Editor: Vinod Arya | 94244 37885

MP में कांग्रेस की दूसरी सूची में 12 उम्मीदवारों की घोषणा : राजगढ़ से दिग्विजय सिंह, रतलाम से कांतिलाल भूरिया,सागर से गुड्डू राजा बुंदेला प्रत्याशी

MP : कांग्रेस ने दूसरी सूची में 12 उम्मीदवारों की घोषणा : राजगढ़ से दिग्विजय सिंह, रतलाम से कांतिलाल भूरिया,सागर से गुड्डू राजा बुंदेला प्रत्याशी

तीनबत्ती न्यूज : 23 मार्च ,2024
कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए मध्यप्रदेश के प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। 12 सीटों पर प्रत्याशी घोषित किए। राजगढ़ सीट से पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह प्रत्याशी बनाया गया है। रतलाम से कांतिलाल भूरिया चुनाव लड़ेंगे। इंदौर अक्षय कांति बम को टिकट दिया गया है। जबकि भोपाल से अरुण श्रीवास्तव के नाम पर मुहर लगी है। सागर से चंद्र भूषण सिंह गुड्डू राजा बुंदेला को टिकिट मिला है। 
गुन, विदिशा, ग्वालियर,भिंड,मुरेना और दमोह समेत 6 सीटें अब भी होल्ड पर हैं।

    सागर से चंद्र भूषण सिंह गुड्डू राजा

कांग्रेस की लिस्ट में इन 12 सीटों पर प्रत्याशी घोषित



___________
____________________________



एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने
   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट



इंस्टाग्राम

यूट्यूब लिंक



______________________________




Share:

सागर जोन के IG प्रमोद वर्मा ,पीटीएस एसपी दिनेश कौशल सहित 5 अधिकारियों को मिलेगा उत्‍कृष्‍ट सेवा पदक

सागर जोन के IG प्रमोद वर्मा ,पीटीएस एसपी दिनेश कौशल सहित 5 अधिकारियों को मिलेगा उत्‍कृष्‍ट सेवा पदक 



तीनबत्ती न्यूज : 23 मार्च,2024
सागर। केन्‍द्रीय गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा केन्‍द्रीय गृह मंत्री का अति-उत्‍कृष्‍ट सेवा पदक/उत्‍कृष्‍ट सेवा पदक भारत के किसी प्रदेश में जिन पुलिस कर्मियों के द्वारा अति-उत्‍कृष्‍ट/ उत्कृष्ट कार्य किया गया उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया जाता है।
वर्ष 2022 के लिये श्री प्रमोद वर्मा, पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन सागर,   दिनेश कुमार कौशल पुलिस अधीक्षक पुलिस प्रशिक्षण शाला सागर, सहित सागर जोन के, श्री राजेश कुमार बेन उनि एसएएफ 10वी वाहिनी सागर, श्री रामरतन तिवारी आरक्षक जिला पन्‍ना,और  श्री प्रदीप गर्ग आरक्षक जिला पन्‍ना को  भी प्रदाय किया जायेगा। 

  एसपी दिनेश कौशल

 आईजी प्रमोद वर्मा एवं अन्‍य पुरूष्‍कृत अधि0/कर्म0 को उप पुलिस महानिरीक्षक सागर सुनील कुमार जैन, पुलिस अधीक्षक सागर  अभिषेक तिवारी, सहित जोन के समस्‍त पुलिस अधीक्षक एवं अन्‍य वरिष्‍ठ अधिकारियों सहित जोन के पुलिस और अन्य  अधिकारियो द्वारा बधाई दी गई।
___________
____________________________



एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने
   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट



इंस्टाग्राम

यूट्यूब लिंक



______________________________



Share:

SAGAR: निर्माणाधीन मकान की छत गिरी :आधा दर्जन से अधिक मजदूर घायल

SAGAR: निर्माणाधीन मकान की छत गिरी :आधा दर्जन से अधिक मजदूर घायल



तीनबत्ती न्यूज : 23 मार्च,2024
सागर : सागर के मोतीनगर थाना क्षेत्र में शनिवार शाम वेदांती के पास निर्माणाधीन एक मंजिला मकान की छत गिर गई। हादसे में मकान का काम कर रहे कुछ मजूदर मलबे में दब गए। वहीं आसपास खड़े कुछ मजूदर चपेट में आए। घटना देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचा और रेस्क्यू शुरू किया। टीम ने रेस्क्यू कर मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। वहीं एक मजदूर मलबे में दबा है। जिसकी तलाश की जा रही है।
___________

देखे : निर्माणाधीन मकान की गिरी छत :आधा दर्जन मजदूर घायल


__________

ढलाई के दौरान गिरा मकान
जानकारी के अनुसार वेदांती के पास  कृष्णकुमार मिश्रा,केरबना वाले  के मकान की छत का निर्माण चल रहा था। छत ढलने के बाद काम पूरा कर मजूदर बाहर खड़े थे। कुछ मजदूर अंदर थे। इसी दौरान अचानक मकान की छत धंस गई। दुर्घटना में निर्माणाधीन मकान के अंदर मौजूद तीन मजदूर मलबे में दब गए। हादसा होते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। लोगों ने मजदूरों को बाहर निकालने की मशक्कत शुरू की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मलबे से फंसे दो मजदूरों को बाहर निकाला। उन्होंने बताया कि उनका एक साथी और मलबे में दबा है। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

हादसे में ये मजदूर हुए घायल मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि मकान का निर्माण चल रहा था। तभी छत गिर गया। दुर्घटना में मजदूर रोहन, अमित अहिरवार, गुलगुल, टीका अहिरवार और अभिषेक घायल हुए हैं। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि मजदूर लाखन आदिवासी निवासी नवलपुर भौहारा मलबे में दबा हुआ है। जिसकी पुलिस टीम सर्चिग कर रही है।

22 मजदूर कर रहे थे छत की ढलाई 



वेदांती के पास शनिवार को निर्माणाधीन मकान की छत ढलाई का काम किया जा रहा था। सुबह से ही 22 मजूदर काम कर रहे थे। शाम को काम पूरा होने के बाद मशीन खोल रहे थे। तभी मकान की छत गिर गई। गनीमत रही कि काम पूरा होने के बाद मजदूर मकान से बाहर आ गए थे। वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

___________
____________________________



एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने
   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट



इंस्टाग्राम

यूट्यूब लिंक



______________________________





Share:

SAGAR : शिक्षण समिति की जमीन पर अवैध प्लाटिंग : प्रशासन ने की कारवाई: 6 करोड़ की कराई कराई मुक्त

SAGAR : शिक्षण समिति की जमीन पर अवैध प्लाटिंग : प्रशासन ने की कारवाई: 6 करोड़ की कराई कराई मुक्त


ती
नबत्ती न्यूज : 23 मार्च ,2024
सागर : सागर के सिंरोजा इलाके में एक शिक्षण समिति की जमीन पर अवैध प्लाटिंग करने और पुलिया आदि का निर्माण करने की शिकायत पर प्रशासन ने जेसीबी मशीन चलाकर अतिक्रमण हटाया । करीब छह करोड़ की जमीन मुक्त कराई गई।

कलेक्टर  दीपक आर्य के निर्देश आज अनुविभागीय अधिकारी  विजय डहेरिया एवं तहसीलदार, प्रवीण पाटीदार एवम् राजस्व दल , पुलिस बल के साथ जहा अवैध रूप से कॉलोनी का निर्माण किया जा रहा था। वहा  मौके पर पहुंचा। कार्रवाई करते हुए कॉलोनी में किए गए अवैध निर्माणों को तोड़ा गया है।





जानकारी के अनुसार प.ह. नंबर 74 मौजा सिरोंजा के खसरा नंबर 268/1 और 268/2 कुल रकबा 2.42 हैक्टेयर यशोदा बाई शिक्षण समिति की भूमि पर रामनरेश पिता बुंदेल सिंह राजपूत के द्वारा अवैध कॉलोनी और पुलिया का निर्माण कर अतिक्रमण किया गया था। मामले की शिकायत मिलते ही शनिवार को एसडीएम विजय डहेरिया, तहसीलदार प्रवीण पाटीदार, राजस्व और पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जहां अवैध कॉलोनी पर कार्रवाई शुरू की गई। कार्रवाई के दौरान कॉलोनी में अवैध रूप से बनाई गई सड़कें और अन्य अतिक्रमण को जेसीबी चलाकर तोड़ा गया है। कार्रवाई में प्रशासन ने 6 करोड़ रुपए कीमत की जमीन मुक्त कराई है।

___________
____________________________



एडिटर: विनोद आर्य
________
+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने
   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


ट्वीटर  फॉलो करें

वेबसाईट



इंस्टाग्राम

यूट्यूब लिंक



______________________________


Share:

www.Teenbattinews.com

Archive