Editor: Vinod Arya | 94244 37885

Sagar: अलग अलग मामलों में दो लग्जरी वाहनों से दो लाख की अवैध शराब जब्त

Sagar: अलग अलग मामलों में दो लग्जरी वाहनों से दो लाख की अवैध शराब जब्त


तीनबत्ती न्यूज: 24 अगस्त ,2025

सागर: जिले में पुलिस अधीक्षक सागर  विकाश कुमार शाहवाल के निर्देशन में नशे के विरुद्ध सतत अभियान चलाया जा रहा है।

बीना  के आगासौद में मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम धंसरा के एक खलिहान में सफेद रंग की स्कार्पियो कार क्रमांक एम.पी. 04 टी.ए. 2957 खड़ी हहै।  जिसमें अवैध शराब रखी गई है। सूचना पर थाना प्रभारी आगासौद नितिन पाल के नेतृत्व में टीम गठित कर तत्काल मौके पर दबिश दी गई। तलाशी के दौरान कार से अलग-अलग ब्रांड की कुल 153 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब (17 पेटियाँ) बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत ₹1,50,660/- है। साथ ही वाहन स्कार्पियो जिसकी कीमत लगभग ₹2,50,000/- आंकी गई, कुल मिलाकर ₹4,00,660/- (चार लाख साठ हजार छह सौ रुपये) का माल जप्त किया गया।


मौके पर आरोपी न मिलने से कार एवं शराब को धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत जप्त कर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक प्रदीप कुमार जाटव, प्रआर  सुशील सिंह चौहान, प्रआर- रमानीवास शुक्ला, आर- नीरज राठौर, आर रोहित विश्वकर्मा एवं आर गजेन्द्र सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

होंडा सेंट्रो कार से शराब जब्त


मोतीनगर थाना क्षेत्र में  मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक कार में अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी मोतीनगर निरीक्षक जसवंत सिंह राजपूत के नेतृत्व में टीम गठित कर रजौआ रोड, बालाजी मंदिर के आगे घेराबंदी की गई। कुछ समय बाद संदिग्ध कार क्रमांक एमपी 04 एचसी 5543 (होंडा सेन्ट्रो) आती दिखाई दी, जिसे रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर कार सवार भागने लगे, जिनमें से एक व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया, जबकि कार में बैठे व्यक्ति को पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम अंकित पिता मुकेश जैन, उम्र 31 वर्ष, निवासी चंपाबाग सागर बताया। समक्ष गवाहन कार की तलाशी लेने पर डिक्की से 07 कार्टून में 350 पाव (63 लीटर) देशी मसाला शराब बरामद की गई, जिसकी कीमत लगभग ₹35,000/- आंकी गई। साथ ही परिवहन में प्रयुक्त कार की कीमत लगभग ₹1,00,000/- है। कुल मिलाकर ₹1,35,000/- की संपत्ति जप्त की गई। आरोपी से शराब रखने एवं परिवहन का लाइसेंस मांगा गया, जो वह प्रस्तुत नहीं कर सका। आरोपी का कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत दंडनीय पाए जाने पर मौके से अवैध शराब एवं कार जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। थाना मोतीनगर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

इस कार्यवाही में निरीक्षक जसवंत सिंह राजपूत थाना प्रभारी मोतीनगर,प्रआर राजेश लोधी,  प्रआर वीरेन्द्र शर्मा,  प्रआर नदीम शेख,आर अखिलेश कुशवाहा. आर सत्येन्द्र सिंह, आर संजय जोनवार की भूमिका सराहनीय रही।


________________

____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे



Share:

प्रदेश के कृषि यंत्र निर्माता खुरई में उद्योग लगाएं : भूपेन्द्र सिंह ▪️मध्यप्रांत कृषि यंत्र निर्माता संघ ने किया भूपेन्द्र सिंह का सम्मान

प्रदेश के कृषि यंत्र निर्माता खुरई में उद्योग लगाएं :  भूपेन्द्र सिंह

▪️मध्यप्रांत कृषि यंत्र निर्माता संघ ने किया  भूपेन्द्र सिंह का सम्मान


तीनबत्ती न्यूज : 24 अगस्त ,2025

खुरई। पूर्व गृहमंत्री एवं वरिष्ठ विधायक  भूपेन्द्र सिंह ने मध्यप्रदेश से आये कृषि यंत्र निर्माताओं से आग्रह किया है कि खुरई में आकर उद्योग लगायें। खुरई में उद्योग स्थापना की सभी अधोसंरचना उपलब्ध हैं, यहां आदर्श स्थिति है और यह शांति का टापू है। यहां आपको उद्योग लगाने में सभी सुविधाएं उपलब्ध करायेंगे। उन्होंने मध्यप्रांत कृषि यंत्र निर्माता संघ के 8 सूत्रीय मांग पत्र पर आवश्यक कार्यवाही कराने का आश्वासन दिया। मध्यप्रांत कृषि यंत्र निर्माता संघ की वार्षिक आम सभा के अवसर पर पूर्व गृहमंत्री एवं वरिष्ठ विधायक  भूपेन्द्र सिंह का संघ द्वारा सम्मान किया गया।

______________

देखने क्लिक करे :

मध्यप्रांत कृषि यंत्र निर्माता संघ ने किया भूपेन्द्र सिंह का सम्मान

______________

इस अवसर पर संबोधित करते हुए श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि इस आयोजन से खुरई, प्रदेश और देश के विकास पर मंथन होगा। खुरई में लगभग 75 छोटे बड़े कृषि यंत्र निर्माण के कारखाने हैं। खुरई इस क्षेत्र में न केवल मध्यप्रदेश बल्कि देश का एक हब है। हम चाहते हैं कि खुरई देश में एक ऐसा केन्द्र बने कि पूरे देश में खुरई के कृषि यंत्रों की अधिक से अधिक मांग हो। श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि भविष्य का खुरई एग्रीकल्चर में मध्यप्रदेश का महत्वपूर्ण केन्द्र बनने वाला है। तब सिर्फ मध्यप्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश में खुरई के कृषि यंत्रों की और मांग बढ़ेगी। हम सब जानते हैं कि खुरई, बीना की कृषि भूमि बहुत उपजाऊ है। खुरई विधानसभा क्षेत्र को सिंचाई परियोजना के क्षेत्र में तीन बड़ी उपलब्धि बीना नदी परियोजना, उल्दन बांध, हनोता परियोजना मिली हैं। जिनसें खुरई, बीना क्षेत्र में 70 हजार हेक्टेयर में सिंचाई होगी। केन-बेतवा परियोजना से बुंदेलखंड के 10 जिलों को लाभ होगा। जिससे बुंदेलखंड क्षेत्र आर्थिक रूप से समृद्ध होगा और बुंदेलखंड में खुरई के कृषि यंत्रों की मांग बढ़ेगी। आने वाले तीन साल में कम से कम दो सौ इंडस्ट्री खुरई में होंगी। 


 भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि अगर एप्रोच की दृष्टि से देखें तो आज खुरई के चारों तरफ सागर, बीना, एनएच से कनेक्टीविटी है। अभी दिल्ली में केन्द्रीय मंत्री श्री गड़करी से मिलकर अनुरोध किया है कि खिमलासा-राहतगढ़ रोड़ को एनएच में शामिल किया जाये। खुरई के आस पास अनेक ओवर ब्रिज बन चुके हैं बाकी जल्द ही पूरे हो जायेंगे। हमारे यहां 50 हजार करोड़ की रिफायनरी बीना में बनी हुई है और एक और रिफायनरी का काम चल रहा है। बीना रिफायनरी का जो भी विस्तार होगा उसका लाभ खुरई को मिलेगा। इस तरह औद्योगिक, और रोजगार, कनेक्टिविटी, एजुकेशन, एग्रीकल्चर आदि की दृष्टि से उपयुक्त खुरई में आकर लोग उद्योग लगायेंगे। उन्होंने कहा कि खुरई मध्य प्रदेश का ऐसा पहला विधानसभा क्षेत्र है, जहां पर हमने लैंड बैंक बनाया है। खुरई क्षेत्र में जितनी शासकीय भूमि उपलब्ध है उतनी सागर जिले में कहीं पर नहीं है। इस तरह जो भी इंडस्ट्री आना हैं वह खुरई में आना है। छोटे कारखानों के लिए भी हमने 35 प्लॉट बनाये है। हमारी योजना है कि एक बड़े क्षेत्र को इंडस्ट्रीयल एरिया बनायें। उद्योग लगाने सारी सुविधाओं के साथ जमीन उपलब्ध करायें। 


श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि खुरई रेलवे स्टेशन पर अभी डम्पिंग रैक की सुविधा नहीं है जिसके लिये उन्होंने रेल मंत्री से अनुरोध किया है। इससे खुरई मंड़ी में और आवक बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि एक जिला एक उत्पाद सरकार की योजना है। उसमें हमारे खुरई का कृषि यंत्र निर्माण शामिल किया गया है। हमने बीना-खुरई-सागर को इंडस्ट्रीयल कॉरिडोर घोषित कराया है। सड़क के किनारे जितनी भी जमीनें है वे इंडस्ट्रीयल कॉरिडोर के लिये आरक्षित हैं। खुरई में 24 घंटे पावर सप्लाई है, बीना नदी परियोजना से भी पावर जनरेट होना हैं। पावर सेक्टर में मध्यप्रदेश सरप्लस है। कृषि यंत्र निर्माण में वेट पहले ही फ्री करा दिया है। खुरई में कच्चे लोहे का डिपो बन जाए इसके लिये भी हम प्रयास कर रहे हैं। इससे छोटे कृषि यंत्र निर्माताओं को सहूलियत होगी और कृषि यंत्र कुछ सस्ते होंगे। उन्होंने कहा कि औद्योगिक विकास के लिये अधोसंरचना के साथ एक और जरूरी चीज जो होती है वह है कानून व्यवस्था। आज हम ये कह सकते हैं कि हमारा खुरई शांति का टापू है। उद्योग स्थापना की दृष्टि से खुरई में एक आदर्श स्थिति है। हमारी यह भी योजना है कि साल दो साल में खुरई, बीना में हवाई पट्टी बनायें। इससे हमारे यहां पर और तेजी से औद्योगिक निवेश आयेगा। 


पूर्व गृहमंत्री एवं वरिष्ठ विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि खुरई क्षेत्र में विकास की दृष्टि से जो संभावनायें हैं, वे अन्य क्षेत्र में नहीं है। खुरई का एक नाम है, एक ब्रांड है। उन्होंने कहा कि देश आत्मनिर्भरता की ओर आगे बढ़ रहा है। हमें खुशी है कि रक्षा सहित कई क्षेत्रों में हम आत्मनिर्भर हो गये हैं, आने वाला समय भारत का है। इसलिये हमें विदेशी चीजों से निर्भरता छोड़कर स्वदेशी टेक्नोलॉजी को आगे बढ़ाना है। जो देश स्वदेशी उत्पाद को आगे बढ़ाता है वहीं आर्थिक प्रगति करता है।

कार्यक्रम में मध्यप्रांत कृषि यंत्र निर्माता संघ के पदाधिकारी ओ. पी. चौकसे अध्यक्ष, चन्द्रप्रताप सिंह अध्यक्ष, विजय जैन, बाबू भाई, हरीश लालवानी, विकास समैया सहित प्रदेश भर से आये संघ के सदस्य, गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। 

________________

____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे






Share:

Horoscope Weekly : साप्ताहिक राशिफल : जानिए कैसा रहेगा यह सप्ताह : 25 अगस्त से 31 अगस्त 2025 तक ▪️पंडित अनिल पांडेय

Horoscope Weekly : साप्ताहिक राशिफल : जानिए कैसा रहेगा यह सप्ताह : 25 अगस्त से 31 अगस्त 2025 तक

▪️पंडित अनिल पांडेय


Astrology   | Horoscope

Astrology Forecast 

Horoscope Weekly

तीनवती न्यूज: 24 अगस्त,2025


किसी भी व्यक्ति के लिए कितनी लंबी जिंदगी है यह मुख्य बात नहीं है । मुख्य बात यह है कि हम अपनी जिंदगी किस तरह से जी रहे हैं  ।  इस पूरी जिंदगी में सुख का एक पल भी काफी है ।  मैं पंडित अनिल पाण्डेय आज आपको यह बताने का प्रयास करूंगा की 25 अगस्त से 31 अगस्त 2025 तक के सप्ताह में आपके सुख के पल कब कब  हैं । मैं यह भी बताने का प्रयास करूंगा कि आपको जिंदगी के किस तरफ से सुख मिलेगा और जिंदगी के किस पहलू में आपको सावधान रहना है । अगर आपको तकलीफ की मात्रा ज्यादा लगे तो आपको चाहिए कि आप मेरी पुस्तक नासे रोग हरे सब पीरा में दिए गए हनुमान चालीसा के मंत्रों का संपुट पाठ करें और हनुमान जी की कृपा से अपने दुखों को समाप्त कर सुख प्राप्त करें ।

 इस सप्ताह सूर्य सिंह राशि में, मंगल कन्या राशि में, गुरु मिथुन राशि में ,  शुक्र कर्क राशि में , वक्री शनि मीन राशि  में , और बक्री राहु कुंभ राशि में गोचर करेंगे । बुद्ध प्रारंभ में कर्क राशि में रहेगा 30 तारीख के शाम के 5:36 से सिंह राशि में प्रवेश करेगा ।

 आईये अब हम राशिवार राशिफल की चर्चा करते हैं । 

 मेष राशि-

 इस सप्ताह आपका , आपके जीवनसाथी का और पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा  ।  भाग्य से इस सप्ताह आपको मामूली मदद मिल सकती है  ।  भाई बहनों के साथ संबंध थोड़ा कम ठीक रहेंगे  ।  कचहरी के कार्यों में सतर्कता बरतें  ।   इस सप्ताह आपको अपने संतान से सुख प्राप्त होगा । इस सप्ताह आपको अपने संतान से सहयोग प्राप्त होगा । छात्रों की पढ़ाई ठीक चलेगी  । इस सप्ताह आपके लिए 28 और 29 अगस्त लाभदायक है । 30 और 31 अगस्त को आप दुर्घटनाओं से बच जाएंगे  ‌। 25  , 26 और 27 अगस्त को आपको सावधान रहकर कार्य करना चाहिए  ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गाय को हरा चारा खिलाएं  ।  सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है ।

 वृष राशि -

 इस सप्ताह आपके प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी  ।  धन आने की मात्रा में थोड़ी कमी हो सकती है  ।  कार्यालय में आपको वाद विवाद में नहीं फंसना चाहिए  ।  भाई बहनों के साथ संबंध तनावपूर्ण हो सकते हैं  ।  भाग्य से थोड़ी मदद मिल सकती है । इस सप्ताह आपके लिए 25  , 26 और 27 अगस्त थोड़ा ठीक है  ।  बाकी सभी दिनों में आपको सावधान रहकर कार्य करना चाहिए  ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन भगवान शिव का दूध और जल से अभिषेक करें  ।  सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है ।

 मिथुन राशि-

 इस सप्ताह आपका अपने भाई बहनों के साथ अच्छा संबंध रहेगा ।  शासकीय कार्यों में आपकी स्थिति ठीक रहेगी  ।  आपको अपने कार्यालय में सहयोगियों से मदद की प्राप्ति हो सकती है  ।  भाग्य से आपको कोई सहयोग प्राप्त नहीं होगा  ।  व्यापार में कमी आ सकती है  ।  इस सप्ताह आपके लिए 25   , 26 और 27 अगस्त कार्यों को करने के लिए उचित हैं  ।  30 और 31 अगस्त को आपको पुराने रोग से आराम मिल सकता है ।  आपके प्रयासों से आपके पुराने कई शत्रु भी समाप्त हो सकते हैं । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन चावल का दान करें और शुक्रवार को मंदिर में जाकर सफेद वस्त्रो का दान दें । सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है । 

 कर्क राशि-

 इस सप्ताह आपके जीवनसाथी का और माताजी तथा पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा ।  भाग्य से आपको मदद मिल सकती है ।  धन आने की अच्छी उम्मीद है  ।  भाई बहनों के साथ तनाव हो सकता है  ।  अगर आप अस्थमा के रोगी हैं तो  आपका रोग बढ़ सकता है  ।   दुर्घटनाओं से बचने का प्रयास करें  ।  इस सप्ताह आपके लिए 28 और 29 तारीख शुभ है  ।  30 और 31 तारीख को आपके संतान को लाभ हो सकता है  ।  सप्ताह के बाकी दिन भी ठीक-ठाक हैं  ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें  ।  सप्ताह का शुभ दिन बृहस्पतिवार है ।

 सिंह राशि -

 इस सप्ताह आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आपका आपके माताजी और पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा  । धन आने की उम्मीद कम है  ।  कचहरी के कार्यों में सतर्क रहें अन्यथा नुकसान हो सकता है  ।  व्यापार में भी आपको सतर्क रहना चाहिए  ।  दुर्घटनाओं से आपको बचने का प्रयास करना चाहिए  ।  इस सप्ताह भाग्य  आपका साथ दे सकता है  । इस सप्ताह आपके लिए 25  ,26 और 27 तारीख थोड़ा ठीक है  ।  30 और 31 तारीख को आपको अपने प्रतिष्ठा को बचाने का प्रयास करना चाहिए  ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन भगवान शिव का दूध और जल से अभिषेक करें तथा रुद्राष्टक का पाठ करें  ।  सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है ।

 कन्या राशि-

 इस सप्ताह आपके द्वारा प्रयास करने पर कचहरी के कार्यों में सफलता मिल सकती है  ।  आपके जीवनसाथी का और माता जी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा  ।  अगर आप डायबिटिक या ब्लड प्रेशर के रोगी हैं तो आपको इस सप्ताह सतर्क रहना चाहिए  ।  आपको अपने शत्रुओं से भी सतर्क रहना चाहिए  ।  इस सप्ताह आपके लिए 25 , 26 और 27 तारीख फलदाई हैं  ।  30 और 31 अगस्त को आपके भाई बहनों को लाभ हो सकता है । इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन रुद्राष्टक का पाठ करें  ।   सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है।

 तुला राशि-

 इस सप्ताह आपका,  आपकी माता जी का और आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा  ।  इस सप्ताह आपकी कुंडली के गोचर में शत्रुहन्ता योग बन रहा है । इस योग के कारण आपके थोड़े से प्रयास में ही आपके शत्रु परास्त हो जाएंगे  ।  धन आने की अच्छी उम्मीद है  ।  इस सप्ताह आपको अपने संतान का कम सहयोग प्राप्त होगा । भाग्य से आपको मदद नहीं मिल पाएगी  ।  इस सप्ताह आपके लिए 28 और 29 अगस्त कार्यों को करने के लिए हितवर्धक हैं । 25 26 और 27 तारीख को आपको सावधान होकर कार्यों को करना चाहिए  । 30 और 31 अगस्त को आपको धन के मामले में सतर्कता से कार्य करना चाहिए ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें  ।  सप्ताह का शुभ दिन  शुक्रवार है ।

 वृश्चिक राशि-

 इस सप्ताह आपको अपने कार्यालय में अच्छा सहयोग प्राप्त होगा  ।  उच्च अधिकारी आप पर प्रसन्न रहें रहेंगे  ।  आपका ,आपके जीवनसाथी का और पिताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा ।  भाग्य से आपको कोई विशेष सहयोग प्राप्त नहीं हो पाएगा  ।  संतान का थोड़ा बहुत सहयोग आपको मिल सकता है  ।  आपके थोड़े से प्रयासों से ही आपके शत्रु पराजित हो सकते हैं । इस सप्ताह आपके लिए 25,  26 और 27 तारीख थोड़े ठीक हैं  ।  28 और 29 तारीख को आपको सावधान रहना चाहिए  ।  30 और 31 तारीख को आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहना चाहिए  ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षर स्त्रोत का तीन बार पाठ करें  ‌। सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है ।

 धनु राशि-

 इस सप्ताह भाग्य से आपको अच्छी मदद मिलेगी । आपके कुछ कार्य जो भाग्य के कारण रुके हुए हैं वे इस सप्ताह हो सकते हैं  ।  इस सप्ताह आपको दुर्घटनाओं से बचने का प्रयास करना चाहिए  ।  अगर आप अविवाहित हैं तो इस  वर्ष आपका विवाह हो सकता है  ।  आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा  ।  आपके जीवन साथी के पेट में थोड़ी समस्या हो सकती है  ।  इस सप्ताह आपके लिए 25 26 और 27 तारीख कार्यों को करने के लिए  लाभदायक है  ।  30 और 31 तारीख को कचहरी के कार्यों में प्रयास करने पर आपको सफलता मिल सकती है  ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन शिव पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें  ।  सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है ।

 मकर राशि-

 अविवाहित जातकों के लिए यह सप्ताह उत्तम है । आपके विवाह की बात चल सकती है ।  आपको विवाह के नए-नए प्रस्ताव प्राप्त होंगे  । भाई बहनों के साथ सामान्य संबंध रहेगा  ।  भाग्य से कोई विशेष आशा न करें  ।  गलत रास्ते से धन आ सकता है  ।  व्यापार के प्रति सतर्क  रहें ।   आपके पेट में कुछ समस्या हो सकती है  ।  इस सप्ताह आपके लिए 28 और 29 अगस्त कार्यों को करने के लिए उत्तम है  ।  30 और 31 अगस्त को आपको धन के मामले में सतर्क रहना चाहिए  ।  इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें  ।  सप्ताह का शुभ दिन शुक्रवारहै ।

 कुंभ राशि-

  इस सप्ताह आपका , आप के जीवनसाथी का , आपके पिताजी और माताजी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा  ।  भाग्य से सामान्य सहयोग ही प्राप्त हो पाएगा  ।  दुर्घटनाओं से आपको बचाने का प्रयास करना चाहिए  । शत्रुओं से आपको सतर्क रहना चाहिए  ।  इस सप्ताह आपको अपने संतान से कोई विशेष सहयोग प्राप्त नहीं हो पाएगा  ।  इस सप्ताह आपके लिए 28 और 29 तारीख ठीक-ठाक है  ।  25 , 26 और 27 तारीख को आपको सावधान रहना चाहिए  ‌। 30 और 31 तारीख को आपको कार्यालय के कार्यों को बड़े सतर्कता के साथ करना चाहिए  ‌। इस सप्ताह आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काले कुत्ते को रोटी खिलाएं  ।  सप्ताह का शुभ दिन बुधवार है । मीन राशि-

  इस सप्ताह आप अपने शत्रुओं को बड़े आसानी से पराजित कर सकते हैं ।  कार्यालय में आपको अपने साथियों का सहयोग प्राप्त हो सकता है  ।  आपका स्वास्थ्य सामान्यतया ठीक रहेगा  ।   परंतु गर्दन या कमर में दर्द हो सकता है  ।  छात्रों के पढ़ाई में इस सप्ताह बाधा पड़ सकती है  ।  इस सप्ताह आपके लिए 25 ,26 और 27 तारीख उपयोगी है  ।  इस तारीख में किए गए आपके अधिकांश कार्य सफल होंगे  ।  28 और 29 तारीख को आपको सचेत रहना चाहिए  ।  30 और 31 तारीख को आपको कोई भी कार्य भाग्य के सहारे नहीं छोड़ना चाहिए  ।  इस सप्ताह  आपको चाहिए कि आप प्रतिदिन काले उड़द का दान करें और शनिवार को शनि मंदिर में जाकर शनि देव का पूजन करें  ।  सप्ताह का शुभ दिन मंगलवार है।

ध्यान दें कि यह सामान्य भविष्यवाणी है  । अगर आप व्यक्तिगत और सटीक भविष्वाणी जानना चाहते हैं तो आपको मुझसे दूरभाष पर या व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर अपनी कुंडली का विश्लेषण करवाना चाहिए । मां शारदा से प्रार्थना है या आप सदैव स्वस्थ सुखी और संपन्न रहें।


जय मां शारदा।

 निवेदक:-

पण्डित अनिल कुमार पाण्डेय

सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता

प्रश्न कुंडली  और वास्तु शास्त्र विशेषज्ञ

साकेत धाम कॉलोनी, मकरोनिया , 

सागर  (मध्य प्रदेश) , पिन कोड:-470004

मोबाइल नंबर :-8959594400

________________

____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे




Share:

नकली खाद, बीज, कीटनाशक दवाइयों पर कम से कम 10 वर्ष की सजा का प्रावधान हो ▪️पूर्व गृह मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र भेजा

नकली खाद, बीज, कीटनाशक दवाइयों पर कम से कम 10 वर्ष की सजा का प्रावधान हो 

▪️पूर्व गृह मंत्री  भूपेन्द्र सिंह ने केन्द्रीय कृषि मंत्री  शिवराज सिंह चौहान को पत्र भेजा


तीनबत्ती न्यूज : 23 अगस्त ,2025

सागर। पूर्व गृहमंत्री एवं वरिष्ठ विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने केन्द्रीय  कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से अनुरोध किया है कि नकली खाद बीज एवं कीटनाशक दवाइयों का उत्पाद करने वाली कंपनियों तथा बेचने वाले व्यवसायियों पर  अंकुश लगाने सख्त कानून बनाया जायें। जिसमें अपराध  सिद्ध होने पर कम से कम 10 वर्ष की सजा का प्रावधान हो। इसके साथ ही नष्ट हुई फसलों के लिए दोषी कंपनी/विक्रेता से वसूली कर यह राशि पीड़ित किसानों को दिलाने का भी प्रावधान हो।

केन्द्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान  को प्रेषित पत्र में पूर्व गृहमंत्री एवं वरिष्ठ विधायक भूपेन्द्र सिंह ने उल्लेख किया है कि मध्यप्रदेश में अनेक स्थानों पर घटिया बीज व कीटनाशक दवाइयों के कारण किसानों की फसलें बर्बाद हुई है। यह जानकारी आपके संज्ञान में आने पर पूर्व में प्रभावी कार्रवाई भी की गई है। आपके द्वारा यह निर्देश भी दिये गये हैं कि अब कोई भी जैव उत्तेजक उत्पाद तभी बिकेगा, जब वह गुणवत्ता मानक पर खरा उतरेगा। साथ ही आपके द्वारा 16 जून 2025 से सभी अस्थाई पंजीकरण अमान्य कर दिये गए हैं। केवल 146 जैव उत्तेजक उत्पाद ही उर्वरक नियंत्रण आदेश  1985 की सूची में मान्य हैं। जबकि पहले बाजार में लगभग 30 हजार उत्पाद बिना जांच बिक रहे थे। इस प्रभावी कार्रवाई के लिए पूर्व गृहमंत्री एवं वरिष्ठ विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने केन्द्रीय मंत्री श्री  चौहान को हद्य से धन्यवाद ज्ञापित किया है।



श्री भूपेन्द्र सिंह ने  पत्र में उल्लेख किया है कि पूर्व में मुख्यमंत्री रहते हुए एवं वर्तमान में केंद्रीय कृषि मंत्री रहते हुए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में कृषि के क्षेत्र में कृषि कल्याण के अनेक निर्णय लिए गए हैं। देश  में 70 प्रतिशत आबादी कृषि पर आश्रित है। किसान का परिवार वर्ष भर कृषि  पर आश्रित रहता है। उनके पास आय का अन्य कोई स्रोत नहीं रहता। ऐसी स्थिति में घटिया खाद बीज एवं कीटनाशक दवाइयां नकली मिलती हैं तो किसान का परिवार चलाना कठिन हो जाता है। इससे या तो किसान कर्ज में डूबता है, या जमीन बेचता है या आत्महत्या करता है।

पूर्व गृहमंत्री एवं वरिष्ठ विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने केन्द्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से आग्रह किया है कि नकली खाद-बीज एवं कीटनाशक दवाइयों का उत्पाद करने वाली कंपनियों और बेचने वाले व्यवसायियों पर सख्त कार्रवाई हेतु सख्त कानून की आवश्यकता है। जिसमें अपराध सिद्ध होने पर कम से कम 10 वर्ष की सजा का प्रावधान हो। सिर्फ लाइसेंस निरस्त करने से व्यक्ति को पर्याप्त सजा नहीं मिलती, वह दूसरी कंपनी बनाकर दूसरा उत्पाद बनाते है। श्री भूपेन्द्र सिंह ने केन्द्रीय मंत्री श्री चौहान से अनुरोध किया है कि उक्त संबंध में संसद के माध्यम से सख्त कानून लागू किया जाये। श्री भूपेन्द्र सिंह ने यह भी अनुरोध किया है कि खाद-बीज, कीटनाशक दवाइयों के कारण फसलों का नुकसान होने पर, फसल का सर्वे-आंकलन कराकर संबंधित कंपनी/विक्रेता से क्षतिपूर्ति वसूल कर यह राशि पीड़ित किसानों को दिलाये जाने का भी प्रावधान हो।

______

________________

____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे



Share:

लीगल राइट्स काउंसिल इंटरनेशनल का शपथग्रहण समारोह संपन्न : श्रीमती अनुश्री शैलेन्द्र जैन बनीं प्रदेश अध्यक्ष

लीगल राइट्स काउंसिल इंटरनेशनल का शपथग्रहण समारोह संपन्न : श्रीमती अनुश्री शैलेन्द्र जैन बनीं प्रदेश अध्यक्ष


तीनबत्ती न्यूज: 23 अगस्त ,2025

सागर,।समाज के उत्थान और मानवाधिकारों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्य कर रही संस्था लीगल राइट्स काउंसिल इंटरनेशनल का “सामाजिक एवं कानूनी जागरूकता संगोष्ठी एवं मध्यप्रदेश के सदस्यों का शपथग्रहण समारोह” महाकवि पद्माकर सभागार, मोतीनगर सागर में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री मां राजलक्ष्मी मंदा रहीं, जबकि अध्यक्षता सागर विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन ने की। आयोजन का संयोजन श्रीमती अनुश्री शैलेन्द्र जैन ने किया। शुभारंभ दीप प्रज्वलन और गणेश वंदना के साथ हुआ। स्वागत भाषण में श्रीमती अनुश्री जैन ने अपने सामाजिक कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में उन्होंने महिला बंदियों को कानूनी सहायता, कुपोषण मुक्ति अभियान, वृक्षारोपण, महिलाओं के स्वरोजगार हेतु प्रशिक्षण तथा विद्यार्थियों की प्रतिभा संवर्धन हेतु प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। इन कार्यों को देखते हुए उन्हें मध्यप्रदेश अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है।


सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में मलखम, बधाई लोकनृत्य, शिव स्तुति, आत्मरक्षा (कूडो) प्रदर्शन और कथक नृत्य सम्मिलित रहे।अध्यक्षीय संबोधन में विधायक  शैलेन्द्र कुमार जैन ने संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि सुश्री मंदा जी ने 40 वर्षों तक महिला सशक्तिकरण हेतु उल्लेखनीय योगदान दिया है। मुख्य अतिथि सुश्री मंदा ने कहा कि नारी शक्ति की प्रतीक है और संस्था के 22 राज्यों एवं 12 देशों में महिला पदाधिकारियों की संख्या अधिकतम रहेगी। उन्होंने प्रथम प्रदेश अध्यक्ष के रूप में श्रीमती अनुश्री शैलेन्द्र जैन के चयन को गर्व का विषय बताया।

इनका हुआ सम्मान

समारोह में समाजसेवा हेतु डॉ. मोनिका शर्मा (स्त्री रोग विशेषज्ञ), अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टर सुश्री आयुषी अग्रवाल, सीताराम रसोई समूह, शिवयोग नारायण खिचड़ी सेवा समिति, पशु सेवा समिति (वासु चौबे, पारंग शुक्ला), सत्य शोधन आश्रम, प्रयास एवं सशक्त स्व सहायता समूह को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री श्याम तिवारी, महिलामोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती संध्या भार्गव एवं श्री जसवीर सोढ़ी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे । संचालन श्रीमती स्वाति हल्वे ने किया। कार्यक्रम में निशा शिंदे (सागर) और रैना नायक (भोपाल) ने मध्यप्रदेश सचिव का पदभार संभालाकार्यक्रम का संचालन श्रीमती स्वाती हल्वे जी द्वारा किया गया।

विभिन्न जिलों से आई सदस्य

मंचीय व्यवस्था लीगल राइट्स काउंसिल इंटरनेशनल की सागर इकाई के सदस्य सुश्री मेघा दुबे, श्रीमती कविता लारिया, श्रीमती निशा शिंदे, श्रीमती सुचेता दुबे, श्रीमती माधुरी राजपूत, श्रीमती रूपा राज, श्रीमती प्रीति शर्मा द्वारा की गई, इसके साथ ही मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों से नवीन पदाधिकारी सम्मिलित रहे जिसमें श्रीमती अनीता राजपूत जी शाजापुर, श्रीमती अनीता खरे जी दमोह, श्रीमती स्मिता भोयर  छिंदवाड़ा, श्रीमती जयश्री चौरसिया सीहोर, एड. लता सिंह यादव ग्वालियर, श्रीमती नीलम बिंदल गुना, श्रीमती ललिता पुरवैया नर्मदापुरम, श्रीमती सुरभि सहगल भोपाल, श्रीमती रैना नायक भोपाल एवं सागर से सुश्री मेघा दुबे, श्रीमती आकांक्षा अग्रवाल, श्रीमती अलका कुमार, श्रीमती प्रीति शर्मा, श्रीमती कविता लारिया, श्रीमती क्लीन राय, श्रीमती माधुरी राजपूत, श्रीमती निशा शिंदे, श्रीमती रूपा राज, श्रीमती शालिनी तिवारी, श्रीमती सुचेता दुबे, श्रीमती सुप्रिया नवाथे, श्रीमती स्वाति हलवे, श्रीमती ज्योति दुबे, श्रीमती सोनम समैया, एड. श्रेष्ठ मुखारया एड. आशा तिवारी, एड. दीपक पौराणिक, डॉ ज्योति चौहान जी, डॉ नीना गिडियन जी, डॉ स्मिता दुबे जी, श्रीमती वैशाली सोनी, श्रीमती रेनू कठल, सुश्री चिनी  डेंगरे, ने सम्मिलित रहकर सदस्यता ली।

ये हुए शामिल

कार्यक्रम में श्रीमती आशा पिंपलापुरे, श्रीमती शिल्पी भार्गव, श्रीमती प्रतिभा तिवारी, श्रीमती रचना खत्री, श्रीमती ऋतु सिंह, श्रीमती लवली सोनी (डीएसपी), श्रीमती ऋतु बघेल , श्रीमती आशा सिलाकारी, श्रीमती तनुश्री भाटिया, श्रीमती निकिता पिंपलापुरे, श्रीमती विशाखा देव, श्री प्रशुक जैन एवं बड़ी संख्या में छात्राएं, बालिकाएं, सम्मिलित रही, प्रदेशभर से आए अनेक पदाधिकारी एवं सैकड़ों महिलाएं, छात्राएं और बालिकाएं कार्यक्रम में शामिल हुईं।


______

________________

____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे

Share:

केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और कुमार स्वामी से मिली सांसद डॉ लता वानखेड़े और विधायक शैलेंद्र जैन : केंट क्षेत्र के विलय और बीना रिफायनरी पर की चर्चा

केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और कुमार स्वामी से मिली सांसद डॉ लता वानखेड़े और विधायक शैलेंद्र  जैन : केंट क्षेत्र के विलय और बीना रिफायनरी पर की चर्चा


तीनबत्ती न्यूज : 22 अगस्त ,2025

नई दिल्ली। सागर विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन ने सागर लोकसभा क्षेत्र की सांसद डॉ.  लता वानखेड़े के साथ केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मध्य प्रदेश सहित सागर के कैंट क्षेत्र के नगर निगम में विलय का मुद्दा प्रमुखता से उठाया और इसमें आ रही विसंगतियों को दूर करने की मांग रखी।

विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन ने कहा कि सागर का कैंट क्षेत्र नगर निगम से लगा हुआ है और यहां की जनसंख्या 50 हजार से अधिक है। लंबे समय से कैंट क्षेत्र को नगर निगम में विलय करने की मांग की जा रही है। विलय न होने के कारण यहां के लोग मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं और केंद्र एवं राज्य सरकार की अनेक योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इसके अतिरिक्त कैंट क्षेत्र में स्थित बंगले और खाली पड़ी भूमि का हस्तांतरण यदि शीघ्र किया जाता है तो  नए विकास कार्यों के लिए अतिरिक्त भूमि उपलब्ध होगी और विकास के नए द्वार खुलेंगे। सांसद डॉ. लता वानखेड़े ने भी कहा कि कैंट क्षेत्र के लोगों को मूलभूत सुविधाएं मिलने में विलय की देरी बड़ी बाधा है। उन्होंने रक्षा मंत्री से आग्रह किया कि इस प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूर्ण कराया जाए।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आश्वासन दिया कि इस विषय पर राज्य सरकार और स्थानीय निकायों से चर्चा कर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे ताकि नागरिकों को शीघ्र राहत मिल सके।

केंद्रीय मंत्री एच. डी. कुमारस्वामी से की मुलाकात


विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन ने सागर लोकसभा क्षेत्र की सांसद डॉ लता वानखेड़े के साथ भारत सरकार के केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री एच. डी. कुमारस्वामी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सागर जिले में कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (CSR) के अंतर्गत सहयोग उपलब्ध कराने की मांग रखी। विधायक जैन और सांसद वानखेड़े ने केंद्रीय मंत्री से आग्रह किया कि भोपाल स्थित भारत हेवी इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BHEL) तथा बीना की भारत-ओमान रिफाइनरी लिमिटेड (BORL) इन दोनों प्रतिष्ठानों को सीएसआर के तहत सागर जिले में विद्यालयों के उन्नयन और अन्य जनहितकारी विकास कार्यों में सहयोग करने के लिए निर्देशित किया जाए।

विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन ने कहा कि सागर जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में कई विद्यालय बुनियादी सुविधाओं के अभाव में जूझ रहे हैं। यदि BHEL और BORL जैसी बड़ी कंपनियां सीएसआर फंड के माध्यम से सहयोग करती हैं तो शिक्षा और विकास की दिशा में बड़ा परिवर्तन संभव है।

सांसद डॉ. लता वानखेड़े ने कहा कि सीएसआर के अंतर्गत होने वाले कार्यों से न केवल शिक्षा बल्कि स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे के विकास में भी सहयोग मिल सकता है। सागर जिले को इस दिशा में प्राथमिकता दी जानी चाहिए। केंद्रीय मंत्री एच. डी. कुमारस्वामी ने दोनों जनप्रतिनिधियों की मांग पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सीएसआर के प्रभावी उपयोग से जनता को सीधा लाभ पहुंचे, इसके लिए मंत्रालय स्तर पर आवश्यक पहल की जाएगी।


Share:

SAGAR: कलेक्टर ने जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को किया कार्य का विभाजन

SAGAR: कलेक्टर ने जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को किया कार्य का विभाजन


तीनबत्ती न्यूज :  22 अगस्त 2025 
सागर
: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री संदीप जी.आर. ने विगत दिवस प्रशासकीय कार्य की सुविधा की दृष्टि से जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अपर कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टरों को कार्य विभाजन किया है।

कार्य विभाजन के आदेश के अनुसार अपर कलेक्टर  अविनाश रावत को अपर जिला मजिस्ट्रेट की हैसियत से विभिन्न अधिनियमों/ नियमों / शासन नियमों के अंतर्गत न्यायिक / अर्द्ध न्यायिक एवं प्रशासनिक कार्य,  सम्पत्ति विरूपण अधिनियम/कोलाहल नियंत्रण अधिनियम अंतर्गत प्रकरणों का निराकरण, प्रभारी अधिकारी, जेल, पुलिस एवं होमगार्ड,  कैदियों के अस्थायी छुट्टी / पैरोल संबंधित प्रकरणों का निराकरण, पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों के निराकरण की समिति में नोडल अधिकारी,  म०प्र० भू-राजस्व संहिता 1959 की विभिन्न धाराओं के तहत कलेक्टर के मूल, अपील, पुनरीक्षण अधिकारों का प्रयोग करते हुये प्रकरणों का निराकरण (भू-रा०स० की धारा 165, 237 को छोड़कर) प्रत्येक दाल प्रकरणों में पहला कलेक्टर न्यायालय को आंतरित किया जावेगा,  महिला एवं बाल विकास विभाग से संबंधित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संबंधी समस्त अपीलीय अधिकार,  म०प्र० विवाहों का अनिवार्य रजिस्ट्रीकरण 2008 के अधीन प्रमाण-पत्र जारी करना, तहसील प्रशासन एवं राजस्व अधिकारियों के कार्य का सामान्य पर्यवेक्षण, नोडल अधिकारी एवं सचिव, जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद, पी एम् श्री केंन्द्रीय विद्यालय क० 3 के कलेक्टर द्वारा नामित अध्यक्ष, उप जिला निर्वाचन अधिकारी सामान्य, स्थानीय एवं मण्ड़ी निर्वाचन,स्थापना शाखा, भू-अभिलेख शाखा, विभागीय जांच शाखा / विभागीय जांच अधिकारी, प्रभारी अधिकारी खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, ड्रग इंस्पेक्टर औषधि प्रशासन तथा नापतौल आदि के कार्य सौंपे गए।

संयुक्त कलेक्टर श्रीमती आरती यादव को राजस्व, लिपिक एवं आंकिक शाखा, वित्त, नजारात, सशस्त्र लायसेंस शाखा के समस्त कार्य सौंपे गए। संयुक्त कलेक्टर श्रीमती राजनंदनी शर्मा को भाड़ा नियंत्रण शाखा, टी.एल.शाखा, सी०एम० हेल्पलाईन शाखा, लोक सेवा गांरटी शाखा, शिकायत शाखा, सीएम मॉनिट/सीएस मॉनिट शाखा, समाधान ऑनलाईन शाखा, जनसुनवाई शाखा, लोक सूचना अधिकारी कलेक्ट्रेट सागर, जनगणना शाखा, मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन एवं धर्मस्व शाखा संबंधी समस्त कार्य सौंपे गए।

प्रभारी नायब तहसीलदार मालथौन को तहसीलदार मालथौन का प्रभार सौंपा गया

कलेक्टर  संदीप जी आर ने प्रशासनिक कार्य सुविधा की दृष्टि से  प्रभारी नायब तहसीलदार मालथौन श्री कमलेश सतनामी को तहसीलदार मालथौन का प्रभार सौंपा।
Share:

www.Teenbattinews.com

Archive