डॉ गौर विवि के योग विभाग विद्यार्थियों का धरना पांचवें दिन भी जारी : सांसद ने उच्च स्तर पर मांग पर कार्यवाही का दिया आश्वासन
तीनबत्ती न्यूज: 27 मार्च, 2026
सागर : डॉ हरिसिंह गौर विवि सागर के स्वर्ण जयंती सभागार के सामने योग शिक्षा विभाग के विद्यार्थियों की क्रमिक भूख हड़ताल पांचवें दिन भी जारी रही। उल्लेखनीय है कि योग विभाग को एक जर्जर भवन में स्थानांतरित किए जाने के विरोध में विद्यार्थियों द्वारा प्रदर्शन आंदोलन किया जा रहा है। इस प्रदर्शन के प्रति विश्वविद्यालय प्रशासन का असंवेदनशील रवैया विद्यार्थियों में असंतोष फैला रहा है। सब्र और संयम बनाए रखने हेतु विद्यार्थियों द्वारा लगातार आध्यात्मिक परंपरा का निर्वहन करते हुए सद्बुद्धि यज्ञ के पश्चात श्री हनुमान चालीसा पाठ लगातार करके अपनी मनोबल और स्वस्थ रक्षण हेतु प्रार्थना करते हुए विभाग की अस्मिता बचाए रखने का प्रयत्न किया जा रहा है।
विद्यार्थियों ने सागर लोकसभा क्षेत्र की सांसद डॉक्टर लता वानखेड़े से मुलाकात कर पूर्व में दिए ज्ञापन का स्मरण करते हुए आंदोलन की रूपरेखा एवं चरणबद्ध प्रक्रिया से अवगत कराया। सांसद डॉक्टर लता वानखेड़े ने जायज मांग विभाग को स्थानांतरित करने के संदर्भ में कुलपति से चर्चा कर योग विभाग के हित में आवश्यक कदम उठाने का अनुरोध किया था । लेकिन उसे पर ध्यान न देकर विभाग खाली करने के आदेश निकालने और विद्यार्थियों द्वारा भूख हड़ताल की जानकारी लगने पर संसद ने खेद जताते हुए कहा कि अब इस संदर्भ में उच्च अधिकारी एवं मंत्रालय स्तर पर चर्चा करने का आश्वसन दिया।
प्राक्टोरियल बोर्ड ने की चर्चा
प्रदर्शन स्थल पर आज प्राक्टोरियल बोर्ड के सदस्यों ने आकर समस्याओं पर विद्यार्थियों से चर्चा करी तथा विद्यार्थियों के स्वास्थ्य व हाल चाल को जाना इस संदर्भ में विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय की टीचर्स यूनियन से भी सहयोग मांगते हुए ज्ञापन सौंपा है। आज भूख हड़ताल पर बैठने वालों में पुरातन छात्रों ने भी समर्थन किया।इस भूख हड़ताल में मित्रा, अंजली, अर्पिता, अंजली, देवेश, गोलू , रामावतार, प्रिंस, पूर्णिमा, अनु, नैंसी, योगिता, सृष्टि, बादल, आराधना, गौरव, अनिकेत, सृजल, संगीता, गोविंद गुरु शामिल रहे।








0 comments:
एक टिप्पणी भेजें