सीएम डॉ. यादव का 14 जून को केसली आगमन प्रस्तावित : विधायक, कलेक्टर - एसपी ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण
तीनबत्ती न्यूज: 10 जून 2026
सागर : प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रस्तावित केसली आगमन को लेकर विधायक बृजबिहारी पटेरिया, कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल एवं पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया ने अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। विधायक श्री पटेरिया ने हेलीपैड, कार्यक्रम स्थल पर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने कहा कि मौसम को देखते हुए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जावें। हेलीपैड, कार्यक्रम स्थल, पार्किंग स्थल पर भी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। सभी जगह पेयजल, शौचालय, छायादार स्थान सहित अन्य व्यवस्थाएं समय के पूर्व पूर्ण की जाएं। उन्होंने कहा कि हेलीपैड से कार्यक्रम स्थल तक सड़क मार्ग को आवागमन की दृष्टि सुचारू रखें। कलेक्टर श्रीमती पाल ने निर्देश दिए कि कार्यक्रम स्थल पर एम्बुलेंस के साथ डॉक्टर, मेडिसिन और गर्मी को देखते हुए ओआरएस वगैरह उपलब्ध रहे।
निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ विवेक केवी, केसली एसडीएम श्रीमती राजनंदिनी शर्मा, देवरी एसडीएम श्री मुनव्वर खान सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।








0 comments:
एक टिप्पणी भेजें