Editor: Vinod Arya | 94244 37885

Sagar Crime : कपड़ा व्यापारी विक्की मोगली ने सल्फास खाकर आत्महत्या की : सूदखोरों से तंग आकर ▪️परिजनों और क्षेत्र वासियों ने शव रखकर किया चक्काजाम

Sagar Crime : कपड़ा व्यापारी विक्की मोगली ने सल्फास खाकर आत्महत्या की : सूदखोरों से तंग आकर

▪️परिजनों और क्षेत्र वासियों ने शव रखकर किया चक्काजाम



          (देखे वीडियो)

तीनबत्ती न्यूज: 06 फरवरी ,2026
सागर : मध्यप्रदेश के सागर शहर में एक प्रतिष्ठित कपड़ा व्यापारी विकास विक्की जैन मोगली ने सल्फास खाकर सुसाईड कर ली 
परिजनों के मुताबिक विक्की को सूदखोर परेशान कर रहे थे। इस घटना के बाद जैन समाज में आक्रोश फैला है। नाराज लोगों ने सूदखोरों पर कार्रवाई की मांग को लेकर शव रखकर चक्काजाम किया। विक्की जैन भाजपा नेता संजय जैन लाट के छोटे भाई थे। 
---------------
वीडियो देखने क्लिक करे


-----------------

गुरुवार की शाम को खाया जहर

सागर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में बाहुबली कॉलोनी निवासी प्रतिष्ठित रेडीमेड कपड़ा व्यापारी विकास जैन उर्फ विक्की मोगली ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिवार वालों ने भाग्योदय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान गुरुवार की  रात को विकास जैन की मौत हो गई। परिजनो ने बताया कि मृतक विकास कर्ज को लेकर परेशान रहता था। उसने शहर के कुछ लोगों से कर्ज ले रखा था। प्रदर्शन के दौरान परिजनों ने कुछ लोगों के नाम बताए है।


शव रखकर किया चक्काजाम

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा बनाया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिवार वालों को सौंप दिया। जिसके बाद परिजनों ने माता मढ़िया तिराहे के पास सड़क पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया।
उन्होंने पैसों के लेनदेन में कुछ लोगों पर व्यापारी को परेशान करने का आरोप लगाया है। परिजनों ने मामले में जांच कर उक्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। 


चक्काजाम की सूचना पर कातवाला आर मातानगर थान की पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों को समझाइश देकर मामला शांत कराया। मामले में सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद परिजन माने और चक्काजाम खत्म किया। शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए चले गए। ठान प्रभारी मनीष सिंघल ने बताया कि मामले की कोतवाली थाना पुलिस मामला दर्ज कर सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

10-12 परसेंट के ब्याज के साथ रकम मांग रहे थे पार्टनर, जान से मारने की धमकी दी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मृतक के भाई सुधीर जैन का आरोप है कि महेंद्र राय सीहोरा, कमलेश साहू स्मार्ट बार, गंगा सागर केशरवानी व अन्य लोग उसके भाई को पैसों को लेकर परेशान कर रहे थे। महेंद्र राय ने गुरुवार की शाम भाई को धमकाया था। सुबह विक्की की पत्नी ने मुझे यह बात बताई। मैं, उसे जब अस्पताल ले जा रहा था तब रास्ते में विक्की ने मुझे बताया कि मैंने परेशान करने वाले 8-10 लोगों के नाम डायरी में लिखे हैं। मृतक के भाई का आरोप है कि उसके भाई के कुछ पार्टनर और सूदखोर उसे परेशान करते हुए 10-12 प्रतिशत ब्याज के साथ स्कम लौटाने के लिए दबाव बना रहे थे। भाई संजय जैन लाट ने कहा कि हम जल्द नामों की डायरी पुलिस को देंगे। 

कमलेश साहू ने कहा :मेरे पारिवारिक संबंध

प्रताड़ना के आरोपों के संबंध में कमलेश साहू का कहना है कि मेरे विक्की से पारिवारिक संबंध रहे हैं। वह मेरी पत्नी से राखी बंधवाता था। जब उसकी तबीयत बिगड़ने की सूचना मिली तो मैंने उसके भाई संजय को फोन लगाकर खुद बात की। मेरा उससे पैसों का या ब्याज का कोई लेन देन नहीं था। महेंद्र राय, गंगा केशरवानी का पक्ष जानने की कोशिश की तो महेंद्र का मोबाइल बंद आ रहा था और केशरवानी से बात नहीं हो सकी।


Share:

कभी भी किसी साधु - संत और भगत का अपमान नहीं हो इसके परिणाम भी झेलना पड़ते है : पूज्य श्री प्रेमभूषण जी महाराज ▪️सत्संग की वाणी से मिली अनुभूतियां हमारा सार्मथ्य है : मंत्री प्रहलाद पटेल ▪️पूर्णाहुति की कथा 06 फरवरी को : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान व डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ल शामिल होंगे

कभी भी किसी साधु - संत और भगत का अपमान नहीं हो इसके परिणाम भी झेलना पड़ते है : पूज्य श्री प्रेमभूषण जी महाराज

▪️सत्संग की वाणी से मिली अनुभूतियां हमारा सार्मथ्य है :  मंत्री प्रहलाद पटेल

▪️पूर्णाहुति की कथा 06 फरवरी को : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान व डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ल शामिल होंगे


तीनबत्ती न्यूज: 05 फरवरी, 2026

सागर: दुनिया में केवल सनातन धर्म ही तप करने की उचित प्रेरणा देता है। हमारे लगभग सभी सद्ग्रंथ यही बताते हैं कि बिना तप के कुछ भी प्राप्त नहीं होता है। हमारी संस्कृति यह सिखाती है कि तप करने में ही सुख है, भोग में नहीं। मनुष्य की योनि तप करने के लिए ही है। जीव की बाकी की सभी योनियां भोग योनि कही जाती हैं। उक्त बातें मध्य प्रदेश के सागर स्थित रुद्राक्ष धाम में निर्मित भव्य कथा मंडप में सप्त दिवसीय श्री राम कथा का गायन के छठे सत्र में पूज्य श्री प्रेमभूषण जी महाराज ने व्यासपीठ से कथा वाचन करते हुए कहीं। छठे दिवस पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने रुद्राक्ष धाम मंदिर प्रांगण में आयोजित श्रीराम कथा के मंच पर पहुंच कर व्यास पीठ और श्री रामायण जी की पूजन आरती की और अपना उद्बोधन दिया। इस अवसर पर सिरोंज विधायक  उमाकांत शर्मा, बंडा विधायक  वीरेन्द्र सिंह, देवरी विधायक  बृजबिहारी पटैरिया सहित अनेक विधायकों, पूर्व विधायकों, जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ पत्रकारों ने कथा श्रवण कर व्यासपीठ व श्री रामायण जी का आरती पूजन किया। पूज्य श्री के मीडिया प्रभारी तारकेश्वर मिश्रा ने बताया कि पूर्णाहुति सत्र की कथा शुक्रवार को सुबह 10ः00 बजे से 1 बजे तक होगी और इसके बाद दोपहर 1 बजे से विशाल भंडारा प्रसादी का आयोजन किया गया है। समापन दिवस पर केन्द्रीय कृषि कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान, उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल सहित अनेक अतिथि कथा आयोजन में शामिल होंगे।

मंगल वन यात्रा के प्रसंगों का गायन

सरस् श्रीराम कथा गायन के लिए लोक ख्याति प्राप्त प्रेममूर्ति प्रेमभूषण जी महाराज ने मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह के पावन संकल्प से आयोजित रामकथा के क्रम में भगवान की मंगल वन यात्रा के प्रसंगों का गायन करते हुए कहा कि श्रद्धा में अर्पण और समर्पण हो तो श्रद्धा अवश्य फल प्रदान करती है। हम जो करते हैं उस पर हमें ही विश्वास नहीं होता है तो फिर कैसे भगवान का दर्शन होगा। खटपट मिटे तो झटपट दर्शन होगा। लाख कोई समझाए भटकना नहीं है। जो इष्ट हैं उनमें केवट भैया और शबरी मैया की तरह से निष्ठ रहना है। सुग्रीव जी की तरह नहीं बनाना है। भगवान से मिलने के बाद भी संसार में  लिपट कर भगवान को ही भूल  गए।


महाराज श्री ने कहा कि जीव को मानव शरीर स्वयं की पहचान करने और भगवान का भजन करने के लिए मिला होता है। जैसे-जैसे भगवान के भजन की ओर मनुष्य बढ़ता जाता है, संसार का भौतिक सुख उससे अपने आप दूर होता चला जाता है। वास्तव में संसार के भौतिक सुख का कोई मतलब नहीं होता है। यह बात मनुष्य को तब समझ आता है जब उसका अपना शरीर अक्षम और रुग्ण हो चुका होता है। इसलिए मनुष्य का यह कर्तव्य बनता है कि वह अपनी बुद्धि को धर्म में लगाए। धर्म  सम्मत जीवन जिए। भगवान ने स्वयं कहा है - निर्मल मन जन सो मोहि पावा, मोहि कपट छल छिद्र न भावा, जिसका अर्थ हैः “मुझे (भगवान को) कपट, धोखा, छल और दूसरों में छिद्र (दोष/बुराई) खोजना पसंद नहीं है।“

ब्राह्मण क्षत्रिय वैश्य तो हमारे हैं ही इनको कुछ भी कहो तो कुछ करेंगे नहीं.....

महाराज श्री ने कहा कि ब्राह्मण क्षत्रिय वैश्य तो हमारे हैं ही इनको कुछ भी कहो तो कुछ करेंगे नहीं हमें तो दूसरों को पटा लेना है।  जो अपना है वह कहां जाएगा जब अपना नहीं है उसको जो शो देखकर पटा लेना है। यूजीसी के लिए एक नया नियम जो बना है यह उसी का परिणाम है। राम जी को भी है विश्वास था कि भरत जी तो हमारे कहने में ही रहते हैं, उनसे जो भी कहेंगे वह मान लेंगे। वह व्यक्ति बहुत ही सौभाग्यशाली है जिसके पास कम से कम एक ऐसा व्यक्ति हो जो उसके कहने में रहता हो।महाराज श्री ने कहा कि कथा सबके भाग्य में नहीं होती है। कथा तो मनुष्य के अपने-अपने पुण्य का परिणाम होती है। जो मनुष्य विषयों से स्वयं को दूर ले जाकर भगवान की ओर ले जाने का प्रयास करता है, वही पुण्य एकत्रित करने में सफल हो पाता है। स्नेहा समर्पण से प्राप्त होता है। जिसका जितना अधिक समर्पण होता है भगवान भी उसे उतना ही स्नेह करते हैं। जब हमारे स्वयं के समर्पण में कमी आती है तो हम किसी से भी स्नेह की अपेक्षा कैसे कर सकते हैं?

साधु - संत और भगत के प्रति अपकार नहीं हो

महाराज श्री ने कहा कि मनुष्य को यह प्रयास करना चाहिए कि उससे कभी भी किसी साधु - संत और भगत के प्रति अपकार नहीं हो। अगर ऐसा होता है तो परिणाम भी झेलने के लिए तैयार रहना होगा। क्योंकि भगवान किसी को सजा नहीं देते और प्रकृति किसी को क्षमा नहीं करती है। प्रकृति जड़ है। आप जैसा भी कर्म करेंगे उसका उसके अनुसार फल प्राप्त होना निश्चित है। किसी को भी त्रास देने वाला व्यक्ति स्वयं के जीवन में कभी सुखी नहीं रह पाता है।  हमें अपने जीवन में ऐसा व्यवहार रखना चाहिए कि जिससे किसी और को अनजाने में भी दुख नहीं पहुंचे।


सत्संग की वाणी से मिली अनुभूतियां हमारा सार्मथ्य है - केबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल


केबिनेट मंत्री श् प्रह्लाद सिंह पटेल ने कहा कि मैं और भूपेन्द्र सिंह जी खानपान के बारे में एक से हैं ,हम दोनों के खानपान में कोई दोष नहीं है। यह हमारे आध्यात्मिक गुरु और माता पिता की कृपा है। उन्होंने कहा कि सत्संग में जो वाणी सुनते हैं उनके कारण मिली अनुभूतियां हमारा सामर्थ्य होती हैं। जब हम सत्संग में आते हैं तो किसी के लिए स्वाध्याय सत्संग है किसी को प्रवचन मिलते हैं वह सत्संग है। विद्वान प्रवचन कर्ताओं के सामने बैठकर हम अपने जीवन की शांति को तलाशते हैं। उन्होंने कहा कि मैं पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह को धन्यवाद देता हूं कि रुद्राक्ष धाम जैसा स्थान उन्होंने बनाया है। यह स्थान हमेशा रहेगा, इसकी उपयोगिता रहेगी, उनका संदेश रहेगा और जिसे इसका लाभ लेना होगा उसे जरूर मिलेगा। उन्होंने कहा कि मैं नर्मदा का परिक्रमावासी हूं। यह सच है की मां नर्मदा की परिक्रमा जब कोई करता है, मेरे परम पूज्य गुरु जी ने नर्मदा जी के नाम की महिमा मद को हरने वाली मां नर्मदा के रूप में बताई है। उन्होंने कहा कि अहंकार सिर्फ पद पर बैठने से नहीं आता, कई बार भक्ति का अहंकार होता है कई बार ज्ञान का अहंकार होता है, कई बार पठन-पाठन का अहंकार होता है, कई बार त्याग और तपस्या का भी अहंकार होता है। जब कभी अहंकार का रूप किसी को लगता है उसके संबंध के लिए मां नर्मदा का स्कंद पुराण इस बात के लिए प्रमाणित करता है कि जिसको भी मन में भी अहंकार हुआ उसे अहंकार से अगर मुक्ति चाहिए तो मां नर्मदा की परिक्रमा करे। उन्होंने बताया कि पूज्य संत ऋषि मार्कंडेय का नाम जानता हूं जिन्होंने नर्मदा पुराण लिखा है। उन्होंने कहा कि गुरु जी ने कभी भी नर्मदा से मिलने वाले नदिया नाला जो छोटा हो या बड़ा हो उसको लांघा नहीं अपितु उसके किनारे से उसके उद्गम तक गए और लौट कर वापस आए और फिर आगे चले। उनकी यात्रा ऐसी यात्रा थी जिसे शायद आज कोई सामान्य पुरुष कर नहीं सकता। उन्होंने कहा कि संत श्री दादा गुरु जी को देखिए नर्मदा के किनारे जाइए 24 घंटे में एक बार पानी पीते हैं और 30 से 40 किलोमीटर हर दिन चल रहे हैं। वह विज्ञान को चुनौती दे रहे हैं लेकिन वह अहंकार में नहीं हैं। वह कहते हैं जहां पर जीने के लिए स्थूल शरीर को भी कुछ नहीं चाहिए सिर्फ जल से काम चल सकता है।

मंत्री प्रहलाद जी की पुस्तक ‘परिक्रमा कृपा सार‘ पर सागर में कार्यक्रम आयोजित होगा



इस अवसर पर पूर्व गृहमंत्री, खुरई विधायक  भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रहलाद पटेल जी संत राजनेता हैं, ऐसे नेता राजनीति में दुर्लभ होते हैं। 5 बार सांसद के रूप में प्रतिनिधित्व किया, भारतरत्न श्रद्धेय अटल जी और प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के मंत्रिमंडल में उन्हें काम करने का अवसर उन्हें मिला। उन्होंने कहा कि केबिनेट मंत्री  प्रहलाद पटेल ने दो बार मां नर्मदा जी की परिक्रमा की है और अब उनकी बिटिया प्रतिज्ञा जी नर्मदा परिक्रमा कर रही हैं। उन्होंने अपनी मां नर्मदा परिक्रमाओं के गहन अनुभवों पर जो पुस्तक “परिक्रमा कृपा सार“ लिखी है वह देश के आध्यात्मिक साहित्य की बड़ी रचना है जिसका विमोचन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत जी ने किया है। श्रद्धेय सरसंघचालक ने इस पुस्तक पर कहा है कि पुस्तक से यह बोध मिला कि मैं और मेरा छोड़ो, अंतःकरण पवित्र रखो और स्वार्थ छोड़ो। यह आध्यात्मिक ज्ञान का संकलन है जो अहंकार को मिटाने पर केंद्रित है। इसका संदेश है कि जीवन और साधना में आगे बढ़ने के लिए ’मैं और मेरा’ छोड़ना पड़ता है। कर्ता भाव से कोई भी तपस्या के मार्ग पर आगे नहीं जा सकता। पूर्व गृहमंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रहलाद पटेल जी की पुस्तक पर सागर में एक कार्यक्रम आयोजित करना है, उनसे आग्रह है कि उस कार्यक्रम में वे पुस्तक “परिक्रमा कृपा सार“ के  बारे में सभी को अवगत कराएंगे।

उन्होंने कहा कि जो भी मां नर्मदा के किनारे जाएगा वह खाली हाथ वापस नहीं आएग उसी प्रकार इस सत्संग में जो आएगा मेरा यह अटूट विश्वास है श्री राम के चरणों में आप आए हैं खाली हाथ आप वापस नहीं जाएंगे। हम क्या लेकर जाना चाहते हैं मन में यह जरूर हमें तय करना पड़ता है। मांगते समय बुद्धि से गई विवेक और ज्ञान का उपयोग करेंगे तो हमें जरूर मिलेगा। उन्होंने कहा कि श्री भूपेंद्र जी को, उनके चिरंजीव अभिराज को अन्य सभी सहयोगी मित्रों को हृदय से आभार देता हूं कि आपने इतना नियमित और इतना अनुशासित आयोजन किया से और इतना आध्यात्मिक वातावरण बनाया है, इस बात के लिए मैं परिक्रमावासी होने के नाते आपको साधुवाद देता हूं। आपके शुभ के प्रति शुभकामना है।



केंद्रीय कृषि कल्याण मंत्री  शिवराज सिंह चौहान का आगमन 06 फरवरी को

रूद्राक्ष धाम में चल रहे श्रीराम कथा आयोजन में केंद्रीय कृषि कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल 6 फरवरी को समापन दिवस पर पूर्ण आहूति कथा में शामिल होंगे। पूर्व मंत्री एवं विधायक पन्ना बिजेन्द्र सिंह भी समापन दिवस पर 6 फरवरी को शामिल होंगे। 6 फरवरी को पूर्ण आहुति कथा प्रातः 10 बजे से 1 बजे तक होगी तथा दोपहर 1 बजे से विशाल भंडारा प्रसादी आरंभ होगी।


कथा के छठे दिवस यह अतिथि रहे शामिल

महाराज जी ने श्रीराम के वन में निवास और भ्रमण की कथा गाते हुए कई सुमधुर भजनों से श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। हजारों की संख्या में उपस्थित रामकथा के प्रेमी भजनों का आनन्द लेते और झूमते नजर आए। इस आयोजन के मुख्य यजमान भूपेंद्र सिंह, अविराज सिंह व उनके परिजनों के साथ केबिनेट मंत्री  प्रहलाद सिंह पटेल, सिरोंज विधायक  उमाकांत शर्मा, देवरी विधायक  बृजबिहारी पटेरिया, बंडा विधायक  वीरेन्द्र सिंह, महापौर श्रीमती संगीता तिवारी, पूर्व सांसद राजबहादुर सिंह, पूर्व विधायक शमशाबाद रूद्रप्रताप सिंह, पूर्व विधायक जौरा सुबेदार सिंह सिकरबार, पं.  रमाकांत शास्त्री बरमानघाट, पूर्व विधायक प्रद्युम्न सिंह, पूर्व विधायक सुनील जैन, माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति दीपक तिवारी, नवदुनिया भोपाल के संपादक धनंजय प्रताप सिंह, बंसल न्यूज के चैनल हेड शरद द्विवेदी, बंसल न्यूज प्रबंधन से कुणाल बंसल वरिष्ठ पत्रकार मनोज शर्मा, श्रीमती निधि जैन, नगर पालिका पथरिया अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह, खुरई न.प. अध्यक्ष नन्ही बाई अहिरवार, गंजबासौदा नपा उपाध्यक्ष संदीप सिंह, स्वदेश जैन गुड्डू भैया, श्रीमती रेखा जगदीश साहू, सुश्री श्वेता यादव, अशोक श्रीवास्तव, लक्ष्मीकांत पाठक, श्याम सुंदर पचौरी, कथा वाचक लखन तिवारी, मनोहरदास जी जूनाखाड़ा मालथौन, सरवजीत सिंह, पं. अजय दुबे विहिप जिला अध्यक्ष, राजेन्द्र सोनकिया, हीरेश सिंह उमरिया, लाल बहादुर जायसवाल अनूपपुर, श्रीमती संध्या भार्गव, श्रीमती शारदा खटीक, श्रीमती रूवी पटेल, श्रीमती रानी अहिरवार, पूर्व महापौर अभय दरे, देवेन्द्र सिंह केसली, जगदीश सिंह पाटई, यशवंत सिंह इमलिया, साहब सिंह सागौनी, पूर्व डीएसपी इन्द्राज सिंह खिरिया एवं वीरेन्द्र बहादुर सिंह, शिवराज सिंह बेरखेडी, रविन्द्र सिंह गौर, लोकेन्द्र सिंह लोहारी, रामजी लोहारी, बलवीर सिंह राजपूत, अरविन्द लोधी मालथौन, अनिल पाराशर, श्रीमती मीना कश्यप, लक्ष्मीकांत संतू पोप्तानी हरेमाधव सेवा समिती संचालक, आरएस राजपूत, रामकुमार बघेल, राजेश मेहतेल, संजय समुद्रे, शंभूशंकर खरे, अशरफ खान बरोदिया कलां, अविनाश रावत, शैलेन्द्र लोधी, उमेश यादव, शुभम घोषी, अजय तिवारी देवलचोरी, धीरेन्द्र मिश्रा, महेश साहू अध्यक्ष तिलहनसंघ, विनोदगुरु पटकुई, विनोद पहलवान, जगन्नाथ गुरैया, राजू तिवारी, परागजी जबलपुर, अगरजी जबलपुर, श्रीराम शर्मा, अतुल नेमा, भरत तिवारी, पप्पू तिवारी, डॉ. विवेक तिवारी, राजेश पटेरिया खुरई, रामशास्त्री शुक्ला, बृजेश दुबे सिलोधा, पप्पी नायक, मुकेश कौशिक, हरीश सिवलानी, सवइन्सपेक्टर लक्ष्मी मिश्रा, रामाधार चौबे, महेश शर्मा, अजीत सिंह अजमानी, नीरज मुखारया, पंकज मुखारया, मनोज शुक्ला, अंकित विश्वकर्मा, विक्रम सोनी, गोलू श्रीवास्तव, अभय राजवीर, अवधेश जैन जैसीनगर, लक्ष्मीकांत मुढोतिया, प्रतीक चौकसे, सुरज घोषी, अनिल पाराशर, पार्षद राजकुमार पटेल, सूर्यांश तिवारी, संदीप साहू, केके गुर्जर, पुष्पेन्द्र तौमर हटा, नवीन शिंदे, अनिल लैहरिया, राघवेन्द्र यादव सहित अनेक गणमान्यों ने व्यास पीठ का पूजन किया और भगवान की आरती उतारी।

विभिन्न व्यवस्थाओं में ये रहे शामिल

राजकुमारसिंह ढाना वाले ढाना, राजपालसिंह राजपूत सिंगपुर, सिरनामसिंह तोमर अटाकर्नेलगढ, राहुल चौधरी खुरई, अजयसिंह राजपूत रोडा, नीतेश यादव प्रेमपुरा, सुरपाल यादव सागौनी, निरंजनसिंह ठाकुर बरोदियाकलां, राकेश चौबे सागर, सुरेन्द्रसिंह ठाकुर बांदरी, बलरामसिंह ठाकुर बरोदियाकलां, प्रवीण जैन, गढौला खुरई, नरेन्द्र द्विवेदी वनहट, पुष्पेन्द्रसिंह तोमर अटाकर्नेलगढ, रविन्द्रसिंह राजपूत नरोदा, राहुलसिंह ठाकुर बाहरपुर, कृपालसींग राय (गोलू) मालथौन, कोमल यादव बरोदियाकलां, पुष्पेन्द्र परिहार मालथौन, अंशुल नामदेव खुरई, अंकितसिंह ठाकुर बरोदियानौनागिर, विक्रम सिंह ठाकुर बरोदियानौनागिर, राजकुमार राय मडैयामाफी, दयाराम चौरसिया बरोदियाकलां, मनोज राय खुरई, राजेन्द्र यादव कल्लू खुरई, इन्द्रपालसिंह राजपूत बंटी पिठौरिया, राजासिंह ठाकुर गढ़ौलाजागीर, सौरभ साहू बांदरी, चुन्नीलाल कुशवाहा, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि बरोदियाकलां, महेन्द्रसिंह मोनू राजपूत खुरई, अरिवन्द सिंह बम्होरीहुड्डा, सुरेन्द्र सिंह झौलसी, उमेश राय बांदरी, सचिन साहू बांदरी, सुरपाल यादव सागौनी, रामजी तिवारी हरदौट, विक्रम सिंह राजपूत हरदौट, मनोज कुर्मी हिरनछिपा, भरत सिंह ठाकुर गोदूविजयपुरा, सौरभ ठाकुर पलौआ गोदूविजयपुरा, जगपालसिंह खिरियाकलां, रामक्रेश सिंह चारोदा खिरियाकलां, सुखपाल सिंह बम्होरीलाल, भानुप्रताप सिंह लोधी रामछायरी, निर्भय सिंह लोधी रामछायरी, रामभरत चाचौदिया इमलियाखुर्द, पुष्पेन्द्र बघेल खैराई , सुनील चौबे मंगूस, आधारसिंह सेमरालोधी, देवेन्द्र सिंह पीपरखिरिया, गोविन्द सिंह बरोदियागुसांई, वृजेन्द्र सिंह पडरिया, रविन्द्र यादव कुलुआखास धौरईखास (कुलुआ), मलखान सिंह धौरईखास, बालकिशन कुशवाहा सीपुर, यशवंत बघेल गीधा, मंगलसिंह, रूपेश बुन्देला सेमराकाछी, रामकेश राजपूत चारोंदा, लल्लूराजा राजपूत कुआखेडा, नरेन्द्र सिंह ठाकुर बमनोरा, धर्मेन्द्र अहिरवार मालथौन, दिनेश ठाकुर ललोई, रनधीर सिंह ठाकुर, राधेश्याम सोनी सागौनी, सुरपाल यादव, उदयभान सिंह बिसराहा, रहीसराम सिंह, कुलदीप मिश्रा तिगरा, प्रकाश सेन, अनिल पाराशर झींकनी, गोविन्द अहिरवार पार्षद, शोभाराम राय भैलैंया, विक्रम सिंह लोधी, हेमंत ठाकुर मुहलीबुजुर्ग खुरई, राहुल चौधरी खुरई, राम शास्त्री खुरई, गब्बर सिंह खुरई, मनोज राय खुरई, राजेन्द्र यादव कल्लू खुरई, विनोद राजहंस खुरई, केशव राजहंस खुरई, मोनू राजपूत खुरई, इन्द्रकुमार राय खुरई, राजू चंदेल खुरई, इन्द्राज सिंह खुरई, विक्रम अहिरवार पार्षद खुरई, सुनील राज खुरई, काशीराम अहिरवार टेलर खुरई, गोविन्द कुर्मी खुरई, मुकेश आदिवासी खुरई, काशीराम अहिरवार इंजी खुरई, ऋषभ राय खुरई, धर्मेन्द्र सिंह निर्तला खुरई, द्वारका आदिवासी गौड खुरई, श्रीमती रश्मि सोनी खुरई, प्रमोद चंदेल खुरई, राजू चंदेल खुरई, सोनू चंदेल खुरई, गनेश कुशवाहा खुरई, मनोज दुबे पार्षद खुरई, प्रवीण जैन गढौला खुरई, रविन्द्र सिंह राजपूत खुरई, राजपाल सिंह राजपूत खुरई विभिन्न व्यवस्थाओं में ये रहे शामिल।



Share:

एसीएस ने विकास कार्यों में तेजी लाने के दिये निर्देश : ठेकेदारों व अधिकारियों को चेतावनी : " यदि समय-सीमा में कार्य पूर्ण नहीं हुए तो होगी सख्त कार्रवाई ▪️15 अप्रैल तक कनेरादेव आवासों में कराएं 'गृह प्रवेश' ▪️मैनपानी आवास की भूमि राजस्व से नगर निगम को करें हस्तांतरित

एसीएस ने विकास कार्यों में तेजी लाने के दिये निर्देश : ठेकेदारों व अधिकारियों को चेतावनी : " यदि समय-सीमा में कार्य पूर्ण नहीं हुए तो होगी सख्त कार्रवाई

▪️15 अप्रैल तक कनेरादेव आवासों में कराएं 'गृह प्रवेश'

▪️मैनपानी आवास की भूमि राजस्व से नगर निगम को करें हस्तांतरित


तीनबत्ती न्यूज: 05 फरवरी, 2026

सागर। मध्यप्रदेश के अपर मुख्य सचिव (नगरीय विकास एवं आवास) ACS  संजय दुबे ने सागर प्रवास के दौरान शहर में चल रही विभिन्न विकास परियोजनाओं की सघन समीक्षा की और निरीक्षण किया। बैठक में उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और अधिकारियों को समय-सीमा के भीतर लक्ष्य पूरे करने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने बैठक में ठेकेदारों और उत्तरदायी अधिकारियों को चेतावनी दी कि यदि समय-सीमा में कार्य पूर्ण नहीं हुए, तो सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ेंराजघाट पहुंचकर अपर मुख्य सचिव ने पानी की गुणवत्ता एवं लॉग बुक जांची : दूषित पानी की सप्लाई न हो इसकी लगातार मॉनिटरिंग करे

आवास परियोजनाओं पर विशेष ध्यान : मैनपानी और कनेरादेव ए सी एस ने पीएम आवास योजना की प्रगति पर चर्चा करते हुए दो प्रमुख निर्णय लिए । 

भूमि हस्तांतरण 

मैनपानी आवास परियोजना की राह में आ रही प्रशासनिक अड़चनों को दूर करते हुए उन्होंने निर्देश दिये कि राजस्व विभाग की भूमि को तत्काल नगर निगम के नाम हस्तांतरित किया जाए। इससे परियोजना के विस्तार और बुनियादी ढांचा तैयार करने में गति आएगी।

____________

वीडियो देखने क्लिक करे

सागर: नगरीय विकास एवं आवास विभाग के ACS संजय दुबे ने विभिन्न परियोजनाओं का निरीक्षण कर समीक्षा बैठक ली* *नगर निगम के सफाई/ सौन्दर्यीकरण कार्यो एवं स्मार्ट सिटी द्वारा किये गये आधारभूत संरचना कार्यो से आये बदलाव की सराहना की

_______________________________


डेडलाइन तय- कनेरादेव आवास परियोजना के हितग्राहियों के लिए बड़ी खुशखबरी देते हुए उन्होंने अधिकारियों को 15 अप्रैल तक हर हाल में गृह प्रवेश कराने का लक्ष्य दिया है। उन्होंने कहा कि फिनिशिंग कार्य युद्धस्तर पर पूरे किए जाएं ताकि गरीब परिवारों को समय पर अपना घर मिल सके।

सीवरेज सिस्टम: 60 हजार घरों को जोड़ने का लक्ष्य

शहर की ड्रेनेज व्यवस्था को लेकर ए सी एस ने लक्ष्मी कंस्ट्रक्शन कम्पनी को सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के तहत निर्धारित सभी 60,000 सीवरेज कनेक्शन अनिवार्य रूप से प्रदान किए जाने के निर्देश दिये।

उन्होंने कहा है कि सड़कों की खुदाई के बाद उनका रेस्टोरेशन (मरम्मत) कार्य गुणवत्ता के साथ किया जाए ताकि जनता को आवागमन में परेशानी न हो।सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) की कार्यक्षमता का भी परीक्षण नियमित रूप से हो।

सागर स्मार्ट सिटी के कार्यों की सराहना

एसीएस  संजय दुबे ने स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट्स की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। विभिन्न विकास परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने स्मार्ट सिटी द्वारा किए जा रहे कार्यों और अमृत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन की सराहना की। उन्होंने कहा कि सागर शहर में स्मार्ट सिटी के कार्य दिखते हैं, जिससे शहर और सुंदर एवं व्यवस्थित हो गया है। 


स्वच्छ सर्वेक्षण: रैंकिंग सुधारने पर जोर

आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण को लेकर श्री दुबे ने नगर निगम की टीम को 'एक्शन मोड' में रहने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल सफाई ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि कचरे का सही प्रबंधन (Source Segregation) और सौंदर्यीकरण भी आवश्यक है। उन्होंने वार्ड स्तर पर निगरानी बढ़ाने और नागरिकों को इस अभियान से जोड़ने के निर्देश दिए।

समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना , स्वच्छ भारत मिशन, अमृत मिशन, सीएम हेल्पलाइन, मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना विकास योजना, स्वनिधि, शहरी सुधार कार्यक्रम के अंतर्गत जीआईएस,  एमपीएचएस प्रोजेक्ट,  ई-नगर पालिका जैसे विभिन्न विषयों की भी समीक्षा की।

-----------------

वीडियो देखने क्लिक करे

नर्स दीपशिखा हत्याकांड : मौसेरा भाई निकला हत्यारा : एक तरफा प्रेम ने ली जान : जबलपुर से सागर आया था मौसेरा भाई : परिजनों ने किया चक्काजाम

------------------

उन्होंने कार्य में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों और उत्तरदायी अधिकारियों को चेतावनी दी कि यदि समय-सीमा में कार्य पूर्ण नहीं हुए, तो सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्मार्ट सिटी के कार्यों और अमृत योजना की भी समीक्षा की।

ये हुए शामिल 

बैठक में संभागायुक्त अनिल सुचारी, कलेक्टर  संदीप जी आर, नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री,  मेघ तिवारी,  सचिन मसीह, निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि सहित भोपाल और सागर के वरिष्ठ अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

Share:

राजघाट पहुंचकर अपर मुख्य सचिव ने पानी की गुणवत्ता एवं लॉग बुक जांची : दूषित पानी की सप्लाई न हो इसकी लगातार मॉनिटरिंग करे

Sagar: राजघाट पहुंचकर अपर मुख्य सचिव ने पानी की गुणवत्ता एवं लॉग बुक जांची : दूषित पानी की सप्लाई न हो इसकी लगातार मॉनिटरिंग करे


तीनबत्ती न्यूज:  05 फरवरी 2026 

सागर: सागर की लाइफ लाइन राजघाट पहुंचकर अपर मुख्य सचिव  संजय दुबे ने पानी की गुणवत्ता एवं लॉग बुक की जांच की और आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर कलेक्टर संदीप जी आर, नगर निगम कमिश्नर  राजकुमार खत्री सहित भोपाल और सागर के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

-------------------

वीडियो देखने क्लिक करे

नर्स दीपशिखा हत्याकांड : मौसेरा भाई निकला हत्यारा : एक तरफा प्रेम ने ली जान : जबलपुर से सागर आया था मौसेरा भाई : परिजनों ने किया चक्काजाम

------------------

नगरीय विकास एवं आवास विभाग के अपर मुख्य सचिव  संजय दुबे ने आज सागर की लाइफ लाइन राजघाट पहुंचकर शहर की पेयजल आपूर्ति व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जल शोधन प्रक्रिया, जल गुणवत्ता परीक्षण प्रणाली तथा संबंधित अभिलेखों की विस्तार से समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान श्री दुबे ने पानी की गुणवत्ता जांच से संबंधित लॉग बुक का अवलोकन किया तथा मौके पर ही जल नमूने की जांच कराई। परीक्षण में पानी का पीएच स्तर 7.30 पाया गया, जो मानक अनुरूप एवं पेयजल हेतु उपयुक्त है। उन्होंने उपस्थित केमिस्ट से परीक्षण प्रक्रिया, उपयोग किए जा रहे रसायनों एवं गुणवत्ता नियंत्रण की पद्धति के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

____________

वीडियो देखने क्लिक करे

सागर: नगरीय विकास एवं आवास विभाग के ACS संजय दुबे ने विभिन्न परियोजनाओं का निरीक्षण कर समीक्षा बैठक ली* *नगर निगम के सफाई/ सौन्दर्यीकरण कार्यो एवं स्मार्ट सिटी द्वारा किये गये आधारभूत संरचना कार्यो से आये बदलाव की सराहना की

_______________________________





क्लोरिन हाउस देखा

अपर मुख्य सचिव ने क्लोरीन हाउस का भी निरीक्षण किया तथा टाटा द्वारा निर्मित 5.7 एमएलडी क्षमता वाले फिल्टर हाउस में स्थापित स्काडा  (SCADA – Supervisory Control and Data Acquisition) सिस्टम का अवलोकन किया। उन्होंने सिस्टम के माध्यम से जल आपूर्ति की निगरानी एवं नियंत्रण व्यवस्था की जानकारी ली तथा इसके प्रभावी संचालन के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लीकेज की लगातार मॉनिटरिंग की जाए एवं सुधार कार्य किया जावे। कहीं भी किसी भी प्रकार के दूषित पानी का वितरण न हो इसकी लगातार मॉनिटरिंग की जावे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पेयजल की गुणवत्ता पर निरंतर निगरानी रखी जाए और नागरिकों को शुद्ध एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराना सर्वाेच्च प्राथमिकता हो। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा बताया गया कि सागर की लाइफ लाइन राजघाट परियोजना में सागर नगर के 48 वार्ड एवं मकरोनिया सागर के 18 वार्ड तथा छावनी मंडल में लगभग छरू लाख की आबादी को जल प्रदान किया जाता है। बांध की क्षमता 62.67 लाख घन मीटर है जल संग्रहण क्षेत्र 472 वर्ग किलोमीटर है। फिल्टर हाउस की क्षमता 88.20 एमएलडी की है। जल वितरण प्रणाली के अंतर्गत कुल 8 ओवर हैड टैंक नगर निगम क्षेत्र में स्थापित किए गए हैं जिसमें 390 किलोमीटर नवीन एवं 40 किलोमीटर पुरानी पाइप लाइन का नेटवर्क स्थापित है। 1 जनवरी 2025 से टाटा प्रोजेक्ट लिमिटेड द्वारा एमपी यूडीसी के मार्गदर्शन में संचालन एवं संधारण किया जा रहा है।

ये रहे साथ में

इस अवसर पर नगरीय विकास एवं आवास विभाग के प्रमुक्त कार्यपालन यंत्री  प्रदीप मिश्रा, एसडीएम अमन मिश्रा, संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन  मेघ तिवारी, आकाश अग्रवाल, रामधार तिवारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Share:

नर्स दीपशिखा हत्याकांड : मौसेरा भाई निकला हत्यारा : एक तरफा प्रेम ने ली जान : जबलपुर से सागर आया था मौसेरा भाई : परिजनों ने किया चक्काजाम

नर्स दीपशिखा हत्याकांड : मौसेरा भाई निकला हत्यारा : एक तरफा प्रेम ने ली जान : जबलपुर से सागर आया था मौसेरा भाई : परिजनों ने किया चक्काजाम


तीनबत्ती न्यूज: 05 फरवरी ,2026

सागर:  मध्यप्रदेश के सागर जिले के  बहुचर्चित नर्स दीपशिखा हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर लिया है। शाहगढ़ में बुधवार रात दिल दहला देने वाली वारदात में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ एक नर्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज हत्याकांड को अंजाम देने वाला कोई बाहरी नहीं,बल्कि मृतका का ही मौसेरा भाई निकला। आरोपी एकतरफा प्रेम में नर्स पर शादी का दबाव बना रहा था और इसी जुनून में उसने हत्या जैसी जघन्य वारदात को अंजाम दिया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। 

-------------------

वीडियो देखने क्लिक करे

नर्स दीपशिखा हत्याकांड : मौसेरा भाई निकला हत्यारा : एक तरफा प्रेम ने ली जान : जबलपुर से सागर आया था मौसेरा भाई : परिजनों ने किया चक्काजाम

------------------

पुलिस के अनुसार,मृतका दीप शिखा चढ़ार 26 वर्षीय निवासी पाटन,जबलपुर, पिछले करीब चार वर्षों से शाहगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्टाफ नर्स के पद पर पदस्थ थी। वह अस्पताल से लगभग 500 मीटर की दूरी पर किराए के मकान में रहती थी। बुधवार को उसकी नाइट ड्यूटी रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक थी। ड्यूटी के लिए पैदल जाते समय जैसे ही वह अस्पताल के मुख्य गेट के पास पहुंची।तभी आरोपी ने उसका रास्ता रोक लिया। आरोपी की पहचान सुशील आठ्या निवासी पनागर,जबलपुर के रूप में हुई है। 

यह भी पढ़ें: SAGAR NEWS : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने नर्स की गोली मारकर हत्या : आरोपी फरार

मौसेरा भाई निकला आरोपी

पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतका का मौसेरा भाई सुशील बेरोजगार था और दीप शिखा से शादी करना चाहता था। दोनों के बीच पहले बात भी हुआ करती थी। नर्स द्वारा शादी से इनकार करने के बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। आरोपी लंबे समय से उसे परेशान कर रहा था। कुछ समय पहले नर्स ने पाटन थाने में इसकी शिकायत भी की थी, जहां समझाइश के बाद दोनों पक्षों में समझौता कराया गया था।


जबलपुर से सागर आया और की रेकी

शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी वारदात को अंजाम देने के इरादे से एक दिन पहले ही शाहगढ़ पहुंच गया था। उसने पूरे दिन नर्स की दिनचर्या,आने-जाने का समय और रास्ते की रेकी की। बुधवार शाम वह पहले से ही अस्पताल के पास मौजूद था। जैसे ही नर्स दीपशिखा वहां पहुंची,उसने हाथ पकड़कर धक्का दिया और बंदूक से तीन राउंड फायर किए एक बार निशाना चूक गया लेकिन दो गोली नर्स की पीठ में लगी जहां अत्यधिक रक्त बहने से नर्स की मौके पर ही मौत हो गई।


घटना के बाद आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल की ओर फरार हो गया। सूचना मिलते ही शाहगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। 

आरोपी को गिरफ्तार करने टीम बनाई


एडिशनल एसपी डॉ. संजीव उईके ने बताया कि हत्याकांड को अंजाम देने वाला नर्स का मौसेरा भाई जो पनागर,जबलपुर से वारदात को अंजाम देने सागर जिले के शाहगढ पहुँचा था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की गई हैं। एक टीम जबलपुर भेजी गई है और संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।

परिजनों ने किया चक्काजाम

घटना के बाद नर्स के परिजन जबलपुर से शाहगढ़ पहुंचे। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। जिसके गुस्साए परिजनों ने सागर–कानपुर हाईवे पर चक्काजाम कर आरोपी की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस की समझाइश के बाद चक्काजाम समाप्त कराया गया।

Share:

SAGAR NEWS : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने नर्स की गोली मारकर हत्या : आरोपी फरार

SAGAR NEWS : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने नर्स की गोली मारकर हत्या : आरोपी फरार


तीनबत्ती न्यूज: 04 फरवरी, 2025

सागर:  मध्यप्रदेश के सागर  जिले के शाहगढ़ में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के गेट के पास बुधवार की रात को एक बदमाश ने नर्स की  गोली मारकर हत्या कर दी। गोली की आवाज सुनते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई।  इलाके में दहशत फैल गई। गोली की आवाज सुनकर लोग घटनास्थल की और दौड़े। तभी आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। 26 साल की नर्स दीप शिखा  जबलपुर जिले के पाटन की रहने वाली है। घटना की खबर मिलते ही एएसपी डॉ संजीव कुमार घटनास्थल पर पहुंचे है। 

_____________

खबर देखने क्लिक करे : SAGAR NEWS : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने नर्स की गोली मारकर हत्या : आरोपी फरार

___________

ड्यूटी पर थी नर्स

प्राप्त जानकारी के मुताबिक सागर जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहगढ़ में दीपशिखा चढ़ार नर्स के पद पर पदस्थ है। रोजाना की तरह बुधवार रात वह केंद्र में ड्यूटी पर थी। वह स्वास्थ्य केंद्र के गेट के पास खड़ी थी। इसी दौरान आरोपी आया और उसने नर्स दीपशिखा पर फायर कर दिया। गोली लगने से नर्स की मौके पर मौत हो गई। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। 


प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक आरोपी द्वारा 3 गोली चलाई गई हैं जिसमें दो गोली बाजू में और एक गोली पेट में लगने से नर्स की मौत हो गई । वहीं शाहगढ़ थाना प्रभारी संदीप खरे ने बताया गया कि अंधेरा का फायदा उठा आरोपी जंगल की तरफ भगाने में कामयाब हो गया परंतु पुलिस हर एंगल से जांच कर रही जल्द ही इस अंधे कत्ल का खुलासा किया होगा ।

वारदातस्थल पर पुलिस ने पहुंचकर शव का पंचनामा बनाया है। आरोपी की धरपकड़ के लिए नगर की नाकाबंदी की गई है। पुलिस स्वास्थ्य केंद्र और आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है।


Share:

Sagar News : वनकर्मियों पर हमला : दोनों तरफ से गोलीबारी : हमलावरों पर FIR दर्ज : अवैध सागौन की लकड़ी जब्त

Sagar News : वन कर्मियों पर हमला : दोनों तरफ से गोलीबारी : हमलावरों पर FIR दर्ज : अवैध सागौन की लकड़ी जब्त


तीनबत्ती न्यूज: 04 फरवरी ,2026
सागर :  वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व के डोंगरगांव परिक्षेत्र के पश्चिम आमापानी बीट में गश्त करते हुए वनकर्मियों पर हमला करने और अवैध सागौन की लकड़ी काटने एवं भंडारण करने पर थाना सुआताला में एफ आई आर दर्ज की गई। इसमें लकड़ी काटने वालो ने वन अमले पर गोलियां भी चलाई।जिसके जवाब में वन कर्मियों ने तीन राउंड फायर किए। 

दोपहर की घटना

बता दें कि दिनांक 3 फरवरी 2028 को दोपहर में लगभग तीन चार बजे वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व के डोंगरगांव परिक्षेत्र के पश्चिम आमापानी बीट में बीट गार्ड ऋषिकेश टैगोर, वनरक्षक अपने दो श्रमिकों संतोष ठाकुर और श्री जगदीश नोरिया के साथ मोटरसाइकिल से गश्त पर थे। वनकर्मी तालाब की चेकिंग करने हेतु बड़ पर चढ़े तो उन्हें दूसरी और तीन व्यक्ति दिखाई दिए। जिनके पास दो बंदूके भी थी। पूछताछ करने पर व्यक्तियों ने इनके तरफ निशाना करके बंदूक से गोली चला दी। इस समय आसपास छिपे हुए और व्यक्ति भी इन अपराधियों के साथ इकट्ठा हो गए और गोलीबाजी प्रारभ कर दी। उस समय लगभग आठ अपराधी थे। जब वनकर्मी वहां से नहीं हटे और उन्हें ललकारते रहे तब उन्होंने तीन राउंड और फायर किया। 



इस बीच उन्होंने उक्त आठ अपराधियों में से तीन अपराधियों को पहचान लिया। जिनकी पहचान राजा लोधी निवासी ग्राम रमपुरा ,अरविंद पटेल निवासी ग्राम कुमरोढ़ा तथा रामसेवक गोड निवासी ग्राम रमपुरा के रूप में हुई है।

उक्त घटना के दौरान किसी भी वनकर्मी को कोई हानि नहीं हुई है। उक्त अपराधियों की विरुद्ध सुआताला थाना में एफ.आई.आर. दर्ज कर दी गई है। पुलिस बल की सहायता से तथा टाइगर रिजर्व में उपलब्ध डॉग स्क्वाड की सहायता से वन अमले द्वारा लगातार सर्च की गई। चूंकि रात्रि अधिक होने के कारण आज दिनांक 04 फरवरी 2028 को प्रातः से ही पुनः सचिंग अभियान जारी रहा। पुलिस की सहायता से आरोपियों की लोकेशन भी प्राप्त कर उनके मकान आदि की सर्चिंग की गई, जिसमें सागौन की इमारती लकड़ी, भाला, जानवरों को काटने के हथियार तथा जानवरों के अंग आदि जप्त की गई है।
Share:

आदर्श संगीत महाविद्यालय सागर के 44 वें स्थापना दिवस पर भगवान नटराज की प्रतिमा का अनावरण

आदर्श संगीत महाविद्यालय सागर के 44 वें स्थापना दिवस पर भगवान नटराज की प्रतिमा का अनावरण


तीनबत्ती न्यूज: 04 फरवरी , 2026

सागर। आदर्श संगीत महाविद्यालय  सागर के 44वें स्थापना दिवस एवं भगवान नटराज की प्रतिमा का अनावरण समारोह आयोजित हुआ।  कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने भगवान नटराज को नमन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने कहा कि संगीत योग और ध्यान का प्रभावी माध्यम है, जो मन को शांति और आत्मिक संतुलन प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि यह सागर के लिए गर्व का विषय है कि मध्यप्रदेश का पहला स्नातकोत्तर संगीत महाविद्यालय यहीं स्थित है। जनप्रतिनिधि होने के नाते उन्होंने महाविद्यालय के सर्वांगीण विकास हेतु पूर्ण सहयोग का संकल्प दोहराते हुए कहा कि चाहे शिक्षकों की भर्ती, कक्षों का निर्माण अथवा अन्य शैक्षणिक सुविधाओं के विस्तार का विषय हो, वे हर स्तर पर सहयोग करेंगे।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय समरसता प्रमुख सुनील जी देव ने महाविद्यालय समिति को मार्गदर्शन देते हुए रचनात्मक सुझाव प्रस्तुत किए। अध्यक्षता करते हुए डॉ. श्याम मनोहर सिरोठिया ने कहा कि संगीत केवल कला नहीं, बल्कि एक साधना है, जिसे और अधिक व्यापक स्वरूप देने की आवश्यकता है। डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति प्रो. वाई. एस. ठाकुर ने भी संक्षिप्त उद्बोधन में संगीत शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला।

विशिष्ट अतिथि के रूप में संस्था अध्यक्ष श्री सुभाष कण्डया एवं सचिव श्री सिद्धार्थ शंकर शुक्ला ने महाविद्यालय की उपलब्धियों एवं गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की।

ये रहे शामिल 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से मनोज डेंगरे, राजीव चौरसिया, आकाश मिश्रा, दामोदर अग्निहोत्री, संतोष श्रीवास्तव, राजेंद्र सेन, प्रसूख जैन, विनोद तिवारी, सर्वेश्वर उपाध्याय, कमलेश जैन सहित बड़ी संख्या में साहित्य एवं संगीत प्रेमी उपस्थित रहे।


Share:

www.Teenbattinews.com

Archive