जबलपुर में आशुतोष राणा के शो 'हमारे राम' के दौरान लगी आग, बड़ा हादसा टला
------------------
रावण की भूमिका में मंच पर थे आशुतोष राणा
जानकारी के अनुसार शनिवार शाम करीब 7 बजे तरंग ऑडिटोरियम में 'हमारे राम' का मंचन चल रहा था। उस समय आशुतोष राणा रावण की भूमिका में प्रस्तुति दे रहे थे। मंच पर करीब 20 कलाकार मौजूद थे। इसी दौरान ग्रीन रूम के कंट्रोल पैनल में शॉर्ट सर्किट हुआ और आग भड़क उठी। देखते ही देखते कमरे में धुआं फैल गया, जिससे कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।
_______________
वीडियो देखने क्लिक करे
------------
मोबाइल की रोशनी में बाहर निकाले गए दर्शक और कलाकार
आग लगने के बाद ऑडिटोरियम की लाइटें बंद हो गईं और पूरे परिसर में अंधेरा छा गया। सुरक्षा के लिहाज से बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद कर दी गई। अंधेरे के बीच आयोजकों ने मोबाइल की रोशनी की मदद से दर्शकों और कलाकारों को सुरक्षित बाहर निकाला। आशुतोष राणा समेत सभी कलाकारों को भी सुरक्षित बाहर ले जाया गया।
फायर ब्रिगेड ने समय रहते पाया आग पर काबू
शुरुआत में आयोजकों ने परिसर में मौजूद अग्निशमन उपकरणों से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पूरी तरह नियंत्रित नहीं हो सकी। इसके बाद नगर निगम की फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
यह भी पढ़ें: पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव बाइक से निकले, 14 साल पहले लगाए गुलमोहर के पेड़ों को देखने
कोई जनहानि नहीं, दूसरा शो करना पड़ा रद्द
घटना में किसी के घायल होने या जनहानि की सूचना नहीं है। हालांकि सुरक्षा कारणों और कार्यक्रम बाधित होने के चलते आयोजकों को शो बीच में रोकना पड़ा तथा निर्धारित दूसरा प्रदर्शन भी रद्द कर दिया गया। अधिकारियों ने आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
--------------
---------
एडिटर : विनोद आर्य
________
---------------
Sagar News: आंगनबाड़ी केंद्र के सामने का शासकीय भूमि से हटाया गया अतिक्रमण : चला बुलडोजर
_______________
वीडियो देखने क्लिक करे
______________
--------------
---------
एडिटर : विनोद आर्य
________
---------------
15 वें नव आरक्षक का प्रशिक्षण पूरा: पुलिस महानिरीक्षक के मुख्य आतिथ्य में हुआ दीक्षांत समारोह
तीनबत्ती न्यूज: 30 मई 2026
सागर: पुलिस प्रशिक्षण शाला, मकरोनिया, सागर में संचालित 15 वें नव आरक्षक बुनियादी सत्र 2025-26 का प्रशिक्षण पूर्ण होने पर प्रशिक्षाणार्थियों का दीक्षांत समारोह दिनांक 30.05.2026 को आयोजित हुआ।यह दीक्षांत समारोह मुख्य अतिथि श्री मिथिलेश शुक्ला, पुलिस महानिरीक्षक, नर्मदापुरम जोन एवं अतिरिक्त प्रभार सागर जोन, सागर म.प्र. की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
_______________
वीडियो देखने क्लिक करे
______________
दीक्षांत समारोह में 302 प्रशिक्षाणार्थी की परेड संपन्न हुई । दीक्षांत परेड अवसर पर सर्वप्रथम मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक श्री मिथिलेश शुक्ला को सलामी दी गई। परेड कमाण्डर प्रशिक्षु विक्रम सिंह सोलंकी द्वारा मुख्य अतिथि से दीक्षांत परेड के संबंध में रिपोर्ट कर परेड निरीक्षण का अनुरोध किया गया, जिसके उपरान्त मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया।
परेड कार्यवाही के उपरान्त पुलिस अधीक्षक पीटीएस सागर श्रीमती लवली सोनी द्वारा प्रशिक्षण प्रतिवेदन का वाचन किया गया । पुलिस अधीक्षक द्वारा अपने उद्बोधन में बताया गया कि 15वें नव आरक्षक बैच का बुनियादी प्रशिक्षण सत्र दिनांक 15.06.2025 से प्रारम्भ किया जाकर, आज पूर्ण हो रहा है । इस सत्र में 302 नव आरक्षक प्रशिक्षित होकर इस संस्था से विदा हो रहे हैं ।
नव आरक्षक प्रशिक्षुओं को इंडोर एवं आउट डोर में कानून, साइबर अपराधों तथा पुलिस के मैदानी कार्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया है । फील्ड-क्राफ्ट, भीड़ नियंत्रण, मेप रीडिंग का नियमित अभ्यास कराया गया है । शारीरिक और मानसिक दक्षता हेतु प्रशिक्षुओं को पी०टी० परेड, योगा, मेडीटेशन, गीता पाठ, सर्किट ट्रेनिंग एवं डायनामिक ट्रेनिंग के साथ-साथ विशेष प्रशिक्षक के द्वारा 'कलारिपयट्टू' युद्ध कला का प्रशिक्षण भी दिया गया है। नव आरक्षक प्रषिक्षुओं को व्यवहारिक ज्ञान हेतु भौतिक रूप से एफ.एस.एल., केन्द्रीय जेल, वन स्टॉप सेंटर एवं शिशु बाल गृह का भ्रमण कराया जाकर पुलिस संबंधी कार्यवाहियों से अवगत कराया जाकर प्रषिक्षित किया गया है। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाना एवं पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) श्री रविकुमार गुप्ता का विशेष उल्लेख किया गया, जिनके कुशल मार्गदर्शन में इस उच्च स्तरीय प्रषिक्षण को संभव बनाया गया।
दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक मिथिलेश शुक्ला द्वारा अपने संबोधन में बताया गया कि प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान का कार्यक्षेत्र में हूबहू पालन करना है। उन्होंने नव आरक्षकों को निर्देश दिया कि वे अपनी आँखों और कानों पर विश्वास रखें तथा अपनी प्रत्युत्पन्न मति (Presence of mind) का उपयोग करें। मुख्य अतिथि ने यह भी संदेश दिया कि यदि कोई गलत काम करने को कहे, तो उसे पूरी शालीनता और संयम के साथ मना कर दें, क्योंकि अंत में सत्य की ही जीत होती है। इसके अतिरिक्त, उन्होंने निरंतर सीखने और साइबर अपराधों तथा नवीन कानूनों के प्रति स्वयं को अद्यतन रखने की बात कही। इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा बुनियादी प्रशिक्षण में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के पुरुस्कार प्राप्त प्रशिक्षुओं को पुरूस्कृत किया गया ।
यह भी पढ़ें: पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव बाइक से निकले, 14 साल पहले लगाए गुलमोहर के पेड़ों को देखने
इन प्रशिक्षुओं को किया गया पुरूस्कृत
सत्र का सर्वोत्तम प्रशिक्षु (ऑल-राउंडर) आकाश नर्वल (जिला रतलाम)
सर्वोत्तम इंडोर प्रशिक्षु गोविंद राजपूत (जिला उज्जैन)
सर्वोत्तम आउटडोर प्रशिक्षु लाखन सिंह (जिला झाबुआ)
कार्यक्रम का उत्कृष्ट मंच संचालन सेवानिवृत्त सहायक प्राध्यापिका श्रीमती चंद्र प्रभा जैन द्वारा किया गया। अंत में उप पुलिस अधीक्षक पीटीएस श्री हेमंत बरेहया द्वारा समस्त अधिकारीगण, उपस्थित अतिथियों एवं नव आरक्षक प्रशिक्षुओं के परिवार जनों का आभार प्रदर्शन किया गया।
--------------
---------
एडिटर : विनोद आर्य
________
---------------
जलभराव का कारण बने अतिक्रमण पन्द्रह दिन में हटेंगे, ,▪️बख्शीखाना व नया बाजार को जी प्लस-2 मॉडल पर बनाया जाएगा ▪️ टाटा कंपनी पर लगेगी पेनाल्...