Editor: Vinod Arya | 94244 37885

विशाल तिरंगा यात्रा 19 जनवरी को ,17 किलोमीटर लंबी निकलेगी

विशाल तिरंगा यात्रा 19 जनवरी को ,17 किलोमीटर लंबी निकलेगी
सागर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती और डॉ  गौर की 150वी जयंती पर 
में गणतंत्र दिवस के अवसर पर विचार तिरंगा मानव श्रंखला का आयोजन 19 जनवरी को होगा। विचार संस्था की स्थापना के 17 वर्ष पर 17 किलोमीटर लंबी  तिरंगा मानव श्रृंखला बनेगी। संस्था के अध्यक्ष कपिल मलैया और सहयोगियों ने आज मीडिया को यह जानकारी दी।
 कपिल मलैया ने बताया कि तिरंगा यात्रा का मुख्य उद्देश्य सागर को विकसित और स्वच्छ रखना है ।यात्रा में  17 किलोमीटर लंबा तिरंगा 31000 स्वयंसेवकों द्वारा पकड़ा जावेगा। इस आयोजन से हम भारत की सबसे लंबी तिरंगा मानव श्रृंखला मनाएगे, जो कि सागर शहर की पहचान को राष्टीय स्तर पर सागर शहर को एक राष्ट्रभक्त नगर के रूप में अनूठी पहचान देगा. साथ ही नगर वासियों में राष्ट्रभक्ति की
भावना का संचार होगा।आयोजन में स्वच्छ भारत, स्वच्छ सागर, वा सिंगल यूज प्लास्टिक बंदी को भी नगर सुधार की दृष्टि से प्रमुखता के साथ प्रचारित किया जायेगा।
17 किलोमीटर लंबी, विचार तिरंगा मानव श्रृंखला यात्रा, जो करीब 17000 मीटर एवं 58561 फुट लंबी  होगी। इसमें 34 सब स्टेशन बनेंगे। प्रत्येक स्टेशन, एक स्वयंसेवी संस्था को सौंपने का प्रस्ताव है। एकस्टेशन का कार्यक्षेत्र 500 मीटर का रहेगा। यह सागर जिला के लिए वर्लड रिकॉर्ड बन रहा है। सागर के गौरव के लिएएक होकर आयें और तिरंगा मानव श्रृंखला के द्वारा सागर को एक नये इतिहास में शामिल होने के साक्षीबनें। 
इस मौके पर   सूरज सोनी,आकांक्षा मलैया, उमेश भार्गव सहित अन्य लोगो ने चर्चा की।


Share:

फिर मिला सेना का बम,बम निरोधक दस्ते ने किया नष्ट, 6 किलो वजन का

फिर मिला सेना का बम,बम निरोधक दस्ते ने किया नष्ट, 6 किलो वजन का
सागर।  सागर जिले में सेना के बम अक्सर मिलते रहते है । कई दफा दर्दनाक हादसे भी हुए है। जिनमे मौत का शिकार लोग बने। आज सागर जिले के बण्डा में बेबस नदी पर बने पगरा डेम के किनारे सेना का एक पुराना बम मिलने से सनसनी फैल गयी ।  बम मिलने की सूचना कुछ लोगो द्वारा पुलिस को दी गयी पुलिस ने तत्काल सूचना बम निरोधक दस्ते को दी 
सागर से गये बम निरोधक दस्ते ने बम को सुरक्षित तरीके से नष्ट कराया। 
विनय तिवारी बम निरोधक दस्ता प्रभारी और थाना प्रभारी कमलसिंह ने बताया कि यह सेना के उपयोग में आने वाला बेहद ही खतरनाक बम है जो प्रशिक्षण फायरिंग में बिना चला रहा गया होगा -बम 81 mm  12 इंच चौड़ाई का तथा 6 किलो बजनी था । 
गौरतलब हो कि सागर के आसपास आर्मी बेस होने से इस तरह के बिना चले बम मिलते रहते है और इसी प्रकार के बम में पिछले दिनों कबाड़ी की दुकान में विस्फोट से एक जान भी चली गयी थी। दो घायल हो गए थे। इसके बाद पुलिस ने कबाड़ियों के यहां तलाश अभियान भी चलाया था।
Share:

अमीर बनने की चाहत में किया मासूम का अपहरण,मांगी 30 लाख की फिरौती,फिर की हत्या,तीनो हत्यारे गिरफ्तार

अमीर बनने की चाहत में किया मासूम का अपहरण,मांगी 30 लाख की फिरौती,फिर की हत्या,तीनो हत्यारे गिरफ्तार
सागर । सागर जिले में एक नाबालिग लड़के के अपहरण और  30 लाख रुपये की फिरौती और फिर उसकी निर्मम हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है । आरोपियो को पेसो की जरूरत थी। शार्टकट से कमाना चाहते थे। इसमे एक आरोपी की हाल में में शादी हुई थी ।जिसे पेसो की जरूरत थी। इसके लिए युवकों ने अपहरण की साजिश रची । लेकिन फिरौती में सफल नही हुए और 13 साल के बच्चे की पत्थर से कुचलकर निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने तीन आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधिक्षक अमित सांघी ने आज मीडिया के सामने वारदात का खुलाशा किया।
क्या थी घटना
सानोधा थाना क्षेत्र के कडेराभान निवासी  सुरेश पिता देव सिंह लोधी ने  थाने पर सूचना दी कि उसका लडका अनिकेत पिता सुरेश लोधी उम्र13 वर्ष 13 जनवरी को शाम करीवन 07 बजे घर के वाहर रोड पर घूमने गया था जो लोटकरवापिस नहीं आया। जिसकी तलाश ग्राम एवं आस पास कि गई नहीं मिला कुछ समय बाद मोबाईलनंबर 9685562054 से किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर बताया कि आपका लडका अनिकेत मेरे कब्जे मेंहै । अनिकेत को जिंदा वापिस चाहते हो तो 30 लाख रूपये फिरोती देनी होगी ।उक्त फिरोती नहीं देने
पर अनिकेत को जान से मार देगे । उक्त सूचना पर थाना सानौधा में अपराध क्रमांक 11/20 धारा364 ए . 365  के तहत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस अधीक्षक सागर  अमित साघी ,अति. पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह स्वय तुरत मौके पर पहुचे घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा तीन अलग अलग पुलिस की टीमों को संभावित स्थानों पर भेजी गई तथा पुलिसमहानिरीक्षक सागर जोन सागर द्वारा अज्ञात आरोपियों को पकड़ने / सूचना देने पर 30 हजार का ईनाम देने की उदघोषणा की गई । अगले दिन दिनाक 14.01.2020 की रात्रि में करीब 9 बजे  अनिकेत की डेड वाडी ग्राम खडेरा भान के समीप खेल के मैदान के पास मिली । 
पेसो की चाहत में दिया घटना को अंजाम
एसपी सांघि ने बताया कि आरोपी शार्टकट  तरीके से पैसा कमाना चाहते थे।  निलेश की हाल ही में शादी हुई थी। लेकिन परम्परागत नही हुई थी। इसके लिए उसे जरूरत थी। दो दिन पहले नीलेश अपने साथी पुष्पेन्द्र ठाकुर के साथ खडेराभान आकर अभिषेक के यहां रूके तथा ग्राम में घटना की योजना को अंजाम दिया ।अभिषेक एवं नीलेश के द्वारा अपहृत से शराब मगाई जाकर एकांत में ग्राम के समीप बुलाया तथा तीसरे साथी पुष्पेन्द्र को घटना में प्रयुक्त सिम देकर सागर के समीप भेजकर योजना
मुताबिक फिरौती की मांग करना प्रकाश में आया है। अपहृत अनिकेत को अपहरण कर ग्राम केसमीप खेल के मैदान में ले गये थे। जहां पर आरोपी नीलेश एंव अभिषेक द्वारा अनिकेत को नियंत्रितनहीं कर पाने एव चिल्ला चोट होने के कारण अनिकेत की हत्या कर दी तथा घटना स्थल से फरार हो गये।
नवागत आईजी ने दिखाई गंभीरता
नवागत पुलिस महानिरीक्षक सागर  अनिल शर्मा एव उप पुलिस महानिरीक्षक  दीपक वर्मा द्वारा
घटना की गभीरता को देखते हुऐ आरोपियों की गिरफतारी हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये ।और 30 हजार का इनाम भी रखा।पुलिस अधीक्षक सागर के नेतृत्व एवं अति पुलिस अधीक्षक सागर  राजेश व्यास अति. पुलिस अधीक्षक (बीना) श्री विक्रम सिंह अनुविभागीय अधिकारी
पुलिस रेहली  अनुराग पाण्डे के निर्देशन में गठित विभिन्न पुलिस टीमों जिन में थाना प्रभारी देवरीरामेश्वर सिंह ठाकुर सानौधा थाना प्रभारी चंदन सिंह परिहार थाना प्रभारी रेहली आर ए चौरा उ.नि.मानस द्विवेदी चन्द्रजीत यादव ,रोहित मिश्रा सायवर सेल के टीम द्वारा 24 घंटे में घटित घटना का ना सिर्फ पर्दाफाश किया साथ ही आरोपियों को गिरफतार किया। आरोपियों से घटना में प्रयुक्त मोटरसायकिल कमांक एम. पी. 15 एन. ए. 2203 एवं तीन मोबाईल बरामद किये गये । पुलिस अधीक्षक द्वारा घटना
का पर्दाफाश करने एवं आरोपियों को गिरफतार करने में उपरोक्त थाना प्रभारी एवं उनकी टीम तथासायवर सेल की टीम को 30000/- रूपया नगद पुरूषकृत करने की घोषणा कि गई।

Share:

DSP डी एस ठाकुर का निधन,पुलिस अकादमी में थे पदस्थ

DSP डी एस  ठाकुर का निधन,पुलिस अकादमी में थे पदस्थ

सागर। जवाहर लाल नेहरू पुलिस अकादमी सागर  में पदस्थ DSP श्री डी एस ठाकुर काआज निधन  हो गया। वे कुछ समय से बीमार थे।उनका बंसल हॉस्पिटल भोपाल में निधन हुआ। 59 साल के ड़ी एस ठाकुर को ब्रेन हेमरेज की शिकायत हुई थी। अकादमी और पुलिस विभाग ने उनके निधन पर दुख जताया है । वे अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ गये।उनकी पत्नी तीन बेटे व एक बेटी है। पुलिस अकादमी परिसर में निदेशक जी जनार्दन,उप निदेशक विवेक राज ,पुलिस अधीक्षक अमित सांघी सहित सभी अधिकारियों/कर्मचारियों ने नम आंखों से  श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके वाद उनके अंतिम संस्कार के लिए पार्थिव देह  गृह जिला कटनी के लिए रवाना हुई।


Share:

साहित्यकार/कलाकारों को दी जाने वाली सहायता हेतु जिला समिति गठित,इसमे सागर के तीन साहित्यकार

साहित्यकार/कलाकारों को दी जाने वाली सहायता हेतु जिला समिति गठित,इसमे सागर के तीन साहित्यकार 
सागर । मध्यप्रदेष शासन संस्कृति विभाग भोपाल के निर्देषानुसार जिले में अर्थाभावग्रस्त साहित्यकार/कलाकारों को दी जाने वाली सहायता के संबंध में समिति का गठन किया गया है। कलेक्टर श्रीमती प्रीति मैथिल नायक अध्यक्ष होंगी और  प्रभारी अधिकारी वरिष्ठ लिपिक शाखा इसके सदस्य सचिव होंगे। समिति के अन्य सदस्यों में उपसंचालक जनसंपर्क अधिकारी, श्री टीआर त्रिपाठी (अध्यक्ष प्रगतिषील लेखक संघ), डा. अषोक मिजाज (उर्दू साहित्यकार), श्री मुकेश  टाक (संगीतज्ञ) शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय सागर शामिल है।
समिति प्रत्येक आवेदन पत्र में दी गई पूर्ण जानकारी, आवेदक की सेवा, वित्तीय स्थिति एवं उनकी आयु आदि का स्पष्ट परीक्षण कर वित्तीय सहायता स्वीकृत करने की पात्रता पर विचार कर अनुषंसा प्रस्तुत करेगी।
Share:

महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम:सरकारी,गैर सरकारी कार्यालयों,शैक्षणिक संस्थानों से लेकर अस्पतालों तक मे बनेगी आंतरिक परिवाद समिति,आदेश जारी

महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम:सरकारी,गैर सरकारी कार्यालयों,शैक्षणिक संस्थानों से लेकर अस्पतालों तक मे बनेगी आंतरिक परिवाद समिति,आदेश जारी

भोपाल ।महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न  रोकने के लिए  बनाये गए लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम के तहत  सरकारी,गैर सरकारी कार्यालयों,शैक्षणिक संस्थानों से लेकर अस्पतालों आदि में  आंतरिक परिवाद समितियो का गठन किया जाएगा। इनका गठन नही होगा उन कार्यालयों पर 50 हजार तक का जुर्माना होगा।महिला एवं बाल विकास विभाग भोपाल के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवम पदेन जिला पंचायत अधिकारी ने इस आशय की जानकारी दी है। 
 जानकारी के मुताबिक महिलाओं का कार्य स्थल पर लैंगिक उत्पीड़न (निवारण ,प्रतिषेध एंव प्रतितोषण) अधिनियम -2013 की धारा-4 में प्रावधान है कि प्रत्येक कार्यालय जहाँ 10 या 10से अधिक कर्मचारी/अधिकारी कार्यरत है,में नियोजक (Employer) द्वारा आतंरिक परिवाद
समिति (Internal Complaint Committe) का गठन किया जायेगा। अधिनियम की धारा-2(ण)में कार्यास्थल को परिभाषित किया गया है।
इनमे होगा समितियों का गठन
 8सके मुताबिक शासकीय/अशासकीय
कार्यालयों/संस्थाओं/सगंठनो/उत्पादन/विक्रय वितरण सेवा केन्द्र/मनोरंजन,शिक्षण
प्रशिक्षण संस्थानों/नर्सिंग होम अस्पताल में जहाँ 10 या 10 से अधिक कर्मचारी/अधिकारी
नियोजित है। उन कार्यस्थल पर आंतरिक परिवाद समिति का गठन किया जाना आवश्यक है।जिन कार्यालयों द्वारा आंतरिक परिवाद समिति का गठन नही किया गया है उन पर जुर्मानाजो 50,000 रूपये तक का हो सकेगा, लगाया जायेगा। अधिक जानकारी के लिये कार्यालय महिला एवं बाल विकास बी ब्लाक
पुराना सचिवालय कोहेफिजा भोपाल में सम्पर्क किया जा सकता है।

Share:

राशन मित्र पर कार्य शुरू नही करने पर वरिष्‍ठ उद्यनिकी अधिकारी निलंबित ,कलेक्टर की कार्यवाही

राशन मित्र पर कार्य शुरू नही करने पर वरिष्‍ठ उद्यनिकी अधिकारी निलंबित ,कलेक्टर की कार्यवाही
सागर। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम अंतर्गत सत्‍यापन अभियान में कार्य प्रारंभ न किये जाने पर मो0 रियाज खान प्रभारी वरिष्‍ठ उद्यनिकी अधिकारी देवरी को कलेक्‍टर सागर द्वारा निलंबित किया गया है । श्री खान की ड़यूटी दल सत्‍यापन दल कोड क्र0 16103 में दल प्रभारी के रूप में लगाई गई थी किन्‍तु उनके द्वारा एम राशन मित्र पर न ही लॉगिन किया गया और न ही सत्‍यापन कार्य प्रारंभ किया गया है चूंकि नियमानुसार दल प्रभारी को ही एप्‍प के माध्‍यम से सत्‍यापन का कार्य प्रारंभ करना अनिवार्य था । 
जिले में राशन कार्डों का सत्यापन जारी
वर्तमान में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम अंतर्गत नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों के राशन कार्ड के सत्यापन का कार्य चल रहा है। जिसमें जिले में कुल 4 लाख से अधिक राशन कार्डधारियों की पात्रता के सत्यापन का कार्य हेतु 2141 सत्यापन दलों द्वारा किया जा रहा है।
 कलेक्टर सागर द्वारा सत्यापन अभियान की समीक्षा की गई जिसमें 244 दलों द्वारा मोबाइल एप्प पर लॉगिन न किये जाने पर इसे अत्यंत गंभीरता से लिया जाकर समस्त ऐसे दल जिनके द्वारा मोबाइल एप्प पर लॉगइन न किया जाकर सत्यापन कार्य प्रारम्भ नही किया है उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही हेतु नोटिस जारी किये गये है एवं 3 दिवस में जबाव माँगा गया है,उक्त 3 दिवस में कार्य प्रारंभ न करने अथवा समाधान कारक उत्तर प्रस्तुत न करने पर निलंबन की कार्यवाही की जावेगी |
Share:

कमलनाथ सरकार ने प्रदेश को हत्या, अपहरण, लूट के मामले में नंबर 1 बना दिया : गोपाल भार्गव ,अपहरण/हत्या के पीड़ित के यहां पहुचे भार्गव

कमलनाथ सरकार ने प्रदेश को हत्या, अपहरण, लूट के मामले में नंबर 1 बना दिया : गोपाल भार्गव
अपहरण/हत्या के पीड़ित के यहां पहुचे भार्गव
सागर। नेता प्रतिपक्ष श्री गोपाल भार्गव ने सागर जिले के खड़ेराभान गांव के 14 वर्षीय बालक अनिकेत लोधी के अपहरण और फिर उसकी हत्या पर शोक जताया है। बुधवार को नेता प्रतिपक्ष ने खडेरा गांव पहुँचकर बच्चें के परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। श्री भार्गव ने कहा कि प्रदेश में मासूम बच्चों के अपहरण व हत्याएं हो जाती है और शासन प्रशासन मौन है। जनता में इन घटनाओं को लेकर आक्रोश है वही असुरक्षा का भाव है। उन्होंने कहा कि हर मोर्चे पर असफल रही कांग्रेस सरकार ने प्रदेश को हत्या, अपहरण और लूट के मामले में नंबर वन राज्य बना दिया है। 

सागर जिले के सानोधा थाना क्षेत्र के खडेराभान गांव के किसान के 14 वर्षीय बालक अनिकेत का सोमवार को बदमाशों ने 30 लाख फिरौती के लिए अपहरण कर लिया था। मंगलवार को देर रात मासूम बच्चे की लाश घर के पास ही खेत मे मिली। बुधवार को नेता प्रतिपक्ष श्री भार्गव ने खड़ेराभान गांव पहुँचकर पीड़ित परिजनों से मिलकर शोक व्यक्त किया। 
मासूमों के अपहरण और हत्या की घटनाओं से भय का वातावरण
श्री गोपाल भार्गव ने कहा कि प्रदेश में मासूमों के अपहरण, फिरौती और हत्या की लगातार हो रही घटनाओं से प्रदेश में भय का वातावरण है। उन्होंने कहा कि नाबालिकों का अपहरण हो जाता है फिरौती की रकम मांगी जाती है। ओर अपहृत बच्चों की लाश उनके परिजनों को मिलती है, लेकिन पुलिस लाठी पिटती रह जाती है। उन्होंने कहा कि पिछले 1 साल में प्रदेश बच्चों के अपहरण के मामले में गभीर है। अपराधी बेख़ौफ़ है और कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। 
पीड़ित परिवार से मिले नेता प्रतिपक्ष
नेता प्रतिपक्ष श्री गोपाल भार्गव को मंगलवार को देर रात जब घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने संबंधित अधिकारियों से चर्चा की। बुधवार श्री भार्गव ने खडेराभान गांव पहुँचकर पीड़ित परिवार से मिले। उन्होंने  अनिकेत के पिता श्री सुरेश लोधी ओर उनके परिजनों से चर्चा करते हुए उन्हें ढांढस बंधाया। शोक व्यक्त करते हुए श्री भार्गव ने कहा कि सरकार की नाकामी ने गरीब परिवार के घर का दीपक बुझा दिया।
Share:

www.Teenbattinews.com

Archive