Editor: Vinod Arya | 94244 37885

बीना रिफाइनरी के विस्तार और औद्योगिक विकास के रोडमैप पर हुआ मंथन ▪️कलेक्टर के निर्देश: नए औद्योगिक क्षेत्रों के भूमि आवंटन प्रकरणों पर राजस्व अधिकारी करें शीघ्र कार्रवाई ▪️बीना रिफाइनरी के स्किल डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट में 'प्लेसमेंट आधारित' रोजगारपरक प्रशिक्षण पर रहे जोर ▪️प्रस्तावित केमिकल जोन और छेवला देवरी में अतिरिक्त 50 हेक्टेयर भूमि आवंटन हेतु राजस्व और MPIDC को संयुक्त सर्वे के निर्देश

बीना रिफाइनरी के विस्तार और औद्योगिक विकास के रोडमैप पर हुआ मंथन

▪️कलेक्टर के निर्देश: नए औद्योगिक क्षेत्रों के भूमि आवंटन प्रकरणों पर राजस्व अधिकारी करें शीघ्र कार्रवाई

▪️बीना रिफाइनरी के स्किल डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट में 'प्लेसमेंट आधारित' रोजगारपरक प्रशिक्षण पर रहे जोर

▪️प्रस्तावित केमिकल जोन और छेवला देवरी में अतिरिक्त 50 हेक्टेयर भूमि आवंटन हेतु राजस्व और MPIDC को संयुक्त सर्वे के निर्देश



तीनबत्ती न्यूज: 03 जून,2026

सागर:  जिले में औद्योगिक निवेश को रफ्तार देने, बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीना रिफाइनरी) की विस्तार परियोजनाओं की समीक्षा हेतु आज एक महत्वपूर्ण उच्च स्तरीय बैठक संपन्न हुई। बीना रिफाइनरी परिसर में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर सागर श्रीमती प्रतिभा पाल ने की। बैठक में मुख्य रूप से बीना रिफाइनरी के भूमि और अन्य आवश्यकताओं सहित सागर जिले के नए प्रस्तावित औद्योगिक क्षेत्रों के विकास से जुड़े गंभीर विषयों पर चर्चा की गई।

 ---------------

वीडियो फेसबुक पर देखने क्लिक करे

डॉ. मोहन यादव देश के पहले सीएम, जिन्होंने काफिले में शामिल की EV, दिया पीएम मोदी का संदेश; कार का नंबर विकसित भारत 2047 के प्रतीक जैसा

----------------

बैठक में एम पी आई डी सी कार्यकारी संचालक प्रतुल चंद्र सिन्हा ने एक विस्तृत प्रस्तुतीकरण के माध्यम से जिले में विभाग की गतिविधियों और औद्योगिक क्षेत्रों की वर्तमान स्थिति की जानकारी दी। उन्होंने अवगत कराया कि सागर जिले में वर्तमान में स्थापित औद्योगिक क्षेत्र सिदगुंवा एवं आई.आईके.डी. बीना सफलता पूर्वक संचालित हैं। इसके साथ ही, स्थापनाधीन नए औद्योगिक क्षेत्र -मासवासी ग्रांट (तहसील सागर) तथा करमपुर (तहसील खुरई) के विकास को लेकर भी उन्होंने संक्षिप्त रूपरेखा प्रस्तुत की।

यह भी पढ़ें: जमीन सीमांकन के बदले 80 हजार की रिश्वत लेते राजस्व निरीक्षक गिरफ्तार: लोकायुक्त की ट्रैप कार्रवाई

औद्योगिक क्षेत्रों के लिए जल आवंटन को लेकर दिए कड़े निर्देश

बैठक में नए औद्योगिक क्षेत्रों की भविष्य की पानी की आवश्यकताओं पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया। कार्यकारी संचालक श्री सिन्हा ने बताया कि,औद्योगिक क्षेत्र मासवासी ग्रांट में 100 एम.एल.डी.  जल की आवश्यकता होगी।इसी प्रकार करमपुर एवं छेवला देवरी के औद्योगिक क्षेत्रों के लिए 3-3 एम.एल.डी. जल की आवश्यकता होगी।

इस महत्वपूर्ण मांग पर त्वरित एक्शन लेते हुए कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने मौके पर मौजूद जल संसाधन विभाग एवं जल निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे इन प्रस्तावित औद्योगिक क्षेत्रों हेतु जल की उपलब्धता का सटीक आंकलन करें और जल आवंटन की संभावनाओं को तलाशते हुए तत्काल आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें।


बिजली सब-स्टेशन के लिए संयुक्त सर्वे और एस्टीमेट के आदेश

औद्योगिक क्षेत्रों में निर्बाध बिजली आपूर्ति को इसके लिए बैठक में सब-स्टेशन की स्थापना पर भी चर्चा हुई। इन क्षेत्रों में 232 के.वी.ए. और 132 के.वी.ए. के विद्युत सब-स्टेशनों की आवश्यकता को देखते हुए कलेक्टर ने संभागीय अभियंता को निर्देश दिए कि वे एम.पी.आई.डी.सी. के तकनीकी अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से मौका-मुआयना करें। सर्वे के आधार पर जल्द से जल्द तकनीकी एस्टीमेट तैयार कर आवश्यक स्वीकृतियां और अनुमतियां प्रदान करने की प्रक्रिया शुरू की जाए।


भूमि आवंटन और हस्तांतरण पर राजस्व विभाग को समय-सीमा की हिदायत

कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने मासवासी ग्रांट, करमपुर और छेवला देवरी के भूमि आवंटन और भूमि हस्तांतरण के लंबित प्रकरणों की भी गहन समीक्षा की। उन्होंने मौके पर उपस्थित राजस्व विभाग के अधिकारियों को सख्त लहजे में निर्देश दिए कि औद्योगिक विकास से जुड़े भूमि आवंटन के इन सभी मामलों में आ रही कानूनी व प्रशासनिक अड़चनों को दूर कर शीघ्र बेदखली व हस्तांतरण की वैधानिक कार्यवाही पूर्ण की जाए, ताकि निवेश के काम में कोई देरी न हो।


केमिकल जोन और अतिरिक्त 50 हेक्टेयर भूमि के लिए संयुक्त सर्वे

बैठक में कार्यकारी संचालक एमपीआईडीसी द्वारा भविष्य के उद्योगों के लिए 'केमिकल जोन' हेतु भूमि चिह्नित करने तथा छेवला देवरी में अतिरिक्त 50 हेक्टेयर भूमि आवंटन का अनुरोध किया गया। इस पर कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने निर्देश दिए कि एमपीआईडीसी के अधिकारी और संबंधित क्षेत्र के राजस्व अधिकारी (एसडीएम व तहसीलदार) आपसी समन्वय स्थापित कर संयुक्त रूप से मौका मुआयना करें और उपयुक्त भूमि को जल्द से जल्द चिह्नित कर आवंटन की प्रक्रिया शुरू करें।

बैठक में बीना रिफाइनरी की विस्तार परियोजनाओं पर भी बात हुई। आगासोद मार्ग व खिमलासा फाटक निर्माण के संबंध में चर्चा की गई। स्थानीय विकास और सामाजिक उत्तरदायित्व (सी एस आर) के कार्यों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने कहा कि सीएसआर गतिविधियों को अधिक पारदर्शी और जनोपयोगी बनाने के लिए तत्काल जिला स्तरीय सीएसआर समिति की बैठक आयोजित की जाएं।

स्किल डेवलपमेंट (कौशल विकास) प्रोजेक्ट की समीक्षा के दौरान कलेक्टर  ने वर्तमान में प्रशिक्षित युवाओं के प्लेसमेंट की वास्तविक स्थिति जानी। उन्होंने रिफाइनरी प्रबंधन को स्पष्ट निर्देश दिए कि भविष्य में केवल वही प्रशिक्षण दिए जाएं जो सीधे रोजगार या स्वरोजगार से जुड़े हों (रोजगारपरक प्रशिक्षण) और युवाओं का शत-प्रतिशत प्लेसमेंट सुनिश्चित हो सके।


बैठक के दौरान क्षेत्र की कानून व्यवस्था, सुगम यातायात और बुनियादी ढांचे से जुड़ी प्रमुख मांगें सामने आईं, जिन पर कलेक्टर ने बेहद सकारात्मक रुख अपनाया।मालथौन से मेलुआ चौराहा तक फोरलेन सड़क निर्माण की मांग पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को शीघ्र प्रस्ताव तैयार कर अग्रिम कार्रवाई के निर्देश दिए। यातायात के सुचारू संचालन और भारी वाहनों के दबाव को देखते हुए रेलवे ओवर ब्रिज के शीघ्र निर्माण हेतु रेलवे और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को समन्वय के साथ काम करने को कहा गया।

ये हुए शामिल

बैठक में पुलिस अधीक्षक  अनुराग सुजानिया, एसडीएम रवीश श्रीवास्तव , अमन मिश्रा, महाप्रबंधक उद्योग विभाग श्रीमती मंदाकिनी पांडे, बीना रिफाइनरी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर श्री के.के. दास, सीजीएम (एच आर) श्री शिरीष चांडेकर, जीएम (एच आर) श्री रोहित यादव, डीजीएम (एच आर) श्री के.पी. मिश्रा, सीनियर मैनेजर श्री वी. प्रणीथ रेड्डी, प्रोजेक्ट इंचार्ज श्री ए.एन. श्रीराम सहित जिला प्रशासन, राजस्व, विद्युत मंडल और जल प्रदाय विभागों के आला अधिकारी मौजूद रहे।


-------------



---------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

इंस्टाग्राम : teenbattinews
---------------

---------------

  




Share:

डॉ. मोहन यादव देश के पहले सीएम, जिन्होंने काफिले में शामिल की EV ▪️इलेक्ट्रिक कार का नंबर विकसित भारत 2047 के प्रतीक जैसा ▪️कंपनी का दावा- एक बार चार्ज करने पर चलेगी 500 किमी

डॉ. मोहन यादव देश के पहले सीएम, जिन्होंने काफिले में शामिल की EV 

▪️इलेक्ट्रिक कार का नंबर विकसित भारत 2047 के प्रतीक जैसा

▪️कंपनी का दावा- एक बार चार्ज करने पर चलेगी 500 किमी



तीनबत्ती न्यूज: 03 जून,2026

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मितव्ययता की अपील का लगातार पालन कर रहे हैं। इसके मद्देनजर उन्होंने 3 जून को बड़ा फैसला किया। वे देश के पहले ऐसे मुख्यमंत्री बन गए हैं, जिन्होंने अपने काफिले में इलेक्ट्रिक व्हीकल शामिल किया है। दरअसल, मुख्यमंत्री के काफिले में अब महिंद्रा कंपनी की XEV 9e इलेक्ट्रिक कार शामिल की गई है। कंपनी के दावे के मुताबिक यह कार एक बार चार्ज करने पर 500 किमी का सफर तय करती है। सीएम डॉ. यादव इस ईवी से मुख्यमंत्री निवास से स्टेट हैंगर भोपाल तक गए।

----------------

वीडियो फेसबुक पर देखने क्लिक करे

डॉ. मोहन यादव देश के पहले सीएम, जिन्होंने काफिले में शामिल की EV, दिया पीएम मोदी का संदेश; कार का नंबर विकसित भारत 2047 के प्रतीक जैसा


----------------

नया नम्बर विकसित भारत का प्रतीक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की नई कार को MP-02-VB-2047 नंबर मिला है। इस नंबर में VB का अर्थ विकसित भारत से लगाया जा रहा है। जबकि, 2047 को प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत के लक्ष्य के प्रतीक के तौर पर देखा जा रहा है। कार में 360 डिग्री कैमरा सहित सारी आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं। इस कार से सफर करके मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर्यावरण संरक्षण का संदेश देंगे। गौरतलब है कि इसके ड्राइवरों को विशेष प्रशिक्षण भी दिया गया।


पर्यावरण संरक्षण और सौर ऊर्जा पर सीएम डॉ. मोहन का फोकस


बता दें, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर्यावरण संरक्षण और सौर ऊर्जा को लेकर काफी संवेदनशील हैं। इन दोनों के लिए वे नई-नई योजनाओं पर काम कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अलग-अलग जगह गिद्धों और मगरमच्छों को छोड़ा। उनका मानना है कि कोई भी विकास बिना पर्यावरण संरक्षण के अधूरा है। वे मानते हैं कि सौर ऊर्जा से उत्पन्न विकल्प देश-दुनिया को विकास का नया मार्ग दिखा सकते हैं। 

-----------

इंस्टाग्राम पर देखने क्लिक करे

सीएम डॉ मोहन यादव के काफिले में इलेक्ट्रिक कार की एंट्री हुई

--------------------

कई बार पेश की सादगी की मिसाल

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दौरे के दौरान मितव्ययता का लगातार ध्यान रख रहे हैं। हाल ही में उन्होंने इंदौर में एचआर ग्रीन से राजवाड़ा तक स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ टेम्पो ट्रेवलर बस में सफर किया। उससे पहले सिंगरौली दौरे के दौरान वे टूरिस्ट बस में बैठकर कार्यक्रम स्थल पहुंचे थे। बता दें, पहले सीएम डॉ. यादव के काफिले में गाड़ियों की संख्या को भी घटाकर कम कर दिया गया है।

-------------



---------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

इंस्टाग्राम : teenbattinews
---------------

---------------

  





Share:

कुशवाहा समाज के सामुदायिक भवन के प्रथम तल निर्माण का भूमिपूजन किया विधायक शैलेंद्र जैन ने

कुशवाहा समाज के सामुदायिक भवन के प्रथम तल निर्माण का भूमिपूजन किया विधायक शैलेंद्र जैन ने


तीनबत्ती न्यूज: 02 जून,2025

सागर। राजीव नगर वार्ड में विधायक निधि से कुशवाहा समाज के सामुदायिक भवन के प्रथम तल निर्माण कार्य का विधि-विधानपूर्वक भूमिपूजन सागर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी एवं नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार द्वारा किया गया। यह निर्माण कार्य विधायक निधि से स्वीकृत 15 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा।इस मोके पर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने कहा कि सामुदायिक भवन समाज की सामाजिक, सांस्कृतिक एवं पारिवारिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा। इससे समाज के लोगों को विभिन्न आयोजनों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने विधायक शैलेंद्र जैन के विकासोन्मुखी दृष्टिकोण की सराहना करते हुए कहा कि सागर नगर को विकसित महानगर के रूप में स्थापित करने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाज के लिए इस प्रकार की सुविधाओं का निर्माण सामाजिक एकता और संगठन को मजबूत करेगा। नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार ने कहा कि आज सागर में करोड़ों और लाखों रुपये के विकास कार्य निरंतर स्वीकृत होकर धरातल पर उतर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा था जब छोटे-छोटे विकास कार्यों के लिए भी संसाधनों की कमी महसूस होती थी, लेकिन वर्तमान में विधायक शैलेंद्र जैन के प्रयासों से शासन से पर्याप्त राशि प्राप्त हो रही है और सागर के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जा रही है।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया, विक्रम सोनी, मंडल अध्यक्ष श्रीमती नीलम अहिरवार, पार्षद प्रहलाद पटेल, राजेश पटेल, नर्मदा प्रसाद पटेल सहित कुशवाहा समाज के वरिष्ठजन एवं बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम में श्रीमती नीलम अहिरवार, सतीश जैन, रिंकू राज, डॉ. दशरथ मालवीय, प्रहलाद पटेल, प्रभुदयाल साहू, कपिल नाहर, सुनील गोस्वामी, श्रीमती अनिता अहिरवार, भोला पटेल, दीपक लोधी, दिलीप बचकैया, प्रणव कन्हौआ, धर्मेन्द्र खटीक, निर्भय सिंह घोषी, रामू ठेकेदार, नरेश धानक, राहुल अहिरवार, देवेंद्र अहिरवार, अनुज साहू, जयराज जाटव सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। समिति अध्यक्ष राजेश पटेल, उपाध्यक्ष संतु पटेल एवं हीरालाल पटेल, सचिव नर्मदा प्रसाद पटेल, सह सचिव दुर्गा प्रसाद पटेल, कोषाध्यक्ष नितिन पटेल तथा संरक्षक प्रहलाद पटेल सहित समाज के वरिष्ठ सदस्यों ने निर्माण कार्य के लिए विधायक का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में सैकड़ों समाजबंधुओं की उपस्थिति रही।

Share:

कांग्रेस ने जल संकट,आमजनों की बुनियादी समस्याओं व भ्रष्टाचार,राशन की कालाबाजारी को लेकर जन सुनवाई में सौंपा ज्ञापन

कांग्रेस ने जल संकट,आमजनों की बुनियादी समस्याओं व भ्रष्टाचार,राशन की कालाबाजारी को लेकर जन सुनवाई में सौंपा ज्ञापन


तीनबत्ती न्यूज: 02 जून,2026

सागर :  नरयावली विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों गहराय जल संकट,आमजनों व किसानों की विभिन्न बुनियादी समस्याओं तथा विभिन्न निर्माण कार्यों में बरती गई अनियमित्ताओं व हुए भ्रष्टाचार और राशन की हो रही कालाबाजारी लेकर कांग्रेसजनों ने ब्लॉक युवा कांग्रेस सागर ग्रामीण के तत्वाधान में मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी की अगवाई में मंगलवार को सागर कलेक्ट्रेट में आयोजित जन सुनवाई में पहुंचकर जिला कलेक्टर के नाम संबोधित ज्ञापन एस.डी.एम अमन मिश्रा को सौंपा। 

ज्ञापन सौंपते हुए पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने कहा कि नरयावली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भैंसा पहाड़ी,कपूरिया, बड़कुआ, खड़ेरा,गिदवानी आदि अनेक ग्रामों के लोग भीषण जल समस्या से जूझ रहे हैं और पीने के पानी के लिए दूसरे ग्रामों में जाने व खरीद कर पानी पीने को मजबूर है।उन्होंने कहा कि विभिन्न ग्राम पंचायतों में अनेकों निर्माण कार्य महज कागजों पर ही किये गये हैं साथ ही जो कार्य मौके पर हुए हैं उनमें घटिया एवं अमानक स्तर की निर्माण सामग्री का उपयोग किया जाकर भयंकर भ्रष्टाचार किया गया है।श्री चौधरी ने कहा कि ग्राम भैंसा की राशन दुकानदार नें अनेकों ग्रामीणों से तीन-तीन महीने के राशन का अंगूठा लगवाकर उनका राशन निकल गया है किंतु ग्रामीणों को राशन का वितरण नहीं हुआ इसके साथ-साथ क्षेत्र की अनेकों राशन दुकानों में भी कई गंभीर अनियमितताएँ बरती जाकर राशन की कालाबाजारी की जा रही है।उन्होंने कहा कि सागर से सड़ेरी तक बनी लगभग नों किलो मीटर की रोड में बाछलोंन से बड़कुआ तक लगभग एक किलो मीटर रोड नहीं बनाया गया है जिससे उक्त ग्रामों के ग्रामीण और स्कूली बच्चों को अनेकों कठिनाइयों व असुविधाओ का सामना करना पड़ रहा है साथ ही रोड ना होने के कारण उक्त ग्रामों में टैक्सियों का भी आवागमन भी नहीं हो पा रहा है।उन्होंने ज्ञापन में आगे कहा नरयावली विधानसभा के विभिन्न ग्रामों में निवासरत आदिवासी वर्ग के किसानों को पर्याप्त सिंचाई के लिए साधन की व्यवस्था की जावें साथ ही ग्राम पंचायत राखसी बंडा के आदिवासी वर्ग के लोग जो नरयावली विधान सभा के ग्राम पंचायत खडेरा बेरखादर से लगें ग्राम रानीपुरा के वावेर डैम के पास वर्षो से रह रहें परिवारों को पट्टों का वितरण किया जाकर उन्हें विस्थापित किया जावे, विभिन्न ग्रामों में एक बगिया मां के नाम' योजना के अंतर्गत फलदार पौधे लगाने के लिए शासन द्वारा दी गई आर्थिक सहायता, फेंसिंग और वितरित की गईं मुआवजा राशि का ग्राम पंचायत बार भौतिक सत्यापन व व्यय की निष्पक्ष जांच कर कार्यवाही की जावें। कांग्रेसजनों ने मांग उठाई की ज्ञापन के बिंदुओ का तय समय सीमा में निराकरण व उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों पर कार्यवाही की जावे।


इस दौरान ज्ञापन सौंपने वाला मुख्य रूप से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सागर ग्रामीण के अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सदर कैन्ट के अध्यक्ष रवि उमाहिया, मकरोनिया ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र कुर्मी,जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष आर.आर.पारासर, जिला कांग्रेस के सचिव एवं पूर्व सरपंच पुरुषोत्तम शिल्पी, पूर्व सरपंच शरद राजा सेन,कोमल सिंह लोधी, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव एड.निखिल चोकसे,युवा कांग्रेस नरयावली विधान सभा के अध्यक्ष रोहित वर्मा,आई. एम. खान, एड.राम कुमार योगी, अजय अहिरवार, सुदीप पटेरिया,संतोष विश्वकर्मा,राजू अहिरवार, मदन सेन,कदम सिंह, शिवम तिवारी,राघवेन्द्र सिंह,तुलसीराम मिश्रा, मोहन अहिरवार,शंकर दाऊ, इंजी.सत्यम सिंह, मोहित लोधी,रोहित अहिरवार,पवन अहिरवार,अनीश यादव, रमाकांत,कल्याण अहिरवार,नरेश राजा राय आदि मौजूद थे।

Share:

दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला ,फार्मेसी कालेजो को राहत भरा: कालेज संचालकों को एकजुट होकर संघर्ष करना होगा ▪️वार्षिक रिन्यूअल, PERC वसुली और नो एडमिशन ईयर की नीति पर अदालत की सख्त टिप्पणी

दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला ,फार्मेसी कालेजो को राहत भरा: कालेज संचालकों को एकजुट होकर संघर्ष करना होगा

▪️वार्षिक रिन्यूअल, PERC वसुली और नो एडमिशन ईयर की नीति पर अदालत की सख्त टिप्पणी


तीनबत्ती न्यूज: 02 जून,2026

सागर: देशभर के फार्मेसी कॉलेजों के लिए राहत भरे एक महत्वपूर्ण फैसले में दिल्ली हाईकोर्ट ने फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया (PCI) को बड़ा कानूनी झटका दिया है। 29 मई 2026 को मुख्य न्यायाधीश देवेन्द्र कुमार उपाध्याय और न्यायमूर्ति तेजस करिया की खंडपीठ ने अपने फैसले में स्पष्ट किया कि एक बार फार्मेसी एक्ट 1948 की धारा-12 के तहत किसी पाठ्यक्रम को अनुमोदन मिल जाने के बाद संस्थानों को हर वर्ष पुनः अनुमोदन ( Continuation Approval )  लेने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता। अदालत ने यह भी माना कि ऐसा करने का अधिकार PHARMACY ACT में कहीं भी प्रदान नहीं किया गया है। देशभर के फार्मेसी कॉलेजों की सामूहिक जीत बताया। उन्होंने कहा कि यदि PCI इस फैसले को सर्वोच्च न्यायालय में चुनौती देती है, तो सभी संस्थानों को एकजुट होकर अपने अधिकारों की रक्षा के लिए आगे आना चाहिए। इस लड़ाई से जुड़े SLS कॉलेज ऑफ फार्मेसी सागर के संचालक अजय श्रीवास्तव और जिला अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष अंकलेश्वर दुबे और अन्य साथियों ने आज मीडिया को इसकी जानकारी दी। 

यह भी पढ़ें: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर सख्त हुए सागर कमिश्नर, दमोह-पन्ना के सीएमएचओ को नोटिस ▪️चाइल्ड डेथ रिव्यूह में उदासीनता बरतने पर संभाग के सभी BMO को नोटिस

कानून में नहीं तो PCI कैसे बना सकती है नियम ?

उन्होंने बताया कि अदालत में सुनवाई के दौरान PCI ने तर्क दिया कि COURSE और COURSE OF STUDY अलग-अलग अवधारणाएं हैं तथा प्रत्येक शैक्षणिक वर्ष को अलग COURSE OF STUDY मानकर वार्षिक अनुमोदन लिया जा सकता है। लेकिन हाईकोर्ट ने इस तर्क को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि B.PHARM. D. PHARM या M.PHARM का पूरा कार्यक्रम ही COURSE OF STUDY है, उसका प्रत्येक वर्ष अलग कोर्स नहीं माना जा सकता। अदालत ने यहां तक टिप्पणी की कि यदि PCI का तर्क स्वीकार कर लिया जाए तो इसका अर्थ होगा कि B.PHARM का विद्यार्थी चार अलग-अलग COURSE OF STUDY कर रहा है, जो पूरी तरह अव्यावहारिक और कानून की भावना के विपरीत है।

निगरानी के नाम पर अवैध वसूली नहीं

फार्मेसी शिक्षण संस्थानों का एक बड़ा आरोप रहा है कि PCI ने निगरानी और गुणवत्ता नियंत्रण के नाम पर PERC शुल्क वसूलने तथा हर वर्ष अनुमोदन प्रक्रिया थोपने की परंपरा बना ली थी। हाईकोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि PCI के पास पहले से ही धारा 12(3) के तहत जानकारी मांगने, धारा 16 के तहत निरीक्षण करने और धारा 13 के तहत अनुमोदन वापस लेने की पर्याप्त शक्तियां मौजूद हैं। इसलिए वार्षिक अनुमोदन की बाध्यता का कोई औचित्य नहीं बनता।

यह भी पढ़ें: सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल को 10 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा लोकायुक्त पुलिस ने

फार्मेसी शिक्षा क्षेत्र में बड़ा संदेश

इस फैसले को देशभर के हजारों फार्मेसी कॉलेजों के लिए राहत के रूप में देखा जा रहा है। लंबे समय से संस्थान यह आरोप लगाते रहे हैं कि PCI ने अपने प्रशासनिक सर्कुलरों और हैंडबुक के माध्यम से ऐसे दायित्व थोप दिए थे जिनका आधार स्वयं PHARMACY ACT में नहीं है। अब दिल्ली हाईकोर्ट ने स्पष्ट संदेश दिया है कि किसी भी वैधानिक संस्था को कानून से ऊपर जाकर नए दायित्व या आर्थिक भार लगाने का अधिकार नहीं है। यदि किसी संस्थान में कमियां हैं तो PCI को PHARMACY ACT की धारा 13 के तहत निर्धारित कानूनी प्रक्रिया अपनानी होगी, न कि हर वर्ष अनुमोदन रोकने या नो एडमिशन ईयर की धमकी देने की नीति।

यह भी पढ़ें: 50 हजार की रिश्वत लेते सरकारी कालेज के सहायक प्राध्यापक को लोकायुक्त ने पकड़ा : पोस्टिंग के नाम पर मांग रहा था 4 लाख

इस फैसले के बाद फार्मेसी शिक्षा जगत में एक बड़ा प्रश्न उठ खड़ा हुआ है कि आखिर वर्षों से बसले गए PERC शुल्क और वार्षिक अनुमोदन प्रक्रिया का कानूनी आधार क्या था ? यदि यह व्यवस्था कानून के अनुरूप नहीं थी, तो क्या देशभर के संस्थानों से वसूली गई रकम और लागू की गई प्रक्रियाओं की भी समीक्षा होगी? दिल्ली हाईकोर्ट का यह फैसला केवल एक अपील की हार नहीं, बल्कि फार्मेसी शिक्षा क्षेत्र में नियामकीय जवाबदेही और वैधानिक सीमाओं की पुनर्स्थापना के रूप में देखा जा रहा है। अब निगाहें PCI और केंद्र सरकार की अगली रणनीति पर टिकी हैं।

सभी कालेज एकजुट हो

इस ऐतिहासिक निर्णय पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इस न्यायालयीन लड़ाई से जुड़े कॉलेज संचालक अजय श्रीवास्तव ने  कहा कि, यह केवल स्स्स कॉलेज या कुछ संस्थानों की जीत नहीं, बल्कि देशभर के फार्मेसी कॉलेजों की सामूहिक जीत है। उनका कहना है कि पिछले दो वर्षों से यह कानूनी संघर्ष फार्मेसी शिक्षा क्षेत्र के हितों की रक्षा के लिए लड़ा जा रहा है और अभी यह लड़ाई समाप्त नहीं हुई है। उन्होंने आशंका व्यक्त की कि इस निर्णय को सर्वोच्च न्यायालय में चुनौती दे सकती है, इसलिए सभी फार्मेसी संस्थानों को एकजुट होकर इस मामले में सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब नियामक संस्थाएं कानून की सीमाओं से बाहर जाकर निर्णय लेने लगती हैं, तब न्यायपालिका ही संस्थानों के अधिकारों की अंतिम रक्षा करती है। उन्होंने देशभर के कॉलेज संचालकों, शिक्षकों और फार्मेसी शिक्षा से जुड़े सभी हितधारकों से अपील की कि वे इस संघर्ष को किसी एक संस्थान की लड़ाई न मानें, बल्कि फार्मेसी शिक्षा के भविष्य और संस्थानों के वैधानिक अधिकारों की रक्षा का अभियान समझकर इसमें अपना योगदान दें। उनका कहना था कि यदि पूरा फार्मेसी समुदाय एकजुट रहा तो किसी भी संस्था या प्राधिकरण के लिए मनमाने निर्णय थोपना आसान नहीं होगा।


-------------



---------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

इंस्टाग्राम : teenbattinews
---------------

---------------

  




Share:

जमीन सीमांकन के बदले 80 हजार की रिश्वत लेते राजस्व निरीक्षक गिरफ्तार: लोकायुक्त की ट्रैप कार्रवाई

जमीन सीमांकन के बदले 80 हजार की रिश्वत लेते राजस्व निरीक्षक गिरफ्तार: लोकायुक्त की ट्रैप कार्रवाई


तीनबत्ती न्यूज: 02 जून,2026

जबलपुर। लोकायुक्त पुलिस जबलपुर ने मंगलवार को भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्व विभाग में पदस्थ राजस्व निरीक्षक करण सिंह लोधी को 80 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी एक व्यापारी से जमीन के सीमांकन के बदले एक लाख रुपये की रिश्वत की मांग कर रहा था।

यह भी पढ़ें: पटवारी को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते लोकायुक्त पुलिस सागर ने रंगे हाथों पकड़ा

प्राप्त जानकारी के अनुसार जबलपुर निवासी व्यापारी रोहित जैन ने अपने साथियों के साथ ग्राम क्लोन, तहसील शहपुरा में मटर प्लांट स्थापित करने के लिए जमीन खरीदी थी। जमीन का नामांतरण हो चुका था, लेकिन सीमांकन की प्रक्रिया शेष थी। इसी कार्य के लिए उन्होंने शहपुरा में पदस्थ राजस्व निरीक्षक करण सिंह लोधी से संपर्क किया था।

यह भी पढ़ें: सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल को 10 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा लोकायुक्त पुलिस ने

शिकायतकर्ता के अनुसार सभी आवश्यक दस्तावेज जमा करने और कमियां पूरी करने के बावजूद राजस्व निरीक्षक ने सीमांकन करने के एवज में एक लाख रुपये रिश्वत की मांग की। पिछले करीब दो माह से सीमांकन के लिए चक्कर लगाने के बावजूद काम नहीं होने पर व्यापारी ने लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत की।

यह भी पढ़ें: 50 हजार की रिश्वत लेते सरकारी कालेज के सहायक प्राध्यापक को लोकायुक्त ने पकड़ा : पोस्टिंग के नाम पर मांग रहा था 4 लाख

लोकायुक्त टीम द्वारा शिकायत का सत्यापन किया गया, जिसमें रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। इसके बाद ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई गई। मंगलवार को आरोपी ने शिकायतकर्ता को रतन कॉलोनी स्थित अपने निवास के पास बुलाया, जहां पूर्व निर्धारित योजना के तहत व्यापारी ने उसे 80 हजार रुपये दिए। रकम स्वीकार करते ही लोकायुक्त टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।

लोकायुक्त निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।


-------------



---------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

इंस्टाग्राम : teenbattinews
---------------

---------------

  


Share:

पटवारी को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते लोकायुक्त पुलिस सागर ने रंगे हाथों पकड़ा

पटवारी को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते लोकायुक्त पुलिस सागर ने रंगे हाथों पकड़ा


तीनबत्ती न्यूज: 02 जून, 2026

टीकमगढ़। मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में लोकायुक्त पुलिस सागर ने सोमवार को टीकमगढ़ जिले में बड़ी ट्रैप कार्रवाई करते हुए एक पटवारी को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी आवेदक से सार्वजनिक रास्ता नहीं बनाने और उसके मकान को अतिक्रमण घोषित न करने के एवज में रिश्वत की मांग कर रहा था।

यह भी पढ़ें: सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल को 10 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा लोकायुक्त पुलिस ने

यह था मामला

लोकायुक्त से मिली जानकारी के अनुसार, आवेदक पुंटू आदिवासी (47 वर्ष), निवासी ग्राम गोपालपुरा भाटा, ग्राम पंचायत गोपालपुरा खास, जिला टीकमगढ़, पिछले लगभग 50 वर्षों से पट्टे की जमीन पर बने कच्चे मकान में निवास कर रहे हैं। आरोप है कि गोपालपुरा के पटवारी अजय सूत्रकार ने उनके मकान को अतिक्रमण घोषित कर वहां से सार्वजनिक रास्ता निकालने की कार्रवाई न करने के बदले 15 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी।



यह भी पढ़ें: 50 हजार की रिश्वत लेते सरकारी कालेज के सहायक प्राध्यापक को लोकायुक्त ने पकड़ा : पोस्टिंग के नाम पर मांग रहा था 4 लाख

पीड़ित ने इस संबंध में लोकायुक्त कार्यालय सागर पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के सत्यापन के दौरान यह तथ्य सामने आया कि आरोपी पटवारी 25 मई 2026 को 5 हजार रुपये पहली किस्त के रूप में ले चुका था। सत्यापन के बाद लोकायुक्त टीम ने योजनाबद्ध कार्रवाई करते हुए 2 जून 2026 को ग्राम कंचनपुरा स्थित पन्नालाल कुशवाहा की किराना दुकान पर जाल बिछाया।

यह भी पढ़ें: MP: एसडीएम कार्यालय का स्टेनो 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार: EOW की कार्रवाई

जैसे ही आरोपी पटवारी अजय सूत्रकार ने आवेदक से 10 हजार रुपये की शेष रिश्वत राशि प्राप्त की, लोकायुक्त टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें: दमोह में लोकायुक्त पुलिस सागर ने 6 हजार की रिश्वत लेते पंचायत सचिव को रंगे हाथ पकड़ा: चौकीदार भी सह-आरोपी

यह कार्रवाई महानिदेशक लोकायुक्त  योगेश देशमुख के भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश, उप पुलिस महानिरीक्षक  मनोज सिंह के मार्गदर्शन तथा पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त सागर योगेश्वर शर्मा के निर्देशन में की गई। ट्रैप कार्रवाई का नेतृत्व निरीक्षक कमल सिंह उईके एवं निरीक्षक मंजू किरण तिर्की ने लोकायुक्त सागर की टीम के साथ किया।

लोकायुक्त सागर संभाग ने नागरिकों से भ्रष्टाचार संबंधी शिकायतों के लिए हेल्पलाइन नंबर 8435794333 पर संपर्क करने की अपील की है।


-------------



---------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

इंस्टाग्राम : teenbattinews
---------------

---------------

  


Share:

युवा कांग्रेस ने मुख्यमंत्री को सद्बुद्धि देने हेतु सद्बुद्धि प्रार्थना सभा का किया आयोजन

युवा कांग्रेस ने मुख्यमंत्री को सद्बुद्धि देने हेतु सद्बुद्धि प्रार्थना सभा का किया आयोजन


तीनबत्ती न्यूज: 01 जून ,2026

सागर : मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के खिलाफ भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव द्वारा अशोभनीय एवं अभद्र भाषा का प्रयोग किए जाने के विरोध में मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेशव्यापी आह्वान पर युवा कांग्रेस नरयावली विधानसभा के तत्वावधान में पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी की मुख्य उपस्थिति में स्थानीय नरसिंहपुर रोड मकरोनिया स्थित संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष सद्बुद्धि प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों ने लोकतांत्रिक मूल्यों एवं राजनीतिक शालीनता की रक्षा हेतु मुख्यमंत्री को सद्बुद्धि प्रदान करने की प्रार्थना की तथा भाजपा सरकार की जनविरोधी एवं अहंकारी कार्यशैली के खिलाफ विरोध दर्ज कराया।


पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री प्रदेश के सर्वोच्च जनप्रतिनिधि हैं,इसलिए उनके प्रत्येक शब्द का समाज पर व्यापक प्रभाव पड़ता है।राजनीतिक मतभेदों के बावजूद मर्यादित भाषा का प्रयोग लोकतंत्र की मूल भावना है।मुख्यमंत्री को अपने पद की गरिमा के अनुरूप व्यवहार करना चाहिए।उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी संविधान,लोकतांत्रिक मूल्यों और जनहित के मुद्दों की लड़ाई लगातार लड़ती रहेगी।युवा कांग्रेस अध्यक्ष रोहित वर्मा ने कहा कि युवा कांग्रेस अन्याय,अहंकार और लोकतांत्रिक संस्थाओं के अपमान के खिलाफ लड़ाई जारी रखेगी तथा जनता की आवाज को बुलंद करती रहेगी।

ये रहे शामिल

सद्बुद्धि प्रार्थना सभा में नरयावली विधान सभा के प्रभारी लक्ष्मण सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेन्द्र सुहाने,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नरयावली के अध्यक्ष शिवपाल यादव, मकरोनिया ब्लॉक अध्यक्ष देवेन्द्र कुर्मी,सदर कैन्ट ब्लॉक अध्यक्ष पं रवि उमाहिया,जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष आर.आर.पारासर,युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव निखिल चौकसें,कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष अरविंद पंथी,ब्लॉक युवक कांग्रेस के अध्यक्ष साहित्य पाण्डेय,राहुल कुशवाहा आदि ने विचार व्यक्त किये।सद्बुद्धि  प्रार्थना सभा में मुख्य रूप से जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष जतिन चौकसें,पुरुषोत्तम शिल्पी,हर गोविन्द कुर्मी, मोतीलाल पटैल,मनोज राय,अजय अहिरवार, कोमल सिंह,आई.एम. खान,हेमंत लारिया, कमल चौधरी,हर प्रसाद पटैल,महेंद्र यादव, राकेश रजक,पप्पू सेन, सुनील चौधरी,दुर्गेश अहिरवार, कल्याण सिंह, के.बी.सिंह, कमलेश अहिरवार,अजय बमदेले, प्रीतम अहिरवार, सुनील लारिया,शंकर दाऊ, अनुज कुमार,गुड्डू रैकवार, कमलेश बाल्मीकि, हरिराम अहिरवार,। मोहन अहिरवार,खनजु राम, दयाराम, कमोदी अहिरवार, राधे श्याम राय आदि मौजूद थे।

-------------



---------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

इंस्टाग्राम : teenbattinews
---------------

---------------

  



Share:

www.Teenbattinews.com

Archive