Editor: Vinod Arya | 94244 37885

Sagar News अनुशासनहीनता व लापरवाही पर संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा एवं डेयरी विभाग सस्पेंड

Sagar News अनुशासनहीनता व लापरवाही पर संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा एवं डेयरी विभाग सस्पेंड


तीनबत्ती न्यूज:  21 जून 2026

सागर: कमिश्नर सागर संभाग श्री अनिल सुचारी ने पशुपालन एवं डेयरी विभाग के संयुक्त संचालक डॉ. कल्पना दीवान द्वारा विभागीय कार्यों में लापरवाही, अनुशासनहीनता तथा निर्धारित दायित्वों के निर्वहन में अनियमितता करने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित किया।

जारी आदेश के अनुसार मध्यप्रदेश शासन, पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा अधिकारियों एवं कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद डॉ. दीवान द्वारा लगभग तीन माह तक अनियमित रूप से उपस्थिति दर्ज कराते हुए वेतन आहरित किए होना पाया गया। साथ ही उनके पर्यवेक्षण एवं अनुश्रवण के अभाव में सागर संभाग अंतर्गत संचालित विभागीय योजनाओं की प्रगति भी असंतोषजनक पाई गई।


------------

पढ़ने क्लिक करे

योग दिवस : 93 की उम्र में भी कमाल की ऊर्जा: 70 वर्षों से योग साधना कर रहे योगाचार्य विष्णु आर्य, आज भी सिखा रहे स्वस्थ जीवन का मंत्र ▪️कूल्हे की हड्डी टूटने के बाद बिना ऑपरेशन हुए स्वस्थ, फिर योग सेवा में सक्रिय; वाकर से चलते है और सिखाते है योग


-------------

उक्त कृत्य मध्यप्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम, 1965 के प्रावधानों का उल्लंघन है। इस आधार पर मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1966 के तहत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए डॉ. कल्पना दीवान को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

www.Teenbattinews.com

Archive