Editor: Vinod Arya | 94244 37885

कामचोर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के निर्देश ▪️पेयजल योजनाओं की समीक्षा बैठक में मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने दिए निर्देश

कामचोर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के निर्देश 

▪️पेयजल योजनाओं की समीक्षा बैठक में मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने दिए निर्देश


Sagar News

तीनबत्ती न्यूज : 23 मई 2026 सागर : जनता को पानी देने के मामले में कोई बहानेबाजी नहीं चलेगी। अधिकारी और इंजीनियर दफ्तरों से बाहर निकलें और खुद मौके पर जाकर ठेकेदारों से काम कराएं। यह सख्त निर्देश खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री  गोविंद सिंह राजपूत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में दिए। बैठक में मंत्री श्री राजपूत ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग और जल निगम के अंतर्गत एक-एक परियोजना की योजनावार  विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने मौके पर ही कई जटिल मुद्दों का निपटारा किया और घर-घर नल से जल पहुंचाने के रास्ते सुगम किए।

___________

वीडियो देखने क्लिक करे

भोपाल में खाद्य मंत्री गोविंद राजपूत मंत्रालय से पैदल पहुंचे शासकीय निवास

-------------------------+

बैठक की खास बात यह रही कि मंत्री श्री राजपूत ने केवल अधिकारियों के से नहीं बल्कि बैठक में मौजूद संबंधित जनप्रतिनिधियों से सीधे संवाद कर हर क्षेत्र की वास्तविक वस्तुस्थिति जानी। जनप्रतिनिधियों द्वारा बताई गई समस्याओं जैसे पाइपलाइन का न बिछना और ठेकेदारों की मनमानी पर मंत्री जी ने तुरंत संज्ञान लिया और अधिकारियों को ऑन-स्पॉट सुधार के निर्देश दिए। मंत्री श्री राजपूत ने बिजली विभाग और पी एच ई के अधिकारियों को कड़े लहजे में निर्देशित किया कि बिजली के अभाव या तकनीकी खराबी के कारण कोई भी नल-जल योजना बंद नहीं होनी चाहिए। जहां भी बिजली कनेक्शन की समस्या है, उसे प्राथमिकता के आधार पर तुरंत दूर किया जाए ताकि जलापूर्ति प्रभावित न हो। स्वच्छता और रखरखाव को ध्यान में रखते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि क्षेत्र की सभी पानी की टंकियों में वाटर प्रूफिंगी और सफाई का कार्य कराया जाए, ताकि पानी की शुद्धता और टंकियों का रखरखाव बेहतर बना रहे। जो योजनाएं तकनीकी कारणों से रिवाइज्ड (संशोधित) की गई हैं, उनके बजट और तकनीकी पेचों को सुलझाते हुए रिवाइज्ड योजना के कार्यों को भी अतिशीघ्र पूर्ण करने के भी निर्देश दिए गए हैं। 

------------

वीडियो देखने क्लिक करे

सागर में युवक की गोली मारकर हत्या: पुरानी रंजिश के चलते हत्या

-----------

श्री राजपूत ने एनएचएआई रोड निर्माण करने वाले ठेकेदार और अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई उन्होंने कहा कि लापरवाही पूर्ण रोड निर्माण के कारण लगभग 40-50 ग्रामवासी पानी के लिए परेशान है जिन पाइप लाइनों को रोड निर्माण के कारण क्षति पहुंची है उनके सुधार एक सप्ताह में किए जाएं ताकि राहतगढ़ विकासखंड के इन ग्राम वासियों को पानी मिल सके।

पाइपलाइन मरम्मत का कार्य तत्काल हो भीषण गर्मी के इस दौर में जहां भी पाइपलाइन क्षतिग्रस्त या लीकेज है, वहां युद्ध स्तर पर अभियान चलाकर तुरंत मरम्मत का कार्य पूरा किया जाए ताकि पानी की बर्बादी रुके। वॉल्व ऑपरेटर्स को दें ट्रेनिंग ग्राम पंचायतों को सुपुर्द हो चुकी योजनाओं के सुचारू संचालन के लिए स्थानीय वॉल्व ऑपरेटर्स को तकनीकी ट्रेनिंग दी जाए, एवं जलप्रदाय हेतु समय निर्धारित कर पेयजल का प्रदाय सुनिश्चित करें जिससे  ग्रामीण स्तर पर पानी का वितरण सही तरीके से हो सके। ऐसे ठेकेदार जिन्होंने समय पर काम शुरू नहीं किया या काम अधूरा छोड़ दिया है, उनके खिलाफ पेनाल्टी लगाने और उन्हें ब्लैकलिस्ट करने की कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए हैं। 

यह भी पढ़ें : पन्ना: सर्राफा व्यापारी से 95 हजार की पुलिस वसूली: TI समेत 3 पुलिसकर्मियों और साथी पर FIR, सभी फरार ▪️व्यापारी को झूठे मामले में फंसाने का मामला: एसपी ने कराई जांच : TI सहित तीनों पुलिसकर्मी सस्पेंड


समीक्षा बैठक में विभागीय समन्वय की कमी के कारण जो प्रोजेक्ट महीनों से अटके थे, उन्हें मंत्री श्री राजपूत ने आपसी तालमेल बिठाकर मौके पर ही सुलझा दिया। इसके साथ ही हर घर तक नल का पानी बिना किसी बाधा के पहुंचे, इसके लिए हर काम की एक निश्चित समयसीमा तय कर दी गई है। मंत्री श्री राजपूत ने कहा है कि सरकार का लक्ष्य हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाना है। अधिकारी कागजी घोड़े दौड़ाना बंद करें। जनप्रतिनिधियों से मिली शिकायतों के आधार पर यदि तय समयसीमा में काम पूरा नहीं होता है, तो ठेकेदारों के साथ-साथ संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी भी तय की जाएगी। मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि वे 15 दिवस बाद पुनः बैठक लेंगे और कार्य प्रगति की समीक्षा करेंगे। जिन अधिकारियों, ठेकेदारों द्वारा समय सीमा में प्रगति नहीं लाई जाएगी उनके खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

बैठक में कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विवेक के वी, सिटी मजिस्ट्रेट  गगन बिसेन, एसडीएम अमन मिश्रा,  रोहित वर्मा सहित लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, जल निगम के विभागीय अधिकारी, इंजीनियर, ठेकेदार, नगर परिषद अध्यक्ष, सदस्य, जनपद अध्यक्ष, सदस्य सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

Share:

कलेक्टर प्रतिभा पाल से मिला कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल: सौंपी समस्याओं की 'चार्जशीट'

कलेक्टर प्रतिभा पाल से मिला कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल: सौंपी समस्याओं की 'चार्जशीट'

तीनबत्ती न्यूज: 22 मई,2026

सागर : मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रदेश महासचिव रेखा चौधरी के नेतृत्व में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं और पार्षदों के प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर पूर्व नगर निगम अध्यक्ष त्रिलोकीनाथ कटारे, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ. संदीप सबलोक, पार्षद ताहिर खान, पार्षद नीलोफर अंसारी, पार्षद रिचा सिंह गोंड तथा अल्पसंख्यक विभाग के चमन अंसारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें गुलदस्ता भेंट कर आत्मीय स्वागत और अभिनंदन किया। इस औपचारिक भेंट के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने जिले की प्रशासनिक उपेक्षा, चरमराती कानून व्यवस्था और लंबे समय से अधर में लटके प्रमुख विकास कार्यों पर अत्यंत सूक्ष्मता से चर्चा की और उनके त्वरित निराकरण हेतु एक औपचारिक मांग पत्र सौंपा। 

यह भी पढ़ें: जिला कांग्रेस कमेटी सागर ग्रामीण अध्यक्ष की कार्यकारिणी घोषित की अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मुहासा ने ▪️उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव सहित 51 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन : स्थायी एवं विशेष आमंत्रित सदस्यों की भी घोषणा

कलेक्टर को सौंपे गए पत्र में प्रतिनिधिमंडल ने संभागीय मुख्यालय सागर की प्रशासनिक अनदेखी और उपेक्षा का मुद्दा उठाते हुए तीन अत्यंत गंभीर और संवेदनशील बिंदुओं की ओर उनका ध्यानाकर्षण कराया। पत्र में सबसे प्रमुखता से शहर की पेयजल समस्या को रेखांकित करते हुए बताया गया कि सागर में भविष्य में गहराने वाले जल संकट और पानी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए वर्ष 2019 में तत्कालीन कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने राजघाट बांध की ऊंचाई बढ़ाने हेतु आवश्यक प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर बजट भी जारी कर दिया था। लेकिन राजनीतिक द्वेष और प्रशासनिक ढुलमुल रवैए के चलते यह जनकल्याणकारी कार्य आज तक धरातल पर शुरू नहीं हो सका है, जिसके कारण आने वाले समय में सागर की जनता को भीषण पेयजल संकट से जूझना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें: सागर में युवक की गोली मारकर हत्या: वर्चस्व की लड़ाई के चलते हत्या

इस दौरान पूर्व निगम अध्यक्ष त्रिलोकी नाथ कटारे ने अपने निगम कार्यकाल के दौरान तथा राजघाट बांध की स्थापना के समय बांध को लेकर निर्धारित की गई भविष्य की योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी उन्हें दी। जिस पर कलेक्टर प्रतिभा पाल ने पुरानी फाइल निकालकर आवश्यक कदम उठाने की बात कही।

----------

वीडियो देखने क्लिक करे

सागर में युवक की गोली मारकर हत्या: पुरानी रंजिश के चलते हत्या

-----------

प्रतिनिधिमंडल ने जिले के शहरी गली-मोहल्लों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों की पगडंडियों तक पैर पसार चुके अवैध शराब के काले कारोबार पर गहरी चिंता व्यक्त की। कलेक्टर प्रतिभा पाल को अवगत कराया गया कि अवैध शराब के अत्यधिक प्रचलन के कारण जिले में आए दिन गंभीर मारपीट और हिंसक अपराध सामने आ रहे हैं। सबसे दुर्भाग्यपूर्ण पहलू यह है कि शराब माफिया अपने इस अवैध तंत्र को संचालित करने के लिए गरीब और मध्यम वर्ग के भोले-भाले युवाओं को चंद रुपयों का लालच देकर अपराध की अंधी दुनिया में धकेल रहे हैं, जिसका सीधा और घातक असर आम घरेलू महिलाओं, पारिवारिक ताने-बाने और सभ्य समाज की सुरक्षा पर पड़ रहा है।

________

यह भी देखे

भोपाल में खाद्यमंत्री गोविंद राजपूत मंत्रालय से शासकीय निवास पर पैदल पहुंचे

_______________

इसके साथ ही कांग्रेस नेताओं ने जिले में महिलाओं, अनुसूचित जाति (SC), पिछड़े वर्ग तथा आर्थिक और सामाजिक रूप से कमजोर तबकों के खिलाफ लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं पर कड़ा आक्रोश जताया। उन्होंने कहा कि इन संवेदनशील वर्गों के साथ हो रहे लगातार अपराधों के कारण पूरे जिले में एक अघोषित असुरक्षा और भय का वातावरण व्याप्त हो गया है। 

यह भी पढ़ें : पन्ना: सर्राफा व्यापारी से 95 हजार की पुलिस वसूली: TI समेत 3 पुलिसकर्मियों और साथी पर FIR, सभी फरार ▪️व्यापारी को झूठे मामले में फंसाने का मामला: एसपी ने कराई जांच : TI सहित तीनों पुलिसकर्मी सस्पेंड

प्रतिनिधिमंडल ने नवआगत कलेक्टर से बेहद आग्रह पूर्वक मांग की है कि सागर के नागरिकों के व्यापक हित को ध्यान में रखते हुए इन सभी गंभीर समस्याओं के स्थाई निराकरण के लिए तत्काल जमीनी स्तर पर सख्त, निष्पक्ष और दंडात्मक कदम उठाने संबंधी ठोस कार्रवाई की जाए।


Share:

जिला कांग्रेस कमेटी सागर ग्रामीण अध्यक्ष की कार्यकारिणी घोषित की अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मुहासा ने ▪️उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव सहित 51 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन : स्थायी एवं विशेष आमंत्रित सदस्यों की भी घोषणा

जिला कांग्रेस कमेटी सागर ग्रामीण अध्यक्ष  की कार्यकारिणी घोषित की अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मुहासा ने

▪️उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव सहित 51 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन : स्थायी एवं विशेष आमंत्रित सदस्यों की भी घोषणा



तीनबत्ती न्यूज: 22 मई,2026

सागर। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष  जीतू पटवारी की स्वीकृति उपरांत जिला कांग्रेस कमेटी सागर ग्रामीण के अध्यक्ष  भूपेंद्र सिंह मुहासा ने जिला कांग्रेस कमेटी सागर ग्रामीण की नई कार्यकारिणी घोषित कर दी है। इस कार्यकारिणी में सभी वर्गों एवं समाजों के प्रतिनिधित्व का विशेष ध्यान रखा गया है।

----------

फेसबुक पर देखने क्लिक करे

जिला कांग्रेस कमेटी सागर ग्रामीण अध्यक्ष की कार्यकारिणी घोषित की अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मुहासा ने

-----------


यह भी पढ़ें: सागर में युवक की गोली मारकर हत्या: वर्चस्व की लड़ाई के चलते हत्या

जिला कांग्रेस कमेटी सागर ग्रामीण के संगठन महासचिव  आशीष ज्योतिषी ने कार्यकारिणी घोषित करते हुए बताया कि अध्यक्ष श्री मुहासा के नेतृत्व में संगठन महासचिव सहित 51 सदस्यों को कार्यकारिणी में शामिल किया गया है। इसमें उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव के साथ एक कोषाध्यक्ष, दो प्रवक्ता एवं दो सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। मुख्य कार्यकारिणी में 7 महिलाओं को तथा स्थायी आमंत्रित सदस्यों में 3 महिलाओं को शामिल कर संगठन में महिला सहभागिता को भी विशेष महत्व दिया गया है। साथ ही संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से स्थायी एवं विशेष आमंत्रित सदस्यों की भी घोषणा की गई है।

-----------

वीडियो देखने क्लिक करे

सागर में युवक की गोली मारकर हत्या: पुरानी रंजिश के चलते हत्या

-----------

यह रही कार्यकारिणी

नवनियुक्त कार्यकारिणी में कोषाध्यक्ष के रूप में अखिलेश मोनी केसरवानी नियुक्त किए गए हैं।

उपाध्यक्ष के रूप में संतोष सराफ, श्रीमती प्रमिला सिंह राजपूत, निरंजन सिंह घोषी, श्री आर.आर. पाराशर, अभिषेक गौर, सौरभ हजारी, श्री जतिन चौकसे, श्री चंद्रभान सिंह दीवान, श्री निर्भय सिंह ठाकुर एवं श्री भाव सिंह यादव को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

_____________

वीडियो देखने क्लिक करे

 सागर: पुलिस केस से परेशान परिवार 800 फीट ऊंचे बीएसएनएल टावर पर चढ़ा: 6 घंटे चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद सुरक्षित उतरा

________________________


महासचिव के रूप में सुश्री आंचल आठया, श्री नंदकिशोर भारती, श्री प्रशांत समैया, श्री प्रभु मिश्रा, श्री अवधेश तोमर, श्री संजय चौधरी टड़ा, श्री बिहारी कुशवाहा, श्री मोंटी यादव, श्री अशरफ खान,  एड. हरि नारायण कुशवाहा, श्री अवधेश सिंह सिमरिया, श्री सुरेंद्र सिंह राजपूत सिंगपुर, श्री देवेंद्र नायक, श्री प्रकाश बजाज एवं श्री देवव्रत तिवारी को दायित्व दिया गया है।

यह भी पढ़ें : पन्ना: सर्राफा व्यापारी से 95 हजार की पुलिस वसूली: TI समेत 3 पुलिसकर्मियों और साथी पर FIR, सभी फरार ▪️व्यापारी को झूठे मामले में फंसाने का मामला: एसपी ने कराई जांच : TI सहित तीनों पुलिसकर्मी सस्पेंड

सचिव के रूप में श्री बृजेंद्र मिश्रा, श्रीमती प्रियंका पांडे, श्रीमती मीनाक्षी साहू, श्री धर्मेंद्र ठाकुर, श्री बलवंत सिंह राजपूत, श्री अनुप मिश्रा, श्री दुष्यंत बुंदेला, डॉ. निलेश रीछारिया भूसौरा, श्री इंदरीश खान, श्री चंदन सुहाने, श्रीमती संजना कुर्मी, श्री मनोज राय, श्री रामनिवास लोधी, श्री पुरुषोत्तम शिल्पी, श्री महेंद्र पटेल श्री ओमप्रकाश राजपूत, श्री सुरेंद्र कुशवाहा, श्री प्रवीण लोधी, सुश्री मोहिनी कश्यप, श्री शिव कुमार चडार एवं श्री खुशीलाल अहिरवार को नियुक्त किया गया है।

प्रवक्ता के रूप में श्री सूर्या शुक्ला एवं डॉ. हेमकुमारी कुर्मी को जिम्मेदारी दी गई है। सोशल मीडिया प्रभारी के रूप में  पंकज यादव एवं जितेंद्र राजपूत कार्य करेंगे।

यह भी पढ़ें :सड़क हादसे में आर्यिकाओं की मौत : निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर एसपी को सौंपा ज्ञापन ▪️साधु-संतों के विहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की उठाई मांग

इसके अतिरिक्त स्थायी आमंत्रित सदस्यों में श्री प्रभुसिंह ठाकुर, श्री प्रकाश जैन, श्री सुरेंद्र चौधरी, श्री हर्ष यादव, श्री आनंद अहिरवार, श्री स्वदेश जैन ‘गुड्डू भैया’, श्री चंद्रभूषण ‘गुड्डू राजा’ बुंदेला, श्रीमती रेखा चौधरी, श्री जगदीश यादव, श्री राजकुमार पचौरी, श्री सुनील जैन, श्री नारायण प्रजापति, श्री तरवर लोधी, श्री संतोष पांडे, श्री त्रिलोकीनाथ कटारे, श्री सुरेंद्र सुहाने, श्री अशोक श्रीवास्तव, श्री नीरज शर्मा, श्री जीवन पटेल, श्री ओमप्रकाश कैथोरिया, श्री कमलेश साहू, श्रीमती ज्योति पटेल, श्रीमती माधवी चौधरी, श्री बुंदेल सिंह बुंदेला एवं श्री पी.पी. नायक को शामिल किया गया है।

वहीं विशेष आमंत्रित सदस्यों में श्री रणवीर सिंह, श्री गिरीश पटैरिया, श्री राजकुमार धनोरा, श्री इन्द्रभूषण तिवारी, श्री अशोक सिंह छापरी, श्री प्रहलाद पटेल, श्री देवेंद्र तोमर, श्री विजय लोधी, श्री बाबूसिंह खिरिया, श्री सुरेंद्र सिंह चावड़ा, श्री अंशुल परिहार, श्री रत्नेश पटेल, श्री मजीद खान, श्री संजय ब्रजपुरिया, श्री राजेश दुबे, एड. धनसिंह अहिरवार, श्री नारायण खान, श्री गुड्डू रैकवार, श्री अशोक कुशवाहा, श्री नीरज मुखारिया, श्री दीपक दुबे, श्री हेमंत लारिया, श्री इंदर सिंह ठाकुर, श्री सतेंद्र मोहन, श्री मोती पटेल, श्री सतीश राजौरिया, श्री इंद्रजीत नामदेव, श्री हीरालाल चौधरी, श्री सतीश यादव एवं श्री राजकुमार ठाकुर को शामिल किया गया है।

--------------



---------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

---------------



---------------

  



Share:

सागर में युवक की गोली मारकर हत्या: वर्चस्व की लड़ाई के चलते हत्या

सागर में युवक की गोली मारकर हत्या:  वर्चस्व की लड़ाई के चलते हत्या 


तीनबत्ती न्यूज|22 मई,2026

सागर। शहर के मोतीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत विवेकानंद वार्ड स्थित गयादीन चौराहे पर गुरुवार देर रात युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। घायल युवक को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

------------

वीडियो देखने क्लिक करे

सागर में युवक की गोली मारकर हत्या: पुरानी रंजिश के चलते हत्या

-----------

जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात करीब 10:30 से 11 बजे के बीच गयादीन तिराहा के पास मयंक साहू और यश सोनी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी यश सोनी ने कथित तौर पर 315 बोर का देशी कट्टा निकालकर मयंक पर फायर कर दिया। गोली मयंक के चेहरे पर नाक के पास लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

_____________

वीडियो देखने क्लिक करे

 सागर: पुलिस केस से परेशान परिवार 800 फीट ऊंचे बीएसएनएल टावर पर चढ़ा: 6 घंटे चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद सुरक्षित उतरा

________________________

अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। परिजन गंभीर हालत में मयंक को भाग्योदय अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी ने बेहद नजदीक से गोली चलाई और घटना के बाद मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि उसके साथ कुछ अन्य युवक भी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें : पन्ना: सर्राफा व्यापारी से 95 हजार की पुलिस वसूली: TI समेत 3 पुलिसकर्मियों और साथी पर FIR, सभी फरार ▪️व्यापारी को झूठे मामले में फंसाने का मामला: एसपी ने कराई जांच : TI सहित तीनों पुलिसकर्मी सस्पेंड

दो संदिग्ध हिरासत में

घटना की सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी लोकेश सिंहा, मोतीनगर थाना प्रभारी जसवंत सिंह राजपूत सहित पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, जिसमें आरोपियों की पहचान होने की बात सामने आई है। दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें :सड़क हादसे में आर्यिकाओं की मौत : निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर एसपी को सौंपा ज्ञापन ▪️साधु-संतों के विहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की उठाई मांग

पुलिस के मुताबिक, मृतक और आरोपी के बीच पहले से विवाद चल रहा था। आरोपी यश सोनी के खिलाफ अड़ीबाजी, लूटपाट सहित कई गंभीर मामले दर्ज बताए जा रहे हैं। दोनों एक ही इलाके के रहने वाले थे और वर्चस्व को लेकर तनाव की बात सामने आई है। इस हत्या को यश सोनी के भाई जय सोनी की एक वर्ष पूर्व होली के दौरान हुई हत्या से जोड़कर भी देखा जा रहा है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि पूछताछ और जांच के बाद ही हत्या की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी।

मामला दर्ज,तीन आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने मृतक के भाई ओम साहू की रिपोर्ट पर हत्या और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस नेएक विधि विरुद्ध बालक उम्र 16 वर्ष 11 माह निवासी बाघराज वार्ड आवासीय कॉलोनी थाना मोतीनगर,आर्यन आठिया पिता हरेंद्र आठिया उम्र 18 वर्ष 03 माह निवासी तिली गांव थाना गोपालगंज और  महिला आरोपी उम्र 60 वर्ष निवासी गजानंद अखाड़े के सामने विवेकानंद वार्ड थाना मोतीनगर को गिरफ्तार किया है।  अन्य नामजद एवं विवेचना में नाम आने वाले  फरार आरोपियों की तलाश लगातार जारी है तथा उनकी गिरफ्तारी हेतु संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है शीघ्र ही उनकी भी गिरफ्तारी कर विधिसम्मत कार्यवाही की जावेगी। 


Share:

पन्ना: सर्राफा व्यापारी से 95 हजार की पुलिस वसूली: TI समेत 3 पुलिसकर्मियों और साथी पर FIR, सभी फरार ▪️व्यापारी को झूठे मामले में फंसाने का मामला: एसपी ने कराई जांच : TI सहित तीनों पुलिसकर्मी सस्पेंड

पन्ना: सर्राफा व्यापारी से 95 हजार की पुलिस वसूली: TI समेत 3 पुलिसकर्मियों और साथी पर FIR, सभी फरार

▪️व्यापारी को झूठे मामले में फंसाने का मामला: एसपी ने कराई जांच : TI सहित तीनों  पुलिसकर्मी सस्पेंड


तीनबत्ती न्यूज|22 मई,2026

पन्ना: मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में पुलिस महकमे को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है।एक सर्राफा व्यापारी को गांजा तस्करी के झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर 95 हजार रुपए वसूलने के आरोप में मड़ला थाना प्रभारी सहित तीन पुलिसकर्मियों और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मामले में मड़ला थाना प्रभारी रचना पटेल, हेड कॉन्स्टेबल रज्जाक खान, कॉन्स्टेबल रामशरण अहिरवार और उनके साथी बृजेश यादव को आरोपी बनाया गया है। सभी आरोपी फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश में पुलिस की अलग-अलग टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। FIR के पहले एसपी निवेदिता नायडू ने विभागीय जांच के बाद टी आई सहित तीनों पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया था। 

_____________

वीडियो देखने क्लिक करे

 सागर: पुलिस केस से परेशान परिवार 800 फीट ऊंचे बीएसएनएल टावर पर चढ़ा: 6 घंटे चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद सुरक्षित उतरा

________________________

यह था मामला

जानकारी के अनुसार फरियादी मोहनलाल सोनी (40), निवासी तरहटी गांव, रीवा ने 15 मई को पन्ना एसपी को लिखित शिकायत देकर बताया था कि 14 मई को वे अपनी कार से बागेश्वर धाम जा रहे थे। शाम करीब 5 बजे पन्ना के मड़ला गांव के पास एक पेट्रोल पंप के सामने गाड़ी खड़ी कर रहे थे, तभी सिविल ड्रेस में दो युवक पहुंचे और खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए गांजा तस्करी का आरोप लगाने लगे।

-----------------

वीडियो देखने क्लिक करे

सागर: सड़क हादसे में आर्यिकाओं की समाधि:जैन समाज ने निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर एसपी को सौंपा ज्ञापन

----------------

शिकायत के मुताबिक, आरोपियों ने जबरन कार की तलाशी ली और सीट से एक काली पॉलिथीन निकालकर उसमें गांजा होने का दावा किया। इसके बाद कथित तौर पर व्यापारी को झूठे केस में फंसाने की धमकी देते हुए एक लाख रुपए की मांग की गई। काफी मिन्नतों के बाद मामला 95 हजार रुपए में तय हुआ। व्यापारी ने 45 हजार रुपए नकद और 50 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर किए।

यह भी पढ़ें: रीवा सड़क हादसे में आर्यिकाओं की मौत : निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर एसपी को सौंपा ज्ञापन ▪️साधु-संतों के विहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की उठाई मांग

एसपी ने कराई जांच, तीनों सस्पेंड : सभी फरार

मामले की शिकायत मिलने पर पन्ना एसपी ने जांच कराई, जिसमें आरोप सही पाए गए। जांच में सामने आया कि थाना प्रभारी समेत अन्य आरोपियों ने मिलकर अवैध वसूली की साजिश रची थी। इसके बाद सब इंस्पेक्टर रामकृष्ण पांडे की शिकायत पर मड़ला थाने में एफआईआर दर्ज की गई। एसपी निवेदिता नायडू ने थाना प्रभारी सहित तीनों को सस्पेंड कर दिया। अब मामले की जांच एएसआई वृंदावन प्रजापति को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

--------------

देखे फेसबुक पर,क्लिक करे

पन्ना:सर्राफा व्यापारी से 95 हजार की पुलिस वसूली: TI समेत 3 पुलिसकर्मियों और साथी पर FIR : तीनों सस्पेंड, सभी फरार

-------------

Share:

सड़क हादसे में आर्यिकाओं की मौत : निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर एसपी को सौंपा ज्ञापन ▪️साधु-संतों के विहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की उठाई मांग

सड़क हादसे में आर्यिकाओं की मौत :  निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर एसपी को सौंपा ज्ञापन

▪️साधु-संतों के विहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की उठाई मांग


तीनबत्ती न्यूज: 21मई ,2026

सागर। रीवा में 20 मई को सड़क दुर्घटना में जैन समाज की पूज्य आर्यिका उपसममति माताजी एवं आर्यिका श्रुतमति माताजी की समाधि (निधन) की हृदयविदारक घटना को लेकर जैन समाज में गहरा आक्रोश व्याप्त है। घटना की निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय जांच तथा दोषियों पर अविलंब कार्रवाई की मांग को लेकर जैन पंचायत सभा सागर द्वारा बुधवार को पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा गया।

-----------------

वीडियो देखने क्लिक करे

सागर: सड़क हादसे में आर्यिकाओं की समाधि:जैन समाज ने निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर एसपी को सौंपा ज्ञापन

----------------

जैन पंचायत सभा सागर के अध्यक्ष मुकेश जैन ढाना के नेतृत्व में समाजजनों ने पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि रीवा में हुई दुर्घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। ज्ञापन में यह भी आग्रह किया गया कि जैन साधु-संतों एवं आर्यिकाओं के आहार, विहार और निहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शासन द्वारा जारी निर्देशों का सख्ती से पालन कराया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

पढ़ने क्लिक करेजैन समाज में शोक: दो जैन आर्यिकाओं की सड़क हादसे में मौत:रीवा में हुआ हादसा

समाजजनों ने बताया कि दिवंगत आर्यिका उपसममति माताजी एवं आर्यिका श्रुतमति माताजी, पूज्य आचार्य श्री विद्यासागर महाराज से दीक्षित तथा आचार्य श्री समय सागर महाराज की आज्ञानुवर्ती शिष्याएं थीं। उनकी असामयिक समाधि से पूरे जैन समाज में शोक एवं आक्रोश का माहौल है।

_____________

वीडियो देखने क्लिक करे

 सागर: झूठे पुलिस केस से परेशान परिवार 800 फीट ऊंचे बीएसएनएल टावर पर चढ़ा: 6 घंटे चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद सुरक्षित उतरा

________________________


इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया ने समाजजनों को आश्वस्त करते हुए कहा कि जब भी महाराज जी एवं माताजी का विहार हो, उसकी सूचना संबंधित थाना क्षेत्र को दी जाए, जिससे आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।

यह भी पढ़ेंसागर जिले से गिरफ्तार हुई फर्जी महिला डॉक्टर : फर्जी डिग्रियों के सहारे डॉक्टर बन करोड़ों कमाने वाली पर 25 हजार का था इनाम

ये रहे शामिल

ज्ञापन सौंपने के दौरान मुकेश जैन ढाना, सुरेंद्र जैन मालथौन, देवेंद्र जैना, मुकेश जैन पारस, प्रदीप पड़ा, वीरेंद्र मालथौन, मनोज मोहित, अजय सराफ, सुनील जैन, छाया, रश्मि जैन, रितु, पीसी नायक, इंदू नायक, प्रदीप रांधेलिया, सुदीप जैन (सीए), प्रदीप मेमसाहिबा, संदीप बहेरिया, तरुण जैन, अजय लंबरदार, नीरज जैन सेमरा, विनोद ताजपुर, मुकेश लंबरदार, जिनेंद्र सिंघई, अतुल जैन, समकित जैन, राजू जैन नरियल, नीलेश जैन, दीपेंद्र जैन, प्रशांत जैन, सौरभ जैन, नितिन जैन, साहिल डबडेरा, विवेक जैन, आरती जैन, अरुण सिंघई, देवेंद्र जैन, विकास मानवतावादी, रितेश जैन मड़ावरा, संजय जैन, प्रेम जैन, महेश जैन, अंकुश बहेरिया, नवीन निश्चल, अजय जैन बंडा, राकेश छुल्ला, ब्र. अक्षय भैया, आशीष जैन, अरविंद जैन सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

---------------



---------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

---------------



---------------

  



Share:

प्रसिद्ध गीतकार व राजनेता विट्ठल भाई पटेल की जयंती पर सेवा कार्यक्रमों का आयोजन

प्रसिद्ध गीतकार व राजनेता विट्ठल भाई पटेल की जयंती पर सेवा कार्यक्रमों का आयोजन


तीनबत्ती न्यूज: 21 मई,2026

सागर। भूतेश्वर मंदिर के सामने स्थित श्री सीताराम रसोई में प्रसिद्ध गीतकार एवं राजनेता स्वर्गीय विट्ठल भाई पटेल की 90वीं जयंती सेवा और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर वृद्धजनों को भोजन प्रसादी, मिष्ठान एवं वस्त्रों का वितरण कर उन्हें सम्मानपूर्वक सेवा समर्पित की गई।


_____________

वीडियो देखने क्लिक करे

 सागर: झूठे पुलिस केस से परेशान परिवार 800 फीट ऊंचे बीएसएनएल टावर पर चढ़ा: 6 घंटे चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद सुरक्षित उतरा

________________________

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री सीताराम जी एवं स्वर्गीय विट्ठल भाई पटेल के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पूजा-अर्चना से किया गया। इसके बाद उपस्थित अतिथियों द्वारा भोजन प्रसादी का वितरण किया गया।


इस दौरान प्रसिद्ध गायक राजेंद्र सोनी ‘मामा’ एवं नवीन मोटवानी ने भजन प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बनाया। साथ ही उन्होंने विट्ठल भाई पटेल के लोकप्रिय गीतों को अपनी मधुर आवाज में प्रस्तुत कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में एडवोकेट अन्नी दुबे ने विट्ठल भाई पटेल के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे सागर की शान और एक अनमोल कोहिनूर थे। उनके योगदान और यादों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। वहीं चंपक भाई ने कहा कि विट्ठल भाई पटेल ने अपनी बहुमुखी प्रतिभा से न केवल सागर बल्कि पूरे विश्व में भारत का नाम रोशन किया। ऐसे महान व्यक्तित्व को शत-शत नमन है।


कार्यक्रम में विट्ठल भाई पटेल के परिवारजनों सहित बड़ी संख्या में उनके प्रशंसक उपस्थित रहे। सुनील भाई पटेल, धरणा पटेल, सन्नी पटेल, राधेश्याम परिवार के सदस्य, कोमल यादव, चंपक भाई जैन, कमलचंद जैन, अजीत जैन, मनोज हेमचंद जैन, राजेंद्र सोनी ‘मामा’, नवीन मोटवानी, जयेंद्र भाई पटेल, अनूप बुधवानी, प्रमोद पटेल, मुबीन भाईजान, कमलेश पटेल, गोविंद सरवैया, राहुल जैन सहित सीताराम रसोई परिवार के सदस्य मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने विट्ठल भाई पटेल का प्रसिद्ध गीत “झूठ बोले कौवा काटे, काले कौवे से डरियो” एक स्वर में गाकर उन्हें याद किया और श्रद्धांजलि अर्पित की।

मंच संचालन चंपक भाई ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन सुनील भाई पटेल एवं एडवोकेट अन्नी दुबे ने व्यक्त करते हुए सीताराम रसोई परिवार को शुभकामनाएं दीं।

---------------



---------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

---------------



---------------

  



Share:

Sagar News : सीमांकन में लापरवाही पर पटवारी सस्पेंड : कलेक्टर की सख्त कार्यवाही

Sagar News : सीमांकन में लापरवाही पर पटवारी सस्पेंड : कलेक्टर की  सख्त कार्यवाही


तीनबत्ती न्यूज:  21 मई 2026

सागर: कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने राजस्व प्रकरणों में लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। इसी परिपेक्ष्य में पटवारी निधि सोनी, प.ह.नं. 11 मौजा बिलहरी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

बिलहरी निवासी आवेदक द्वारा कलेक्टर श्रीमती पाल के समक्ष सीमांकन न किए जाने संबंधी शिकायत प्रस्तुत की गई थी। मामले की जांच में पाया गया कि निधि सोनी, पटवारी प.ह.नं. 11 मौजा बिलहरी द्वारा भूमि की पैमाइश और सीमांकन का कार्य समय सीमा में नहीं किया गया। तहसील न्यायालय द्वारा पारित आदेश के अनुसार पटवारी निधि सोनी को 15 मई 2026 के पूर्व सीमांकन प्रतिवेदन प्रस्तुत करना था। परंतु उनके द्वारा उक्त प्रकरण में न तो कोई प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया और न ही चौहद्दी कृषकों को तामील सूचना पत्र की प्रतियां न्यायालय में पेश की गईं। जांच में स्पष्ट हुआ कि पटवारी निधि सोनी द्वारा जानबूझकर लापरवाही बरती गई है। यह कृत्य पदीय कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही और कार्य के प्रति अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है।

_____________

वीडियो देखने क्लिक करे

 सागर: झूठे पुलिस केस से परेशान परिवार 800 फीट ऊंचे बीएसएनएल टावर पर चढ़ा: 6 घंटे चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद सुरक्षित उतरा

________________________

कलेक्टर के निर्देश पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनुभाग केसली द्वारा पटवारी निधि सोनी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि राजस्व से जुड़े मामलों में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी पटवारी और राजस्व अधिकारी समय सीमा में प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित करें।

---------------



---------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

---------------



---------------

  


Share:

www.Teenbattinews.com

Archive