Editor: Vinod Arya | 94244 37885

रिश्वतखोर नायब तहसीलदार और चौकीदार को रिश्वत के मामले में अदालत ने सुनाई सजा ▪️सागर लोकायुक्त पुलिस ने 25 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा था

रिश्वतखोर नायब तहसीलदार और चौकीदार को रिश्वत के मामले में अदालत ने सुनाई सजा

▪️सागर लोकायुक्त पुलिस ने 25 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा था


तीनबत्ती न्यूज: 20 जून, 2026

पन्ना। पन्ना जिले के गुनौर में पदस्थ रहे तत्कालीन प्रभारी नायब तहसीलदार रविशंकर शुक्ला को भ्रष्टाचार के एक मामले में अदालत ने कड़ी सजा सुनाई है। विशेष न्यायालय (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम) के न्यायाधीश सुरेंद्र मेश्राम की अदालत ने रविशंकर शुक्ला और उनके सहयोगी चौकीदार देवीदयाल दहायत को दोषी करार देते हुए 5-5 वर्ष के सश्रम कारावास और जुर्माने की सजा से दंडित किया है।

यह ही पढ़ेSagar News: कर्मचारी संघ की अध्यक्ष गांधाली कदम 2500 रुपये रिश्वत लेते ट्रैप किया लोकायुक्त पुलिस सागर ने : शिक्षक से एरियर्स निकलवाने के एवज में ली रिश्वत

क्या है पूरा मामला?

​सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने बताया कि यह मामला वर्ष 2020 का है। सिली गांव के निवासी किसान ब्रजबिहारी प्रजापति अपने खेत से ईंट निर्माण के लिए मिट्टी ट्रैक्टर में भरकर ले जा रहे थे। इसी दौरान तत्कालीन नायब तहसीलदार रविशंकर शुक्ला ने उनका ट्रैक्टर जब्त कर थाने में खड़ा करवा दिया था। ट्रैक्टर छोड़ने के एवज में उन्होंने किसान से 35 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी।

यह भी पढ़ें: Sagar News: नामांतरण के बदले 10 हजार की रिश्वत लेते पटवारी को रंगे हाथों पकड़ा लोकायुक्त पुलिस सागर ने

लोकायुक्त की जाल में फंसे आरोपी

​किसान ब्रजबिहारी प्रजापति रिश्वत नहीं देना चाहते थे, इसलिए उन्होंने इसकी शिकायत सागर लोकायुक्त पुलिस से कर दी। लोकायुक्त टीम ने शिकायत के आधार पर जाल बिछाया। बातचीत के दौरान 35 हजार रुपये की डील तय हुई, जिसमें से 10 हजार रुपये पहले ही दिए जा चुके थे।


यह भी पढ़ें: जमीन सीमांकन के बदले 80 हजार की रिश्वत लेते राजस्व निरीक्षक गिरफ्तार: लोकायुक्त की ट्रैप कार्रवाई

​शेष 25 हजार रुपये देने के लिए जब शिकायतकर्ता सरकारी आवास पर पहुंचा, तो रविशंकर शुक्ला ने वह रकम अपने पास खड़े चौकीदार देवीदयाल दहायत को देने के लिए कहा। जैसे ही रिश्वत की राशि चौकीदार को सौंपी गई, लोकायुक्त टीम ने मौके पर छापा मारकर दोनों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया और केमिकल टेस्ट में उनके हाथ रंगीन पाए गए।

-----------------

वीडियो देखने क्लिक करे

कलेक्टर का CMHO कार्यालय में औचक निरीक्षण, 42 में से 21 कर्मचारी मिले गायब; 3 दिन का वेतन काटने के निर्देश


----------------

अदालत ने दिया सख्त संदेश

​मामले की सुनवाई के दौरान सरकारी पक्ष ने तर्क दिया कि समाज में भ्रष्टाचार को रोकने और कड़ा संदेश देने के लिए ऐसे अपराधों पर सख्त कार्रवाई बेहद जरूरी है। अदालत ने अभियोजन पक्ष द्वारा पेश किए गए साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर दोनों को दोषी माना और निम्नलिखित सजा सुनाई:

  • पूर्व नायब तहसीलदार रविशंकर शुक्ला: भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत 3 वर्ष और 5 वर्ष के कठोर कारावास के साथ क्रमशः 10 हजार और 15 हजार रुपये का जुर्माना।
  • चौकीदार देवीदयाल दहायत: रिश्वतखोरी में सहयोग करने के जुर्म में 5 वर्ष और 3 वर्ष के कठोर कारावास तथा 15 हजार और 10 हजार रुपये का जुर्माना
  • अदालत के आदेशानुसार दोनों आरोपियों की ये सजाएं साथ-साथ चलेंगी।

-----------



---------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

इंस्टाग्राम : teenbattinews
---------------

---------------




 

Share:

रानी अवंतीबाई लोधी राजकीय विश्वविद्यालय, सागर में 6 नए डीन नियुक्त

रानी अवंतीबाई लोधी राजकीय विश्वविद्यालय, सागर में 6 नए डीन नियुक्त


तीनबत्ती न्यूज: 19 जून,2026

सागर। मध्यप्रदेश के राज्यपाल तथा प्रदेश के समस्त शासकीय विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति द्वारा रानी अवंतीबाई लोधी विश्वविद्यालय, सागर में छः संकायाध्यक्षों की नियुक्ति कर दी गई है। राज्यपाल के उपसचिव द्वारा 19 जून 2026 को जारी पत्रों के माध्यम से मध्यप्रदेश विश्वविद्यालय अधिनियम 1973 की धारा 27 की उपधारा 4 के प्रथम प्रावधान अन्तर्गत कला संकाय का डीन डॉ. विनय कुमार शर्मा (प्राध्यापक- अंग्रेजी) शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय, सागर (समाज विज्ञान संकाय का डॉ. नवीन कुमार गिडियन (प्राध्यापक- इतिहास) शासकीय स्वशासी कन्या स्नातकोत्‍तर उत्कृष्टता महाविद्यालय, सागर (विज्ञान संकाय का डॉ. आलोक कुमार जैन (प्राध्यापक- भौतिकी) ज्ञानचंद्र श्रीवास्तव शासकीय स्नातकोत्‍तर महाविद्यालय, दमोह (जीवविज्ञान संकाय का डॉ. गोपा जैन (प्राध्यापक- प्राणीशास्त्र) शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय, सागर( वाणिज्य- संकाय का डॉ. सुभाष कुमार अग्रवाल (प्राध्यापक-वाणिज्य) शासकीय स्नातकोत्‍तर महाविद्यालय दमोह तथा गृह विज्ञान संकाय का डॉ. पद्मा आचार्य (प्राध्यापक-गृह विज्ञान) शासकीय स्वशासी कन्या स्नातकोत्‍तर उत्कृष्टता महाविद्यालय सागर को संकायाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।


प्रावधान अनुसार सभी संकायाध्यक्षों की नियुक्ति दो वर्ष के लिए की गई है। कुलगुरू प्रो. विनोद कुमार मिश्रा ने विश्वविद्यालय में डीन की नियुक्ति का स्वागत करते हुए कहा कि इन सभी का सक्रिय सहयोग विश्वविद्यालय के अकादमिक उन्नयन के लिए परिणाम मूलक साबित रहेगा। कुलसचिव प्रो. शक्ति जैन ने सभी का अभिनंदन करते हुए कहा कि सभी नियुक्त डीन विश्वविद्यालय को श्रेष्ठ शैक्षणिक संस्थान बनाने में अपना योगदान देंगे।

Share:

विधायक शैलेन्द्र जैन और कलेक्टर प्रतिभा पाल ने इंडस्ट्रियल एरिया का किया निरीक्षण : बहुउपयोगी प्रोजेक्ट्स विकसित करने पर हुई विस्तृत चर्चा

विधायक शैलेन्द्र जैन और कलेक्टर प्रतिभा पाल ने इंडस्ट्रियल एरिया का किया निरीक्षण :  बहुउपयोगी प्रोजेक्ट्स विकसित करने पर हुई विस्तृत चर्चा


तीनबत्ती न्यूज :19 जून 2026 

सागर: सागर के नियोजित विकास और औद्योगिक क्षेत्रों के पुनरुद्धार की दिशा में आज विधायक श्री शैलेन्द्र जैन एवं कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने खुरई रोड स्थित इंडस्ट्रियल एरिया का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों के साथ नक्शे के माध्यम से क्षेत्र की शासकीय भूमि और जर्जर अधोसंरचना की बिंदुवार समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त एवं सागर स्मार्ट सिटी के सीईओ श्री राजकुमार खत्री, अनुविभागीय अधिकारी श्री अमन मिश्रा, जीएम डीआईसी श्रीमती मंदाकिनी पांडे सहित अन्य अधिकारियों सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

कलेक्टर का CMHO कार्यालय में औचक निरीक्षण; 42 में से 21 अधिकारी-कर्मचारी मिले गायब : 3 दिन का वेतन काटने और कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश


70 हजार वर्ग फीट के जर्जर क्षेत्र को नया रूप देने की तैयारी

समीक्षा के दौरान बताया गया कि खुरई रोड इंडस्ट्रियल एरिया में मुख्य मार्ग से लगी लगभग 70 हजार वर्ग फीट भूमि पर मार्कफेड के पुराने गोदाम, पुराना वृद्धाश्रम और लंबे समय से बंद पड़ी फैक्ट्रियों के जर्जर भवन व खाली प्लॉट स्थित हैं। इस बेशकीमती शासकीय भूमि को पुनः उपयोगी बनाने और शहर हित में इसके विकास के लिए प्रोजेक्ट्स स्थापित करने पर गहन विचार-विमर्श किया गया।

-----------------

वीडियो देखने क्लिक करे

कलेक्टर का CMHO कार्यालय में औचक निरीक्षण, 42 में से 21 कर्मचारी मिले गायब; 3 दिन का वेतन काटने के निर्देश


----------------

पुराने भवनों का उपयोग

निरीक्षण के दौरान विधायक  शैलेन्द्र जैन ने कहा कि पुराने वृद्धाश्रम और उससे लगे जर्जर भवनों व खाली प्लॉट की करीब 34 हजार वर्ग फीट भूमि विभिन्न विकास कार्यों और निर्माण के लिए बेहद उपयुक्त है। उन्होंने बताया कि पूर्व में सागर को दो अत्याधुनिक ऑडिटोरियम की सौगात मिली थी, जिनमें से एक तिली चौराहे पर निर्माणाधीन है। दूसरे ऑडिटोरियम के लिए यहां अनुकूलताएं तलाशी जा रहीं हैं। जिससे इस क्षेत्र के नागरिकों को सांस्कृतिक व सामाजिक गतिविधियों के लिए एक बेहतरीन सुविधा मिल सकेगी।

कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने उद्योग विभाग के अधिकारियों से उक्त क्षेत्र की समस्त शासकीय भूमि का रिकॉर्ड तलब किया। उन्होंने मार्कफेड के 4 भवनों, 2 प्राइवेट इंडस्ट्रीज के जर्जर ढांचों, शासकीय प्रशिक्षण सह उत्पादन केंद्र के अनुपयोगी भवनों और कन्या छात्रावास की भूमि की 'गूगल अर्थ' (Google Earth) के माध्यम से तत्काल डिजिटल मैपिंग कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्रीमती पाल ने कहा कि खुरई रोड स्थित यह पूरी बेल्ट मुख्य मार्ग से जुड़ी होने के कारण बेहद महत्वपूर्ण है और यहां  आधुनिक उपक्रम स्थापित करना  बेहतर विकल्प होगा। उन्होंने कहा कि मेट्रो शहरों की तर्ज पर अब सागर जैसे तेजी से बढ़ते शहरों में भी आईटी पार्क विकसित करने की योजना है। चूंकि आईटी सेक्टर एक सर्विस-बेस्ड हब होता है, इसलिए शहर के नजदीक होने से युवाओं को रोजगार के बड़े अवसर मिलेंगे।




वार्डों में खेल परिसर और सामुदायिक भवनों के लिए भूमि चिह्नित करने के निर्देश




कलेक्टर ने निर्देशित किया कि शहर के विभिन्न वार्डों में उपलब्ध अन्य शासकीय भूमियों को भी चिह्नित करें। इन जमीनों पर जनोपयोगी विकास कार्यों जैसे- स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स (खेल परिसर), सामुदायिक भवन और पार्कों की योजना बनाकर उनका त्वरित क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।


-----------



---------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

इंस्टाग्राम : teenbattinews
---------------

---------------




 

Share:

कलेक्टर का CMHO कार्यालय में औचक निरीक्षण; 42 में से 21 अधिकारी-कर्मचारी मिले गायब : 3 दिन का वेतन काटने और कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश

कलेक्टर का CMHO कार्यालय में औचक निरीक्षण;  42 में से 21 अधिकारी-कर्मचारी मिले गायब : 3 दिन का वेतन काटने और कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश



तीनबत्ती न्यूज:  19 जून 2026

सागर: स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने और शासकीय कार्यों में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने आज मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय में भारी लापरवाही सामने आई, जहां उपस्थिति पंजी देखने पर 42 अधिकारियों व कर्मचारियों में से 21 लोग अनुपस्थित पाए गए। इस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कलेक्टर ने सभी अनुपस्थित स्टाफ का तत्काल 3 दिन का वेतन काटने और अनुशासनात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी श्री अमन मिश्रा, सीएमएचओ डॉ. जी.पी. राय सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी और प्रशासनिक स्टाफ उपस्थित था।

-----------------

वीडियो देखने क्लिक करे

कलेक्टर का CMHO कार्यालय में औचक निरीक्षण, 42 में से 21 कर्मचारी मिले गायब; 3 दिन का वेतन काटने के निर्देश


----------------

एक-एक शाखा पहुंचकर जांची व्यवस्थाएं

कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने सीएमएचओ कार्यालय परिसर का भ्रमण कर वहां संचालित हो रही सभी शाखाओं का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने स्थापना शाखा (जिसमें कर्मचारियों के अवकाश, क्लेम्स और सर्विस बुक आदि का संधारण होता है), लिपिक शाखा तथा नेशनल हेल्थ मिशन (NHM) यूनिट सहित विभिन्न विभागों की टेबल पर जाकर फाइलों और रिकॉर्ड की स्थिति देखी।



----------

यह भी पढ़ें: फर्जी अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति एवं मानदेय भुगतान मामले में दो प्राचार्य सस्पेंड

-----------

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि शासकीय कर्मचारियों के अवकाश, क्लेम और सर्विस बुक से जुड़े मामलों का निपटारा समय-सीमा में किया जाए, इसमें किसी भी स्तर पर लेटलतीफी न की जाए। इसके साथ ही एनएचएम यूनिट के तहत जिले में चल रही स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई।


निरीक्षण में स्थिति मिली निराशाजनक

निरीक्षण के दौरान जब कलेक्टर ने कार्यालय के उपस्थिति रजिस्टर (Attendance Register) की सघन जांच की, तो स्थिति अत्यंत निराशाजनक मिली। दफ्तर के 42 अधिकारियों-कर्मचारियों में से 21 लोग बिना किसी पूर्व सूचना या स्वीकृत अवकाश के ड्यूटी से नदारद थे। इस घोर लापरवाही पर सख्त रुख अपनाते हुए कलेक्टर श्रीमती पाल ने सीएमएचओ को निर्देशित किया कि सभी अनुपस्थित कर्मचारियों को तत्काल 'कारण बताओ नोटिस' जारी किया जाए और उनका 3 दिन का वेतन काटने की दंडात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

आम जनता को न हो परेशानी: कलेक्टर

कलेक्टर ने सीएमएचओ को स्पष्ट शब्दों में कहा कि स्वास्थ्य विभाग सीधे तौर पर आम जनता और मरीजों से जुड़ा हुआ है। कार्यालय में आने वाले नागरिकों और दूर-दराज से आने वाले लोगों को किसी भी काम के लिए परेशान न होना पड़े। उन्होंने पूरे दफ्तर में साफ-सफाई बनाए रखने, फाइलों का सुव्यवस्थित रखरखाव करने और सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को निर्धारित समय पर दफ्तर में उपस्थित रहने की कड़ी हिदायत दी।


-----------



---------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

इंस्टाग्राम : teenbattinews
---------------

---------------



Share:

विधायक शैलेंद्र जैन ने किया सूर्य विजय अखाड़े में अतिरिक्त कक्ष का भूमिपूजन: जैन हाई स्कूल के भवन विस्तार के लिए 16 लाख किए स्वीकृत

विधायक शैलेंद्र जैन ने किया सूर्य विजय अखाड़े में अतिरिक्त कक्ष का भूमिपूजन:  जैन हाई स्कूल के भवन विस्तार के लिए 16 लाख किए स्वीकृत




सागर सागर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने खेल और शिक्षा के क्षेत्र में दो बड़ी सौगातें दी हैं। गुरुवार को विधायक जैन ने विवेकानंद वार्ड स्थित ऐतिहासिक सूर्य विजय अखाड़ा प्रांगण में विधायक निधि से निर्मित होने वाले अतिरिक्त कक्ष का भूमिपूजन किया। इसके साथ ही उन्होंने गोपालगंज स्थित जैन हाई स्कूल के प्रथम तल निर्माण के लिए विधायक निधि से 16 लाख रुपये की राशि स्वीकृत करने की घोषणा की।

सूर्य विजय अखाड़ा में भूमिपूजन: "अखाड़े हमारी सांस्कृतिक विरासत"

​विवेकानंद वार्ड के सूर्य विजय अखाड़ा प्रांगण में आयोजित गरिमामय कार्यक्रम में विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने विधिवत पूजन-अर्चन कर अतिरिक्त कक्ष के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।​ विधायक जैन ने कहा कि अखाड़े केवल व्यायाम और कुश्ती के केंद्र नहीं हैं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक, सामाजिक और नैतिक विरासत के महत्वपूर्ण प्रतीक हैं। यहाँ युवाओं को अनुशासन, संयम और स्वस्थ जीवनशैली के संस्कार मिलते हैं। उन्होंने शहर के सभी प्रमुख अखाड़ों के जीर्णोद्धार और विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई । वार्ड पार्षद सुश्री याकृति जड़िया ने विधायक जैन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सूर्य विजय अखाड़ा की वर्तमान आकर्षक और सर्वसुविधायुक्त स्थिति विधायक जी के सतत प्रयासों का परिणाम है। इस अतिरिक्त कक्ष के बनने से खिलाड़ियों और स्थानीय नागरिकों को और बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

ये रहे उपस्थित:

इस अवसर पर एमआईसी सदस्य धर्मेंद्र खटीक, पार्षद विशाल खटीक, क्रांतकुमार सराफ, रामेश्वर सोनी नन्होरिया, सुरेश सोनी खलीफा, अशोक सोनी, रघुवीर सोनी, पंडित अंबिका प्रसाद उपाध्याय, गोपी पंथी, प्रदीप यादव, सत्यनारायण रजक, डॉ. दशरथ मालवीय, नीलेश साहू, पवन खटीक, रीतेश पांडे, निमिष जड़िया सहित बड़ी संख्या में पहलवान और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।


जैन हाई स्कूल का निरीक्षण: शिक्षा के विकास के लिए 16 लाख की मंजूरी

​अखाड़े के कार्यक्रम के साथ ही विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने गोपालगंज स्थित जैन हाई स्कूल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय परिसर में प्रस्तावित भवन निर्माण कार्य के लिए स्थल का जायजा लिया और निर्माण कार्य की रूपरेखा पर प्रबंधन के साथ चर्चा की।

 विधायक जैन ने विद्यालय भवन के प्रथम तल निर्माण के लिए अपनी विधायक निधि से 16 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को बेहतर और आधुनिक शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस भवन विस्तार से छात्रों को सह-शैक्षणिक गतिविधियों के लिए अतिरिक्त स्थान और बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। प्राचार्य श्री पवन जैन एवं विद्यालय प्रबंधन समिति ने विधायक निधि से मिली इस बड़ी सौगात के लिए विधायक श्री जैन का आभार व्यक्त किया।

ये रहे उपस्थित:

इस दौरान उदय जैन,  के.के. सराफ, अरुण कुमार सिंघई, विमल जैन, सुरेन्द्र मालथौन, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Share:

Sagar Crime : कलयुगी बेटे की हैवानियत: मां की हत्या कर डबल बेड के बॉक्स में छिपाई थी लाश: पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी

Sagar Crime : कलयुगी बेटे की हैवानियत: मां की हत्या कर डबल बेड के बॉक्स में छिपाई थी लाश: पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी


तीनबत्ती न्यूज: 18 जून,2026

​सागरजिले के खुरई ग्रामीण थाना क्षेत्र में बीते दिनों हुई एक महिला की सनसनीखेज हत्या का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए मृतका के सगे बेटे को गिरफ्तार किया है, जिसने अपनी ही मां की बेरहमी से हत्या कर शव को घर के अंदर रखे डबल बेड के बॉक्स में छिपा दिया था। आरोपी को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।

डबल बेड के बॉक्स में मिला था शव

​पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बीते 11 अप्रैल 2026 को 16 वर्षीय फरियादी देव अहिरवार (निवासी सहोदाराय बाई, खुरई) ने थाने में सूचना दी थी कि उसकी मां ममता अहिरवार (उम्र 45 वर्ष) की किसी अज्ञात व्यक्ति ने हत्या कर दी है। साक्ष्य मिटाने और अपराध छिपाने की नीयत से शव को घर के ही एक कमरे में डबल बेड के बॉक्स के अंदर बंद कर दिया गया था।

​घटना की गंभीरता को देखते हुए खुरई ग्रामीण पुलिस ने तत्काल अपराध क्रमांक 60/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) और 238(ए) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्यों से खुला राज

​सागर पुलिस अधीक्षक (SP) अनुराग सुजानिया के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (बीना) के मार्गदर्शन और एसडीओपी खुरई के नेतृत्व में मामले की जांच के लिए एक विशेष टीम गठित की गई थी। टीम ने घटनास्थल का वैज्ञानिक तरीके से बारीकी से निरीक्षण किया और सायबर सेल की मदद से तकनीकी साक्ष्य जुटाए।

यह भी पढ़ेंएकतरफा प्यार में नर्स की हत्या: 4 महीने बाद मुख्य आरोपी और चचेरा भाई गिरफ्तार सरकारी हॉस्पिटल के बाहर गोली मारकर की थी हत्या, ड्यूटी पर जाते वक्त ▪️एसपी अनुराग सुजानिया ने किया वारदात का पूरा खुलासा

​लगातार संदिग्धों से पूछताछ और साक्ष्यों के विश्लेषण के बाद पुलिस को मृतका के बेटे सुरेन्द्र कुमार (पिता रामकिशन अहिरवार, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम सिंगपुर) पर शक हुआ। जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की और तकनीकी साक्ष्य सामने रखे, तो आरोपी की संलिप्तता पूरी तरह प्रमाणित हो गई। पुलिस ने आरोपी सुरेन्द्र को 17 जून 2026 को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहाँ से उसे खुरई उपजेल भेज दिया गया है।

इनकी रही सराहनीय भूमिका

​इस जघन्य और अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाने में खुरई ग्रामीण थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह दांगी, प्रधान आरक्षक  भुजबल सिंह, आरक्षक संजय जाट, आरक्षक  जितेन्द्र धाकड़, आरक्षक  कुंवर सिंह और सागर सायबर सेल की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही।

-----------



---------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

इंस्टाग्राम : teenbattinews
---------------

---------------



Share:

Sagar: अधिकारों की रक्षा के लिए सड़कों पर उतरे शिक्षक, सागर में मध्य प्रदेश शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन

Sagar: अधिकारों की रक्षा के लिए सड़कों पर उतरे शिक्षक, सागर में मध्य प्रदेश शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन


तीनबत्ती न्यूज: 18 जून 2026

सागर। "संकल्प हमारा, अधिकार हमारा" और "एक शिक्षक, एक लक्ष्य — अधिकारों की रक्षा" जैसे बुलंद नारों के साथ गुरुवार को सागर जिला मुख्यालय पर शिक्षकों ने जोरदार प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (ABRSM) के आह्वान पर मध्य प्रदेश शिक्षक संघ के नेतृत्व में प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत सागर सहित प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर एक साथ प्रदर्शन आयोजित किया गया।

-------------------

प्रदर्शन का वीडियो देखने क्लिक करे

सागर : सड़कों पर उतरे शिक्षक : अधिकारों की रक्षा के लिए: मध्य प्रदेश शिक्षक संघ ने किया जोरदार प्रदर्शन: सौंपा ज्ञापन

----------------

जिलेभर से आए शिक्षक

सागर में जिले भर से बड़ी संख्या में शिक्षक और शिक्षिकाएं शामिल हुए। मध्य प्रदेश शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष सूर्यपाल सिंह राजपूत के नेतृत्व में शिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर रैली निकाली और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के दौरान "अनुभव का सम्मान, हमारा अधिकार" और "मध्य प्रदेश शिक्षक संघ जिंदाबाद" के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा।

----------

यह भी पढ़ें: फर्जी अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति एवं मानदेय भुगतान मामले में दो प्राचार्य सस्पेंड

-----------

तीन प्रमुख मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

मध्य प्रदेश शिक्षक संघ के प्रांतीय महामंत्री राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि ज्ञापन के माध्यम से शिक्षकों की तीन प्रमुख मांगें सरकार के समक्ष रखी गई हैं। इनमें वर्ष 2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों की वरिष्ठता और भविष्य की सुरक्षा सुनिश्चित करना, लंबे समय से सेवाएं दे रहे शिक्षकों को शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) की अनिवार्यता से मुक्त करना तथा वर्षों से शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने वाले शिक्षकों के अनुभव और सेवा अवधि का सम्मान करना शामिल है।

---------

यह भी पढ़ें: Sagar News: कर्मचारी संघ की अध्यक्ष गांधाली कदम 2500 रुपये रिश्वत लेते ट्रैप किया लोकायुक्त पुलिस सागर ने : शिक्षक से एरियर्स निकलवाने के एवज में ली रिश्वत

--------------

संघर्ष को निर्णायक मोड़ देने का प्रयास

संघ के जिला संगठन मंत्री चंद्रभान सिंह राजपूत ने कहा कि आज का प्रदर्शन शिक्षकों के अधिकारों की लड़ाई को निर्णायक मोड़ देने के उद्देश्य से किया गया है। उन्होंने कहा कि यह समय चुप बैठने का नहीं, बल्कि अपने अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए एकजुट होकर आवाज उठाने का है। सागर जिले के शिक्षकों ने अपनी एकजुटता दिखाकर यह स्पष्ट संदेश दिया है कि वे अपने अधिकारों से कोई समझौता नहीं करेंगे।


बड़ी संख्या में शिक्षक रहे उपस्थित

प्रदर्शन में प्रांतीय व्यावसायिक शिक्षा प्रकोष्ठ प्रमुख शैलेन्द्र प्रजापति सहित सुगंध सिंह, हाकम सिंह, महेश विश्वकर्मा, गजराज यादव, रामनरेश यादव, संदीप देवलिया, रामस्वरूप आठिया, नीरज बहरोलिया, गजराज सोलंकी, हरगोविन्द रावत, धीरेन्द्र ठाकुर बीन, सुनील चौरसिया, शैलेन्द्र सिंह गंभीरिया, धर्मेंद्र दुबे, राकेश राजपूत सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

शिक्षक संघ ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।


-----------



---------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

इंस्टाग्राम : teenbattinews
---------------

---------------


Share:

फर्जी अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति एवं मानदेय भुगतान मामले में दो प्राचार्य सस्पेंड

फर्जी अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति एवं मानदेय भुगतान मामले में दो प्राचार्य सस्पेंड


तीनबत्ती न्यूज:18 जून 2026
सागर: कमिश्नर सागर संभाग श्री अनिल सुचारी ने शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चंद्रनगर, जिला छतरपुर में फर्जी अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति एवं मानदेय भुगतान से जुड़े प्रकरण में कार्रवाई करते हुए तत्कालीन प्रभारी प्राचार्य श्री प्रकाशचन्द्र खरे तथा प्रभारी प्राचार्य एवं तत्कालीन संकुल प्राचार्य श्री राजकुमार रेंजा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
यह भी पढ़ें: Sagar News: कर्मचारी संघ की अध्यक्ष गांधाली कदम 2500 रुपये रिश्वत लेते ट्रैप किया लोकायुक्त पुलिस सागर ने : शिक्षक से एरियर्स निकलवाने के एवज में ली रिश्वत

कलेक्टर छतरपुर से प्राप्त शिकायत एवं जांच प्रतिवेदन के अनुसार, श्री दुर्गेश कुमार पाठक एवं श्री हर्षित सेन की अतिथि शिक्षक के रूप में नियुक्ति नियमों के विपरीत की गई थी। जांच में पाया गया कि दोनों अभ्यर्थियों के नाम विद्यालय के स्वीकृत पैनल में शामिल नहीं थे, इसके बावजूद तत्कालीन प्रभारी प्राचार्य श्री प्रकाशचन्द्र खरे द्वारा उनका चयन किया गया। साथ ही, विद्यालय में अध्यापन कार्य नहीं करने के बावजूद उनकी उपस्थिति दर्ज कराई गई तथा शासन की संचित निधि से मानदेय का आहरण एवं भुगतान कराया गया। जांच में इसे गंभीर आर्थिक अनियमितता मानते हुए श्री खरे को इसके लिए उत्तरदायी ठहराया गया है।

यह भी पढ़ें: लापरवाही बरतने पर प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी को सस्पेंड किया कमिश्नर अनिल सुचारी ने

जांच के दौरान यह भी पाया गया कि उक्त अतिथि शिक्षकों की उपस्थिति तत्कालीन संकुल प्राचार्य श्री राजकुमार रेंजा के समक्ष प्रस्तुत की गई, जिसे बिना आवश्यक परीक्षण एवं सत्यापन के स्वीकार किया गया। इसके आधार पर मानदेय भुगतान की प्रक्रिया पूर्ण कराई गई। जांच प्रतिवेदन में इस कृत्य को प्रशासनिक लापरवाही तथा वित्तीय अनियमितता की श्रेणी में माना गया है, जिसके लिए श्री रेंजा को भी प्रथम दृष्टया दोषी पाया गया।

कलेक्टर छतरपुर से प्राप्त प्रतिवेदन के अवलोकन एवं परिशीलन उपरांत दोनों अधिकारियों का आचरण मध्यप्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम, 1965 के प्रावधानों के प्रतिकूल पाया गया। इसके फलस्वरूप कमिश्नर सागर संभाग ने मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1966 के नियम-9 के अंतर्गत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए दोनों अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है।

---------------


Share:

www.Teenbattinews.com

Archive