विश्व उपभोक्ता दिवस : उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुरस्कृत : अधिवक्ता संतोष सोनी को मिला प्रथम पुरस्कार
तीनबत्ती न्यूज: 30 अप्रैल 2026
सागर: कार्यालय आयुक्त, सागर संभाग में विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उपभोक्ता हितों के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आयुक्त सागर संभाग अनिल सुचारी, डिप्टी कमिश्नर एवं जिला आपूर्ति नियंत्रक सागर की गरिमामयी उपस्थिति रही।आयुक्त श्री सुचारी द्वारा संतोष कुमार सोनी, अधिवक्ता सागर को प्रथम पुरस्कार स्वरूप प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। वहीं श्री नितिन सोलंके, संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष, ग्राहक दक्षता कल्याण फाउंडेशन को द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन जिला आपूर्ति नियंत्रक सागर द्वारा किया गया। इस अवसर पर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
-----------
एडिटर : विनोद आर्य
________
+91 94244 37885
तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने लाईक / फॉलो करे
-----------------------
---------------
--------------------
------------------------
--------------
---------------
---------------









0 comments:
एक टिप्पणी भेजें