कुशवाहा समाज के सामुदायिक भवन के प्रथम तल निर्माण का भूमिपूजन किया विधायक शैलेंद्र जैन ने
तीनबत्ती न्यूज: 02 जून,2025
सागर। राजीव नगर वार्ड में विधायक निधि से कुशवाहा समाज के सामुदायिक भवन के प्रथम तल निर्माण कार्य का विधि-विधानपूर्वक भूमिपूजन सागर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी एवं नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार द्वारा किया गया। यह निर्माण कार्य विधायक निधि से स्वीकृत 15 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा।इस मोके पर विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने कहा कि सामुदायिक भवन समाज की सामाजिक, सांस्कृतिक एवं पारिवारिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा। इससे समाज के लोगों को विभिन्न आयोजनों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने विधायक शैलेंद्र जैन के विकासोन्मुखी दृष्टिकोण की सराहना करते हुए कहा कि सागर नगर को विकसित महानगर के रूप में स्थापित करने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाज के लिए इस प्रकार की सुविधाओं का निर्माण सामाजिक एकता और संगठन को मजबूत करेगा। नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार ने कहा कि आज सागर में करोड़ों और लाखों रुपये के विकास कार्य निरंतर स्वीकृत होकर धरातल पर उतर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा था जब छोटे-छोटे विकास कार्यों के लिए भी संसाधनों की कमी महसूस होती थी, लेकिन वर्तमान में विधायक शैलेंद्र जैन के प्रयासों से शासन से पर्याप्त राशि प्राप्त हो रही है और सागर के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जा रही है।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया, विक्रम सोनी, मंडल अध्यक्ष श्रीमती नीलम अहिरवार, पार्षद प्रहलाद पटेल, राजेश पटेल, नर्मदा प्रसाद पटेल सहित कुशवाहा समाज के वरिष्ठजन एवं बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम में श्रीमती नीलम अहिरवार, सतीश जैन, रिंकू राज, डॉ. दशरथ मालवीय, प्रहलाद पटेल, प्रभुदयाल साहू, कपिल नाहर, सुनील गोस्वामी, श्रीमती अनिता अहिरवार, भोला पटेल, दीपक लोधी, दिलीप बचकैया, प्रणव कन्हौआ, धर्मेन्द्र खटीक, निर्भय सिंह घोषी, रामू ठेकेदार, नरेश धानक, राहुल अहिरवार, देवेंद्र अहिरवार, अनुज साहू, जयराज जाटव सहित समिति के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। समिति अध्यक्ष राजेश पटेल, उपाध्यक्ष संतु पटेल एवं हीरालाल पटेल, सचिव नर्मदा प्रसाद पटेल, सह सचिव दुर्गा प्रसाद पटेल, कोषाध्यक्ष नितिन पटेल तथा संरक्षक प्रहलाद पटेल सहित समाज के वरिष्ठ सदस्यों ने निर्माण कार्य के लिए विधायक का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में सैकड़ों समाजबंधुओं की उपस्थिति रही।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें