Editor: Vinod Arya | 94244 37885
दिल्ली में आयोजित तिरंगा मार्च में शहर कांग्रेस सेवादल हुआ शामिल
जन शिक्षा केंद्र प्रभारी सहित शिक्षक और प्राचार्यों को नोटिस जारी
जन शिक्षा केंद्र प्रभारी सहित शिक्षक और प्राचार्यों को नोटिस जारी
सागर । लोक शिक्षण सागर संभाग संयुक्त संचालक द्वारा विकासखंड मालथौन के शासकीय उमावि स्कूल के प्रभारी प्राचार्य श्री बृजेश कुमार प्रजापति एवं शासकीय उमावि रोड़ा की माध्यमिक शिक्षक श्रीमती तुलसा बाई अहिरवार, विकासखंड राहतगढ़ के शासकीय उमावि स्कूल प्राचार्य श्री एन के तंतुबाय एवं शासकीय उमावि रजवास के जन शिक्षा केंद्र प्रभारी श्री रतन सिंह गौड़ को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने एक सप्ताह में जबाव प्रस्तुत करने को कहा है। जबाव प्रस्तुत न करने पर एक पक्षीय कार्यवाही की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि संयुक्त संचालक लोक शिक्षण सागर संभाग द्वारा उक्त विद्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण उपरांत उक्त शिक्षक और प्राचार्य अनुपस्थित पाए गए, कक्षाएं संचालित नहीं पाई गई और विद्यालयों में अन्य अनियमितताएं पाई गई।
अगली पीढ़ी तक सेवा भाव पहुंचाने के लिए दस्तावेज आवश्यक - श्री दत्तात्रेय जी होसबाले ★ सेवा भागीरथी नामक पुस्तक का सरकार्यवाह श्री दत्तात्रेय जी ने किया विमोचन
बीएमसी की अव्यवस्थाओं को लेकर मंत्री से भेंट की नरेंद्र चौबे ने
बीएमसी की अव्यवस्थाओं को लेकर मंत्री से भेंट की नरेंद्र चौबे ने
छोटे किसानों और महिलाओं के आत्म निर्भर होने से देश आत्म निर्भर होगा: केंद्रीय राज्य मंत्री प्रह्लाद पटेल
श्रीकांत जैन बने भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी
SAGAR : PHE विभाग का सब इंजीनियर निलंबित ★ नल कनेक्शनों के बने थे घटिया प्लेटफार्म, बिना टोटियों के थे कनेक्शन
SAGAR : PHE विभाग का सब इंजीनियर निलंबित
सागर ।कमिश्नर श्री मुकेश कुमार शुक्ला ने लोक स्वास्थ यांत्रिकी विभाग उपखंड क्रमांक एक के उपयंत्री श्री एन आर श्रीवास्तव को पदीय कर्तव्यों के प्रति स्वेच्छाचारिता, अनुशासनहीनता, शासकीय कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही, उदासीनता एवं कर्तव्यविमुखता के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। कमिश्नर श्री शुक्ला ने उक्त कार्यवाही मध्यप्रदेष सिविल सेवा आचरण नियम के तहत की है।
निलंबन अवधि में श्रीएन आर श्रीवास्तव का मुख्यालय कार्यालय कलेक्टर, जिला निवाड़ी नियत किया गया है। निलंबन अवंधि में श्री एन आर श्रीवास्तव को जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।
1: योजना सें जल प्रदाय चालू था किन्तु घरेलू कनेक्शनों में टोटियों नहीं लगाई गई
जिससे ग्राम में अनावश्यक रूप से पानी व्यर्थ बह रहा है।
2- ग्राम के एक मुहल्ले में नल कनेक्शन लगाये गये हैं किन्तु प्लेटफार्म का निर्माण नहीं कराया गया है
3 नल कनेक्शन हेतु बनाये गये स्टेण्ड पोस्ट प्लेटफार्म गुणवत्ताहीन हैं एक प्लेटफार्म थोडा ठोकर मारने से ही टूट गया।
4: निजि नल कनेक्शन हितग्राहियों के घरो के अंदर लगाये जाना थे किन्तु घरों के बाहर लगाये गये है।
यह भी पढ़े
SAGAR: पूर्व डीपीसी और हाईस्कूल के प्राचार्य यूबीएस गौर निलंबित
★ पूर्व मंत्री हर्ष यादव ने की थी एक अवैध नियुक्ति की शिकायत, जांच के दौरान लापरवाही की प्राचार्य गौर ने -
https://www.teenbattinews.com/2021/08/sagar_19.html
उपरोक्त योजना में कराये गये निजि नल कलेक्शन के कार्य गुणवत्ता पूर्ण नहीं हैनिर्धारित टाईप डिजाईन अनुसार नहीं बनाये गये है ऐसा प्रतीत होता है कि श्री एन.आर. श्रीवास्तव उपयंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग उपखण्ड क-1 सागर द्वारा योजना का समय समय परनिरीक्षण नहीं किया है, श्री श्रीवास्तव अपने कर्तव्यों के प्रति सजग नहीं रहते है जल जीवन मिशन के तहत योजनाओं में गुणवत्ताहीन कार्य कराया गया है।श्री श्रीवास्तव के द्वारा किया गया उपरोक्त कृत्य, अपने पदीय कर्तव्यों के प्रति स्वेच्छाचारिता, अनुशासनहीनता, शासकीय कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही, उदासीनता एवं कर्तव्यविमुखता का परिचायक है। अतः कलेक्टर जिला सागर द्वारा प्रेषित नोटशीट दिनांक 06-08-2021 के परिपेक्ष्य में सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 के उपनियम (ITIDIOID एवं म0प्र0 सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण एवं आपील) नियम 1968 के नियम 19 के अन्तर्गत प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए श्री एन.आर. श्रीवास्तव उपयंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग उपखण्ड क-1 सागर को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।निलंबन अवधि में श्री श्रीवास्तव का मुख्यालय, कार्यालय कलेक्टर जिला निवाड़ीनियत किया जाता हैं। श्री श्रीवास्तव की निलंबन अवधि में उपयंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग
उपखण्ड क-1 सागर की पदपूर्ति हेतु कलेक्टर जिला सागर उचित कार्यवाही करें। निलंबन अवधि मेंश्री श्रीवास्तव को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।
----------------------------
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम ★ 94244 37885
--------------------------
शहर सेवादल कांग्रेस का जत्था दिल्ली हुआ रवाना
शहर सेवादल कांग्रेस का जत्था दिल्ली हुआ रवाना
सागर। राजीव गांधी जी की जन्मजयंती पर कुशासन हटाओ लोकतंत्र बचाओ तिरंगा मार्च के लिये सागर शहर कांग्रेस सेवादल का एक जत्था गौंडवाना एक्सप्रेस से शहर सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे के नेतृत्व में दिल्ली के लिये रवाना हुआ। जहां 20-08-2021 को संपूर्ण देश से हजारो की संख्या में सेवादल परिवार के सदस्य दिल्ली पहुंचेगे।
सागर से प्रमुख रूप से प्रदेश संयोजक विजय साहू,ब्लाक अध्यक्ष नितिन पचौरी,कल्लू पटैल,रामगोपाल यादव,छोटू शर्मा,पवन घोषी,कृष्णा साहू,आदर्श यादव, आसिफ खान,प्रदीप यादव, योगेंद्र दुबे,यंग ब्रिगेड अध्यक्ष मनोज सोनवार आदि रवाना हुये।
----------------------------













