Editor: Vinod Arya | 94244 37885

Sagar Crime : ऑनलाइन टूर पैकेज के नाम पर 9 लाख की ठगी, अंतरराज्यीय आरोपी गिरफ्तार

Sagar Crime : ऑनलाइन टूर पैकेज के नाम पर 9 लाख की ठगी, अंतरराज्यीय आरोपी गिरफ्तार



तीनबत्ती न्यूज|06 मई 2026।

सागर : जिले के मोतीनगर थाना क्षेत्र में ऑनलाइन टूर पैकेज के नाम पर 9 लाख से अधिक की धोखाधड़ी करने वाले अंतरराज्यीय आरोपी को पुलिस ने प्रदेश के बाहर से गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सागर पुलिस की साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता मानी जा रही है।

ऐसे दिया ठगी को अंजाम

पुलिस के अनुसार, सुभाषनगर निवासी अजय माखीजा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वह कपड़ों की दुकान संचालित करता है। सितंबर 2025 में दोस्तों के साथ वियतनाम घूमने की योजना बनाते समय उसने इंटरनेट पर टूर पैकेज सर्च किया। इस दौरान उसे “लवफार माउट” नामक कंपनी की आईडी मिली।

---------------------

वीडियो देखने क्लिक करे

मैदान में उतरे खाद्य मंत्री गोविंद राजपूत : उपार्जन केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण


आईडी संचालित करने वाले आरोपी ने खुद को राकेश विष्ट बताकर भरोसा जीता और टूर पैकेज दिलाने के नाम पर अलग-अलग किश्तों में कुल ₹9,06,800 रुपये ले लिए। इसके बाद उसने कोई सेवा नहीं दी और संपर्क बंद कर लिया।


----------------

वीडियो देखने क्लिक करे

सागर में नवागत एसपी ने संभाली कमान अधिकारियों की ली बैठक : जनसुनवाई में सुनी समस्याएं और दिए निर्देश

------------------------

पुलिस ने ऐसे पकड़ा आरोपी

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर जांच करते हुए आरोपी की पहचान की गई। पुलिस ने आरोपी राकेश विष्ट (35), निवासी जिला अल्मोड़ा (उत्तराखंड) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने धोखाधड़ी करना स्वीकार किया आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में केंद्रीय जेल सागर भेज दिया गया है।


इन पुलिसकर्मियों की रही भूमिका

कार्रवाई में थाना प्रभारी जसवंत सिंह राजपूत, सहायक उपनिरीक्षक माधव सिंह, प्रधान आरक्षक दिनेश, प्रधान आरक्षक सुनील चौबे, प्रधान आरक्षक नदीम शेख, आरक्षक सत्येन्द्र, आरक्षक अनुराग एवं आरक्षक राहुल सहित पुलिस टीम के कई सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस की अपील

सागर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि ऑनलाइन टूर पैकेज या किसी भी सेवा का चयन करते समय संबंधित कंपनी की विश्वसनीयता जरूर जांचें। बिना सत्यापन के किसी भी अनजान व्यक्ति को पैसे ट्रांसफर न करें और धोखाधड़ी होने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें।


----------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

---------------



---------------

  












Share:

“आपकी महापौर आपके द्वार” और जन चौपाल का 15 वा शिविर: मौके पर हुआ समस्याओं का समाधान

“आपकी महापौर आपके द्वार” और जन चौपाल का 15 वा शिविर: मौके पर हुआ समस्याओं का समाधान


तीनबत्ती न्यूज|06 मई 2026

सागर: नगर निगम द्वारा संचालित “आपकी महापौर आपके द्वार एवं जनचौपाल” अभियान के तहत तिली वार्ड में 15वां शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में वार्डवासियों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं रखीं, जिनमें से कई का मौके पर ही निराकरण किया गया, जबकि अन्य आवेदनों पर अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में नागरिकों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया। महापौर ने कहा कि इस पहल के माध्यम से पहली बार लोगों की समस्याओं का समाधान सीधे उनके वार्डों में किया जा रहा है, जिससे उन्हें भटकना नहीं पड़ रहा।


उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में संचालित योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि हर पात्र व्यक्ति तक इनका लाभ पहुंचाना प्राथमिकता है।

---------------

वीडियो देखने क्लिक करे

अधिवक्ताओं के हित में हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर राज्य अधिवक्ता परिषद के सदस्य पद के प्रत्याशी अधिवक्ता अंकलेश्वर दुबे ने

_____________

स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए अपील

महापौर ने नागरिकों से स्वच्छ सर्वेक्षण में सक्रिय भागीदारी की अपील करते हुए कहा कि घर का कचरा निर्धारित वाहनों में ही दें और शहर को स्वच्छ रखने में सहयोग करें। साथ ही परिवार सहित फीडबैक देने की भी अपील की।



झालमुड़ी खिलाकर मनाई खुशी

शिविर के दौरान पार्षद मनोज चौरसिया ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों और नागरिकों को झालमुड़ी खिलाकर पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत की खुशी साझा की।

विकास कार्यों के लिए सौंपे ज्ञापन

गिरधारीपुरम क्षेत्र के नागरिकों ने डामर सड़क और हाईमास्ट लाइट की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। वहीं चोपड़ा धाम में भी हाईमास्ट लगाने की मांग की गई, जिस पर महापौर ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया।

---------------------

वीडियो देखने क्लिक करे

मैदान में उतरे खाद्य मंत्री गोविंद राजपूत : उपार्जन केन्द्रों का किया निरीक्षण

_______________

शिविर में पेंशन, संबल कार्ड, समग्र आईडी, राशन पर्ची, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्ट्रीट लाइट, अतिक्रमण और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े मामलों पर कार्रवाई की गई।

ये रहे शामिल

जनचौपाल शिविर में एम  आई सी सदस्य श्रीमती कंचन सोमेश जड़िया, श्रीमती संगीता शैलेष जैन,पार्षद मनोज चौरसिया, संकल्प फाउंडेशन के अध्यक्ष रिशांक तिवारी ,पूर्व पार्षद दीपेंद्र दुबे, सुशील पांडेय, रामचंद्र चौरहा, आर.के.खरे, अतुल दुबे, आनंद अग्रवाल, जितेन्द्र सिंह ठाकुर, रतिराम सिलावट,उपायुक्त एस एस बघेल, उपयंत्री संयम चतुर्वेदी, योजना प्रभारी जया श्रीवास्तव,  एन यू एल एम सिटी मैनेजर विक्रम जैन, निगम सचिव मुन्नालाल, रैकवार, मंगल तिवारी कर संग्राहक प्रमोद पांडेय सहित निगम के अधिकारी-कर्मचारी एवं वार्डवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।  

----------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

---------------



---------------

  














Share:

कृषक मित्र योजना में वित्तीय अनियमितता पर सागर में पदस्थ संविदा सहायक अभियंता सेवा से बर्खास्त

कृषक मित्र योजना में वित्तीय अनियमितता पर सागर में पदस्थ संविदा सहायक अभियंता सेवा से बर्खास्त



तीनबत्ती न्यूज| 06 मई 2026।

जबलपुर :  मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड द्वारा “मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना” के क्रियान्वयन में पाई गई वित्तीय अनियमितताओं के मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए सागर स्थित उपसंभाग-II में पदस्थ संविदा सहायक अभियंता श्री अवनीश जरोलिया की संविदा सेवा समाप्त कर दी गई है।श्री जरोलिया को एस.टी.सी. उपसंभाग का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया था। 

--------------------

वीडियो देखने क्लिक करे

मैदान में उतरे खाद्य मंत्री गोविंद राजपूत : उपार्जन केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण

_______________

जांच समिति हुई थी गठित

योजना के अंतर्गत सामग्री आहरण एवं कार्यों के निष्पादन में अनियमितताओं की शिकायत प्राप्त होने पर मुख्यालय स्तर से तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की गई थी। जांच समिति द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन एवं उपलब्ध दस्तावेजों के परीक्षण में यह पाया गया कि कृषक मित्र योजना के तहत अनेक कार्यों के लिए बिना विधिवत कार्यादेश जारी हुए क्षेत्रीय भंडार, सागर से लगभग 73 लाख रुपये मूल्य की सामग्री का आहरण किया गया।


----------------

वीडियो देखने क्लिक करे

सागर में नवागत एसपी ने संभाली कमान अधिकारियों की ली बैठक : जनसुनवाई में सुनी समस्याएं और दिए निर्देश

------------------------

राशि निकाली 

जांच में यह भी सामने आया कि संबंधित अधिकारी द्वारा विभिन्न पदनामों का उपयोग करते हुए सामग्री आहरित की गई तथा कंपनी द्वारा जारी दिशा-निर्देशों एवं संविदा सेवा नियमों का पालन नहीं किया गया। कंपनी ने इसे गंभीर वित्तीय अनियमितता एवं प्रशासनिक लापरवाही मानते हुए संविदा सेवा (अनुबंध एवं सेवा की शर्तें) संशोधित नियम-2023 के अंतर्गत कार्रवाई की।

---------------

वीडियो देखने क्लिक करे

अधिवक्ताओं के हित में हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर राज्य अधिवक्ता परिषद के सदस्य पद के प्रत्याशी अधिवक्ता अंकलेश्वर दुबे ने

_____________

कंपनी प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करना सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता या शासकीय योजनाओं में लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


----------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

---------------



---------------

  










Share:

www.Teenbattinews.com

Archive