Editor: Vinod Arya | 94244 37885

पाईप लाईन से पानी बहता देख विधायक शैलेंद्र जैन ने टोंटी लगाने के दिए निर्देश

पाईप लाईन से पानी बहता देख विधायक शैलेंद्र जैन ने टोंटी लगाने के दिए निर्देश

तीनबत्ती न्यूज: 29 अगस्त ,2026

सागर। शहर में पेयजल संरक्षण और पानी के अपव्यय को रोकने के उद्देश्य से विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने केशवगंज वार्ड का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने टाटा कंपनी की पानी की लाइन से पानी बहता हुआ देखा। विधायक ने तत्काल संबंधित व्यक्ति को पानी की टोंटी बंद करने के निर्देश दिए और पानी की बर्बादी रोकने की आवश्यकता पर जोर दिया।

विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने कहा कि पानी अमूल्य है और इसकी एक-एक बूंद का संरक्षण हम सभी की जिम्मेदारी है। वर्तमान में अच्छी बारिश होने के कारण शहर में पर्याप्त जल उपलब्ध है, लेकिन यदि इस वर्ष भरपूर बारिश नहीं हुई होती तो शहर में व्यवस्थित पेयजल उपलब्ध कराना चुनौतीपूर्ण हो सकता था। इसलिए भविष्य की जल आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए अभी से जल संरक्षण के प्रति जागरूक होना जरूरी है।


पानी की टोंटियां बंद रखने की अपील

विधायक ने शहरवासियों से अपील की कि जब भी घरों में पानी की सप्लाई आए, पानी की टोंटियां बंद रखी जाएं और आवश्यकता के अनुसार ही पानी का उपयोग किया जाए। जिन पानी की लाइनों में टोंटियां नहीं लगी हैं, वहां तत्काल टोंटी लगाई जाए, ताकि पानी लगातार बहकर व्यर्थ न जाए।

पार्षदों को वार्डों में निगरानी के निर्देश

विधायक श्री जैन ने सभी पार्षदों से भी कहा कि जब उनके वार्ड में पानी की लाइन खोली जाए तो वे क्षेत्र का भ्रमण करें। इस दौरान जहां कहीं पानी बहता हुआ दिखाई दे या पानी की लाइन में टोंटी नहीं लगी हो, वहां तत्काल आवश्यक सुधार कराया जाए।


 है। उन्होंने कहा कि शहरवासियों के सहयोग से पानी की बर्बादी को काफी हद तक रोका जा सकता है। इसके लिए घर-घर से शुरुआत करनी होगी और पानी की सप्लाई के समय विशेष सावधानी बरतनी होगी।



Share:

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान : कर्रापुर ने विधायक प्रदीप लारियाऔर कलेक्टर ने सुनी समस्याये : मौके पर निराकरण

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान : कर्रापुर ने विधायक प्रदीप लारियाऔर कलेक्टर ने सुनी समस्याये : मौके पर निराकरण


तीनबत्ती न्यूज: 29 अगस्त ,2026

सागर। मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान-2026 के तहत शनिवार को नगर परिषद कर्रापुर मुख्यालय पर खण्डस्तरीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने स्टॉल लगाकर आमजन को शासकीय योजनाओं की जानकारी दी और प्राप्त आवेदनों के निराकरण की कार्रवाई की। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने स्वयं आमजन से आवेदन प्राप्त कर संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक निर्देश दिए। कार्यक्रम में नरयावली विधायक श्री प्रदीप लारिया, एसपी श्री अनुराग सुजानिया और नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती मीरा गुलाब अहिरवार सहित अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।


विधायक प्रदीप लारिया ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार जनता की समस्याओं के त्वरित निराकरण और शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से जनविश्वास अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि शिविर में मौजूद विभिन्न विभागों के स्टॉल पर अपनी समस्याओं एवं पात्रता के अनुसार योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवेदन प्रस्तुत करें।

कर्रापुर में सड़क, पानी और बिजली सुविधाओं का तेजी से विकास

विधायक लारिया ने कहा कि नवगठित नगर परिषद कर्रापुर में सड़क, पेयजल और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं के विकास को तेजी दी जा रही है। कर्रापुर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गीता भवन और स्टेडियम निर्माण कार्यों को सरकार द्वारा स्वीकृति दी गई है। उन्होंने बताया कि कर्रापुर से सागर के लिए सिमरिया, डुगांसरा और साईंखेड़ा होते हुए नवीन सड़क मार्ग का निर्माण भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कर्रापुर विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।


जनता की समस्याओं का निराकरण प्रशासन की प्राथमिकता : कलेक्टर

कलेक्टर प्रतिभा पाल ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान शासन और प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। जनविश्वास अभियान के तहत प्रशासन एक छत के नीचे आमजन के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुन रहा है। उन्होंने नागरिकों से विभागीय स्टॉल पर आवेदन देने और पात्रतानुसार शासकीय योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।कलेक्टर ने कहा कि बिजली, पानी और सड़क जैसी बुनियादी समस्याओं का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने किसानों, व्यवसायियों और छोटे उद्यमियों से नवाचार अपनाकर अपनी आय बढ़ाने का आह्वान किया। किसानों को जैविक खेती, बागवानी और शेडनेट हाउस जैसी संरक्षित खेती अपनाने की सलाह देते हुए उन्होंने बताया कि कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों में उद्यम स्थापित करने के लिए शासन की ओर से विभिन्न अनुदान योजनाएं संचालित की जा रही हैं।


बच्चों और महिलाओं के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की अपील

कक्टर पाल ने बच्चों, महिलाओं, किशोरियों और शिशुओं के स्वास्थ्य तथा बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की बात कही। उन्होंने गर्भवती माताओं के पोषण और देखभाल को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि स्वस्थ मां से ही स्वस्थ बच्चे और स्वस्थ परिवार का निर्माण होता है।





आपसी विवादों को संवाद से सुलझाएं : एसपी

एसपी अनुराग सुजानिया ने कहा कि शिविर में नागरिक अपनी समस्याओं के आवेदन प्रस्तुत करें, प्रशासन वैधानिक प्रक्रिया के अनुसार उनका निराकरण करेगा। उन्होंने लोगों से छोटी-छोटी बातों, आपसी मनमुटाव और विवादों को आपसी समन्वय से सुलझाने की अपील की।


सिद्धगुआं औद्योगिक क्षेत्र में उद्योगों की संभावनाओं पर उद्यमी संवाद

शिविर के दौरान उद्योगों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्यमी संवाद भी आयोजित किया गया। उद्यमी डॉ. गुलाब समैया ने बताया कि वे वर्ष 1983 से औद्योगिक क्षेत्र सिद्धगुआं में कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि करीब 42 वर्ष पहले सिद्धगुआं में स्टील निर्माण इकाई स्थापित कर उत्पादन शुरू किया था। उनके अनुसार समय के साथ औद्योगिक क्षेत्र में उद्योगों की स्थापना के लिए आवश्यक सुविधाओं का विकास हुआ है और वर्तमान में यहां नए उद्योग स्थापित करने की बेहतर संभावनाएं उपलब्ध हैं।


शिविर के माध्यम से प्रशासन ने आमजन को शासन की योजनाओं और सेवाओं से जोड़ने के साथ ही स्थानीय समस्याओं के समाधान तथा क्षेत्र में विकास और रोजगार की संभावनाओं को बढ़ाने पर भी जोर दिया।

Share:

Sagar Crime : नाबालिग को ब्लैकमेल कर लाखों की चोरी कराने वाले आरोपी गिरफ्तार, 54.37 लाख का मशरूका बरामद

Sagar Crime : नाबालिग को ब्लैकमेल कर लाखों की चोरी कराने वाले आरोपी गिरफ्तार, 54.37 लाख का मशरूका बरामद



तीनबत्ती न्यूज: 29 अगस्त, 2026

सागर । नाबालिग को ब्लैकमेल करने और जान से मारने की धमकी देकर उसके ही परिवार के पुराने मकान से लाखों रुपये की नकदी और सोने के आभूषण चोरी कराने के मामले का बीना पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो अन्य आरोपियों को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 250 ग्राम सोने के आभूषण और 16.37 लाख रुपये कीमत का अन्य सामान, कुल लगभग 54.37 लाख रुपये का मशरूका बरामद किया है।पुलिस अधीक्षक सागर अनुराग सुजानिया ने शनिवार को पत्रकार वार्ता में पूरे मामले का खुलासा किया। 

पुराने मकान में रखा था नकद और जेवर

पुलिस के अनुसार फरियादी परिवार वर्तमान में अपने नए मकान में रह रहा था, जबकि पुराने पैतृक मकान में नकदी, सोने के आभूषण और अन्य कीमती सामान सुरक्षित रखा था। 17 जून 2026 को पुराने मकान में सामान की जांच करने पर नकदी और कीमती सामान गायब मिला। इसके बाद थाना बीना में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घटनास्थल की जांच के साथ आसपास के लोगों से पूछताछ, संदिग्धों की तस्दीक और तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण शुरू किया।


नाबालिग को धमकाकर कराई चोरी

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी आयुष मैना निवासी बीना द्वारा फरियादी परिवार के नाबालिग को ब्लैकमेल किया जा रहा था। आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी देकर दबाव बनाया और इसी दबाव में उससे परिवार के पुराने मकान से चोरी कराई।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने नाबालिग से करीब 13 लाख रुपये नकद और लगभग 40 तोला सोने के आभूषण लिए थे। नकदी का उपयोग आरोपी ने विभिन्न सामान और वाहनों की खरीदारी तथा अन्य खर्चों में किया।

मामा को दिए सोने के जेवर

पुलिस पूछताछ में यह भी सामने आया कि चोरी से प्राप्त सोने के आभूषण आरोपी आयुष ने अपने मामा अंकुश बाल्मीक निवासी गुना को दिए थे। पुलिस ने अंकुश को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 250 ग्राम सोने के आभूषण, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 38 लाख रुपये बताई गई है, बरामद किए।

बरामद आभूषणों में सोने का हार, चैन, ब्रेसलेट, चार अंगूठियां, पेंडल, गिन्नी, चार कड़े और मंगलसूत्र सहित अन्य जेवर शामिल हैं।


कार, बाइक और महंगे मोबाइल भी बरामद

आयुष मैना के कब्जे से चोरी की रकम से खरीदा गया सामान भी बरामद किया गया। इसमें आईफोन 17 प्रो मैक्स, आईफोन 15, वीवो मोबाइल, हुंडई वरना कार, रॉयल इनफील्ड बुलेट, मारुति सुजुकी अर्टिगा, एसी, एलईडी टीवी, साउंड बॉक्स, बेड, लोहे का गेट सहित अन्य सामान शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार बरामद अन्य सामान की अनुमानित कीमत करीब 16.37 लाख रुपये है। चोरी की रकम से खरीदी गई शेष संपत्ति एवं रकम के संबंध में पुलिस की कार्रवाई जारी है।

चार आरोपी पुलिस कार्रवाई की जद में

मामले में आयुष मैना निवासी बीना और अंकुश बाल्मीक निवासी गुना को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई करते हुए पुलिस रिमांड पर लिया गया है। वहीं उनके सहयोगी आरोपी सतीश अहिरवार निवासी शिवाजी वार्ड, बीना और मोनू पाल निवासी गुना को न्यायालय के आदेशानुसार जेल भेज दिया गया है।


पुलिस टीम की रही अहम भूमिका

पूरे मामले के खुलासे में निरीक्षक अनूप यादव, उपनिरीक्षक लखन राज, उपनिरीक्षक कस्तूरी अहिरवार, प्रधान आरक्षक विजय गौतम, राजेश पटेल, सौरभ रैकवार, आरक्षक संदीप यादव, दीप सिंह भदौरिया, बाबूलाल अहिरवार, राहुल सोलंकी, भूपेंद्र परिहार सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

Share:

सागर नगर निगम में राजस्व वसूली के निजीकरण के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला-बोल : संभागीय कमिश्नर को दिया ज्ञापन

सागर नगर निगम में राजस्व वसूली के निजीकरण के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला-बोल : संभागीय कमिश्नर को दिया ज्ञापन 



तीनबत्ती न्यूज: 27 अगस्त 2026

सागर। सागर नगर निगम के सामान्य सम्मेलन में राजस्व वसूली का कार्य निजी संस्था को सौंपने के प्रस्ताव के खिलाफ जिला शहर कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया। कांग्रेस नेताओं, नेता प्रतिपक्ष बाबू सिंह ‘बब्बू’ यादव और कांग्रेसी पार्षदों ने पीली कोठी से पैदल मार्च करते हुए संभागीय कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा और प्रस्ताव को तत्काल निरस्त करने की मांग की।

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि नगर निगम के 48 वार्डों में पहले से राजस्व कर संरक्षक कार्यरत हैं। इसके बावजूद राजस्व वसूली का काम निजी संस्था को देने का निर्णय कर्मचारियों के हितों के खिलाफ है। कांग्रेस नेताओं ने निजी वसूली को ‘गुंडा टैक्स’ बताते हुए आशंका जताई कि इसका अतिरिक्त आर्थिक बोझ अंततः आम जनता पर पड़ेगा।

जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव ने कहा कि जब निगम में 48 राजस्व कर संरक्षक पहले से मौजूद हैं, तो निजी कंपनी को ठेका देने की जरूरत क्या है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह कर्मचारियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। यदि पद रिक्त हैं तो सरकार को नियमित भर्ती करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस फैसले का हर स्तर पर विरोध करेगी। उन्होंने नगर निगम प्रशासन पर कांग्रेसी पार्षदों के साथ भेदभावपूर्ण व्यवहार करने का आरोप भी लगाया।

नेता प्रतिपक्ष बाबू सिंह ‘बब्बू’ यादव ने कहा कि उन्होंने सदन में भी इस प्रस्ताव का पुरजोर विरोध किया है। उनके अनुसार निजीकरण का प्रस्ताव भ्रष्टाचार की आशंकाओं से घिरा हुआ है। उन्होंने सवाल उठाया कि 48 वार्डों के राजस्व संरक्षकों का भविष्य क्या होगा। उन्होंने यह भी कहा कि शहर में रोजगार की कमी के कारण कई पुरुष मजदूरी के लिए बाहर जाते हैं और महिलाएं घरों में अकेली रहती हैं। ऐसे में निजी वसूली कर्मियों के व्यवहार को लेकर भी सुरक्षा और अभद्रता की आशंका बनी रहेगी।

पूर्व विधायक सुनील जैन ने भवन-भूमि शाखा की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि शहर में अवैध कॉलोनियां और नक्शा विरुद्ध बहुमंजिला निर्माण हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कार्रवाई के नाम पर केवल नोटिस दिए जा रहे हैं। कांग्रेस के अनुसार इस लापरवाही से निगम को करीब 25 करोड़ रुपये के भूमि जुर्माने की संभावित हानि हुई है। उन्होंने कहा कि पहले निगम को अपनी व्यवस्थाएं सुधारनी चाहिए, उसके बाद निजीकरण की बात करनी चाहिए।



कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि सात दिवस के भीतर राजस्व वसूली के निजीकरण का प्रस्ताव वापस नहीं लिया गया तो वार्ड स्तर पर जन-जागरण अभियान चलाया जाएगा। इसके बाद पुतला दहन, धरना और नगर निगम घेराव जैसे आंदोलन किए जाएंगे। कांग्रेस ने इसकी पूरी जिम्मेदारी नगर निगम प्रशासन की होने की बात कही। ज्ञापन का वाचन संगठन महामंत्री रामकुमार पचौरी ने किया, जबकि आभार आनंद हैला ने माना। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की।

ये रहे शामिल

ज्ञापन सौंपने वालों में अमित रामजी दुबे, मुकुल पुरोहित, सुरेंद्र सुहाने, सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे, चक्रेश सिंघई, शिव शंकर ‘गुड्डू’ यादव, संदीप सबलोक, शैलेन्द्र तोमर, कमलेश तिवारी, अवधेश तोमर, हेमराज रजक, वीरेंद्र राजे, नरेंद्र मिश्रा, ताहिर खान, नीलेश अहिरवार, हीरालाल चौधरी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष किरण लता सोनी, रेखा सोनी, लीलाधर सूर्यवंशी, प्रदीप ‘पप्पू’ गुप्ता, समीर खान एडवोकेट, रजनी ठाकुर, ज्योति मलैया, रोशनी वसीम खान, दीनदयाल तिवारी, जाहिद ठेकेदार, नौशाद अब्बासी, डॉ. दिनेश पटेरिया, अलीम भाई जान, नरेश सनकत, शैलेश अकेला, अजय लारिया, विनोद रैकवार, प्रशांत रैकवार, चमन अंसारी, टीकाराम दीवान, कुंजीलाल लडि़या, पंकज सिंघई, जितेंद्र रोहण, सागर साहू, उवेश खान, सुनील ठाकुर, मयंक ठक्कर, रामशंकर सेन, गोपी यादव, संजय अहिरवार, खट्टू शुक्ला, कृष्णकांत अहिरवार, शरद पुरोहित सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share:

126 पदक जीतकर सागर बना ओवर आल चैंपियनशिप :11वीं राज्य स्तरीय कूडो प्रतियोगिता मे जीते 51 स्वर्ण, 39 रजत एवं 36 काँस्य पदक*

126 पदक जीतकर सागर बना ओवरऑल चैंपियन, कूडो प्रतियोगिता में 51 स्वर्ण सहित 126 पदक


तीनबत्ती न्यूज: 27 अगस्त, 2026

सागर। कूडो एसोसिएशन ऑफ मध्य प्रदेश द्वारा 21 से 24 अगस्त 2026 तक इंदौर में 11वीं राज्य स्तरीय सब-जूनियर, जूनियर एवं सीनियर कूडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से 650 से अधिक कूडो खिलाड़ियों ने भाग लिया। सागर डिस्ट्रिक्ट कूडो एसोसिएशन के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 126 पदक अपने नाम किए और ओवरऑल चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया। सागर ने प्रतियोगिता में 51 स्वर्ण, 39 रजत और 36 कांस्य पदक जीते। भोपाल जिला दूसरे और जबलपुर जिला तीसरे स्थान पर रहा।


प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि कूडो इंडिया के संस्थापक हंशी मेहुल वोरा एवं गेस्ट ऑफ ऑनर प्रांशु वोरा रहे। मेहुल वोरा ने मध्य प्रदेश के कूडो खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश के खिलाड़ी विभिन्न प्रतियोगिताओं में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि जल्द ही मध्य प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय कूडो प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।


समापन समारोह में मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग के जॉइंट डायरेक्टर आलोक खरे एवं विशिष्ट अतिथि हरिशंकर यादव रहे। आलोक खरे ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि कूडो खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के कारण स्कूल गेम्स की राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में मध्य प्रदेश देश में पांचवें स्थान पर रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही मध्य प्रदेश में पुनः SGFI राष्ट्रीय कूडो प्रतियोगिता की मेजबानी की जाएगी।


कूडो एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. मोहम्मद ऐजाज खान ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी आगामी नवंबर माह में गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय कूडो प्रतियोगिता एवं अक्षय कुमार अंतरराष्ट्रीय कूडो प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।


मध्य प्रदेश कूडो एसोसिएशन के महासचिव हरिकांत तिवारी प्रतियोगिता में टेक्निकल डायरेक्टर रहे। उनके नेतृत्व में प्रतियोगिता का सफल आयोजन संपन्न हुआ। एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष नीरज यादव ने मंच संचालन किया और सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी

दैविक तिवारी, अमोघ नेमा, यथार्थ पटेल, जय यादव, कवि रैकवार, शिवाय गिरी गोस्वामी, निशांत अहिरवार, आशुतोष लोधी, दिव्यांश रोहित, पराग सरवटे, अरकाम खान, अवंतिया शर्मा, सफल जैन, कृश, अरहम खान, वेदांत दीक्षित, नावेद खान, मोहम्मद अबूजर, सुरजो विश्वास, वीर जोशी, सौरभ सिंह, उत्कर्ष पटेल, आर्यन सिंह, वीरेंद्र सिंह लोधी, अभिषेक राठौर, उत्कर्ष सेन, मोहम्मद सोहेल खान, शैलेंद्र सिंह कुर्मी, अमूल्या यादव, अवनी कौरव, धनिशा सोनी, लक्ष्मीका चंदेल, ध्रुविका शुक्ला, अंशिका तिवारी, समृद्धि सूर्यकांत, प्रज्वलिता पांडे, शानवी दुबे, मन्नत यादव, दिवि जैन, एहतिशाम शहजादी, अबीथा श्री, मन्नत शाह, सारा अंजुम, संबोधि नायक, प्रियंका इक्का, गीतिका पटेल, वैशाली झा, तनीशा राय, दीक्षा सेन, मेघा भोजक और हर्षिता सोनी।

रजत पदक विजेता खिलाड़ी

त्रियांश गोस्वामी, जय द्विवेदी, व्योम बरसैंया, रिशांक पटेल, आहिल खान, ओम द्विवेदी, श्रेष्ठ यादव, निशांत सिंह लोधी, ऋषि द्विवेदी, विशेष ठाकुर, समक्ष चौबे, जन्मेश कुशवाहा, अभय रूद्र बुंदेला, अर्जुन सिंह राजपूत, अक्षय विश्वकर्मा, आदित्य चौबे, अजय अहिरवार, अभय गौतम, आकाश दुबे, आकाश गुप्ता, युवराज पवार, करण सेन, दीपांशा सिंह, नितिशा बंसल, शानवी नामदेव, भूमिका जैन, सिद्धि जैन, अलशिफा खान, विधि राजपूत, पावनी सिंह, धानी ठाकुर, शिवांगी तिवारी, पूर्वी यादव, नंदनी दुबे, सोना विश्वकर्मा, जिया राजा बुंदेला, हर्षिता तिवारी, श्रद्धा साहू और वैष्णवी सिंह।

कांस्य पदक विजेता खिलाड़ी

हितांश कुशवाहा, आर्यवर्धन सिंह, सिद्धार्थ सिंह गौड़, लीभांश गुप्ता, रुद्रांश बरसैन्या, वेघ यादव, अव्यांश द्विवेदी, अभिराज पांडे, आरव अतुल जैन, अंश, यशवर्धन सिंह, देवादित्य चंदेल, अनंत शुक्ला, जय सिंह गौर, अक्षय तिवारी, हर्ष लड़ीया, काव्यांश सोलंकी, अरहम खान, अथर्व रैकवार, अनंत राज सिंह, कृष्णा भाटिया, पार्थ रजक, जैद खान, मयंक चौधरी, ओजस्व चौरसिया, आदर्श ठाकुर, रिद्धि राठौर, आद्या साहू, नव्या जोशी, कृष्णनिका अग्रवाल, आशी बंसल, मान्यता पवार, ऋषिता सिंह, निकिता प्रजापति और प्रियांशी पोरवाल।


सागर के खिलाड़ियों की इस शानदार उपलब्धि पर कूडो एसोसिएशन ऑफ मध्य प्रदेश के चेयरमैन एवं नगर विधायक शैलेंद्र जैन, एसोसिएशन के उपाध्यक्ष डॉ. नईम खान, जिला खेल अधिकारी श्रीमती शर्मीला डाबर, जॉइंट सेक्रेटरी शुभम राठौर, मेघा भोजक, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सोहैल खान, करन पटेल, डॉ. गणेश चौबे, मनीष चौबे, अर्पित प्रजापति सहित अन्य पदाधिकारियों एवं खेलप्रेमियों ने सभी विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

Share:

श्रुतिमुद्रा सांस्कृतिक समिति का सम्मान, U-NGO गठन का प्रस्ताव पारित

श्रुतिमुद्रा सांस्कृतिक समिति का सम्मान : मध्यप्रदेश की NGO को एकजुट करने U-NGO गठन का प्रस्ताव पारित


तीनबत्ती न्यूज: 27अगस्त, 2026

सागर। कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में करीब 25 वर्षों से सक्रिय सागर की संस्था श्रुतिमुद्रा सांस्कृतिक समिति को भोपाल में आयोजित तूलिका संस्था के वार्षिक महोत्सव में सम्मानित किया गया। श्रुतिमुद्रा की अध्यक्ष डॉ कविता शुक्ला ने यह सम्मान ग्रहण किया।

कार्यक्रम के दौरान मध्यप्रदेश की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं को एक मंच पर लाने के उद्देश्य से U-NGO (United NGO) के गठन का प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पारित किया गया।

भोपाल के रवींद्र भवन में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ भोपाल की महापौर श्रीमती मालती राय, श्रुतिमुद्रा सांस्कृतिक समिति की अध्यक्ष डॉ. कविता शुक्ला एवं प्रदेश प्रभारी मीडिया श्रीमती स्वाति जैन ने दीप प्रज्वलित कर किया।


कार्यक्रम में मध्यप्रदेश की विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्थाओं के पदाधिकारी शामिल हुए। प्रदेशभर से 30 से अधिक NGO के करीब 70 पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। इस दौरान सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय संस्थाओं को एकजुट कर सामूहिक रूप से समाजहित में कार्य करने के उद्देश्य से U-NGO (United NGO) के गठन का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया।

मेयर ने की सराहना

महापौर श्रीमती मालती राय ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यदि सामाजिक संस्थाएं एकजुट होकर कार्य करें तो समाज में बड़े स्तर पर सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। उन्होंने NGO के बीच बेहतर समन्वय और सहयोग को समय की आवश्यकता बताया।

कार्यक्रम में कला, संस्कृति, साहित्य और सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली कुछ संस्थाओं को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इसी क्रम में सागर की श्रुतिमुद्रा सांस्कृतिक समिति को भी उसके लंबे समय से कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों के लिए सम्मान प्रदान किया गया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बाँधा समा

समापन अवसर पर गायन एवं कथक की मनमोहक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में समां बांध दिया। उपस्थित दर्शकों ने कलाकारों की प्रस्तुतियों की सराहना की।

कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन तूलिका की अध्यक्ष श्रीमती विनीता श्रीवास्तव त्रिवेदी ने किया। कार्यक्रम के बाद श्री उमाकांत मिश्र श्यामल संस्था, आदर्श संगीत महाविद्यालय, हिंदी लेखिका संघ, शाम्भवी क्रिएटिव फाउंडेशन, तुलसी साहित्य अकादमी, हिंदी साहित्य सृजन संघ, आर्ष परिषद, पाठक मंच सहित विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों ने डॉ. कविता शुक्ला को सम्मान प्राप्त होने एवं U-NGO के गठन की पहल के लिए बधाई दी।

आयोजकों के अनुसार U-NGO के माध्यम से प्रदेशभर की सामाजिक संस्थाओं के बीच समन्वय बढ़ाने, अनुभव साझा करने और समाजहित से जुड़े कार्यों को सामूहिक रूप से आगे बढ़ाने की दिशा में प्रयास किए जाएंगे।

Share:

दिग्विजय सिंह का सर्व ब्राह्मण समाज ने किया सम्मान, परशुराम भवन के लिए दी ₹10 लाख की सांसद निधि

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह का सर्व ब्राह्मण समाज सागर ने किया सम्मान: श्री परशुराम भवन के लिए दी 10 लाख की सांसद निधि


तीनबत्ती न्यूज: 26 अगस्त, 2026

सागर। सागर में भगवान श्री परशुराम भवन के निर्माण एवं विकास के लिए सांसद निधि से ₹10 लाख की राशि प्रदान करने पर सर्व ब्राह्मण समाज, सागर द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह का सम्मान किया गया।

भोपाल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सर्व ब्राह्मण समाज, सागर के प्रतिनिधियों ने श्री दिग्विजय सिंह को शॉल एवं सम्मान पत्र भेंट कर उनका अभिनंदन किया। साथ ही भगवान श्री परशुराम जी की प्रतिमा भेंट कर सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि भगवान श्री परशुराम भवन के लिए सांसद निधि से प्रदान की गई ₹10 लाख की राशि समाज के लिए महत्वपूर्ण सहयोग है। इस भवन के माध्यम से सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को बेहतर स्थान उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।



सम्मान कार्यक्रम में सर्व ब्राह्मण समाज, सागर के अध्यक्ष पं. श्री रामावतार पांडे, पं. श्री संतोष कुमार पाण्डेय (पूर्व अध्यक्ष, नगर निगम सागर), पं. श्री राजेंद्र पाण्डेय ‘गुरुबाबा’ (अध्यक्ष, पुजारी संघ), पं. श्री अजय दुबे, पं. श्री प्रेमेन्द्र रिछारिया (गोलू), पं. श्री अनिल तिवारी (एस.वी.एन.), पं. श्री अमित दुबे (रामजी), पं. श्री मुकुल पुरोहित, पं. श्री रामकुमार पचौरी, पं. श्री कपिल पचौरी (गोलू), पं. श्री मरवेंद्र मिश्रा, पं. श्री निशात दुबे (बट्टू), पं. श्री सुरेंद्र तिवारी, पं. श्री चैतन्य कृष्ण पाण्डेय, पं. श्री आशीष गोस्वामी, पं. श्री बसंत तिवारी, पं. श्री ललित बाजपेयी, पं. श्री मृदय पंड्या, पं. श्री अतुल जी सहित अन्य समाजजन उपस्थित रहे।


कार्यक्रम में समाजजनों ने श्री दिग्विजय सिंह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भगवान श्री परशुराम भवन के लिए मिले इस सहयोग से समाज की गतिविधियों को नई दिशा और गति मिलेगी।


Share:

सागर में संजय ड्राइव से अटल पार्क तक :विधायक शैलेंद्र जैन ने किया निरीक्षण बनेगा संपर्क पुल, मिलेगा दूसरा प्रवेश द्वार

संजय ड्राइव से अटल पार्क तक बनेगा नया संपर्क पुल, विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने किया निरीक्षण


तीनबत्ती न्यूज: 26 अगस्त, 2026

सागर। शहर के प्रमुख पर्यटन एवं मनोरंजन स्थल अटल पार्क को संजय ड्राइव से जोड़ने के लिए संपर्क पुल का निर्माण किया जा रहा है। बुधवार को विधायक श्री शैलेंद्र जैन ने निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण कर कार्य की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से निर्माण की गुणवत्ता और निर्धारित समयसीमा को लेकर जानकारी ली।

विधायक जैन ने बताया कि पुल निर्माण पूरा होने के बाद अटल पार्क सीधे संजय ड्राइव से जुड़ जाएगा। वर्तमान में पार्क में प्रवेश तिली मार्ग की ओर से होता है, जबकि नए पुल के निर्माण के बाद संजय ड्राइव की ओर से भी पार्क में प्रवेश का रास्ता उपलब्ध होगा। इससे नागरिकों और पर्यटकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा अटल पार्क की कनेक्टिविटी बेहतर होगी।

भव्य प्रवेश द्वार और घाट का भी होगा निर्माण

संजय ड्राइव की ओर बनने वाले नए प्रवेश स्थल पर भव्य प्रवेश द्वार का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही क्षेत्र में सुंदर घाट भी विकसित किया जा रहा है। इन कार्यों से संजय ड्राइव और अटल पार्क के आसपास का क्षेत्र अधिक आकर्षक और सुविधाजनक बनने की उम्मीद है।

विधायक ने कहा कि अटल पार्क के उन्नयन और सौंदर्यीकरण के लिए विभिन्न विकास कार्य किए जा रहे हैं। दो प्रवेश द्वार होने से शहर के अलग-अलग क्षेत्रों से आने वाले लोगों को पार्क तक पहुंचने में सुविधा होगी।


फ्लोटिंग पोकलेन उतारने के लिए बनेगा रैंप

पुल के समीप तालाब में फ्लोटिंग पोकलेन मशीन उतारने के लिए विशेष रैंप का निर्माण भी किया जा रहा है। इसके माध्यम से मशीन को तालाब में आसानी से उतारा जा सकेगा। इससे तालाब के गहरीकरण, सफाई और अन्य आवश्यक कार्यों को सुचारु रूप से करने में मदद मिलेगी।

निरीक्षण के दौरान विधायक जैन ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए और सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप पूरे किए जाएं।

विधायक ने कहा कि संजय ड्राइव, अटल पार्क और तालाब क्षेत्र का समन्वित विकास होने से यह पूरा क्षेत्र सागर के नागरिकों के लिए मनोरंजन, पर्यटन और सार्वजनिक सुविधाओं का बेहतर केंद्र बन सकेगा। शहर के प्रमुख स्थलों को बेहतर कनेक्टिविटी और आधुनिक सुविधाओं से जोड़ना विकास कार्यों की प्राथमिकता है।

Share:

www.Teenbattinews.com

Archive