Editor: Vinod Arya | 94244 37885

SAGAR : जीआरपी के प्रधान आरक्षक को स्टेशन पर महिला पुरुष ने मिलकर पीटा: Vairal Video

SAGAR : जीआरपी के प्रधान आरक्षक को स्टेशन पर महिला पुरुष ने मिलकर पीटा: Vairal Video

तीनबत्ती न्यूज : 05 जनवरी ,2024
सागर :  सागर के बीना रेलवे जंक्शन स्टेशन के बुकिंग ऑफिस के पास ड्यूटी पर तैनात एक जीआरपी के  प्रधान आरक्षक की एक महिला और पुरुष ने जमकर पिटाई कर दी. आरक्षक ड्यूटी पर तैनात था । किसी बात को लेकर प्रधान आरक्षक का महिला और पुरुष से विवाद हुआ घटना का वीडियो वायरल हो रहा है.
____________________

देखे : जुता चप्पल से पीटा प्रधान आरक्षक को



_____________________





जूता चप्पल से की महिला और पुरुष ने पिटाई

बीना रेलवे स्टेशन के बुकिंग ऑफिस के मुसाफिर खाने के पास उसे वक्त हड़कंप मच गया ,जब एक महिला और पुरुष ने ड्यूटी पर तैनात प्रधान आरक्षक की जमकर पिटाई कर दी, मामला इतना बढ़ गया कि महिला और पुरुष ने प्रधान आरक्षक को जमकर जूता चप्पलों से जमीन पर खिंचकर पीटा। हालांकि विवाद किस बात को लेकर हुआ यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है,
______

_______________________
 जानकारी के अनुसार बीना रेलवे स्टेशन के बुकिंग ऑफिस के मुसाफिर खाने के यहां जीआरपी प्रधान आरक्षक रविंद्र ड्यूटी पर तैनात था। इसी दौरान एक महिला और पुरुष से किसी बात को लेकर प्रधान आरक्षक की कहा सुनी हो गई ,बात इतनी बिगड़ गई की महिला और पुरूष प्रधान आरक्षक को जमकर पीट दिया। विवाद देख स्टेशन पर मौजूद मुसाफिरों की भीड़ जमा हो गई, घटना का वीडियो सामने आया है.
इस पूरे मामले में बीना जीआरपी थाना प्रभारी एमपी ठक्कर ने बताया की प्रधान आरक्षक रविंद्र बीना रेलवे स्टेशन के बुकिंग ऑफिस में ड्यूटी पर तैनात था इस दौरान किसी बात को लेकर एक महिला और पुरुष से कहा सुनी हुई है, जिसमें प्रधान आरक्षक के साथ मारपीट की गई है, मामले की जांच की जा रही है,प्रधान आरक्षक पर भी विभागीय कार्रवाई की जा रही है.



_______________________

_________
__यूट्यूब पर देखने क्लिक करे___


_________



____________________________

एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने
   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट



इंस्टाग्राम

यूट्यूब लिंक



______________________________












Share:

राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार बोले: पूर्व मुख्यमंत्री ने न जाने किस-किस को गोद लिया था, इसलिए उनका यह परिणाम हुआ▪️बयान पर बीजेपी कांग्रेस आमने सामने

राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार बोले:  पूर्व मुख्यमंत्री ने न जाने किस-किस को गोद लिया था, इसलिए उनका यह परिणाम हुआ
▪️बयान पर  बीजेपी कांग्रेस आमने सामने

तीनबत्ती न्यूज : 05 जनवरी ,2024
छतरपुर : मध्यप्रदेश सरकार के राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार अपने एक वीडियो के चलते विवादों में आ गए हैं। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है ।


राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार से मीडिया के द्वारा बड़ा मलहरा विधानसभा को पूर्व मुख्यमंत्री के द्वारा गोद लिए जाने के सवाल पर राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार ने कहा वर्तमान मुख्यमंत्री को देखो पूर्व तो जाने किन-किन को गोद लिए था इसलिए तो उनका यह परिणाम है वह सिर्फ गोद लेते थे करते तो कुछ नहीं थे,
छतरपुर के बक्सवाहा में राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार ने यह बयान दिया है ।
राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार के द्वारा दिए गए इस बयान को लेकर अब लगातार चर्चाओं का विषय बन गया है  ।
दिलीप अहिरवार राज्य मंत्री बनने के बाद बक्सवाहा पहली बार पहुंचे जहां पर कार्यकर्ताओं ने उनका जमकर स्वागत किया ।


अहिरवार के इस वीडियो में वे किसी का नाम नहीं ले रहे हैं। लेकिन कांग्रेस जहां इस वीडियो में दिए गए बयान को पूर्व सीएम शिवराज से जोड़ रही है तो भाजपा पूर्व सीएम कमलनाथ से जोड़ रही है। 
___________________

सुने  : मंत्री दिलीप अहिरवार का बयान



___________________

कांग्रेस के पीयूष बबेले ने इस वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा है कि मध्यप्रदेश भाजपा में गुटबाजी इस स्तर पर उतर आई है कि मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के मंत्री दिलीप अहिरवार पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को अपशब्द कह रहे हैं। अपने वरिष्ठों का अपमान भाजपा की संस्कृति है। कह रहे हैं कि शिवराज ने कुछ नहीं किया।

तत्कालीन सीएम शिवराज की घोषणा थी गोद लेना
बीजेपी ने कमलनाथ से जोड़ा बयान
वहीं, भाजपा के मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने इस पर पलटवार करते हुए ट्वीट किया कि कमलनाथ जी गए तो पटवारी जी के करीब आने के लिए 'नाथ' की 'नाकामियों' का ढिंढोरा पीटने में कसर नहीं छोड़ रहे, वाह बबेले जी। मंत्री दिलीप अहिरवार जी ने तो जो कहा वह कमलनाथ जी के लिए कहा। पूरा प्रदेश जानता है कि कमलनाथ जी तो चुनाव में अपने रटे रटाए भाषणों में हर विधानसभा को गोद लेने का प्रपंच रच रहे थे। उसी प्रपंच के आवरण को मंत्री दिलीप अहिरवार जी ने हटाया है। लेकिन आपने तो बड़ी चतुराई से उसका ढिंढोरा भी पीट दिया। बबेले जी कम से कम कमलनाथ जी को तो बख्श देते!

_______________________

_________
__यूट्यूब पर देखने क्लिक करे___


_________



____________________________

एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने
   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट



इंस्टाग्राम

यूट्यूब लिंक



______________________________











Share:

MP Board 5th-8th Exams: पांचवीं-आठवीं बोर्ड की परीक्षाएं छह मार्च से

MP Board 5th-8th Exams: पांचवीं-आठवीं बोर्ड की परीक्षाएं छह मार्च से 

तीनबत्ती न्यूज : 05 जनवरी,2024
भोपाल : मध्यप्रदेश में कक्षा 5वीं और 8वीं बोर्ड की परीक्षा 6 मार्च से शुरू होंगी। जो 14 मार्च तक चलेंगी। राज्य शिक्षा केंद्र ने गुरुवार टाइम टेबल जारी किया है। परीक्षा में प्राइवेट और शासकीय स्कूलों के विद्यार्थी शामिल होंगे। दोनों ही परीक्षाओं में समय सुबह 9 बजे से सुबह 11.30 बजे तक रहेगा।

     कक्षा 5वी का टाइम टेबिल


   कक्षा 8 वी का टाइम टेबिल


24 लाख परीक्षार्थी होंगे शामिल

5वीं और 8वीं बोर्ड परीक्षा में इस साल करीब 24 लाख स्टूडेंट्स शामिल होंगे। पिछले साल 22 लाख से अधिक स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। 8वीं में सरकारी स्कूल के 8.30 लाख और प्राइवेट स्कूल के 8.40 लाख छात्र ये परीक्षा देंगे। वहीं 5वीं कक्षा में सरकारी स्कूल के 6.75 लाख और प्राइवेट स्कूल के 7.75 लाख छात्र शामिल होंगे।

_______________________

_________
__यूट्यूब पर देखने क्लिक करे___


_________



____________________________

एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने
   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट



इंस्टाग्राम

यूट्यूब लिंक



______________________________








Share:

सांसद एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2024 का आयोजन 16 जनवरी से

सांसद एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2024 का आयोजन 16 जनवरी से  

तीनबत्ती न्यूज : 04 जनवरी 2024 
सागर : सांसद कार्यालय, सागर में सागर सांसद एथलेटिक्स प्रतियोगिता-2024 के आयोजन संबंधी प्रथम बैठक संपन्न हुई.. यह प्रतियोगिता 16 जनवरी से 18 जनवरी 2024 तक खेल परिसर, सागर में आयोजित की जा रही है. इस प्रतियोगिता में तीन आयु वर्ग बालक/बालिका की एथलेटिक्स प्रतियोगिता आयोजित होगी.
इस आयु वर्ग में 14 वर्ष से कम, 19 वर्ष से कम एवं 19 वर्ष से अधिक (ओपन) वर्ग की एथलेटिक्स की विभिन्न विधाएं संपन्न की जावेगी। जिसमें 100, 200, 400, 600, 800, 1500 मीटर, 4×100, 4x 400 रिले रेस, लंबी कूद,ऊंची कूद, गोला फेंक,भाला फेंक की विधाएं आयोजित की जावेगी.
प्रत्येक इवेंट में एक विद्यालय से एक ही एंट्री मान्य की जावेगी तथा एक खिलाड़ी एक व्यक्तिगत विद्या एवं रिले रेस में भाग ले सकते है.
प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय विजेता खिलाड़ियों को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे. प्रतियोगिता के पंजीयन की अंतिम तारीख 13 जनवरी 2024 रहेगी. पंजीयन फार्म सांसद कार्यालय, गोपालगंज सागर एवं खेल परिसर, सागर से नि:शुल्क प्राप्त किया जा सकते हैं. प्रतियोगिता में सागर संसदीय क्षेत्र अंतर्गत के प्रतिभागी महाविद्यालय, विद्यालय एवं संस्था के खिलाड़ी भाग ले सकते है.
मिनी मैराथन का आयोजन 
इसी क्रम में 18 जनवरी 2024 को खेल परिसर, सागर से प्रातः 6:00 बजे भव्य मिनी मैराथन बालक/बालिका वर्ग का आयोजन किया जा रहा है जिसमें प्रथम 10 विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा.
इस मिनी मैराथन की अंतिम तिथि 13 जनवरी 2024 होगी. इस बैठक में प्रमुख रूप से सांसद राजबहादुर सिंह,एड.वीनू राणा, डॉ.विवेक साठे, डायरेक्टर फिजिकल एजुकेशन डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय, श्री प्रदीप आबिद्रा, जिला खेल युवा कल्याण अधिकारी, श्री संजय दादर, जिला क्रीड़ा अधिकारी, शिक्षा विभाग, श्रीमती मोनिका हार्डीकर, गर्ल्स कॉलेज, डॉ. नईम खान, kv1, श्री गणेश चौबे, श्री मंगल सिंह यादव, एथलेटिक्स संयोजक प्रभारी, श्री सिकंदर नायक, श्री रिजवान खान, डॉ. अजय व्यास, श्री शशिकांत चौबे, श्री मनोज जैन, श्री फलक नवाज खान, श्री राजाराम सैनी, श्री रमन दुबे,देवराज चन्नी, शैलू जैन एवं धर्मेंद्र वर्मा सहित समिति सदस्य उपस्थित थे.


_______________________

_________
__यूट्यूब पर देखने क्लिक करे___


_________



____________________________

एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने
   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट



इंस्टाग्राम

यूट्यूब लिंक



______________________________






Share:

SAGAR: ठंड के चलते आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन का समय बदला

SAGAR: ठंड के चलते आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन का समय बदला

तीनबत्ती न्यूज : 04 जनवरी,2024
सागर  : बदलते मौसम और ठंड के चलते आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन का समय बदला गया है। जिला कार्यकम अधिकारी महिला एवं बाल विकास जिला सागर ब्रजेश त्रिपाठी ने इस आशय का पत्र जारी किया है । 

आदेश के मुताबिक संचलानलय महिला एवं बाल विकास भोपाल के पत्र दिनांक 28.4.2023 के द्वारा मौसम के अनुसार आंगनबाड़ी केन्द्रों के बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुये आंगनबाड़ी केन्द्र संचालन के समय में परिवर्तन हेतु जिला कलेक्टर को स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार परिवर्तन करने के अधिकार प्रदान किये गये हैं। उपरोक्तानुसार मौसम के तापमान में हुई गिरावट के कारण आंगनबाड़ी केन्द्रों के बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुये आंगनबाड़ी केन्द्र के संचालन हेतु आंगनवाडी कार्यकर्ता / सहायिका आंगनवाडी केन्द्र पर प्रातः 10.00 बजे उपस्थित होकर दोपहर 12 बजे तक विभागीय गतिविधियों का संचालन 28 फरवरी 2024 तक करेगीं । गृह भेंट, अभिलेखों का संधारण एवं अन्य गतिविधियों की समय सारणी पूर्ववत रहेगीं।

_______________________

_________
__यूट्यूब पर देखने क्लिक करे___


_________



____________________________

एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने
   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट



इंस्टाग्राम

यूट्यूब लिंक



______________________________




Share:

SAGAR : मेयर-इन-काउंसिल की बैठक में नगर विकास के अनेक निर्णय हुए

SAGAR  : मेयर-इन-काउंसिल की बैठक नगर विकास के अनेक निर्णय हुए


तीनबत्ती न्यूज : 04 जनवरी,2024
सागर :   मेयर-इन-काउंसिल की बैठक महापौर श्रीमति संगीता सुशील तिवारी की अध्यक्षता में, नगर निगम आयुक्त चंद्रषेखर शुक्ला, महापौर प्रतिनिधि श्री सुषील तिवारी एवं समस्त एम.आई.सी.सदस्यों की उपस्थिति में आहूत की गई, जिसमें नगर विकास एवं सौन्दर्यीकरण के विभिन्न विषयों पर चर्चा उपरांत निर्णय लिये गये।
राहतगढ़ बसस्टेण्ड के पास लगने वाले पषु बाजार को डेयरी विस्थापन स्थल रतौना में जगह चिन्हित कर षिफ्ट करने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही शहर में घूमने वाले आवारा पषुओं को पकड़ने हेतु विषेष अभियान प्रारंभ करने तथा कबूलापुल से भगवानगंज चौराहा तक मार्ग का नाम वीर गुरू गोविंदसिंह जी के नाम से नामकरण करने हेतु अनुषंसा सहित विषय को स्वीकृति हेतु परिषद में भेजने का निर्णय लिया गया।


 म.प्र.शासन नगरीय विकास एवं आवास विभाग मंत्रालय का पत्र भोपाल दिनांक 13.12.2023 द्वारा खुले में तथा बिना अनुमति पत्र (लायसेंस) अथवा लायसेंस शर्तो का उल्लंघन करने पर तथा मांस-मछली के विक्रय पर प्रतिबंध के संबंध में प्राप्त हुआ। वर्तमान में तिलकगंज वार्ड में एक मीट मार्केट है, निगम सीमा में मौजूद दुकानदारों से लायसंेस हेतु 225 आवेदन प्राप्त हुये है। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में मधुकरषाह वार्ड क्रिष्चिन कालोनी के पास, संतकबीर वार्ड में, संजय ड्राइव के आसपास काकागंज वार्ड, भगतसिंह वार्ड ओबरब्रिज के आसपास नवीन मीट मार्केट निर्माण हेतु स्थान प्रस्तावित किये गये है। महापौर परिषद द्वारा चर्चा उपरांत निर्णय लिया गया कि स्थल निरीक्षण कर नियमानुसार कार्यवाही करने का निर्णय लिया गया। बाघराज वार्ड स्थित राजघाट चौराहे का नामकरण ‘‘भगवान लव-कुष जी ’’ के नाम से नामकरण एवं कबीर धाम के सामने कबीर स्तम्भ का निर्माण एवं नामकरण के संबंध में चर्चा उपरांत अनुषंसा सहित विषय को परिषद में भेजने का निर्णय लिया गया।


बैठक में विनेाद तिवारी, अनूप उर्मिल, धर्मेन्द्र खटीक, रूपेष यादव, श्रीमति रेखा नरेष यादव, सुश्री मेघा दुबे, श्री राजकुमार पटैल, श्रीमति कंचन सोमेष जड़िया, श्रीमति आषारानी नंदन जैन,श्रीमति संगीता शैलेष जैन, उपायुक्त श्री एस.एस.बघेल, सहायक आयुक्त श्री राजेषसिंह, आनंदमंगल गुरू, कार्यपालन यंत्री विजय दुबे, पूरनलाल अहिरवार, बृजेष तिवारी  तिवारी, उपयंत्री दिनकर शर्मा सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

_______________________

_________
__यूट्यूब पर देखने क्लिक करे___


_________
Share:

भोपाल का डमरू दल बजाएगा अयोध्या में डमरू: भगवान राम की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में▪️कार्यक्रम का आया बुलावा

भोपाल का डमरू दल बजाएगा  अयोध्या में डमरू: भगवान राम की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में

▪️कार्यक्रम का आया बुलावा

तीनबत्ती न्यूज : 4 जनवरी,2024
:भोपाल। : उत्तर प्रदेश के अयोध्या (Ayodhya) में 22 जनवरी को होने वाले भगवान राम की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में भोपाल (Bhopal) की 108 सदस्यीय टीम डमरू बजाएगी. इस आयोजन के लिए भोपाल की डमरू टीम को बुलावा आया है. 20 जनवरी को डमरू टीम अयोध्या पहुंचेगी और 21 जनवरी को राम की पैड़ी पर पहली प्रस्तुति देगी. इस 108 सदस्यीय डमरू टीम में एमबीए-इंजीनियरिंग किए हुए कलाकार शामिल हैं.
__________________________
देखे : इकलौते 108 सदस्यीय भोपाल के डमरू दल की प्रस्तुति



__________________________

 20 जनवरी को पहुचेंगे अयोध्या
बता दें भोपाल की 108 सदस्यीय डमरू टीम देश की इकलौती डमरू टीम है. जुलाई महीने में काशी विश्वनाथ में डमरू टीम द्वारा प्रस्तुति दी गई थी. काशी विश्वनाथ में दी गई प्रस्तुति लोगों को इतनी भायी की अब अयोध्या से भी बुलावा आ गया है. डमरू टीम 20 जनवरी को अयोध्या पहुंचेगी और 21 जनवरी को राम की पैड़ी, तुलसी उद्यान, छोटी देवकाली, अशर्फी भवन रोड के तिराहे पर प्रस्तुति देगी. जबकि 22 जनवरी को राम जन्म भूमि पथ पर प्रस्तुति होगी.

राममय हो जाएगा माहौल
108 सदस्यीय डमरू टीम के लीडर अर्जुन सोनी के अनुसार करीब छह साल पहले डमरू टीम की शुरुआत हुई थी. कीर्तन के दौरान अलग अंदाज में हम भगवान की स्तुति किया करते थे. अयोध्या में होने वाले आयोजन को लेकर हमारी टीम अभ्यास में जुट गई है. राजधानी भोपाल के घोड़ा नक्कास स्थित साहू समाज धर्मशाला में हमारी टीम अभ्यास कर रही है. टीम के 30 कलाकारों को डमरू और एक को शृंगी बजाने की महारत है, जबकि वाद्य यंत्रों में 35 शंख, 30 डमरू, 35 झांझ-मंजीरे, एक पुनेरी ढोल, 60 इंच का एक नगाड़ा, एक थाल घंटा, 4 छोटे ढोल, 4 डंडों में पिरोए हुए 2000 हजार घुंघरू शामिल हैं. 

छह साल पहले बना था दल
भोपाल से पुष्पक विमान भी जाएगा
टीम लीडर अर्जुन सोनी के अनुसार वाद्ययंत्रों के साथ भोपाल से हंस रूपी पुष्पक विमान की झांकी भी तैयार की जा रही है. इस झांकी में भगवान श्री राम, लक्ष्मण, माता सीता, विभीषण, सुग्रीव, जामवंत और हनुमान जी बैठे हैं. यह झांकी कार्यक्रम में प्रस्तुति देगी.  108 सदस्यीय डमरू टीम में बीसीए-एमबीए और इंजीनियर कलाकार शामिल हैं. अर्जुन सोनी के अनुसार टीम में 10 बीसीए, एमबीए कलाकार हैं. 18 से अधिक कलाकार बीटेक कर रहे हैं. टीम में सबसे ज्यादा उम्र का 38 वर्षीय, जबकि सबसे कम उम्र का कलाकार 14 साल का है.

साभार : एबीपी न्यूज


_______________________

_________
__यूट्यूब पर देखने क्लिक करे___


_________



____________________________

एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने
   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट



इंस्टाग्राम

यूट्यूब लिंक



______________________________

Share:

समीक्षा के दूसरे दिन हटाए गए जबलपुर कलेक्टर : दीपक सक्सेना जबलपुर और शीतला पटले होंगी नरसिंहपुर कलेक्टर

समीक्षा के दूसरे दिन हटाए गए जबलपुर कलेक्टर : दीपक सक्सेना जबलपुर और शीतला पटले होंगी नरसिंहपुर कलेक्टर



तीनबत्ती न्यूज : 04 जनवरी,2024
भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की संभागीय समीक्षा बैठक के दूसरे दिन जबलपुर कलेक्टर को हटा दिया गया है। कलेक्टर सौरभ सुमन को अपर सचिव बनाया गया है, जबकि संचालक खाद्य दीपक सक्सेना को जबलपुर कलेक्टर बनाया गया है। सीएम डा यादव ने कल बुधवार को जबलपुर में समीक्षा बैठक की थी। 
____________
____________

नरसिंहपुर कलेक्टर रिजु बाफना को शाजापुर कलेक्टर बनाया गया था। शाजापुर कलेक्टर किशोर कन्याल को ड्राइवर को औकात बताने वाले बयान के बाद हटा दिया गया था। उनकी जगह रिजु बाफना को भेजा गया था। रिजु  बाफना की जगह श्रीमती शीतला पटले को नरसिंहपुर का नया कलेक्टर बनाया है। राज्य शासन की ओर से इसका आदेश भी जारी कर दिया गया है।


_______________________

Share:

www.Teenbattinews.com

Archive