बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

SAGAR: जीतेंगे बूथ और जीतेंगी भाजपा के संकल्प के साथ नीचे तक जाएँ कार्यकर्ता : हितानंद

SAGAR: जीतेंगे बूथ और जीतेंगी भाजपा के संकल्प के साथ नीचे तक जाएँ कार्यकर्ता : हितानंद

तीनबत्ती न्यूज :09 अगस्त 2023
सागर। भारत में सांस्कृतिक अभ्युदय   का दौर चल रहा है 2014 से भारत के आध्यात्मिक जगत में सांस्कृतिक उत्थान के नए युग की शुरुवात हुई हैं अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण उज्जैन में महाकाल लोक निर्माण,के साथ काशी,सोमनाथ,केदारनाथ का पुनरूदार हुआ इसी क्रम में सामाजिक समरसता के प्रतीक के रूप सागर में संत शिरोमणी रविदास मंदिर का भव्य निर्माण किया जा रहा हम सभी सौभाग्य साली है इस ऐतिहासिक मंदिर निर्माण के हम सभी साक्षी बनेंगे  : यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद शर्मा जी ने भाजपा कार्यालय में बैठक को सम्बोधित करते हुए कहीं। 
 
बैठक में प्रभारी मंत्री अरविंद भदौरिया जी, श्री श्याम सुंदर शर्मा जी, जिला प्रभारी प्रदेश मंत्री श्रीमती लता वानखेड़े जी,श्री प्रभुदयाल पटैल, जिला अध्यक्ष श्री गौरव सिरोठिया विधायक श्री शैलेन्द्र जैन जी श्री प्रदीप लारिया श्रीमती संगीता सुशील तिवारी महापौर सागर निगम अध्यक्ष श्री वृन्दावन अहिरवार जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री जाहर सिंह श्री शशि कैथोरिया श्री सुधीर यादव डॉ. विनोद पंथी जी, पूर्व विधायक श्रीमती सुधा जैन श्री भानू राणा श्री नारायणप्रसाद कबीरपंथी जी,रमू राय जी पूर्व जिला अध्यक्ष श्री हरिराम सिंह ठाकुर मंचासीन रहे।


बैठक को संबोधित करते हुए श्री हितानंद शर्मा ने कहा की भारतीय जनता पार्टी किसी एक परिवार विशेष का दल नहीं बल्कि एक कार्यकर्ता आधारित दल है,क्योकिं हमारे यहाँ कार्यकर्ता ही संगठन की जान और पहचान होती है। कार्यकर्ता के परिश्रम के बल पर हमें चुनावों में विजयी मिलती हैं। जिस तरह जीत के लिए एक-एक सीट महत्वपूर्ण होती हैं, ठीक उसी तरह एक एक बूथ भी हमारे लिए महत्वपूर्ण है। हमारा हर बूथ मजबूत हो इसके लिए हमें मिलकर पार्टी के कामों को नीचे तक ठीक ढंग से क्रियान्वयन करना है। कार्यकर्ता जीतेंगे बूथ-जीतेंगी भाजपा के संकल्प के साथ नीचे जाएँ और पार्टी के विजय अभियान में जुटें। 


सोशल मीडिया पर सरकार की नीतियों और योजनाओं का करें प्रचार

प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने कहा कि हम चुनावी मोड में है इस दृष्टि से हमारी तैयारी भी मजबूत होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारे पास सरकार की उपलब्धियों का भंडार है। हर घर सरकार की योजना से लाभान्वित हो रहा है। हितग्राहियों से संपर्क और संवाद करें। साथ ही समाज के प्रबुद्धवर्ग और की वोटर्स से भी संपर्क करें। उन्होंने कहा कि 2003 के पहले मध्यप्रदेश की स्थिति क्या थी और आज मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी सरकार के नेतृत्व में विकास की ओर अग्रसर है। सरकार-सरकार के फर्क को जनता को बताएं। उन्होंने सोशल मीडिया पर सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों का अधिक से अधिक प्रचार करने की बात कही।

जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने  कहा की कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा से अवगत कराते हुये कहा कि हम सभी सागर वासियो के लिये गर्व एवं गौरव का विषय है कि हमारे शहर में संत रविदास जी का मंदिर बन रहा है और उसके भूमि पूजन के लिये देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आ रहे है।
विधायक श्री प्रदीप लारिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की अवधारणा के स्वरूप हम सभी बहुत भाग्यशाली है कि हम अपने सामने अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण देख रहे है, भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने कैदारनाथ कॉरीडोर, काशीविश्वनाथ कॉरीडोर एवं महाकाल लोक जैसे कई धार्मिक मंदिरों को एक नया और भव्य स्वरूप देने का कार्य किया। इसी तारतम्य में 12 अगस्त को संत रविदास जी के विश्व में सबसे बड़े मंदिर का भूमिपूजन प्रधानमंत्री जी द्वारा किया जाना है। जिसके लिये करीब 3 हजार से अधिक बसों की व्यवस्था की गयी है। 


सागर विधायक शैलेन्द्र जैन ने कहा कि सागर की पवित्र भूमि पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का आगमन हो रहा है जिसके निमित्त बने है प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज ंिसंह चौहान जी जिन्होंने सागर की धरती पर 100 करोड़ की राशि से संत रविदास जी का दिव्य मंदिर बनाने की घोषण की जिसे देखने के लिये देश ही नहीं वरन विदेश से भी सभी मंदिर को देखने के लिये आयेंगे। 

प्रभारी मंत्री श्री अरविंद भदौरिया ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा जिस तरह आधारभूत विकास के रूप में सड़के निर्माण, शैक्षणिक संस्थाओं की प्रगति, मेडीकल कॉलेजो का निर्माण, देश की सुरक्षा आदि विकास कार्यो से देश को एक नयी ऊंचाईयों पर पहुंचाया है, उसी श्रृंखला में मोदी जी की धार्मिक, सांस्कृतिक एवं बहुआयामी विकास की सोच ने देश के मंदिरों को भव्य स्वरूप प्रदान किया जिसमें सागर में बनने वाला संत रविदास जी का मंदिर देश में एक नई इबारत लिखेगा,  साथ ही उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में सभी वर्ग, सभी समाज के लोग सुविधाओं के साथ पहुंचे उनके भोजन पानी आदि की व्यवस्था ठीक रहे इस सबके लिये भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं, बूथ समिति, मंडल समिति से लेकर सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को लगना होगा। 
बैठक का संचालन जिला महामंत्री श्याम तिवारी ने किया एवं आभार अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष नरेन्द्र अहिरवार ने व्यक्त किया। बैठक में पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि,अपेक्षित कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

मेयर के निवास पर हुआ हितानन्द की और प्रभारी मंत्री का स्वागत

गोपालगंज स्थित महापौर निवास पर महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी जी एवं महापौर प्रतिनिधि डॉ सुशील तिवारी  नने अंग्ठन महामंत्री हितानंद शर्मा , मंत्री  अरविंद भदौरिया  से सौजन्य भेंट कर मार्गदर्शन प्राप्त किया एवं शहर विकास के विषयों पर चर्चा की। 

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री गौरव सिरोठिया, श्री श्याम सुंदर शर्मा , श्री जाहर सिंह, जिला उपाध्यक्ष  नवीन भट्ट, निगम अध्यक्ष श्री वृंदावन अहिरवार, पार्षद श्रीमती संगीता जैन, पार्षद श्री सूरज घोषी, श्री सुधीर यादव, श्री रिशांक तिवारी, श्री सूर्यांश तिवारी सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive