Editor: Vinod Arya | 94244 37885

जन्माष्टमी : 17 अगस्त को होगी भव्य मटकी फोड़ प्रतियोगिता ▪️विधायक शैलेंद्र जैन द्वारा आयोजित स्पर्धा में विजेता टीम को मिलेगा ₹35 हजार का इनाम

जन्माष्टमी : 17 अगस्त को होगी भव्य मटकी फोड़ प्रतियोगिता 

▪️विधायक शैलेंद्र जैन द्वारा आयोजित स्पर्धा में विजेता टीम को मिलेगा ₹35 हजार का इनाम 


तीनबत्ती न्यूज: 14 अगस्त ,2025

सागर। प्रतिवर्षानुसार इस बार भी जन्माष्टमी के अवसर पर विधायक श्री शैलेन्द्र कुमार जैन द्वारा 17 अगस्त को भव्य मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम नगर के तीन बत्ती स्थित मिनिस्पल स्कूल के बाहर संपन्न होगा। विजेता टीम को पुरस्कार स्वरूप ₹35,000 की नकद राशि प्रदान की जाएगी।


विधायक जैन ने बताया कि यह प्रतियोगिता विगत 16 वर्षों से लगातार आयोजित की जा रही है और सागर शहर में जन्माष्टमी के प्रमुख आकर्षणों में से एक बन चुकी है। इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं में पारंपरिक खेलों के प्रति उत्साह बढ़ाना और सांस्कृतिक धरोहर को सहेजना है।प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक टीमों के लिए आवेदन पत्र विधायक कार्यालय से उपलब्ध होंगे तथा निर्धारित तिथि तक पंजीकरण कराया जा सकेगा।


आगामी आयोजन की तैयारी को लेकर विधायक जैन ने मिनिस्पल स्कूल में कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक की । जिसमें प्रतियोगिता के सफल संचालन हेतु अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष श्री श्याम तिवारी, नगर निगम अध्यक्ष श्री वृंदावन अहिरवार, पूर्व निगम अध्यक्ष डॉ. प्रदीप पाठक, जिला उपाध्यक्ष श्री जगन्नाथ गुरैया, मंडल अध्यक्ष श्री अमित बैसाखिया, नीरज यादव, प्रासुख जैन, नितिन सोनी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

नगर के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में टीमें इस प्रतियोगिता में भाग लेने आती हैं और दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ती है। इस वर्ष भी आयोजन को लेकर शहरवासियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।



__________________







______



________________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


Share:

हर घर तिरंगा लगाने और स्वदेशी वस्तुओं का संकल्प लें : भूपेन्द्र सिंह ▪️खुरई में विशाल तिरंगा यात्रा ने रचा नया इतिहास

हर घर तिरंगा लगाने और स्वदेशी वस्तुओं का संकल्प लें :  भूपेन्द्र सिंह

▪️खुरई में विशाल तिरंगा यात्रा ने रचा नया इतिहास


तीनबत्ती न्यूज: 14 अगस्त, 2025

खुरई। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के आव्हान पर देश के गांव, कस्बा और शहरों में तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही है। खुरई विधानसभा क्षेत्र के हर घर में तिरंगा लगाने का संकल्प हमें लेना है। इसके साथ ही यह भी संकल्प लेना है कि हम सब अपनी जरूरतों के लिये स्वदेशी वस्तुओं का ही उपयोग करेंगे यह उद्गार पूर्व गृहमंत्री एवं वरिष्ठ विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने तिरंगा यात्रा के सम्मान सभा में व्यक्त किये। 

_____________

वीडियो देखने क्लिक करे : खुरई में विशाल तिरंगा यात्रा ने रचा नया इतिहास

___________

खुरई में तिरंगा यात्रा तहसील परिसर स्थित शहीद स्मारक से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार, झंड़ा चौक होते हुए महाकाली टीन शेड पहुंची। जहां सम्मान सभा आयोजित की गई अपने संबोधन में पूर्व गृहमंत्री एवं वरिष्ठ विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने हजारों की संख्या तिरंगा यात्रा में शामिल नागरिकों, युवाओं और बच्चों का अभिनंदन किया। अपने संबोधन में श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि तिरंगा भारत की आत्मा, स्वाभिमान, सम्मान, विजय और स्वतंत्रता का प्रतीक है। देश भर में निकल रहीं तिरंगा यात्राओं ने विश्व को बता दिया है कि भारत का हर नागरिक अपने राष्ट्र के लिये समर्पित है। तिरंगा का मूल्य समझना है तो वह इतिहास जानना होगा जब अंग्रेजों का राज था और हमारे देश के जवान, सेनानी, नागरिक किस तरह के जुल्म सह रहे थे। 


श्भूपेन्द्र सिह ने कहा कि लाखों सेनानियों के बलिदान के बाद देश को आजादी मिली है। जिन्हें मैं प्रणाम करता हूँ। अंग्रजों के शासन काल में देश की आजादी से लड़ने वाले सेनानियों को अंग्रेजों ने भारी से भारी यातनायें दी है। उन्हें काले पानी की सजा दी गई, जलियांवाला बाग का जघन्य हत्याकांड हुआ। वीर जवानों को खुले आम फांसी पर लटकाया गया। अन्याय और अत्याचार सहते हुये रंग दे बसंती चोला नारों के साथ वे हंसते हंसते फांसी के फंदे पर झूल गये। उन्होंने कहा कि झांसी की रानी लक्ष्मीबाई ने कहा था कि स्वतंत्रता कोई उपहार नहीं है, यह तो अधिकार है, जिसे छीनना पड़ता है। चाहे रानी अवंती बाई हो, चाहे अहिल्याबाई हो, रानी दुर्गावती हो, रानी कमलापति, बिरसा मुंडा हों, ऐसे स्वतंत्रता सेनानियों ने हमारे देश को आजादी दिलाई है। इसलिये हम इस स्वतंत्रता का मूल्य समझें।




उन्होंने कहा कि  अंग्रेजों के समय कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं थी। बिना सुने लोगों को फांसी दी जाती थीं। अंग्रेजों ने किसानों पर अत्याचार किये, भारी लगान लगाया। आज हम स्वतंत्र है इसलिए किसानों पर एक रूपये का टैक्स नहीं लग रहा। अंग्रेजों के समय हमारे देश से कच्चा माल विदेश जाता था, और उसी माल को बनाकर भारत लाकर महंगी दरों पर बेचते थे। वे भारतीयों को इंडियन डॉग कहते थे। उन्होंने कहा कि एक समय हमारा राष्ट्र सोने की चिड़िया कहलाता था। यहां विदेशी आतातायी आये और देश को लूटने का काम किया। देश से पचहत्तर लाख करोड़ रूपये लूट कर ले गये। इस भारत देश में अपार खनिज सम्पदा है, सोना है, हीरा है, पन्ना है, आयरन है, खनिज है। ऐसे वैभवशाली देश को अंग्रेजों ने लूटा। उन दिनां जब बंगाल में अकाल पड़ा था तब अंग्रेज हमारा अनाज विदेश में ले गये और हमारे लाखों लोग भूख से मर गये। ये गुलामी थी। आज देश में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 80 करोड़ लोगों को मुफ्त में अनाज दे रहें है क्योंकि हमारे देश में स्वतंत्रता है। इसलिए स्वतंत्रता का मूल्य समझो। जो देश स्वतंत्रता का मूल्य नहीं समझता वह देश कभी आगे नहीं बढ़ सकता।


उन्होंने कहा कि हमें जो आजादी मिली है। हम सबका यह कर्तव्य है कि हमें भी अपने देश के लिये कुछ करना है। यह संकल्प हर भारतीय का होना चाहिये। क्योंकि इस राष्ट्र के प्रति भी हमारी कुछ जिम्मेदारी है, क्योंकि राष्ट्र है तो हम है। जो देश अपनी आजादी को नहीं समझता वह हमेशा गुलामी के रास्ते पर खड़ा रहता है। उन्होंने स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की कविता अंश सुनाते हुए कहा कि जब तिरंगा लहराता है, तब हर भारतीय का माथा गर्व से ऊंचा उठ जाता है। जब अटल बिहारी  वाजपेयी प्रधानमंत्री थे तब दुनिया के देशों ने परमाणु परीक्षण पर प्रतिबंध लगाने की धमकी दी थी। तब अटल जी ने कहा था कि भारत के सम्मान के लिए, मजबूती के लिये, हम दुनिया की परवाह नहीं करते और देश में परमाणु परीक्षण करके दिखा दिया। आज अमेरिका टैरिफ लगाने की धमकी दे रहा है। हम ऐसी धमकियों से नहीं डरते। देश में स्वदेशी वस्तुओं का अधिक से अधिक उपभोग करके हमें अमेरिका को जवाब देना है। हम स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करेंगे तो आत्मनिर्भर बनेंगे। जो पैसा विदेशों में चला जाता है, वह हमारे ही देश में रहेगा, हमारा व्यापार फलेगा फूलेगा, रोजगार बढ़ेगा, हमारी इनकम के नये स्त्रोत खुलेंगे, आमदनी बढ़ेगी और अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। इसलिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग बढ़ाने का जो आव्हान किया है, उस पर अमल करने का आज तिरंगा यात्रा के दौरान हम खुरई विधानसभा क्षेत्र के नागरिक भी संकल्प लेते है। श्री भूपेन्द्र सिंह ने उपस्थित नागरिकों से हाथ उठाकर संकल्प दिलाया कि सभी स्वदेशी वस्तुओं का  अधिक से अधिक उपयोग करेंगे। देश आगे बढ़ेगा तो हम आगे बढ़ेगे, देश मजबूत होगा तो हम मजबूत होंगे। उन्होंने महाभारत में भगवान श्री कृष्ण का जिक्र करते हुए स्वतंत्रता और कारगिल युद्ध में जवानों की शहादत का जिक्र करते हुए तिरंगे का महत्व बताया। श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि अभी जब ऑपरेशन सिंदूर हुआ तब हमारी सेना ने रात भर में पाकिस्तान के 36 आतंकी ठिकाने नष्ट कर दिये। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में ये सशक्त भारत है। गौरवशाली भारत बनाने का काम देश की भारतीय जनता पार्टी सरकार कर रही है। शक्तिशाली और आत्मनिर्भर भारत के हम सबको एक साथ मिलकर चलना हैं। 



पूर्व गृहमंत्री एवं विधायक भूपेन्द्र सिंह ने उपस्थित जन समुदाय से घर घर तिरंगा, हर घर तिरंगा का जयघोष कराया। उन्होंने कहा कि हम सबको हर घर पर तिरंगा लगाना है। तिरंगा लगाकर सेल्फी डालना है और दुनिया को बताना है कि वो देख ले कि भारत का हर नागरिक राष्ट्र भक्त है। महाकाली मंदिर टीन शेड में विशाल जन समुदाय, भाजपा के स्थानीय नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता, नागरिकगढ एवं अधिकारी उपस्थित थे।


विकास कार्यो की निरीक्षण किया

विधायक भूपेन्द्र सिंह ने खुरई में चल रहे विकास कार्यों में गांधी वार्ड अंतर्गत दुबे कॉलोनी में सीसी रोड निर्माण कार्य जिसकी  लागत-40 लाख रूपये, एमपीयूडीसी द्वारा राहतगढ़ रोड का निर्माण जो कि  स्ट्रीट लाइट सहित किया जा रहा है, जिसकी लागत-12 करोड़ है,  तथा अटल बिहारी वार्ड में जेल रोड पर एप्रोच रोड का निर्माण 10 लाख रूपये लागत से किया जा रहा है, का निरीक्षण किया।




__________________










______



________________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे

Share:

सागर संभाग में पशु टीकाकरण की स्थिति कमजोर: कमिश्नर ने जताई नाराजगी ▪️चरीचरा, बकरीपालन, मुर्गीपालन योजना की प्रगति ठीक नहीं कमिश्नर ने स्थिति सुधारने के दिए निर्देश

सागर संभाग में पशु टीकाकरण की स्थिति कमजोर: कमिश्नर ने जताई नाराजगी

▪️चरीचरा, बकरीपालन, मुर्गीपालन योजना की प्रगति ठीक नहीं कमिश्नर ने स्थिति सुधारने के दिए निर्देश


तीनबत्ती न्यूज: 14 अगस्त ,2025
सागरकमिश्नर सागर संभाग श्री अनिल सुचारी ने पशुओं को बरसात के मौसम में होने वाली मौसमी बीमारियों की सतत निगरानी करने के निर्देश सागर संभाग के सभी पशु चिकित्सा अधिकारियों को दिए हैं। कमिश्नर ने निर्देशित करते हुए कहा है कि बरसात के मौसम में पशुधन को कई प्रकार की मौसमी बीमारियां होने की संभावना रहती है। उन्होंने कहा है कि सागर संभाग के सभी पशुचिकित्सा अधिकारी अपने क्षेत्र में पशुधन को होने वाली मौसमी बीमारियों की सतत निगरानी करें, पशुपालकों से जीवन्त संपर्क स्थापित कर पशुओं को मौसमी बीमारी होने की सूचना मिलने पर पशुओं का समुचित उपचार सुनिश्चित करें तथा पशुपालकों को पशुओं को होने वाली मौसमी बीमारियो के उपचार के प्रति जागरुक भी करें। कमिश्नर ने कहा है कि सागर संभाग में लगभग 47 चलित पशु औषधालय हैं यह सभी पशु औषधालय सक्रीय रूप से कार्य करें।



कमिश्नर सागर संभाग श्री अनिल सुचारी ने उक्त निर्देश बुधवार को पशु चिकित्सा विभाग की संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए। बैठक में पशुधन स्वास्थ्य परीक्षण एवं पशु टीकाकरण कार्यक्रम की जिलेवार समीक्षा करते हुए कमिश्नर ने सागर संभाग में लग9भग सभी जिलों में पशु टीकाकरण कार्यक्रम का लक्ष्य हासिल नहीं करने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की तथा पशु चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे आगामी 15 दिवसों में पशु टीकाकरण कार्यक्रम का शतप्रतिशत लक्ष्य हासिल करें अन्यथा जवाबदेह अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी। समीक्षा के दौरान निवाड़ी, टीकमगढ़, पन्ना, छतरपुर जिले में पशु टीकाकरण की स्थिति संतोषजनक नहीं पाए जाने पर कमिश्नर ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की है।

बैठक में कमिश्नर ने पशु चिकित्सा विभाग द्वारा संचालित चरीचरा बकरीपालन सूकरपालन एवं बैकयार्ड मुर्गीपालन योजना की जिलेवार समीक्षा की। समीक्षा के दौरान इन योजनाओं की प्रगति संतोषजनक नहीं पाए जाने पर कमिश्नर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण कर किसानों से संपर्क स्थापित करें और चरीचरा, बकरीपालन, सूकरपालन, बैकयार्ड मुर्गीपालन योजना का शतप्रतिशत लक्ष्य हासिल करें।

क्रेडिटकार्ड में लापरवाह

बैठक में कमिश्नर ने पशुपालक किसानों को क्रेडिटकार्ड वितरण कार्यक्रम की भी समीक्षा की। पशुपालक किसानों को क्रेडिटकार्ड वितरण कार्यक्रम में निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना में स्थिति काफी खराब होने पर कमिश्नर ने संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा विभाग को निर्देश दिए कि वे निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना जिले के उप संचालकों को नोटिस जारी कर उनसे क्रेडिटकार्ड वितरण में उदासीनता बरतने के लिए स्पष्टीकरण मांगें तथा उन्हें ताकिद करें कि स्थिति में सुधार नहीं होने पर उनके विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी।

बैठक में आचार्य विद्यासागर योजना की प्रगति की समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान संयुक्त संचालक पशुचिकित्सा ने बताया कि आचार्य विद्यासागर योजना में 275 के लक्ष्य के विरुद्ध 78 प्रकरणों में कार्यवाही की गई है। समीक्षा के दौरान कमिश्नर ने कहा कि आचार्य विद्यासागर योजना अच्छी योजना है। इस योजना का प्रचार प्रसार किया जाए। बैठक में कमिश्नर ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर योजना की प्रगति की भी जिलेवार समीक्षा की। बैठक में मुख्यमंत्री गौसेवा योजना की जिलेवार समीक्षा करते हुए कमिश्नर ने निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री गौसेवा योजना में दमोह, छतरपुर, निवाड़ी की स्थिति ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि यह योजना शासन की प्राथमिकता वाली योजना है। इस योजना परिणाममूल क्रियान्वयन सुनिश्चित कराएं। बैठक में संयुक्त आयुक्त विकास श्री राकेश शुक्ला सहित पशुचिकित्सा विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।


__________________









______



________________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे

Share:

बुंदेलखंड मेडिकल कालेज सागर से नवजात बच्चा चोरी : पुलिस ने सुरक्षित किया बरामद: सीसीटीवी में दिखी महिला बच्चा ले जाते

बुंदेलखंड मेडिकल कालेज सागर से नवजात बच्चा चोरी : पुलिस ने सुरक्षित किया बरामद: सीसीटीवी में दिखी महिला बच्चा ले जाते




तीनबत्ती न्यूज : 14 अगस्त ,2025

सागर : बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज सागर में गुरुवार की सुबह वार्ड से एक महिला चार दिन का नवजात बच्चा चुरा कर ले गई। घटना के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। बीएमसी परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए। कैमरे में एक महिला लाल रंग की साड़ी में बच्चे को ले जाते हुए नजर आई। जिसके आधार पर छानबीन में बच्चे की लोकेशन कर्रापुर में मिली, जहां से पुलिस ने उसे सुरक्षित बरामद कर लिया। उसे परिजनों को सौंपा।

भोपाल रोड निवासी सोमती पति श्रीराम आदिवासी को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन ने 8 अगस्त को बीएमसी में भर्ती कराया था। शनिवार को उन्होंने बच्चे को जन्म दिया। गुरुवार सुबह परिवार के लोग वार्ड से बाहर थे।तभी महिला बच्चा लेकर भाग निकली। थाना प्रभारी गोपालगंज श्री राजेंद्र सिंह कुशवाहा को बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के अधिष्ठाता प्रमेंद्र सिंह ठाकुर द्वारा सूचना दी गई कि बीएमसी हॉस्पिटल में भर्ती महिला के नवजात शिशु का अपहरण कर कोई महिला उठा ले गई है।

___________

देखने क्लिक करेबुंदेलखंड मेडिकल कालेज से नवजात बच्चा चोरी : पुलिस ने सुरक्षित किया बरामद

____________


पुलिस की टीमें हुई सक्रिय : सीसीटीवी खंगाले

सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक  विकाश कुमार शाहवाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री लोकेश कुमार सिंहा ने प्रकरण को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए शहर के सभी थाना प्रभारियों, चीता मोबाइल और डायल-100 वाहनों को अलर्ट कर पूरे जिले में तत्काल नाकाबंदी एवं सघन चेकिंग के निर्देश दिए। अस्पताल में लगे कैमरो को  चेक किया गया जहां से एक महिला बच्चे को ले जाते हुए दिखाई दी इसको सभी पुलिस ग्रुप में शेयर किया गया साथ ही बस स्टैंड पर रेलवे स्टेशन शहर के सभी अन्य रास्तों पर चेकिंग लगाई गई बस स्टैंड से पहले सूचना मिली कि यह महिला बस में बैठकर गई है।

इसी क्रम में बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के अधिष्ठाता श्प्रमेंद्र सिंह ठाकुर ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए संभावित रास्तों और आसपास के क्षेत्रों में लोगों को एवं मेडिकल कालेज के गार्ड जो उसी रोड तरफ थे को सतर्क किया तथा बसों की जानकारी लेकर पकड़वाने का प्रयास किया।


यह भी पढ़ेSAGAR: खरपतवारनाशक दवाओं से सोयाबीन की फसल हुई खराब : दवा विक्रेता और कंपनी पर FIR ▪️23 किसानों ने फसलों के नुकसान की शिकायत की थी

कर्रापुर की मिली लोकेशन

उप निरीक्षक आर.के.एस. चौहान को सूचना मिली कि ॐ साईराम बस में दो महिलाएं नवजात शिशु के साथ कर्रापुर की ओर जा रही हैं। त्वरित कार्रवाई करते हुए बस स्टैंड में लगे आरक्षक अनंत दहिया से  बस कंडक्टर का नंबर 8959249977 प्राप्त कर लोकेशन ली गई और  कन्फर्म किया गया कि महिलाएं बच्चे को लेकर बस में ही बैठी है । सूचना कर्रापुर चौकी प्रभारी श्री विद्यानंद यादव तथा थाना बंडा पुलिस बल को बस रोकने हेतु रवाना किया गया। कर्रापुर में बस को रोका गया, जिसमें दोनों महिलाएं नवजात को गोद में लिए मिलीं। बच्चे की फोटो परिजनों को भेजकर तस्दीक के बाद अधिष्ठाता  प्रमेंद्र सिंह ठाकुर ने तत्काल एम्बुलेंस से बच्चे को बीएमसी वापस बुलवाया। महिलाओं ने पहचान छुपाने के लिए कपड़े बदलने की कोशिश की, लेकिन सागर पुलिस की सतर्क निगाहों से नहीं बच पाईं।


जनता और परिवार का आभार7

सागर पुलिस ने इस सराहनीय कार्य में कुछ घंटे में बच्चे को सुरक्षित बरामद कर परिवार को सुपुर्द किया। परिवारजन ने भावुक होकर सागर पुलिस, मीडिया और सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

इनका रहा योगदान

इस सफल अभियान में थाना प्रभारी  गोपालगंज राजेंद्र सिंह कुशवाह ,थाना प्रभारी बहेरिया गजेंद्र सिंह, उप निरीक्षक नीरज जैन, पुलिस कंट्रोल रूम: आर.के.एस. चौहान एवं टीम से प्रधान आरक्षक अहफ़ाज खान आरक्षक वीरेंद्र,सिंह ठाकुर ,महिला आरक्षक वैष्णवी सिंह आरक्षक रेडियो ज्योति , चौकी कर्रापुर: प्रभारी उप निरीक्षक श्री विद्यानंद यादव, प्रधान आरक्षक जगदीश, आरक्षक हेमराज थाना बंडा: आरक्षक दिनेश कुर्मी बीएमसी पुलिस चौकी: सहायक उप निरीक्षक शिरीष कुमार, प्रधान आरक्षक सोनू ,आरक्षक अनंत दहिया का योगदान सराहनीय रहा।

__________________







______



________________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे

Share:

www.Teenbattinews.com

Archive