Editor: Vinod Arya | 94244 37885

Sagar : प्रशासन - दवा विक्रेताओं की बैठक: बगैर पर्ची के दवा नहीं बेचने और स्टॉक का रिकॉर्ड संधारित करने के निर्देश

Sagar : प्रशासन - दवा  विक्रेताओं की बैठक: बगैर पर्ची के दवा नहीं बेचने और स्टॉक का रिकॉर्ड संधारित करने के निर्देश


तीनबत्ती न्यूज:  01 मई 2026 
सागर: कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट श्री गगन विशेन एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री ललित कश्यप ने जिले के दवा विक्रेता पदाधिकारी की बैठक आयोजित कर आवश्यक निर्देश दिए। सिटी मजिस्ट्रेट श्री गगन विशेन ने निर्देश दिए की जिले में कहीं भी नशा से संबंधित दवाओं का वितरण डॉक्टर की पर्ची के बगैर ना हो एवं सभी दवाओं का रिकार्ड संधारित किया जावे, जिन मेडिकल स्टोर से अत्यधिक नशा की दवाई का विक्रय किया जा रहा है उसकी जानकारी एवं अत्यधिक मात्रा से ज्यादा डॉक्टर द्वारा लिखी जाने वाली नशा युक्त दावों की जानकारी भी प्रस्तुत करें जिससे की कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने बताया कि कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कहीं भी बगैर पर्ची की दवाओं का वितरण न किया जाए इसी परिपेक्ष में सभी दवा विक्रेता पदाधिकारी की बैठक आयोजित की गई है।

नगर पुलिस अधीक्षक श्री ललित कश्यप ने कहा कि सभी दुकानदार अपने-अपने दुकानों के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाए जिससे कि आवश्यकता पड़ने पर परीक्षण किया जा सके और कार्यवाही भी सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा कि सभी थोक दवा विक्रेता एवं फुटकर दवा विक्रेता अपने-अपनी दुकानों पर दवा स्टॉक का पूरा रिकार्ड संधारित करें। इस अवसर पर औषधि निरीक्षक श्रीमती सोनम जैन औषधि निरीक्षक श्री मनीष सुमन सहित सभी दवा विक्रेता पदाधिकारी मौजूद थे।
Share:

Sagar: ग्रीष्मकाल में पेयजल संकट रोकने के लिए अवैध सिंचाई पर प्रतिबंध

Sagar: ग्रीष्मकाल में पेयजल संकट रोकने के लिए अवैध सिंचाई पर प्रतिबंध


तीनबत्ती न्यूज:  01 मई 2026

सागर: कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्रीमती प्रतिभा पाल द्वारा ग्रीष्मकाल में संभावित पेयजल संकट को दृष्टिगत रखते हुए जिले की रहली एवं गढ़ाकोटा तहसील में आगामी ग्रीष्मकाल के समाप्त होने तक जल का भण्डार सुरक्षित बनाये रखने हेतु ग्रीष्मकाल में पेयजल संकट रोकने के लिएअवैध सिंचाई पर प्रतिबंध लगाया है।


रहली एवं गढ़ाकोटा में आगामी ग्रीष्मकाल में जल संकट की समस्या को दृष्टिगत रखते हुए रहली में फिल्टर प्लांट से एवं गढाकोटा में मोठारडेम से नदी के किनारे दोनो तरफ 05 कि.मी. ऊपर तक अवैध सिंचाई के कारण नदी का जल स्तर लगातार गिरता जा रहा है। आगामी ग्रीष्मकाल में पेयजल संकट की समस्या को दृष्टिगत रखते हुये अवैध सिंचाई के कारण निकट भविष्य (ग्रीष्मकाल) में रहली एवं गढाकोटा में जल संकट की स्थिति उत्पन्न होना संभावित है।


ग्रीष्मकाल में भावी पेयजल संकट को दृष्टिगत रखते हुए मध्यप्रदेश पेयजल परीरक्षण अधिनियम 1986 तथा संशोधित अधिनियम 2002 के प्रावधानों के तहत रहली में फिल्टर प्लांट से एवं गढ़ाकोटा में मोठारडेम से सुनार नदी के किनारे दोनो तरफ 05 कि.मी. ऊपर तक सुनार नदी से पानी के अन्य उपयोग (पेयजल से भिन्न) पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई है। उपरोक्त आदेश का उल्लंघन किये जाने पर उक्त अधिनियम की धारा 9 के तहत दण्डात्मक कार्यवाही की जावेगी। उक्त आदेश तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश जारी होने तक लागू रहेगा।


-----------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

---------------



---------------
Share:

कलेक्टर ने किया उपार्जन केन्द्रों का औचक निरीक्षण: केंद्र संचालक , प्रशासक, सर्वेयर को नोटिस

कलेक्टर ने किया उपार्जन केन्द्रों का औचक निरीक्षण:  केंद्र संचालक , प्रशासक, सर्वेयर को नोटिस 


तीनबत्ती न्यूज: 30 अप्रैल 2026

सागर: कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने गुरुवार को गजानंद व्हेयर हाउस, अनिल तिवारी व्हेयर हाउस बाग ख़ेजरा के उपार्जन केंद्र का औचक निरीक्षण कर गेहूं खरीदी की प्रक्रिया का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र पर मौजूद संसाधनों, बारदानों की उपलब्धता और अनाज के सुरक्षित रखरखाव की बारीकी से जांच की। इस दौरान उन्होंने उपार्जन केंद्र पर अपनी उपज लेकर आए किसानों से संवाद किया और उनसे पंजीयन, मैसेज प्राप्ति और तुलाई में लगने वाले समय के बारे में फीडबैक लिया। कमियों को लेकर वेयरहाउस और अन्य को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। 

--------------

लाइव वीडियो देखने क्लिक करे

जबलपुर में बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज डूबा: 04 की मौत, कई लापता

----------------------

उपार्जन केंद्र के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों एवं उपार्जन केन्द्र संचालक को निर्देशित किया कि उपार्जन/खरीदी केंद्रों पर पूरे 6 तौल कांटे लगाए जाएं। सभी 6 तौल कांटों पर निरंतर तुलाई कार्य चलता रहे। किसानों के लिए केंद्रों पर पर्याप्त छाया और शीतल पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। प्रत्येक किसान को सुविधा के साथ उपज का उपार्जन सुनिश्चित करें। किसानों की उपज की तुलाई समय पर हो सके इसके लिए पर्याप्त संख्या में बारदाने, तौल कांटे, सिलाई मशीन, स्लॉट बुकिंग हेतु कंप्यूटर, नेट कनेक्शन, कंप्यूटर ऑपरेटर, आदि व्यवस्थाएं उपार्जन केन्द्र पर हमेशा उपलब्ध रहें। उन्होंने उपार्जन केंद्र पर कृषकों की सुविधा के लिए पेयजल, टेंट, बैठक, इत्यादि व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया तथा सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश दिए।



कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने उपार्जन केंद्र पर अपनी उपज बेचने आए किसानों से सीधा संवाद किया। उन्होंने किसानों से उपार्जन प्रक्रिया, तुलाई और केंद्र पर मिल रही मूलभूत सुविधाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने किसानों से पूछा कि उन्हें अपनी उपज विक्रय करने में किसी प्रकार की असुविधा तो नहीं हो रही है। साथ ही, आगामी दिनों में मौसम परिवर्तन और बारिश की संभावना को देखते हुए उन्होंने केंद्र प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि उपार्जन केंद्र पर लाई गई पूरी उपज को तिरपाल से ढकने और सुरक्षित भंडारण के लिए सभी जरूरी इंतजाम तत्काल सुनिश्चित किए जाएं, ताकि संभावित बारिश से अनाज को खराब होने से बचाया जा सके।

इस दौरान एसडीएम श्री अमन मिश्रा, डीएसओ श्रीमती ज्योति बघेल सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी, किसान मौजूद थे।

-----------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

---------------



---------------


Share:

सवा करोड़ की लागत से बनेगा मंगल भवन एवं जेल के बंदियों द्वारा निर्मित सामग्री के विक्रय हेतु भवन एवं टीन शेड: विधायक शैलेंद्र जैन ने किया स्थल निरीक्षण

सवा करोड़ की लागत से बनेगा मंगल भवन एवं जेल के बंदियों द्वारा निर्मित सामग्री के विक्रय हेतु भवन एवं टीन शेड:  विधायक शैलेंद्र जैन ने किया स्थल निरीक्षण


तीनबत्ती न्यूज|30 अप्रैल 2026

सागर।शहर में जनसुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए विधायक श्री शैलेंद्र कुमार जैन ने गोपालगंज स्थित सिविल लाइन वार्ड में प्रस्तावित आधुनिक मंगल भवन एवं जेल में बंद कैदियों द्वारा निर्मित सामग्री के प्रदर्शन एवं विक्रय हेतु हाल तथा उनके प्रशिक्षण के लिए टीन शेड निर्माण के लिए स्थल निरीक्षण किया। इस अवसर पर जेल अधीक्षक  मानवेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।

-------------

लाइव वीडियो देखने क्लिक करे

जबलपुर में बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज डूबा: 04 की मौत, कई लापता

----------------------

विधायक जैन ने बताया कि लगभग सवा करोड़ रुपए की लागत से यहां पर  आधुनिक मंगल भवन का निर्माण किया जाएगा, यह भवन आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा, जिससे सामाजिक, धार्मिक एवं अन्य कार्यक्रमों के आयोजन के लिए क्षेत्रवासियों को एक सुलभ और व्यवस्थित स्थान प्राप्त होगा।

उन्होंने कहा कि लंबे समय से किए जा रहे प्रयासों के बाद इस निर्माण को स्वीकृति मिली है। इस मंगल भवन के बनने से आसपास के चार से पांच वार्डों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। यह सुविधा बड़े मैरिज गार्डन और होटलों के मुकाबले कम शुल्क पर उपलब्ध होगी, जिससे समाज का गरीब से गरीब वर्ग भी अपने सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रम सम्मानपूर्वक आयोजित कर सकेगा। इसके साथ ही जेल में बंद कैदियों द्वारा निर्मित उत्पादों के प्रदर्शन एवं विक्रय के लिए विशेष हाल तथा प्रशिक्षण हेतु टीन शेड का निर्माण किया जाएगा, जिससे उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रोत्साहन मिलेगा। इस अवसर पर पार्षद बसीम खान, अमर कुमार जैन, चन्द्रप्रकाश पांडे, प्रकाश यादव, महेश जैन, सुरेन्द्र पंडा, कमल घारू सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित रहे।


पंत नगर पिपरिया तिराहे पर ‘भगवान चित्रगुप्त तिराहा’ निर्माण कार्य तेज

विधायक शैलेंद्र जैन ने पंत नगर पिपरिया तिराहे पर निर्माणाधीन ‘भगवान चित्रगुप्त तिराहा’ एवं उनके प्रतीक चिन्ह ‘कलम-दवात’ के कार्य का स्थल निरीक्षण किया। उल्लेखनीय है कि विधायक जैन ने पूर्व में कायस्थ समाज के एक कार्यक्रम में भगवान चित्रगुप्त जी महाराज के नाम से तिराहे के नामकरण एवं उनके प्रतीक चिन्ह ‘कलम-दवात’ के निर्माण की घोषणा की थी। उनकी इसी घोषणा के अनुरूप तिराहे के निर्माण का कार्य शीघ्र प्रारंभ कर दिया गया, जो वर्तमान में तीव्र गति से जारी है।

निरीक्षण के दौरान विधायक जैन ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता एवं प्रगति का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्य तेजी से किया जा रहा है और बहुत जल्द निर्माण पूर्ण कर इसका विधिवत लोकार्पण किया जाएगा। यह तिराहा कायस्थ समाज को समर्पित किया जाएगा, जो उनकी आस्था एवं सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक बनेगा। इस अवसर पर रामेश्वर चौबे, कैलाश यादव, विनोद पटेल सहित स्थानीय नागरिक एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

-----------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

---------------



---------------


Share:

निजी स्कूलों का मामला: पालक महासंघ ने कलेक्टर से की मुलाकात: नियम विरुद्ध फीस वृद्धि एवं पुनः प्रवेश शुल्क पर रोक लगाने की मांग

निजी स्कूलों का मामला: पालक महासंघ ने कलेक्टर से की मुलाकात: नियम विरुद्ध फीस वृद्धि एवं पुनः प्रवेश शुल्क पर रोक लगाने की मांग


तीनबत्ती न्यूज|30 अप्रैल, 2026

सागर: मध्यप्रदेश निजी विद्यालय (फीस तथा संबंधित विषयों का विनियमन) अधिनियम, 2017 एवं नियम, 2020 के प्रावधानों का उल्लंघन कर निजी विद्यालयों द्वारा की जा रही मनमानी फीस वृद्धि, प्रवेश शुल्क सहित विभिन्न अवैध शुल्कों की वसूली तथा अधिनियम के अन्य प्रावधानों के उल्लंघन के संबंध में आज मध्यप्रदेश पालक महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल से मुलाकात की।

-------------

लाइव वीडियो देखने क्लिक करे

जबलपुर में बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज डूबा: 04 की मौत, कई लापता

----------------------


प्रतिनिधिमंडल में डॉ. धरणेन्द्र जैन - प्रदेश उपाध्यक्ष, म.प्र. पालक महासंघ,दिनेश चिरवरीय  संभागीय अध्यक्ष,रामदास राज  जिला अध्यक्ष,भूपेंद्र राठौर  जिला संगठन सचिव,अनीता राजपूत  जिला उपाध्यक्ष,मोहित कुर्मी  जिला कार्यकारिणी सदस्य सम्मिलित रहे. 

प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर को अवगत कराया कि अधिकांश निजी स्कूलों द्वारा: मध्यप्रदेश सरकार के फीस वृद्धि संबंधित अधिनियम के प्रावधानों नियमों का उल्लंघन कर निर्धारित प्रक्रिया का पालन किए बिना मनमानी फीस वृद्धि की जा रही है साथ ही एक ही स्कूल में अध्ययनरत बच्चों से पुनः प्रवेश शुल्क के नाम पर राशि वसूली जा रही है, जो पूर्णतः गैर-कानूनी है।

पालक महासंघ की ओर से से कलेक्टर से मांग की गई कि उक्त सभी मामलों की जांच कराई जाए, नियम,कानून के विरुद्ध फीस वृद्धि एवं नियम कानून के विरुद्ध पुनः प्रवेश शुल्क पर  रोक लगाई जाए तथा अब तक जिन जिन स्कूलों ने नियम कानून के प्रावधानों का उल्लंघन कर जो अलग अलग मद में शुल्क वसूला है वह शुल्क की राशि अभिभावकों को वापस दिलाई जाए।

कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।


-----------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

---------------



---------------
Share:

Sagar Crime : पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ी अवैध शराब से भरी कार : एक आरोपी गिरफ्तार

Sagar Crime : पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ी अवैध शराब से भरी कार : एक आरोपी गिरफ्तार



तीनबत्ती न्यूज|30 अप्रैल, 2026

सागर: अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान में बीना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने घेराबंदी कर एक मारुति स्विफ्ट कार से भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त की है। इस कार्रवाई में पुलिस ने 108 बल्क लीटर शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।


-------------

लाइव वीडियो देखने क्लिक करे

जबलपुर में बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज डूबा: 04 की मौत, कई लापता

----------------------

मुखबिर की सूचना पर बिछाया जाल

​जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि खिमलासा बायपास की ओर से एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार में अवैध शराब की खेप बीना लाई जा रही है। सूचना मिलते ही एसपी विकास कुमार शाहवाल एवं एएसपी संजीव उइके के निर्देशन में पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी शुरू की।

​जैसे ही संदिग्ध कार आती दिखाई दी, चालक ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। हालांकि, पुलिस टीम ने सूझबूझ दिखाते हुए पीछा किया और साईं धाम कॉलोनी (रेलवे अंडर ब्रिज के पास) में वाहन UP AA 8575 को चारों तरफ से घेर कर रोक लिया।

जब्ती और गिरफ्तारी

​वाहन की तलाशी लेने पर उसमें से 600 पाव (108 बल्क लीटर) अवैध शराब बरामद हुई, जिसकी बाजार मूल्य लगभग ₹60,000 बताया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रंजीत अहिरवार (24 वर्ष) निवासी सागर नाका, खुरई के रूप में हुई है। आरोपी शराब के परिवहन के संबंध में कोई भी वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका।


आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज

​पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। शराब के साथ परिवहन में उपयोग की गई कार (कीमत लगभग ₹3 लाख) को भी जब्त कर लिया गया है।

इनकी रही मुख्य भूमिका: > इस सफल कार्रवाई में उनि जयसिंह, प्रधान आरक्षक गजेंद्र मिश्रा, देवेंद्र सिंह, आरक्षक प्रेमजीत, अजय, राहुल, राजेंद्र और दिनेश का सराहनीय योगदान रहा। एसडीओपी बीना अजय कुमार सनकत ने कहा कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस की यह सख्त मुहिम आगे भी जारी रहेगी।

-----------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

---------------



---------------


Share:

विश्व उपभोक्ता दिवस : उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुरस्कृत : अधिवक्ता संतोष सोनी को मिला प्रथम पुरस्कार

विश्व उपभोक्ता दिवस : उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुरस्कृत : अधिवक्ता संतोष सोनी को मिला प्रथम पुरस्कार


तीनबत्ती न्यूज:  30 अप्रैल 2026

सागर: कार्यालय आयुक्त, सागर संभाग में विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उपभोक्ता हितों के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आयुक्त सागर संभाग अनिल सुचारी, डिप्टी कमिश्नर एवं जिला आपूर्ति नियंत्रक सागर की गरिमामयी उपस्थिति रही।आयुक्त श्री सुचारी द्वारा  संतोष कुमार सोनी, अधिवक्ता सागर को प्रथम पुरस्कार स्वरूप प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। वहीं श्री नितिन सोलंके, संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष, ग्राहक दक्षता कल्याण फाउंडेशन को द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।




कार्यक्रम का संचालन जिला आपूर्ति नियंत्रक सागर द्वारा किया गया। इस अवसर पर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

-----------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

---------------



---------------

Share:

हाईकोर्ट के निर्देशों के पालन न करने पर जनजातीय कार्य विभाग की सहायक आयुक्त को नोटिस

हाईकोर्ट के निर्देशों के पालन न करने पर जनजातीय कार्य विभाग की सहायक आयुक्त को नोटिस


तीनबत्ती न्यूज:  30 अप्रैल 2026
सागर
: उच्च न्यायालय के निर्देशों के पालन न करने पर जनजातीय कार्य विभाग के सहायक आयुक्त अदिति शांडिल्य को कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
कारण बताओ नोटिस के अनुसार सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग अदिति शांडिल्य द्वारा माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर द्वारा दिये गये निर्देशानुसार कार्यवाही न किये जाने के कारण अवमानना याचिका दायर की गई। उक्त याचिका में पक्षकार द्वारा न्यायालय में वरिष्ठ अधिकारियों के व्यक्तिगत नाम से पक्षकार बनाया जाकर अवमानना याचिका प्रस्तुत की गई है। इससे स्पष्ट है कि आपके द्वारा शासकीय कार्य में लापरवाही बरती जा रही है। जो अपने कर्तव्य के प्रति उदासीनता का द्योतक हैं। इस प्रकार आपने पदीय कर्तव्य निर्वहन में घोर उदासीनता लापरवाही बरतने पर कलेक्टर श्रीमती पाल द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किया गया साथ ही आदेशित किया गया कि उक्त संबंध में तीन दिवस के भीतर समक्ष उपस्थित होकर जबाव प्रस्तुत करें। नियत समयावधि में जबाव प्राप्त नहीं होने अथवा जबाव संतोषजनक नहीं होने पर कार्यवाही की जाएगी।

-----------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

---------------



---------------
Share:

www.Teenbattinews.com

Archive