Editor: Vinod Arya | 94244 37885

वेस्ट वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट और सीवर ट्रीटमेंट प्लांट के प्रबंधन में सुधार कर उसे बेहतर बनाये : विधायक शैलेंद्र जैन

वेस्ट वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट और सीवर ट्रीटमेंट प्लांट के प्रबंधन में सुधार कर उसे बेहतर बनाये : विधायक शैलेंद्र जैन 


तीनबत्ती न्यूज: 27 अगस्त ,2025

सागर : जरा सा भी वेस्ट वॉटर व खुले में बहता हुआ सीवेज  जल स्रोतों में न मिले, अपशिष्ट जल पर्यावरण कुआँ, तालाब, बावड़ी नदियों या सतही जल निकायों को प्रदूषित न करे और विभिन्न प्लांटों से प्राप्त ट्रीटेड वॉटर की एक भी बूंद वेस्ट न हो, इसका विशेष ध्यान रखते हुए वेस्ट वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट और सीवर ट्रीटमेंट प्लांट आदि के प्रबंधन में सुधार करें और प्रबंधन बेहतर बनाएं। उक्त निर्देश विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन ने निगमायुक्त  राजकुमार खत्री और निगमाध्यक्ष  वृंदावन अहिरवार के साथ  लाखा बंजारा झील किनारे मोंगा बधान के पास बने वेस्ट वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण कर दिये। उन्होंने कहा की शहर में सीवर ट्रीटमेंट प्लांट और वेस्ट वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित करने का उद्देश्य ही यही है की जल के उपयोग और प्रबंधन को बेहतर बनाया जा सके। सागर शहर को जीरो लिक्विड डिस्चार्ज शहर के रूप में विकसित करना हमारा प्रयास है, ताकि जल एवं पर्यावरण के संरक्षण के हमारे सामूहिक प्रयास शतप्रतिशत सफल हों। पेयजल की एक भी बूंद बर्बाद न हो यह हमारा प्रयास होना चाहिए। उन्होंने झील की पेरीफेरी में बिछाई गई नालाटेपिंग पाईपलाईन से प्रतिदिन बहकर आने वाले वेस्ट वॉटर और यहां प्लांट के माध्यम से ट्रीट होने वाले  ट्रीटेड वॉटर की सेम्पलिंग कराने के निर्देश देते हुए कहा की दिन में अलग-अलग समय पर सेम्पल लेकर पानी की गुणवत्ता का परीक्षण करें। उन्होंने वेस्ट वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट संचालक और सीवर ट्रीटमेंट प्लांट के प्रतिनिधि को फटकार लगाते हुए कहा की शहर की नालियों में सीवर और वेस्ट वॉटर न बहे इसका समुचित प्रबंध करें। आवश्यकता पड़े तो सीवर प्रोजेक्ट प्रबंधक झील के पास मोंगा बधान से होते हुए शीतला माता मंदिर तक एक पाईप लाईन बिछाएँ और बिना ट्रीट किया हुआ पानी इस पाईप लाईन से शीतलामाता पंपिंग स्टेशन पर पहुंचाकर ट्रीट करने का प्रबंध करें। शहर में जहाँ भी सीवर के हॉउस होल्ड कनेक्शन होना बांकी हैं उन्हें सीवर लाईन में जोड़ने का कार्य शीघ्र पूरा करें। ताकि नालियों में सीवेज बिल्कुल भी न बहे। 

उन्होंने कहा की मोंगा जो की अभी नाले के रूप में बह रहा है।अनुपयोगी बना हुआ है इसे एक स्वच्छ जल की नहर के रूप में विकसित किया जा सकता है इसके जैसे चौड़े जल ग्रहण क्षमता वाले नाले-नहर आदि को चिन्हित कर आवश्यकता अनुसार चेकडेम बनाकर गेट लगाएं और वेस्ट वॉटर ट्रीटमेंट से प्राप्त होने वाला ट्रीटेड वॉटर यहां स्टोर करें। इस ट्रीटेड स्वच्छ जल से इसके आसपास का ग्राउंड वॉटर रिचार्ज सिस्टम बेहतर होगा। जलग्रहण क्षमता बढ़ने से यहां के कुआँ बावड़ी आदि जल के स्रोतों का जल स्तर बढ़ेगा। यह स्वच्छ जल नागरिकों के लिए कपड़े धुलाई, वाहन धुलाई, सिंचाई जैसे अन्य द्वितीयक कार्यों में उपयोगी बनेगा और मीठे पानी पेयजल पर निर्भरता कम होगी। मीठे पानी के स्रोतों पर दवाब कम होगा। इसके साथ ही स्वच्छ जल में नौकयान व अन्य गतिविधियां भी संचालित करने के अवसर बढ़ेगे।निरीक्षण के दौरान नगर निगम एवं स्मार्ट सिटी के इंजीनियर्स सहित ठेकेदार एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

विधायक शैलेंद्र जैन ने प्रस्तावित श्रमोदय आवासीय विद्यालय स्थल का किया निरीक्षण


विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने नगर में बनने वाले आवासीय श्रमोदय विद्यालय हेतु प्रस्तावित भूमि स्थल का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उनके साथ निर्माण एजेंसी बीडीसी के डीजीएम एवं पटवारी भी मौजूद रहे। विधायक जैन ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि विद्यालय निर्माण के लिए अविलंब टेंडर प्रक्रिया पूर्ण करके जल्द टेंडर जारी करें। उल्लेखनीय है कि लगभग ₹40 करोड़ की लागत से 1120 सीटर आवासीय विद्यालय का निर्माण किया जाएगा। यह विद्यालय विशेष रूप से श्रमिक परिवारों के मेधावी बच्चों को समर्पित होगा।विद्यालय सीबीएसई पाठ्यक्रम पर आधारित होगा, जिसमें कक्षा 6वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को उच्च स्तरीय, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। प्रवेश प्रक्रिया अंतर्गत कक्षा 5वीं के उपरांत प्रवेश परीक्षा आयोजित होगी, जिसमें मेरिट के आधार पर चयन किया जाएगा।सुविधाओं की दृष्टि से विद्यालय में आधुनिक कंप्यूटर लैब, समृद्ध पुस्तकालय, विशाल खेल मैदान तथा इनडोर–आउटडोर खेल सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी, जिससे छात्रों का समग्र बौद्धिक एवं शारीरिक विकास सुनिश्चित हो सके।


________________

____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे

Share:

SAGAR: नवनियुक्त शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने ली पहली बैठक : आगामी कार्यक्रमों पर की चर्चा

SAGAR: नवनियुक्त शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने ली  पहली बैठक : आगामी कार्यक्रमों पर की चर्चा


तीनबत्ती न्यूज: 27 अगस्त ,2025

सागर । गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर जिला शहर कांग्रेस कार्यालय राजीव गांधी भवन में भगवान श्री गणेश की प्रतिमा की स्थापना की गई। साथ ही जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव की अध्यक्षता में कांग्रेस पार्षद दल, मोर्चा संगठन अध्यक्ष गण, एवं वरिष्ठ नेताओं की आवश्यक बैठक आयोजित की गईं। बैठक में शहर की जनसमस्याओ को लेकर पार्षद दल के सुझाव लिए गए। साथ ही  28 अगस्त को 27 प्रतिशत आरक्षण को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन दिए जाने की बात की गई, जिला अध्यक्ष जाटव ने मोर्चा संगठन अध्यक्षों से आगामी एक माह की कार्य योजना कांग्रेस कार्यालय में आवश्यक रूप से जमा करने को कहा।

आगामी 1 सितंबर को "वोट अधिकार यात्रा" वोट चोर गद्दी छोड़ मुद्दे के समर्थन में निकाली जाएगी। अध्यक्ष महेश जाटव ने इस अवसर पर कहा कि कांग्रेस में महिलाओं के विशेष सम्मान का ध्यान हमेशा रखा जाएगा। उन्होंने कांग्रेसियों से पूरे अनुशासन पद्य तरीके से कार्य करने की अपील की है।. बैठक का संचालन कांग्रेस प्रवक्ता आशीष ज्योतिषी ने किया आभार आनंद हेला ने माना।

ये रहे मोजूद

बैठक मे वरिष्ठ कांग्रेस नेता पुरुषोत्तम मुन्ना चौबे,अमित रामजी दुबे,नेता प्रतिपक्ष बब्बू यादव,जिला प्रवक्ता आशीष ज्योतिषी,पप्पू गुप्ता,, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल चौबे,सेवादल अध्यक्ष सिन्टू कटारे, पार्षद ताहिर खान,शिव शंकर गुड्डू यादव, सुलेखा राकेश राय,शशि जाटव,रिचा सिंह, रोशनी वसीम खान, नीलोफर चमन अंसारी,दीनदयाल तिवारी,पूर्व पार्षद भैय्यन पटेल,समीर खान, योगराज कोरी, आंनद हैला,जितेंद्र चौधरी, सागर साहू, नीलेश अहिरवार, अक्षत कोठारी, सुरेश पंजवानी, विनोद रैकवार आदि कांग्रेस जन उपस्थित थे।

________________

____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे

________________

____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे

Share:

जिला सहकारी बैंक की 03 समितियों ने ऋण वसूली में बरती : समिति प्रबंधक और सहायक सस्पेंड

जिला सहकारी बैंक की 03 समितियों ने ऋण वसूली में बरती : समिति प्रबंधक और सहायक सस्पेंड

तीनबत्ती न्यूज:  27 अगस्त 2025 

सागर: कलेक्टर संदीप जी आर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला सहकारी केंद्रीय बैंक से संबंधित तीन समितियां के कर्मचारियों को निलंबित करने की कार्रवाई की गई है कलेक्टर एवं प्रशासक श्री संदीप जी आर ने बताया कि जिला सहकारी केन्द्रीय बैक से संबंद्ध 03 समितियो जिनमें सानौधा ,थॉबरी, एवं रजौआ द्वारा ऋण वसूली वर्ष 2024-25 अंतर्गत रूचि नहीं लेने के कारण, संबंधितो को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किये गये थे ।

उक्त समिति कर्मचारियो द्वारा प्रस्तुत कारण सूचना पत्र का जबाव संतोषप्रद नहीं पाये जाने से कलेक्टर एवं बैंक प्रशासक महोदय द्वारा समिति के समिति प्रबंधक (केडर) एवं सहायक समिति प्रबंधको को तत्काल प्रभाव से निलंबित किये जाने के आदेश दिये गये है। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार बैंक द्वारा भविष्य में बैक एवं समिति के अन्य कर्मचारियो द्वारा कार्यो में लापरवाही किये जाने पर कार्यवाही की जाएगी।

________________

____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


Share:

कॉंग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के महिलाओं के शराब पीने संबंधी बयान के विरोध में BJP महिला मोर्चा ने जलाया पुतला

कॉंग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के महिलाओं के शराब पीने संबंधी बयान के विरोध में BJP महिला मोर्चा ने जलाया पुतला


तीनबत्ती न्यूज: 27 अगस्त ,2025

सागर। आज जब देश की मातृशक्ति अमर वीरांगना चित्तौड़गढ़ की महारानी रानी पद्मावती के जौहर दिवस पर उनकी की वीराता और बलिदान की गाथाओं का संस्मरण कर रही थी पवित्र हरतालिका तीज पर्व पर अखंड साधना में लीन थी ऐसे समय में मध्यप्रदेश कॉंग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा मध्यप्रदेश की महिलाओं को "शराबी" कहकर समूची मातृ शक्ति को अपमानित किया है। यह बात भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष संध्या भार्गव ने सागर के नमक मंडी चौराहे पर कॉंग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के पुतला दहन के दौरान कही। कार्यक्रम में सुषमा यादव, नेहा जैन स्नेहलता साहू रश्मि कुशवाहा,सुश्री जयश्री रैकवार,प्रमिला मौर्य,मंजु केशरवानी, प्रीति केशरवानी,मालती पवार व अन्य मातृ शक्ति व भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

____________

वीडियो देखने क्लिक करे

BJP महिला मोर्चा ने जलाया जीतू पटवारी का पुतला

__________

आक्रोशित महिलाओं ने कॉंग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के विरोध में जमकर नारेबाजी करते हुए पुतले को चप्पलो से पीटकर जलाया। पुतला दहन के दौरान कॉंग्रेस पार्टी,राहुल गांधी व प्रियंका गांधी मुर्दाबाद के नारे गुंजायमान हो रहे थे।महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष संध्या भार्गव ने कहा वर्तमान समय में भारतीय जनता पार्टी की केंद्र व राज्य सरकारें मातृशक्ति के सशक्तिकरण के लिए अभूतपूर्व कार्य कर रहीं है जिसका परिणाम है कि महिलाएं प्रत्येक क्षेत्र में पूर्ण समर्पण एवं दक्षता के कार्य करते हुए आगे बढ़ रहीं हैं। "ऑपरेशन सिंदूर"हो या खेल का मैदान हो हर जगह महिलाएं अपने देश का मान बढ़ा रहीं है। जो शायद कॉंग्रेस और उनके नेताओं को रास नहीं आ रहा है इसलिए उनके द्वारा महिलाओं को अपमानित करने इस प्रकार की बयानबाज़ी की जा रही जो कांग्रेस के कुसंस्कार है। 

_____________

वीडियो देखने क्लिक करे

मध्यप्रदेश नशे की गिरफ्त में : महिलाओं पीती है ज्यादा शराब जीतू पटवारी अध्यक्ष कांग्रेस

_____________


ये रहे शामिल

पुतला दहन में भाजपा प्रदेश कार्यसमिती सदस्य शैलेश केशरवानी,जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया,जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन, जिला कोषाध्यक्ष निकेश गुप्ता,मण्डल अध्यक्ष नीरज यादव,मनीष चौबे,विक्रम सोनी,नितिन सोनी,राहुल वैध, कन्हैया पटेल,जिनेश साहू,मुकेश साहू मनोहर साहू कुलदीप खटीक,चिराग सबलोक व अन्य पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Share:

फैमिली स्टार जय यादव इस साल चार भाषाओं की फ़िल्मों में, दर्शकों को मिलेगा नया अनुभव

फैमिली स्टार जय यादव इस साल चार भाषाओं की फ़िल्मों में, दर्शकों को मिलेगा नया अनुभव


तीनबत्ती न्यूज: 27 अगस्त ,2025

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के जाने-माने अभिनेता और दर्शकों के बीच फ़ैमिली स्टार के नाम से मशहूर जय यादव इस साल 2025 में चार अलग-अलग भाषाओं की फिल्मों में अभिनय करते नज़र आएंगे। इनमें हिंदी, मराठी, बुंदेली और भोजपुरी भाषाएं शामिल हैं। फिल्म इंडस्ट्री में जय यादव की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। खासकर भोजपुरी दर्शकों के बीच उनकी गहरी पकड़ है। यही कारण है कि अब वे अलग-अलग भाषाओं के सिनेमा में भी अपनी पहचान बनाने जा रहे हैं।

चार भाषाओं की बड़ी फ़िल्में

जय यादव की आने वाली फिल्मों की सूची काफ़ी रोचक है— हिंदी फिल्म : कर्मा (The Circle of Life),मराठी फिल्म : ऐक ना,बुंदेली फिल्म : गाइड (एक अनकही प्रेम कहानी) भोजपुरी फिल्में : कुश्ती, मोटकी पतरकी बहु, माई न समझे मेहररुवो न माने, परिवार और सुंदरी 2

इन सभी फिल्मों को बड़े पैमाने पर शूट किया जा रहा है। फिल्म निर्माताओं और निर्देशकों ने मेकिंग और प्रोडक्शन वैल्यू पर विशेष ध्यान दिया है ताकि दर्शकों को बेहतरीन अनुभव मिल सके।



भोजपुरी से है सबसे ज़्यादा लगाव

 हालांकि जय यादव ने हिंदी, मराठी और बुंदेली फिल्मों में भी हाथ आजमाया है, लेकिन उनका दिल हमेशा भोजपुरी फिल्मों से जुड़ा रहता है। इस पर वे कहते हैं—“मेरी मातृभाषा भोजपुरी है और इस इंडस्ट्री ने मुझे पहचान दी है। दर्शकों ने मेरी भोजपुरी फिल्मों को जितना प्यार दिया है, मुझे विश्वास है कि वही प्यार और अपनापन मुझे हिंदी, मराठी और बुंदेली फिल्मों में भी मिलेगा।”

आगे भी कई प्रोजेक्ट्स लाइन अप

 जय यादव ने खुलासा किया कि आने वाले समय में भी वे सिर्फ भोजपुरी ही नहीं बल्कि हिंदी, मराठी और बुंदेली में भी कई और फिल्मों की शूटिंग करेंगे। इन प्रोजेक्ट्स पर काम साल के अंत तक शुरू होने की संभावना है।

दर्शकों में उत्साह

 दर्शकों के बीच जय यादव की लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उनकी फिल्मों का लोग बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। मनोरंजन जगत से जुड़े जानकारों का कहना है कि जय यादव का यह मल्टीलैंग्वेज प्रयोग न सिर्फ उनके करियर के लिए मील का पत्थर साबित होगा बल्कि क्षेत्रीय सिनेमा को भी नई पहचान दिलाएगा।


________________

____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


Share:

सागर की गौशाला में तैयार होने लगी सिर दर्द बदन दर्द की बाम

सागर की गौशाला में तैयार होने लगी सिर दर्द बदन दर्द की बाम


तीनबत्ती न्यूज: 27 अगस्त ,2025

सागर :  मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के द्वारा गौशाला संचालक महिलाओं को तीन दिवसीय गौशाला में तैयार होने वाली उत्पाद निर्माण पर प्रशिक्षण कराया गया इस प्रसिद्ध प्रशिक्षण की पूर्ण होने के उपरांत विकासखंड केसली स्थित ग्राम मोहली की गौशाला में महिलाओं ने दुर्गा स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष श्रीमती निशा देवी के साथ मिलकर सर दर्द बदन दर्द घुटना दर्द में लगाई जाने वाली बाम  बनाने का काम आज से शुरू किया।

कलेक्टर संदीप जी आर के निर्देशन में आयोजित बैठक में उन्होंने इच्छा जाहिर की थी कि महिलाएं अपनी गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाएं वे केवल सरकार के अनुदान पर निर्भर रहकर गौशाला का संचालन ना करें इसी आशय को पूरा करने के लिए महिलाओं को विभिन्न उत्पाद निर्माण के लिए प्रेरित किया जा रहा है महिलाओं को तीन दिवसीय प्रशिक्षक में बहुत सारे उत्पाद जो गौशाला में बन सकते हैं उनके निर्माण की तकनीकी सिखाई गई जिसमें मंजन, अगरबत्ती, धूपबत्ती, बाम, गुलाब जल, आई ड्रॉप, हवन के कंडे आदि शामिल थे दुर्गा समूह की महिलाओं ने प्रशिक्षण के तत्काल बाद बाम बनाने का काम शुरू किया है वह पहले से हवन के कंडे का निर्माण कर रही थी इस गौशाला में गोबर की लकड़ी गोबर की खाद का निर्माण हो रहा था। अब उन्होंने बाम बनाना भी शुरू कर दिया है श्रीमती निशा देवी ने अपने समूह की महिलाओं के साथ मिलकर धान की खेती की शुरुआत की थी और खेत से कचरा हटाने के लिए कम लागत से कोनो वीडर देसी तकनीक से बनाया था जिसका  लोकार्पण तत्कालीन केंद्रीय मंत्री  प्रहलाद पटेल के द्वारा किया गया था।

________________

____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे



  

Share:

जनप्रतिनिधियों के जेल जाने संबंधी संशोधन विधेयक प्रावधान को अलोकतांत्रिक बताया रघु ठाकुर ने

जनप्रतिनिधियों के जेल जाने संबंधी संशोधन विधेयक प्रावधान को अलोकतांत्रिक बताया रघु ठाकुर ने


तीनबत्ती न्यूज : 25 अगस्त ,2025

सागर . लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के संरक्षक रघु ठाकुर ने कहा कि संसद में 123 वां संशोधन विधेयक पेश होकर संसदीय समिति को भेजा गया है. जिसके प्रावधान अलोकतांत्रिक और देश में एक दलीय सत्ता पक्ष की तानाशाही स्थापित करने वाले हैं.

श्री ठाकुर ने आज पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि पक्ष और विपक्ष दोनों में अपूर्णत: है. सरकार कह रही है कि शुचिता के लिए विधेयक लाया गया है. परंतु यह शुचिता का फैसला केवल सरकार के हाथ में हो जायेगा. अगर 30 दिन में जमानत नहीं मिलने पर पद से हटाने का प्रावधान करना है तो यह भी संशोधन होना चाहिए कि 29 दिन के भीतर अंतरिम अपील से फैसला सामने आ जाए. उन्होने कहा कि पिछले दिनों में 22 माह जेल में रहे और बाद में जांच एजेंसी ने कहा कि उनके खिलाफ कोई प्रमाण नहीं मिला है. पद से स्वेच्छिक रुप से हटे यह उसका नैतिक दायित्व है परंतु वैधानिक प्रावधान करके हटाना न न्यायिक और न ही लोकतांत्रिक है. श्री ठाकुर ने कहा कि प्रतिपक्ष की ओर से भी शोर गुल तो किया गया मगर कोई तार्किक बहस नहीं की गई.

 लोसपा ने गृहमंत्री को पत्र भेजकर मांग की है कि  साथ में यह भी प्रावधान जोड़ा जावे कि हर हालात में 29 दिन में फैसला अंतिम अपीली कोर्ट का आ जाए या फिर अंतिम अपीली निर्णय तक पद से हटाया न जाए यह उस व्यक्ति पर छोड़ दिया जाए. इसके साथ ही जो जांच एजेंसी गिरफ्तारी के बाद स्वत: खात्मा लगाती है उन पर भी कार्रवाई की जाए.

Share:

पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्रसिंह की ओर से आमसूचना: व्यवसाय में परिजनों के साथ नाम जोड़ने को लेकर , मीडिया पर प्रचार प्रसार को लेकर भी : नाम के दुरुपयोग पर कानूनी कार्यवाही

पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्रसिंह की ओर से  आमसूचना:  व्यवसाय में परिजनों के साथ नाम जोड़ने को लेकर , मीडिया पर प्रचार प्रसार को लेकर भी :  नाम के दुरुपयोग पर कानूनी कार्यवाही 


तीनबत्ती न्यूज : 24 अगस्त ,2025

सागर: पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने अपने अधिवक्ता कृष्णवीर सिंह के माध्यम से एक आम सूचना जारी की है । जिसमें परिजनों के साथ नाम जोड़कर मीडिया में  खबरें प्रकाशित करने को लेकर की गई है। इसमें उन्होंने अपने कुटुंब के सदस्यों द्वारा व्यापार आदि में नाम का अनुचित उपयोग पर आपत्ति जताते हुए कानूनी कार्यवाही की बात की है।  संभतया पिछले कुछ समय से इस तरह के मामले सामने आए पर यह कदम उठाया है।  पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से भी आम सूचना जाहिर की है। 

यह रही आम सूचना


अधिवक्ता कृष्णवीर सिंह द्वारा की गई आम सूचना के अनुसार सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि हमारे पक्षकार श्री भूपेन्द्र सिंह आत्मज स्व.श्री दीवान अमोल सिंह जी, निवासी ग्राम बामोरा, तहसील व जिला सागर के परिवार में निम्न सदस्य है:-1. श्री भूपेन्द्र सिंह (स्वय) 2. श्रीमति सरोज सिंह (धर्मपत्नि) 3. उपमा सिंह (अविवाहित पुत्री) 4. काजल सिंह (अविवाहित पुत्री) 5. अनुप्रिया सिंह (अविवाहित पुत्री) 6. अविराज सिंह (अविवाहित पुत्र) श्री भूपेन्द्र सिंह जी की एक बड़ी पुत्री श्रीमति अमृता सिंह भी हैं जिनका विवाह हो चुका है। इनके अतिरिक्त श्री भूपेन्द्र सिंह जी के परिवार में कोई अन्य सदस्य नहीं है। श्री भूपेन्द्र सिंह जी के व्यवसाय एवं कृषि में उपरोक्त वर्णित सदस्यों के अलावा अन्य कोई न तो हिस्सेदार है, न ही पार्टनर है।

बंटवारा हो चुका है

आम सूचना में बताया गया कि श्री भूपेन्द्र सिंह जी एवं उनके भाईयों के मध्य पैतृक संपत्तियों का काफी पूर्व रजिस्टर्ड बटवारा हो चुका है और सभी भाई एवं भतीजे अपने-अपने हिस्सों पर मालिक काबिज है। सभी भाईयों के पुत्रों (भतीजों) के अपने-अपने व्यवसाय एवं कृषि है जिन पर वे सब तन्हा रूप से मालिक काबिज हैं।

नाम का दुरुपयोग नहीं करने की चेतावनी

आम सूचना में  लिखा गया कि यदि कुटुम्ब के किसी भी सदस्य द्वारा अपने व्यवसाय के सिलसिलें में श्री भूपेन्द्र सिंह जी के नाम का उपयोग किया जाता है। या किसी गैरकानूनी गतिविधि में श्री भूपेन्द्र सिंह जी के नाम का दुरूपयोग करता हैं तथा यदि ऐसे किसी कथित कृत्य के बावत् कोई भी तृतीय पक्ष श्री भूपेन्द्र सिंह जी पर कोई आरोप लगाता है और कोई भी मीडिया-प्रिंट अथवा इलेक्ट्रानिक उसका अनुचित प्रचार या प्रसार करता है तो यह उनकी मर्जी के विपरीत माना जावेगा जिसे उनके व्यवसायिक एवं राजनैतिक हितों के विपरीत मानते हुए श्री भूपेन्द्र सिंह जी ऐसे कृत्य के विरूद्ध समुचित कानूनी कार्यवाही करने हेतु स्वतंत्र होंगे।



Share:

www.Teenbattinews.com

Archive