Editor: Vinod Arya | 94244 37885

SAGAR: पहली बार हुआ देव दीपावली उत्सव : जनसैलाब और आस्था से सराबोर घाट और एलीवेटेड कॉरिडोर : झील किनारे एक लाख से अधिक दीप जले और दीपदान हुआ

SAGAR: पहली बार हुआ देव दीपावली उत्सव : जनसैलाब और आस्था से सराबोर घाट और एलीवेटेड कॉरिडोर : झील किनारे एक लाख से अधिक दीप जले और दीपदान हुआ



तीनबत्ती न्यूज: 05 नवंबर ,2025

सागर: कार्तिक पूर्णिमा के पावन दिन विश्वभर में देव दीपावली का उत्सव मनाया जाता है। बनारस शहर में इसे विशेष रूप से दीपोत्सव के रूप में मनाया जाता है । कार्तिक पूर्णिमा के पावन दिन सागर शहर भी भव्य दिव्य दीपोत्सव सहित देव दीपावली मनाते हुए ऐतिहासिक दृश्य का साक्षी बन गया। 

नगर निगम द्वारा आयोजित देव दीपावली उत्सव का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, सांसद श्रीमती लता वानखेड़े, महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी,भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी, नगर निगम अध्यक्ष  वृंदावन अहिरवार, नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री, एमआईसी सदस्यों जनप्रतिनिधियों एवं हजारों की संख्या में विशाल जनसमूह की उपस्थिति में किया गया। 

कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि लाखा बंजारा झील के पास इतनी बड़ी संख्या में उपस्थित विशाल जनसमूह के हर्ष , उल्लास को देखकर लग रहा है कि आज भगवान राम वनवास से लौटकर अयोध्या आ गए हैं, निश्चित रूप से इस प्रकार के कार्यक्रम बनारस, उज्जैन आदि स्थानों पर होते हैं। सागर में पहली बार दीपदान का यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है जिसमें लोगों में जबर्दस्त उत्साह दिख रहा है। आज कार्तिक पूर्णिमा है और आज तक ही हम दीपावली का उत्सव मनाते हैं आज के बाद अब नए उत्सव प्रारंभ होंगे। 


सांसद श्रीमती लता वानखेड़े ने कहा कि सागर में पहली बार किस प्रकार का आयोजन किया जा रहा है इस कारण लोगों में बहुत उत्साह दिख रहा है इतनी बड़ी संख्या में नागरिक कारण कार्यक्रम में उपस्थित हुए हैं आज कार्तिक पूर्णिमा का दिन है इस दिन भगवान विष्णु ने भी दीपदान किया था इसका अलग ही महत्व है। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष आयोजन को और भव्य तरीके से मनाएंगे इसके लिए माननीय मुख्यमंत्री जी को सागर आने का निमंत्रण भी देंगे । 

भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि झील से नागरिकों के आध्यात्मिक, पारंपरिक व सांस्कृतिक जुड़ाव हेतु पहली बार शहर में देव दीपावली के भव्य आयोजन  करने के लिए निगमायुक्त को धन्यवाद देते हुए कहा कि सागर में पहली बार देव दीपावली का आयोजन किया गया है और इतनी बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए, मैं सभी नागरिकों का हृदय से धन्यवाद देता हूं और कार्तिक पूर्णिमा की बधाई देता हूं।

निगमायुक्त  राजकुमार खत्री ने कहा कि ऐतिहासिक लाखा बंजारा झील का आकर्षक सौन्दर्यीकरण से नवस्वरूप और गंगा आरती जैसे विभिन्न आयोजनों के कारण पहले ही झील सांस्कृतिक धार्मिक पर्यटन का केंद्र बनी हुई है, नागरिकों में झील और शहर की स्वच्छता, सुंदरता व सुरक्षा के प्रति अधिक जागरूकता व नागरिक जुड़ाव हेतु इसके किनारे चकराघाट से लेकर गणेशघाट तक बने लगभग 500 मीटर विशाल घाट पर एक साथ 1 लाख 11 हजार 111 दीप प्रज्ज्वलित  किए गए तथा  नागरिकों ने भी अपने घरों से दीपक लाकर दीपदान किया। निगमायुक्त ने कहा कि  गंगा आरती के साथ देव दीपावली का यह भव्य दिव्य आयोजन सागर शहर की नई सांस्कृतिक पहचान बनेगा। उन्होंने सभी नागरिकों, समाजसेवी संगठनों और धार्मिक संस्थाओं से इस आयोजन में शामिल होने पर आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि जिस तरह काशी में देव दीपावली का आयोजन विश्वप्रसिद्ध है, उसी तरह सागर के चकराघाट की देव दीपावली आने वाले वर्षों में क्षेत्र की पहचान बनेगी। 


देव दीपावली आयोजन बना जनभागीदारी का उत्सव

निगमायुक्त श्री राजकुमार खत्री ने कहा कि देव दीपावली के आयोजन में विशाल जनसमूह की उपस्थिति से यह आयोजन जनभागीदारी का उत्सव बन गया है लाखा बंजारा झील सागर की पहचान है स्वच्छ सर्वेक्षण प्रतियोगिता में 10 वीं रैंक प्राप्त होने में ऐतिहासिक झील एवं नगरवासियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है उन्होंने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण में इस वर्ष सागर के नागरिकों ने नगर निगम के साथ मिलकर अच्छा प्रदर्शन किया और स्वच्छ सर्वेक्षण में पूरे देश में 10 वीं रैंक प्राप्त कर सागर को देश में नयी पहचान मिली ।  


कार्यक्रम में  शहर की समाजसेवी संस्थाओं, उत्सव समिति, ऑटो यूनियन, विचार संस्था, गायत्री परिवार, रीगल राईट काउंसिल,राष्ट्रीय हिंदू परिषद, सर्व ब्राह्मण समाज, महाकाल संगठन, अपनत्व सेवा समिति, सिंहस्थ एनजीओ सहित विभिन्न संस्थाओं ने भागीदारी कर इस आयोजन को यादगार बना दिया।

देव दीपावली के अवसर पर  हजारों की संख्या में विशाल जनसमूह की उपस्थिति में गंगा आरती का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के दौरान बहुत देर तक आतिशबाजी की गई जिसने विशाल जनसमूह का मन मोह लिया।

नगरनिगमाध्यक्ष वृन्दावन अहिरवार  देव दीपावली कार्यक्रम के आयोजन में उपस्थित हुए सभी अतिथियों, निगमायुक्त एवं नगर निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सफल आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया। 

कार्यक्रम के बाद एक घंटे में चकराघाट की सफाई की गई

नगर निगम की टीम द्वारा कार्यक्रम के‌ पश्चात चकराघाट स्थित आयोजन स्थल  सभी घाटों की 1 घंटे में  सफाई सुनिश्चित की गई। इस अवसर पर श्रीमती अनुश्री शैलेंद्र जैन, एम आई सी सदस्य अनूप उर्मिल,  धर्मेंद्र खटीक, रुपेश यादव, मेघा दुबे, पार्षद रितेश तिवारी रामू ठेकेदार, डाली सोनी, देवेंद्र अहिरवार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष जगनाथ गुरैया, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती संध्या भार्गव,विक्रम सोनी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं नागरिक गण उपस्थित थे।

Share:

इस संसार सभी का जन्म एक बार होता है पर ब्राह्मण दो बार जन्म लेता है : पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा ▪️शिक्षाविद् स्व.जगदीशप्रसाद पांडेय जन्मजयंती सम्मान समारोह एवं स्मारिका विमोचन कार्यक्रम

इस संसार सभी का जन्म एक बार होता है पर ब्राह्मण दो बार जन्म लेता है : पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा

▪️शिक्षाविद् स्व.जगदीशप्रसाद पांडेय जन्मजयंती सम्मान समारोह एवं स्मारिका विमोचन कार्यक्रम


तीनबत्ती न्यूज: 05 नवंबर, 2025

सागर: शिक्षाविद स्वर्गीय पं.श्री जगदीशप्रसाद पांडेय की स्मृति में  रविन्द्र भवन में आयोजित जन्मजयंती सम्मान समारोह एवं "बरगद होते है पिता" स्मारिका का विमोचन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के पूर्व मंत्री पं.अनूप मिश्रा ने कहा  सभी का जन्म एक बार होता है पर ब्राह्मण का जन्म दो बार होता है पहला जन्म मां के गर्भ से दूसरा जब गुरु के द्वारा यज्ञोपवीत धारण कराया जाता है इसलिए ही  ब्राह्मण द्विज कहा जाता है द्विज के अनेक नियम धर्म होते है इन्हीं के कारण ब्राह्मण श्रेष्ठ कहे जाते है । ऐसे ही शीर्ष ब्राह्मण थे स्वर्गीय जे पी पांडेय जी आज उनको स्मरण करके गौरवान्वित हैं।

भाजपा के जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी जी ने कहा सागर के कुशल मार्गदर्शक की स्मृति में इस कार्यक्रम आयोजन के लिए आयोजकों की सराहना करने ही हम आए है क्योंकि दादा पांडेय जी हमारे ही नहीं सारे सागर के मार्गदर्शक थे।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉक्टर हरिसिंह गौर केंद्रीय विवि के कुलगुरु प्रो बाई एस ठाकुर ने कहा स्वर्गीय पांडेय जी का परिवार बरगद वृक्ष की तरह ही है उनके बेटे बेटी सभी एक ही भवन में रहकर अलग अलग कार्यों में संलग्न है ये आजकल देखने को कम मिलता है पांडेय जी सार्थक शिक्षा परिवार के साथ समाज को देकर गए हैं।


कार्यक्रम में प्रमुख वक्ता माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय भोपाल के पूर्व कुलपति एवं पत्रकार  दीपक तिवारी ने कहा बाद और विवाद से जो व्यक्ति परे होता है उसको मै सही व्यक्ति मानता हूँ और इसी संदर्भ में पांडेय जी की बात कर रहा हूं वो बाद और विवाद से परे अदभुद थे। मैने अनेक बार उनसे कृषि,शिक्षा और महिला उत्थान पर विचार विमर्श किया है। सारस्वत अतिथि अवंतीबाई विश्वविद्यालय सागर के कुलगुरु प्रो विनोद मिश्रा ने कहा शिक्षा से जुड़ा व्यक्ति समाज निर्माण करता है वो अनुशासित होता है समय का पाबंद होता है और अपने शिष्यों अधीनस्थों का परिवार की तरह ध्यान रखता है ये सारे गुण पंडित श्री जे पी पांडेय जी में थे।कार्यक्रम में आमंत्रित अतिथि विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन के पूर्व कुलपति अखिलेश पांडेय ने कहा आज के आधुनिक परिवार में जो बिखराव हो रहा है उसमें भी अपने बहुत बड़े परिवार को जोड़कर रखने वाले स्वर्गीय पांडेय जी अक्षय बट वृक्ष ही थे। एस वी एन विवि के संस्थापक कुलपति डॉ अनिल तिवारी ने कहा शिक्षा के साथ साथ अच्छी समाजसेवा भी की जा सकती है ये मुझे पांडेय जी ने सिखाया है वो हमारे समाज के आदर्श व्यक्तित्व थे।कार्यक्रम को अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया।स्वागत भाषण बुंदेलखंड युवा मंच के अध्यक्ष पं. भरत तिवारी ने दिया, इंकमीडिया के डायरेक्टर आशीष द्विवेदी ने मंच से पांडेय जी का जीवन परिचय प्रस्तुत किया,सरस्वती बंदना का गायन मुकेश तिवारी एवं पूजन मंत्रोच्चार रामगोविन्द शास्त्री,रामचरण शास्त्री श्रीहरि,बालमुकुंद शास्त्री,रमाकांत त्रिवेदी,चतुर्भुज पांडेय,भगवत शास्त्री,श्रीराम दुबे आदि ने किया।बरगद होते हैं पिता स्मारिका का विमोचन उपरांत उसकी लेखिका डॉ मीनू पांडेय ने पुस्तक में समाहित सभी पक्षों का विस्तृत उल्लेख बताया।


विभिन्न प्रकल्प के स्थापित पांच व्यक्तियों को सम्मानित किया गया

कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य के लिए पांच लोगों को सम्मानित किया गया । जिनमें मानसमणि सम्मान पुरोहित पुजारी विद्वत संघ के अध्यक्ष पं.शिवप्रसाद तिवारी,वयो श्रेष्ठ सम्मान जी एल छत्रसाल अध्यक्ष पेंशनर समाज, प्रेरक शिक्षक सम्मान सतीश पांडेय प्राचार्य बरारू, साहित्य सृजन सम्मान पवन रजक कवि नरयावली, जीव सेवा सम्मान परांग शुक्ला और बासु चौबे को दिया गया।


पुरोहित पुजारी संघ और ब्राह्मण समाज की ओर से पप्पू तिवारी,रघु शास्त्री,रानू तिवारी,योगेश दीक्षित द्वारा पांडेय परिवार को श्रद्धांजलि पत्र भेंट किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ अमरकुमार जैन ने किया। आभार पं.मनोज पाण्डेय ने व्यक्त किया। इस अवसर पर श्यामलम के अध्यक्ष उमाकांत मिश्रा ,सुशील पांडेय, डॉ दिवाकर मिश्रा,इंजीनियर राजेंद्र सिलाकारी, विवेक तिवारी,प्रभात पाण्डेय,प्रवीण पाण्डे, डॉ श्याममनोहर सिरोठिया,सुखदेवप्रसाद ,योगाचार्य विष्णु आर्य, तिवारी,मनीष पांडेय,उमेश सराफ, पूरण सिंह राजपूत सहित बड़ी संख्या में साहित्य और समाज संगठनों के लोग उपस्थित रहे।

Share:

रामानंदी परम्परा का मठ श्री वृन्दावन बाग सनातन संस्कृति को आगे बढ़ा रहा है : पातालपुरी पीठ के पीठाधीश्वर श्री बालकदास जी ▪️नेताओं और कॉलोनाइजर की नजर वृन्दावन बाग मठ की जमीन पर: लेकिन हम सनातन का केंद्र बनाएंगे : महंत नरहरिदास महाराज

रामानंदी परम्परा का मठ श्री वृन्दावन बाग सनातन संस्कृति को आगे बढ़ा रहा है : पातालपुरी पीठ के पीठाधीश्वर श्री बालकदास जी

▪️नेताओं और कॉलोनाइजर की नजर वृन्दावन बाग मठ की जमीन पर: लेकिन हम सनातन का केंद्र बनाएंगे : महंत नरहरिदास महाराज


तीनबत्ती न्यूज: 05 नवंबर, 2025

सागर: पातालपुरी पीठ के पीठाधीश्वर जगदगुरू श्री बालकदास जी महाराज ने कहा है कि धार्मिक मठ और मंदिर सनातन संस्कृति के केंद्र होते है। इनके माध्यम से हमारी संस्कृति और परंपराएं आगे नई पीढ़ियों को जोड़ने का दायित्व होता है। सागर ने रामानंदी परम्परा का श्री वृन्दावन बाग मठ इसको निभा रहा है । वृन्दावन बाग मठ राष्ट्र ,समाज और धर्मसेवा के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रहा है। इसके कुछ प्रकल्प शुरू होने वाले है जो मठ की गरिमा को बढ़ाएंगे। वृन्दावन बाग मंदिर में चल रहे श्री रामचरित मानस सम्मेलन में पधारे  बालकदास जी महाराज आज मीडिया से चर्चा की। इस मौके पर वृन्दावन बाग के महंत नरहरिदास जी ने मठ की जानकारी दी।

समाज राष्ट्र और धर्म की सेवा

उन्होंने बताया कि हमारा उद्देश्य नई पीढ़ी की सनातन संस्कृति से जोड़ना और आगे बढ़ाना है। नई पीढ़ी दूर होती जा रही है। लेकिन अब बदलाव भी आ रहा है। युवा लोग जुड़ने लगे है। उन्होंने कहा कि हम  वर्ग भेद नहीं मानते है। सभी वर्ग संस्कृत वेद आदि पढ़े। इसके साथ जरूरी यह भी है कि जो परम्परा और अनुशासन है उसका पालन भी साधक करे। पातालपुरी पीठ इनको आगे बढ़ा रही है। जिसका उद्देश्य समाज राष्ट्र और धर्म की सेवा करना है।


वैष्णव गौरव की उपाधि से सम्मानित होंगे श्री नरहरिदास जी

उन्होंने बताया कि वृन्दावन बाग मठ के प्रकल्पों का आज अवलोकन किया है। मठ द्वारा सराहनीय प्रयास सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए किए जा रहे है। आने वाले समय में स्कूल, अस्पताल और धार्मिक प्रचार भी होगा। इसके लिए मठ के महंत श्री नरहरीदास जी को वैष्णव गौरव की उपाधि से सम्मानित किया जायेगा। 

संपूर्ण नेताओं और कॉलोनाइजर की नजर संपति पर : सनातन संस्कृति का केंद्र बनाएंगे 

वृन्दावन बाग के महंत श्री नरहरीदास ने बताया कि सागर की प्राईम लोकेशन पर जमीन आदि होने से नेताओं और कॉलोनाइजर की नजर है। हमारा उद्देश्य जमीन को मठ के अधीन कर उसको सेवा प्रकल्पों को शुरुआत करने की है। गरीब बच्चों को शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं देना शामिल है। इसके साथ ही तिली चौराहे के पास की 20 एकड़ की जमीन पर वेद, रामचरित मानस  और संत परम्पराओं का पठन पाठन आदि कराने  की योजना है। इसके साथ मठ की सारी संपति को अतिक्रमण से मुक्त कराकर सुरक्षित करना बड़ा दायित्व है। कुछ मामले अदालत में विचाराधीन है। हमें अदालत के आदेश का इंतजार है। हमारा लक्ष्य वृन्दावन बाग मठ को सनातन संस्कृति का केंद्र बनाना है। इसे पूरा करने में सभी। की मदद भी लेंगे।

वृंदावन बाग में  रामचरित मानस सम्मेलन का समापन


श्री देव वृंदावन बाग मठ में साकेत वासी महंत हरिभजन दास एवं महंत श्याम बिहारी दास की पुण्य स्मृति में  आयोजित पांच दिवसीय रामचरित मानस सम्मेलन के समापन अवसर पर मठ के महंत नरहरिदास महाराज को "वैष्णव गौरव" की उपाधि से संतों, महात्माओं की उपस्थिति में सम्मानित किया गया।
रामचरित मानस सम्मेलन के दौरान श्रीमद जगतगुरू बालक देवाचार्य जी महाराज काशी, एवं मारुति किंकर जी महाराज काशी ने मंच पर श्री वृंदावन बाग मठ के पीठाधीश्वर नरहरिदास  को शाल, श्री फल एवं सम्मान पत्र भेंटकर "वैष्णव गौरव" की उपाधि से सम्मानित किया। इस अवसर पर जगद‌गुरु बालक देवाचार्य ने कहा कि संकल्प लेकर उसे पूरा करने का सामर्थ्य  महंत नरहरीदास जैसे विरले लोगों में ही होता है। उन्होंने देव वृंदावन बाग मठ के विकास का जो संकल्प लिया था उसे एक वर्ष में ही पूर्ण करके दिखा दिया। बालक देवाचार्य ने बताया कि विगत एक वर्ष में महंत जी ने गौलोक वासी  महंत श्री श्याम बिहारी दास की परंपरा को जारी रखते हुए अपने प्रयासों से साधु, संत, गौ सेवा का निरंतर कार्य किया तो मठ के विकास में परिक्रमा मार्ग, गजपथ, राजपथ, भक्त निवास, संत निवास, भोजन शाला, गौ शाला, वृंदावन गार्डन, उत्तरी एवं दक्षिणी द्वार, मानस मंच एवं वृंदावन बाग के अधीनस्थ मंदिरों का विकास, सौंदर्यीकरण का कार्य किया  है। इन्हीं कार्यों के चलते वृंदावन बाग मठ  दिव्य और भव्य नजर आने लगा है। 
तिली तिराहा स्थित मठ की जमीन पर सर्वसुविधायुक्त आश्रम बनाने का संकल्प भी महंत हरिदास ने लिया है। इस आश्रम में शहर में घूमने वाले भिक्षुकों, अनाथ बच्चों, वृद्धों को आश्रय दिया जाएगा। मंहत श्री की  इन्हीं सेवाओं के चलते उन्हें "वैष्णव गौरव" की उपाधि से सम्मानित किया गया।

हजारों श्रोताओं ने किया मानस श्रवण

राम चरित मानस सम्मेलन के पांचवें एवं अंतिम  दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए और मानस मर्मज्ञ पातालपुरी पीठाधीश्वर रामबालक दास  महाराज काशी, श्रीमद जगद्‌गुर श्री मारुति  किंकर काशी, सूरदास जी रामायणी दमोह, मानस भास्कर  पं. विद्यासागर पाण्डेय काशी एवं मानस माधुरी राजकुमारी महोबा की वाणी  से रामचरित मानस के अनसुने पहलुओं को सुनकर खुद को कृतार्थ किया।

तीन सौ साधु संतों को दी विदाई

वृंदावन बाग मठ में देश के विभिन्न प्रांतों से लगभग तीन सौ से अधिक साधु संत शामिल हुए। मानस सम्मेलन के समापन अवसर पर महंत नरहरिदास ने सभी साधु संतों को कंबल, द्रव्य दक्षिणा एवं श्री फल भेंटकर सम्मानित किया एवं भावभीनी विदाई दी। मानस सम्मेलन का संचालन आचार्य चंद्रभान तिवारी एवं डॉक्टर देवेंद्र गुरु ने किया।

_______________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे



 
Share:

प्रतिभावान बच्चों को अपना टेलेंट दिखाने का अवसर यह प्रतियोगिता : मंत्री गोविंद राजपूत ▪️सागर में सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ, 51 दिनों तक चलेगा

प्रतिभावान बच्चों को अपना टेलेंट दिखाने का अवसर यह प्रतियोगिता :  मंत्री गोविंद राजपूत

▪️सागर में सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ, 51 दिनों तक चलेगा 


तीनबत्ती न्यूज:  05 नवंबर 2025

सागर जिला मुख्यालय पर सागर संसदीय क्षेत्र का सांसद खेल महोत्सव का भव्य शुभारंभ किया गया। लगभग डेढ़ माह तक चलने वाले इस महोत्सव का समापन 25 दिसंबर को होगा। इस सांसद खेल प्रतियोगिता में ग्राम पंचायत से लेकर संसदीय क्षेत्र स्तर तक विभिन्न खेलों का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर खाद्य  मंत्री  गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि देश में होनहार बच्चों की कमी नहीं है केवल उन्हें मंच देने की आवश्यकता है ताकि वह अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें यह कार्य  प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा इस प्रतियोगिता के माध्यम से शुरू किया गया है और देश के गांव-गांव के प्रतिभावान बच्चों को खेल का मंच उपलब्ध कराने के लिए देश भर में सांसद खेल प्रतियोगिताएं कराई जा रही हैं जिनके माध्यम से पहले गांव फिर ब्लॉक और ब्लॉक के बाद जिला और जिला के बाद लोकसभा स्तर पर होनहार खिलाड़ियों का चयन किया जा सके।  

सांसद खेल महोत्सव कार्यक्रम के अध्यक्षता करते हुए सागर सांसद श्रीमती लता वानखेड़े ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और खेल मंत्री श्री मनडाविया का प्रयास है कि गांव की मिट्टी में खेलने वाला बच्चा भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना और पूरे देश का नाम रोशन करें इसलिए ऐसी बच्चों को मंच प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री द्वारा सांसद खेल प्रतियोगिताओं का देश भर में आयोजन कराया जा रहा है।यह प्रतियोगिता 25 दिसंबर तक चलेगी और इसमें गांव-गांव से खिलाड़ी चुनकर पहले पंचायत स्तर पर फिर ब्लॉक स्तर पर फिर विधानसभा स्तर पर और उसके बाद लोकसभा स्तर पर भाग लेंगे। विधानसभा स्तर पर माननीय विधायकों के नेतृत्व में चलती रहेगी और 25 दिसंबर को इसका समापन होगा।      


कार्यक्रम में नरयावली विधायक  प्रदीप लारिया ने भी खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करते हुए सांसद की इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि प्रतियोगिता के माध्यम से गांव स्तर के खिलाड़ी चुनकर आएंगे और उन्हें भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा उन्होंने क्रांति गौड का जिक्र करते हुए कहा कि इससे सिद्ध होता है कि सामान्य खिलाड़ी भी अपनी प्रतिभा के बल पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंच सकता है। कार्यक्रम को कुरवाई विधायक श्री हरिसिंह सप्रे और सागर जिला अध्यक्ष  श्याम तिवारी ने भी संबोधित किया 

सांसद खेल प्रतियोगिता में 10 खेल खेले जाएंगे। जिसमें क्रिकेट, वॉलीबॉल, हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन, कबड्डी, खो खो, शतरंज , रस्साकश्सी, एथलेटिक्स।

ये रहे शामिल

 इस अवसर पर नगर निगम अध्यक्ष श्री वृंदावन अहिरवार,  जिला अध्यक्ष श्री संध्या भार्गव, श्री हरिराम सिंह ठाकुर, श्री मुकेश तिवारी कुरवाई, मकरोनिया नगर पालिका अध्यक्ष श्री मिही लाल अहिरवार, सांसद खेल महोत्सव के समन्वयक श्री अनिल तिवारी , प्रभु दयाल पटेल,प्रदीप पाठक, श्रीमती तृप्ति ठाकुर, विनोद तिवारी, नरेश यादव, श्री उमेश सिंह केवलारी संतोष ठाकुर बीना, रामेश्वर नामदेव निकेश गुप्ता, देवेंद्र फुसकेले, रवि ठाकुर, शिवकुमार यादव, आशा लता सिलाकारी, लक्ष्मण सिंह ठाकुर विक्रम सोनी धीरज सिंह मौर्य जगन्नाथ गुरैया,  आमजन उपस्थित रहे।______________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे

Share:

डा गौर विश्वविद्यालय : मेंटेनेंस के अभाव में जर्जर होते आवास: किराए के मकानों में रहे शिक्षक ▪️कई फीट लंबे उगे पेड़ पौधे, जहरीले जीवजंतु पनपे

डा गौर विश्वविद्यालय : मेंटेनेंस के अभाव में जर्जर होते आवास: किराए के मकानों में रहे शिक्षक

▪️कई फीट लंबे उगे पेड़ पौधे, जहरीले जीवजंतु पनपे


तीनबत्ती न्यूज: 05 नवंबर, 2025

सागर। डॉ. हरीसिंह गौर केन्द्रीय विवि सागर ( Dr Gour University Sagar ) में देखरेख के अभाव में शिक्षकों के लिए आवंटित होने वाले पचास से अधिक आवासों की हालत बेहदजर्जर होती जा रही है। बदहाली का शिकार बने इन आवासों का लंबे समय से मेंटेनेंस नहीं हुआ। दूसरी तरफ शिक्षक इनमें रहने की बजाय शहर में रहने मजबूर है। पूर्व कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता के कार्यकाल में इन भवनों को मरम्मत के लिए कोई राशि आवंटित नहीं को गई। वर्तमान में भी यही स्थिति बनी हुई है। विवि में लगभग एक दशक पहले कैंपस स्थित शिक्षकों के आवास की मरम्मत के लिए राशि जारी हुई थी और कुछ आवासों में मरम्मत भी कराई गई थी। 




देखरेख का अभाव, पैसा नहीं हुआ आवंटित

डा गौर विवि में बने आवासी का पिछले कुछ साल से राशि नहीं मिलने से रखरखाव नहीं हुआ। कुछ का मेंटेनेंस हुआ। लेकिन उसके बाद से इन भवनों को लावारिश अवस्था में छोड दिया गया है जिससे कई आवास इस हालत में है कि उनमें बड़े-बड़े पेड़ उग आए है और इन मकानों के अंदर जाना भी आसान नहीं है। गेट पर ताले और अंदर बड़े बड़े पेड़ उगे हुए है। मकान से ऊंचे उठ गए है। कई आवासों में घुसने तक जगह नहीं बची है। 


देखरेख की जिम्मेदारी

आवासों की देखरेखऔर मरम्मत की जिम्मेदारी विवि इंजीनियरिंग विभाग के पास है। लेकिन राशि के अभाव में यह विभाग भवनों की देखरेख नहीं कर पा रहा है। कुछ माह पहले विवि प्रशासन के निनर्देश पर आवास आवंटन समिति ने 55 से अधिक शिक्षकों को आवास आटित किये थे किन्तु आवासों की खराब हालत देखकर 52 शिक्षकों ने इन आवासों में रहने पर असमर्थता जताते हुए अपने आवंटन निरस्त करा लिए। 


उसके बाद से आवास लावारिश स्थिति में है पेड़ पौधे कचरा, क्षतिग्रस्त दिवारे, आवास के अंदर रहने वाले जीवजन्तु और उनकी तरफ ध्यान देने की किसी को फुर्सत नहीं है। विवि में इंजीनियरिंग विभाग में कर्मचारियों की संख्या लगातार कम होती जा रही है। फंड के अभाव और कम कर्मचारियों के कारण कैंपस स्थित इन आवासों की देख रेख नहीं हो पा रही है यही हाल टीचर्स हॉस्टल का भी है वहां भी कमरे क्षतिग्रस्त हो रहे है। विवि के वर्तमान कुलसचिव एस पी उपाध्याय और वर्तमान प्रभारी कुलपति प्रो. वाईएस ठाकुर को भी इन क्षतिग्रस्त आवासों की मरम्मत कराने में कोई रुचि नहीं है। विवि के जिम्मेदार अधिकारी प्रो. नीलिमा गुप्ता के कार्यकाल में आवास मरम्मत कार्य के लिए राशि आवंटित कराने के मामले में क्यों चुष्पी साधे रहे यह भी शोथ का विषय है। देखरेख के अभाव में करोड़ों रुपए कीमत वाले यह आवास जर्जर और अनुपयोगी होते जा रहे हैं।


_______________


____________________________

___________
Editor: Vinod Arya
संपादक :विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
________
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने   सोशल मीडिया प्लेटफार्म से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे

Share:

कमिश्नर ने की स्मार्ट सिटी योजना के कार्यों की समीक्षा : आयुक्त नगर निगम ने दी विस्तृत जानकारी: 887 करोड़ के काम हुए पूरे

कमिश्नर ने की स्मार्ट सिटी योजना के कार्यों की समीक्षा :  आयुक्त नगर निगम ने दी विस्तृत जानकारी: 887 करोड़ के काम हुए पूरे



सागर, 04 नवंबर 2025
कमिश्नर सागर संभाग  अनिल सुचारी ने आज कमिश्नर कार्यालय में आयोजित बैठक में सागर नगर निगम क्षेत्र में कराए जा रहे स्मार्ट सिटी योजना एवं अन्य योजनाओं के कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा बैठक में आयुक्त नगर निगम सागर एवं मुख्य कार्यकारी निदेशक स्मार्ट सिटी योजना राजकुमार खत्री ने सागर नगर निगम क्षेत्र में स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत कराए जा रहे निर्माण कार्यों की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि 2018 में सागर नगर निगम में स्मार्ट सिटी योजना प्रभावशाली हुई थी। इस योजना के अधिसंख्य निर्माण कार्य पूर्णता की ओर हैं। उन्होंने बताया कि स्मार्ट सिटी योजना के कुछ अपूर्ण कार्यों को पूर्ण करने की कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।
_________

खबर देखने क्लिक करे

________

887 करोड़ के काम हुए पूरे

बैठक में आयुक्त नगर निगम ने द्वारा कराए जा रही विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि स्मार्ट सिटी योजना के तहत लगभग 887 करोड़ के 96 कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं तथा 4 अन्य कार्य पूर्णता की ओर हैं। बैठक में नगर निगम द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम द्वारा अमृत योजना के अंतर्गत विभिन्न कार्य कराए जा रहे हैं। वहीं कनेरा देव तथा मैनपानी में विभिन्न योजनाओं के आवास बनाए जा रहे हैं। इन आवासों में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों के आवास भी शामिल हैं।

सीवर का कार्य प्रस्तावित

उन्होंने बताया कि अमृत योजना के तहत राजघाट में पिचिंग का निर्माण, सड़क विकास, प्लांटेशन एवं अन्य कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि राजघाट में पाइप लाइन बिछाने का कार्य प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि सागर नगर निगम क्षेत्र में सीवर लाइन का कार्य भी किया जाना प्रस्तावित है।

 ई-बस सेवा शुभारंभ जल्दी

बैठक में आयुक्त नगर निगम ने बताया कि सागर नगरीय क्षेत्र में आगामी महीनों में ई-बस सेवा शुभारंभ की जा रही है। इसके लिए लगभग 32 बसें नगरीय क्षेत्र के 10 रूटों में चलाई जाएंगी। उन्होंने बताया कि ई-बसों के लिए डिपो बनाने की प्रक्रिया भी जारी है। बैठक में कमिश्नर ने सागर नगर निगम क्षेत्र में गीता भवन के लिए स्थल चिन्हित कर गीता भवन निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ करने के भी निर्देश आयुक्त नगर निगम को दिए। बैठक में आयुक्त नगर निगम एवं कार्यकारी निदेशक स्मार्ट सिटी श्री राजकुमार खत्री ने सागर नगर निगम में प्रारंभ की गई ई-अटेंडेंस के संबंध में जानकारी दी।
Share:

Sagar: कार्यों का निराकरण समय सीमा में नहीं करने पर 28 पंचायत सचिवों पर लगा जुर्माना

Sagar: कार्यों का निराकरण समय सीमा में नहीं करने पर  28 पंचायत सचिवों पर लगा जुर्माना


तीनबत्ती न्यूज:  03 नवम्बर 2025
सागर: कलेक्टर  संदीप जी आर के आदेशानुसार अपने कार्यों के प्रति लापरवाही और प्रकरणों का निराकरण समय सीमा के अंदर नहीं करने पर 28 पंचायत सचिवों पर लगाया जुर्माना।  

जैसीनगर जनपद पंचायत अंतर्गत तालचिरी ग्राम पंचायत सचिव मनमोहन जोशी, जेरा ग्राम पंचायत सचिव ओमप्रकाश सिंह, बक्सवाहा ग्राम पंचायत सचिव आशाराम साहू, बेरखेरी मढ़िया ग्राम पंचायत सचिव  अमित चौबे, जैसीनगर ग्राम पंचायत सचिव नरेन्द्र बचलह, मसुरयाई ग्राम पंचायत सचिव रामकुमार खजुरिया। राहतगढ़ जनपद पंचायत अंतर्गत झिला ग्राम पंचायत सचिव नंदराम राय, दिनायकी ग्राम पंचायत सचिव संजय शर्मा। शाहगढ़ जनपद पंचायत अंतर्गत बसौना ग्राम पंचायत सचिव नरेन्द्र यादव, नौराज ग्राम पंचायत सचिव डालसिंह लोधी, सादागिर ग्राम पंचायत सचिव पवन जैन। जनपद पंचायत देवरी अंतर्गत दीना ग्राम पंचायत सचिव रामअवतार यादव, रायखेड़ा ग्राम पंचायत सचिव दीपक खत्री, बेलढाना ग्राम पंचायत सचिव वीरेन्द्र सिंह लोधी। रहली जनपद पंचायत अंतर्गत धौनाई ग्राम पंचायत सचिव दुष्यंत सिंह घोसी, गुडाकला ग्राम पंचायत सचिव परशोत्तम पटेल, खेजरा रहली ग्राम पंचायत सचिव अनिल कुमार चौबे, बरखेरा ग्राम पंचायत सचिव संतोष पटेल। बण्डा जनपद पंचायत अंतर्गत बम्हौरी ग्राम पंचायत सचिव रघुनाथ सिंह, हिनौता उबारी ग्राम पंचायत सचिव हेमंत चढार, हनौता सहावन ग्राम पंचायत सचिव मुकेश सिंह लोधी, खारमउ ग्राम पंचायत सचिव कृष्णकुमार पतशरिया, मोरा खुर्द ग्राम पंचायत सचिव रामदीन यादव, चारौधा ग्राम पंचायत सचिव भगवान सिंह लोधी। केसली जनपद पंचायत अंतर्गत नयानगर ग्राम पंचायत सचिव नरेन्द्र पाल, कुसमी ग्राम पंचायत सचिव कमल अहिरवार। जनपद पंचायत खुरई बिलैया ग्राम पंचायत सचिव आशाराम अहिरवार, आसोलीघाट ग्राम पंचायत सचिव विजय सिंह ठाकुर के द्वारा समय सीमा में आवेदनों का निराकरण न करने हेतु अर्थदंड की कार्यवाही की गई है। सचिव का यह कार्य लोक सेवा गांरटी अधिनियम 2010 की धारा 7 (क) का उल्लंघन हैं। अतएव सचिव के द्वारा आवेदन को विलंब करने पर दंड स्वरूप 250 रुपए प्रतिदिवस के मान से जुर्माना लगाया गया। साथ ही उक्त जुर्माना राशि को तीन दिन के अंदर जमा करने का आदेश दिया गया।
Share:

गहोई वैश्य समाज सागर के अध्यक्ष चुने गए सुरेन्द्र सुहाने

गहोई वैश्य समाज सागर के अध्यक्ष  चुने गए सुरेन्द्र सुहाने


तीनबत्ती न्यूज: 03 नवंबर,2025

सागर, श्री गहोई वैश्य समाज संचालक मंडल सागर की बैठक संरक्षक श्री नर्मदा प्रसाद ददरया की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से  सुरेन्द्र सुहाने को पुनः अध्यक्ष चुना गया। नवीन कार्यकारिणी में ‌सर्वसम्मति से संरक्षक नर्मदा प्रसाद ददरया ,  ओमप्रकाश रूसिया, उपाध्यक्ष डा राजेंद्र चौदा, सचिव  संजीव कठल,  उपसचिव सचिन सिपोलया, कोषाध्यक्ष वीरेन्द्र सुहाने अगरबत्ती , मीडिया प्रभारी शरद गुप्ता ( विशवारी )  चुने गए।

यह भी पढ़ें: ABSS: थाईलैंड में चमकी सागर की आस्था: कथक नृत्य में जीता दूसरा स्थान, बढ़ाया प्रदेश का मान

बैठक में श्री सुहाने ने कहा कि समाज में रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए कार्य करने पर जोर दिया। उपाध्यक्ष डा चौदा ने नवयुवक मंडल के तत्वावधान में ठंड के मौसम में गरीबों को कंबल वितरित करने पर जोर दिया । बैठक में महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती रश्मि खरया , नवयुवक मंडल अध्यक्ष सॄजन चंदन सुहाने ने समाज को आगे बढ़ाने कार्य करने पर जोर दिया। 

यह भी पढ़ें: श्री देव राधा माधवलाल जी गेड़ा जी ट्रस्ट, सागर द्वारा छात्रवृत्ति बांटी गई

----- ---------+

यह भी पढ़ें: Sagar: गहोई वैश्य समाज और ट्रस्ट के चुनाव सम्पन्न


बैठक में सदस्य मोहन रूसिया, महेश इटोरिया, आनंद ददरया, प्रद्युम्न छिरोलिया, सुधीर झुड़ेले, रमेश इटोरिया, निकेश गुप्ता, राजेंद्र कुरेले, आशीष ददरया, अटल सरावगी मौजूद थे।  अंत में सभी पदाधिकारियों का पुष्पहार से स्वागत किया गया।

Share:

www.Teenbattinews.com

Archive