बंसल क्लासेस,सागर +916232102606. +919340574756

जन शिक्षा केंद्र प्रभारी सहित शिक्षक और प्राचार्यों को नोटिस जारी


जन शिक्षा केंद्र प्रभारी सहित शिक्षक और प्राचार्यों को नोटिस जारी

सागर । लोक शिक्षण सागर संभाग संयुक्त संचालक द्वारा विकासखंड मालथौन के शासकीय उमावि स्कूल के प्रभारी प्राचार्य श्री बृजेश कुमार प्रजापति एवं शासकीय उमावि रोड़ा की माध्यमिक शिक्षक श्रीमती तुलसा बाई अहिरवार, विकासखंड राहतगढ़ के शासकीय उमावि स्कूल प्राचार्य श्री एन के तंतुबाय एवं शासकीय उमावि रजवास के जन शिक्षा केंद्र प्रभारी श्री रतन सिंह गौड़ को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने एक सप्ताह में जबाव प्रस्तुत करने को कहा है। जबाव प्रस्तुत न करने पर एक पक्षीय कार्यवाही की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि संयुक्त संचालक लोक शिक्षण सागर संभाग द्वारा उक्त विद्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण उपरांत उक्त शिक्षक और प्राचार्य अनुपस्थित पाए गए, कक्षाएं संचालित नहीं पाई गई और विद्यालयों में अन्य अनियमितताएं पाई गई।
Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

Archive