Editor: Vinod Arya | 94244 37885

सीएम डॉ.मोहन यादव से मिले नव नियुक्त जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी

सीएम डॉ.मोहन यादव से मिले नव नियुक्त जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी 

तीनबत्ती न्यूज : 20 जनवरी ,2025

सागर:  भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी रविवार को देर शाम मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिलने श्यामला हिल्स स्थित मुख्यमंत्री आवास पहुंचे!जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने पुष्प गुच्छ भेंट कर मिठाई खिलाकर मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव का  आभार व्यक्त किया!

भेंट वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने प्रसन्नता पूर्वक नव नियुक्त जिला श्याम तिवारी को शुभाशीष प्रदान किया मुलाकात के दौरान करीब आधे घंटे मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव से जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी संगठनात्मक विषयों पर चर्चा कर मार्गदर्शन प्राप्त किया । इस मौके पर जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी ने कहा कि केन्द्र और मध्यप्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का कार्य भाजपा कार्यकर्ता पूरे लग्न और उत्साह के साथ करते हुए संगठन अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया उपस्थित रहें! उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने दी

Share:

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें

www.Teenbattinews.com

Archive