Editor: Vinod Arya | 94244 37885

पेट्रोलियम सहित खाद्य पदार्थों की आपूर्ति निरंतर जारी रहेगी अपवाहों पर ध्यान न दें - कलेक्टर दीपक आर्य▪️हड़ताल का असर कई जगह चक्काजाम : पंपों पर उमड़ी भीड़

पेट्रोलियम सहित खाद्य पदार्थों की आपूर्ति निरंतर जारी रहेगी अपवाहों पर ध्यान न दें - कलेक्टर दीपक आर्य

▪️हड़ताल का असर कई जगह चक्काजाम : पंपों पर उमड़ी भीड़


तीनबत्ती न्यूज : 01 जनवरी ,2024
सागर,: हिट एंड रन कानून का विरोध मध्यप्रदेश के साथ अब सागर में भी शुरू हो गया है। सोमवार को बस ड्राइवर हड़ताल पर चले गए। बस स्टैंड से संभाग समेत अन्य संभागों में जानी वाली बसों के पहिए थम गए। वहीं ट्रक ड्राइवरों ने मांगों को लेकर हड़ताल कर दी। उन्होंने मांगों को लेकर सागर-नरसिंहपुर हाईवे पर जाम लगा दिया। जाम लगने से हाईवे के दोनों ओर करीब 5-5 किमी लंबी वाहनों की कतार लगी। जाम की सूचना मिलते ही कलेक्टर दीपक आर्य और एसपी अभिषेक तिवारी मौके पर पहुंचे और ट्रक ड्राइवरों को समझाइश दी। समझाइश के बाद वे माने और जाम खोला। प्रशासनिक अधिकारियों ने आइल डिपो पहुंचकर व्यवस्थाएं बनाई और टैंकर मालिको और ड्राइवर से चर्चा की। जिले में पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ उमड़ी। कई जगह रात में ही पेट्रोल डीजल खत्म हो गया। अनेक स्थानों पर विवाद की खबरे आई। सिविल लाइन पंप पर कुछ लोगो द्वारा मारपीट करने पर मालिक ने हवाई फायर किया। रिवाल्वर लिए नजर आए।  मौके पर पुलिस पहुंची और माहोल शांत कराया। 
           साभार : दैनिक भास्कर


पेट्रोलियम पदार्थो की पूर्ति जारी रहेगी: कलेक्टर

पेट्रोलियम एवं खाद्य पदार्थों की आपूर्ति निरंतर जारी रहेगी। कोई भी व्यक्ति अफवाहों पर ध्यान न दे , आपूर्ति निरंतर बनी रहेगी। यह अपील कलेक्टर श्री दीपक आर्य ने जिलेवासियों से की है। उन्होंने यह भी अपील की है कि सभी जिलेवासी आवश्यकता अनुसार ही पेट्रोल डीजल लें, जिससे कि समान्य आपूर्ति बनी रहे। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक तिवारी, संयुक्त कलेक्टर श्री शैलेंद्र सिंह, एसडीएम श्री विजय डेहरिया, श्री अनिल तंतुवाय, तहसीलदार श्री दुर्गेश तिवारी, इंडियन ऑयल के मैनेजर सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।


उल्लेखनीय है कि हिट एंड रन आदेश के बाद ट्रक ड्राइवरों के हड़ताल पर जाने के कारण पेट्रोलियम सहित खाद्य पदार्थों की आपूर्ति सामान्य बनाए रखने के लिए कलेक्टर श्री दीपक आर्य ने पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक तिवारी के साथ नरयावली स्थित इंडियन मिल एवं एचपीसीएल मिल डिपो पहुंचकर टैंकर मालिक, ड्राइवरों से चर्चा की एवं उन्हें आपूर्ति बनाए रखने के लिए समझाइश दी, जिस पर सभी टैंकर मालिक एवं ड्राइवर संघ के द्वारा आपूर्ति बनाए रखने में सहयोग प्रदान करने पर सहमति प्रदान की गई। कलेक्टर श्री आर्य , पुलिस अधीक्षक एवं अधिकारियों ने अपने सामने पेट्रोल, डीजल भरवाकर जिले के पेट्रोल पंपों के लिए रवाना किया ।

 श्री तिवारी ने बताया कि यह प्रक्रिया लगातार जारी रहेगी जिससे जिले में पेट्रोल, डीजल की आपूर्ति बनी रहेगी। उन्होंने समस्त जिलेवासियों से अपील की है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग प्रदान करें और आवश्यकता अनुसार ही डीजल, पेट्रोल का उपयोग करें। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही स्थिति सामान्य होगी और अभी भी किसी भी प्रकार की समस्या नहीं है। अफवाहों पर ध्यान न दें सभी पेट्रोल पंपों पर पर्याप्त मात्रा में डीजल, पेट्रोल की आपूर्ति निरंतर की जा रही है ।  भारत पेट्रोलियम रिफाइनरी से लगातार आपूर्ति बनी हुई है।


कलेक्टर श्री दीपक आर्य के निर्देश पर अनुविभागीय अधिकारी बीना श्री देवेंद्र प्रताप सिंह एवं पुलिस अनुविभागीय  अधिकारी श्री प्रशांत सुमन ने भारत पेट्रोलियम लिमिटेड बीना से टैंकर भराकर रवाना किए।

आटो के पहिया रहे जाम, प्रधानमंत्री के नाम सौपा ज्ञापन

राष्ट्रव्यापी बसो, ट्रकों की हड़ताल के साथ-साथ सागर शहर के आटो रिक्शा, ई-रिक्शा, आपे चैंपियन के पहिया भी जाम रहे। आटो चालकों ने यूनियन अध्यक्ष पप्पू तिवारी के नेतृत्व में कलेक्टर सभाकक्ष में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम आर.टी.ओ. श्री सुनील शुक्ला को ज्ञापन सौपकर हड़ताल का समर्थन करते हुए कड़ी आपत्ति दर्ज कराई। आटो यूनियन अध्यक्ष पप्पू तिवारी ने कहा कि हिट एण्ड रन कानून के पास हो जाने से ड्राईवरों को 7 साल की कड़ी सजा व 10 लाख रूपये तक का जुर्माना लगाए जाने से सभी आटो रिक्शा ड्रायवरों में आक्रोश पनप रहा है। सरकार जब तक यह काला कानून बापिस नही लेती आटो रिक्शा यूनियन बस, ट्रक एसोसिएशन की चल रही हडताल का समर्थन करते हुए आटो के पहिया जमा रखेगी। ज्ञापन सौपने वालों में राजेश शुक्ला, हेमराज आलू, पवन खटीक, इकबाल खान, राजकुमार प्रजापति, अमन जैन, आकाश शर्मा, कयूम खान, भरत प्रजापति, ताज मुहम्मद, भूरे खान, कल्लू जैन, प्रेम साहू, कुंदन यादव, सहित बडी संख्या में आटो यूनियन के पदाधिकारी एवं आपे, चैंपियन, ई-रिक्शा, के ड्रायवर शामिल थे। 

Share:

सागर में 5 जनवरी से 7 जनवरी तक रहेगा जल संकट : राजघाट से होने वाली पेयजल सप्लाई रहेगी बंद


सागर में 5 जनवरी से 7 जनवरी तक रहेगा जल संकट :  राजघाट से होने वाली पेयजल सप्लाई रहेगी बंद 


तीनबत्ती न्यूज : 01 जनवरी,2024
सागर : 
सागर शहर जलप्रदाय सुधार योजना अंतर्गत टाटा प्रोजेक्ट लिमिटेड द्वारा राजघाट क्लियर वॉटर पंप हाउस पर  एन आर वी स्लूज वाल्व फ्लोमीटर आदि कार्य किये जाने के कारण 5 जनवरी से 7 जनवरी 2024 तक राजघाट से पेयजल सप्लाई बंद रखी जाना है।


    इस संबध में नगर निगम आयुक्त श्री चंद्रशेखर शुक्ला ने टाटा प्रोजेक्ट लिमिटेड के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि उक्त कार्य को निर्धारित समय सीमा के पूर्व करना  सुनिश्चित किया जाए जिससे  शहर के नागरिकों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न हो । उन्होंने  पेयजल आपूर्ति करने हेतु पर्याप्त मात्रा में टैंकरों से पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
Share:

नौ बार का विधायक मुख्यमंत्री बराबर होता है : बोले गोपाल भार्गव▪️मंच से कहा: गोपाल भार्गव बोल रहा हू तो चीफ सेक्रेटरी से लेकर कलेक्टर फोन पर काम को मना नहीं कर संकेंगे

नौ बार का विधायक मुख्यमंत्री बराबर होता है : बोले गोपाल भार्गव

▪️मंच से कहा: गोपाल भार्गव बोल रहा हू तो चीफ सेक्रेटरी से लेकर कलेक्टर फोन पर काम को मना नहीं कर संकेंगे

Edited By :vinod Arya
तीनबत्ती न्यूज : 01 जनवरी,2024
सागर :  मध्यप्रदेश में बीजेपी में चले बदलाव के बाद कुछ कद्दावर नेता फिलहाल दरकिनार किए गए है। उन्हीं में से एक मध्यप्रदेश के सबसे सीनियर और 9 वी दफा के विधायक गोपाल भार्गव का कहना है कि 9 बार का विधायक मुख्यमंत्री के बराबर होता है। लोग कहते हैं कि अब क्या होगा आपका मंत्री पद चला गया, तो मैंने कहा गोपाल भार्गव सिर्फ इतना कह देगा कि हम गोपाल भार्गव बोल रहे हैं तो मध्य प्रदेश के चीफ सेक्रेटरी से लेकर कलेक्टर तक अपनी बात से इकार नहीं कर सकते मेरे काम को मना नहीं कर सकते. पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव कल रविवार को अपने विधानसभा क्षेत्र रहली में भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। 
_____________________________

देखेनौ बार का विधायक मुख्यमंत्री बराबर होता है : बोले गोपाल भार्गव


_________________________


उन्होंने मंच से कहा कि 20 वर्षों तक विपक्ष में विधानसभा के माध्यम से, आम सभा के माध्यम से आपकी मदद की. 2003 में जब सरकार बनी तो कैबिनेट मंत्री बना कृषि विभाग, राजस्व विभाग, सहकारिता विभाग, जैसे बड़े आठ विभाग एक मंत्री के पास थे, जो आज तक इतिहास में मध्य प्रदेश में कभी भी संभव नहीं हुआ.  20 साल के जो नौजवान हैं, उन्होंने तो मुझे पेट में होंगे ,शिशु होंगे, लगातार मुझे मंत्री के रूप में देखामंत्री पद पर लंबे समय तक रहा तो कुछ लोगों को अटपटा लग रहा है, लेकिन जो 30-35 साल का युवा उसको भी याद नहीं होगा कि मैं विधायक रहा ,वह तो मंत्री के रूप नहीं मुझे देखते रहे।

कुछ तो त्याग करना होगा

गोपाल भार्गव ने कहा परिवार के जेठे को कुछ तो त्याग करना पड़ता है. नया दौर आया है, पार्टी ने कहा कि नए लोगों को लेना है तो मैंने कहा ठीक है,आपकी अब तक की सेवा ही मेरी पूंजी है,अपने विस में योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ दिया है,यह मेरी पहली सभा या आभार सभा मानो, मैं समर्थन के लिए आभार व्यक्त करता हूं कि 73 हजार वोटों से जिताया,प्रतिशत के हिसाब से प्रदेश में सबसे अधिक वोटों से जीतने वाला आपका गोपाल भार्गव है, मैंने क्षेत्र में विकास और तरक्की के काम किए हैं।


 मैं बताना चाहता हूं कि कोई भी लाभ की योजना या नई योजना कोई भी मप्र की 230 विस में रहली विस अब्बल रहेगा, इस जलबे को बनाए रखे,गोपाल भार्गव जब तक जिएगा आखिरी सांस तक शरीर में खून की अंतिम बूंद तक आपको समर्पित रहेगा.



____________________________

एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने
   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट



इंस्टाग्राम

यूट्यूब लिंक

______________________________


Share:

MP: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने पति और जेठ की गोली मारकर हत्या की : महिला ने किया सरेंडर

MP: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने पति और जेठ की गोली मारकर हत्या की : महिला ने किया सरेंडर

तीनबत्ती न्यूज : 01 जनवरी 2024
उज्जैन : नववर्ष की सुबह जब पूरा देश वर्ष 2024 की खुशियां मना रहा था उसी समय  मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले के इंगोरिया थाना क्षेत्र में चौंकाने वाली घटना घटित हुई। एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता  ने अपने पति और जेठ की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद महिला खुद थाने पहुंची और अपने आपको पुलिस के हवाले कर दिया। मामला जमीनी विवाद से जुड़ा है। 


जेठ को पूजा करते समय और पति को सोते समय मारा

प्राथमिक जानकारी में पता चला है कि सविता आंगनवाड़ी में काम करती है जो कि पिछले काफी समय से पति राधेश्याम और जेठ धीरज द्वारा विवाद करने और प्रताड़ित करने से परेशान हो गई थी। जिसके कारण ही उसने यह कदम उठाया। सविता ने पुलिस को यह भी बताया कि उसका जेठ धीरज अवैध हथियार का धंधा करता था, जिसे कुछ दिनों पहले बड़नगर पुलिस ने तस्करी करते हुए पकड़ा भी था। आज भी वह पिस्टल लेकर उसे मारने ही घर पर आया था जिसे छीनकर उसने पति राधेश्याम और जेठ धीरज पर फायर कर दिया। बताया जाता है कि घटना में राधेश्याम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि धीरज गंभीर रूप से घायल हुआ था जिसे उज्जैन जिला चिकित्सालय भेजा गया है, जहां उसकी भी मौत हो गई है। पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है।
____________

_________

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह 10 बजे की यह वारदात है। इंगोरिया में रहने वाली आशा कार्यकर्ता सविता कुमारिया ने पति राधेश्याम और जेठ धीरज उर्फ दिनेश की गोली मारकर हत्या कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि महिला ने परिवार के अन्य सदस्यों पर भी हमले का प्रयास किया था लेकिन पिस्टल में राउंड खत्म हो गए। आरोपी आशा कार्यकर्ता ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। गोली लगने के बाद राधेश्याम की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जेठ भी गश खाकर गिर गया। बताया जा रहा है कि दोनों भाइयों के मकान आमने-सामने हैं। सोमवार सुबह जेठ धीरज पूजा करने के लिए आंगन में आया था, उसी समय सविता ने पहली गोली उसके सिर पर मारी। दूसरी गोली कंधे पर मारी। इसके बाद पति राधेश्याम की कनपटी पर गोली मारी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 
हत्या करने के बाद महिला पिस्टल लेकर इंगोरिया थाने पहुंची और पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। पुलिस मामले में जांच कर रही है। 
बताया जाता है कि तीन चार महीने पहले भी परिवार में विवाद हुआ था। दो तीन साल से विवाद चला आ रहा है। महिला के दो बच्चे है। बड़ी बेटी करीब 18 और बेटा 15 वर्ष का है। घटना के बाद इंगोरिया में सनसनी फ़ैल गई। पुलिस मामले में जांच कर रही है।



____________________________

एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने
   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट



इंस्टाग्राम

यूट्यूब लिंक

______________________________





Share:

अबिराज सिंह ने खुरई पहुंच कर क्षेत्रवासियों को भाजपा सरकार बनने की बधाई दी

अबिराज  सिंह ने खुरई पहुंच कर क्षेत्रवासियों को भाजपा सरकार बनने की बधाई दी
तीनबत्ती न्यूज : 31 दिसंबर,2023
खुरई : पूर्व मंत्री व खुरई विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह के बेटे युवा नेता अबिराज सिंह ने कार्यकर्ताओं व आम जनता के बीच पहुंच कर भाजपा की एतिहासिक विजय के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने यहां पठार स्थित महाकाली मंदिर पहुंच कर माता महाकाली व देव श्री हनुमान जी की आराधना की। अबिराज  ने खुरई की जनता व भाजपा कार्यकर्ताओं को नववर्ष की अग्रिम बधाई भी दी। पूर्व मंत्री एवं खुरई विधायक  भूपेन्द्र सिंह के सुपुत्र अबिराज सिंह ने पठार स्थित श्री महाकाली मंदिर के निकट ही श्री हनुमान मंदिर एवं किला मंदिर में माता के दर्शन कर पुण्यलाभ लिया।

आफीसर्स कालोनी स्थित विधायक कार्यालय में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं व आमजनों को संबोधित करते हुए अबिराज सिंह ने कहा कि खुरई में लगभग 50 हजार मतों से भाजपा की जीत भाजपा की नीतियों व मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह जी की विकास की राजनीति का नतीजा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी, केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकारों की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाया इसके लिए एक एक कार्यकर्ता धन्यवाद और बधाई का पात्र है।


     श्री अबिराज सिंह ने कहा कि किसी को भी मायूस होने की आवश्यकता नहीं। भाजपा की सरकार आप सभी के प्रयासों से बनी है। खुरई विधानसभा क्षेत्र की जन अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह और भाजपा की सरकार कोई कसर नहीं छोड़ने वाली। हमारी विकास की यात्रा इसी तरह निरंतर चलने वाली है। अबिराज सिंह ने सभी विधानसभा क्षेत्रवासियों और सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को नववर्ष की बधाई दी और आशा व्यक्त की है कि आने वाला वर्ष सभी के लिए शुभ और मंगल लाएगा।

     इस अवसर पर नीतिराज पटैल, लाखन यादव, कल्लू यादव, राहुल चौधरी, जमना प्रसाद, प्रवीण जैन, काषीराम अहिरवार, काषीराम झा, इन्द्रकुमार राय, ऋषभ राय, विनोद राजहंस, सौरभ नेता, हेमंत मुहली, इन्द्रराज ठाकुर, जयराम पार्षद, भरत अग्रवाल, राजा धांगर, राजपाल राजपूत, राजमकुमार महूना, नरेन्द्र महराज बनहट, रज्जू ठाकर बिलैया, विक्रम अहिरवार, निमल राज, मोहित चौरसिया, कन्नू रायय, गौरव राय, राज ठाकुर बिलैया, आलोक कुशवाहा, रितिक कुशवाहा, सत्तयम ठाकुर, एस राज ठाकुर, पुष्पेन्द्र ठाकुर, जगदीश निर्तला, कपिल रैकवार, छोटू रोकड़िया, जितेन्द्र ठाकुर करई, नितिन नागदेव, बलराम यादव पार्षद, राहुल असाटी, जयवंत, कोमल प्रजापति, राजू सौर, देवी सींग मुड़िया, महेश विश्वकर्मा, रवि अहिरवार, राजू ठाकुर निर्तला, आनंद समैया, पंचम ठाकुर, बोहरे जी पत्रकार, करणी सेन प्रदुम्न ठाकुर रारोन, अंशुल नामदेव, नंदू अहिरवार, हर्षित राय, रवि रैकवार पार्षद, नर्वदा सेन, रीतेश सेन, क्रोध विश्वकर्मा, वीरेन्द्र ठाकुर, सौरभ सैनी नारधा, आकाश परिहार, नीलेश ठाकुर, चन्द्रभान ठाकुर, केशव राजहंस, ओमकार पटैल, रविशंकर रैकवार, दीपक यादव, आशीर्ष यादव, कपिल रजक, मिन्दर रजक, नरेन्द्र ठाकुर नगदा, हाकम सिंह राजपूत, ब्रजेन्द्र सिंह सरपंच, अजित राय, हीरू राजा, इरफान खान, रवि यादव, रविन्द्र राजा बरोदिया सहित अनेक लोग उपस्थित थे।


Share:

कैबिनेट मंत्री गोविंद राजपूत ने भारत संकल्प यात्रा की जानकारी ली अधिकारियों से

कैबिनेट मंत्री गोविंद राजपूत ने  भारत संकल्प यात्रा की जानकारी ली अधिकारियों से


तीनबत्ती न्यूज : 31 दिसंबर,2023
सागर
: खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने संभागीय एवं जिला अधिकारियों के साथ चाय पर चर्चा करते हुए उनसे भारत संकल्प यात्रा सहित केंद्र एवं मध्य प्रदेश शासन की योजनाओं के संबंध में विस्तार से चर्चा की एवं निर्देश दिए की सभी योजनाओं का क्रियान्वयन कर अधिक से अधिक पात्र हितग्राही को लाभान्वित किया जाए। उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान लगने वाले शिविरो मे स्वास्थ्य विभाग एवं जिले के अन्य विभागों की कर्मचारियों द्वारा शिविर में अपने स्टाल लगाए जाएं एवं अधिक से अधिक लाभान्वित किया जाए । उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य परीक्षण के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जावे। मंत्री श्री राजपूत ने निर्देश दिए कि जल्दी ही सीएम मोहन यादव सागर प्रवास पर रहेंगे । जिसके तहत सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जावे । मुख्यमंत्री डॉ यादव विकसित संकल्प यात्रा की शिविरो में भी पहुंचेंगे। जहां संबंधित हितग्राहियों से चर्चा करेंगे। मंत्री श्री राजपूत ने कानून व्यवस्था के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। चर्चा में संभाग  के कमिश्नर डॉक्टर वीरेंद्र सिंह रावत, पुलिस महा निरीक्षक श्री प्रमोद वर्मा , डीआईजी श्री सुनील कुमार जैन, कलेक्टर श्री दीपक आर्य पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक तिवारी, , नगर निगम कमिश्नर श्री चंद्रशेखर शुक्ला मौजूद थे। इसके साथ ही अधिकारियों ने  पुष्पगुच्छ भेंटकर मंत्री गोविंद राजपूत ने बधाईयां दी।
Share:

पत्रकारों ने उठाई निष्पक्ष जाँच की माँग, झूठे मामलों पर आक्रोशित मीडिया कर्मी

पत्रकारों ने उठाई निष्पक्ष जाँच की माँग, झूठे मामलों पर आक्रोशित मीडिया कर्मी

तीनबत्ती न्यूज : 31 दिसंबर,2023
सागर। बीते समय सागर जिले में पत्रकारों पर दर्ज हुए कथित रूप से एक तरफा दर्ज हुए मामलों की पुनः जांच की पूर्व में भी माँग उठ चुकी हैं जिसपर मीडियाकर्मियों ने ज्ञापन दिये थे।
मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की सागर जिला इकाई के तत्वाधान में रविवार को सागर के गोपालगंज थाना पहुंचकर थाना प्रभारी से भेंट की गई व  थाना प्रभारी के सामने पूर्व में पत्रकार श्रीकांत त्रिपाठी के विरुद्ध दर्ज किए गए एक झूठे मामले में निष्पक्षता के साथ जांच करने की बात कही।
 दरअसल कुछ महीनों पहले पत्रकार साथी श्रीकांत त्रिपाठी पर बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में पदस्थ एक डॉक्टर सर्वेश जैन द्वारा झूठा मामला दर्ज कराने की मंशा से एक आवेदन दिया गया था, जिस पर बिना कोई जांच किए पत्रकार श्रीकांत त्रिपाठी पर मामला दर्ज कर लिया गया था। पत्रकारों का कहना है कि खबर बनाने के संबंध में दोनों पक्षों से बात करना पत्रकारों के लिए आवश्यक होता है, डॉक्टर सर्वेश जैन के बड़बोले रवैए के चलते वे आए दिन शहर में चर्चा का विषय बनते हैं। बीते दिनों डॉ सर्वेश जैन पर लापरवाही के चलते एक महिला मरीज की जान जाने का आरोप भी लगा था। इसके बाद भी पुलिस द्वारा ऐसे व्यक्ति के आवेदन पर बिना जांच के ही मामला दर्ज कर लिया गया। मामलें पर पुनः जांच की माँग की गई।
Share:

शहीद राजेश यादव की शहादत को नमन करते हुये संपन्न हुआ कांग्रेस सेवादल का मासिक ध्वज वंदन

शहीद राजेश यादव की शहादत को नमन करते हुये संपन्न हुआ कांग्रेस सेवादल का मासिक ध्वज वंदन

तीनबत्ती न्यूज : 31 दिसंबर ,2023
सागर : हर माह के अंतिम रविवार को होने वाले मासिक ध्वज वंदन कार्यक्रम इस दिंसबर के अंतिम रविवार को बड़ी माता मंदिर के पास चंद्रशेखर वार्ड में संपन्न हुआ। ध्वजारोहण वरिष्ठ कांग्रेसी और पूर्व पार्षद प्रभात जैन के करकमलों से संपन्न हुआ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रभात जैन ने वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य पर चिंता व्यक्त करते हुये कहा कि सेवादल के बिना कांग्रेस अधूरी है। महामारी, दुर्घटना के समय सेवादल अपनी सेवाएं हमेशा देती आ रही है।भाजपा का कांग्रेस मुक्त भारत का सपना हमेशा अधूरा रहेगा क्योंकि कांग्रेस और भारत देश एक दूसरे के पर्याय हैं।
जिला कांग्रेस कमेटी के ब्लाकाध्यक्ष समीर खान जो प्रमुख रूप से कार्यक्रम में उपस्थित रहे उन्होंने अपने ब्लाक में ध्वजवंदन कार्यक्रम का होना सम्मान की बात कहा। कार्यक्रम के आयोजक शहर सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे और कार्यक्रम का संचालन द्वारका चौधरी ने किया।कार्यक्रम के अंत में बंडा के अमर शहीद राजेश यादव जो कि आतंकवादी हमले में शहीद हो गये उन्हें श्रद्धांजलि दी और राजेश यादव अमर रहे के उद्घोष से और बीना शहर अध्यक्ष हीरालाल जैन को श्रद्धांजलि देकर कार्यक्रम संपन्न हुआ

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पुरूषोत्तम मुन्ना चौबे,रजिया खान, योगराज कोरी, प्रेम नारायण विश्वकर्मा, नंदन पटेल, लीलाधर सूर्यवंशी,नितिन पचौरी,कल्लू पटेल,अंकुर यादव,लल्ला यादव, भैयालाल अहिरवार, मजहर हाश्मी,जुबैद कुरैसी,सलमान खान,आदित्य सेन,लीला कोरी,रज्जु पठान, पवन कोरी, हेमंत पटेल,अन्नी जैन, अशीम शेरा,सहजाद पठान,रूपेश साहू ,दानिस खान,आमीन खान,आरिफ खान, कलीम भाई, हुसैन खान,गोरी कोरी,राजा कुरैसी,सूरज ठाकुर,महेश रैकवार, चिंटू, नारायण, आदित्य बंसल,परख शुक्ला, रोहित रैकवार आदि उपस्थित रहे।

कांग्रेस सेवादल का दल दिवस हुआ संपन्न


प्रति वर्ष 24 दिंसबर से 31 दिंसबर तक चलने वाले कांग्रेस सेवादल संपूर्ण देश में दल दिवस का आयोजन करता है।
इस वर्ष यह आयोजन सागर शहर और ग्रामीण कांग्रेस सेवादल ने मदर टेरेसा मिशनरी आफ चैरिटी,विठ्ठल नगर वार्ड में निराश्रित और दिव्यांग जनों को कंबल बांटकर दल दिवस का समापन किया।
इस अवसर पर शहर सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे,ग्रामीण सेवादल अध्यक्ष महेश जाटव, नितिन पचौरी,आनंद हेला, लल्ला यादव,अंकुर यादव,सुनील रोहितास, यूनिस खान,जगदीश चौधरी, गुड्डू अहिरवार,जावेद खान,अर्पित अहिरवार आदि उपस्थित रहे।



Share:

www.Teenbattinews.com

Archive