बंडा शराब कांड: दिग्विजय सिंह ने पीड़ित परिवारों से की मुलाकात : मौतों के आंकड़े छिपाने का आरोप
• युवा कांग्रेस के केंडल मार्च में हुए शामिल
तीनबत्ती न्यूज: 12 सितम्बर, 2026
सागर : जिले के बंडा क्षेत्र में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह शनिवार को प्रभावित गांवों में पहुंचे। उन्होंने मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और घटना की जानकारी लेते हुए पीड़ित परिवारों के हालात जाने। इसके बाद बीएमसी में भर्ती पीड़ितों का हालचाल जाना।दिग्विजय सिंह छतरपुर से रवाना होकर शाहगढ़ पहुंचे और इसके बाद खाटोर खुर्द, पापेट, मोली, धुरमार, रवारा, बुडना और गोगरा सहित प्रभावित गांवों में पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से भी चर्चा की और जहरीली शराब से हुई मौतों तथा प्रशासनिक कार्रवाई की जानकारी ली।
अवैध शराब के कारोबार पर सरकार को घेरा
दिग्विजय सिंह ने मीडिया से चर्चा में आरोप लगाया कि क्षेत्र में लंबे समय से अवैध शराब का कारोबार चल रहा था, लेकिन प्रशासन ने समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं की। उन्होंने कहा कि अवैध शराब के कारोबार पर पहले ही रोक लगाई जाती तो इतनी बड़ी जनहानि को टाला जा सकता था। उन्होंने कहा कि अवैध शराब का कारोबार व्यापक रूप ले चुका है और पूरे मामले की विधिवत जांच की जरूरत है। दिग्विजय सिंह ने अपने पूर्व शासनकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार के समय यदि किसी क्षेत्र की 50 प्रतिशत महिलाएं शराब दुकान बंद कराने की मांग को लेकर लिखित शिकायत देती थीं तो दुकान बंद कराने की कार्रवाई की जाती थी।
मौतों के आंकड़े छिपाने का लगाया आरोप
पूर्व मुख्यमंत्री ने जहरीली शराब से हुई मौतों के सरकारी आंकड़ों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि इस पूरे मामले में करीब 45 लोगों की मौत हो चुकी है और जहरीली शराब कांड सामने आने से कई दिन पहले से ही मौतों का सिलसिला जारी था।उन्होंने आरोप लगाया कि कई मौतें सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज नहीं हैं, क्योंकि कुछ मामलों में पोस्टमार्टम और एफआईआर नहीं हुई। दिग्विजय सिंह ने ऐसे सभी मामलों की पहचान कर जांच कराने और पीड़ित परिवारों को न्याय व आर्थिक सहायता देने की मांग की।
बीएमसी पहुंचकर मरीजों से मिले
प्रभावित गांवों के दौरे के बाद दिग्विजय सिंह बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (बीएमसी) पहुंचे। यहां उन्होंने जहरीली शराब मामले में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।उन्होंने ‘सागर गोल्ड’ नाम की शराब को लेकर भी सवाल उठाए। दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया कि इसके सेवन से लोगों की मौत हुई और कुछ लोगों की आंखों की रोशनी भी प्रभावित हुई है। उन्होंने शराब की आपूर्ति, निर्माण और बिक्री से जुड़े पूरे नेटवर्क की जांच की मांग की।
यह भी पढ़ें: बंडा शराब कांड: सागर में दो शराब दुकानों के लाइसेंस निरस्त, कलेक्टर प्रतिभा पाल की बड़ी कार्रवाई
बुलडोजर कार्रवाई पर भी उठाए सवाल
दिग्विजय सिंह ने जहरीली शराब मामले से जुड़े आरोपियों के अवैध निर्माणों पर हुई बुलडोजर कार्रवाई को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि केवल कुछ लोगों के खिलाफ कार्रवाई पर्याप्त नहीं है और पूरे नेटवर्क की जांच होनी चाहिए।
उन्होंने मामले से जुड़े अन्य लोगों तथा प्रभावशाली व्यक्तियों की संपत्तियों की भी जांच की मांग की। साथ ही पूर्व मंत्री और मंत्री से जुड़े होटल एवं बार की भी जांच कराने की मांग उठाई।
सागर जिला कांग्रेस कार्यालय में जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मोहासा द्वारा आयोजित बैठक में दिग्विजय सिंह ने बंडा घटना को लेकर प्रशासन और सरकारी तंत्र पर सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि 5, 6 और 7 सितंबर से पहले भी रक्षाबंधन के आसपास जहरीली शराब से कई मौतें हुई हैं, लेकिन उनका पोस्टमार्टम या एफआईआर नहीं होने के कारण वे सरकारी आंकड़ों में शामिल नहीं हो पाईं। उन्होंने ऐसे सभी मामलों की पहचान कर पीड़ित परिवारों को न्याय और सहायता देने की मांग की।
अलग-अलग मामलों की जांच और गिरफ्तारी की मांग
दिग्विजय सिंह ने मामले में दर्ज एफआईआर को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मौत और घटना की परिस्थितियों की अलग-अलग जांच होनी चाहिए। उन्होंने शराब बनाने वालों के साथ-साथ गांवों तक अवैध शराब पहुंचाने और बेचने वालों की गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने संबल योजना के दायरे से बाहर रह गए पीड़ित परिवारों को भी ₹4 लाख की आर्थिक सहायता देने, अनाथ बच्चों की पढ़ाई की जिम्मेदारी सरकार द्वारा उठाने और प्रभावित परिवारों को राशन उपलब्ध कराने की मांग की।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं से गांव-गांव पहुंचने का आह्वान
दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से पीड़ित परिवारों के बीच लगातार रहने और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासनिक स्तर पर प्रयास करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवारों को कागजी औपचारिकताओं और एफआईआर से जुड़ी समस्याओं में भी मदद उपलब्ध कराई जाए।
ये रहे शामिल
इस अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र मुँहासा, महेश जाटव, वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री प्रभु सिंह ठाकुर, हर्ष यादव, सुरेंद्र चौधरी, पूर्व विधायक तरवर सिंह लोधी, प्रदेश कांग्रेस महासचिव रेखा चौधरी, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. संदीप सबलोक, जिला संगठन मंत्री आशीष ज्योतिषी, संभागीय प्रवक्ता अभिषेक गौर, वरिष्ठ नेता सुरेंद्र सुहाने, सिंटू कटारे, मोनी केसरवानी, प्रमिला सिंह राजपूत, नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष बाबू सिंह यादव, बुंदेल सिंह बुंदेला, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रिचा सिंह गौड़, पार्षद ताहिर खान, संगीता अहिरवार, सीमा चौधरी, चमन अंसारी, कार्यालय प्रभारी मनोज पवार, सेवादल अध्यक्ष बी.डी. पटेल, आदिल राईन, सृजन चंदन सुहाने अनुसूचित जाति विभाग के पूर्व अध्यक्ष अजय अहिरवार सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च
बंडा जहरीली शराब कांड में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि और पीड़ित परिवारों को न्याय एवं आर्थिक सहायता दिलाने की मांग को लेकर जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के निर्देशन में जिला युवा कांग्रेस और युवा कांग्रेस नरयावली विधानसभा के तत्वावधान में कैंडल मार्च निकाला गया।
कैंडल मार्च मकरोनिया नरसिंहपुर रोड स्थित संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थल से शुरू हुआ। कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में जलती मोमबत्तियां लेकर विभिन्न मार्गों से होते हुए रजाखेड़ी बजरिया स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा स्थल पहुंचे। यहां जहरीली शराब कांड में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसमें पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह शामिल हुए।
‘किसी ने पति, किसी ने भाई तो किसी ने बेटा खोया’
कैंडल मार्च के दौरान दिग्विजय सिंह ने कहा कि बंडा जहरीली शराब कांड में किसी परिवार ने अपना बेटा, किसी ने पति और किसी ने भाई खोया है। उन्होंने सरकार पर पीड़ित परिवारों की पीड़ा को लेकर संवेदनहीनता का आरोप लगाया। जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मोहासा ने कहा कि जहरीली शराब से हुई मौतों की वास्तविक जानकारी शासन-प्रशासन द्वारा सार्वजनिक नहीं की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि सरकारी आंकड़ों और जमीनी स्थिति में अंतर दिखाई दे रहा है, जिसकी निष्पक्ष जांच जरूरी है।
![]() |
सुरेंद्र चौधरी बोले- हादसा नहीं, जवाबदेही तय हो
पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि जहरीली शराब से हुई मौतें महज हादसा नहीं हैं, बल्कि शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं। उन्होंने अवैध शराब कारोबारियों के साथ-साथ प्रशासनिक स्तर पर भी जवाबदेही तय करने की मांग की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा अवैध शराब और नशीले पदार्थों के कारोबार के खिलाफ घोषित ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति यदि सागर जिले में प्रभावी तरीके से लागू होती तो इस तरह की भयावह घटना सामने नहीं आती।
पीड़ितों के लिए आर्थिक सहायता और न्याय की मांग
कांग्रेस नेताओं ने जहरीली शराब कांड के सभी पीड़ित परिवारों को उचित आर्थिक सहायता देने, अनाथ बच्चों की पढ़ाई की जिम्मेदारी सरकार द्वारा उठाने, प्रभावित परिवारों को राशन उपलब्ध कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
दिग्विजय सिंह ने कहा कि पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस आगे भी आंदोलन करेगी। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर पीड़ित परिवारों के संपर्क में रहने और उनकी समस्याओं को प्रशासन के सामने उठाने का आह्वान किया।
ये रहे शामिल
कैंडल मार्च में पूर्व मंत्री प्रभु सिंह ठाकुर, हर्ष यादव, पूर्व विधायक सुनील जैन, तरवर सिंह लोधी, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष स्वदेश गुड्डू जैन, रेखा चौधरी, सुरेंद्र सुहाने, संगठन महामंत्री आशीष ज्योतिषी, जिला उपाध्यक्ष अभिषेक गौर, जिला प्रवक्ता मनोज पवार, सेवादल अध्यक्ष बी.डी. पटेल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रिचा सिंह, एनएसयूआई अध्यक्ष अक्षत कोठारी, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष संदीप चौधरी, युवा कांग्रेस नरयावली विधानसभा अध्यक्ष रोहित वर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
दिग्विजय के दौरे में ये रहे शामिल
दौरा कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस कमेटी सागर ग्रामीण के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मुहासा, शहर अध्यक्ष महेश जाटव, पूर्व विधायक तरवर लोधी नारायण प्रजापति, पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी, जिला संगठन महासचिव आशीष ज्योतिषी,जिला उपाध्यक्ष मीडिया प्रभारी अभिषेक गौर अजीत सिंह चील पहाड़ी, प्रमिला सिंह राजपूत, राजकुमार धनोरा, राकेश राय, सेवा दल अध्यक्ष सिंटू कटारे बी डी पटेल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रिचा सिंह, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राजपूत श्रीराम यादव शंकर लोधी यासीन खान देवेंद्र कुर्मी अनिरुद्ध गौर पुष्पेंद्र सिंह , सतीश यादव,देवेंद्र गौर जितेंद्र मिश्रा डॉ.हेमंत लारिया सुरेंद्र सिंह चावड़ा प्रणव राजपूत दुष्यंत बुंदेला चैतन्य पांडे सृजन सुहाने नितिन वाजपेई रोहित कुर्मी अनिल यादव अमन लोधी अंशुल परिहार अशोक जैन पापेट, इदरीश खान, विनोद तिवारी मुकेश जैन दलपतपुर गोपाल अहिरवार जगभान सिंह लोधी, सीमा कमल चौधरी, ओम प्रकाश साहू योगेंद्र लोधी जय पाराशर अनूप मिश्रा कपिल राजपूत विक्रम सिंह सागोनी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन मौजूद थे












0 comments:
एक टिप्पणी भेजें