सीएम डॉ. यादव का संभावित नरयावली आगमन : को लेकर कलेक्टर, एसपी ने किया स्थल निरीक्षण
▪️सांदीपनी विद्यालय और स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया
सीएम डॉ. यादव का संभावित नरयावली आगमन : को लेकर कलेक्टर, एसपी ने किया स्थल निरीक्षण
▪️सांदीपनी विद्यालय और स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया
नेमा समाज हिंडोरिया स्थित धार्मिक स्थल के जीर्णोद्धार के लिए सीएम से करेगा मुलाकात : पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह से की चर्चा
तीनबत्ती न्यूज: 13 अप्रैल, 2026
सागर। सकल नेमा समाज सागर के प्रमुख पदाधिकारियों ने खुरई विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह से महत्वपूर्ण विषयों को लेकर चर्चा की। बैठक में समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
समाज के पदाधिकारी अतुल नेमा ने जानकारी देते हुए बताया कि नेमा समाज का प्रतिनिधिमंडल शीघ्र ही मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से भोपाल में मुलाकात करेगा। इस दौरान दमोह जिले के हिन्डोरिया स्थित नेमा समाज के धार्मिक स्थल भोंदला बाबा धाम की जर्जर स्थिति को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा।
उन्होंने बताया कि यदि इस धार्मिक स्थल का विकास संस्कृति एवं पर्यटन विभाग के माध्यम से किया जाता है, तो यह स्थल पुनः विकसित होकर समाज की ऐतिहासिक और धार्मिक विरासत को संरक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
इस प्रतिनिधिमंडल में मध्यप्रदेश स्तर के नेमा समाज के पदाधिकारी भी शामिल होंगे। बैठक के दौरान डॉ. डी.पी. नेमा, कमलेश नेमा, योगेश नेमा, प्रेमनारायण नेमा, मुकेश नेमा, राजू नेमा, गगन नेमा, ओम नेमा, श्रीकांत नेमा, प्रांजल नेमा, शिवम नेमा, नवीन नेमा सहित समाज के अनेक पदाधिकारी उपस्थित
Sagar News : नवागत कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने किया कार्यभार ग्रहण : पहले ही दिन किया कार्यालय का निरीक्षण
▪️अफसरों की बैठक में समय सीमा में कार्य करने के दिए निर्देश
_____________
खबर का वीडियो देखने क्लिक करे
______________
कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने बैठक में जनगणना 2027 ,संकल्प से समाधान अभियान, जल गंगा संवर्धन अभियान की प्रगति की जानकारी ली एवं आवश्यक निर्देश दिए। उन्हांेने निर्देश दिए कि विभागों में आने वाले किसी भी व्यक्ति को अनावश्यक परेशान न होना पड़े, इसके लिए विशेष ध्यान रखा जाए और सभी संबंधित के कार्य पूर्ण करें। कलेक्टर श्रीमती पाल ने निर्देश दिए कि शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला बाल विकास, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग एवं निर्माण संबंधी कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूर्ण करें एवं समय पर शिक्षा व स्वास्थ्य विभाग की सेवाएं उपलब्ध कराएं।अंबेडकर जयंती के कार्यक्रम में अनुसूचित जाति जनजाति के प्रतिनिधियों को आमंत्रण नहीं
▪️निगमाध्यक्ष वृन्दावन अहिरवार ने संभागायुक्त को दिया ज्ञापन : संबंधित अफसरों पर कार्रवाई की मांग
तीनबत्ती न्यूज: 13 अप्रैल, 2026
सागर : बीजेपी नेता और नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार ने संभागायुक्त अनिल सुचारी को ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि संविधान निर्माता डॉ बाबा साहेब अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित जिला स्तरीय समारोह एवं हितग्राही सम्मेलन में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित न करने वाले अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जावे।
_____________
खबर का वीडियो देखने क्लिक करे
______________
निगम अध्यक्ष ने संभागायुक्त को दिए गए ज्ञापन में लेख किया है कि शासन निर्देशानुसार भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय समारोह एवं हितग्राही सम्मेलन का आयोजन पद्माकर सभागार मोतीनगर में किया जा रहा हैं, म.प्र. सामान्य प्रशासन मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल के पत्र कमांक एफ-05-05/2026/1/4 भोपाल दिनांक 08 अप्रैल 2026 में स्पष्ट निर्देश हैं, कि इन कार्यक्रमों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए। परन्तु इस कार्यक्रम में प्रभारी कलेक्टर श्री के.वी. विवेक मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सागर एवं नोडल अधिकारी द्वारा स्थानीय अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित नहीं किया गया, एवं इस समस्त कार्यक्रम से इस वर्ग के जनप्रतिनिधियों को दूर रखा जा रहा है।
सीएम से करेंगे शिकायत
अतः आपसे अनुरोध हैं कि जिला स्तरीय समारोह एवं हितग्राही सम्मेलन में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित न किये जाने वाले दोषी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही करने का कष्ट करें। उन्होंने कहा कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो 18 अप्रैल को सीएम डॉ मोहन यादव के सागर आगमन पर इसकी शिकायत की जाएगी।
‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’: महिलाओं को नेतृत्व में लाने का ऐतिहासिक कदम : सांसद डॉ. लता वानखेड़े
▪️कांग्रेस ने महिला आरक्षण के नाम पर देश की आंखों में धूल झोंकी है: विधायक ललिता यादव
तीनबत्ती न्यूज: 13 अप्रैल, 2026
सागर। नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश का भाग्य बदलने वाला कानून बनेगा। यह अधिनियम प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण का स्वर्णिम अध्याय लिखेगा। आजादी के बाद से महिलाओं को देश की संसद और राज्यों की विधानसभाओं में आरक्षण दिए जाने की मांग समय-समय पर की जाती रही है, लेकिन कांग्रेस पार्टी ने कभी आरक्षण दिलाने का प्रयास नहीं किया। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के कार्यकाल में महिलाओं को संसद और राज्यों की विधानसभाओं में आरक्षण दिलाने का प्रयास किया गया, लेकिन तब विपक्षी दलों के विरोध के कारण बिल पास नहीं हो सका। श्रद्धेय अटल जी के समय महिला आरक्षण बिल का विरोध करने वाले सभी दल आज भी कांग्रेस के साथ खड़े हैं। कांग्रेस पार्टी की नीतियां कितनी महिला विरोधी हैं, इसका प्रमाण है शाहबानो मामले में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिए गए निर्णय को कांग्रेस की तत्कालीन केंद्र सरकार ने संसद में कानून बनाकर पलट दिया था। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण का कानून बनाकर देश की आधी आबादी के प्रति भाजपा के सम्मान और दृढ़ इच्छा शक्ति को प्रदर्शित किया है। यह भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं सांसद डॉ.लता वानखेड़े ने संभागीय भाजपा कार्यालय में ‘नारी शक्ति वंदन‘ अधिनियम को लेकर आयोजित पत्रकार-वार्ता को संबोधित करते हुए कही।पत्रकार वार्ता को छतरपुर विधायक ललिता यादव ने भी सम्बोधित किया।
पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं सांसद डॉ.लता वानखेड़े ने कहा कि नारी शक्ति वंदन कानून के रूप में हम सभी एक ऐसे ऐतिहासिक निर्णय का साक्षी बनने जा रहे हैं, जिसमें देश का भाग्य बदलने की क्षमता होती है। जिस बात का देश को पिछले कई दशकों से इंतजार था, वो सपना अब साकार हो रहा है। ये पूरे देश के लिए बहुत ही खास समय तो है ही, साथ ही यह मातृशक्ति के लिए भी अविस्मरणीय क्षण है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ केवल एक कानून नहीं, बल्कि सदियों से प्रतीक्षित उस सामाजिक न्याय की प्रतिज्ञा है, जिसे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने धरातल पर उतारा है। यह विधेयक महिलाओं को केवल वोट बैंक समझने वाली मानसिकता को ध्वस्त कर उन्हें नीति-निर्धारण और नेतृत्वकारी भूमिका में बैठाने का ऐतिहासिक काम करेगा। ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ स्वतंत्र भारत के इतिहास का वह स्वर्णिम अध्याय है, जो हमारी माताओं-बहनों को याचक से नायक की भूमिका में स्थापित करेगा। सालों से संसद की दहलीज पर खड़ी भारत की बेटियों का इंतजार अब खत्म हुआ है, क्योंकि यह अधिनियम उन्हें वह राजनीतिक सामर्थ्य दे रहा है, जहां वे स्वयं अपने और देश के भविष्य का फैसला करेंगी। नए संसद भवन के उद्घाटन के बाद आयोजित पहले सत्र की शुरुआत ही एतिहासिक ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ से हुई थी यानी लोकतंत्र के नए मंदिर का पहला ऐतिहासिक कदम ही भारत की मातृशक्ति को समर्पित रहा। यह इस बात का उद्घोष है कि नया भारत अब अपनी बेटियों के नेतृत्व में आगे बढ़ेगा। यह प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की उस गारंटी का प्रमाण है, जिसने दशकों से राजनीति के हाशिये पर खड़ी भारत की बेटियों को लोकसभा और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण का संवैधानिक अधिकार देकर उन्हें राष्ट्र का भाग्यविधाता बना दिया है।
भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं सांसद डॉ.लता वानखेड़े ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश की संसद और राज्यों की विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने वाला कानून महिलाओं के जीवन में क्रांतिकारी परिवर्तन लाएगा। स्वतंत्रता के आंदोलन में महिलाओं ने महत्वपूर्ण भागीदारी निभाई है। देश की स्वाधीनता के बाद मातृशक्ति ने जो सपने देखे थे, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी उन सपनों को साकार कर रहे हैं। आजादी के बाद देश में वर्षों तक शासन करने वाली कांग्रेस ने नारी शक्ति के सम्मान व अधिकार देने के लिए कोई कार्य नहीं किया। नारी शक्ति वंदन कानून बनाकर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी देश की आधी आबादी की मन की बात को पूरा कर दिया है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश की संसद में वर्ष 2023 में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को पारित किया गया था। राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के बाद वर्ष 2023 में यह कानून बन गया था। प्रधानमंत्री जी ने अगली जनगणना और उसके बाद पूर्ण परिसीमन के बाद नारी शक्ति वंदन कानून को लागू करने का निर्णय लिया था। लेकिन कोविड के कारण जनगणना में हुई देरी से यह नहीं हो सका। महिलाओं को आरक्षण दिलाने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की दृढ़ निश्चय और प्रतिबद्धता ही है कि इस कानून को लागू कराने के लिए 16, 17 एवं 18 अप्रैल को देश की संसद का विशेष सत्र बुलाया गया है।
पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए छतरपुर विधायक श्रीमती ललिता यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश बहुत तेज गति से हर क्षेत्र में तरक्की कर रहा है। प्रधानमंत्री जी भारत को वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं। महिलाओं को आरक्षण देने वाला ‘नारी शक्ति वंदन‘ कानून लागू होने के बाद देश की आधी आबादी को उसका पूरा हक मिल जाएगा। महिला आरक्षण लागू होने के बाद महिलाएं और संवेदनशीलता, जिम्मेदारी के साथ देश के विकास में कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर सकेंगी। महिला आरक्षण कानून देश को आत्मनिर्भर बनाने के सपने को साकार करने में महिता भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं फाइटर प्लेन तक उड़ा रही हैं। देश की प्रधानमंत्री महिला रह चुकी हैं। कई राज्यों में मुख्यमंत्री, राज्यपाल के साथ वर्तमान में देश की राष्ट्रपति भी जब महिला है तो संसद में महिलाओं के प्रतिनिधत्व को बढ़ाने में कांग्रेस को क्यों आपत्ति थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा से महिलाओं को अपमानित करने का कार्य किया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार नगरीय निकायों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण पहले से प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि नगरीय निकायों में मध्यप्रदेश में महिलाओं को भले 50 प्रतिशत आरक्षण मिल रहा है, लेकिन नगर निकायों में महिलाओं का प्रतिनिधित्व 54 प्रतिशत है। अब देश की संसद और राज्यों के विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा तो महिलाएं देश को आत्मनिर्भर बनाने में अभूतपूर्व योगदान देने में पीछे नहीं रहेंगी।
विधायक ललिता यादव ने कहा कि ने कहा कि कांग्रेस ने दशकों तक महिला आरक्षण के नाम पर देश की आंखों में धूल झोंकी है। उनके लिए यह विधेयक केवल चुनावों के घोषणापत्र का पन्ना मात्र था, जिसे उन्होंने कभी नीयत के साथ लागू नहीं किया। आज कांग्रेस को जवाब देना होगा कि जिस देश ने उन्हें दशकों तक पूर्ण बहुमत और निर्बाध सत्ता सौंपी, संसद में उस देश की महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए कोई कदम क्यों नहीं उठाए? महिला सशक्तिकरण की बात करने वाली कांग्रेस का इतिहास ही यह रहा है कि उन्होंने हमेशा आधी आबादी के अधिकारों को अपने राजनीतिक स्वार्थ और सहयोगियों के दबाव की वेदी पर चढ़ाया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी योजनाओं के जरिए महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रहे हैं। प्रधानमंत्री जी की उज्ज्वला योजना में सवा दस करोड़ महिलाओं को घरेलू गेस का कनेक्शन मिल चुका है। प्रधानमंत्री जनधन योजना में जितने खाते खोले गए हैं, उनमें 56 प्रतिशत बैंक खाते महिलाओं के हैं। देशभर में 35 करोड़ महिलाओं को मुद्रा लोन दिलाया जा चुका है। उन्होंने कहा कि चुनी हुई महिला जनप्रतिनिधि निःसंदेह ही संसदीय बहसों की गुणवत्ता बढ़ाएंगी, कानून और नीति निर्माण को प्रभावित करेंगी और सभी भारतीयों की बेहतरी के लिए शासन में सकारात्मक योगदान देंगी। महिलाओं को सशक्त बनाने का मतलब एक राष्ट्र को सशक्त बनाना है। जब महिलाएं आगे बढ़ती हैं, तो समाज समृद्ध होता है। ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ नए भारत की नई लोकतांत्रिक प्रतिबद्धता का उद्घोष है। यह बहुत बड़ा और मजबूत कदम है। ये अमृतकाल में सबका प्रयास से विकसित भारत के निर्माण की तरफ बड़ा कदम है।
*जिला अध्यक्ष ने किया स्वागत*
जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि पत्रकार वार्ता के पूर्व संभागीय भाजपा कार्यालय आगमन पर जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी प्रदेश महामंत्री एवं सांसद डॉ. लता वानखेड़े एवं छतरपुर विधायक ललिता यादव का जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
इस दौरान जिला अध्यक्ष तिवारी ने नेत्री द्वय से सांगठनात्मक विषयों पर चर्चा की। इस अवसर पर जिला सह मीडिया प्रभारी आलोक केशरवानी, जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया, निकेश गुप्ता, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष नितिन सोनी, दीपक दुबे, जय सोनी उपस्तिथ रहें।
Sagar News: लोकायुक्त पुलिस ने रेंजर और बाबू को 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार
तीनबत्ती न्यूज : 13 अप्रैल, 2026
सागर। जिले के बंडा क्षेत्र में लोकायुक्त पुलिस सागर ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए वन विभाग के दो कर्मचारियों को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में वन परिक्षेत्र बंडा के रेंजर विकास सेठ और लिपिक (बाबू) जयप्रकाश तिवारी शामिल हैं।
महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख के भ्रष्टाचार के विरुद्ध सख्त कार्यवाही किए जाने के निर्देश पर उप पुलिस महानिरीक्षक मनोज सिंह के मार्गदर्शन में लोकायुक्त संभाग सागर एसपी योगेश्वर शर्मा के निर्देशन में सफल ट्रैप कार्यवाही की गई।
-------------------
पढ़ने देखने क्लिक करे
-----------------
क्या है पूरा मामला?
लोकायुक्त पुलिस के मुताबिक सागर के मकरोनिया के ज्योतिनगर निवासी फरियादी विजय सिंह राजपूत ने लोकायुक्त में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनके निजी खेत में लगे पेड़ों की कटाई और लकड़ी परिवहन के लिए ट्रांजिट परमिट (TP) जारी करने के एवज में आरोपियों वन परिक्षेत्र अधिकारी विकास सेठ एवं कार्यालय में पदस्थ क्लर्क जयप्रकाश तिवारी द्वारा रिश्वत मांगी जा रही थी। शिकायत के अनुसार, करीब 21 लाख रुपये की लकड़ी की अनुमति देने के बदले आरोपियों ने 1 लाख रुपये की मांग की थी। सौदेबाजी के बाद 50 हजार रुपये तय हुए।
कैसे हुई कार्रवाई?
शिकायत का सत्यापन करने के बाद लोकायुक्त टीम ने सोमवार को वन परिक्षेत्र कार्यालय बंडा में दबिश दी। जैसे ही रेंजर और बाबू ने रिश्वत की रकम स्वीकार की, टीम ने उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया। दोनों आरोपियों विकास सेठ, वन परिक्षेत्र अधिकारी, उत्तर वन मंडल बंडा जिला सागर और जयप्रकाश तिवारी, सहायक ग्रेड 3, कार्यालय वन परिक्षेत्र अधिकारी, उत्तर वन मंडल बंडा जिला सागर के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।इस कार्रवाई से जिले में हड़कंप मच गया है और वन विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। ट्रैप दल में निरीक्षक रंजीत सिंह, कमलसिंह और स्टाफ शामिल रहा।
यह भी पढ़ें: Sagar Crime : सनसनीखेज वारदात: महिला डांसर का अर्धनग्न शव मिला घर में डबल बेड पर : हत्या की आशंका
इस नम्बर पर करे शिकायत
सागर संभाग में भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायत के लिए हेल्प लाइन नंबर 8435794333 पर फ़ोन कर सकते है ।
भाजपा का जिले में डॉ अम्बेडकर की प्रतिमाओं पर सुबह स्वच्छता एवं संध्या में दीपोत्सव कार्यक्रम 13 अप्रैल को
तीनबत्ती न्यूज: 12 अप्रैल, 2026
सागर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा 13 अप्रैल को जिले भर में प्रातः 09 बजे भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमाओं एवं उनके परिसर की साफ-सफाई का व्यापक अभियान चलाया जाएगा। इसके साथ ही सायंकाल शाम 07 बजे सभी स्थानों पर दीप प्रज्ज्वलित कर दीपोत्सव मनाया जाएगा।
कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार एवं शहडोल संभाग प्रभारी गौरव सिरोठिया मुख्य रूप से शामिल रहे।
बैठक में बिंदुवार कार्यक्रमों की तैयारी पर चर्चा करते हुए जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि बाबा साहेब के प्रति सम्मान और उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता सुनिश्चित करें और स्वच्छता अभियान को जन आंदोलन बनाएं।
जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी ने समाज को समानता, न्याय और अधिकारों की जो दिशा दी है, उसे आगे बढ़ाना हम सभी का दायित्व है। उनकी जयंती के अवसर पर स्वच्छता और दीपोत्सव के माध्यम से हम उनके प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करेंगे।
नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार ने कहा कि बाबा साहेब के विचार समाज को एकता और समानता की दिशा में आगे बढ़ाने की प्रेरणा देते हैं। स्वच्छता अभियान के माध्यम से हम उनके आदर्शों को व्यवहार में उतारने का प्रयास कर रहे हैं। यह पहल समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
शहडोल संभाग प्रभारी गौरव सारोठिया ने कहा कि भाजपा का यह अभियान सामाजिक समरसता और जनभागीदारी का उत्कृष्ट उदाहरण है। बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलते हुए हम समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और सम्मान पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि दीपोत्सव के माध्यम से हम एकता, सद्भाव और जागरूकता का संदेश पूरे जिले में प्रसारित करेंगे।
जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने बताया कि कार्यक्रमों के प्रभावी आयोजन एवं सफल संचालन हेतु जिला स्तरीय टोली का गठन किया गया है। इसमें जिला महामंत्री चेतराम अहिरवार को जिला संयोजक बनाया गया है, जबकि अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष मधुकर जाटव, जिला उपाध्यक्ष शैलेश श्रीवास्तव एवं जिला मंत्री आसमा जैन को सह-संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष मनीष चौबे एवं आभार जिला महामंत्री सुमित यादव ने व्यक्त किया।
बैठक में जिला महामंत्री चैन सिंह ठाकुर, चेतराम अहिरवार, जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया, निकेश गुप्ता, यश अग्रवाल, जिला सह मीडिया प्रभारी आलोक केसरवानी, जिला मंत्री संध्या भार्गव, राहुल वैध, मंडल अध्यक्ष नीलम अहिरवार, नीरज यादव, प्रासुक जैन, नितिन सोनी, जय सोनी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सीएम डॉ मोहन यादव का 18 अप्रैल को नरयावली में प्रस्तावित आगमन : विधायक प्रदीप लारिया ने ली तैयारी बैठक
तीनबत्ती न्यूज: 12 अप्रैल, 2026
सागर: सीएम डॉ मोहन यादव का 18 अप्रैल को नरयावली में प्रस्तावित आगमन को लेकर विधायक प्रदीप लारिया ने तैयारी बैठक ली। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव संदीपनी विद्यालय के लोकार्पण सहित करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात देंगे । विधायक कार्यालय में विधानसभा स्तरीय वृहद बैठक संपन्न हुई।
नारयावली के सम्मान का उत्सव
बैठक में विधायक प्रदीप लारिया ने कहा कि मुख्यमंत्री का आगमन मात्र एक शासकीय दौरा नहीं, बल्कि नरयावली के सम्मान और विकास का उत्सव है। बैठक में विधायक श्री लारिया ने दिशा-निर्देश दिए कि प्रत्येक बूथ और ग्राम केंद्र से आमजन की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। विधायक लारिया ने कहा, "यह जनता का कार्यक्रम है, इसलिए हर घर तक आमंत्रण पहुंचना चाहिए।" मुख्यमंत्री के मार्ग से लेकर सभा स्थल तक नरयावली की सांस्कृतिक झलक दिखनी चाहिए। स्वागत द्वारों, झंडों और पुष्पवर्षा के साथ जन-जन में उत्साह का संचार हो। कार्यक्रम की सुगमता के लिए जिम्मेदारी का बंटवारा किया गया। इसमें व्यवस्था और प्रबंधन के लिए अलग-अलग टोलियां बनाई गईं।
बैठक के दौरान जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारियों ने अपनी सक्रियता दर्ज कराई। विधायक लारिया ने जोर देकर कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में नरयावली विधानसभा शिक्षा और अधोसंरचना के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। उन्होंने कहा कि "18 अप्रैल को होने वाला यह कार्यक्रम नरयावली के विकास का प्रतीक बनेगा। हम अपने मुख्यमंत्री का स्वागत ऐसी आत्मीयता से करेंगे कि वह नरयावली के स्नेह को सदैव याद रखेंगे।"
ये हुए शामिल
इस अवसर पर नपाध्यक्ष मिहीलाल, प्रभुदयाल पटेल, चैन सिंह, चैतराम अहिरवार, मधुकर जाटव, जयंती मौर्य, आफीसर यादव, कपिल कुशवाहा, श्याम सुंदर मिश्रा, सौरभ केसरवानी, अंकित तिवारी, सोहन लोधी, पार्षदगण, एल्डरमैन, महिला मोर्चा सहित प्रमुख भाजपा पदाधिकारी और ऊर्जावान कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
जलभराव का कारण बने अतिक्रमण पन्द्रह दिन में हटेंगे, ,▪️बख्शीखाना व नया बाजार को जी प्लस-2 मॉडल पर बनाया जाएगा ▪️ टाटा कंपनी पर लगेगी पेनाल्...