Editor: Vinod Arya | 94244 37885

MP: थाना प्रभारी लाईन अटैच: थाना प्रभारी ने टोपी से ढका रिश्वत का पैसा, फिर महिला आरक्षक ने उठाया▪️देखे:वायरल वीडियो

MP: थाना प्रभारी लाईन अटैच: थाना प्रभारी ने टोपी से ढका रिश्वत का पैसा, फिर महिला आरक्षक ने उठाया
▪️देखे:वायरल वीडियो


तीनबत्ती न्यूज
सीहोर,13 जून ,2023  । सीहोर जिले के मंडी थाने के प्रभारी टीआई हरि सिंह परमार को पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी ने सोमवार को लाइन अटैच कर दिया है। बताया गया है कि मंडी थाने के प्रभारी टीआई का एक वीडिओ तेजी से वायरल हो रहा था जिसमें वह खुलेआम रिश्वत ले रहे है।


जानकारी के अनुसार सीहोर जिले के मंडी थाने में पदस्थ उप निरीक्षक हरि सिंह परमार लंबे समय से मंडी थाने के प्रभारी टीआई है। सोशल मीडिया पर उनका रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल हो रहा था मामला मीडिया में आने के बाद काफी चर्चित हो गया। 
       टोपी के नीचे पैसा:वीडियो


वायरल वीडियो में मंडी थाना प्रभारी पैसे लेते नजर आ रहे हैं. वीडियो में दिखाई देता है कि मंडी थाने में एक व्यक्ति पैसे टेबल पर रखता है और मंडी थाना प्रभारी उसे टोपी से ढक देते हैं. बाद में एक महिला पुलिसकर्मी उसे उठा लेती है. ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसके बाद एसपी ने मामले में एक्शन लेते हुए महिला आरक्षक और थाना प्रभारी दोनों को लाइन अटैच कर दिया है. जिसके बाद पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी ने मंडी थाने के प्रभारी टीआई हरि सिंह परमार को लाइन अटैच कर दिया है।


उल्लेखनीय है कि कुछ माह पहले श्यामपुर थाने के प्रभारी टीआई अर्जुन जयसवाल भी रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए थे। अब तक जिले में दो थानों के प्रभारी टीआई रिश्वत के मामले में पुलिस की छवि धूमिल कर चुके हैं। मामले में नगर पुलिस अधीक्षक निरंजन राजपूत ने इस बात की पुष्टि की है कि मंडी थाने के प्रभारी टीआई को लाइन अटैच कर दिया गया है।

Share:

SAGAR: मंडी सचिव व क्लर्क ₹8430 की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा लोकायुक्त पुलिस ने

SAGAR: मंडी सचिव व क्लर्क  ₹8430 की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा लोकायुक्त पुलिस ने

तीनबत्ती न्यूज
सागर,13 जून 2023 : सागर जिले के बीना में एक व्यापारी के अनाज का सत्यापन करने के बदले में रिश्वत लेने के मामले में लोकायुक्त पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मंडी सचिव व क्लर्क को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। लोकायुक्त की टीम ने कृषि उपज मंडी में बैठकर रिश्वत ले रहे अधिकारी को रंगे हाथों दबोचा हैं।


5 रुपए  बोरी के हिसाब से मांगी रिश्वत

जानकारी के अनुसार कृषि उपज
मंडी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सचिव नवल सिंह रघुवंशी और सहायक ग्रेड 3 नितिन कुमार रैकवार द्वारा 8430 रुपए की रिश्वत ली गई थी। आवेदक मंडी में अपनी फर्म से माल खरीदकर उसके स्टॉक का सत्यापन करने के एवज में पांच रुपए बोरी के हिसाब से रिश्वत की मांग की जा रही थीं। अधिकारी और आवेदक गोविंद बल्लभ के बीच सौदा तय हो गया था। अधिकारी के द्वारा पहले रिश्वत मांगी जा रही थी। उसके बाद में काम करने की बात कही गई थी। 


उत्तराखंड का था व्यापारी

इसके बाद गोविंद बल्लभ पिता तारादत्त निवासी ग्राम सिकुर्च जिला पिथौरागढ़, उत्तराखंड ने लोकायुक्त कार्यालय पहुंचकर इसकी शिकायत की थी। वहीं उपज का सत्यापन करने के बाद कृषि उपज मंडी के सचिव नवल सिंह रघुवंशी और सहायक ग्रेड 3 कर्मचारी नितिन रैकवार को रिश्वत की राशि लेते हुए पकड़ा गया है। कार्रवाई में डीएसपी राजेश खेड़े, निरीक्षक बीएम द्विवेदी, निरीक्षक रंजीत सिंह, प्रधान आरक्षक शफीक खान, प्रधान आरक्षक अजय आदि शामिल रहे।

Share:

Sagar: रेलवे का काम रहे तीन मजदूर करंट से झुलसे , बीएमसी में कराया भर्ती

Sagar:  रेलवे का काम रहे तीन मजदूर करंट से झुलसे , बीएमसी में कराया भर्ती


सागर,12 जून,2023: सागर–दमोह रेलमार्ग पर गिरवर के पास रेलवे का काम कर रहे तीन मजदूर  करेंट लगने से झुलस गए। उनको  इलाज के लिए बुंदेलखंड मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।  मजदूर ओएचई लाईन के मेंटेनेंस का काम कर रहे थे। 

शाम की घटना
प्राप्त जानकारी के अनुसार गिरवर रेलवे स्टेशन के पास काम लगा हुआ है।  यह पर  काम कर रहे तीन मजदूर करंट की चपेट में आ गए । घायल तीनो को पहले रेलवे सहायता  ट्रेन  से सागर  लाया गया।सागर रेलवे स्टेशन से  108 एंबुलेंस के स्टाफ ईएमटी बारेलाल सेन और पायलट कमलेश दुबे ने प्राथमिक उपचार करते हुए जिला अस्पताल में लाया गया। घायल मजदूर चेतन दास 30 साल ,अलि 25 साल  और अमित दास  21 साल को बीएमसी में भर्ती कराया है।  
Share:

अनुसूचित जाति वर्ग के विकास के लिए प्रतिबद्ध है भाजपा : विधायक प्रदीप लारिया

अनुसूचित जाति वर्ग के विकास के लिए प्रतिबद्ध है भाजपा : विधायक प्रदीप लारिया


सागर,12 जून ,2023। भारतीय जनता पार्टी सदा ही सबका साथ,सबका विकास के ध्येय को आत्मसात कर भारत रत्न बाबा साहेब भीम राव अबेंडकर के समाजिक न्याय तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अत्योंदय के सिंद्धांत पर चलने वाली पार्टी है जिसके फल स्वरूप आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के नेतृत्व में   अनुसूचित जाति वर्ग के कल्याण एंव उत्थान के लिए अनेकों जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रहीं हैं सदैव ही अन्य राजनैतिक दलों द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग को केवल वोट बैंक समझकर उनका उपयोग किया है परंतु भाजपा ने सदा ही अनुसूचित जाति वर्ग के कल्याण एवं सम्मान के लिए कार्य किया है भाजपा  अनु.सू जाती के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं यह बात नरयावली विधायक प्रदीप लारिया ने केंद्र सरकार के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कही।
साथ ही श्री लारिया ने कहा की  बाबसाहेब के जीवन से जुड़े सभी ऐतिहासिक स्थलों को केवल भूमि व स्थल न मानकर अपितु उनको तीर्थस्थल का सम्मान प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की सरकार ने दिया बाबासाहेब डॉ अम्बेडकर के जीवन से जुड़े पांच महत्वपूर्ण स्थानों को भाजपा सरकारों ने विकसित किया है। "पंचतीर्थी" में महू में डॉ. अम्बेडकर की जन्मभूमि, लंदन में पढ़ने के लिये किराये से लिये आवास को शिक्षा भूमि, नागपुर में "दीक्षा भूमि" दिल्ली स्मारक को 'महापरिनिर्वाण स्थल और मुंबई में "चैत्य भूमि' शामिल है। 26 अलीपुर रोड़ दिल्ली, स्मारक लगभग 7,400 वर्ग मीटर में फैला हुआ है और 100 करोड़ रूपये की लागत से बनाया गया है।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रयासों की वजह से मुंबई के बीचो बीच इंदु मिल्स के पाउंड में बाबासाहेब अंबेडकर का भव्य स्मारक 400 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा है। स्मारक परियोजना के लिए भाजपा सरकार द्वारा राष्ट्रीय कपड़ा निगम से अधिग्रहित इंदु मिल भूमि के लगभग 7.4 हेक्टेयर को सम्मिलित किया गया है।वड़ोदा (गुजरात) में बाबासाहेब डॉ. अम्बेडकर का "संकल्प भूमि स्मारक" श्री नरेन्द्र मोदी जी के मुख्यमंत्री काल में बनाया गया है। यह संकल्प भूमि स्मारक जूना कल्याण नगर में 1000 वर्ग मीटर के क्षेत्र में बना है।अम्बेडकर इंटरनेशनल सेंटर 15 जनपथ, नई दिल्ली में डॉ. अम्बेडकर अंतर्राष्ट्रीय केंद्र का उद्घाटन 7 दिसंबर 2017 को भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किया गया। अम्बेडकर इंटरनेशनल सेंटर सामाजिक-आर्थिक परिवर्तन के क्षेत्र में अध्ययन, अनुसंधान, विश्लेषण और नीति निर्माण के लिए उत्कृष्ट केंद्र है। इसका निर्माण 3.5 एकड़ भूमि में 195.74 करोड़ रूपये की लागत से किया गया है।चिन्बैली कांग्रेस शासन काल में बाबासाहेब से सम्बन्धित सामग्री को बदहालो में रखा गया। सामग्री को दीमक व जंग ने खराब कर दिया। परन्तु श्री नरेन्द्र मोदी जी की सरकार ने राज्य से मिलकर 58.76 करोड़ रूपये से चिन्बौली संग्रहालय का निर्माण कराया। यह संग्रहालय 11.5 एकड़ भूमि में बना है 

श्री प्रदीप लारिया ने बताया की 2021-22 में 50 करोड़ रूपये की राशि आवंटित की गई और 384 उम्मीदवारों को इस योजना से लाभ दिया गया। अनुसूचित जातियों के लिए उद्यम पूंजी कोष अनुसूचित जातियों के बीच वित्तीय उद्यमिता को बढ़ावा देने और भारत में अनुसूचित जाति की आबादी के लिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार को बढ़ाने के लिए 444 करोड़ रूपये के बजट के साथ अनुसूचित जातियों के लिए उद्यम पूंजी कोष शुरू किया गया है। 2021-22 में 126 कंपनियों की स्वीकृत अनुदान दिया गया है। अब तक 93 कंपनियों को 290.94 करोड़ रूपये की राशि वितरित की जा चुकी है। स्टैंड अप इंडिया योजना इस योजना के तहत अनुसूचित जाति के युवाओं - को उद्योग लगाने के लिए 10 लाख से 1 करोड़ रूपयों तक का ऋण दिया जाता है। 31 मार्च 2022 तक 30, 1600 करोड़ रूपए के लगभग 1.3 लाख आवेदन स्वीकृत किएगये। उपयुक्त राशि में से 3976.84 करोड़ रूपए 19310 अनुसूचित जाति के उधारकर्ताओं को स्वीकृत किए जा चुके है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की सरकार ने बाबासाहेब की स्मृति में डाक - निकाल तथा 10 व 125 रूपये के सिक्के जारी किए। 
साथ ही श्री लारिया ने कहा की मध्यप्रदेश सरकार द्वारा सागर में संत रविदास जी महराज का भव्य मंदिर निर्माण कराया जा है जिसका भूमिपूजन जल्द ही किया जाएगा साथ ही श्री लारिया ने कहा की
साथ ही श्री लारिया ने कहा की  प्रधानमंत्री जन धन योजना डी.बी.टी. द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना प्रधानमंत्री उज्जवला योजना प्रधानमंत्री जन-जीवन मिशन योजना प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना आयुष्मान भारत योजना मेक इन इंडिया प्रधानमंत्री रोजगार योजना (PMRY )प्रधानमंत्री विधवा पेंशन जैसी योजनाएं भी जनकल्याण में महती भूमिका निभा रहीं हैं।

पत्रकारवार्ता का संचालन जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने किया एवं आभार अनु.जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष नरेंद्र अहिरवार ने व्यक्त किया।
पत्रकार वार्ता में पत्रकार वार्ता में  पूर्व विधायक सोना बाई अहिरवार मधुकर जाट,गंगाराम ठेकेदार, आलोक केशरवानी अनिल चौधरी,पवन लारिया,पप्पू बंसल,परशुराम प्रशांत अशोक मास्टर जय सोनी उपस्थित रहें।
Share:

दो पंचवर्षीय में खुरई विधानसभा में सैकड़ों किलोमीटर सड़कों का निमार्ण हुआः सरोज सिंह


दो पंचवर्षीय में खुरई विधानसभा में सैकड़ों किलोमीटर सड़कों का निमार्ण हुआः सरोज सिंह


बांदरी। सोमवार को जिला पंचायत सागर की पूर्व उपाध्यक्ष श्रीमती सरोज सिंह बांदरी के ग्राम बंगेला, ललोई, बड़राहो व चकेरी ग्राम पहुंची। श्रीमती सरोज सिंह ने यहां आयोजित जन समस्या निवारण शिविर में लोगों की समयाएं सुनी और उनके निराकरण के निर्देश दिए। श्रीमती सरोज सिंह ने उक्त चार ग्रामों में 230.49 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण किया। शेष समस्याओं को शीघ्र निराकृत करने मंत्री प्रतिनिधि लखन सिंह ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए।

इस अवसर पर श्रीमती सरोज सिंह ने कहा कि पक्की सड़कें विकास का मुख्य आधार होंती हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के 70 साल के शासनकाल में कभी इतने विकास कार्य नहीं हुए होंगे जितने पिछले 10 साल में क्षेत्र में विकास कार्य हुए हैं। दो पंचवर्षीय में खुरई विधानसभा क्षेत्र में सैकड़ों किलोमीटर सड़कों का निर्माण हुआ है।

उन्होंने कहा कि मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह जी की दूरदर्शी सोच के कारण आज क्षेत्र की तस्वीर बिल्कुल बदल चुकी है। मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह जी क्षेत्र के लिए दिन रात मेहनत कर विकास कर रहे हैं। इस अवसर पर श्रीमती सरोज सिंह ने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना अंतर्गत लाभान्वित बहनों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के भाजपा सरकार महिलाओं के आर्थिक विकास के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह लगातार महिलाओं के हित में कार्य कर रहे हैं। क्षेत्र में महिलाओं के स्व सहायता समूह बनाकर उन्हें रोजगार से लगाया जा रहा है और मंत्री श्री सिंह द्वारा कम ब्याज दर पर स्व सहायता समूहों को ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है।


जिला पंचायत सागर की पूर्व उपाध्यक्ष श्रीमती सरोज सिंह ने ग्राम बंगेला में 1 लाख लागत के चबूतरा निर्माण का भूमिपूजन किया। उन्होंने माध्यमिक शाला ललोई में 11.49 लाख की लागत से बनने वाली बाउंड्रीवाल व 2 लाख लागत के चबूतरा, टीन शेड निर्माण का भूमिपूजन किया। ग्राम बड़राहो में 5 लाख लागत के सामुदायिक भवन का भूमिपूजन व 2.5 लाख लागत की सीसी रोड का लोकार्पण किया। श्रीमती सरोज सिंह ने ग्राम चकेरी में 1.99 करोड़ रूपए से बनने वाले चकेरी से पठारपुरा मार्ग, 9 लाख की लागत के आंगनवाड़ी भवन व 50 हजार लागत के चबूतरा निर्माण का भूमिपूजन किया।

इस अवसर पर मालथौन जनपद के अध्यक्ष बुंदेल सिंह, ललोई सरपंच बादल सिंह, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता कुन्दन सिंह, महिला मोर्चा प्रभारी श्रीमती राजेश्वरी ठाकुर, विजय सिंह राजपूत, जमील खान, श्रीमती कुन्ती गुरू श्रीमती सुमन शुक्ला, रामरतन साहू, बालमुकुंद साहू, दिनेश सिंह ठाकुर, संतराम ठाकुर, नितिन ठाकुर, रामसेवक रावत, रामशरण सिंह ठाकुर, भरत सिंह ठाकुर, उत्तम सिंह राजपूत, बलवीर सिंह राजपूत, महीप लसिंह ठाकुर, शशांक सिंह, जशवंत सिंह, बादल सिंह बघेल, बंगेला से श्रीमती देवाबाई यादव सरपंच, श्रीमती सुधाराना, श्रीमती जानकी यादव, श्रीमती भारतीय लोधी, श्रीमती संगीता विश्वकर्मा, श्रीमती देवकी मसकोले, श्रीमती संध्या तिवारी, श्रीमती पुष्पलता नामदेव, श्रीमती प्रेमा नामदेव, श्रीमती ऊषा अहिरवार, श्रीमती तुलसा बाई यादव, श्रीमती उध्याबाई लोधी, श्रीमती रामसखी बिल्थरे, श्रीमती क्रांतिबाई अहिरवार, नारान सिंह लोधी, श्रीमती लक्ष्मी लोधी, गजेन्द्र सिंह, वलवीर सिंह, रामरतन यादव, नागेन्द्र सिंह, बाल सिंह, रामअवतार यादव, कन्हैयालाल यादव, जगदीश यादव, रामस्वरूप यादव, शेषपाल यादव, राजेन्द्र तिवारी, हेमन्त घोषी, रामेश्वर यादव, भरत सिंह ठाकुर, निर्भय सिंह लोधी, प्यारेलाल अहिरवार, रामरतन विश्वकर्मा, प्रदीप यादव, मनीराम लोधी, भानसींग, छोटेराजा, कृष्णकांत अहिरवार, दयाचंद अहिरवार, लालचरण अहिरवार, हेमंत जाट सहित अनेक जन कार्यक्रम में उपस्थित थे।



Share:

Sagar: स्टार्म वॉटर एंड ड्रेनेज सिस्टम परियोजना कार्यों का स्थल निरीक्षण ▪️गुणवत्ता में लापरवाही बरतने पर जताई नाराजगी

Sagar: स्टार्म वॉटर एंड ड्रेनेज सिस्टम परियोजना कार्यों का स्थल निरीक्षण 
▪️गुणवत्ता में लापरवाही बरतने पर जताई  नाराजगी 

सागर, 12 जून 2023।तिरूपतिपुरम कॉलोनी में महापौर प्रतिनिधि  सुशील तिवारी ने एम.आई.सी.सदस्यों , पार्षदों तथा स्थानीय निवासियों के साथ स्मार्ट सिटी मिशन के तहत स्टार्म वॉटर एंड ड्रेनेज सिस्टम परियोजना के तहत किए जा रहे नाला-नालियों के निर्माण कार्यं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य गुणवत्ता की षिकायत प्राप्त होने पर उन्होने नाराजगी व्यक्त करते हुये कहा कि कार्य में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जायेगा। उन्होने प्रकाष चौबे के पास नाली निर्माण को तोड़कर पुनः नाली निर्माण करने के निर्देष दिये। 


उन्होंने निरीक्षण के दौरान उपस्थित इंजीनियरों और निर्माण एंजेसी के कर्मचारियों को स्पष्ट हिदायत दी कि नाली निर्माण कार्य में गुणवत्ता का पूर्ण ध्यान रखें ताकि निर्माण कार्य सही तरीके से हो उन्होने तिरूपतिपुरम में बनायी जा रही नाली निर्माण कार्य की गुणवत्ता को देखते हुये कहा कि नाली निर्माण करते हुये उसके ढाल का विषेष ध्यान रखा जाय तथा निर्माण कार्य के दौरान पूरी तरायी की जाय ताकि निर्माण मजबूत हो और आसानी से नाली का पानी का बहाव हो। 


उन्होंने ठेकेदार को हिदायत दी कि वह निर्माण कार्य के दौरान स्थानीय और वार्ड संबंधित वार्ड के पार्षद के साथ सामंजस्य बनाकर निर्माण कार्य करे ताकि कार्य गुणवत्ता पूर्ण हो। उन्होंने नगर निगम द्वारा तिरुपति पुरम में संजय गुप्ता के घर के सामने बनाई गई सीसी रोड का भी निरीक्षण किया और कार्य की गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त किया। उन्होने 10 दिन बाद पुनः नाली निर्माण कार्य का निरीक्षण करने को कहा। 


 इस मौके पर वरिष्ठ एमआईसी सदस्य श्री विनोद तिवारी, अनूप उर्मिल, श्री धर्मेंद्र खटीक,पूर्व पार्षद श्री नरेष यादव, पार्षद श्री हेमंत यादव , श्री मनोज चौरसिया, श्री सोमेश जड़ि़या, टिंकल सैनी, प्रकाष चौबे, बिहारी चौरसिया, एम.एल.नेमा, अनिल चौरसिया, अखिलेष चौरसिया, अन्नू चौरसिया, देवेन्द्र तिवारी, विक्की चौरसिया सहित अन्य वार्डवासी उपस्थित थे।

Share:

15 फ्लाई ओवर और रेलवे ओवर ब्रिज : सागर और भोपाल में दो–दो और इंदौर में चार फ्लाई ओवर

15 फ्लाई ओवर और रेलवे ओवर ब्रिज  : सागर और भोपाल में दो–दो और इंदौर में चार फ्लाई ओवर




भोपाल, 12 जून 2023
:लोक निर्माण मंत्री श्री गोपाल भार्गव ने कहा है कि प्रदेश में सेतु बंधन योजना में 896 करोड़ रूपये की लागत से 15 फ्लाई ओवर तथा रेलवे ओवर ब्रिज बनाए जाएंगे। इसकी प्रक्रिया प्रारंभ की जा चुकी है।


प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड श्री अविनाश लवानिया ने बताया कि इस योजना के तहत 4 फ्लाई ओवर इंदौर शहर में, दो फ्लाई ओवर भोपाल शहर में, दो फ्लाई ओवर सागर में तथा धार, छतरपुर, विदिशा, ग्वालियर और खंडवा में एक-एक फ्लाईओवर बनाए जाएंगे। साथ ही भोपाल और सिवनी में एक-एक रेलवे ओवरब्रिज भी बनाए जाने है।


     उन्होंने बताया कि इंदौर में 58 लाख 80 हजार रूपये से देवास नाका सर्किल से इंदौर सिटी तक, 69 करोड़ 69 लाख से सत्य सांई पर 6 लेन ओवर ब्रिज, 72 करोड़ 12 लाख रूपये की लागत से क्रिस्टल आईटी पार्क चौराहे पर 6 लेन ओवर ब्रिज, 68 करोड़ 44 लाख रूपये की लागत से इंदौर शहर में मुरवाखेड़ी चौराहे पर 6 लेन ओवर ब्रिज, बनाये जायेंगे। इसी प्रकार भोपाल में 68 करोड़ 60 लाख रूपये से करोंद चौराहे से अयोध्या बायपास तक 51 करोड़ 45 लाख रूपये से भोपाल हाट चौराहे से 6 नंबर तक फ्लाई ओवर बनाया जाएगा।  


सागर शहर में 36 करोड़ रूपये से मकरोनिया चौराहे पर फ्लाई ओवर तथा 38 करोड़ रूपये से गढ़ाकोटा में सागर-दमोह रोड से सोनार नदी से गड़ेरी नदी तक फ्लाई ओवर बनाया जाएगा। इसके साथ ही धार शहर में 45 करोड़ 22 लाख रूपये से इंडोरमा चौराहे घाटा बिल्लोद मार्ग (श्रीराम मंदिर के पास) फोर लेन फ्लाई ओवर, विदिशा शहर में बंटी नगर से अरिहंत विहार नगर तक 59 करोड़ 57 लाख रूपये से 2 लेन



 फ्लाई ओवर, छतरपुर शहर में 65 करोड़ 17 लाख से आकाशवाणी तिराह से महोवा रोड तक, खंडवा शहर में 51 करोड़ 45 लाख रूपये की लागत से गणेश गौ-शाला से जूनी इंदौर लेन तक, ग्वालियर शहर में कम्पू बस स्टेण्ड से महाराज बाड़ा तक 61 करोड़ 25 लाख रूपये से बनाए जाएगे। इनकी स्वीकृति सी.आर.आई.एफ मद से प्रदान की जा चुकी है।
      दो रेलवे ओवर ब्रिज भी शीघ्र ही बनाए जाना है इसमें 36 करोड़ 44 लाख रूपये की लागत से भोपाल में छोला रोड काजी परेड़ से अयोध्या बायपास तथा 126 करोड़ रूपये से सिवनी शहर में एनएच-7 पर रेलवे ओवर ब्रिज बनाए जाने की अनुमति भी प्रदान कर दी गई है।
Share:

MP: भीषण गर्मी :अब 20 जून से खुलेंगे सरकारी और प्राइवेट स्कूल :आदेश जारी

MP: भीषण गर्मी :अब 20 जून से खुलेंगे सरकारी और प्राइवेट स्कूल :आदेश जारी


तीनबत्ती न्यूज
भोपाल,12 जून ,2023 । मध्यप्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूल  अब 20 जून से खुलेंगे। प्रदेश में बढ़ती गर्मी के कारण यह निर्णय लिया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने सोमवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। इससे पहले भोपाल में प्रशासन ने 19 जून तक स्कूल बंद करने का आदेश जारी किया था।


ये रहा आदेश 


स्कूल शिक्षा विभाग भोपाल द्वारा जारी आदेश के मुताबिक दिनांक 12.04.2023 द्वारा विद्यार्थियों के लिए 15 जून 2023 तक ग्रीष्मकालीन किया गया था। 2 एवं सामान में अप्रायाशित वृद्धि के कारण विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव को दृष्टिगत रखते हुए राज्य शासन द्वारा उक्त आदेश में आशिक संशोधन कर प्रदेश में संचालित समस्त शिक्षण संस्थाओं में विद्यार्थियों के लिए दिनांक 18.06.2023 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित करता है। कक्षा दिनांक 20.06.2023 से प्रारंभ होगी।




_____________________________

एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने
  NEW फेसबुक पेज  और ट्वीटर से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे





ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट



______________________________

Share:

www.Teenbattinews.com

Archive