सागर एयरपोर्ट के लिए भूमि निरीक्षण तेज, कलेक्टर प्रतिभा पाल ने सिरोजा, चितौरा और मोकलपुर का किया दौरा
सागर: सागर जिले में प्रस्तावित एयरपोर्ट निर्माण की दिशा में प्रशासनिक स्तर पर कवायद तेज हो गई है। एयरपोर्ट के लिए उपयुक्त भूमि की तलाश और उपलब्ध भूमि की स्थिति का परीक्षण करने के उद्देश्य से कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने गुरुवार को विभिन्न ग्रामों का स्थलीय निरीक्षण किया।
कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने अनुविभागीय राजस्व अधिकारी (एसडीएम) एवं राजस्व विभाग की टीम के साथ सिरोजा, चितौरा एवं मोकलपुर क्षेत्रों का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने एयरपोर्ट निर्माण के लिए संभावित भूमि की स्थिति का जायजा लिया।
कलेक्टर ने अधिकारियों के साथ मौके पर उपलब्ध भूमि, उसकी स्थिति तथा संबंधित राजस्व अभिलेखों की जानकारी ली। इस दौरान नक्शे और खसरे के आधार पर शासकीय एवं अन्य उपलब्ध भूमि का परीक्षण किया गया।
यह भी पढ़ें: सागर में एयरपोर्ट की तैयारी तेज, 10 उन्नत एयर स्ट्रिप्स में शामिल
एयरपोर्ट के लिए भूमि चयन की प्रक्रिया में प्रशासन द्वारा स्थल की वास्तविक स्थिति, भूमि की उपलब्धता और राजस्व अभिलेखों का परीक्षण किया जा रहा है। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी लेते हुए निरीक्षण प्रक्रिया को गंभीरता से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।
यह भी पढ़ें: सांसद डॉ. लता वानखेड़े ने केंद्रीय उड्डयन मंत्री से मुलाकात कर सागर में एयरपोर्ट के निर्माण के संबंध में की चर्चा
सागर में एयरपोर्ट निर्माण को लेकर भूमि संबंधी प्रक्रिया आगे बढ़ने से जिले में हवाई कनेक्टिविटी की उम्मीदों को बल मिला है। प्रशासनिक स्तर पर संभावित स्थलों के निरीक्षण और भूमि संबंधी परीक्षण की कार्रवाई आगामी चरणों में भी जारी रहने की संभावना है।
---------
सागर में एयरपोर्ट को लेकर पढ़ें संबंधित खबरे






