Editor: Vinod Arya | 94244 37885

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द को लेकर : युवा कांग्रेस नें बैरीकेडिंग व वाटर कैनन के बीच किया कलेक्ट्रेट व जिला निर्वाचन कार्यालय का किया घेराव ▪️शहर कांग्रेस ने गांधी प्रतिमा के समक्ष किया धरना-उपवास

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द को लेकर : युवा कांग्रेस नें बैरीकेडिंग व वाटर कैनन के बीच किया कलेक्ट्रेट व जिला निर्वाचन कार्यालय का किया घेराव

▪️शहर कांग्रेस ने गांधी प्रतिमा के समक्ष किया धरना-उपवास


तीनबत्ती न्यूज : 10 जून, 2026

सागर/ राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की उम्मीदवार सुश्री मीनाक्षी नटराजन का नामांकन षड्यंत्रपूर्वक निरस्त कर लोकतंत्र की हत्या किए जाने तथा अलोकतांत्रिक एवं पक्षपातपूर्ण निर्णय के विरोध में मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेशव्यापी आव्हान पर सागर जिला मुख्यालय पर जिला युवा कांग्रेस एवं युवा कांग्रेस सागर विधानसभा के संयुक्त तत्वावधान में बैरिकेडिंग व वाटर कैनन के बीच जिला निर्वाचन कार्यालय व कलेक्ट्रेट का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया गया।युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष संदीप चौधरी व युवा कांग्रेस सागर विधानसभा अध्यक्ष सागर साहू द्वारा आयोजित घेराव-प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ता स्थानीय पहलवान बब्बा मंदिर के सामने से एकत्रित होकर भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिला निर्वाचन कार्यालय व कलेक्ट्रेट का घेराव कर तीखा विरोध दर्ज कराया।

-------------

वीडियो देखने क्लिक करे

युवा कांग्रेस नें बैरीकेडिंग व वाटर कैनन के बीच किया कलेक्ट्रेट व जिला निर्वाचन कार्यालय का किया घेराव

-------------

घेराव के दौरान प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस एवं प्रशासन द्वारा व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।प्रशासन ने कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार पर बैरीकेडिंग कर युवा कांग्रेसियों को रोकने के लिए वाटर कैनन का भी उपयोग किया बावजूद इसके आक्रोशित युवा कांग्रेसियों को जिला निर्वाचन कार्यालय व कलेक्ट्रेट का घेराव से पुलिस एवं प्रशासन नहीं रोक सका।प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन जी का नामांकन निरस्त किया जाना लोकतांत्रिक व्यवस्था पर सीधा हमला है।भाजपा सरकार लोकतांत्रिक संस्थाओं को प्रभावित कर विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है।कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी।जिला ग्रामीण कांग्रेस के संगठन महामंत्री आशीष ज्योतिषी ने कहा कि यह निर्णय पूरी तरह पक्षपातपूर्ण एवं अलोकतांत्रिक है।राज्यसभा चुनाव जैसी संवैधानिक प्रक्रिया में इस प्रकार का हस्तक्षेप लोकतंत्र की भावना के विपरीत हैं।युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष संदीप चौधरी ने कहा कि मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश व्यापी आव्हान पर युवा कांग्रेस पूरे प्रदेश में लोकतंत्र बचाने की लड़ाई लड़ रही है।मीनाक्षी नटराजन जी का नामांकन निरस्त किया जाना लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है,जिसके खिलाफ युवा कांग्रेस लगातार आवाज उठाती रहेगी।

प्रदर्शन को युवा कांग्रेस सागर विधानसभा अध्यक्ष सागर साहू , नरयावली विधान सभा प्रभारी लक्ष्मण सिंह ठाकुर सागर विधानसभा प्रभारी जितेंद्र जैन 'क्रांतिकारी', पूर्व जिला अध्यक्ष राहुल चौबे आदि ने संबोधित किया। 

ये रहे शामिल 

प्रदर्शन में मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव एड. निखिल चौकसे,सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे,रहली विधान सभा अध्यक्ष रोहित कुर्मी,खुरई विधान सभा अध्यक्ष अमन लोधी,सुरखी विधान सभा अध्यक्ष प्रणव प्रताप सिंह,जिला कांग्रेस के प्रवक्ता द्वय कमलेश तिवारी व सूर्या शुक्ला,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पं.रवि उमाहिया आदि ने निर्वाचन आयोग व भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर हमला बोला।घेराव व प्रदर्शन में मुख्य रूप रहली विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रहे एडवोकेट कमलेश साहू,पूर्व सरपंच शरद राजा सेन,एड.अकील सिद्दीकी, मनोज पवार,कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष अरविंद बंटी पंथी,एड.घनश्याम पटैल, राहुल जैन,सुदीप पटैरिया,राहुल कुशवाहा, समीर मकरानी,गोलू पचौरी,एड.ब्रजेन्द्र कुमार अहिरवार,आई एम खान,इंजी.सत्यम सिंह,दुर्गेश अहिरवार,सोहेब कुरैशी,विजय पाराशर,कमल चौधरी, राकेश रजक,महेन्द्र यादव,अजय बमदेले,लल्ला यादव,आमिर वीरू,गुलाब अहिरवार,सिद्धार्थ सिंह,कपिल राजपूत,राज बंसल, विजय मेंबर, फदाली अहिरवार,दीपक कुर्मी आदि कांग्रेसजन मौजूद थे।



शहर कांग्रेस ने गांधी प्रतिमा के समक्ष किया धरना

जिला शहर कांग्रेस कमेटी ने सब्जी मंडी स्थित गांधी जी की प्रतिमा के समक्ष कांग्रेस राज्य सभा उम्मीदवार बहन मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने के विरोध में उपवास रख धरना दिया 

इस अवसर पर जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश जाटव ने कहा कि देश  प्रदेश की  सरकार सत्ता की लुटेरी है डाकुओं की तरह पहले सरकारें लूटी और अब जनमत ना होने के बावजूद भी फर्जी तरीके से अपने राज्य सभा उम्मीदवार को जिताने की साज़िश की है बहन मीनाक्षी नटराजन के खिलाफ कोई एफआईआर नहीं है केवल एक शिकायती पत्र था जो नामांकन रद्द होने कारण नहीं बनता 

पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि भाजपा जब कांग्रेस के विधायकों को नहीं खरीद पाई तो उसने बहन मीनाक्षी नटराजन के नामांकन को गलत बताने निर्वाचन आयोग को उल्लू की तरह जगाकर दबावपूर्ण तरीके नामांकन रद्द कराया 

नेता प्रतिपक्ष बाबूसिंह बब्बू यादव ने बताया कि कांग्रेस के विधायकों का संख्या बल अधिक होने के बाबजूद भाजपा द्वारा प्रत्याशी उतारना सिद्ध करता हैं कि भाजपा पहले से ही साजिश रच चुकी थी।

इस अवसर पर कांग्रेस ने संविधान विरोधी - नरेन्द्र मोदी, एवं चुनाव आयोग तेरी तानाशाही नहीं चलेगी नहीं चलेगी के नारे तथा रघुपति राघव राजा राम के भजन गाए सभी कांग्रेस जन बाबा साहेब डा भीमराव अंबेडकर की फोटो व संविधान लिए हुए थे।

ये रहे शामिल 

इस अवसर पूर्व विधायक सुनील जैन, राकेश राय, चक्रेश सिंघ‌‌‌ई, सुलेखा राय, नीलोफर चमन अंसारी,रेखा सोनी, रोशनी वसीम खान, सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे , राहुल चोबे ,अवधेश तोमर,, कमलेश तिवारी, शेलेन्द तोमर, हेमराज रजक, वीरेंद्र राजे, नरेंद्र मिश्रा, ऋषभ जैन,समीर खान, सागर साहू, जितेंद्र चौधरी, लीलाधर सूर्यवंशी, दीनदयाल तिवारी,भैयन पटेल, चक्रेश रोहित, नौशाद अब्बासी, डॉ दिनेश पटेरिया,हीरा लाल चौधरी,डॉक्टर गीता कुशवाहा, अर्चना कनौजिया, अरविंद ठाकुर अजय राजपूत,आनंद हैला, नीलेश अहिरवार, जाहिद ठेकेदार, सुरेश पंजवानी ,अकबर राइन,हरिश्चंद्र सोनवार, महेश अहिरवार, पीयूष अवस्थी,साजिद राइन, ज्योति मलैया,पवन पटेल,राहुल रजक,रेखा अहिरवार, सुनील ठाकुर, कुंदन जाट, बंटी कोरी, कुंजीलाल लड़ियां, गोपाल प्रजापति, निखिल जैन, बाबू मछंदर, संजय शराफ, तज्जु भाई जान, नरेश संनकत,फिरदौस कुरैशी, अरविंद मछंदर, संजय जैन, तरुण कोरी कालीचरण प्रजापति, मयंक ठक्कर, लक्ष्मीकांत अहिरवार, शेरु खान, टीकाराम दीवान, अरविंद पंथी, गंगा राम अहिरवार, श्रीं दास रैकवार,कल्लू गुप्ता, दशरथ रोहितास,राहुल सेन, देवेंद्र वाल्मीकि सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन थे।



Share:

सीएम डॉ. यादव का 14 जून को केसली आगमन प्रस्तावित : विधायक, कलेक्टर - एसपी ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

सीएम डॉ. यादव का 14 जून को केसली आगमन प्रस्तावित : विधायक,  कलेक्टर - एसपी ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण


तीनबत्ती न्यूज:  10 जून 2026
सागर
: प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रस्तावित केसली आगमन को लेकर विधायक  बृजबिहारी पटेरिया, कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल एवं पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया ने अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। विधायक श्री पटेरिया ने हेलीपैड, कार्यक्रम स्थल पर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने कहा कि मौसम को देखते हुए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जावें। हेलीपैड, कार्यक्रम स्थल, पार्किंग स्थल पर भी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। सभी जगह पेयजल, शौचालय,  छायादार स्थान सहित अन्य व्यवस्थाएं समय के पूर्व पूर्ण की जाएं। उन्होंने कहा कि हेलीपैड से कार्यक्रम स्थल तक सड़क मार्ग को आवागमन की दृष्टि सुचारू रखें। कलेक्टर श्रीमती पाल ने निर्देश दिए कि कार्यक्रम स्थल पर एम्बुलेंस के साथ डॉक्टर, मेडिसिन और गर्मी को देखते हुए ओआरएस वगैरह उपलब्ध रहे।
मम्म

    
पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया ने निर्देश दिए कि कार्यक्रम स्थल, पार्किंग , हेलीपैड सहित सड़क मार्ग को सुचारू रूप से रखने के लिए आवश्यक प्रबंध किया जावे जहां आवश्यकता हो तत्काल बेरिकेटिंग करें। कार्यक्रम स्थल एवं सीएम के रूट पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा और मॉनिटरिंग भी की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ  विवेक केवी, केसली एसडीएम श्रीमती राजनंदिनी शर्मा,  देवरी एसडीएम श्री मुनव्वर खान सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Share:

सागर में योग दिवस की तैयारियां तेज : आयोजित हुई योग कक्षा

सागर में योग दिवस की तैयारियां तेज : आयोजित हुई योग कक्षा


तीनबत्ती न्यूज: 10 जून,2026

सागर। आगामी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मद्देनजर शहर में योग संबंधी गतिविधियां तेज हो गई हैं। आचरण इको सिटी, कनेरा देव में योग कक्षा का आयोजन निरंतर चल रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में कॉलोनीवासियों ने सहभागिता कर योगाभ्यास किया।

कार्यक्रम में योग निकेतन योग प्रशिक्षण संस्थान, सागर के सदस्यों ने उपस्थित लोगों को योग के महत्व, स्वास्थ्य लाभ एवं नियमित अभ्यास की आवश्यकता के बारे में जानकारी दी। योग प्रशिक्षकों ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों ने नियमित रूप से योग करने और अपने दैनिक जीवन में इसे शामिल करने का संकल्प लिया।

ये रहे शामिल

कार्यक्रम में हरि नारायण खरे, बी.डी. साहू (सदस्य, जिला योग आयोग), उमाकांत मिश्रा, एडवोकेट बृज बिहारी चौरसिया, मदनमोहन श्रीवास्तव, रणजीत सिंह ठाकुर, रमेश कुमार सोनी, रामकिशन चौरसिया, खलक सिंह घोषी, रामराज सोनकर, राधेश्याम विश्वकर्मा, वीरेंद्र कुमार साहू, हरि सिंह यादव, दशरथ लाल चौबे, माधव प्रसाद नगाइच, दिनेश कुमार चौबे, मनोज कुमार दुबे, लाल सिंह घोषी, घनश्याम शर्मा सहित अन्य कॉलोनीवासी उपस्थित रहे और योग का लाभ लिया।

योग निकेतन के सदस्यों ने बताया कि योग दिवस तक शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम एवं योग प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोग योग से जुड़कर स्वस्थ जीवन का लाभ प्राप्त कर सकें।

Share:

अयोध्यावासी क्षत्रिय स्वर्णकार समाज सागर का पारिवारिक परिचय सम्मेलन संपन्न

अयोध्यावासी क्षत्रिय स्वर्णकार समाज सागर का पारिवारिक परिचय सम्मेलन संपन्न


तीनबत्ती न्यूज: 10 जून,2026

सागर। श्री अयोध्यावासी क्षत्रिय स्वर्णकार समाज, सागर द्वारा विशाल पारिवारिक परिचय सम्मेलन एवं मिलन समारोह का आयोजन मंगलवार को सागर सरोज स्थित मैरिज गार्डन में भव्य रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज के बड़ी संख्या में परिवारों ने सहभागिता कर आपसी परिचय, संवाद और सामाजिक एकता को मजबूत करने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सागर विधायक शैलेन्द्र जैन एवं भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी रहे। अतिथियों ने समाज की एकजुटता, शिक्षा, संस्कार और सामाजिक विकास के लिए ऐसे आयोजनों की आवश्यकता पर बल दिया।


समारोह में समाज के वरिष्ठजनों एवं गणमान्य नागरिकों में भगवानदास मुखिया, विष्णु आर्य, वृंदावन सोनी, कमलेश सोनी, संजय बकोली, रामजी सोनी (बरेला), वीरू पहलवान, विनोद पहलवान, अभिषेक, तरुण सराफ, प्रमोद सोनी (पोद्दार), भरत सोनी, पप्पू (शंकर), रामस्वरूप, मनीष, शिशिर सराफ, संजू मुखिया, मनोज मुखिया, सुरेश ढाने एवं संतोष ढाने सहित अनेक समाजबंधु उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मातृशक्ति, युवा वर्ग और बच्चों की भी उल्लेखनीय सहभागिता रही।

आयोजन समिति ने कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने वाले सभी समाजबंधुओं, अतिथियों, मातृशक्ति एवं युवा साथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। समाजजनों ने विश्वास जताया कि भविष्य में भी इसी प्रकार के आयोजन समाज की एकता, प्रगति और उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहेंगे।

कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और समाज के लोगों ने इसे यादगार एवं ऐतिहासिक आयोजन बताया।

Share:

Sagar News : पंचायत में निर्माण कार्यों में वित्तीय अनियमितता पर उपयंत्री, सरपंच-सचिव सहित पांच को नोटिस

Sagar News : पंचायत में निर्माण कार्यों में वित्तीय अनियमितता पर उपयंत्री, सरपंच-सचिव सहित पांच को नोटिस


तीनबत्ती न्यूज: 10 जून 2026
सागर
: कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत बसाहरी में खेत तालाब एवं प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना अंतर्गत कराए गए निर्माण कार्यों में वित्तीय अनियमितताओं की शिकायत की  जांच में कराई गई है। जांच दल की रिपोर्ट के आधार पर जनपद पंचायत खुरई के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों एवं पंचायत पदाधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बसाहरी निवासी शिकायतकर्ता प्रताप सिंह राजपूत द्वारा खेत तालाब एवं प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत कराए गए कार्यों में अनियमितताओं की शिकायत की गई थी। शिकायत की जांच के लिए एक जांच दल गठित किया गया था।
इनको दिए नोटिस
गठित जांच दल ने 6 जून 2026 को ग्राम पंचायत बसाहरी पहुंचकर संबंधित निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया तथा पोर्टल पर उपलब्ध अभिलेखों से उनका मिलान किया। जांच के दौरान शिकायत में लगाए गए आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए। जांच प्रतिवेदन 9 जून 2026 के आधार पर जनपद पंचायत खुरई के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा सहायक यंत्री, उपयंत्री, सरपंच, सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। संबंधितों को तीन दिवस के भीतर अपना जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
Share:

महात्मा ज्योतिबा फुले मंगल भवन,सकल सैनी माली समाज सागर का लोकार्पण संपन्न

महात्मा ज्योतिबा फुले मंगल भवन,सकल सैनी माली समाज सागर का लोकार्पण संपन्न



तीनबत्ती न्यूज: 08 जून,2026

सागर। अंबेडकर वार्ड में विधायक निधि से निर्मित सकल सैनी माली समाज, सागर के महात्मा ज्योतिबा फुले मंगल भवन का लोकार्पण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ महात्मा ज्योतिबा फुले एवं माता सावित्रीबाई फुले के चित्रों पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।




मंगल भवन का लोकार्पण भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी, नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार तथा समाज के वरिष्ठजनों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर सकल सैनी माली समाज की स्मारिका/पत्रिका का विमोचन भी मुख्य अतिथियों द्वारा किया गया।



कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं सागर विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन आवश्यक कार्यवश प्रवास पर होने के कारण समारोह में उपस्थित नहीं हो सके। उन्होंने दूरभाष के माध्यम से उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए समाज को नवनिर्मित मंगल भवन की शुभकामनाएं प्रेषित कीं तथा इसके सफल संचालन के लिए मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।


समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बताया कि सागर में समाज के लिए एक सामुदायिक भवन की मांग लंबे समय से की जा रही थी, जो अब पूर्ण हुई है। इस भवन के निर्माण से समाज के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं पारिवारिक कार्यक्रमों के आयोजन में सुविधा प्राप्त होगी तथा समाज को एक स्थायी मंच उपलब्ध होगा।


समारोह के दौरान समाजजनों ने भवन निर्माण में सहयोग प्रदान करने वाले नगर विधायक, जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए इसे समाज की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

ये रहे शामिल

इस अवसर पर मुख्य रूप से एमआईसी सदस्य एवं पार्षद अनूप उर्मिल, जिला अध्यक्ष दिलीप सैनी, संभाग अध्यक्ष सुभाष सैनी, वरिष्ठ समाजसेवी अमित सैनी, अनिल सैनी (डब्बू), राधेश्याम माली, राकेश सैनी, गोलू सैनी, कमलेश सैनी, श्याम सैनी, अजय सैनी, अनूप सैनी एवं पवन सैनी सहित समाज के वरिष्ठजन, पदाधिकारी, युवा, माताएं एवं बहनें सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे।मंच संचालन श्रीमती चंदा सैनी एवं शुभम सैनी ने किया।

Share:

सागर में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को लेकर विधायक शैलेंद्र जैन ने सीएम डॉ. यादव से की मुलाकात ▪️कैथ लैब, न्यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी और कैंसर हॉस्पिटल की प्रशासकीय स्वीकृति का किया आग्रह

सागर में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को लेकर विधायक शैलेंद्र जैन ने सीएम डॉ. यादव से की मुलाकात

▪️कैथ लैब, न्यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी और कैंसर हॉस्पिटल की प्रशासकीय स्वीकृति का किया आग्रह


तीनबत्ती न्यूज: 08 जून, 2026

भोपाल। सागर विधायक शैलेंद्र क जैन ने भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सौजन्य भेंट कर सागर एवं बुंदेलखंड क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और उन्नयन को लेकर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान विधायक जैन ने बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में स्वीकृत सुपर स्पेशलिटी स्वास्थ्य सेवाओं को शीघ्र प्रारंभ कराने का आग्रह किया।

यह भी पढ़ें: कलेक्टर प्रतिभा पाल का कड़ा रुख: लापरवाही बरतने वाले सिविल सर्जन और सीएमओ का वेतन रोकने के निर्देश ▪️नामांतरण और सीमांकन में देरी पर सख्त नाराजगी; 3 से 6 महीने के लंबित मामलों पर नोटिस


विधायक जैन ने मुख्यमंत्री को बताया कि सागर सहित पूरे बुंदेलखंड क्षेत्र के हजारों मरीज गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए भोपाल, इंदौर, नागपुर तथा अन्य बड़े शहरों का रुख करने को मजबूर हैं। ऐसे में बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार क्षेत्र के मरीजों के लिए बड़ी राहत साबित होगा।

--------

Facebook : सूची देखने क्लिक करे


-----------

उन्होंने विशेष रूप से हृदय रोगियों के उपचार के लिए कैथ लैब (Cath Lab) की स्थापना, न्यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी सहित अन्य सुपर स्पेशलिटी सेवाओं को जल्द शुरू किए जाने की आवश्यकता पर जोर दिया। विधायक जैन ने कहा कि इन सुविधाओं के प्रारंभ होने से बुंदेलखंड क्षेत्र के मरीजों को अपने ही क्षेत्र में बेहतर एवं समय पर उपचार उपलब्ध हो सकेगा तथा उन्हें बड़े शहरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

-------------
पढ़ने के लिए क्लिक करे


------------

बैठक के दौरान विधायक जैन ने सागर में प्रस्तावित कैंसर हॉस्पिटल की प्रशासकीय स्वीकृति शीघ्र जारी करने का भी आग्रह किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि उनकी मांग पर राज्य शासन द्वारा सागर में कैंसर अस्पताल निर्माण की स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है, लेकिन इसकी प्रशासकीय स्वीकृति अभी लंबित है। कैंसर अस्पताल शुरू होने से क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक उपचार सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेंगी।

यह भी पढ़ें: Sagar News: शासकीय कार्यों में लापरवाही पर तहसीलदार सस्पेंड : कमिश्नर अनिल सुचारी ने की

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विधायक जैन द्वारा रखे गए सभी प्रस्तावों पर सकारात्मक विचार करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर विधायक जैन ने मुख्यमंत्री को सागर आगमन का आमंत्रण भी दिया और जिले में संचालित विभिन्न विकास परियोजनाओं की जानकारी साझा की।

विधायक जैन ने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सागर एवं बुंदेलखंड क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं का तेजी से विस्तार होगा, जिससे आमजन को बेहतर और सुलभ चिकित्सा सेवाओं का लाभ मिलेगा।

Share:

कलेक्टर प्रतिभा पाल का कड़ा रुख: लापरवाही बरतने वाले सिविल सर्जन और सीएमओ का वेतन रोकने के निर्देश ▪️नामांतरण और सीमांकन में देरी पर सख्त नाराजगी; 3 से 6 महीने के लंबित मामलों पर नोटिस

कलेक्टर प्रतिभा पाल का कड़ा रुख: लापरवाही बरतने वाले सिविल सर्जन और सीएमओ का वेतन रोकने के निर्देश

▪️नामांतरण और सीमांकन में देरी पर सख्त नाराजगी; 3 से 6 महीने के लंबित मामलों पर नोटिस


तीनबत्ती न्यूज: 08 जून, 2026 
सागर
: जिला कलेक्टरेट सभागार में आयोजित समय-सीमा  बैठक में कलेक्टर l प्रतिभा पाल ने शासकीय योजनाओं की प्रगति और जनसमस्याओं के निराकरण को लेकर सख्त रुख अपनाया। लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि आम जनता के काम में किसी भी स्तर पर ढिलाई  नहीं बरती जाए। कार्यों के प्रति उदासीनता पाए जाने पर उन्होंने कई अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने और दो अधिकारियों का वेतन आगामी आदेश तक रोकने के कड़े निर्देश दिए हैं।


सिविल सर्जन और सीएमओ का वेतन रोका
बैठक के दौरान विभिन्न विभागों के कार्यों में पाई गई विसंगतियों और लापरवाही को देखते हुए कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने तत्काल प्रभाव से दो महत्वपूर्ण विभागों के प्रमुखों पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की।
लगातार दिए गए निर्देशों के बावजूद समय सीमा बैठक में अनुपस्थित रहने और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित स्वास्थ्य सेवाओं और विभागीय कार्यों की असंतोषजनक प्रगति के कारण सिविल सर्जन का वेतन आगामी आदेश तक रोकने के निर्देश दिए गए। इसी प्रकार सीएमओ कर्रापुर द्वारा कार्यों की  अनदेखी करने और लंबित प्रकरणों को क्लियर न करने पर उनका वेतन भी तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक रोक दिया गया।
--------
Facebook : सूची देखने क्लिक करे

-----------

राजस्व मामलों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने पाया कि नामांतरण और सीमांकन जैसे आम नागरिक से सीधे जुड़े कार्यों में काफी समय से मामले लंबित हैं। उन्होंने निर्देश दिये कि नामांतरण के प्रकरणों में जिन राजस्व अधिकारियों के पास 3 से 6 महीने से मामले लंबित हैं, उन्हें तत्काल 'कारण बताओ नोटिस' जारी किए जाएं।
-------------
पढ़ने के लिए क्लिक करे
------------
 
मैदानी अमले को अल्टीमेटम:

सीमांकन के लंबित मामलों को तत्काल पूर्ण करने की हिदायत देते हुए कलेक्टर ने निर्देश दिए कि राजस्व दल (आरआई और पटवारी) अतिशीघ्र फील्ड वेरिफिकेशन पूरा कर काम को अंतिम रूप दें। आगामी 20 जून तक सीमांकन से संबंधित सभी कार्य पूर्ण हों।

बैठक में कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की और अधिकारियों को समय-सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। संबल 2.0 के अंतर्गत पंजीयन की बारीकी से जांच की जाए। तीन दिवस के भीतर सभी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत और मुख्य नगरपालिका अधिकारी  लंबित पंजीयन क्लियर करना सुनिश्चित करें। आगामी समीक्षा बैठक में यदि किसी अधिकारी के पास इस योजना के मामले लंबित पाए गए, तो उनके खिलाफ  कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी। इसी प्रकार सामान्य मृत्यु के मामलों में मिलने वाली 2 लाख रुपये और दुर्घटना मृत्यु के मामलों में मिलने वाली 4 लाख रुपये की अनुग्रह सहायता राशि के प्रकरणों का 7 दिवस के भीतर अनिवार्य रूप से निपटारा किया जाए।

पढ़ने क्लिक करे
सागर जिले में 16 जून से 15 अगस्‍त तक मछली पकड़ने पर रोक, मत्स्य विक्रय एवं मत्स्य विनिमय परिवहन करना भी प्रतिबंधित

श्रमयोगी मानधन योजना योजना के अंतर्गत प्रतिदिन का लक्ष्य निर्धारित कर प्रगति लाने के निर्देश दिए गए। जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत अपूर्ण और प्रगतिरत कार्यों की गहन समीक्षा की गई और इन्हें समय पर पूरा करने के लिए निर्देशित किया गया। धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष योजना के अंतर्गत स्वीकृत कार्यों की समीक्षा की गई और जनजाति बाहुल्य ग्रामों के विकास कार्यों को प्राथमिकता पर रखने को कहा गया। सीएम हेल्पलाइन के अंतर्गत 50 दिनों से अधिक समय से लंबित सभी शिकायतों का शतप्रतिशत संतुष्टिपूर्ण निराकरण करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए।

बैठक के अंत में कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने सभी जिला अधिकारियों को सचेत करते हुए कहा कि जनसुनवाई, सीएम मॉनिटरिंग और विभिन्न आयोगों से प्राप्त लंबित पत्रों के प्रतिवेदन तत्काल तैयार कर भेजे जाएं। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से श्री विवेक केवी , नगर निगम आयुक्त श्री राजकुमार खत्री, अपर कलेक्टर श्री अविनाश रावत, सिटी मजिस्ट्रेट श्री गगन बिसेन  समस्त एसडीएम एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।




Share:

www.Teenbattinews.com

Archive