सागर पुलिस ने हत्या के प्रयास में 2 साल से फरार ₹3,000 के इनामी आरोपी शुभम जैन को किया गिरफ्तार
तीनबत्ती न्यूज: 11अक्टूबर ,2026
सागर। थाना गोपालगंज पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में करीब दो साल से फरार चल रहे ₹3,000 के इनामी आरोपी शुभम जैन को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ न्यायालय से स्थाई गिरफ्तारी वारंट जारी था।
पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सोलंकी के मार्गदर्शन, नगर पुलिस अधीक्षक ललित कश्यप के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी गोपालगंज घनश्याम शर्मा के नेतृत्व में फरार आरोपियों और स्थाई वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही थी।
यह भी पढ़ें: छतरपुर : बागेश्वर धाम से शुरू हुई पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन हिंदू एकता रथयात्रा
हत्या के प्रयास के मामले में था फरार
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान शुभम जैन पिता स्व. श्रीपाल जैन, उम्र 32 वर्ष, निवासी संजय नगर कॉलोनी, थाना सिविल लाइन, सागर के रूप में हुई है।
आरोपी के खिलाफ थाना गोपालगंज में अपराध क्रमांक 23/2024, धारा 294, 307, 147, 148, 149 एवं 180 आईपीसी के तहत प्रकरण दर्ज है। फरारी के चलते पुलिस अधीक्षक सागर द्वारा उसकी गिरफ्तारी पर ₹3,000 का इनाम घोषित किया गया था। न्यायालय द्वारा 22 मई 2024 को आरोपी के खिलाफ स्थाई गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था।
पुलिस को देखकर भागने का प्रयास
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि इनामी आरोपी शुभम जैन संजय नगर कॉलोनी स्थित अपने घर पर मौजूद है। सूचना पर थाना प्रभारी गोपालगंज ने तत्काल पुलिस टीम रवाना की।
पुलिस टीम को देखकर आरोपी ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ और पहचान की पुष्टि के बाद उसके खिलाफ जारी स्थाई गिरफ्तारी वारंट की तामिली की गई। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
इन भूमिका सराहनीय
आरोपी की गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक नीरज जैन के नेतृत्व में आरक्षक आनंद, आरक्षक अंकित हरदहा, आरक्षक अंकित तिवारी, आरक्षक दशरथ और आरक्षक रणवीर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।







0 comments:
एक टिप्पणी भेजें