Editor: Vinod Arya | 94244 37885

श्री देव राधा माधवलाल जी गेड़ा जी ट्रस्ट, सागर द्वारा छात्रवृत्ति बांटी गई

श्री देव राधा माधवलाल जी गेड़ा जी ट्रस्ट, सागर द्वारा छात्रवृत्ति बांटी गई


तीनबत्ती न्यूज : 26 अक्टूबर ,2025

सागर: श्री देव राधा माधवलाल जी गेड़ा जी ट्रस्ट, सागर द्वारा  आज छात्रवृत्ति बांटी गई कमजोर और असहाय वर्ग के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति वितरित की गई। छात्रवृत्ति का वितरण  ग़ेड़ा जी मंदिर परिसर , बड़ा बाजार में आयोजित एक कार्यक्रम में ट्रस्ट के घनश्याम महेश्वरी, नर्मदा प्रसाद ददरया, मनोज डेंगरे संजय महेश्वरी, आलोक अग्रवाल ,आनंद कठल, डॉ अरविंद गोस्वामी ,दिनेश तिवारी ने किया। ट्रस्ट द्वारा करीब 300 बच्चों को छात्रवृत्ति बांटी जाती है।

यह भी पढ़ें: Sagar: गहोई वैश्य समाज और ट्रस्ट के चुनाव सम्पन्न


ट्रस्ट के मनोज डेंगरे ने कहा कि ट्रस्ट द्वारा बच्चों की बेहतर शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति बांटी जाती है। हमारी अपेक्षा है कि बच्चे छात्रवृत्ति लेकर अपना बेहतर भविष्य बनाए ताकि इस छात्रवृत्ति का सार्थक उपयोग हो सके। ट्रस्ट द्वारा  जाति  और धर्म के भेदभाव से हटकर छात्रवृत्ति बांटी जाती है।  इस मौके पर नर्मदा प्रसाद ददरया ने कहा कि आप लोग छात्रवृत्ति लेकर खूब पढ़ाई लिखाई करे और अपना और देश का विकास करे। 


ट्रस्टियों ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा  योजनाओं का संचालन जनहित मे किया जाता है।जिनके गरीब एवं असहाय वर्ग के 400 व्यक्तिओं(महिला एवं पुरूष) को 500/- की दर से प्रति माह , गरीब एवं असहाय वर्ग के छात्रों को छात्रवृत्ति सहायता, 9 वीं से 12 वीं तक 500 रूपये प्रतिमाह, उच्च शिक्षा नानटेक्निकल हेतु 800/- प्रति माह, (आईआईआई) उच्च शिक्षा टेक्निकल हेतु 1000/- प्रतिमाह, गरीब एवं असहाय व्यक्तिओं के इलाज हेतु आर्थिक सहायता ,गरीब एवं असहाय वर्ग के व्यक्तिओं के लिए दाह संस्कार हेतु आर्थिक सहायता गरीब एवं असहाय वर्ग की कन्याओं को शादी हेतु आर्थिक सहायता के अलावा  डेडवॉडी रखने हेतु डेडवॉडी फ्रीजर की निःशुल्क व्यवस्था की जाती है। 

------------

_______________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


  



Share:

Sagar: गहोई वैश्य समाज और ट्रस्ट के चुनाव सम्पन्न

Sagar: गहोई वैश्य समाज और ट्रस्ट के चुनाव सम्पन्न


तीनबत्ती न्यूज : 27 अक्टूबर ,2025

सागर : गहोई वैश्य समाज की दो संस्थाओं श्री देव जगमोहन लाल जी पंचायती मंदिर ट्रस्ट कमेटी एवं समाज की सर्वोच्च संस्था श्री गहोई वैश्य समाज संचालक मंडल के चुनाव आज  निर्विरोध तरीके से गुजराती बाजार स्थित श्री गैड़ा जी धर्मशाला प्रांगण में  बृहत आमसभा में संपन्न हुए।  जिसमें समाज के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर चुनाव प्रक्रिया में सहमति जताकर संस्थाओं का गठन किया।समाज के संरक्षक और चुनाव अधिकारी  नर्मदा प्रसाद (लालजी )ददरया एवं समाज के अध्यक्ष सुरेन्द्र सुहाने के निर्देशन में दोनों संस्थाओं में सर्वसम्मति से करीब 30 सदस्यों का निर्वाचन किया गया। 

_____________

यह भी पढ़ेंश्री देव राधा माधवलाल जी गेड़ा जी ट्रस्ट, सागर द्वारा छात्रवृत्ति बांटी गई

________________

सुरेन्द्र सुहाने ने निर्वाचित सदस्यों को बधाई देते हुए उन्हें संस्थाओं के प्रति जिम्मेवारियों के बारे में जागरूक किया। समाज द्वारा चयनित व्यक्तियों ने संपूर्ण समाज को आश्वासन दिलाया कि वह समाज को नई दिशा प्रदान कर आगे एवं बढ़ाने के लिए  कार्य करते रहेंगे। आमसभा में समाज के परिवारों  के अधिकांश सदस्यों ने सहभागी बन सामाजिक एकता का परिचय दिया। सभा के अंत में ओमप्रकाश रूसिया ने सभी का आभार व्यक्त किया।


संचालक मंडल के चयनित सदस्य

सुरेन्द्र सुहाने,डॉ राजेंद्र चौदा,निकेश गुप्ता,वीरेंद्र सुहाने अगरबत्ती,सुधीर  झुडेले,सचिन सिपोल्या,महेश इटोरया, मोहन रूसिया,आनंद ददरया,संजीव कठल,शरद बिस्वारी,राजेंद्र कुरेले, प्रदुम्मन छिरोल्या,अटल सरावगी,रमेश इटोरया (सहयोजन बावत्),आशीष ददरया (सहयोजन बावत्),रश्मि खरया,सृजन चंदन सुहाने |

गहोई वैश्य पंचायती ट्रस्ट क्रमांक 11 के चयनित सदस्य

मनोज डेंगरे,एड. अनिल चौदा,आनंद कठल, प्रदीप पप्पू गुप्ता, नवीन इटोरया, नवीन बेहरे, सुनील डेंगरे, अवदेश बिलैया,विकास सेठ,संतोष झुडेले, राजेश सेठ,उमाशंकर खरया, मुकेश डेंगरे,ब्रजेन्द्र नगरिया,अनुराग बृजपुरिया सदस्य बनाए गया। 


------------

_______________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


  


Share:

Sagar: नकली डीएपी खाद जब्त : कलेक्टर के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई

Sagar: नकली डीएपी खाद जब्त : कलेक्टर के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई



तीनबत्ती न्यूज :  27 अक्टूबर 2025
सागर
: कलेक्टर  संदीप जी आर के निर्देशानुसार राजस्व विभाग एवं खुरई पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से की गई बड़ी कार्रवाई में ग्राम मुढ़िया से संदिग्ध नकली डीएपी खाद जब्त की गई। 26 अक्टूबर की रात लगभग 11ः15 बजे ग्राम मुढ़िया के एक मकान में ट्रेक्टर ट्रॉली में लदा हुआ डीएपी आरक्षक धीरेन्द्र सिंह एवं प्रधान आरक्षक मुन्नालाल राज द्वारा पकड़ा गया। गवाहों एवं अधिकारियों के समक्ष गेरेज का ताला खुलवाया गया एवं ट्रेक्टर की चाबी ली गई, जिसकी ट्रॉली में इफको कंपनी की लगभग 46 बोरी डीएपी खाद लदी हुई थी। जिसका न ही कोई बिल था। उक्त खाद को पुलिस द्वारा जब्त किया गया एवं ट्रैक्टर चालक महेन्द्र सिंह लोधी एवं राजेन्द्र अहिरवार द्वारा ट्रेक्टर को थाना खुरई शहरी लाया गया। एसएडीओ खुरई द्वारा बोरियों की गिनती कर उन पर निसान लगाया गया एवं खाद की जांच कर खाद का सैंपल लिया गया।

------------

_______________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


  



Share:

भाजपा प्रदेश महामंत्री बनने पर सांसद डॉ लता वानखेड़े का सागर आगमन पर जोरदार स्वागत

भाजपा प्रदेश महामंत्री बनने पर सांसद डॉ लता वानखेड़े का सागर आगमन पर जोरदार स्वागत

तीनबत्ती न्यूज : 26 अक्टूबर ,2025

सागर :सांसद डॉ लता वानखेड़े को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है इसके बाद पहली बार नगर आगमन रविवार को सांसद डॉ लता वानखेड़े का हुआ। प्रथम नगर आगमन पर उनका जोरदार स्वागत हुआ। स्वागत रथ पर सांसद डा लता वानखेड़े के साथ मंत्री गोविंद राजपूत,  विधायक शैलेंद्र जैन, जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष हीरासिंह राजपूत आदि साथ में थे। 

__________

देखे: वीडियो :क्लिक करे

सांसद लता वानखेड़े के भाजपा महामंत्री बनने के बाद प्रथम नगर आगमन पर जोरदार स्वागत

__________


महामंत्री बनने के बाद प्रथम नगर आगमन पर खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने उन्हें भाजपा प्रदेश महामंत्री बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप को नए दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं आपकी कड़ी मेहनत और समर्पण को देखते हुए यह दायित्व आपके लिए एक नई चुनौती और अवसर होगा। हमें विश्वास है कि आप अपनी नई भूमिका में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगी और संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान देंगी। 


वहीं दूसरी ओर सुरखी में जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत एवं आकाश सिंह राजपूत सहित सुरखी के समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ,विधायक शैलेंद्र जैन नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार सहित सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी एवं शहर वासी उपस्थित रहे शहर में विभिन्न स्थानों पर सांसद डॉ लता वानखेड़े का भव्य स्वागत किया गया।

महापौर निवास पर स्वागत

गोपालगंज स्थित महापौर  संगीता सुशील तिवारी के निवास पर सागर सांसद डॉ. लता वानखेडे को भाजपा प्रदेश महामंत्री नियुक्त किए जाने पर युवा भाजपा नेता श्री रिशांक तिवारी जी ने पुष्प वर्षा कर बधाई प्रेषित की। 


इस अवसर पर एमआईसी सदस्य श्रीमती कंचन सोमेश जड़िया जी, एमआईसी सदस्य श्री राजकुमार पटेल जी, एमआईसी सदस्य श्रीमति संगीता शैलेश जैन जी, पार्षद प्रतिनिधि के के पटेल जी, एमआईसी सदस्य धर्मेंद्र गुड्डा खटीक जी सहित समस्त भाजपा कार्यकर्तागण एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामय उपस्थिति रही।


------------

_______________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


  


Share:

सुरखी विधानसभा में कांग्रेस पार्टी का संगठन और मजबूत हो सभी इसकी दशा में काम करें : भूपेन्द्र मोहासा ▪️जैसीनगर में कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन

सुरखी विधानसभा में कांग्रेस पार्टी का संगठन और मजबूत हो सभी इसकी दशा में काम करें : भूपेन्द्र मोहासा

▪️जैसीनगर में कांग्रेस का कार्यकर्ता  सम्मेलन 



तीनबत्ती न्यूज: 26 अक्टूबर ,2025

सागर : सुर्खी विधानसभा क्षेत्र के जैसीनगर में कांग्रेस पार्टी के द्वारा जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मोहासा के प्रथम जैसीनगर आगमन पर कार्यकर्त्ता सम्मेलन एवं दीपावली स्नेह मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन जैसीनगर बस स्टैंड पर किया गया।जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता  में शामिल हुए। गेहूंरास तिराहे  पर जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मोहासा का बुंदेली परंपरा के अनुसार स्वागत कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया।
जैसीनगर ब्लॉक में कांग्रेस कमेटी का कार्यकर्त्ता सम्मेलन का आयोजन जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मुहासा की अध्यक्षता में किया गया।


कार्यक्रम में मुख्य रूप सें जिला कांग्रेस ग्रामीण प्रभारी पूर्व विधायक धनश्याम सिँह रहे। प्रभारी घनश्याम सिँह नें अपने संबोधन में कहा कि संगठन सृजन अभियान के तहत पारखी नजर पार्टी हाई कमान की सागर जिले पर गई  अनुभवी दिन रात मेहनत करने वाले युवा भूपेंद्र सिंह मुहासा को सागर जिले की कमान दी गई है। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती पर जोर देना है जिससे नीव मजबूत हो सके।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला ग्रामीण कांग्रेस के अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह  मुहासा ने कहा कि दीपावली का वास्तविक अर्थ होता है असत्य पर सत्य की विजय।दीपावली के अवसर पर आयोजित यह  कार्यकर्त्ता सम्मेलन एवं दीवाली मिलन कार्यक्रम  असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक  है।हम सुरखी हारे नहीँ,जनता की नजरों में जीते है। लेकिन कागजों में हारे है जनता की दिलों पर कांग्रेस पार्टी ही काबिज है बूथ लेबल के कार्यकर्ता का सम्मान हो यह राहुल जी की भी मंशा हैं।हम सभी को इस बात का ध्यान रखना है।आगामी दिनों में पंचायत समितियां, ब्लॉक समितियां का गठन होना है। जिसमें हम सभी की बढ़कर हिस्सेदारी हो।कुछ लोग कांग्रेस पार्टी का माहौल कमजोर करने का प्रयास करते हैं।लेकिन हमें सकारात्मक माहौल बनाना है।जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी भरपूर ताकत के साथ अपने कार्यकर्ता के साथ खड़ी है।

 कार्यकर्त्ता सम्मेलन एवं  दीपावली मिलन समारोह को सम्बोधित करते हुए जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता आशीष ज्योतिषी एवं जैसीनगर की पूर्व जनपद अध्यक्ष महिला नेत्री प्रमिला सिंह  ने पार्टी संगठन की एकता पर जोर  दिया।  कार्यक्रम को  संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी के नेता एवं दीवाली मिलन कार्यक्रम के आयोजक राजकुमार सिंह धनोरा ने कहा कि अभी चुनाव का वक्त नहीं है,लेकिन हमारा चुनाव चिन्ह  पंजे का निशान है। चाहे प्रत्याशी कोई भी हो, हम सभी को इस बात का ध्यान रखना है।उन्होंने कहा कि सुरखी विधानसभा क्षेत्र में अत्याचार अब ज्यादा दिन तक नहीं चलने वाला है और हमें मजबूती से षड्यंत्रकारियो से सावधान रहना है और सभी को एक जुटता से काम करना है।

कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी रहे नीरज शर्मा ने    संबोधित करते हुए कहा कि सुरखी विधानसभा में चुन चुन कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के मकान गिराए जा रहे हैं, हमारे कार्यकर्ताओं पर अत्याचार किया जा रहा है। किसान खाद के लिए लाठी डंडे खा रहा है,जबकि भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को घर बैठे खाद मिल रहा है उन्होंने कहा कि हमें किसी प्रकार के प्रलोभन में नहीं आना है।

कार्यक्रम  का संचालन विक्रम सिंह सागोनी एवं आभार प्रदर्शन युवा कांग्रेस के विधानसभा प्रभारी प्रणव राजपूत ने किया  । कार्यक्रम में प्रमुख रूप सें सूर्या शुक्ला जैसीनगर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रभु मिश्रा,बिलहरा उपब्लाक प्रभारी बंटी चौबे, सीहोरा उपब्लाक प्रभारी निरंजन मम्मा, कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता अमोल सिंह, दुष्यंत बुंदेला,अशोक भारद्वाज, विक्रम सिंह, लखन सिंह कुसुमगढ,विनोद यादव, राजू राजपूत,अनिल सोनी, , बलराम सोनी, चन्द्रेश भारद्वाज, गिल्टी घोषी,नंद किशोर भारती, मुकेश राजपूत, विपिन कुर्मी, केशव सिह धनोरा, अशोक घोषी,सहित पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे।

------------

_______________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


  



Share:

कांग्रेस सेवादल परिवार का 75 वां ध्वजवंदन कार्यक्रम आन बान शान से संपन्न

कांग्रेस सेवादल परिवार का 75 वां ध्वजवंदन कार्यक्रम आन बान शान से संपन्न


तीनबत्ती न्यूज: 26 अक्टूबर ,2025

सागर: अक्टूबर माह के इस अंतिम रविवार को शहर कांग्रेस सेवादल परिवार का मासिक ध्वज वंदन कार्यक्रम पंतनगर वार्ड, काकागंज वार्ड और सूबेदार वार्ड के संगम स्थल गोला कुंआ पर राज्यपाल पुरुस्कार से सम्मानित सेवानिवृत्त शिक्षक अवध बिहारी बिल्थरे के करकमलों से संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि के साथ प्रदेश कांग्रेस सेवादल के महासचिव विजय साहू प्रमुख रूप से कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

______________

वीडियो देखने क्लिक करे

सेवादल सागर का मासिक झंडावंदन आन बान शान से संपन्न

____________


इस अवसर पर मुख्य अतिथि अवध बिहारी बिल्थरे ने कहा कि कांग्रेस सेवादल परिवार ने आजादी की लड़ाई से लेकर आज तक देश के लोगों के दिलों में सेवा,समर्पण और एकता का दीप जलाए रखा है। सेवादल का मतलब ही है सेवा के माध्यम से देशभक्ति। सेवादल आज भी वही है,वहीं आत्मा,वहीं जज्बा वहीं निष्ठा। फर्क बस इतना है कि अब हमें दोहरी लड़ाई लड़नी है एक झूठ और नफ़रत के खिलाफ,और दूसरी अपने आलस्य के खिलाफ।

मुख्य अतिथि ने देश, प्रदेश और शहर की समस्याओं को लेकर भी अपनी चिंता जाहिर की।कार्यक्रम के आयोजक शहर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे ने 75 वें मासिक ध्वज वंदन कार्यक्रम के सफल आयोजन पर सभी कांग्रेस जनों का आभार व्यक्त किया और संकल्प लिया कि आप सभी के आर्शिवाद और शुभकामनाओ से अगर 100 वां आयोजन करने का मुझे मौका मिला तो वह आयोजन ऐतिहासिक होगा।कार्यक्रम का संचालन द्वारका चौधरी ने किया।



ये रहे शामिल

कार्यक्रम में मुख्य रूप से वरिष्ठ कांग्रेसी रामनाथ यादव,प्रदीप गुप्ता, लक्ष्मीनारायण सोनकिया, औंकार साहू,राजाराम सरवैया,डा.दिनेश पटेरिया,चमन अंसारी,वसीम खान, हरिश्चंद्र सोनवार,योगराज कोरी,नितिन पचौरी,प्रीतम यादव,कल्लू पटेल, नीलू दीवान,जगदीश साहू, अरविंद ठाकुर,लल्ला यादव,अजय राजपूत,मजहर हाश्मी,उदय जाटव, प्रभूदयाल मिश्रा,यशवर्धन बिल्थरे, दीपक सोनी,सीताराम सोनी,मनोज सोनी,नीरज चौरसिया, राजेन्द्र अहिरवार,बद्री पटेल, गोपाल प्रजापति,रमेश कोरी,पिंटू उपाध्याय, अमर श्रीवास्तव,मुकेश जैन, विनोद पटैल,क्रांति जबलपुरी,पदम जैन,चंदन आठ्या,दुर्गा पटैल,जगदीश पटेल,कमलेश पटेल,राजेश कोरी,रानी अहिरवार,उषा अहिरवार, आदित्य, हरिनारायण कोरी,राजू पटेल, एंजिल, क्षमा, जाहन्वी,लकी आदि उपस्थित रहे।

-------------

_______________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे


  



Share:

www.Teenbattinews.com

Archive