Editor: Vinod Arya | 94244 37885

सागर के ज्ञानचंद ने विश्वविद्यालय में सीखीं अभिनय की बारीकियां, बॉलीवुड में बना रहे अलग पहचान ▪️हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘हीर सारा’ में निभाया ‘राजू मैकेनिक’ का किरदार, कई फिल्मों में कर चुके हैं काम

सागर के ज्ञानचंद ने विश्वविद्यालय में सीखीं अभिनय की बारीकियां, बॉलीवुड में बना रहे अलग पहचान

▪️हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘हीर सारा’ में निभाया ‘राजू मैकेनिक’ का किरदार, कई फिल्मों में कर चुके हैं काम


तीनबत्ती न्यूज: 17 जून,2026

सागर: डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय के छात्र रहे सागर निवासी ज्ञानचंद अहिरवार बॉलीवुड फिल्म ‘हीर सारा’ को लेकर चर्चा में हैं। 12 जून को रिलीज़ हुई इस फिल्म में उन्होंने ‘राजू मेकेनिक’ का महत्वपूर्ण किरदार निभाया है। दर्शकों द्वारा उनके अभिनय को काफी सराहा जा रहा है। यह ज्ञानचंद अहिरवार की लगातार तीसरी फिल्म है। इससे पहले वे ‘जनहित में जारी’ और ‘कोस्टाओ’ जैसी चर्चित फिल्मों में भी अभिनय कर चुके हैं। ज्ञानचंद सागर के गौर नगर मकरोनिया निवासी श्री नत्थू सिंह अहिरवार एवं श्रीमती शांति अहिरवार के सुपुत्र हैं। उनके पिता पेशे से शिक्षक हैं, जबकि माता गृहिणी हैं। ज्ञानचंद आगामी दिनों में आने वाली फिल्मों ‘नागज़िला’, ‘उम्रक़ैद’ और ‘तुम्बाड 2’ में भी अभिनय करते नज़र आयेंगे। उनकी रील भी खूब चलती है। कुछ कॉमेडी और कुछ लोक नृत्यों की।



अभिनय में शुरू से रुचि

ज्ञानचंद बताते हैं कि अभिनय के प्रति उनकी रूचि शुरू से ही रही है और उनका उद्देश्य सामाजिक जागरूकता और समाज की वास्तविकताओं से बड़े जनमानस को रू-ब-रू कराना है. इसलिए वे यथार्थ पर आधारित फिल्मों में काम करने को वरीयता देते हैं. हाल ही में रिलीज हुई फिल्म हीर-सारा दो ऐसी लड़कियों की कहानी है जो जीवन के संघर्षों से परिचय कराती है. इसमें दो लड़कियां व्यक्तिगत जीवन की समस्याओं का डटकर मुकाबला करती हैं और स्त्री सशक्तिकरण की नई मिशाल पेश करती हैं. इसमें कोई सुखांत नहीं है लेकिन युवतियों का अपनी स्वयं की पहचान के साथ जीना, अपनी खुशियों को हासिल करना और सेल्फ डिस्कवरी करना जैसे महत्त्त्वपूर्ण पड़ाव शामिल हैं.

 इनमें किया रोल

ज्ञानचंद ने सोशल-कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘जनहित में जारी’ (2022) में भी अभिनय किया है जो महिलाओं के स्वास्थ्य, सुरक्षित यौन संबंध और स्त्री अस्मिता से जुड़े कई पहलुओं को रेखांकित करती है. इसी तरह फिल्म ‘कोस्टाओ’ (2025) एक बायोग्राफिकल क्राइम-ड्रामा फिल्म है, जो गोवा के एक निडर और ईमानदार कस्टम अधिकारी  कोस्टाओ फर्नांडीस के वास्तविक जीवन से प्रेरित है जिसमें मुख्य भूमिका प्रख्यात सिने अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने निभाई है। यह फिल्म एक ईमानदार सरकारी कर्मचारी की संघर्ष यात्रा को प्रतिबिंबित करती है जिसने भ्रष्ट और ताकतवर तंत्र सिस्टम के खिलाफ लड़ाई लड़ी.


ज्ञानचंद अहिरवार ने अपनी शिक्षा सागर स्थित डॉक्टर हरीसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय से प्राप्त की है। उन्होंने बीसीए, एम.ए. (अपराधशास्त्र) तथा एम.पी.ए. (रंगमंच) की पढ़ाई की। छात्र जीवन से ही उनका रुझान अभिनय और रंगमंच की ओर रहा। अभिनय और थिएटर की बारीकियां उन्होंने अपने गुरु डॉ. राकेश सोनी जी के मार्गदर्शन में सीखीं। इसी दौरान उन्होंने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोक नृत्य की प्रस्तुतियां देकर अपनी कला का प्रदर्शन भी किया। रंगमंच और लोक कला के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उनके अभिनय कौशल को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


ज्ञानचंद का कहना है कि रंगमंच ने उन्हें अभिनय की मजबूत नींव दी और इसी अनुभव के कारण वे फिल्मों में अलग पहचान बनाने में सफल हो रहे हैं। छोटे शहर से निकलकर फिल्म इंडस्ट्री तक पहुंचने का उनका सफर संघर्ष, मेहनत और समर्पण का उदाहरण माना जा रहा है। स्थानीय लोगों और विश्वविद्यालय के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने ज्ञानचंद की सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि सागर जैसे शहर से निकलकर राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाना युवाओं के लिए प्रेरणादायक है।


-----------



---------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

इंस्टाग्राम : teenbattinews
---------------

---------------





Share:

एकतरफा प्यार में नर्स की हत्या: 4 महीने बाद मुख्य आरोपी और चचेरा भाई गिरफ्तार सरकारी हॉस्पिटल के बाहर गोली मारकर की थी हत्या, ड्यूटी पर जाते वक्त ▪️एसपी अनुराग सुजानिया ने किया वारदात का पूरा खुलासा

एकतरफा प्यार में नर्स की हत्या: 4 महीने बाद मुख्य आरोपी और चचेरा भाई गिरफ्तार

सरकारी हॉस्पिटल के बाहर गोली मारकर की थी हत्या, ड्यूटी पर जाते वक्त

▪️एसपी अनुराग सुजानिया ने किया वारदात का पूरा खुलासा


तीनबत्ती न्यूज: 17 जून,2026

सागर। सागर जिले के शाहगढ़ के सरकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ 26 वर्षीय नर्स दीपशिखा चढ़ार की गोली मारकर हत्या करने वाले मुख्य आरोपी सुशील चढ़ार को पुलिस ने चार महीने बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को जबलपुर जिले के मुड़िया गांव से पकड़ा गया। वहीं हत्या में इस्तेमाल की गई पिस्टल उपलब्ध कराने वाले उसके चचेरे भाई सौरभ चढ़ार को भी सह-आरोपी बनाकर गिरफ्तार किया गया है। बुधवार को दोनों आरोपियों को सागर लाकर पूछताछ की गई। मामले का खुलासा पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया ने प्रेस वार्ता में किया। आरोपी की गिरफ्तारी पर 20 हजार रुपए का इनाम था। 

-------------

वीडियो देखने क्लिक करे

दीपशिखा हत्याकांड का खुलासा, पिस्टल सहित आरोपी गिरफ्तार

---------------

अस्पताल गेट के पास घेरकर मारी थीं गोलियां

पुलिस के अनुसार, दीपशिखा चढ़ार जबलपुर के पाटन क्षेत्र की निवासी थीं और पिछले दो वर्षों से शाहगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नर्स के रूप में कार्यरत थीं। 4 फरवरी की रात वह ड्यूटी के लिए अपने कमरे से अस्पताल जा रही थीं। इसी दौरान अस्पताल के गेट के पास पहले से घात लगाए बैठे आरोपी सुशील चढ़ार ने उन्हें रोक लिया।


(आरोपी सुशील चढ़ार, पिस्टल सहित गिरफ्तार)

दीपशिखा के विरोध करने पर आरोपी ने उन्हें धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया और पिस्टल से तीन फायर किए। इनमें से दो गोलियां उनकी पीठ में दिल के पास लगीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी।

यह भी पढ़ेंSagar Crime : युवती को प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार

एकतरफा प्रेम और शादी का दबाव बना हत्या की वजह

एसपी अनुराग सुजानिया ने बताया कि आरोपी सुशील और मृतका दीपशिखा रिश्तेदार थे। सुशील एकतरफा प्रेम करता था और लगातार शादी का दबाव बना रहा था। दोनों परिवार इस रिश्ते के खिलाफ थे। दीपशिखा नौकरी के सिलसिले में शाहगढ़ आ गई थीं, लेकिन आरोपी उन्हें लगातार परेशान करता रहा। जब दीपशिखा ने शादी से साफ इनकार कर दिया, तो आरोपी ने बदला लेने की नीयत से शाहगढ़ पहुंचकर उनकी हत्या कर दी।

तकनीकी निगरानी से बचता रहा आरोपी

हत्या के बाद आरोपी लगातार फरार चल रहा था। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। आरोपी लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था । वह मुंबई, पीथमपुर और अहमदाबाद में घूमता रहा। जिससे तकनीकी निगरानी के जरिए उसे पकड़ना मुश्किल हो रहा था। इसके बाद पुलिस ने स्थानीय मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया और आरोपी के गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी।

मुखबिर की सूचना पर मुड़िया गांव से गिरफ्तारी

मंगलवार रात पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी सुशील अपने गांव मुड़िया आने वाला है। सूचना मिलते ही सागर पुलिस की टीम ने गांव में घेराबंदी कर दी। जैसे ही आरोपी गांव पहुंचा, पुलिस ने उसे दबोच लिया।

पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा, पिस्टल बरामद

गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में सुशील ने हत्या करना स्वीकार कर लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई पिस्टल भी बरामद कर ली।

पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपी को हथियार उसके चचेरे भाई सौरभ चढ़ार ने उपलब्ध कराया था। इसके बाद पुलिस ने सौरभ को भी सह-आरोपी बनाकर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और हथियार की उपलब्धता तथा वारदात की पूरी साजिश से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच जारी है। चार महीने तक फरार रहे आरोपी की गिरफ्तारी को पुलिस ने बड़ी सफलता माना है।

पुलिस टीम का सराहनीय योगदान

इस महत्वपूर्ण एवं चुनौतीपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी शाहगढ़ उप निरीक्षक संदीप खरे, चौकी प्रभारी हीरापुर उप निरीक्षक अरविंद सिंह ठाकुर, चौकी प्रभारी बराज उप निरीक्षक सतेंद्र गुर्जर, प्रधान आरक्षक जानकी, आरक्षक दिनेश, दुर्गेश, लखन, सुरेन्द्र तथा महिला आरक्षक मनीषा का विशेष एवं सराहनीय योगदान रहा। 

-----------



---------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

इंस्टाग्राम : teenbattinews
---------------

---------------






Share:

Sagar Crime : युवती को प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार

Sagar Crime : युवती को प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार


तीनबत्ती न्यूज: 16 जून 2026

​सागर (बीना)। बीना थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक युवती को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले फरार आरोपी उमेश चढ़ार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

​क्या था पूरा मामला?

​घटना इसी वर्ष 30 मार्च 2026 की है, जब बीना के खिरिया वार्ड में किराए के मकान में रहकर प्राइवेट जॉब करने वाली एक युवती ने अपने कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ था, जिसके बाद मर्ग कायम कर मामले की बारीकी से जांच शुरू की गई थी।

​लोन लेकर खुद उड़ाए पैसे, किस्तों के लिए देता था धमकी

​पुलिस जांच में यह बेहद चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि युवती के साथ ही काम करने वाले आरोपी उमेश (पिता प्रमोद चढ़ार, उम्र 40 वर्ष, निवासी गणेश वार्ड, बीना) ने युवती के नाम पर बैंक से लोन पास कराया था। इस लोन की रकम का इस्तेमाल तो खुद उमेश कर रहा था, लेकिन उसकी किस्तें बेचारी युवती को चुकानी पड़ रही थीं।

​बाद में जब आरोपी ने खुद किस्तें जमा करना बंद कर दिया, तो युवती पर आर्थिक दबाव बढ़ गया। इस बीच आरोपी उमेश उसे लगातार डराने-धमकाने लगा और मानसिक रूप से इस कदर प्रताड़ित किया कि तंग आकर युवती ने मौत का रास्ता चुन लिया।

​पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी

​सुसाइड नोट और जांच के तथ्यों के आधार पर बीना थाना पुलिस ने आरोपी उमेश चढ़ार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 108 (आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण) के तहत मामला दर्ज किया था। घटना के बाद से ही आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था।

​थाना प्रभारी ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जाल बिछाया। इसी दौरान मुखबिर से सटीक सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर फरार आरोपी उमेश को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है, जिसके बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे सीधे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

​इस टीम की रही सराहनीय भूमिका

​इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने और आरोपी को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाने में बीना थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप यादव, उप निरीक्षक आर. के. जोरम, उप निरीक्षक निशांत भगत, प्रधान आरक्षक गजेन्द्र मिश्रा, आरक्षक युधिष्ठिर, दीप सिंह भदौरिया, बाबूलाल, रामाश्रय पांडे और नरेन्द्र की मुख्य और सराहनीय भूमिका रही।


-----------



---------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

इंस्टाग्राम : teenbattinews
---------------

---------------


Share:

डॉ गौर विवि में एक हजार सीट की क्षमता का बनेगा बालिका छात्रावास : कुलपति ने किया भूमि पूजन

डॉ गौर विवि में एक हजार सीट की क्षमता का बनेगा बालिका छात्रावास : कुलपति ने किया भूमि पूजन 


तीनबत्ती न्यूज: 16 जून,2026

सागर. डॉक्टर हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय सागर के सरस्वती छात्रावास के नजदीक एक हजार सीट की क्षमता का बालिका छात्रावास की विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. वाय. एस. ठाकुर ने भूमि पूजन कर आधार शिला रखी. भूमि पूजन में कुलसचिव डॉ. एस. पी. उपाध्याय भी उपस्थित थे. इस अवसर पर कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय में एक हजार सीट की क्षमता वाला यह पहला छात्रावास होगा. इसी तर्ज पर छात्रों के लिए भी 1000 सीट का छात्रावास का भी निर्माण जल्द ही शुरू होगा. इस निर्माण से विश्वविद्यालय में छात्रों के आवास की समस्या समाप्त हो जाएगी. 



कुलसचिव डॉ. उपाध्याय ने बताया कि इस बालिका छात्रावास की डिजाइन आधुनिक मानकों के अनुसार है. इसमें जिम, मेस, कैंटीन सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ रहेंगी. ये छात्रावास निर्धारित समय सीमा में बनकर तैयार होगा और छात्राओं के लिए आधुनिक सुविधाओं के साथ उपयोग हेतु तैयार होगा . 

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के मुख्य सुरक्षा अधिकारी प्रो. राजेन्द्र यादव, यंत्री राहुल गिरी गोस्वामी, मीडिया अधिकारी डॉ. विवेक जायसवाल, सुहैल कुरैशी, निधि जैन, डॉ. सुनीत वालिया, डॉ. वंदना राजोरिया, डॉ. शिवानी खरे सहित कई शिक्षक और अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे.


-----------



---------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

इंस्टाग्राम : teenbattinews
---------------

---------------


Share:

बीटीआईआरटी में प्लेसमेंट का उत्साह : कैम्पस रिक्रूटमेंट वीक में छात्रों को मिल रहे रोजगार के अवसर

बीटीआईआरटी में प्लेसमेंट का उत्साह : कैम्पस रिक्रूटमेंट वीक में छात्रों को मिल रहे रोजगार के अवसर


तीनबत्ती न्यूज: 16 जून,2026

सागर : बुंदेलखंड संभाग के प्रतिष्ठित एवं NAAC ग्रेड मान्यता प्राप्त संस्थान बीटीआईआरटी में 15 से 20 जून तक आयोजित कैंपस प्लेसमेंट वीक के अंतर्गत लगातार दो दिनों में प्लेनेट स्पार्क एवं वर्चुअल हाइट जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों ने विद्यार्थियों का साक्षात्कार लिया। संस्थान का "वन डे, वन कंपनीं अभियान छात्रों को उद्योग जगत से जोड़ते हुए रोजगार के नए अवसर प्रदान कर रहा है।

कंपनी की चयन प्रक्रिया में बी.टेक., एम.टेक., एमबीए एवं अन्य स्नातक पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर रहे हैं ।बीटीआईआरटी में लगातार दूसरे दिन कैंपस प्लेसमेंट, छात्रों को मिले आकर्षक करियर अवसर


सागर स्थित बुंदेलखंड संभाग के प्रतिष्ठित एवं NAAC ग्रेड मान्यता प्राप्त के प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थान बाबूलाल ताराबाई इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड टेक्नोलॉजी (BTIRT), सागर में लगातार दूसरे दिन कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का सफल आयोजन किया गया। संस्था के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल द्वारा छात्रों के उज्ज्वल भविष्य हेतु विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों को आमंत्रित किया गया।

प्लेनेट स्पार्क कंपनी द्वारा कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित की गई, जिसमें लगभग 50 छात्रों ने सहभागिता की। कंपनी द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को 7 लाख रुपये वार्षिक (7 LPA) तक का आकर्षक पैकेज प्रदान किया गया। इसके पश्चात Virtual Height IT Services कंपनी का प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित हुआ, जिसमें 35 छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दोनों दिनों में छात्रों ने लिखित परीक्षा, समूह चर्चा एवं साक्षात्कार प्रक्रिया में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।


संस्था के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर डॉ. सचिन चौधरी ने बताया कि बीटीआईआरटी विद्यार्थियों को उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करने एवं बेहतर रोजगार अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य डॉ. वीरेश कुमार फुस्केले, रजिस्ट्रार डॉ. तरुण कुमार सिंह तथा विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षों एवं संकाय सदस्यों ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया। अंत में बीटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन श्री संतोष जैन घड़ी एवं सचिव डॉ. सत्येन्द्र जैन ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार के प्लेसमेंट अभियान विद्यार्थियों के आत्मविश्वास एवं करियर निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे अवसर निरंतर उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।


-----------



---------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

इंस्टाग्राम : teenbattinews
---------------

---------------


Share:

बण्डा वृहद सिंचाई परियोजना नाला क्लोजर का कार्य निर्माणाधीन : पूरा होते ही डूबेगा क्षेत्र ▪️डूब क्षेत्र खाली करने विस्थापित होने की अपील : सड़क मार्ग होंगे प्रभावित


बण्डा वृहद सिंचाई परियोजना नाला क्लोजर का कार्य निर्माणाधीन : पूरा होते ही  डूबेगा क्षेत्र

▪️डूब क्षेत्र खाली करने  विस्थापित होने की अपील : सड़क मार्ग होंगे प्रभावित

             ( प्रतीकात्मक फोटो)

तीनबत्ती न्यूज : 16 जून 2026 
सागर : बण्डा वृहद सिंचाई परियोजना प्रबंधक अनिरूद्ध आनंद ने बताया क संबंधित एवं ग्रामवासी ग्राम सलैयाखुर्द, पुरा बिनैका, बमूरा बिनेका, मुडिया गुसाई एवं आंशिक प्रभावित ग्राम उल्दन, किरौला, कुल्ल, बहरोल, पिपरिया इल्लाई, हनौता उवारी, सेमरा अहीर, कोटिया, पिथौली, पहरगुवां तहसील, बण्डा, बांदरी एवं मालथौन जिला सागर को सूचित किया जाता है कि एतद् द्वारा "नाला क्लोजर" कार्य निर्माणाधीन है। उल्लेखनीय है कि धसान नदी में बारह माह जल प्रवाह होता है। अतः जैसे ही "नाला क्लोजर" का कार्य पूर्ण होगा वैसे ही बांध के डूब क्षेत्र में जल संग्रहण होने लगेगा।
 आकस्मिक वर्षा की स्थिति में जल संग्रहण की मात्रा अधिक होगी, जिससे डूब क्षेत्र मे जल भराव होने से मकान तथा रोड़ (बण्डा-बांदरी मार्ग, गढपहरा-धामोनी मार्ग तथा अन्य मार्ग) इत्यादि आंषिक रूप से प्रभावित होगें। वैकल्पिक मार्ग हेतु (1) ग्राम मडैयागोंड से पडवार होते हुए बण्डा-बांदरी मार्ग तक जा सकेंगे (2) ग्राम मैहर से ग्राम बहेरिया साहनी से तिन्सुआ से पड़वार होते हुए बण्डा-बांदरी मार्ग तक जा सकेगें।

बण्डा वृहद सिंचाई परियोजना अंतर्गत पुर्नवास एवं पुर्नव्यवस्थापन मे उचित प्रतिकर और पारदर्शिता का अधिकार अधिनियम-2013 के तहत् कमिष्नर महोदय सागर संभाग सागर द्वारा 28.01.2021 को अनुमोदित पुनर्वास एवं पुनर्व्यवस्थापन नीति के तहत डूब क्षेत्र से प्रभावित मकान धारको / हितग्राहियों को दिनांक 28.05.2025, 17.10.2025, 29.10.2025, 01.12.2025, 02.12.2025, 03.12.2025, 12.12.2025, 18.12.2025 को पट्टे वितरित कर दिये गये थे।

प्रभावित मकान धारक / हितग्राही शीघ्र बांध के डूब क्षेत्र को खाली कर निर्धारित पुर्नवास कॉलोनी पनारी तहसील बण्डा एवं पिथौली तहसील बांदरी में विस्थापित होना सुनिर्षिचत करे। शेष प्रभावित ग्रामवासी / मकान धारको से आग्रह है कि पारित अवार्ड मुआवजा राषि प्राप्त करने हेतु आवश्यक दस्तावेज (जैसे बैंक खाता, बंदी, आधार कार्ड, शपथ पत्र, फौत का पटवारी संजरा, मृत्यु प्रमाण पत्र, पंचनामा प्रतिवेदन, भूमि बंटाकन सहमति पत्र आदि) अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बण्डा जिला सागर कार्यालय मे 07 दिवस में प्रदाय किया जाना सुनिश्चित करे।

-----------



---------

एडिटर : विनोद आर्य

________

+91 94244 37885

तीनबत्ती न्यूज़. कॉम की खबरे पढ़ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  फेसबुक पेज ,यूट्यूब, इंस्टाग्राम और X से जुड़ने  लाईक / फॉलो करे
 -----------------------

---------------
--------------------
------------------------


--------------

इंस्टाग्राम : teenbattinews
---------------

---------------



Share:

भाजपा द्वारा लोकतांत्रिक मूल्यों का जिस तरीके से दमन किया जा रहा है देश और भविष्य के लिए बहुत खतरनाक: भूपेंद्र मोहासा

भाजपा द्वारा लोकतांत्रिक मूल्यों का जिस तरीके से दमन किया जा रहा है देश और भविष्य के लिए बहुत खतरनाक: भूपेंद्र मोहासा


तीनबत्ती न्यूज: 15 जून,2026

सागर: सुश्री मीनाक्षी नटराजन जी के नामांकन निरस्त को लेकर अध्यक्ष भूपेंद्र मोहासा ने मीडिया से चर्चा में कहा कि यह लोकतंत्र की खुली हत्या है और चिंता जताई कि भाजपा द्वारा लोकतांत्रिक मूल्यों का जिस तरीके से दमन किया जा रहा है यह देश और भविष्य के लिए बहुत खतरनाक है उन्होंने चुनाव आयोग की विश्वसनीयता पर सवाल उठाते हुए कहा की चुनाव आयोग भाजपा की बिंग की तरह काम कर रहा है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मुहासा जिला कांग्रेस प्रभारी ग्रामीण राहुल शर्मा प्रदेश महासचिव रेखा चौधरी जिला संगठन मंत्री आशीष ज्योतिषी , पूर्व जिला अध्यक्ष जगदीश यादव ने अपनी बात रखते हुए मीनाक्षी नटराजन की नामांकन को रद्द करने में भाजपा का घिनौना षड्यंत्र बताया।

मुहासा ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार सुश्री मीनाक्षी नटराजन जी का नामांकन निरस्त किया जाना केवल एक उम्मीदवार के साथ अन्याय का मामला नहीं है, बल्कि यह लोकतांत्रिक प्रक्रिया, निष्पक्ष चुनाव और संवैधानिक मूल्यों पर गंभीर प्रहार है।कांग्रेस कमेटी प्रदेश की जनता को आश्वस्त करती है कि संविधान, लोकतंत्र और निष्पक्ष चुनाव की रक्षा के लिए कांग्रेस पार्टी का संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।लोकतंत्र केवल चुनाव से नहीं चलता, बल्कि निष्पक्ष चुनाव से चलता है।



जिला प्रभारी राहुल शर्मा ने कहा कि भाजपा द्वारा वोट चोरी और सीट छोड़ी को लेकर हम जनता की अदालत में संसद से लेकर सड़क तक और जन-जन तक ले जाएंगे।कांग्रेस पार्टी का स्पष्ट मत है कि जिस प्रकार की आपत्तियों और व्याख्याओं के आधार पर मीनाक्षी नटराजन जी का नामांकन निरस्त किया गया, उसने पूरे देश में चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता को लेकर गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं। 

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस महासचिव रेखा चौधरी और  जिला संगठन मंत्री आशीष ज्योतिषी ने कहा मीनाक्षी जी जैसी साफ स्वक्ष छवि और जनसेवा के लिए समर्पित नेता को चुनावी प्रक्रिया से बाहर किया जाना लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध है।यह मामला केवल एक व्यक्ति का नहीं है। यह मामला संविधान की भावना, निष्पक्ष चुनाव की अवधारणा और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा का है।  आज देश के सामने सबसे बड़ा प्रश्न यह है कि क्या चुनावी संस्थाओं की भूमिका लोकतांत्रिक प्रतिस्पर्धा को मजबूत करने की होगी या विपक्ष की आवाज़ को सीमित करने की?

पत्रकार वार्ता का संचालन जिला प्रवक्ता सूर्य शुक्ला ने और आभार जिला प्रवक्ता हेमकुमारी कुर्मी  ने किया।पत्रकार वार्ता में युवक कांग्रेस अध्यक्ष संदीप चौधरी जिला कांग्रेस कार्यालय प्रभारी मनोज पवार राजा बुंदेला भी उपस्थित रहे।


Share:

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द करने एवं बिगड़ती कानून व्यवस्था से नाराज कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट का घेराव : पुलिस ने वाटर कैनन से खदेड़ा कांग्रेसियों को

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द करने एवं बिगड़ती कानून व्यवस्था से नाराज कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट का घेराव : पुलिस ने वाटर कैनन से खदेड़ा कांग्रेसियों को 


तीनबत्ती न्यूज: 15 जून,2026

सागर: लगातार जिले में बिगड़ रही कानून व्यवस्था से आक्रोशित होकर बड़ी संख्या में कांग्रेस जनों के साथ जिला कलेक्ट्रेट का घेराव कर कलेक्टर के नाम तहसीलदार राहुल गोंड को ज्ञापन सौंपकर कांग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द किए जाने एवं कुंभकरण की नींद में सोए पुलित प्रसासन को जगाने की मांग की ।

---------------

वीडियो देखने क्लिक करे

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने और बिगड़ती कानून व्यवस्था पर कांग्रेस का कलेक्ट्रेट का घेराव: वाटर कैनन से खदेड़ा कांग्रेसियों को

-------------+


शहर अध्यक्ष महेश जाटव ने कहा कि भाजपा सरकार देश की दशा और दिशा बिगाड़ने का काम कर रही है देश की संवैधानिक संस्थाओं की कार्यशैली पर सवालिया निशान उठ रहे हैं एवं सागर शहर में कानून व्यवस्था चरमरा गई है पुलिस के अधिकारी कुंभकरण की नींद में सोए हैं और धृतराष्ट्र की तरह उन्हें कुछ दिखाई नहीं दे रहा है । पूरे शहर में हत्या, लूट ,जुआ, सट्टा ,अवैध शराब , नशीली दवाओं की बिक्री, कटरवाजी, अवैध परिवहन,काला बजारी, का कारोबार चरम सीमा पर है और आज जब आज कांग्रेस जनता की आवाज बनकर कलेक्ट्रेट पर मांग उठने आई तो पुलिस रोक रही है पानी की बौछार से कांग्रेस के होंसले नहीं टूटेंगे लेकिन पुलिस को कुछ दिखाई नहीं दे रहा है । पुलिस की निष्क्रियता से लोगों में दहशत का माहौल है लोग घर से डर की वजह से निकल नहीं पा रहे हैं आठ बजे के बाद बाजार में शांति छा जाती हैं ।

जिला ग्रामीण कांग्रेस के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मुहासा ने  जिला प्रशासन से सड़कों पर उतरने की मांग की बड़े अधिकारी ए.सी. कमरों में बैठे हैं । तन्खाह आने का इंतजार करते रहते हैं ।शहर में पहले पुलिस बीट प्रभारियों के माध्यम से गली मोहल्ले में चेकिंग किया करती थी जो अब बंद हो गई है। उसे चालू किया जाए पुलिस का खुफिया तंत्र पूर्णतः  फेल हो चुका हैं अगर पुलिस ने अपनी कार्य शैली नहीं सुधारी तो जिला शहर कांग्रेस गृहमंत्री का पुतला जलाएगी ।शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरीके से फैल हो चुकी है । ट्रैफिक पुलिस ने इसे धंधा बनाकर रख दिया है सिर्फ चालानी कार्रवाई में ही मगन है शहर में जगह-जगह बैरीगेट लगाकर अवैध वसूली कर रही है ट्रैफिक पुलिसकर्मी जनता की जेब पर डाका डालने का काम किया जा रहा है। और शहर में जनता ट्रैफिक से परेशान है ट्रैफिक होने की वजह से लोग समय पर अपने गंतव्य को नहीं पहुंच पाते  है। 

कांग्रेस प्रदेश महासचिव रेखा चौधरी ने कहा कि लगातार पुलिस प्रशासन से कई बार कांग्रेस के माध्यम से लगातार ज्ञापन दिए जा रहे हैं विरोध दर्ज किया जा रहा है लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि पुलिस प्रशासन कमीशन खोरी के चलते अपराधियों पर नियंत्रण नहीं कर पा रही है शहर की शराब की दुकानों के बाजू में अवैध तरीके से अवैध अहाते चलाए जा रहे हैं जिससे वहां से निकलने वाली महिलाओं के लिए भी खतरा उत्पन्न हो गया है आबकारी एक्ट के तहत ऐसे अवैध अहाते  बंद कराई जावे।ज्ञापन का वाचन जगदीश यादव एवं आभार आनंद हेला ने माना ।

ये हुए शामिल

इस अवसर पर पूर्व विधायक सुनील जैन,  पुरुषोत्तम मुन्ना चौबे,राकेश राय ,जितेंद्र रोहन, , सेवा दल अध्यक्ष सिंटू कटारे,संदीप सबलोक , प्रशांत समैया,संदीप चौधरी, हेमराज रजक ,नरेंद्र मिश्रा, वीरेंद्र राजे ,कमलेश तिवारी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष सागर साहू ,चक्रेश सिंघई, शरद पुरोहित मोंटी यादव, शेरु खान, चक्रेश रोहित, आनंद अहिरवार, रोहित मांडले, संजय रोहिताश, चमन अंसारी, निलेश अहिरवार, आदिल राइन,पीयूष अवस्थी, दीनदयाल तिवारी, गोपाल तिवारी, लीलाधर सूर्यवंशी,भैयन पटेल, बाबू मछंदर,जय रैकवार, विनोद रैकवार,मयंक ठक्कर, हीरालाल चौधरी, पवन पटेल, पार्षद रोशनी वसीम खान, आदित्य चौधरी, किरण लता सोनी, रेखा सोनी, ज्योति मलैया, आंचल आठिया,प्रेम नारायण विश्वकर्मा, मानसिंग चौधरी, गोपी यादव, गब्बर पठान,अर्चना कनौजिया, रोहित अहिरवार ,कुंजीलाल लाडिया, श्री दास रैकवार, तोता यादव, उमेश यादव, वीरू चौधरी, बंटी कोरी, संजय बमदेरे, तन्नु कोरी,ऋषभ जैन, विनीत जैन ताले वाले, भूरे खटीक ,राहुल खटीक ,प्रशांत सोनी ,अशोक नागवानी, पप्पू गोस्वामी ,सुरेश पंजवानी, पवन यादव, प्रभात भंडारी, सुनील पाहवा ,अनिल दक्ष, राहुल रजक, राहुल अहिरवार,  सुनील ठाकुर, रितेश रोहित, रमेश कोरी, टीकाराम दीवान, जीशान मजहर, नौशाद अब्बासी, फिरोज ,राजेश चौधरी, सुमित तिवारी अरविंद पंथीसहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन मौजूद थे 


Share:

www.Teenbattinews.com

Archive