Editor: Vinod Arya | 94244 37885

राजधानी में कारोबार और अंचल में होती है सरोकार की पत्रकारिता : भूवनेश सेंगर ★ वरिष्ठ पत्रकार संजय चौबे पद्मभूषण पंडित भगवंतराव मंडलोई पत्रकारिता सम्मान से नवाजे गए

राजधानी में कारोबार और अंचल में होती है सरोकार की पत्रकारिता : भूवनेश सेंगर 

★  वरिष्ठ पत्रकार संजय चौबे  पद्मभूषण पंडित भगवंतराव मंडलोई पत्रकारिता सम्मान से  नवाजे गए 

खंडवा। पत्रकारिता के अब मायने बदल गए हैं। बड़े शहरों में जहां पत्रकारिता कारोबार हो गई है वहीं अंचल में पत्रकारिता अब भी सरोकार बनी हुई है। किसी पत्रकार में यह भेद नहीं किया जाना चाहिए कि वे अंचल से है या राजधानी से। अंचल की पत्रकारिता में आज भी मूल भाव उपलब्ध हैं।
यह बात वरिष्ठ पत्रकार भूवनेश सेंगर ने मध्यप्रदेश मीडिया संघ और खंडवा पत्रकार संघ द्वारा आयोजित पदमभूषण पंडित भगवतंराव मंडलोई पत्रकार सम्मान समारोह में कही। वरिष्ठ पत्रकार संजय चौबे  पद्मभूषण पंडित भगवंतराव मंडलोई पत्रकारिता सम्मान से  नवाजे गए। 

 उन्होंने कहा प्रजातंत्र में चौथा स्तंभ होने का दंभ भरने वाली मीडिया के पास कोई अधिकार नहीं है। आंचलिक पत्रकारों को वेतन तक नहीं मिलता इसके बावजूद जिस तरह वे काम करते हैं वह अपने आपमें काबिले तारीफ है। इस मौके पर प्रदेशभर के पत्रकारों को लाइफ टाइम अचीवमेंट, श्रेष्ठ पत्रकार और नवोदित पत्रकारों के सम्मान से नवाजा गया। सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने कहा मीडिया हमें आइना दिखाने का काम करता है। पत्रकार जनता प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच समन्वय का काम भी करते हैं। नए पत्रकार ज्यादा तेजी न दिखाएं और वरिष्ठों का मार्गदर्शन भी लें ताकि समाज के लिए बेहतर कर सकें।  उन्होंने पंडित भगवंतराव मंडलोई के बारे में कहा कि उन्होंने मध्यप्रदेश के लिए जो काम किए हैं वो कभी भुलाए नहीं जा सकते। खंडवा विधायक देवेंद्र वर्मा ने कहा आपदा काल में पत्रकारों ने जो काम किए है वह सराहनीय हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष सेवादास पटेल ने कहा पत्रकारिता में टिके रहना बहुत मुश्किल है। मैंने भी पत्रकारिता जीवन को करीब से देखा है हमारा कर्तव्य है एक दूसरे की संस्कृति का आदर करें। यही हमारी परंपरा है और समाचार पत्र इस परंपरा को बनाए हुए हैं। कार्यक्रम की शुरूआत सभी धर्मों के संदेश के साथ हुई। गायत्री परिवार की ओर से परिप्राजक भैरोसिंह चौहान ने गायत्री मंत्रों का उच्चारण किया तो नायब शहर काजी सैयद निसार अली ने कुराने पाक तिलावत की। इसी तरह गुरुद्वारा के प्रमुख ग्रंथी ज्ञानी जसबीरसिंह राणा और दिगंबर जैन मंदिर के पुजारी प्रतीक जैन ने धर्म के महत्व पर प्रकाश डाला। राघवेंद्रराव मंडलोई ने पदमभूषण पंडित भगवंतराव मंडलोई के जीवन के बारे में जानकारी दी। संजय चौबे ने पंडित माखनलाल चतुर्वेदी का जीवन परिचय दिया। राजेंद्र पाराशर ने पदमश्री रामनारायण उपाध्याय का परिचय दिया तो कल्याणी महाजन ने किशोर दा का परिचय दिया उन्होंने उनसे जुड़े रोचक किस्से भी सुनाए। नवरतन जैन बड़वाह ने स्वागत उदबोधन दिया। प्रदेश उपाध्यक्ष रिजवान अंसारी ने कार्यक्रम की रूपरेखा बताई। अनंत माहेश्वरी ने अपनी कविता मैं पत्रकार हूं का वाचन किया। कोरोना में दिवंगत हुए पत्रकारेां को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। पर्यावरण को लेकर धुम्रपान निषेध के प्रति जनजाग्रति के लिए गायत्री परिवार के देवा भावसार, अशीष पटेल, सुखपाल सिंह पवार, संजय महाजन आदि ने शिविर लगाकर आगंतुकों को जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन ग्रामीण जिला अध्यक्ष पंकज लाड़ ने किया आभार मध्यप्रदेश मीडिया संघ के अध्यक्ष जयवंत ठाकरे ने व्यक्त किया। जिला अध्यक्ष श्याम शुक्ला और नगर अध्यक्ष मनीष व्यास ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। 

अंग्रेज भी पत्रकारों से डरते थे— मंडलोई

भगवंतराव मंडलोई को स्मरण करते हुए अमिताभ मंडलोई ने कहा वे लिखते भी थे उन्होंने कहा है कि पत्रकारिता और आजादी की लड़ाई में पत्रकारिता और साहित्य का जो संबल मिलता था वह अकल्पनीय है। इस जुगलबंदी ने अंग्रेजों को डरा दिया। पत्रकारिता और साहित्य का खंडवा से गहरा नाता रहा है। हम जब आजाद हो गए और संविधान की आत्मा पत्रकारिता है तीनों स्तंभों को पत्रकार आइना दिखाते हैं पत्रकारों पर बड़ा उत्तरदायित्व है।

ट्रेडल पर निकलने वाला कर्मवीर सबसे बड़ा

वरिष्ठ पत्रकार जय नागड़ा ने कहा पत्रकारों को वर्गों में बांटकर उन्हें अपने अधिकारों से वंचित किया जाता है। पत्रकार, पत्रकार हैं उनके बीच आंचलिक और राष्ट्रीय का अंतर पैदा न करें। आंचलिक पत्रकारों की खबरों को आइसिंग कर राष्ट्रीय पत्रकार हजम कर जाते हैं। ट्रेडल पर निकलने वाला अखबार कर्मवीर इस बात का गवाह है कि पत्रकार कहीं का भी हो पत्रकार, पत्रकार होता है। बुरहानपुर के मनोज अग्रवाल ने कहा पत्रकार साथियों ने कोरोना काल में भी फील्ड में आकर काम किया। समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की आवाज मीडिया बनता आया है। प्रेस स्वतंत्रता के मामले में भारत दुनिया से बहुत पीछे है। पत्रकारों पर दर्ज होने वाले प्रकरणों में पहले जांच की व्यवस्था की जाए और प्रेस प्रोटेक्टशन एक्ट लागू किया जाए।
Share:

बीना आगासोद रिफाइनरी में बन रहे ऑक्सीजन रिफिलिंग प्लांट को 30 दिसंबर तक करें पूर्ण :;कलेक्टर

बीना आगासोद रिफाइनरी में बन रहे ऑक्सीजन रिफिलिंग प्लांट को 30 दिसंबर तक करें पूर्ण :;कलेक्टर 
 
सागर 12 दिसम्बर 2021
कलेक्टर श्री दीपक आर्य ने बीना आगासोद रिफाइनरी के नजदीक बन रहे ऑक्सीजन रिफिलिंग प्लांट का निरीक्षण किया कर निर्देश दिए कि 30 दिसंबर तक पूर्ण करें। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री तरुण नायक जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री क्षितिज सिंघल, बीना के अनुविभागीय अधिकारी श्री प्रकाश नायक, श्री के पी मिश्रा ,रिफाइनरी के अधिकारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

कलेक्टर श्री दीपक आर्य ने रिफायनरी के नजदीक बन रहे ऑक्सीजन रिफिलिंग प्लांट के निरीक्षण के दौरान निर्देश दिए कि ऑक्सीजन रिफिलिंग प्लांट का संपूर्ण कार्य 30 दिसंबर तक पूर्ण करें। जिससे सागर जिला सहित संपूर्ण संभाग एवं विदिशा, रायसेन, कुरवाई में आवश्यकतानुसार ऑक्सीजन सिलेंडर की रिफिलिंग का कार्य शुरू किया जा सके। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि विद्युत आपूर्ति हेतु बैककप के लिए जनरेटर की अतिरिक्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
 
कलेक्टर श्री आर्य ने बताया कि इस रिफिलिंग प्लांट के बनने से प्रतिदिन 3000 मेट्रो जम्मू सिलेंडर भरे जा सकेंगे। 
Share:

मुख्यमंत्री श्री चौहान अल्प प्रवास पर आए बीना


 
मुख्यमंत्री श्री चौहान अल्प प्रवास पर आए बीना

सागर 12 दिसम्बर 2021
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान रविवार प्रातः 11ः30 बजे निजी कार्यक्रम में शामिल होने बीना पहुंचे । इस अवसर पर नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री श्री चौहान की अगवानी की। इस दौरान विधायक श्री महेश राय ,जिला अध्यक्ष श्री गौरव सिरोठिया ,कलेक्टर श्री दीपक आर्य, डीआईजी श्री विवेक राज सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री तरुण नायक,  सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम पश्चात मुख्यमंत्री श्री चौहान बीना हेलीपैड से इछावर, जिला सीहोर के लिए रवाना हुए। 
Share:

अन्तरमहाविद्यालय बॉलीबाल (पुरुष) प्रतियोगिता का आयोजन


अन्तरमहाविद्यालय बॉलीबाल (पुरुष) प्रतियोगिता का आयोजन 

सागर ।  डॉ हरीसिंह गौर विश्व विद्यालय सागर से सम्बद्ध अन्तरमहाविद्यालय बॉलीबाल (पुरुष) प्रतियोगिता का आयोजन बी टी इंस्टीट्यूट ऑफ एक्सीलेंस महाविद्यालय, मकरोनिया, सागर द्वारा किया गया ।
प्रतियोगिता का उदघाटन समारोह डॉ हरीसिंह गौर विश्व विद्यालय की कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता  के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ ।
अध्यक्षता संचालक बी टी आई आर टी के संचालक श्री सतेंद्र जैन ने की ।  विशिष्ट अतिथि प्रो. सुबोध जैन एवं संदीप जैन रहे । प्रो. नीलिमा गुप्ता जी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर उपस्थित सभी टीमों को शुभकामनाएं दीं ।
प्रतियोगिता में टाइम्स कालेज दमोह, यू टी डी सागर, बी टी आई ई सागर, ठाकुर फेरन सिंह कालेज शाहपुर, राजीव लोचनाचार्य कालेज खुरई की टीमों ने भाग लिया । प्रतियोगिता का फायनल मैच बी टी आई ई कालेज सागर एवं यू टी ड़ी के मध्य खेला गया जिसमे यू टी डी  सागर 3-1 सेट से बी टी आई ई सागर कालेज को शिकस्त देकर विजयी रही ।
प्रतियोगिता का का समापन समारोह कुलसचिव डॉ हरीसिंह गौर विश्व विद्यालय सागर श्री संतोष सोहगौरा जी के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ । कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. सुबोध जैन ने की ।
प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी यू टी डी के सूरज सिंह रहे । प्रतियोगिता के निर्णायक मुन्ना लाल कारपेंटर, मज़ीद खान रहे ।
संचालन डॉ राजू टंडन एवं आभार अनिल पाठक ने माना । इस अवसर पर खेल विशेषज्ञ डॉ दीपक गुप्ता, संचालक प्रतिनिधि महेंद्र कुमार बाथम, अनवर खान, आकाश लिटोरिया, डॉ महेश कठल, गौरव भट्ट, भूपेंद्र पांडेय, साबिर आज़ाद, अंजली गुप्ता, विभूति दांगी, जूली जैन एवं समस्त बिटीआईई स्टाफ उपस्थित रहा ।

                      
Share:

SAGAR : पुलिस ने लग्जरी कार से एक लाख 60 हजार रु की अवैध देशी शराब पकड़ी

SAGAR :  पुलिस ने लग्जरी कार से एक लाख 60 हजार रु  की अवैध देशी शराब पकड़ी


सागर। सागर जिले में अवैध शराब की तस्करी जोरो पर है। जिले की केसली पुलिस ने एक  इनोवा कार MP20T5561 से 32 पेटी देशी लाल मशाला शराब कीमती 1,60,000 रूपये
की जब्त की है।
पुलिस के मुताबिक पुलिस अधीक्षक  तरूण नायक द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को अवैध जुआ, सट्टा, हथियार एवं मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। इसी तारतम्य में थाना केसली अंतर्गत जिला नरसिंहपुर एवं जिला रायसेन की सीमावर्ती क्षेत्र से अवैध शराब परिवहन की सूचनाओं को दृष्टिगत रखते हुये आज थाना केसली अंतर्गत चौकी टडा में रात्रि वाहन चैकिंग लगाई गई जो चैकिंग के दौरान सिल्वानी रायसेन तरफ से सफेद रंग की इनोवा क्रमांक MP 20 T 5561 आई । जिसे रोकने का प्रयास किया तो इनोवा गाडी का चालक अपनी गाड़ी को तेज गति से लेकर भागा जिसका पलिस दवारा पीछा किया तो इनोवा गाडी का चालक अपनी गाडी को वन देवी मंदिर के पास जंगल के बीच में रोड पर खड़ी कर भाग गया। गाडी तलाशी ली तो इनोवा गाडी क्रमांक MP20T5561 में कुल 32 पेटी देशी लाल मशाला शराब के अवैध रूप से रखे मिले जो मौके पर इनोवा गाडी क्रमांक MP 20 T 5561 कीमती करीबन 5,00,000 रुपये एवं 32 पेटी देशी लाल मशाला शराब कल 288 बल्क लीटर कीमती 1,60,000 रूपये कुल कीमती 6,60,000 रुपये की जप्त कर इनोवा गाडी के चालक के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
उक्त रेड कार्यवाही में - थाना प्रभारी निरी. कृपाल सिंह मार्को, चौकी प्रभारी
टूडा उनि धर्मेन्द्र गुर्जर, सउनि पदम सिंह, सउनि बलवंत सिहं, प्रआर. 960 सुधीर
रिछारिया, प्रआर. 1115 सेवकराम तिवारी, आर. 1511 संतोष, आर. 1175
हुकुमसिंह,आर. 901 नीलेश चालक राजकमार जैन की सराहनीय भूमिका रही हैं। 
Share:

जनता एवं मोराजी उ.मा. शाला के एन.सी.सी. केडिट द्वारा केण्डल मार्च का आयोजन


जनता एवं मोराजी उ.मा. शाला के एन.सी.सी. केडिट द्वारा केण्डल मार्च का आयोजन
सागर । 3 एमपी सिंग्नल कंपनी एनसीसी सागर के कमाण्डेंट ऑफीसर कर्नल आर जर्नादन के निर्देश पर चीफ ऑफीसर सुधीर सोनी एवं सेकेण्ड ऑफीसर संजय द्विवेदी के निर्देशन में जनता उ.मा.शाला एवं शासकीय मोराजी उ.मा.शाला, सागर के एन.सी.सी. केडिटों द्वारा सी.डी.एस. विपिन रावत जी एवं अन्य सार्थियों की
तमिलनाडु में हेलीकाप्टर केश दुर्घटना में हुई मृत्यु पर श्रद्धासुमन अर्पित करने के
लिये एक कैंडल मार्च का आयोजन किया। 





शालाओं से प्रारंभ होकर पुरव्याऊ काली तिगड्डा पर एक श्रद्धांजलि सभा के रूप में परिवर्तित हुआ। श्रद्धांजलि सभा में पूर्व एनसीसी अधिकारी श्री एल.बी.सेठ, समाज सेवी आशाराम चौरसिया, समाज सेवी देवेन्द्र चौरसिया एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने दिवंगतों को अपने श्रद्धासुमन अर्पित किये एवं दुर्घटना में घायल हुये जवानों के शीघ स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना की।
.

Share:

SAGAR : लोक अदालत में 48 खण्डपीठों द्वारा निराकृत किए गए 2282 प्रकरण ★ मोटर दुर्घटना दावा प्रकरणों में क्षतिपूर्ति राशि 3,88,58,500 रूपये पीड़ित पक्षकारों को दी गई

SAGAR : लोक अदालत में 48 खण्डपीठों द्वारा निराकृत किए गए 2282 प्रकरण

★ मोटर दुर्घटना दावा प्रकरणों में क्षतिपूर्ति राशि 3,88,58,500 रूपये पीड़ित पक्षकारों को दी गई


सागर 11 दिसम्बर 2021। 
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सागर श्रीमान् डी.एन. मिश्र के मार्गदर्शन में शनिवार को नेशनल लोक अदालत का सफल आयोजन जिला मुख्यालय सागर एवं सभी तहसील न्यायालयों में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री डी.एन. मिश्र, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ,के द्वारा किया गया।
शनिवार को आयोजित नेशनल लोक अदालत हेतु संपूर्ण जिले में 48 खण्डपीठों का गठन किया गया, जिसमें न्यायालय में लंबित प्रकरणों में से 885 प्रकरण एवं प्री-लिटिगेशन के 1397 प्रकरण निराकृत किए गए, जिसमें मोटर दुर्घटना के 143 प्रकरणों का निराकरण कर क्षतिपूर्ति राशि रूपये 3,88,58,500/- अंकन- तीन करोड़ अठासी लाख अन्ठावन हजार पॉच सौ रूपये के अवार्ड पारित किए गए, चैक बाउंस के 266 प्रकरणों के निराकरण में कुल राशि रूपये 7,28,21,996/- अंकन सात करोड़ अठ्ठाईस लाख इक्कीस हजार नौ सो छियानवे रूपये परिवादी पक्ष द्वारा प्राप्त किये गए। आपराधिक प्रकृति के शमन योग्य 166 प्रकरण, विद्युत के 67 प्रकरण, पारिवारिक विवाद के 100 प्रकरण तथा दीवानी एवं अन्य प्रकृति के 143 प्रकरणों का निराकरण किया गया। विभिन्न बैंकों के 181 प्री-लिटिगेशन प्रकरण, विद्युत विभाग के 332 प्री-लिटिगेशन प्रकरण, नगर निगम के 402 प्री-लिटिगेशन प्रकरण एवं अन्य 482 प्री-लिटिगेशन प्रकरणों का निराकरण भी इस अवसर पर हुआ जिसमें राशि रूपये 1,68,50,188/- अंकन एक करोड़ अड़सठ लाख पचास हजार एक सौ अठासी रूपये का राजस्व प्राप्त हुआ।                                          
नेशनल लोक अदालत के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/ अध्यक्ष श्रीमान् श्री डी.एन. मिश्र, एवं अन्य न्यायाधीशगण, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री विवेक शर्मा, अध्यक्ष, जिला अधिवक्ता संघ, सागर श्री अंकलेश्वर दुबे, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री अनुज कुमार चन्सौरिया, अधिवक्तागण, बीमा कंपनियों के अधिकारीगण, बैंक, विद्युत, नगर निगम एवं अन्य विभागों के अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर फलदार वृक्षों का वितरण भी राजीनामा करने वाले पक्षकारों को न्याय वृक्ष के प्रतीक के रूप में प्रदान किया गया।

विशेष प्रकरण के रूप मेंः-
01. न्यायिक मजिस्ट््रेट प्रथम श्रेणी, सुश्री साक्षी मसीह की खण्डपीठ के द्वारा ग्राम भैंसा, विवेक नगर वार्ड, पुलिस थाना, केण्ट अंतर्गत निवासी महिला आवेदिका द्वारा वर्ष 2018 में उसके पति के विरूद्ध भरण-पोषण प्राप्ति हेतु प्रकरण प्रस्तुत किया गया था, जिसमें उभयपक्षों के मध्य सुलह कार्यवाही कराई गई फलस्वरूप पति-पत्नि ने पुनः साथ में रहने का निश्चय किया तथा आपसी सहमति से प्रकरण का निराकरण हुआ।

02. न्यायिक मजिस्ट््रेट प्रथम श्रेणी, श्री कर्नल सिंह श्याम की खण्डपीठ के समक्ष 01 प्रकरण जो कि प्रख्यात दैनिक समाचार पत्र के द्वारा पी.के. यूनिवर्सिटी तहसील करेरा, जिला शिवपुरी के विरूद्ध राशि रूपये 1050000/- का चेक बाउंस का प्रकरण वर्ष-2020 में लगाया था जिसमें उभयपक्षों के मध्य सुलह की कार्यवाही कराई गई फलस्वरूप आपसी सहमति से प्रकरण का निराकरण हुआ।

03. लोक उपयोगी सेवाओं से संबंधित प्रकरणों के निराकरण हेतु श्री विवेक शर्मा, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं श्री एच.एस. जायसवाल, कार्यपालन यंत्री (लो.नि.वि.), की खण्डपीठ में श्री सुरेन्द्र गुप्ता, नगर पालिका परिषद, मकरोनिया के द्वारा दीनदयाल वार्ड नं0 03 में स्थित एम.आई.जी. द्वितीय 170 से एम.आई.जी. 175 के सामने स्थित पार्क से मिट्टी एवं गिट्टी हटवाने हेतु एवं 01 अन्य प्रकरण जो श्री सुरेन्द्र गुप्ता द्वारा ही वार्ड नं. 05 में एल.आई.जी. 85 के सामने बने पार्क के आस-पास से मिट्टी, गिट्टी, पत्थर हटवाने एवं गेट के 01 पिलर की मरम्मत तथा उचित साफ-सफाई के लिए प्रस्तुत किये गए थे, में सुलह कार्यवाही की गई जिसके फलस्वरूप नगर पालिका परिषद्, मकरोनिया द्वारा पार्क के पास से गिट्टी एवं मिट्टी हटाकर के साफ-सफाई एवं आवश्यक मरम्मत कराई गई जिसके आधार पर आपसी सहमति से पूर्ण संतुष्टि में प्रकरणों का निराकरण किया गया।
  
 
Share:

सागर जिले की पारेषण क्षमता में हुई बढोतरी ★ मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी ने स्थापित किया अतिरिक्त 160 एमव्हीए क्षमता का पॉवर ट्रांसफार्मर


 
सागर जिले की पारेषण क्षमता में हुई बढोतरी
★ मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी ने  स्थापित किया अतिरिक्त 160 एमव्हीए क्षमता का पॉवर ट्रांसफार्मर


सागर।  मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी ने 400 केव्ही सबस्टेशन नारिओली, सागर में  160 एमव्हीए क्षमता का नया ट्रांसफारमर स्थापित कर सागर जिले की पारेषण क्षमता (ट्रांसमिशन कैपेसिटी) को मजबूती प्रदान की है।
गत दिवस मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी के सागर परीक्षण एवं संचार वृत्त के अंतर्गत सागर परीक्षण संभाग के 400 केव्ही सबस्टेशन नरयावली सागर में एक अतिरिक्त 160  एमव्हीए क्षमता का पॉवर ट्रांसफारमर स्थापित किया गया इससे स्थानीय सागर क्षेत्र के अलावा गौरझामर, राहतगढ़ और गढ़ाकोटा क्षेत्र में संचालित 132 केव्ही सबस्टेशनों से जुड़े उपभोक्ताओं को फायदा पहुचेगा और क्षेत्र के उपभोक्ताओं को अच्छी गुणवत्ता की बिजली पर्याप्त वोल्टेज पर उपलब्ध हो सकेगी।

2018 एमव्हीए क्षमता हो गई है सागर जिले की


400 केव्ही सबस्टेशन सागर में इस नये 160 एमव्हीए क्षमता के पावर ट्रांसफारमर की स्थापना के साथ सागर जिले की कुल स्थापित ट्रांसफारमेशन क्षमता बढ़कर 2018 एमव्हीए हो गई है। जबकि 400 केव्ही सबस्टेशन सागर की  क्षमता 1260 एमव्हीए की हो गई है।  

बीना में 1978 में पहला सबस्टेशन बना था सागर जिले का


सागर जिले में वर्तमान में 11 अति उच्च दाब के सबस्टेशन है जिनकी कुल क्षमता  2018 एमव्हीए की है पर सागर जिले का सबसे पहला सबस्टेशन सन् 1978 में बना था। जो बीना में स्थापित किया गया था और उसकी उस समय क्षमता 12.5 एमव्हीए की थी। आज सागर जिले मे  400 केव्ही सबस्टेशन सागर जिसकी क्षमता 1260 एमव्हीए की है इसके अलावा  132  केव्ही सबस्टेशन सागर जिसकी क्षमता 63 एमव्हीए, 132 केव्हीए सबस्टेशन राहतगढ़ की क्षमता 40 एमव्हीए, 132 केव्ही सबस्टेशन गढ़ा कोटा की क्षमता 40 एमव्हीए, 132 केव्ही सबस्टेशन खुरई की क्षमता 40 एमव्हीए , 132 केव्ही सबस्टेशन खिमालसा की क्षमता 40 एमव्हीए, 132 केव्ही सबस्टेशन बंडा की क्षमता 40 एमव्हीए, 132 केव्ही  सबस्टेशन  रहली की क्षमता 50 एमव्हीए  तथा 132 केव्ही सबस्टेशन  देवरी की क्षमता 50 एमव्हीए की है। जो सागर जिले में विद्युत पोरषण करती है।

इनका रहा योगदान

इस ट्रासफारमर को ऊर्जीकृत कराने में अतिरिक्त मुख्य अभियंता (परीक्षण एवं संचार वृत्त) सागर इंजी. भीकम सिंह, कार्यपालन अभियंता इंजी. एम वाय मंसूरी, सहायक अभियंता
 (टेस्टिंग) इंजी.  विलास गावंडे सहायक अभियंता सब स्टेशन इंजी अंकित बरसैया, कनिष्ठ अभियंता श्री वीरेन्द्र अहिरवार, श्री पुष्पेन्द्र पटेल तथा टेस्टिंग टीम पी.एस. विश्वकर्मा, बी.एस प्रजापति तथा कमल चौरसिया का योगदान रहा।

Share:

www.Teenbattinews.com

Archive