Editor: Vinod Arya | 94244 37885
Mata Padmavati लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Mata Padmavati लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

णमोकार तीर्थ में नवरात्रि महोत्सव की धूम, माता पद्मावती को चांदी का मुकुट अर्पित

णमोकार तीर्थ में नवरात्रि महोत्सव की धूम, माता पद्मावती की आराधना में उमड़े श्रद्धालु

• देवेंद्र पप्पू फुसकेले ने सपरिवार पहुंचकर की पूजा-अर्चना, माता को अर्पित किया चांदी का मुकुट


तीनबत्ती न्यूज: 20 अक्टूबर, 2026

सागर। महाराष्ट्र के मनवाड़ के समीप बांबे-आगरा हाईवे पर स्थित प्रसिद्ध णमोकार तीर्थ क्षेत्र में नवरात्रि महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और धार्मिक उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। नवरात्रि के अवसर पर तीर्थ परिसर में प्रतिदिन माता पद्मावती की विशेष आराधना, पूजन-अर्चन और महाआरती का आयोजन किया जा रहा है। इसमें बुंदेलखंड सहित विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर धर्मलाभ ले रहे हैं।

नवरात्रि महोत्सव के दौरान मंदिर परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया है। सुबह अभिषेक एवं विशेष पूजन तथा शाम को माता पद्मावती की भव्य महाआरती आयोजित की जा रही है। माता के दर्शन और आरती में शामिल होने के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु तीर्थ क्षेत्र पहुंच रहे हैं।

आचार्य देवनंदी महाराज के प्रवचन ने बांधा समां

महोत्सव में आचार्य देवनंदी महाराज का मंगल सान्निध्य और आशीर्वाद श्रद्धालुओं को प्राप्त हो रहा है। आचार्य श्री के धार्मिक एवं आध्यात्मिक प्रवचन भी आयोजित किए जा रहे हैं। उनके प्रवचनों को सुनने के लिए जैन समाज सहित बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी श्रद्धालु तीर्थ परिसर में पहुंच रहे हैं।

आचार्य श्री ने धर्म, संयम, आत्मशुद्धि और आध्यात्मिक साधना के महत्व पर प्रकाश डालते हुए श्रद्धालुओं को धर्ममार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।


देवेंद्र पप्पू फुसकेले ने सपरिवार की पूजा-अर्चना


नवरात्रि महोत्सव में सागर जिला विकास सलाहकार समिति के सदस्य एवं वरिष्ठ भाजपा नेता देवेंद्र पप्पू फुसकेले भी सपरिवार शामिल हुए। उन्होंने माता पद्मावती की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर श्री फुसकेले ने माता पद्मावती को चांदी का मुकुट अर्पित किया।उनके साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने धार्मिक आयोजन में सहभागिता की और माता पद्मावती की आरती में शामिल होकर पुण्य लाभ प्राप्त किया।



बुंदेलखंड से पहुंचे हजारों श्रद्धालु


णमोकार तीर्थ के नवरात्रि महोत्सव में बुंदेलखंड अंचल के विभिन्न क्षेत्रों से भी हजारों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। पूरे तीर्थ परिसर में धार्मिक वातावरण बना हुआ है। भक्ति, आरती और प्रवचनों के बीच श्रद्धालु माता पद्मावती की आराधना में लीन नजर आ रहे हैं।

तीर्थ कमेटी की ओर से श्रद्धालुओं से नवरात्रि महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर माता पद्मावती के दर्शन, पूजन और आचार्य श्री के प्रवचनों का लाभ लेने की अपील की गई है।

Share:

www.Teenbattinews.com

Archive